September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    रोपस्कीपिंग, बास्केटबॉल, योगमुडो (मार्शल आर्ट), हॉकी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
    14 सितम्बर तक जिले में खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। जिसमें बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग के 932 बालक एवं बालिकाएं शामिल हो रहे हैं। जिनमें बिलासपुर संभाग से 234, दुर्ग संभाग से 234, रायपुर संभाग से 174, सरगुजा संभाग से 157 एवं बस्तर संभाग से 133 बालक एवं बालिकाएं विभिन्न खेल प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है। 14 सितम्बर 2021 तक यह शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता चलेगी। जिसमें दिग्विजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान में रोपस्कीपिंग व बास्केटबॉल, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय हॉल में योगमुडो (मार्शल आर्ट), अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी तथा सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बच्चों में खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए उत्साह एवं उत्सुकता है।
    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदेन अध्यक्ष तथा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्देशन में बालक-बालिकाओं को आवासीय, भोजन एवं यातायात की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने वे बच्चों तथा उनके कोच से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भावना, अनुशासन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें। यहां से चयनित सर्वेश्रेष्ट खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसंग अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला राजनांदगांव डी. श्रवण के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, श्रीमती सुरेशा चौबे एवं पुलिस अनु. अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अब्दुल समीर और पुलिस टीम द्वारा आम जनता एवं पुलिस के बीच मधुर संबंध बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र के अति-संवेदनशील दूरस्थ ग्राम.पीटेपानी में दो दिवसीय पुरूष कबड्डी खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ग्राम पंचायत पीटेपानी में नियत समिति के प्रमुख केदार साहू, विनोबा लिल्लारे, उमेश वर्मा, प्रकाश, भुनेश्वर वर्मा और ग्राम प्रमुख सहित सभी युवावर्ग और ग्रामीणों को प्रोत्साहित और सहयोग प्रदाय करते हुए कराया गया।
    इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 सितंबर 2021 को स्थानीय पुलिस थाना बोरतलाव, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों द्वारा सुभारंभ कर खेल प्रारंभ हुआ, जिसमें वृहद रूप से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के करीबन 60 से ज्यादा पुुरुष टीमों ने भाग लिया एवं अच्छे खेल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया गया। लगातार दो दिन तक हुए मैच के उपरांत अंतिम चरण फाईनल में ग्राम देवरी एवं कलेवा की टीम कब्बड़ी के फाईनल मैच में पहुंची, जिसमें 9 सितंबर 2021 को संध्या समय हुए एक रोमांचक मुकाबले में ग्राम.देवरी की टीम विजय रही। दूसरे स्थान पर कलेवा, तीसरे स्थान पर कोटनापानी और चौथे स्थान पर बोरतलाव की टीम रही।
    समापन अवसर के दौरान थाना प्रभारी अब्दुल समीर द्वारा बताया गया कि सीमित संसाधनों के बावजूद एक दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऐसे खेल आयोजनों का होना एवं यहां लोगों का उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना ही इस इस खेल आयोजन को सफल बनाता है, जिसमें बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया गया। पुलिस विभाग के सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन परआयोजित इस दुरस्थ ग्राम पीटेपानी में इस दो दिवसीय कबड्डी खेल के आयोजन को सफल बनाने के लिये क्षेत्र के ग्रामवासियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जो काफी सराहनीय है, जहां खिलाड़ी अपनी खेल भावना का प्रदर्शन करने व विजयी लक्ष्य पाने पूरी जी-जान लगा देते हैं, वहीं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये दर्शकों की उपस्थित भी अनिवार्य है, जो पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    साथ ही इस मंच के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, यातायात नियमों का पालन करने, कोविड़ प्रोटोकाल का पालन करने और टीकाकरण कराने और पुलिस मित्र, सामुदायिक पुलिसिंग आदि के संबंध में जानकारी दी गई। अन्य उपस्थित
    जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजन के संबंध में खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने और आयोजन समिति को सफल संचालन के लिये बधाई दी गई। बाद एवं अंत में नगद 11111 रूपये राशि (पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त), विनिंग कप और कई अन्य ढेर सारे ईनाम, व्यक्तिगत पुरस्कार आदि वितरण किया गया।
    इस प्रतियोगिता में दौरान उपस्थित जिला सदस्य रामछत्री बाई, जनपद सदस्य टोमिन बाई, सरपंच. त्रिज्या बाई, आबिद खान, ढालचंद मेश्राम, जसबीर चौहान, अतिश सिन्हा व ग्राम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त आयोजन से एक दूरस्थ संवेदनशील क्षेत्र में कबड्डी के सफल आयोजन के लिये आयोजन में शामिल ग्रामवासी खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो के सहयोग से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाया गया। क्षेत्र मे सभी खिलाड़ी, निर्णायक समिति और दर्शकदीर्घा द्वारा इस सफल संयुक्त आयोजन की काफी सराहना की गई।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में जुआरियों एवं सटोरियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ कार्यवाही के तारतम्य में डी. श्रवण पुलिस अधीक्षक, पुपलेश कुमार अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर, अर्जुन कुर्रे पुलिस अनु. विभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी के निर्देशन में 9 सितंबर 2021 को मुखबीर पर थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान डोडरा जंगल कोलिहाटोला भड़सेना खार में रेड कार्यवाही किया, घेराबंदी कर जुआ खेल रहे जुआरियान गुलाब परचारी पिता कोसू राम परचारी उम्र .35 साल साकिन झिटिया, रविकुमार चंद्रवंशी पिता अंजोरी राम उम्र 25 साल साकिन मरारटोला, डामेश्वर देवांगन पिता कोमल देवांगन उम्र 35 साल साकिन कान्हे, पवन मुलेटी पिता ईलाराम मुलेटी उम्र 27 साल साकिन झिटिया, जितेन्द्र कौशिक पिता कल्याण सिंह उम्र 34 साल साकिन मोंगरा, धर्मेन्द्र कुमार पिता महादेव उम्र 27 साल साकिन विचारपुर, ढालसिंह पिता गौतरिहा राम उम्र 34 साल साकिन भडसेना, राजेश सिन्हा पिता स्व. गोकुल प्रसाद सिन्हा उम्र 30 साल साकिन वार्ड 7 अंबागढ़ चौकी, राम कुमार साहू पिता लखन साहू उम्र 35 साल साकिन रेगाकठेरा, जोहन लाल यादव पिता स्व. चैतराम यादव उम्र 30 साल साकिन मालडोंगरी, मोहित सिन्हा पिता स्व. मोती राम सिन्हा उम्र 42 साल साकिन बस स्टैंड अं. चौकी के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 11550 रूपये, 7 नग मोटर सायकल किमती 4,35,000 रूपये का कुल योग 4,46,550 रूपये का 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकश्वर जांगड़े थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी, प्रधान आरक्षक राज वर्मा, उमेश यादव, आरक्षक मुकेश ठाकुर, सुनील सिंह, डीआर धुर्वे, स्माईल खान एवं सहायक आरक्षक नरेश सलामें की सराहनीय भूमिका रहा।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के विशेष आमंत्रित सदस्य शरद चितलांगया के असमय निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने शोक संवेदना व्यक्त की है। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि चितलांग्या जी की अपने सिद्धांतों के साथ स्पष्टवादिता विशेष पहचान थी। सामाजिक, राजनीतिक, शतरंज खेल क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शरद भैया के निधन से कांग्रेस में जो रिक्तता आई है उसे जल्द पूरा किया जाना कठिन है।
    स्वर्गारोही व्यक्तित्व श्री चितलांग्या को पूर्व मंत्री व अन्तव्यवसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक भुवनेश्वर बघेल, संसदीय सचिव व विधायक इन्द्रशाह मंडावी, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, विधायक छन्नी साहू, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, डॉ. थानेश्वर पाटिला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, महापौर हेमा देशमुख, कमलजीत पिंटू, पूर्व जिला अध्यक्ष व खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अलाली राम यादव, रमेश राठौर, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, गिरवर जंघेल, प्रकाश यादव, इमरान मेमन, मनीष निर्मलकर, विपल्व शर्मा, बबलू कसार, रामछत्री चंद्रवंशी, महेंद्र यादव सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षगण सहित कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है। स्वर्गारोहि आत्मा को शांति व उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / देश की कमान किस पार्टी के पास रहे इसका फैसला बहुत हद तक देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के परिणामो पर काफी हद तक निर्भर रहता है ऐसे में उत्तर प्रदेश में सभी राजनितिक दल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उअतारते है . अगले साल उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले है . जिसकी तैयारी सभी पार्टियों ने शुरू कर डी है ऐसे में उत्तर परदेश के चुनाव में छत्तीसगढ़ के एक मात्र नेता को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है .
        छत्तीसगढ़ से राज्यसभा संसद सुश्री सरोज पाण्डेय को उत्तर परदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव में सहप्रभारी नियुक्त किया गया है . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव सह प्रभारी के रूप में घोषणा की है .

     

     

     

     

    दुर्ग / शौर्यपथ / देश की कमान किस पार्टी के पास रहे इसका फैसला बहुत हद तक देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के परिणामो पर काफी हद तक निर्भर रहता है ऐसे में उत्तर प्रदेश में सभी राजनितिक दल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उअतारते है . अगले साल उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले है . जिसकी तैयारी सभी पार्टियों ने शुरू कर डी है ऐसे में उत्तर परदेश के चुनाव में छत्तीसगढ़ के एक मात्र नेता को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है .
         छत्तीसगढ़ से राज्यसभा संसद सुश्री सरोज पाण्डेय को उत्तर परदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव में सहप्रभारी नियुक्त किया गया है . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव सह प्रभारी के रूप में घोषणा की है .

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रार्थी ईश्वर कुमार पंद्रो निवासी लोधीभरी (घोघरे) थाना छुरिया द्वारा थाना आकर पाकेटमार चोर द्वारा शासकीय शराब दुकान छुरिया में पर्स चोरी कर भाग गये, जिनके द्वारा पेंट के पिछले पॉकेट में रखे पर्स एवं पर्स में रखे नगदी रकम को चोरी कर लिये। साथ ही दोस्त जनक साहू एवं कोमल मंडावी का भी शराब दुकान छुरिया के पास पॉकेटमारी कर पर्स एवं नगदी रकम चोरी करने की। लिखित शिकायत पर थाना छुरिया में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की गई, जो कि पतासाजी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति शराब भ_ी छुरिया के आसपास मिले, जिनको हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर क्रमश: अपना नाम शेख रमजान पिता शेख रहीम एवं सोनू सइमन साकिनान वार्ड नंबर 20 पेंड्री राजनांदगांव का होना बताये, जो पॉकेटमारी कर चोरी करने के नियत से शराब भ_ी छुरिया के पास आकर चोरी करने की घटना को कबूल करने पर आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किये हुये पर्स, नगदी रकम 2520 रूपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड एवं पर्स में रखे अन्य कागजात एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04-सीबी 0747 जप्त कर कब्जा लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 379, 34 भादंवि का पाये जाने से थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 229/2021 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को जुडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक हामसिंग उर्वशा, आरक्षक प्रकाश कुरे, भानूप्रताप वर्मा एवं डॉयल-112 आरक्षक याशुसिंह कंवर का विशेष योगदान रहा।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि कमला कालेज के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानों का आबंटन नियमानुसार प्रक्रिया कर पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र हितग्राहियों को आबंटित किया गया है। भाजपा पार्षदों द्वारा कलेक्टर एवं आयुक्त को आंबटन के संबंध में ज्ञापन देकर बयानबाजी करना इनकी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व महापौर मधुसुदन यादव के समय ही इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी थी और उन्हीं लोगों को प्रक्रिया कर आबंटित किया गया है।
    महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत वार्ड नंबर 43 कमला कालेज रोड के पास 24 दुकानों का निर्माण किया गया है, उक्त दुकानों के आबंटन हेतु 198 आवेदन प्राप्त हुये थे, जिनका राजस्व विभाग के द्वारा पात्रता परीक्षण किया गया एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को नगर निगम द्वारा विधिवत नोटिस जारी किया गया था, उन हितग्राहियों में नियमानुसार व्यवस्थापन के तहत 24 दुकानों का आबंटन कया गया। आबंटन में मृत व्यक्तियों के परिवार के आश्रितों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व कार्यकाल में विडियोग्राफी भी कराई गयी थी और अब राजस्व विभाग के पात्रता परीक्षण के उपरांत महापौर परिषद में विधिवत अनुसशा कर सक्षम स्वीकृति हेतु जिला समिति को भेजा गया है। महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि वार्ड नंबर 43 की पार्षद श्रीमती खेमिन यादव के द्वारा भी जो सूची दिया गया था और जो उस क्षेत्र में व्यवसायरत थे, उसका सत्यापन कर सभी पात्र हितग्राहियों को आवंटित किया गया है। इस प्रकार से पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार दुकानों का आवंटन किया गया है।
    महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि भाजपा पार्षदों का ज्ञापन एवं बयान बाजी तथ्यहीन व निराधार है, ये सत्ता के बिना तडफ रहे है और अनर्गल बयान बाजी कर रहे है, इनकी ओछी मानसिकता को जनता भी जानती है। इसी लिये चुनाव में इन्हें मुहतोड जवाब दिये थे और नगर निगम के कांग्रेस पार्षददल तथा प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार द्वारा गरीब, निर्धन व्यक्ति व किसानो के हित में कार्य कर रहे है, जो भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में नहीं हुआ है और वर्तमान प्रदेश सरकार ऐसे जनहित के कार्य कर रही है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ केके पटेल के द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध चलये जा रहे मुहिम के तहत मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक केशरीचंद थाना बागनदी के नेतृत्व में अवैध शराब की कार्यवाही की मुहिम में 4 सितंबर 2021 को मुखबिर की सूचना मिला कि महाराष्ट्र से एक स्विफ्ट डिजायर कार सफेद रंग में अवैध शराब लेकर देवरी की ओर से राजनांदगांव की ओर परिवहन होने वाली है। सूचना पर बागनदी स्टाफ व गवाहों के ग्राम बागनदी चौक मे नाकेबंदी पाईंट लगाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान वाहन का सीजी 04-केटी 2340 सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आया, जिसे रुकवाने का प्रया किये, जो पुलिस को देखकर वाहन को तेजी से भगाने लगा, जिसका पीछा किये तो ग्राम दीवानटोला चौक एनएच-06 रोड भगाते ले गया, पीछा किया तो पुलिस को आते पीछा करते देख वाहन को छोड़कर चालक जंगल तरफ भाग गया, जिनका आसपास पता किया, नहीं मिला। पकड़े गये वाहन की तलाशी लिया गया, तो स्वीफ्ट डिजायर के अंदर 17 पेटी में कुल 850 पौवा गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब (मध्यप्रदेश निर्मित) प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ साीलबंद हालत, प्रत्येक की कीमत 130 रुपये अंकित, जुमला कुल शराब मात्रा 1,53,000 एमएल, 1.10,500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कीमती करीबन 4,00,000 रूपये जुमला रकम 5,10,500 रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस ने लेकर अज्ञात फरार आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 35/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
    उक्त कार्यवाही में थाना बागनदी के स्टाफ सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार झा एवं प्रधान आरक्षक डोमार सिंह चंद्रवंशी, आरक्षक नामदेव नागवंशी, शिवचरण मंडावी, आशाराम धु्रव, समीर तिग्गा का सराहनीय योगदान रहा।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 542/12021 धारा-302 भादंवि के प्रकरण में प्रार्थी संतोष सिन्हा पिता अनुज राम सिन्हा उम्र 50 साल साकिन तुलसीपुर राजनांदगाव द्वारा थाना कोतवाली उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 सितंबर 2021 को सुबह लगभग 7 बजे प्रार्थी के बेटे मृतक हरिश सिन्हा पिता संतोष सिन्हा उम 22 साल साकिन तुलसीपुर का आरोपी उमेश उर्फ दादू उर्फ आर्यन सोनवानी पिता नरेश सोनवानी उम्र 19 साल साकिन तुलसीपुर के साथ पुराने वाद-विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो रहा था।
    आरोपी उमेश उर्फ दादु उर्फ आर्यन सोनवानी द्वारा मृतक हरिश सिन्हा की हत्या की नियत से अपने घर जाकर एक स्टील चाकू लाकर अचानक मृतक हरिश सिन्हा के सीने में मारकर हत्या कर दिया और फरार हो गया। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम पश्चात उक्त धारा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
    पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम व नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिटी कोतवाली विरेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना कोतवाली की पुलिस टीम उक्त घटना में संलिप्त आरोपी की पता-तलाश कार्यवाही त्वरित कर, घटना स्थल से फरार आरोपी उमेश उर्फ दादु उर्फ आर्यन सोनवानी पिता नरेश सोनवानी की तलाश हेतु संपूर्ण तुलसीपुर क्षेत्र की नाकाबंदी, घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, जो जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू जप्त किया गया व घटना के समय आरोपी द्वारा पहना हुआ खुन से लथपथ कपड़ा वजह सबूत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

    ० थाना बसंतपुर ने किया तीन फरार बदमाशों को गिरफ्तार
    ० घटना दिनांक से लगातार थे फरार

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पिछले कुछ दिनों से शहर में आशीष पाण्डया और उसके साथियो का लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा था व लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा था। थाना बसंतपुर में भी विभिन्न अपराधो में इन आरोपीयो की संलिप्तता प्रथम दृष्टया आयी बढ़ते अपराधों को संवेदनशीलता से लेते पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम तथा नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवागंन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बसंतपुर आशिर्वाद रहटगावकर के नेतृत्व में बदमाशों को त्वरित गिरफ्तार करने टीम गठित की गई। आरोपीगण घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे।
    आशीष पाण्डया कभी रायपुर तो कभी बिलासपुर लगातार जगह बदल-बदल कर रह रहा था। अंततः पुलिस की लगातार घेराबंदी और पीछा करने से पस्त बदमाशों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों आशीष पाण्डया पिता स्व. उज्जवल पाण्डया उम्र 26 साल साकिन प्रभात नगर थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 200/2021 धारा 294, 365, 307, 201, 34 के आरोपी था। वहीं बिट्टू उर्फ कमरान खान पिता निरू खान उम्र 22 साल साकिन शांति नगर गली नंबर 1 चिखली, उदय प्रकाश देवता पिता एचपी देवता उम्र 26 साल साकिन 18 एकड पुलिस लाईन थाना कोतवाली जिला राजनादगांव जो कि अपराध क्रमांक 321/2021 धारा 294, 323, 506, 147, 384 भादंवि के आरोपीगण को थाना बसंतपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision