July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बेमेतरा

    बेमेतरा (512)

    नवागढ / शौर्यपथ / आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत एसइसीसी एवं उपलब्ध राशन कार्ड प्रकार के आधार पर पात्रता अनुसार हितग्राहियों को वर्ष में रुपए 50,000 रुपये तक के निशुल्क चिकित्सा हेतु सहायता  प्रदान किए जाने हेतु " आपके द्वारा आयुष्मान " अभियान के तहत नगर पंचायत नवागढ़ में  दिनांक 06 से 14 मार्च तक शिविर लगाकर  आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है । नगर पंचायत नवागढ़ द्वारा लगाए जाने वाले शिविर स्थल व  ड्यूटी पर लगाए जाने वाले  कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं,   06 से 08 मार्च तक वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला बीचपारा कर्मचारी महितोष शर्मा,  09 से 11 मार्च तक वार्ड क्रमांक 6 से  10 तक शिविर स्थल दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 कर्मचारी सियाराम साहू तथा, 12 से 14 मार्च तक वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक शिविर स्थल शासकीय बालक प्राथमिक शाला सिंचाई कॉलोनी नवागढ़ कर्मचारी प्रवीण बोयरे रहेंगे। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। यह जानकारी एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव एवं अमित जैन ने दी.

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ विधानसभा के ग्राम झालम में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि विजय बघेल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पहुँचे। सर्वप्रथम विजय बघेल द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा व फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारंभ किए। साथ ही उपस्थित खिलाड़ी बंधुओं को बधाई प्रेषित किये।कार्यक्रम में उपस्थित टेकु राम साहू सरपंच, कन्हैया राम नेताम सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, कैलाश सोनी, महेतरू राम साहू, शत्रुघ्न नेताम, अश्वनी साहू, प्रमोद ध्रुव, दरबार नेताम, अशोक नेताम, सहित गांव के नागरिक गण खिलाड़ी बंधु उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग के द्वारा माताओं के उन्मुखीकरण के लिए अंगना म शिक्षा समारोह का आयोजन गुरुवार को शासकीय उमा विद्यालय खेड़ा में किया गया। प्रारंभ में स्वप्रेरित शिक्षिका सरिता गुप्ता ने उद्देश्य को सबके समक्ष रखा।
    मुख्य अतिथि कलेक्टर बेमेतरा शिव अनंत तायल ने संबोधित करते हुए कहा कि अंगना म शिक्षा योजना के माध्यम से माताएं अपने नौनिहालों को स्कूल की पूर्व तैयारी में शिक्षा से जोड़ने के लिए कोशिश करें। माताएं अपने बच्चों को घर के फल सब्जी आदि संसाधन से जोड़ना-घटाना सीखा सकती हैं। विद्यार्थी और मां भी तकनीकी का उपयोग करके बड़े आसान तरीके से शिक्षा से जुड़ सकते हैं,आज सब के पास शिक्षा के बहुत से साधन हैं, इंटरनेट जिसमें यूट्यूब, गूगल के माध्यम से हम नई तकनीकों से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। ऐ टी एल लैब के माध्यम से विद्यार्थी नई तकनीकी से रोबोटिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। यह एक अच्छा अवसर है, अपना कैरियर बनाने के लिए।
    जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने माताओं को प्रेरित करते हुए कहा की बालक की प्रथम गुरु माता होती है जो उन्हें बोलना सीखने से पहले सुनने की कौशल सिखाती है,क्योंकि बच्चा जो कुछ सुनता है,फिर वह वही बोलता है, और फ़िर वही पढ़ता और लिखता है।वह राम,कृष्ण ध्रुव प्रहलाद जैसे संस्कार बालकों को दे सकती है।
    जनपद पंचायत नवागढ अध्यक्ष अंजली मारकंडे ने माताओं को बालक में अच्छे संस्कार देने का निवेदन किया तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। जनपद सदस्य रनबन सिंह राजपूत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील साहू, ईश्वर लोधी, राम बिहारी वर्मा जी ने अपने विचार रखे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोकनाथ बांधे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    इस कार्यक्रम में जिला मिशन परियोजना समन्वयक बेमेतरा कमोद सिंह ठाकुर,डीपी कोइरी, विकासखंड स्रोत समन्वयक सोनू राम साहू, संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक ताम्रध्वज वर्मा, सुनील कुमार झा (व्याख्याता), प्रदीप सिंह, झम्मन बघेल, साहेब दास साहू, लव कुमार राजपूत, लखन कुर्रे, माधव सिंह, सरपंच प्रतिनिधि भूषण वर्मा, सीताराम वैष्णव तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में बीते 3 दिनों से यात्री बसें बस स्टैंड के न आकर राजीव गांधी चौक से ही रवाना हो रही, जिसके चलते यात्रियों में बस स्टैंड से चौक तक जाना पड़ रहा है, वही कई यात्री अज्ञानतावश बस की तलाश में भटकते नज़र आ रहे है। बसों के चौक तक रुकने की मुख्य वजह बस स्टैंड में स्थित अस्थाई ठेले एवं दुकान एवं बस चालको के मध्य विवाद है। बस संचालको का कहना है कि नवागढ़ बस स्टैंड में दिन प्रतिदिन स्थाई ठेलों एवं दुकानों के चलते अतिक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, जिससे बसों के आवागमन तथा मोड़ने में दिक्कतें आती है, वही दुर्घटनाओं का भी अंदेशा रहता है। वहीं ठेला व अस्थाई दुकानदारो की प्रमुख जीविका बस यात्रियों पर ही निर्भर है इसलिए एकाएक हटना भी सम्भव नही है।
    बस सुपरवाइजर अब्दुल रहमान खान, राजा खान, सुभाष साहू, लतीफ खान आदि ने बताया कि बस चालकों ने फरवरी माह में तीन बार नगर पंचायत में बस स्टैंड में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत किया था, जिसपर सीएमओ नवागढ़ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठेलों को निर्देशित कर हटाया था, लेकिन कुछ ही देर पश्चात पुनः दुकाने आकर वही लग गईं। बस चालकों द्वारा हटाने को कहा गया तो विवाद की स्थिति बन रही थी, इसलिए बस चालकों ने फैसला किया कि जब तक बस स्टैंड में बसों के आवागमन एवं मोड़ने के लिए पर्याप्त स्थान का व्यवस्था नही किया जाता तब तक बसे चौक तक ही रहेंगी।
    चौक में भी लग रहा जाम
    चूंकि नवागढ़ से गुजरने वाली सभी यात्री बसे बस स्टैंड की जगह राजीव गांधी चौक में रुक रही है। बसों के खड़े होने से रास्ते पर जाम लग रहा है। अन्य वाहनों को भी आने जाने में दिक्कते हो रही है, बसों के खड़े होने से चौक में भीड़ की स्थिति बनती जा रही है, यदि जल्द ही व्यवस्था नही बनाई गई तो दिक्कतें बड़ती जाएंगी।
    बस स्टैंड पर निर्भर है अस्थाई ठेले
    बस स्टैंड के ठेला व्यवसायियों की एकमात्र आय का साधन बस यात्री है। ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर लोग बस स्टैंड में ठेले पर दुकान लगाकर जीविका चलाते है। लॉकडाउन के चलते बसों के बंद होने से उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ा था, इसलिए यात्री बसों पर इनकी निर्भरता को नकारा नही जा सकता।

    " बस चालकों की शिकायत पर बस आवागन में बाधा पहुँचा रहे अस्थाई ठेले एवं दुकानों को हटा कर बसों के आवागन हेतु पर्याप्त स्थान बनाया गया था, फिर भी बस चालक चौक पर बस रोकने के लिए अड़े है। बस स्टैंड में उनके आवागन के लिए काफी स्थान है।"
    डीएल बर्मन
    सीएमओ नवागढ़।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित हर-हर गंगे, घर-घर गंगे योजना के तहत बुधवार को नगर के प्रतिष्ठित मिन्टू बिसेन के निवास में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा विधिवत गंगा एवं देव स्थापना किया गया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक बीके वर्मा, मिलाप राम साहू, सन्तोष सिंह खुराना उपस्थित रहे।

    नवागढ़/बेमेतरा / शौर्यपथ / मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे की खबर लेकर सामने आई। पुटपुरा में ईंट-भट्‌टा मालिक के 3 साल के बच्चे एवं महिला की भट्टे के आग में जलने से मौत हो गई। हादसे का कारण ईंट-भट्‌टे की दीवार का अचानक गिरना बताया जा रहा है। बच्चा खेलते हुए भट्टे के नजदीक पहुंच तभी भट्टे की दीवार गिर गई। हादसे के दौरान बच्चे को बचाने में मजदूर महिला भी नीचे दब गई। यह देख बच्चे का दादा बीच बचाव में चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
    जानकारी के मुताबिक मारो चौकी अंतर्गत ग्राम पुटपुरा निवासी मुकेश प्रजापति पुटपुरा झिलगा मार्ग के नजदीक लाल ईट भट्टे का संचालन करता था। सुबह करीब 8-9 बजे के आसपास भट्‌टे पर ईंट पकाने का काम चल रहा था। चूंकि मौके पर कच्चे व पक्के दोनों ईंट के भट्टे है, जिसमे महज 2-3 फिट का गेप था। मुकेश का 3 साल का बेटा प्रतीक दोनों भट्टों के बीच गेप में खेल रहा था, तभी अचानक पक्के ईंट भट्‌टे की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और प्रतीक उसी के नीचे दब गया।
    बचाने की चक्कर में दीवार का बड़ा हिस्सा महिला पर गिरा
    बच्चे को दबता देखते हुए भट्‌टे पर काम करने वाली गांव की ही मजदूर ललिता (32) पति जितेंद्र ध्रुव उसे बचाने के लिए दौड़ी। इससे पहले की बच्चे को ललिता बचा पाती दीवार का एक बड़ा हिस्सा महिला के ऊपर भी जा गिरा। दबने के चलते दोनों की भट्टे की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद प्रतीक के दादा राजमणि प्रजापति भी बचाने के लिए पहुंचे और गंभीर रूप से झुलस गया।
    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। वहीं राजपाल प्रजापति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका दायां पैर गंभीर रूप से झुलस गया है। मारो चौकी प्रभारी राजेंद्र कश्यप ने बताया कि आशंका है कि एक ईंट खिसकने के चलते पूरी दीवार गिरी हो। भट्‌टा पंचायत की अनुमति से ही संचालित था।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / मंगलवार को जूनी सरोवर परिसर ढनढनी में तहसील स्तरीय रजक (निर्मलकर) समाज का गठन किया गया। जिसमें धनीराम निर्मलकर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष - भागवत निर्मलकर, कोषाध्यक्ष - देवप्रसाद रजक, सचिव - परमेश्वर रजक, सहसचिव - संतोष निर्मलकर, संरक्षक - हिमित रजक, नारायण निर्मलकर, मोहन रजक, संगठन मंत्री - निरंजन निर्मलकर, संगठन सलाहकार - रामेश्वर रजक, अर्जुन निर्मलकर, हुकुम रजक, जगदीश रजक, मीडिया प्रभारी - पुनीत निर्मलकर एवं बिष्णु रजक को बनाया गया। बैठक में राधेश्याम निर्मलकर, आत्मा राम, मनहरन रजक, रोहित , जगनू रजक, भोलाराम, साधराम, संतोष निर्मलकर, नरसिंह, छबि रजक, अवध रजक, इन्द्रासन रजक सरपंच लालपुर, मनमोहन निर्मलकर,चंद्र कुमार, रमेश रजक, एवं 54 गांव के प्रमुख समाजिक जन उपस्थित थे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के तीसरा बजट पेश किया। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर नवागढ़ क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मीदें थी। बजट में नवागढ़ विधानसभा के नाँदघाट उप तहसील को पूर्ण तहसील के दर्जा एवं गिधवा पक्षी विहार को इको पर्यटन स्थल के रूप वैश्विक स्तर पर विकसित करने की सौगात दी गई है। हालांकि राज्य के बजट में नवागढ़ को कितना लाभ मिला,उन दो सौगातों के अलावा कुछ भी सामने नहीं आया, लोग चुप्पी साधे हुए हैं। बजट पर क्षेत्र के सत्तादल एवं विपक्ष के नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

    प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय बघेल ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने वाला है। पिछले साल भारी चुनौती भरा रहा। शासन प्रशासन के सक्रियता की वजह से छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव उतना ज्यादा नहीं था। छत्तीसगढ़ सरकार का यह आम बजट समाज के सभी वर्गों को समृद्ध व सशक्त करने वाला है।
    जनपद पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष रितेश शर्मा ने कहा कि बजट शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य ,गाँव व शहर, नदी के संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्र में पार्क, बस्तर बटालियन, किसानों के लिए घर से खेत तक सुगम मार्ग, स्वच्छता बहनों के वेतन में वृद्धि , बालक बालिकाओ के लिए छात्रावास सहित, सी मार्ट के और नवीन परिकरल्पना, पत्रकारों को भी ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
    नगर पंचायत नवागढ़ एल्डरमैन अमित जैन ने कहा की बजट प्रदेश को चौमुखी विकास पर ले जाने वाला और गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के स्लोगन को पुरी तरह से सार्थक करने वाला है। इस बजट में नवागढ़ विधानसभा के गिधवा-परसदा को ईको पर्यटन स्थल के साथ ही नांदघाट को तहसील के रूप में राजपत्र में प्रकाशित करना हमारे क्षेत्र के बहुत ख़ुशी और उपलब्धि रही।
    जिला कांग्रेस सचिव व एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जूट के बैग में बजट 2021- 22 लेकर पहुंचना उनके खादी ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने के इरादे को दर्शाता है । पारंपरिक छत्तीसगढ़िया त्योहारों पर छुट्टियां घोषित कर वह पहले ही छत्तीसगढ़ की परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शा चुके हैं।
    भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट बहुत ही निराशाजनक रहा। राज्य के किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए नाकाफी साबित हुआ है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं को लेकर बजट पेश किया गया था लेकिन उस पर आज तक अमल में नहीं लाया जा सका। अनुसूचित जाति कल्याण की योजना सिर्फ बजट सत्र में घोषणा बन कर रह जाती है।
    भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत ने कहा कि किसानों के लिए बड़े बड़े वादे करने वाली कांग्रेस सरकार ने किसानों को फिर छला है। बजट में न तो किसानों की सम्पूर्ण ऋण माफी का जिक्र है, न ही बकाया धान बोनस देने का। प्रदेश का हर वर्ग इस बजट से नाउम्मीद हुआ है।
    भाजपा नेता डॉ जगजीवन राम खरे ने कहा कि इस बजट में न तो चिंतन है न ही मंथन है। उन्होंने कहा कि बजट के पर हर वर्ग की समग्र चिंता होनी थी लेकिन आमजनों की हित की चर्चा पूरे बजट में नही है। राज्य सरकार ने बजट में कही भी विकास को प्राथमिकता नही दिया है। इससे स्पष्ट है कि राज्य के विकास की गति थम जायेगी।
    भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु रॉय ने कहा कि भूपेश सरकार अपने जन घोषणापत्र में जनता से किए वादे को भूल गई है। उन्होंने शहर की जनता से संपत्ति कर आधा करने की घोषणा की थी, परंतु अपने तीसरे बजट में भी उन्होंने इस विषय पर कोई प्रावधान नही किया है।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार वित्त मंत्री के तौर पर विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। सीएम बघेल ने कुल 97 हजार 106 करोड़ का कुल बजट पेश किया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बजट का उद्देश्य गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ है। वहीं, अब बजट को लेकर नवागढ़ विधानसभा के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं ने बजट 2021-22 को गांव-गरीब और किसानों के लिए बताया तो वहीं, भाजपा नेताओं ने निराशाजनक बजट बताया है।
    नवागढ़ विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट 2021 पूरी तरह से आम जनता और किसानों के हित व रोजगारोन्मुखी बजट है। आने वाले वर्षों में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में विकास के नये आयाम और कीर्तिमान स्थापित करेगी। श्री बंजारे ने आम जन मानस की बहुप्रतीक्षित माँग नवागढ़ विधानसभा के नांदघाट को तहसील तथा गिधवा को इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
    ब्लाक कांग्रेस कमेटी नांदघाट के अध्यक्ष सुशील साहू ने कहा कि यह बजट राज्य के किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की समृद्धि , गावों की आर्थिक प्रगति ,शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नये आयाम,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण,महिलाओं एवं बच्चों के सर्वागीण विकास,युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के नवीन अवसरों के सृजन , ग्रामीण एवं शहरी अधोसंरचना को तेजी से विकसित करने तथा जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रदेश के लोगों को समर्पित है।
    राज्य निर्माण के बाद पहली बार घटता बजट पेश हुआ : विकास दीवान
    भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने वाला बजट है। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार देखा गया कि घटता हुआ बजट पेश किया गया। इसमें युवाओं, महिलाओं व किसानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नया योजना की अगली किस्त कब आएगी इसका उल्लेख नही किया गया है। नए रोजगार के सृजन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि बजट का छोटा होना दुर्भाग्यजनक है. बजट केंद्र पर निर्भर है, विभागवार राशि स्पष्ट नहीं है, बजट में कुछ नया शामिल नहीं किया गया। सड़कों के लिए पूरी तरह केंद्र पर निर्भर हैं. बजट प्रदेश को पीछे धकेलने वाला बजट है। विभाग के मद की जानकारी नहीं है।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरु रविदास की जयंती भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नवागढ़ में मनाई गई। इस दौरान संत रविदास के चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 650 वर्ष पहले जिन विचारों की रोशनी से संत रविदास ने समाज को जगमग किया था। एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बंधे ने कहा कि आज भी समाज को रविदास जैसे विचारकों की जरूरत है।

    एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि रविदास समाज और साहित्य से महात्मा के रूप में समझे जाते हैं। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। जिसके मन में गंगा जैसे निर्मल भाव होते हैं। वही परमात्मा का असली भक्त होता है। अहंकार को पूर्ण रूप से त्याग कर की गई भक्ति ही असली भक्ति होती है।

    इस दौरान नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु रॉय, गिरेन्द्र महिलांग,डॉ जगजीवन राम खरे, युवराज ठाकुर, सन्तोष खुराना, दिलीप नवरंग, महेश टण्डन, मोहन् बघेल, रामसागर साहू, महावीर ध्रुव, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, चैन साहू, राजेन्द्र मिश्रा,जितेंद्र भुवाल, रुम्पल टुटेजा, टीकम पूरी गोस्वामी, राधा गोलू सिंहा, रमेश निषाद, सन्तोष देवांगन, कांति सोनकर, सुशीला ध्रुव, उमा मिश्रा, सरिता कुंभकार, मीना साहू, मधु वर्मा, उत्तरा सोनकर, तोपचन्द बंजारे, अश्वनी साहू, दिनेश साहू, मुकेश तम्बोली, श्रीकांत ठाकुर, कृष्णा ध्रुव, मनीष श्रीवास, दुर्गेश शर्मा,तनु दीवान, सुभाष महिलांग, सुरेश निषाद, सुधेश हरि श्रीवास्तव, विनोद साहू, रामाधार ध्रुव, किशुन ध्रुव, ओमकार साहू, सनत वर्मा,धनिराम निर्मलकर, अवतार यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision