September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / 11 जून 2021 को प्रार्थीया द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि एक वर्ष पूर्व इसकी पहचान प्रमोद सिंह उर्फ विनोद पिता भारत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी खण्डूपारा श्री टाकिज के पास डोंगरगढ़ से किराये के मकान का किराया वसूल करने के दौरान राजनांदगांव में हुई, जिसके बाद आरोपी द्वारा पीड़िता के भोलेपन का फायदा उठाकर एवं शादी करने की झांसा देते हुये नवंबर 2020 से लगातार शारीरिक शोषण किया, जिसके फलस्वरूप प्रार्थिया गर्भवती हो गयी। पीड़िता द्वारा शादी करने की बात बोलने पर आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया और झांसा देता रहा। पीड़िता द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट लिखाने पर प्रमोद सिंह उर्फ विनोद सिंह फरार हो गया और लगातार कई माह से फरार था। महिला संबंधी अपराधंो को संवेदनशीलता से लेते पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम तथा नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवागंन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर आशीर्वाद रहटगावकर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 217/21 धारा 376 (2) एन भादंवि के आरोपी प्रमोद सिंह उर्फ विनोद पिता भारत सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन खण्डुपारा श्री टाकिज के पास डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपी के घर में लगातार पुलिस दबिश दे रही थी। 11 जून 2021 से गिरफ्तारी के डर से फरार था, जिसकी पता-तलाश लगातार जारी था।
    पुलिस की भारी दबाव के चलते आरोपी जमशेदपुर भाग गया था, जो 25 अगस्त 2021 माननीय न्यायालय मे सरेंडर करने उपस्थित आया, जिसे बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड पर लिया और पुलिस रिमांड बाद आरोपी को 27 अगस्त 2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    ० राज्य के मानसिक रोगियों की होगी पहचान, किया जाएगा उपचार

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / हर वर्ष की तरह 10 सितंबर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस बार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम क्रिएटिंग होप थ्रु एक्शन (कर्म से उम्मीद जगाना) निर्धारित की गयी है।
    इस दिवस के उपलक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 6 से 11 सितंबर तक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में डॉ. प्रियंका शुक्ला मिशन संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों पत्र जारी किया गया है जिसमें आत्महत्या रोकथाम के लिए जन.जागरूकता बढ़ाने की बात कही गयी है।

    विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह में होंगे यह कार्यक्रम
    पत्र में कहा गया है कि विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दौरान सभी जिलों में जन जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस दौरान मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त मरीजों की पहचान की जायेगी और उनको उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों में सोशल मीडिया की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी, इसके लिए जिंदगी चुने विजेता बनें की थीम पर हैशटैग अभियान और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही आत्महत्या रोकथाम संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, पम्पलेट वितरण, बैनर, पोस्टर जागरूकता कार्ड, बैठक एवं रेडियो जिंगल्स आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इन कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के महत्वपूर्ण विडियो एवं फोटोग्राफ भी संकलित किये जायेंगे एवं उनको विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से साझा किया जाएगा।

    आत्महत्या का प्रयास करने वालों की होगी पहचान
    विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दौरान विशेष रूप से ऐसे मानसिक रोगियों की पहचान की जायेगी जो आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। पहचान करने के उपरांत ऐसे लोगों को मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। साथ ही उनका उपचार भी शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त लोगों की भी पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

    रायपुर /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ जैव विविधता से परिपूर्ण राज्य है। यहां के कुल भौगोलिक क्षेत्र 44 प्रतिशत वनों से घिरा है। यहां पर प्रचुर मात्रा में वनोपज पाए जाते हैं। राज्य सरकार 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी कर रही है। छत्तीसगढ़ के जिस जिले मे ंजो लघु वनोपज ज्यादा पाए जाते हैं, वहां राज्य सरकार उस लघु वनोपज के प्रसंस्करण केंद्र विकसित कर रही है, ताकि उससे अन्य उत्पाद बना कर विक्रय किया जा सके। इस कड़ी में राजनांदगांव जिले में बहुतायत में पाए जाने वाले लघु वनोपज महुआ के लिए प्रसंस्करण यूनिट बनाए गए हैं। जहां पर महुआ से बने विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे है।
    छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने सेमरा स्थित फूड पार्क में आयोजित ट्राईफेड के वनधन सम्मेलन 2021 कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के वन धन केन्द्र कौरीनभाटा (महुआ प्रसंस्करण केन्द्र) को लघु वनोपज के वैल्यू एडेड श्रेणी में उत्कृष्ट उत्पाद निर्माण के लिए सम्मानित किया था।
    राजनांदगांव जिले के प्रसंस्करण केन्द्र में महुआ से बने स्वादिष्ट उत्पाद महुआ स्क्वैश (शरबत), महुआ आरटीएस (जूस), महुआ चटनी, महुआ चिक्की, महुआ लड्डू एवं सूखा महुआ उपलब्ध है। प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन एवं कैल्शियम से भरपूर महुआ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। प्रोसेसिंग यूनिट में जामुन चिप्स भी बनाया जा रहा है, जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए एवं सी से भरपूर है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। महुआ के उत्पाद मार्केट में एवं दुर्ग मार्ट संजीवनी विक्रय केन्द्र में भी उपलब्ध है। राजनांदगांव जिले में स्थानीय लघु वनोपज की उपलब्धता के अनुसार वन धन केन्द्र में महिला स्वसहायता समूह द्वारा वेरायटी में उत्पाद बनाये जा रहे हैं। इस केन्द्र के माध्यम से जनसामान्य को पौष्टिक प्रोडक्ट स्थानीय स्तर पर उपलब्ध है, वहीं समूह की महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में बने पौष्टिक लड्डू शीघ्र ही मानपुर क्षेत्र में सघन सुपोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाएंगे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / 22 अगस्त 2021 को प्रार्थी द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की 21 अगस्त 2021 को प्रार्थी ने अपने लड़के के साथ त्यौहारी सामान खरीदने गंडई बाजार आया था, उसी दौरान 4.30 बजे के आसपास भीड़भाड़ होने से प्रार्थी के पहने कमीज के जेब में रखे 15000 रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर भाग गया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 146/2021 धारा 379 भांदवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चौबे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश जोशी के दिशा-निर्देश पर प्रभारी उप निरीक्षक रामनाथ खुस्स्याम एवं थाना स्टॉफ के द्वारा प्रकरण के आरोपी पतासाजी एवं विवेचना के दौरान आरोपी संजय उर्फ संग्राम उर्फ सुरेश गौरिया पिता रसीद गौरिया उम्र 24 साल साकिन रानी बगीचा कोपेभाठा गंडई थाना गंडई जिला राजनांदगांव को पकड कर थाना लाया। प्रार्थी से पहचान कराया जो आरोपी को पहचान लिया, पहचान पंचनामा तैयार कर आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया जो आरोपी द्वारा अपने मेमोरेण्डम में चोरी करना स्वीकार किया।
    आरोपी द्वारा चोरी किये 15000 रूपये में से 1500 रूपये का दारू-चखना में खर्च होना एवं दारू के न्दो में 12000 रूपये कही गिर गया या कोई निकाल लिये। 1500 रूपये जेब से निकाल कर पेश करने पर बरामदगी कर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से 22 अगस्त 2021 के 21.45 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय ज्युडीसियल रिमाण्ड पर पेश किया गया है। उक्त आरोपी की पतासाजी एवं कार्यवाही करने में थाना गंडई के स्टाप का सराहनीय रहा।

    जिले में 3 लाख 87 हजार 863 परिवारों के कुल 9 लाख 63 हजार 426 सदस्यों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
    ० आयुष्मान कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राजनांदगांव में कुल 3 लाख 87 हजार 863 परिवारों के कुल 9 लाख 63 हजार 426 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
    उल्लेखनीय है कि जिले में 3 लाख 88 हजार 555 परिवार के कुल 18 लाख 82 हजार 988 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिनमें से 3 लाख 87 हजार 863 परिवारों के कुल 9 लाख 63 हजार 426 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जो कि लक्ष्य का 51 प्रतिशत है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि आपके द्वार आयुष्मान अभियान 2.0 के तहत जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित च्वॉईस सेंटरों में योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निःशुल्क 30 सितम्बर 2021 तक किया जा रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को 5 लाख रूपए एवं शेष परिवार डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को 50 हजार रूपए तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
    गौरतलब है कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के निजी च्वॉईस सेंटर में जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनवायें। आयुष्मान भारत बनाने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क हैं। च्वॉइस सेंटर में जाकर अपना एवं परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नंम्बर 104 या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या कार्यालय मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी राजनांदगांव में प्राप्त किया जा सकता है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले के कोने कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंच कर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिलकर केक कटवाकर जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दिए। कांग्रेस नेताओं ने पुष्पगुच्छ के साथ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम के समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी के साथ विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, कमलेश्वर वर्मा, राजभान लोधी, जिला महामंत्री पंकज बांधव, कोषाध्यक्ष मोती साहू, जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे एवं राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः अनिल मानिकपुरी, रितेश जैन, रतन यादव, घनश्याम देवांगन, संजीव गोमास्ता, रामकुमार पटेल, हीरा सोनी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, चंदू साहू, अशोक जंघेल, संजीव चंदेल, राजेंद्र वर्मा, नीलांबर वर्मा, केशव यादव, विजय शर्मा, युवा नेता भावेश सिन्हा, अमित अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / तुलसीपुर कोष्टि समाज द्वारा 23 अगस्त भोजली विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया भोजली विसर्जन की परंपरा समाज द्वारा सदियों से निभाती जा रही है इस मौके पर समाज की सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया समाज द्वारा घर-घर में बोई गई भोजली को कबीर मंदिर में इकट्ठा किया गया इस मौके पर धूमधाम से संत कबीर साहब की आरती पूजन भी किया गया भोजली विसर्जन संबंधी कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में ही कुंड बनाकर संपन्न किया गया तलाव स्नान की परंपरा मंदिर प्रांगण में अपनाई गई इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए भोजली यात्रा नहीं निकाली गई .
    इस मौके पर समाज के अध्यक्ष शिवनारायण धकेता उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम निनावे सचिव शिशुपाल निमजे सह सचिव राकेश नंद कोषाध्यक्ष नंदलाल निमजे प्रचार मंत्री नितिन कुल्हाड़ कार्यकारिणी सदस्य मैं रामप्रसाद बाँगरे , रमेश निनावे योगेश निमजे आदी उपस्थित थें । तुलसीपुर स्थित कबीर मंदिर मे ही भोजली सम्बंधित सभी कार्यक्रम संपन्न किया गया यह जानकारी कोष्टि समाज के प्रचार मन्त्री नितिन राज कुल्हाड़े द्वारा दी गई .

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तर एवं दक्षिण सरस्वती यादव एवं मिथलेश्वरी वैष्णव के नेतृत्व में रक्षाबंधन का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया।
    भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पारुल जैन ने बताया कि भारतीय शास्त्रों में रक्षाबंधन पर्व की प्राचीन परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा देश की एवं समाज की रक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले पुलिस जवान भाइयों को चिखली थाना, कोतवाली थाना, बसंतपुर थाना पहुंचकर भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांध कर त्यौहार मनाया गया, जिन भाइयों की सुनी कलाइयां थी, उन्हें बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ जवान भाव विभोर भी हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा के जिला महामंत्री पारूल जैन एवं देव कुमारी साहू, महिला मोर्चा उत्तर मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव, महिला मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मिथलेश्वरी वैष्णव, गीता साहू, मुनेश्वरी साहू, शैल यादव, टेमबाई छदेया, कीर्ति राणे, रत्ना बरिहा, सुनीता ठाकुर, संगीता मानिकपुरी, नीरा यादव, शांति पात्रे, शशि चौहान, लता जांगड़े, सुनीता चौरसिया, रघुवीर वाधवा, रमेश सोनवानी एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की जानकारी उत्तर मंडल मीडिया प्रभारी आभा श्रीवास्तव ने दी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन द्वारा 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुये थे। चुकि 19 अगस्त को मोहर्रम पर्व पर शासन द्वारा घोषित अवकाश निरस्त कर, 20 अगस्त को घोषित किया गया। जिसे ध्यान में रखते हुये 19 अगस्त को अपरान्ह 4.30 बजे सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा लिये जाने शासन द्वारा निर्देश दिये गये, निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम सभागृह में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलायी।
    आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलायी कि हम जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। हम पुनः प्रतिज्ञा करते है कि हम हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझायेगें।
    इस अवसर पर उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व दीपक जोशी, प्र. कार्यपालन अभियंता जेएन श्रीवास्तव, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल व अतुल चोपड़ा, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, लेखा अधिकारी यूएस वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला राजनांदगांव में पुलिस और जनता के मध्य सतत मधुर समन्वय स्थापित करने हेतु विशेष जन चौपाल का आयोजन पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के कुशल मार्गदर्शन ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, श्रीमती सुरेशा चौबे, चंद्रेश सिंह ठाकुर एसडीओपी डोंगरगढ़ के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक अब्दुल समीर ओर हमराह थाना बोरतलाव स्टाफ ¸ द्वारा किया गया।
    उक्त आयोजन पुलिस थाना बोरतलाव क्षेत्रान्तर्गत दूरस्थ ओर अति संवेदनशील ग्राम कोटनापानी मे पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीणों के समक्ष पहुँचकर जन-चौपाल लगाया गया, जिसमे पुलिस विभाग के अलावा राजस्व विभाग ओर वन विभाग की टीम पहुंची, जहां एक पूर्व लंबित ओर स्थानीय लोगों की बोरतलाव से कोटनापानी मार्ग के लिये प्राथमिक स्तर पर मोके पर वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ सभी ग्रामीणों ओर जनप्रतिनिधियों के सम्मति से आगे प्रस्ताव भेजने तैयार किया गया और उपस्थित सभी ग्रामीणों को कोरोना रोकथाम, विधिक जानकारी, फ्रॉड, अपराधों के रोकथाम ओर महिला और बच्चों के सुरक्षा के संबंध में साथ ही पुलिस विभाग द्वारा आयोजित समर्पण और जन चौपाल के सम्बंध में विस्तृत रूप से अवगत किया गया।
    उक्त जन चौपाल थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अब्दुल समीर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमे नायब तहसील, राजस्व निरीक्षक, पटवारी ओर वन विभाग से डिप्टी रेंजर व स्टाफ आदि उपस्थित रहे। उक्त जन चौपाल में संबधित ग्राम के सरपंच, उप सरपंच, पंचगण, कोटवार, ग्रामीणजन ओर अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision