September 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनंादगांव / शौर्यपथ / महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना के पात्र आवेदनों की स्वीकृति, वार्डो में विकास कार्यो की अनुशंसा सहित पेट्रोल पंप की स्थापना, पुत्री शला परिसर में व्यवसायिक सह आवासीय परिसर निर्माण, डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु वाहन क्रय, फ्लाई ओव्हर के नीचे पार्किंग के आलवा दुनाकों की लीज अवधि में वृद्धि व नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने की अनुशंसा तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकानों का आबंटन, के साथ साथ अन्य विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
    महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति, लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन के अलावा नजूल भूमि की मांग के विषयों पर निर्णय सहित निगम के आय में वृद्धि किये जाने पेट्रोल पंप की स्थापना, राज्य प्रवर्तित योजना मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजनांतर्गत वार्ड नं. 25 पुत्री शाला परिसर व्यवसायिक सह आवासीय परिसर निर्माण व फ्लाई ओव्हर के नीचे पार्किंग प्रारंभ किये जाने प्रक्रिया करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अलावा बुढ़ासागर, रानीसागर सौदर्यीकरण कार्य की सामान्य सभा की बजट बैठक के निर्णय अनुसार जॉच हेतु समिति गठन के अलावा मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य हेतु निकाय के लिये 5 नग ई-रिक्शा, 5 नग फोर व्हीलर, गारबेज आटो टिप्पर एवं 30 नग गारबेज ट्रायसायकल क्रय करने शासन को प्रस्ताव भेजने की स्वीकृति दी गयी। साथ ही जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों की अनुशंसा करने के अलावा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बने दुकानों का आबंटन व व्यवस्थापन तथा हाट बाजार के प्रथम तल की रिक्त दुकानों के प्रीमियम व किराया निर्धारण की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा सर्वेश्वरदास स्कूल के पीछे निर्मित दुकानों की लीज आवधि में वृद्धि, टाका घर जीई रोड के सामने दुकानों के नामांतरण करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके साथ ही निर्माण कार्यो के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गयी।
    बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू, गणेश पवार, राजा तिवारी, राजेश गुप्ता चंपू, मती बैना बाई टुरहाटे, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता संजय ठाकुर व दीपक अग्रवाल, लेखा अधिकारी यूएस वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

    ० तनाव प्रबंधन व लिंग समानता संवेदीकरण विषय पर हुई कार्यशाला
    ० पुलिस जवानों को बताए गए तनावमुक्त जिंदगी जीने के उपाय

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / तनाव रहित जीवन तथा आत्महत्या की घटनाओं की रोकथाम के लिए जारी प्रयासों के अंतर्गत पुलिस जवानों को बताया गया किए तनावपूर्ण जीवनशैली के कितने नुकसान हो सकते हैं तथा तनावरहित जीवनशैली को अपनाकर जिंदगी को किस तरह खुशनुमा और हसीन बनाया जा सकता है। पुलिस जवानों को बताया गया किए तनाव मुक्त जीवन जीने का सबसे सरल रास्ता परिवार है। काम ज्यादा होने की वजह से हम परिवार को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे तनाव और बढ़ता है, लेकिन इस तनाव को रोकना असंभव भी नहीं है।
    पुलिस जवानों के लिए पुलिस विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। तनाव प्रबंधन व लिंग समानता संवेदीकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला में दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा व मनोरोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। डा. गुप्ता ने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्क लोड बढ़ने से होने वाले तनाव को कम करने के उपाय बताए। उन्होंने कहा, तनाव मुक्त जीवन जीने का सबसे आसान रास्ता परिवार है। काम ज्यादा होने से हम परिवार को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे तनाव और बढ़ता है। इसीलिए कोशिश हो कि, काम के बीच जो भी समय अपने लिए मिले, उसे परिवार के साथ बिताएं, ताकि खुद को सुकुन मिले। इससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। इस खुशी को देख हमारा तनाव भी कम हो सकता है। तनाव के कारण हमें बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन ऐसे तनाव को हमें परिवार को समय देकर खत्म करना होगा। इसके अलावा भी डा. गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कई तरह के गुर बताए।
    वहीं लिंग समानता संवेदीकरण के तहत कार्यशाला में महिलाओं के साथ घटित अपराधों की शिकायत पर काम करने की जानकारी दी। कार्यशाला में पहुंचे दुर्ग रेंज आइजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा, आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक ऐसी बीमारी है, जिससे हर एक व्यक्ति परेशान है। मानसिक तनाव लोगों पर इतना हावी हो चुका है कि, लोगों को मनोचिकित्सक का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ तरीके अपनाकर मानसिक तनाव पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। कार्यशाला के इस आयोजन से पुलिस के महिला व पुरुष कर्मियों को अपने काम को कुशलता से करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला के जरिए अधिकारी व कर्मचारियों में बेहतर संदेश का संचार हुआ है। इसका लाभ उनके कार्यस्थल पर देखने को मिल सकता है। डॉक्टर द्वारा बताए उपाय जवानों के काम आएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, एएसपी सुरेश चौबे व सभी थानों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के वरिश्ठ लेखाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखाधिकारी चन्द्रपाल सिंह विनोद के सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रषासनिक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। विनोद ने मध्यप्रदेष विद्युत मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, सीएसपीजीसीएल एवं सीएसपीडीसीएल में 41 वर्शो तक अपनी सेवाएं दी। उन्हें राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी0 के0 मेश्राम द्वारा स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गई।
    इस अवसर पर मुख्य अभियंता टी. के. मेश्राम ने कहा कि विद्युत कंपनी के सेवाकाल में विनोद समय के पांबद, कर्तव्यनिश्ठा व उकृश्ठ कार्यषैली के अधिकारी रहे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखुबी से किया। इस विदाई समारोह में सी0पी0एस0 विनोद ने अपने सेवाकाल का विवरण देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने लेखाधिकारी सी0पी0एस0 विनोद के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर लेखाधिकारी एम0टी0 खान, श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुभाग अधिकारी एन0के0 सिरषाम, के0डी0 वैश्णव, षांतीकुमार जैन, एस0के0 वर्मा, आर0के0 झारिया, एम0के0 साहू, श्रीमती विनिता खंडेलवाल, जे0पी0 साहू, मनीश कुमार साहू, गणेष गढ़पायले, कृश्ण कुमार षर्मा, श्रीमती भारती यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

    अपने क्षेत्र के विकास को लेकर मोहला-मानपुर के लोगों में झलक रहा है नया जोश एवं उत्साह

    मोहला मानपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोहला मानपुर को नया जिला बनाने की घोषणा के बाद से वनांचल में जश्न का माहौल है। मोहला मानपुर को जिला बनाने के लिए लगातार प्रयासरत और बरसों की मांग को पूरा कराने में सबसे अग्रणी भूमिका निभाने वाले संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्रशाह मंडावी के नवगठित जिला में प्रथम बार आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इसी कड़ी में मोहला वनांचल के शिक्षकों ने भी मोहला मानपुर के लोकप्रिय विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मोहला के शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर और आरती उतार कर संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी का जोरशोर से स्वागत किया। शिक्षक शेख अफ़ज़ल ने बताया कि मोहला मानपुर चौकी को नया जिला बनाने से निश्चित रूप से वनांचल का विकास होगा। पहले जिला मुख्यालय से दूरी और नक्सल प्रभावित होने के कारण अंदरूनी इलाकों में विकास नही हो पा रहा था लेकिन अब जिला बन जाने से विकास के नए द्वार खुलेंगे। इस दौरान मोहला मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने नए जिले के गठन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए मोहला मानपुर चौकी के सभी निवासियों को नए जिले की सौगात मिलने पर बधाई दी है। नए जिले के गठन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहला मानपुर के यशस्वी विधायक के सम्मान समारोह के मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई मोहला की तरफ से श्रीमती प्रेमलता शर्मा, सुनील शर्मा, मक्खन साहू, लोकेश कुमार ठाकुर, राधेश्याम नेताम, श्रीमती सरिता खान, श्रीमती लक्ष्मी गेडाम, श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती करुणा ठाकुर, श्रीमती मोनिका सोरी, श्रीमती रूखमणी सिन्हा, दीपक राजपूत, नंदकुमार साहू, अश्वनी देशलहरे, शेख अफजल, छबिलाल कोरेटी, शिव शंकर कोर्राम, लेखराम साहू, यशवंत महले, रवि रावते, बीरेंद्र थावरे, दाऊ सिंग भुवार्य, मनोज देवांगन, यशवंत कुमार शाह, आशीष लाल, मलेश मालेकर के साथ साथ बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मोहला-मानपुर-चौकी के रूप में नवनिर्मित जिले की सौगात देने में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी जी का अहम योगदान रहा है, जो अपने कार्यकाल के दौरान अपने क्षेत्रवासियों की वर्षो पुरानी इस मांग को लेकर लगातार मुख्यमंत्री जी से मिलते रहे है एवं इस विषय पर उनका ध्यानाकृष्ट कराते रहे हैं । विधायक मंडावी अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये शुरूआत से ही इस क्षेत्र को जिला बनाने के पक्षधर रहे हैं और इस दिशा में अनवरत प्रयासरत् रहें है। अंततः विधायक मोहला मानपुर इन्द्रशाह मंडावी जी के अथक प्रयत्नों एवं अपने क्षेत्र के बहुमुखी विकास की दृढ़ संकल्पना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर साकार करते हुए मोहला-मानपुर-चौकी जिला बनाने की घोषणा की है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है और अपने क्षेत्र के विकास को लेकर यहॉ के लोगों में नया जोश एवं उत्साह झलक रहा है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाये गये मुहिम के तहत् 29 अगस्त 2021 को मुखबीर सूचना पर शिकारीमहका-हालेकोसा रोड, गौटियाटोला के पास ग्राम शिकारीमहका में नाकाबंदी किया गया। नाकेबंदी के दौरान वाहन कमांक सीजी-04-3819 का चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। उक्त वाहन को चेक करने पर 5 पेटी शराब प्रत्येक पेटी में 48-48 पौवा देशी दारू संतरी महारष्ट्र निर्मित कीमती 15600 रूपये मिला उक्त शराब एवं कार को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। ततपश्चात् अज्ञात कार चालक के विरूद्ध अपराध कमांक .224/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। 30 अगस्त 2021 को उक्त कार चालक एवं वाहन स्वामी का पता तलाश किया गया, जिस पर आरोपी चंदन सिंह यादव पिता सहजराम यादव उम्र 26 साल एवं शेरसिह सेवता पिता स्व. बसंत सेवता उम्र 23 साल दोनों निवासी ग्राम बम्हनी चारभाठा थाना छुरिया से पुछताछ करने पर उक्त शराब एवं वाहन को अपना बताये। आरोपगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक मनोज साहू, आरक्षक डेरहुराम कुंजाम, रोहित मंडावी, असवन वर्मा का विशेष योगदान रहा।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव ब्लॉक में मेजर ध्यान चंद जी की पुण्यतिथि में ब्लॉक डोंगरगांव के राष्ट्रिय युवा स्वयं सेवको के द्वारा ब्लॉक के अलग-अलग ग्रामों में विभिन्न खेलों का अयोजन किया गया, जिसमें ग्राम टप्पा में गोलाफेंक, ग्राम विचारपुर नवागांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुनेश्वरी साहू के सहयोग से रस्सी कूदो प्रतियोगिता, ग्राम दर्रा बाँधा में रस्सी खीचो प्रतियोगिता एवं ग्राम करमतरा, कुतुलबोड भांठा गाँव, मरेठा नवागाँव, सिर्रा एवं तेन्दुनाला में कबड्डी, आलु दौड़, बैडमिंटन, खुर्सी दौड़, व्हालीबाल जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
    उक्त आयोजन में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि महिलाओं ने भी हिस्सा लेकर अपना प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण प्रयास किये हैं। जितने वाले युवा मंडल और प्रतिभागी को एक एक मोमेंटो ग्राम के पदाधिकारी व वरिष्ठजनो के करकमलों से प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम डोंगरगांव ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक धनंजय साहू एवं पेनुका साहू के महत्वपूर्ण योगदान से संपन्न हुआ।

    राजनादगांव / शौर्यपथ / शहर में आये दिन हो रहे चोरी के अपराधों पर प्रतिबंध लगाने एवं आरोपी को पकडऩे के लिये पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के दिये दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन एवं निरीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के दिये दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली चेतन सिंह चंद्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, जो कि 30 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की चिखली रमन बाजार में कसाई पारा राजनांदगांव निवासी समीर कुरैशी चोरी की गाड़ी बेचने ग्राहक तलाश करते घुम रहा है।
    मुखबीर सूचना पर तत्काल मौके पर पहूचा जो कि समीर कुरैशी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़कर साथ में रखे वाहन के संबंध जो बताया कि मोटर सायकिल स्कूटी मास्टेरियों काला रंग को 25 दिन पहले अपने साथी (अपचारी बालक) के साथ मिलकर पुराना बस स्टैंड से चोरी करना एवं मोटर सायकिल हीरो स्प्लेण्डर को सीजी 08-एस 5140 को 2 माह पूर्व अपने दोस्त (अपचारी बालक) के साथ कांकेतरा से चोरी करना बताया।
    आरोपी समीर कुरैशी पिता यामीन कुरैशी उम्र 24 साल निवासी कसाई पारा थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव एवं अपचारी बालक के विरूद्ध इस्तागाश क्रमांक 08/2021 धारा 41 (1+4)/379 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी समीर कुरैशी को न्यायिक रिमांड उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर, उनि टोहन लाल साहू, सउनि रविशकर पैकरा, प्रधान आरक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक राजकुमार बजारा, आरक्षक प्रियशील जागृत, आरक्षक चंद्रशेखर प्रेमी, आरक्षक नेमकरण जंघेल, आरक्षक भुनेश्वर कंवर का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सिन्हा ने एजेण्डावार विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे में सीआईटी, ट्रांसपोर्ट नगर एवं बायपास मार्ग में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
    फरहद चौक में हाई-मास्क लाईट लगाने एवं निश्चित मार्ग का निर्धारण डिवाईडर आदि के लिए नगर निगम तथा मेडिकल कालेज के पास सर्विसलेन बनाने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। शहर में आवारा मवेशियों को रोड से हटाने नगर निगम के काऊकेचर का उपयोग करें। शहर में अवैध पार्किंग के लिए नगर निगम तथा पुलिस के संयुक्त दल का गठन कर कार्रवाई करें।
    उन्होंने कहा कि मोहारा पुल तथा खैरागढ़ मार्ग में सड़क किनारे झाडिय़ों की साफ-सफाई होनी चाहिए। उन्होंने शहर में अवैध होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने कार्य करें। हाई स्पीड गाडिय़ों की रफ्तार को कम करने के लिए लगातार कार्रवाई करें।
    आरटीओ प्रभारी यशवंत यादव ने शहर में ब्लैक स्पाट की पहचान, होर्डिग्स, सड़कों पर यातायात संकेतक चेतावनी सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम मुकेश रावटे, यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत आज वन धन केन्द्र पानाबरस मोहला में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान एवं समुदाय आधारित सुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत अतिरिक्त आहार का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम वन धन केन्द्र पानाबरस मोहला में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहेगें।

    0 रोचक पहल: मलेरिया-डेंगू की रोकथाम के प्रयास में हर शाम 7 बजे सीटी बजाती हैं मितानिन
    0 नदी-नालों को पार कर गांव पहुंचता है स्वास्थ्य विभाग का अमला

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के गांवों में सीटी की आवाज इन दिनों ग्रामीणों को खूब प्रभावित कर रही है। यह सीटी बजाने वाले कोई और नहीं बल्कि सेवाभावी वह मितानिन ही हैं, जिन्हें मलेरिया-डेंगू से बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जनजागरुकता की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के विकासखंड व ग्राम स्तर पर मलेरिया एवं डेंगू उन्मूलन हेतु विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें कई रोचक गतिविधियां भी की जा रही हैं। जिले के सीमावर्ती गांवों में मलेरिया-डेंगू की सघन जांच के साथ ही मच्छरदानी वितरण किया जा रहा है और मच्छरदानी का अनिवार्य उपयोग कराने के लिए ही मितानिन सीटी बजाकर लोगों को जागरुक कर रही हैं। जिला मलेरिया सलाहकार संगीता पांडेय ने बताया, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत सर्वे दल के द्वारा 2 मलेरिया वार्षिक परजीवी सूचकांक (एपीआई) से अधिक के 6 विकासखंडों-मानपुर, मोहला, खैरागढ़, छुईखदान, छुरिया तथा डोंगरगढ के 199 संवेदनशील गांव और महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के सीमा क्षेत्र के सभी गांव, सीआरपीएफ, आईटीबीपी कैम्प, पुलिस चौकी एवं अन्य स्थानों पर मलेरिया सघन सर्वे किया गया है। जिले के चिन्हित विकासखंडों के अति संवेदनशील 151 ग्रामों में डीडीटी पावडर का छिड़काव दो चक्रों में किया जा रहा है।
    इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी संजीदगी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नदी-नालों को पैदल पार कर संवेदनशील गांवों तक पहुंच रही है, ताकि लोगों को मलेरिया-डेंगू के प्रकोप से बचाया जा सके। उन्होंने बताया, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य कीटनाशक बीमारियों से बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2021 में 96,958 मच्छरदानी का वितरण 1 एपीआई से अधिक के ग्रामों में किया जा चुका है। मितानिन इन गांवों में प्रतिदिन संध्या 7 बजे सीटी बजाकर आमजन को मच्छरदानी के पूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित करती हैं।
    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, मलेरिया-डेंगू के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 93,173 लोगों की मलेरिया जांच की गई है, जिसमें मलेरिया के 637 धनात्मक प्रकरण पाए गए हैं। इसी तरह राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के गांवों में साझा मलेरिया जांच अभियान चलाया गया है। सीमावर्ती गांवों में 64,359 लोगों की जांच की गई है, जिसमें मलेरिया के 46 धनात्मक प्रकरण पाए गए हैं। सभी को संपूर्ण उपचार प्रदान करने के साथ-साथ जनसमुदाय को मलेरिया से रोकथाम की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। सीएमएचओ ने अपील की है, तेज बुखार, बदन दर्द, सरदर्द, उल्टी, शरीर पर दाने आना, नाक से खून आना या उल्टी में खून आना जैसी शिकायत होने पर निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में पीडि़त की तत्काल जांच करवाएं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision