July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बेमेतरा

    बेमेतरा (512)

    नवागढ़ / शौर्यपथ / संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे शुक्रवार को ग्राम बिरमपुर (छिरहा) पहुंचे। जहां वे गीता जयंती समारोह में शामिल हुए। वहीं उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में संसदीय सचिव ने दैनिक जीवन मे भगवतगीता की महत्ता और प्रासंगिकता के बारे में बोलते हुये भगवान योग-योगेश्वर श्री कृष्ण द्वारा कुरूक्षेत्र में धर्मयुद्ध के बीच किंकर्तव्यविमूढ़ खड़े अर्जुन को निष्काम भाव से युद्व करने और अपने कर्म पथ पर निरंतर बढ़ने की सीख को दोहराया और आजकल के व्यस्तता भरे जीवन शैली के युग में शिक्षा लेने की आवश्यकता पर जोर दिया ।
    कार्यक्रम में आसपास के 22 गांव के लोग सम्मिलित हुए जहां ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव ने गायत्री परिवार को मंदिर परिषद में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की , ग्रामीणों के द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुंच मार्ग की मांग पर मुंगेली जिले के सीमावर्ती गांव झेलियापुर से बिरमपुर तक रोड निर्माण कराने की घोषणा किया ।
    कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रमुख बाबूराम ठाकुर , गोपाल सिंह भुवाल, ओमप्रकाश ठाकुर, रामलोचन सिंह, चतुर सिंह, तीरथराम, गजानन सिंह, रामचरण चंद्राकर, किशोर चंद्राकर, मोम सिंह, शोभासिंह, खड़ानन वर्मा, सोनसिंह, पुहकल सिंह, पंडित मनहरण शर्मा, अशोक सिंह ठाकुर, सनत सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, मनीष सिंह ,आदर्श सिंह, परमेश्वर सिंह, प्रमोद ठाकुर के अलावा सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुये।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / सेवा सहकारी समिति मुरता पं.क्र .1271 में धान विक्रय हेतु बारदाना की शीघ्र आपूर्ति कराने को लेकर किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख था कि वे सभी सेवा सहकारी समिति मुरता के कृषकगण है जो कि शासन के योजनांतर्गत समर्थन मूल्य में धान विक्रय किये जाने हेतु मुरता में पंजीयन कराया गया है और संबंधित संस्था द्वारा धान विक्रय हेतु 22 दिसम्बर को टोकन प्राप्त होना था किन्तु समिति में बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण से धान तौल एवं टोकन देना पूर्णतः बंद हो गया है । विदित हो कि कृषकों के द्वारा शासन के योजनांतर्गत समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने के उद्देश्य से अपने खेतों की धान फसल को कोठार - आंगन में रखे हुए है और जब तक धान का विक्रय नहीं हो जाता तब से किसानों खाना - पीना एवं नींद हराम हो गया है । इसलिए मुरता सोसायटी में धान विक्रय हेतु तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया जावे अन्यथा  कृषकों के द्वारा उग्र रूप से प्रदर्शन , आंदोलन , हाईवे मार्ग में चक्का जाम , सेवा सहकारी समित में ताला लगाना जैसे कृत्य करने के लिए बाध्य हो जायेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन - प्रशासन की होगी । किसानों ने मांग किया कि सेवा सहकारी समिति मुरता पं.क्र . 1271 में धान विक्रय हेतु बारदाना की आपूर्ति यथा शीघ्र कराये जाए । इस दौरान किसान चैन साहू, शिवचरण साहू, प्रीत राम साहू,  गोपाल साहू आदि उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / मिश्रा पारा नवागढ़ वार्ड 7 में मिश्रा परिवार द्वारा कराई जा रही श्री रामकथा का मंगलवार को पंचम व अंतिम दिवस रहा। कथावाचक पंडित कालेश्वर प्रसाद तिवारी ने अत्यंत ही रोचक तरीके से इस संगीतबद्ध कथा को प्रस्तुत किया। पं. तिवारी ने श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बहुत ही रोचक ढंग से ज्ञान बांटने का काम किया।
    कथाव्यास ने इस कथा को उसके मर्म के साथ प्रस्तुत किया। अंतिम दिवस में सुंदरकाण्ड का वर्णन करते हुए उन्होंने लंका दर्शन आदि घटनाओं का विस्तृत वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्री राम द्वारा रावण वध एवं प्रभु श्रीराम के अयोध्या के राजसिंहासन पर आरूढ़ होने का सुंदर वर्णन किया। कथा के रहस्य को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सुंदरकांड मानस का सुंदर भाग है। आज समाज में सुंदरकांड के पाठ का प्रचलन है,किसी ग्रंथ के किसी विशेष भाग के पठन को परंपरा बनाने का अर्थ है कि हम उस भाग को बार-बार पढ़ें और अपने आचरण में उतार लें। मात्र पढऩे से कल्याण नहीं हो सकता। जैसे एक रोगी डॉक्टर से दवा लेकर आए, डॉक्टर दवा का पर्चा लिखकर दे दे, रोगी उस पर्चे को घर लेकर आए और उसे आदर से बार-बार पढ़े,तो उसका कल्याण नहीं हो सकता,स्वास्थ्य के लिए पर्चे पर लिखी दवा का सेवन करना आवश्यक है।
    इसी तरह ग्रंथों का पूर्ण लाभ लेने के लिए उन्हें जीवन में उतारना आवश्यक है। कथा में वर्णित राम राज्य के संदर्भ को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि रामराज्य एक आदर्श राज्य है। रामराज्य में कहीं चोरी, भ्रष्टाचार, झूठ एवं घृणा नहीं है, अपितु चारों तरफ प्रेम भाईचारा, सौहार्दय और सद्भावना दृष्टिगोचर होती है। आज भी इन्हीं सब गुणों की आवश्यकता है। यह रामराज्य जीवन में आ जाये,इसके लिए आवश्यक है। राम को जान लेना, पूर्ण गुरू की कृपा से ही जीव अपने अंत: करण में श्रीराम का दर्शन करता है। तभी श्री राम के गुण जीवन में आते हैं और सभी रामराज्य की स्थापना जीवन में हो सकती है।
    कथा श्रवण करने नगर प्रधान विकास धर दीवान, सीईओ एनएल साहू, प्रवीर दत्त दुबे, राजेंद्र मिश्रा, किसुन प्रसाद मिश्रा, महेश मिश्रा, हरदेव मिश्रा, मनभर मिश्रा, रामावतार मिश्रा, दारा मिश्रा, संतोष मिश्रा, दिनेश मिश्रा, सन्तु मिश्रा, बीरबल मिश्रा, भरत मिश्रा, विनोद मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, बबला मिश्रा, शिवकुमार दुबे, मुकेश, सोनू, मोना, शुभम, ओमप्रकाश, राहुल,गोलू, पिंटू, कुंदन,सोन्टू , मोंटू, उत्तम, ओम, वासु, हर्ष, तुलसीराम चौहान, कलीराम यादव, खेलन यादव, दुर्गेश यादव, राकेश पाल, गोलू साहू सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / मंगलवार को गुरुदयाल बंजारे विधयाक नवागढ़ एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन को पटवारी संघ तहसील शाखा नवागढ़ जिला बेमेतरा के द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।  संसदीय सचिव का विधान सभा सत्र में होने के कारण उनके निज सहायक को ज्ञापन सौंपा गया। निज सहायक द्वारा पटवारी संघ के 9 सूत्रीय मांगों को जायज बताते हुए मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री को पत्र लिखकर अनुसंशा सहित भेजने आश्वस्त किया गया।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा जिला सहकारी संघ मर्यादित बेमेतरा के तत्वावधान में मंगलवार को नवागढ़ परशुराम भवन सुकुलपारा में एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया जिसमें मुख्य विषय मत्स्य पालको को मछली पालने के आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, प्रशिक्षण के प्रशिक्षक व मुख्य अतिथि विनय कुमार जेहोआश ने मत्स्य पालको को समिति बना कर मछली पालन कर लाभ कैसे कमा सकते हैं के बारे में विस्तृत जानकारी दी,मत्स्य पालको को जानकारी दिया कि आप सभी मछली पालन के लिए अनुदान का लाभ ले सकते है प्रत्येक वर्ग के लोगो को भिन्न भिन्न प्रतिशत का लाभ ले सकते हैं अगर आप लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप एक आवेदन तैयार कर टीएल बैठक में अपना आवेदन जमा करा सकते हैं जिसमे अवश्य निराकरण होगा,
    कार्यक्रम के प्रशिक्षक मुख्य वक्ता व अध्यक्षता मत्स्य निरीक्षक सुनील कुमार साहू ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी मत्स्य पालक परेशान न हो और बताया कि मत्स्य पालको को 3 मर्तबा आवेदन विभाग में करना चाहिए अगर तीन बार मे तालाब नही मिला तो कलेक्टर को अधिकार होता है कि जो समिति या मतस्य पालक को तालाब का पट्टा जारी कर सकता है,मत्स्य पालक को केसीसी के बारे में जानकारी दिया केसीसी से बहुत सहयोग मिलता है मत्स्य पालको को, तलपिया मछली की प्रजाति में अधिक पैदावार पा सकते है पालक,भोजन में मछली को कोड़ा या गोबर को सड़ा के चारा दे सकते हैं,तालाब में मछली गिनती और वजन के हिसाब से डालना चाहिए,लाल पोटास,भूंजा चुना भी पालको को अपने पास रखना चाहिए यह कारगर साबित हुआ है और नमक भी बहुत ही गुण कारी है,तालाब में 9 से 10 सेंटीमीटर का ही बच्चा डालना चाहिए,
    इसके अलावा नए प्रोजेक्ट में टंकी में मछली पालन से कैसे लाभ कमा सकते हैं उस बारे में ताया,महीनों और 15 दिनों में तालाब की जुताई कर उसमें चुना का छिड़काव के बारे में बताया, पानी का बदलाव मछली पालन में आवश्यक हैं, मत्स्य पालको को बताया कि किस प्रकार मछली का बड़ा, भजिया,मछली का समोसा और मछली का आचार बनाना भी सिखाऊंगा जो बनता है और योजना के बारे बताया कि 10 हजार का जाल दिया जा रहा है विभाग से और 6 हजार का आइस बॉक्स,राहत योजना नर्सरी निर्मानकी योजना,एसटी,एससी को 60 प्रतिशत सब्सिडी और 40 प्रतिशत ओबीसी जनरल को सब्सिडी के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जा रहा है और 25 लाख का एक प्रोजेक्ट हेचलिन निर्माण में 40 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है . अंत मे सभी किसानों को नए तकनीकों से लाभ लेने के लिए श्री साहू में आग्रह किया, प्रशिक्षण के अंत मे सहायक प्रबंधक सृजन धर दीवान ने उपस्थित वक्ताओं और मत्स्य पालको का आभार व्यक्त किया .
    उक्त प्रशिक्षण में बेमेतरा जिला सहकारी संघ के प्राधिकारी अधिकारी विनय कुमार जेहोआश, मत्स्य निरीक्षक सुनील कुमार साहू,सहायक प्रबंधक सृजन धर दीवान,राजेश निषाद,नरोत्तम निषाद,देवनाथ निषाद,संजय केवट,छविलाल,दरोगा सिंग,राजेन्द्र कुमार,केशव वर्मा,भरतलाल,रामप्रसाद निषाद,चंद्रकांत दौङकर,डोमन सोनकर,योगेश राजपूत,दिलीप जायसवाल, दीपक देवांगन, निर्मल साहू,जति राम यादव सहित बड़े संख्या में मत्स्य पालक उपस्थित रहे ।।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अयोध्या में श्रीराम मन्दिर जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी नारायण चंदेल एवं सह प्रभारी सरला कोसरिया ने बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अनुशंसा पर इस अभियान का जिला संयोजक पूर्व विधायक अवधेश चंदेल को तथा जिला सह संयोजक जिला महामंत्री विकास धर दीवान को नियुक्त किया है।
    नियुक्ति पर विकास दीवान ने प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि बेमेतरा जिले के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति को जन जागरण के माध्यम से श्री राम मंदिर निर्माण अभियान में जोड़ा जाना है और उनसे मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि का संग्रह भी किया जाएगा। जन सहयोग से प्राप्त राशि बैंक खाता के माध्यम से सीधे श्री राम मंदिर निर्माण क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा जाएगा। इस कार्य के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं के घर-घर तक जनसंपर्क के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला के बाद मण्डल एवं शक्ति केंद्रों में भी नियुक्ति की जाएगी, जो जन जागरण अभियान का प्रमुख हिस्सा होगी।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में ब्लाक स्तरीय युवा संगठन सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन योगीद्वीप केशला ब्लाक नवागढ में सम्पन्न हुआ। जिसमें शान्तिकुन्ज प्रतिनिधि इन्द्रजीत ध्रुव व गोकुल ध्रुव, बेमेतरा जिला समन्वयक खोमराम साहू, ब्लाक समन्वयक बी के वर्मा ने युवाओ को सक्रियता पुर्वक संगठन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । बैठक के दौरान ब्लाक के 192 गाँवो को 18 ईकाई में बाँट कर और उन ईकाईयो में एक ईकाई समन्वयक और एक सह समन्वयक बनाकर उन्हें कार्य भार सौपा। जिससे युवाओ में नेतृत्व गुणो का विकास, बोलने की कला का विकास के साथ उनका सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकेगा।
    इस बैठक में बुधेलाल निषाद, गेन्दूराम निषाद, कमोद ठाकुर, भवमोचन वर्मा, अखिलेश यदु, श्याम साहु, गिरधारी, अन्गद, बिसहत, सन्तोष, ओमप्रकाश ठाकुर, मिलन वर्मा, मनोज वर्मा, रामदिल, ललित साहु, यशोदा साहु, भारती निषाद, मोनिका साहु, दिलेश्वर, इन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा, सोनु निषाद, परदेशी निषाद विरेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर के मिश्रा पारा वार्ड 7 में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ । मिश्रा पारा से दोपहर कलश यात्रा प्रारम्भ हुई जो कि ठाकुर देव मंदिर एवं महामाया मन्दि से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में एक ओर जहाँ महिलायें अपने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं वहीं दूसरी ओर भक्त गण संगीतमई भजनों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में कथा के आयोजक मिश्रा परिवार के साथ अपने सिर पर पवित्र श्री रामायण ले कर चल रहे थे ।

    इसके बाद शाम में कार्यक्रम स्थल पर संगीतमय श्री रामकथा पंडित कालेश्वर प्रसाद तिवारी के मुखारबिन्द से प्रारम्भ हुई, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमडी पड़ी। आयोजक राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राम कथा का प्रतिदिन वाचन 18 से 22 दिसम्बर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से प्रतिदिन कार्यक्रम में पधार कर कथा श्रवण करने की अपील की है ।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / अखिल भारतीय मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण योजना के तहत नवागढ़ मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 16 दिसंबर तक जायसवाल धर्मशाला नवागढ़ में किया गया है। जिसके उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, भिलाई जिलाध्यक्ष सांवला राम डहरे एवं बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी शामिल हुए। साथ ही प्रशिक्षण के प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष टार्जन साहू भी उपस्थित रहें।
    इस दौरान सैकड़ो की संख्या में नवागढ़ मण्डल के प्रत्येक बूथ से लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने पंजीयन करा कर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण का आरम्भ दीपप्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। जिसके पश्चात मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने स्वागत भाषण में मण्डल की संक्षिप्त परिचय एवं प्रशिक्षण के रूपरेखा सम्बन्ध में जानकारी दी।
    राकेश पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण में उन्होंने अलग अलग मंडलो का दौरा किया लेकिन जो संगठन एवं अनुशासन नवागढ़ में नजर आया वह कही नही मिला। नवागढ़ की भूमि वास्तव में पवित्र है,यहाँ से जिस नेता को चुना गया वह प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे हैं। जिलाध्यक्ष डहरे ने कहा कि संगठन में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है, यह उसकी कार्य क्षमता का विस्तार करता है। भाजपा ने हमेशा से हर वर्ग को साथ लेकर विकास के लिये काम किया है
    ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष को न मानकर संगठन पर आधारित है। भाजपा ने 2 सीटो से लेकर आज पूर्ण बहुमत का सफर अपने कार्यकर्ताओं के बल बुते तट किया है, आज संगठन में नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ जिससे दिग्गज नेताओं की कतार है। वही विपक्ष सिमटता जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए भी अपील किया।
    विकास दीवान ने कहा कि नवागढ़ मण्डल जिले एवं प्रदेश में सन्गठन के दृष्टिकोण से हमेशा आगे रहा है।सत्ता जाने के बाद भी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए प्रत्येक कार्य को सबसे आगे रहकर पूरा किया है।नवागढ़ मण्डल के प्रत्येक बूथ में सशक्त कार्यकर्ताओं की फौज तैयार है, जिनके चलते निश्चित रूप से 2023 में भाजपा का विधायक बनेगा।
    इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो विकास घरडे,प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावन्त धर बान्धे,पूर्व महामंत्री वल्ल्भ ठाकुर,धनश्याम साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, मण्डल महामंत्री मिन्टू बिसेन, महामंत्री सुरेश साहू, पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, पूर्व जिला मंत्री मधु रॉय, जिला कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे,भाजयुमो जिला महामंत्री बबलू राजपूत,बब्बू शुक्ला, होरिलाल सिन्हा,कृपाशंकर त्रिपाठी,युवराज ठाकुर,चैन साहू, दिलीप नवरंग, रोहित साहू,उमेश ध्रुव, मीना साहू, कांति सोनकर,सुशीला ध्रुव,सरिता कुंभकार,ललिता देवांगन, परमेश्वर वर्मा, टीकम पूरी गोस्वामी, रुम्पल टुटेजा,राधा गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, अवतार यादव,तनु दीवान, श्रीकांत ठाकुर,बहोरन ठाकुर,योगेश सेन,अजय भोई, सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे शुक्रवार को अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत खण्डसरा में बन रहे नवीन अस्पताल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे , संसदीय सचिव के साथ में आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अस्पताल भवन निरीक्षण के दौरान संसदीय सचिव ने भवन के गुणवत्ता और सुविधा को लेकर जायजा लिया, वहीं अधिकारियों को जल्द से जल्द भवन को पूर्ण करने निर्देशित किया ।
    आपको बता दें कि ग्राम खण्डसरा में 2 करोड़ 43 लाख की लागत से 30 बिस्तर का सर्व सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन रहा है । संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि अस्पताल भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा , अस्पताल की नई बिल्डिंग बनने के साथ-साथ सुविधाएं भी बढ़ेगी जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो पाएगा । अस्पताल निरीक्षण के दौरान संसदीय सचिव के साथ से सीएचएमओ स्वास्थ्य विभाग सतीश शर्मा एसडीएम दुर्गेश वर्मा , नरोत्तम जायसवाल सरपंच ग्राम पंचायत खण्डसरा , बंशी पटेल जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी , टी एस जनार्दन , कुमारी बाई जायसवाल अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा , जनार्दन जायसवाल , नैना कुर्रे पार्षद , बिरेन्द्र जायसवाल एल्डरमैन , हेमंत सोनकर , कन्हैया , राजू , विशेषर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision