October 02, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (655)

     मुंगेली / शौर्यपथ /

    कलेक्टर मुंगेली डा. गौरव कुमार सिंह पद भार ग्रहण करते ही जिले के सभी विभागो एवं ग्रामीण क्षेत्र मे सघन दौरा कर रहे है इसी तारतम्य मे अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम तरवरपुर और धर्म नगरी सेतगंगा धाम में प्रात: काल लगभग 8 बजे पहुॅचे। जहॉ उपतहसील कार्यालय, शासकिय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्री पेड बालक अनुसूचित जाति छात्रावास, ग्राम पंचायत भवन का औचक निरक्षण किये। इस दौरान उन्होने कहॉ की मनरेगा के तहत गांव गांव में अधिक से अधिक कार्डधारियो को रोजगार मुहैया कराने के निर्देष दिये। निरक्षण के पूर्व सर्व प्रथम धर्म नगरी सेतगंगा में स्थित अद्वितीय पुरातात्विक धार्मिक ऐतिहासिक प्राचिन श्रीराम जानकी मंदिर, सिध्देष्वरी महामाया मंदिर एवं संत षिरोमणि बाबा गुरूघासीदास मंदिर में मत्था टेककर पुजा अर्चना की एवं परिक्षेत्र के लोगो की खुषहाली के लिए ईष्वर से प्रार्थना किये।

    तत् पष्चात् पर्यटन के विकास अधोसंरचना एवं पर्यटन गतिविधियो के विकास हेतू भूमि आबांटन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा किये। ग्राम पंचायत तरवरपुर में ग्राम मे चैपाल लगाकर लोगो की समस्या से रूबरू हुये। प्रस्तावित फुल पार्क के संदर्भ में भी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो से सविस्तार चर्चा किये। ग्राम पंचायत सेतगंगा में जन चैापाल के माध्यम से वृध्दा पेंषन, निराश्रित पेंषन, श्रमकार्ड धारियो से रोजगार संबंधित एवं ग्राम के बुनियादी समस्याओं के संदर्भ में जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामवासियो से सघन चर्चा किये। ग्राम पंचायत के सरपंच को लंबित निर्माणाधीन कार्य को षीघ्र पूर्ण करने के लिए दिषा निर्देष दिये।

    ग्रामवासियो ने कलेक्टर महोदय से ग्राम के मूलभुत समस्या जैसे पेयजल, राषनकार्ड, पेंषन एवं स्वच्छ भारत मिषन के तहत साफ सफाई ग्राम मुख्यालय में सचिव का नियमित रूप से कार्यालय नही खोलने की षिकायत की तथा शासकिय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदेन अधिकारीयो एवं कर्मचारियों के द्वारा केन्द्र को नियमित रूप से नही खोलने की षिकायत करते हुये केन्द्र में महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध कराने के लिए भी मांग की गई। साथ ही साथ ग्रामवासियो के द्वारा सचिव से सूचना के अधिकार के तहत विधिवत जानकारी मंगने पर जानकारी नही देने की भी षिकायत दर्ज की इस पर संज्ञान लेते हुये जनपद सी.ई.ओ. मुंगेली को सूचना के अधिकार के तहत त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देष दिये। साथ ही साथ निर्माणाधीन गौठान का भी औचक निरक्षण किये। निरक्षण के दौरान उन्होने नायब तहसीलदार उमाकांत जायसवाल, आर.आई., पटवारी से पटवारी हल्कावार पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत एवं अपंजीकृत आवेदन पत्र गिरदावली, लोकसेवा केन्द्र सहित अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणो के बारे मे भी जानकारी ली।

    इस दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. दषरथ राजपुत, जनपद सी.ई.ओ. अमित सेन, नायण तहसीलदार, उमाकांत जायसवाल, आर.आई., पटवारी, ग्राम पंचायत सेतगंगा के सरपंच जय देवागंन, उपसरपंच निरंजन टोण्डर, डॉ सुरेष केषरवानी, श्रीराम जानकरी मंदिर पुजारी राधेष्याम दास, योगेेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र जायसवाल, अखिल टोण्डर, नारायण शर्मा, बाबुदास टोण्डर, महंगूदास टोण्डर, अक्षय देवांगन, कमल देवंागन, प्रमोद सोनी, सतीष देवांगन, उमाषंकर देवांगन , रामकुमार निषाद, लखन टोण्डर, सुरेन्द्र यादव, पप्पु टोण्डर, गुलाब टोण्डर, बराती टोण्डर, संतोष चैहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

    मुंगेली  /शौर्यपथ/

        कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के जनपद पंचायतएवं नगर पंचायत कार्यालय लोरमी पहुॅचे और वहां संचालित विभिन्न कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होने जनपद पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होने कार्यालय के पंजीयों का अवलोकन किया और व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जनपद पंचायत कार्यालय पहुॅचे सरपंचो ने कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मुलाकात की और उन्होने निर्माण आदि के कार्यो में होने वाले परेशानियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सरपचों को नियमानुसार निराकरण करने की बात कहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  मेनका प्रधान मौजूद थी।

    मुंगेली /शौर्यपथ/

      कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी संचालन, दवाई की उपलब्धता व वितरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने उपचार कराने आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बरतने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की भी बात कही। उन्होने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां निर्मित गार्डन का नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  मेनका प्रधान और खण्ड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंगेली  /शौर्यपथ/

      कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह द्वारा जिले का भ्रमण कर राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम झझपुरीकला पहुंचकर वहां राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम झझपुरीकला के गौठान में गायत्री स्वसहायता समूह द्वारा की जा रही कड़कनाथ मुर्गीपालन कार्य और समूह की महिलाओं द्वारा स्थापित एग इंक्यूबेटर (अण्डा सेकने की मशीन) का अवलोकन किया। उन्होने मुर्गी पालन हो रहे सभी गौठानों में भी एग इंक्यूबेटर (अण्डा सेकने की मशीन) लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने गौठान में उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनसे राशन, पेशन के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  मेनका प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंगेली  /शौर्यपथ/

      कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के अनुविभागीय कार्यालय लोरमी, तहसील कार्यालय लोरमी और नवीन तहसील कार्यालय लालपुर पहुॅचे और वहां संचालित कार्यो का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, गिरदावली, लोक सेवा केन्द्र, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आरबी 6-4 सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लोरमी में अधिवक्ताओं और ग्राम कोटवारो से भी सौजन्य मुलाकात की। उन्होने अधिवक्ताओं से राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पटवारी प्रतिवेदन, नोटिस तामिली, जमीन रजिस्ट्रीकरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और राजस्व अधिकारियों के कार्यो में सहयोग प्रदान करने की बात कहीं। इसी तरह उन्होने नवीन तहसील कार्यालय लालपुर में तहसील कार्यालय पहुॅचे ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  डी.एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी  मेनका प्रधान मौजूद थी।  

    मुंगेली/शौर्यपथ /

    जिले में लर्निंग लायसेेंस बनाने हेतु 12 परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे। इस हेतु 20 मई 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक विहित आवेदन शुल्क दो सौ रूपए सहित आवेदन पत्र जिला परिवहन कार्यालय मुंगेली में प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन सुविधा केन्द्र भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक 240(अ) 31 मार्च 2021 के अनुसार लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र को अधीकृत किया गया है। परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए प्राधिकार पत्र अभिप्राप्त करने हेतु कोई व्यक्ति संगठन, संघ, पंजीकृत स्व सहायता समूह/सहकारी समिति या कोई भी विधिक इकाई पात्र होंगे। इसी तरह इच्छुक आवेदक के पास कम से कम 100 वर्गफुट का स्वयं का भवन अथवा किराया अनुबंध भवन उपलब्ध होना आवश्यक है। लर्निंग लायसेंस हेतु पृथक से विभाजित कक्ष होना आवश्यक है तथा लर्निंग लायसेंस टेस्ट को देते समय आवेदक के अलावा किसी अन्य की उपस्थिति नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाना होगा।

    सुविधा केन्द्र संचालन हेतु आवश्यकतानुसार जीएसटी प्रमाण पत्र अथवा नगरीय निकाय द्वारा गुमाश्ता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदकों हेतु मूलभूत व्यवस्था सहित प्रतिक्षालय एवं कार्य हेतु पृथक से तकनीकी सुविधा युक्त कक्ष हो। आने वाले आवेदकों हेतु पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। कार्यस्थल में पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर, कैमरा, बॉयोमैट्रिक डिवाइसेस, सिग्नेचर पैड, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं समय-समय पर आवश्यकतानुसार अन्य तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता हो। प्रतिक्षालय एवं कार्यस्थल में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगा हो। नियुक्ति हेतु आवेदक को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण तथा न्यूनतम कम्प्यूटर शैक्षणिक अर्हता डीसीए या पीजीडीसीए अथवा समकक्ष योग्यता होना चाहिए। आवेदक से 01 लाख रूपए की बैंक गारण्टी की राशि ली जाएगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (गरीबी रेखा) दिव्यांग एवं थर्ड जेण्डर के लिए बैंक गारण्टी हेतु 25 हजार रूपए की राशि ली जाएगी, जिस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। साथ ही महिलाओं के लिए भी बैंक गारण्टी हेतु 25 हजार रूपए की राशि ली जाएगी। किसी भी शास्ति की दशा में संचालक द्वारा जमा किए गए बैंक गारण्टी से स्वत: ही शास्ति की राशि वसूल कर ली जाएगी। कोई भी व्यक्ति नियुक्ति के लिए अर्ह नहीं होगा, यदि वह अच्छे सदाचारिक चरित्र का न हो जिसके लिए जिले के पुलिस अधीक्षक से जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

     मुंगेली /शौर्यपथ /

    कलेक्टर अजीत वसंत का आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के पद पर स्थानांतरित होने पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह में जिला कलेक्टोरेट मुंगेली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने  वसंत को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर श्री वसंत को अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु और सुखमय एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि श्री वसंत 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वसंत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में मुंगेली जिले में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला है।

    सभी ने टीम भावना के साथ काम करके राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया है, इसके लिए उन्होंने अधिकारयों, कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व विदाई सह सम्मान समारोह को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने भी सम्बोधित किया और वसंत की कार्यशैली एवं सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा की। इसी तरह अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत सहित सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने  वसंत की प्रशासनिक क्षमता, संवेदनशीलता, ईमानदारी, दृढ़ता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की प्रशंसा की और उन्होंने उनके कार्यकाल को जिले के लिए यादगार बताया है। आभार प्रदर्शन संयुक्त कलेक्टर  नम्रता आनंद डोंगरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंगेली शौर्यपथ // जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रामगढ मुंगेली में कल 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल की उपयोगिता के बारे में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी एवं श्रीमती श्रुति दुबे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 मुंगेली के द्वारा छात्र छात्राओं को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल स्त्रोतो के रख-रखाव एवं जल के आवर्धन तथा संरक्षण एवं जल से मिलने वाले लाभों तथा जल की उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

    मुंगेली शौर्यपथ // कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु शत्-प्रतिशत टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 23 मार्च को 12 से 14 वर्ष के बच्चों में टीकाकरण हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीकाकरण केंद्रों में भारी भीड़ देखा गया और स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए शाम 05.30 बजे तक 19 हजार 594 बच्चों ने उत्साह पूर्वक कोविड-19 रोधी कार्बिवैक्स वैक्सीन का टीका लगवाया। इनमें विकास खण्ड मुंगेली में 8 हजार 500 हजार, विकास खण्ड लोरमी में 04 हजार 94 और विकास खण्ड पथरिया में 07 हजार बच्चे शामिल है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर आंचला ने टीकाकरण अभियान का जायजा लेने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और उन्होने टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया। जिसके फलस्वरूप आम नागरिकों के साथ 12 से 14 वर्ष के बच्चों ने अपने घरो से निकलकर टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवाया। जिले के नागरिकों ने आज 12 से 14 वर्ष बच्चों के लिए संचालित टीकाकरण अभियान की सफलता पर अपनी प्रशन्ता व्यक्त की और उन्होने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से लोगों में और अधिक जागरूकता आई है। जिसके फलस्वरूप 12 से 14 वर्ष के बच्चे भी संबंधित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए उत्साहपूर्वक कोविड-19 रोधी कार्बिवैक्स वैक्सीन लगवाये और वे स्वस्थ मुंगेली जिले के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

    मुंगेली शौर्यपथ // कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विकास खण्ड लोरमी के सेवा सहकारी समिति सुरेठा में वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के दौरान पंजीयन एवं धान खरीदी के कार्य में अनियमितता शीर्षक से समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया था और लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जाॅच कर जाॅच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। कलेक्टर श्री वसंत ने प्राप्त जाॅच रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी श्री राजेश कश्यप, अपरेटर श्री जितेन्द्र कश्यप, बारदाना प्रभारी श्री मन्नू कश्यप तथा हल्का पटवारी श्री राजकुमार पाटले के विरूद्ध एफआईआर (पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराने के लिए सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिये है। इसी तरह धान विक्रय करने वाले ग्राम बांधा के कृषक श्री हेमलाल ग्राम देवरहट के श्री टेकराम निवासी, ग्राम बांधा श्री रामसेवक चंद्राकर, ग्राम कुदुरताल के श्री मालिक राम, ग्राम बांधा के श्रीमति देवकी बाई/ अमृत चंद्राकर, ग्राम बोईर पारा के श्री सुरेश और ग्राम गंैजी के कृषक श्री कलेश राम पर उचित कार्यवाही कर वसूली करने के भी निर्देश दिये है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी केंद्र सुरेठा में खरीदी के दौरान खरीदी प्रभारी के द्वारा किसान खिताब जाॅच करके धान खरीदी कराया जाता है। उपरोक्त शिकायत में कृषक के पास मौजूद रकबे से अधिक रकबे में धान की खरीदी की गई साथ ही उक्त अधिक रकबे शासकीय भूमि थी। जिसे धान खरीदी प्रभारी राजेश कश्यप, आॅपरेटर श्री जितेन्द्र कश्यप, बारदाना प्रभारी श्री मन्नू कश्यप के द्वारा नजर अंदाज करते हुए धान खरीदी को अंजाम दिया गया। इसी तरह तहसील लालपुर के हल्का नंबर 34 में पदस्थ पटवारी श्री राजकुमार पाटले के द्वारा शासकीय भूमि को भूमि स्वामी मद में परिवर्तन कर तहसील माडयूल से गलत पंजीयन कराकर धान विक्रय में संलिप्तता पाया गया। इसी क्रम में कृषक श्री हेमलाल पिता बांधा तहसील लालपुर, श्री टेकराम पिता रामसनेही निवासी देवरहट, श्री रामसेवक चंद्राकर पिता अमरीका चंद्राकर निवासी बांधा, श्री मालिकराम पिता कार्तिक निवासी कुधुरताल, श्रीमति देवकीबाई अमृत चंद्राकर निवासी बांधा, श्री सुरेश पिता संतराम निवासी बोईरपारा, श्री कलेश राम पिता चमरू निवासी गैंजी उक्त कृषको के द्वारा शासकीय भूमि तथा मंदिर की भूमि के खसरे को अपने पंजीयन में संलग्न करा कर धान विक्रय किया गया है। अतः उन्होने उक्त व्यक्तियों पर उचित कार्यवाही कर वसूली करने के निर्देश दिये है। क्रमांक//लहरे// फोटो 01

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision