
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ के स्थानीय विधायक निवास में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्वेच्छानुदान मद एवं विधायक जनसम्पर्क निधि की राशि को ज़रूरतमंद लोगों को वितरण किया। जिसमें आर्थिक रूप से कमज़ोर,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के लिए उक्त राशि का वितरण किया गया है। संसदीय सचिव बंजारे के जनसम्पर्क निधि 3 लाभार्थियों को 25,000 रुपए की राशि चेक के द्वारा किया गया है। जिसमें नवागढ़ की कौशल यादव को 10 हजार जीविकोपार्जन हेतु, सुवा पार्टी शंकर नगर को सामग्री खरीदने हेतु 5 हजार एवं गौरी गौरा समिति शंकर नगर को सामग्री खरीदने हेतु 10 हजार दिया गया है। इसके पहले शुक्रवार को संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे ने अपना जन्मदिन कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के चलते सादगीपूर्ण मनाया। उन्होंने समारोह एवं उत्सव के लिए कार्यकर्ताओं को पहले की मना कर दिया था फिर भी उत्साह कम न करते हुए सोशल मीडिया में लगातार कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दिया। चेक वितरण के दौरान जनपद अध्यक्ष अंजली मार्कण्डेय,विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी व देवेंद्र साहू, एल्डरमैन अमित जैन, जनपद सदस्य लाखन सिंह,नाँदघाट ब्लॉक अध्यक्ष सुशील साहू एवं रूपप्रकाश यादव,वीरेन्द्र जायसवाल, अरमान साहू आदि उपस्थित रहे।
निजी चिकित्सक संघ ने बाँटा मास्क
नवागढ़ निजी चिकित्सक संघ ने संसदीय सचिव के जन्मदिन पर बस स्टैंड नवागढ़ में कोविड 19 जन जागरूकता के उद्देश्य से 2100 मास्क का वितरण किया। शाहिद खान ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हमेशा सेवा को ततपर रहते है ऐसे में निजी चिकित्सक संघ उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है, इस दौरान संघ अध्यक्ष डॉ प्रमीत विश्वास, डॉ कपिल साहू, डॉ रूपेश खांडे, डॉ फ़त्ते नारायण वर्मा, डॉ डायमंड ठाकुर, डॉ सुभाष वर्मा सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।
एनएसयूआई ने अस्पताल में किया फल वितरण
संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे जन्मदिन पर एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम जैन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में मरीजों एवं कोरोना वारियर्स डॉक्टर लोगो को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता इमरान खान, उमेश साहू, आकाश कौशिक, ओमप्रकाश सारथी, शिवम पाठक, दवेंद्र, जागेश्वर बंजारे, विशाल कौशिक,दीपक कुमार सेन, जितेंद्र साहू, छम्मन पूरी गोस्वामी,शेखर यादव, अमन कहार,कुलदीप खरे, साहिल कुर्रे, आदि लोग उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / बुधवार को नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत समेसर में महाकाल क्रिकेट क्लब के तत्वधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में विजयबघेल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ शामिल हुए।
विजय बघेल ने अपने संबोधन में समस्त खिलाड़ी बंधुओं से कहा कि खेल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, इससे तन मन दोनों स्वस्थ होते हैं। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। किसी भी खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नवयुवक, किसान, मजदूर हर वर्ग हर समुदाय के लिए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं सहित गांव में बनने वाले गौठान किसानों को दी जाने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना ओं का उल्लेख कर उपस्थित जनमानस का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों की सहयोग आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है।
फायनल में मोहभटठा(बेमेतरा )अपना जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किए। जिन्हें मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा 11001 रुपए नगद राशि प्रदान किया गया। उपविजेता( द्वितीय पुरस्कार) ग्राम पंचायत समेसर के टिम को हरि शंकर लहरे सरपंच द्वारा 6000 रुपए समेसर के टीम को दिया गया । जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। कार्यक्रम में मनोज निषाद सरपंच ग्राम पंचायत खपरी(एन), नरेंद्र पाटले, जितेंद्र लहरे, पंचराम पटेल, बल्ले यादव, राम अवतार मिर्चडे व वरिष्ठ जन सहित खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ द्वारा 25वां चरण मितानिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नवागढ़ टाऊन हाल में किया गया है। जहाँ गर्भवतियों की देखभाल, नवजात बच्चे, 6 माह तक के बच्चे और 9 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल, परिवार नियोजन, निमोनिया, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, सिकलसेल एनीमिया, सुरक्षित गर्भपात, बच्चों के अधिकार, अस्पताल में मरीजों के अधिकार समेत स्वास्थ्य संबंधी अन्य 17 विषयों पर आयोजित प्रशिक्षण में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए महिलाओं को होने वाली एनीमिया (रक्त अल्पता) दूर करने की सलाह दी गई। जिसके तहत अपने घर के आस-पास होने वाली हरी साग सब्जी तथा मौसमी फल खाने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरी बालिका को दिए जाने वाले (आइएफ) आयरन गोली तथा गर्भवती माताओं को दी जाने वाली आयरन तथा कैल्शियम की गोली नियमित रूप से खाने को कहा गया। जो महिलाओं में होने वाली एनीमिया को दूर करती है। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक कार्डिनेटर रामगोपाल वर्मा व कल्याणी पाठक, प्रशिक्षक सन्तोषी दुबे, शर्मिला ध्रुव, रूखमणी निर्मलकर, लीला सिंह, ललिता पाटले प्रशिक्षण दे रहे है।
कोरोना संक्रमण के दौर में मितानिनों का प्रशिक्षण : देवादास
एकतरफ जंहा कोरोना संकट के दौर में स्कूल, आंगनबाड़ी बंद हो गए पर नवागढ़ में सुविधाविहीन भवन में मितानिनों का प्रशिक्षण चल रहा है। इस पर भाजपा नेता देवादास चतुर्वेदी ने तत्काल प्रशिक्षण बन्द करने की मांग की है, चतुर्वेदी ने कहा कि नवागढ़ शंकर नगर में जिस भवन में वॉशरूम की पर्याप्त सुविधा नही है वँहा इस संक्रमण के दौर में मितानिनों को प्रशिक्षण दिया जाना अनुचित है , इसे रोक लगाते हुए इस तरह के सभी प्रशिक्षण बंद होना चाहिए।
" प्रशिक्षण के पहले सभी मितानिनों को कोविड वैक्सीन के टीके लग चुके है। प्रशिक्षण में कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। मितानिनों के कार्य क्षेत्र के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक होता है, फिलहाल इसे बंद करने के सम्बंध स्वास्थ्य विभाग से कोई आदेश नही है।"
आशीष वर्मा
बीएमओ नवागढ़।
बेमेतरा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन विधानसभा में बठेना हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा ने भद्रकाली मन्दिर बेमेतरा में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भूपेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किये एवं बठेना हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा दयावंत धर बांधे सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला।
जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में आक्रोश है। यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल है। बठेना की घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। बठेना मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। इस हृदय विदारक घटना ने सबको व्यथित किया है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में जो आक्रोश है, वह प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हमारा सवाल है की जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र ही सुरक्षा की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है, सुरक्षित नहीं है, तो फिर पुरे प्रदेश में सुरक्षा की क्या स्थिति होगी समझ से परे है। जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि हत्या की जांच नहीं हो पाई है और इस हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है। सरकार द्वारा पीडि़त परिवार को ना तो मुआवजा दिया जा रहा है ना तो परिवार के साथ न्याय हो रहा है।
एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी।
इन दौरान मूलचंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष फिरतु राम साहू, राजा पांडेय, सन्तोषी साहू, टार्जन साहू, देवादास चतुर्वेदी, दिपेश साहू, बबलू राजपूत, लक्ष्मीलता वर्मा, मधु रॉय, विकास घरडे, महावीर ध्रुव, डॉ जगजीवन खरे,आकिब मलकानी, होरिलाल सिन्हा,विजय सिन्हा, निशा चौबे, सावित्री रजक, मोंटी साहू, बलराम पटेल, पुष्पा साहू, अनिल रजक, रीना साहू, पंचू साहू, नीतू कोठारी,प्रमिला साहू,युगल देवांगन, चन्द्रपाल साहू, अनिल वर्मा, छोटेलाल साहू, अजय साहू, परस वर्मा, दिलीप नवरंग, परमेश्वर बघेल, महेश टण्डन,विकास तम्बोली, कपिल बंजारे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / भगवान भक्त के वश में होते हैं। हमें सच्चे मन से भगवान की पूजा आराधना करनी चाहिए। हमें भगवान के प्रति श्रद्धा आस्था रखनी चाहिए। उक्ताशय की बात ग्राम बदनारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के अंतिम दिन कथावाचक पंडित ध्रुव शर्मा ने श्रद्धालुजनों से कही। पंडित शर्मा ने सभी से गौ माता की सेवा करने के लिए कहा और कहा कि गौ माता में 33 करोड़ देवी देवाताओं का वाश होता है। गौ माता की सेवा करें और नित्य दिन उसकी पीठ पर हाथ फेरने से बड़ी-बड़ी बीमारी दूर होती है। श्रीमद् देवी भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक ने मां के कई स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन व श्रद्धा से पूजन करने पर मां भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
उन्होंने कहा कि शिव के आंसुओं से यह वृक्ष प्रकट हुआ जो शिव स्वरूप है। यह एक मुखी से चौदह मुखी तक होते हैं। इसके पहनने से दुख और दरिद्रता मिट जाती है। बिल्व पत्र, भस्म, आक, धतूरा आदि की औषधियों की महिमा बताई।भगवान आशुतोष की महिमा अपरंपार है, भगवान की भक्ति से जीवन का कल्याण होता है। कथावाचक ने कहा कि देवी मां की अराधना से सभी दुखों का हरण होता है। कहा कि सच्चे मन से मां की अराधना करने वालों की मां हर मनोकामना पूर्ण करती है। अंत में हवनकुंड में पूर्णाहुति करने के बाद कथा का समापन किया। इस दौरान भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसे भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। अंतिम दिन दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, शेखर शर्मा, सुंदरम पाठक, मोहित साहू, हेमू साहू सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत नवागढ़ कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर पर हेल्प डेस्क लगाया गया। इसकी शुरूआत नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की गई। इसके माध्यम से सेंटर पर कोराना का टीका लेने पहुंचे लोगों की भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहायता की। इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा मिश्रा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर साहू सहित भाजपा नेता शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं प्रदेश संगठन के निर्देश पर किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि जिले के सभी वैक्सीन सेंटर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को सहायता प्रदान कर रहें हैं। प्रधानमंत्री सभी नागरिक को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया करा रहे हैं यह भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व की बात है। मण्डल अध्यक्ष उमा मिश्रा ने कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने सभी नागरिक को वैक्सीन समय से लगे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से इसमें सहयोग का आह्वान किया है।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सरिता कुम्भकार, मंजू रजक,टीकम पूरी गोस्वामी, महामंत्री दिलीप नवरंग, जितेन्द्र भुवाल, रमेश निषाद, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, सुरेश निषाद, तनु दीवान,दुर्गेश शर्मा, दिनेश चौहान,धनीराम निर्मलकर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / सीजी पीएससी में गड़बड़ी का आरोप लगाकर छात्र नेता और भाजपा नेता लगातार विरोध जता रहे है। शुक्रवार को नवागढ़ भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष विकास घरडे के निर्देशानुसार हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें युवा मोर्चा के साथ एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष श्रीकांत ठाकुर कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में हो रहे घोटाले एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। जिलाध्यक्ष विकास घरडे के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रत्येक मंडल स्तर तक 3 दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।
युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रणय दीवान ने कहा कि पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में मॉडल आंसर और फिर संशोधित मॉडल आंसर के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने एवं छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मानसून से वर्षा करा देने जैसे विषयों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गई। युवा मोर्चा के टीकम पूरी गोस्वामी ने कहा कि पीएससी के एक्सपर्ट का नाम सार्वजनिक कर उन पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए पर दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि सरकार भी मौन बैठी हैं।
इस दौरान रमेश निषाद, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, सुरेश निषाद, दिलीप नवरंग, रुम्पल टुटेजा,अरुण देवांगन, दुर्गेश शर्मा, मोहन् चेलक, दानिराम जायसवाल, धनीराम निर्मलकर, मुकेश तम्बोली, कृष्णा ध्रुव, सुभाष महिलांग, अवतार यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ ब्लॉक में इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद भी शासन द्वारा समितियों से धान का परिवहन ना कराए जाने का दुष्परिणाम अब समितियों में नजर आने लगा है। नवागढ़ शाखा की 12 समितियों में 2 लाख 71 हजार क्विंटल से अधिक धान को बारदानों में रखा गया है, परंतु मौसम की मार ना सह पाने तथा चूहों के प्रभाव से बारदाने फटने लगे हैं, जिसकी वजह से धान नीचे गिरकर खराब हो रहा है। समय रहते यदि इस धान का परिवहन या सुरक्षित रखने का इंतजाम ना कराया गया तो यह सीधे-सीधे समितियों के लिए भारी पड़ेगा तथा धान का नुकसान भरने के फेर में इस वर्ष अधिकांश समितियां सडक़ पर आ जाएंगी।
विदित हो कि राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीफ धान की खरीदी की जा रही है जो इस वर्ष 30 जनवरी को बंद हो चुकी है। 30 जनवरी को धान की खरीदी बंद होने के बाद भी आज तक उपार्जन केन्द्रों से धान का परिवहन नहीं किया गया है जिसकी वजह से जिले के उपार्जन केन्द्रों में बंपर मात्रा में धान जाम है। आने वाले समय में गर्मी से धान का वजन कम होने का अनुमान है।इससे सुखत के रूप में खामियाजा केंद्र प्रभारियों को ही भुगतना पड़ेगा। वजह यह है कि नुकसान की भरपाई करने की मजबूरी रहेगी। अभी चूहे भी खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े धान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
समितियों को होगा तगड़ा नुकसान
जानकारी के अनुसार परिवहन ना होने की वजह से समितियों के लिए इस वर्ष धान को सुरक्षित रखना बेहद चुनौती भरा हो गया है। परिवहन ना होने की वजह तथा वर्षा की वजह से खराब होने के साथ ही साथ मवेशियों, चूहों, सूखत की वजह से भी धान की मात्रा में भी कमी आएगी जिससे समितियों को हानि होना तय माना जा रहा है। समितियों में रखे धान की पूर्व की मात्रा में कमी आने पर शासन के नियमानुसार वसूली संबंधित समितियों से ही की जाती है जिसकी वजह से जल्द से जल्द यदि धान का परिवहन ना किया गया तो इस वर्ष कई समितियां नुकसान ना सह पाने की वजह से सडक़ पर आ जाएंगी।
बंपर हुई खरीदी लेकिन परिवहन सुस्त
नवागढ़ अंतर्गत झाल,रनबोड, मुरता,अँधियारखोर, नवागढ़, छिरहा, हाथाडाडू, बोरतरा सहित अधिकांश उपार्जन केन्द्रों में डेढ़ माह से अधिक समय से धान का परिवहन बंद है जिसकी वजह से सभी उपार्जन केन्द्रों में धान का बंपर स्टॉक जाम है। धान के स्टॉक की तुलना में पर्याप्त मात्रा में कैप कवर नहीं है, जिसकी वजह से किसानों से खरीदे गए धान खुले में ही रखे हुए हैं। शाखा में इस वर्ष 14,516 कृषकों से 6,07,541 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। शासन की धान खरीदी योजना को पूर्ण हुए 1 माह से अधिक समय पूर्ण हो चुका है बावजूद इसके संबंधित विभागीय अधिकारी परिवहन को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसकी वजह से मात्र 50 प्रतिशत से कुछ अधिक धान का ही परिवहन हुआ है तथा अब तक महज 3,36,148 क्विंटल धान का ही परिवहन किया गया है तथा वर्तमान में 2,71,392 क्विंंटल धान परिवहन के अभाव में समितियों में जाम है।
"मारो उपार्जन केंद्र में खरीदी किये गए 77,384 क्विंटल धान में से अभी भी 43,360 क्विंटल धान मंडी में रखे हुए है, परिवहन की सुस्त गति के चलते इस बार भी समिति को भारी नुकसान होने की सम्भावनाए है, धान के जल्द उठाव का प्रबंध किया जाना चाहिए।"
केएस वर्मा
सेवा सहकारी समिति प्रबंधक मारो।
"धान खरीदी के पश्चात धान परिवहन नही होने से धान को सुरक्षित रखना असम्भव सा लग रहा है ,आने वाले दिनों में गर्मी से धान में काफी सूखत आएगी ।असमय बारिश से भी सभी उपार्जन के केंद्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।"
नरेंद्र सिंह ठाकुर
प्रभारी पर्यवेक्षक, नवागढ़ शाखा।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नाबालिग लड़की को भगा कर यौण शोषण करने तथा बहला फुसलाकर दिल्ली भगा ले जाने मामले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। मामले में आकाश कोशले पिता बिरझु कोशले उम्र 19 वर्ष निवासी मोतिमपुर को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाबत लड़की के परिवार द्वारा दिए आवेदन में कहा गया है कि लड़की 20 फरवरी से गायब थी।
लड़की के गायब होने पर परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला । जिसके पश्चात नवागढ़ थाने में लड़की के गायब होने की सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर आरोपी का पता लगाया, जिसमे लोकेशन गुरुग्राम दिल्ली का पता चला। नवागढ़ पुलिस की टीम लड़की को लाने तथा आरोपी को पकड़ने दिल्ली रवाना हुई, जहां से दोनों को नवागढ़ लाया गया। एसआई घनश्याम चिन्डा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363,366,376,व 6,12 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर रिमांड में भेजा है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत, जगतारन नारंग की अहम भूमिका रही।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम मजगांव में स्वर्गीय समीर रंजन श्रीनेत की स्मृति में ठाकुर परिवार के यहाँ चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन भागवताचार्य सुभाष पांडेय बसनी वाले ने सुदामा की कथा सुनाते हुए दत्तात्रेय के 24 गुरुओं का वर्णन किया। श्रीकृष्ण-सुदामा के मित्र मिलन की कथा का मार्मिक चित्रण किया गया। करुणामयी, भक्तिमय, संगीतमय कथा का रसपान कर मौजूद सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथावाचक सुभाष पांडेय ने भागवत कथा का समापन करते हुए कई कथाओं का सारांश भक्तों को श्रवण कराया। जिसमें भगवान कृष्ण के 16 हजार शादियां की प्रसंग, कृष्ण रुक्मणी का मिलन एवं विवाह, सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। इन कथाओं को सुनकर मौजूद श्रोता भाव विभोर हो गये। भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है।
पांडेय ने कहा कि बोलने व लिखने से पहले चिंतन करना चाहिए, क्या लिखने जा रहे हैं, उसे समझ लें और क्या बोलने जा रहे हैं उसके विषय में सोच लें। इसके बाद ही कुछ भी बोलने व लिखने में समझदारी है। गुरु की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि दीक्षा गुरु एक होता है, पर शिक्षा किसी से भी ली जा सकती है। शिक्षा गुरु कोई भी हो सकता है। यदि कोई छोटा बालक भी हमें शिक्षा देता है, ज्ञान की बात कहता है तो वह भी हमारे लिए पूज्य है।
साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य का उद्धार होता है। कथा से समाज में सद्भाव कायम होता है। कथा समापन के बाद हवन एवं प्रसाद वितरण किया गया। कथा श्रवण करने राजाराम सिंह, रामबहादुर सिंह, जय जय सिंह, रामकिंकर सिंह,हरिशंकर सिंह,आनंद सिंह, प्रतीक सिंह, सुधीर सिंह, ओम सिंह, रामप्रपन्न सिंह, राम हृदय सिंह, मनीष सिंह, रजनीकांत सिंह, आदित्य सिंह, रामसागर सिंह, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
नवागढ़/बेमेतरा / शौर्यपथ / भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी जिला कार्यकारणी गठन के बाद अपने मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला संगठन प्रभारी अजय राव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा से भेंट करने पहुँचे। जहाँ देवादास ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए जिलाध्यक्ष जोशी से आशीर्वाद लिया।
जिलाध्यक्ष जोशी ने एससी मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में काम करने का अवसर मिला है तो पूरी लगन से जुट कर काम कीजिये। हम सब मिलकर जिला और संगठन को आगे बढ़ायेंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई शक्ति एवं गति प्रदान करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं और पार्टी की मजबूती के लिए डटकर काम करें तांकि 2023 में छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बने।
एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी टीम जनता के हित के लिए कार्य करेगी, सरकार के जन विरोधी कार्यों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था काफी बिगड़ गई है राज्य में चारों तरफ अराजकता की स्थिति बनी है।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बबलू राजपूत, जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, महामंत्री दिलीप नवरंग, महामंत्री परमेश्वर बघेल, जिला मंत्री रामकुमार देशलहरा, जिला मंत्री मनमोहन बघेल, बबलू बांधे, मण्डल अध्यक्ष महेश टण्डन, काल्विन जोशी, रामप्रसाद नवरंग, युपेश साहू, रामखेलावन बघेल, मोहन चेलक, पुरस लाल बंजारे, दिनेश सोनवानी, कपिल बंजारे, सन्तोष कोशले, राजकुमार खांडे, धर्मराज खांडे, चिंताराम बंजारे, ईश्वरी बघेल, शेषनारायण टण्डन, लतेलु चेलक, राजेश, अजय देशलहरे व नरेश देशलहरे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय में पदस्थ बुक लिफ्टर छोटेलाल बरगाह पर छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार,बेफजूल वसूली,साथ ही साथ छात्रों के द्वारा पुस्तक मांगने पर कल आना ,परसो आना,नहीं मिलेगा जैसे व्यवहार का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष शुभम जैन एवं एनएसयूआई शहर अध्यक्ष व महाविद्यालय मीडिया प्रभारी परमेश्वर पात्रे के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के हस्ताक्षर के साथ छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उक्त कर्मचारी को हटाए जाने की मांग की गई है।
जैन ने बताया कि विधायक ने आश्वासन दिया है कि छात्रों के द्वारा दिए गए ज्ञापन में तत्काल विचार किया जाएगा ।। इस अवसर पर शिखा गेडाम, आरती दुबे, जितेंद्र साहू, प्रशांत कोशले, भारती दुबे, श्वेता तिवारी, अनिल गायकवाड़, भानु, जय अंजलि, किरण साहू,दिलेश्वरी, अनिल घृतलहरे,हेमकुमारी,ऋतु, पूर्णिमा,दुर्गा प्रसाद,तुषार,किरण बंजारे,धनराज,आदि उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नवागढ़ पहुंचे डॉ जगजीवन खरे का कार्यकर्ताओ ने नवागढ़ मुख्य चौक में बाजेगाजे ,आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। डॉ खरे ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसमें खरा उतरने का प्रयास करूंगा, अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी का मार्गदर्शन पार्टी व समाज दोनो दृष्टि से महत्वपूर्ण है। स्वागत करने वालो में जिला अध्यक्ष एस सी मोर्चा देवादास चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष महेश टण्डन, कपिल बंजारे, महामंत्री दिलीप नवरंग, सीनियर लीडर छन्नू गुप्ता, भगत कुम्भकार, रोहित साहू, कुंजबिहारी सिंह, सुभाष सोनी, विनोद साहू, मालिक राम बांधे, प्रमुख शामिल थे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवधा रामायण मानस गान कथा समारोह दर्रीपारा नवागढ़ के सदस्यों ने पार्षद लता जायसवाल एल्डरमेन रूप प्रकाश यादव व वीरेंद्र जायसवाल के साथ संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे से मुलाकात कर दर्रीपारा में नवधा रामायण मंच के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। जिसे स्वीकार करते हुए संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने दर्रीपारा नवधा रामायण मंच के लिए 3 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। नवधा रामायण मंच के लिए राशि स्वीकृत करने पर पार्षद लता जायसवाल, एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव, वीरेंद्र जायसवाल सहित समिति के अध्यक्ष मुन्ना पाल, सचिव रामचेतपाल्,, कलीराम यादव ,रुपेश पाल ,कृष्ण कुमार यादव ,मनोज निषाद, संजय सिन्हा ,संजय सिन्हा, कन्ठू यादव, धनसिंह सिन्हा ,कमलेश यादव, धनीराम निर्मलकर, रामभरोस सिन्हा ,निलेश जायसवाल ,खेलन यादव, राम प्रसाद सिन्हा ,जलेश्वर यादव, सुंदर निषाद ,अवतार यदु ,सहित समिति के सभी सदस्यों ने संसदीय सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
