
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
MUNGELI / AHOURYAPATH / जिले के लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम महामाई के 03 हितग्राहियों की राशन संबंधी समस्या अब दूर हो गई। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश श्रीमती नीतू अगरिया, श्रीमती टीश्वरी मरकाम और श्रीमती जामुनवती यादव का तत्काल राशनकार्ड बनाया गया। जिला खाद्य अधिकारी श्री देवेन्द्र बग्गा ने आज इन हितग्राहियों के परिजन को जिला कलेक्टोरेट में नवीन राशनकार्ड वितरण किया। राशनकार्ड लेने पहुंचे ग्राम बिसौनी के श्री चतुरभान यादव ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन देने के बाद भी नवीन राशनकार्ड नहीं बन पाया था। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता था। उन्होंने बताया कि विगत दिनों ग्राम में जनसमस्या निवारण शिविर भी लगाया गया था, लेकिन मुनादी नहीं होने के कारण इसकी जानकारी मिल पाई थी। जिसके पश्चात उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित काॅल सेंटर में फोन कर राशन से संबंधित समस्या बताई और नवीन राशनकार्ड उपलब्ध कराने की मांग की, जिसके फलस्वरूप जिला प्रशासन की तत्परता से आज उन्हें नवीन राशनकार्ड प्राप्त हो गया है, इससे उनकी राशन की समस्या दूर हो गई। अब उन्हें प्रतिमाह नियमानुसार राशन प्राप्त होगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के नागरिकों के समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न ग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निवारण के लिए काॅल सेंटर भी संचालित किया जा रहा है। वहीं कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी जा रही है और उनकी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण भी किया जा रहा है।
मुंगेली / शौर्यपथ / जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम जरहागांव और लोरमी विकासखण्ड के ग्राम देवरहट, डिंडौरी व खुड़िया में आयुष्मान भारत के तहत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जाएजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री देव ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ओपीडी कक्ष, मेडिसिन कक्ष, प्रसव कक्ष, पेयजल, शौचालय आदि का अवलोकन किया और मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को लिखे जाने वाले दवा की पर्ची की एक प्रति अपने पास रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मरीजों का संवेदनशीलतापूर्वक उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सालय, शासकीय आयुर्वेद औषधालय जरहागांव का भी निरीक्षण किया और दवाई की स्टाॅक के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत और श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती मेनका प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के युवाओं को बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं सैन्य बल भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव आज जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा एवं सैन्य बल की भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से चर्चा कर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और युवाओं को भर्ती परीक्षाओं में सफल होने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, मेहनत शुरुआत से ही करें। उन्होंने युवाओं को बेहतर तैयारी कर प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही प्रशिक्षकगण को युवाओं के बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षणगण तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आमजनों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ग्रामों में जनचाौपाल और चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसीलदार पथरिया श्री शिवम पाण्डेय और पुलिस विभाग द्वारा आज पथरिया विकास खण्ड के ग्राम रोहराकला में जनचाौपाल और चलित थाना का आयोजन किया गया। जनचैपाल में पथरिया के तहसीलदार श्री पाण्डेय ने ग्राम के कृषक श्री फूलसिंह और बुद्धुराम की मांग पर मौके पर ही उन्हे किसान किताब प्रदान कर राहत पहुॅचाई गई। इसी तरह ग्रामीणों द्वारा नाली की साफ-सफाई की मांग की। जिस पर तहसीलदार श्री पाण्डेय ने ग्रामीणों के सहयोग से शीघ्र ही नाली सफाई कराने की बात कहीं। इसी प्रकार ग्राम के कृषक श्री राधेश्याम ने भूमि का सीमांकन, श्री ओमप्रकाश ने आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण हेतु अंतिम किश्त की मांग की। इस पर उन्होने आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया। चाौपाल में पुलिस विभाग के एएसआई श्री राजाराम साहू ने बच्चों को आंगनबाड़ी और स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् उन्होने तहसील पथरिया में ग्राम कोटवारो की बैठक ली। बैठक में उन्होने श्रम विभाग के सहयोग से कोटवारो का असंगठित कर्मकार के रूप में पंजीयन संबंधी जानकारी दी और उन्होने कोटवारो को डेªस प्रदान की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री वेद कुमार सोनकर सहित बड़ी संख्या ग्रामीणजन मौजूद थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज विकासखण्ड पथरिया एवं लोरमी में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में कहा कि गरीब से गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिले और वे भावी प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। इस हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सभी बच्चे अपने शिक्षक को एक आदर्श के रूप में देखते है। उन्होने शिक्षकों को अपने दायित्वों को निर्वहन अनुशासन और ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है। स्कूल के परिवेश को किस तरह विकसित किया जाएं, जिससे हर बच्चा अपने व्यक्तित्व का चहंुमुखी विकास कर सके। उन्होने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थी और स्कूल के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। ताकि उनका नाम परिवार, समाज में सुशोभित हो सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. श्री ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का भी उदाहरण दिया। जो प्रोटोकाॅल के सारे नियमों को तोड़कर अपने शिक्षक के पास पहुॅचकर उनका अभिवादन किया। जो शिक्षकों के लिए एक उदाहरण है। इस अवसर पर उन्होने अपने अनुभवों को भी साझा किया। इसी तारतम्य में उन्होने जाने माने शिक्षक एवं विद्वान और सुपर-30 के नायक श्री आनंद कुमार का शिक्षकों के साथ शीघ्र ही गूगल मीट कराने के भी बात कहीं। तत्पश्चात उन्होंने शाला में उपलब्ध सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीष पाण्डेय को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे , मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार और प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
मुंगेली /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा और सैन्य बल भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 600 युवाएं शामिल है। कलेक्टर डॉ सिंह और बी. आर. साव धर्मादा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विनय गुप्ता ने आज जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षा और सैन्य बल भर्ती की शारीरिक दक्षता हेतु तैयारी कर रहे इन युवाओं को नि: शुल्क टी-शर्ट वितरण किया। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता की तैयारी करा रहे प्रशिक्षकों को टी-शर्ट व लोवर और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करा रहे शिक्षको को ट्रैकसूट प्रदान किया गया। कलेक्टर डॉ सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए। वहीं जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए किए जा रहे पहल से प्रभावित होकर बी. आर. साव धर्मादा ट्रस्ट ने इन युवाओं के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु 02 लाख 92 हजार रूपये का चेक प्रदान किया और युवाओं को बेहतर तैयारी कर प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. मुंगेली श्री अमित कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
मुंगेली / शौर्यपथ /जिले में बैगा आदिवासी युवक एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा में 30 आदिवासी महिलाओं और 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज आदिवासी छात्रावास में संचालित कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आदिवासी महिलाओं और युवाओं से रूबरू होते हुए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा आदिवासी वर्ग के लोगों को स्वरोजगार उपलबध कराने हेतु कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की समझाईस दी। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही धान बाई एवं कौशल्या ने बताया के उनके द्वारा बास हेंडिक्राफ्ट सामग्री तैयार करने का कार्य सीख रही हैं। इस कार्य से उन्होंने खुश होने की जानकारी दी। जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बैगा आदिवासियों के विकास एवं आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास में प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम 30 बैगा युवाओं को इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक साल्यूशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं महिला स्व सहायता के 30 आदिवासी महिलाओ को बांस हेंडीक्राफ्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बिंदावन में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए चैपाल लगाई। इस दौरान ग्राम बिंदावल में आयोजित चैपाल में नन्हे बालक मंजीत सिंह ने कलेक्टर डा. सिंह के साथ सेल्फी ली। कलेक्टर ने नन्हें बालक से उनका नाम पूछा। बालक मंजीत सिंह ने निडरता से अपना नाम बताया। कलेक्टर ने उनके निडरता को देखते हुए उन्हें टॉफी प्रदान कर हौंसला अफजाई की। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
मुंगेली /शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में दिव्यांग किशन कुमार को ट्राई साइकिल प्रदान किया। इससे दिव्यांग किशन की जीवन जीने की राह आसान हो गई। दिव्यांग किशन ने आज कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे 89 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। इस कारण उन्हें चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कलेक्टर डॉ सिंह ने दिव्यांग किशन कुमार के आवेदन को गंभीरता से लिया और उन्हें तत्काल ट्राई साइकिल नि:शुुल्क प्रदान किया। कलेक्टर के हाथों ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग किशन की जीवन जीने की राह आसान हो गई। अब वे ट्राई साइकिल के माध्यम से आसानी से आ जा सकेंगे और उन्हें अपना काम-काज आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने खुशी-खुशी जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
परीक्षा में 06 हजार 883 परीक्षार्थी होंगे शामिल
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
मुंगेली / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्री.बी.एड और प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 02 पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली में प्री.बी.एड की प्रवेश परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। इसी तरह द्वितीय पाली में प्री डी.एल.एड की प्रवेश परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 04.15 बजे तक संचालित होगी। इन परीक्षाओं में जिले के 06 हजार 883 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा हेतु 04 हजार 21 परीक्षार्थी और प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु 02 हजार 862 परीक्षार्थी शामिल हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि प्री. बी.एड प्रवेश परीक्षा हेतु जिले में 18 परीक्षा केंद्र और डी.एल.एड परीक्षा हेतु 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हंै। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं परीक्षा केंद्रो में गोपनीय सामग्रियों को पहुचाने और परीक्षा समाप्ति पश्चात् वापस लाने हेतु अधिकारियों को पर्यवेक्षक/परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा हेतु डॉ. जे.पी.मिश्रा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली, शासकीय एस. एन जी. कॉलेज मुंगेली, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाउपारा मुंगेली, नगर पालिका हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करही मुंगेली, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धरमपुरा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दशरंगपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कंतेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दाबा,े शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल फास्टरपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय फास्टरपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो, सेंट जेवियर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, एसएलएस एकेडमी हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
इसी प्रकार प्री. डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु डॉ. जे.पी.मिश्रा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली, शासकीय एस. एन जी. कॉलेज मुंगेली, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाउपारा मुंगेली, नगर पालिका हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करही मुंगेली, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली, जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धरमपुरा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दशरंगपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कंतेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दाबो, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल फास्टरपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
मुंगेली /शौर्यपथ/
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर, मुंगेली में 03 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे से 03.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक सुखकिसान बायो प्लानटेक प्राईवेट लिमिटेड, बिलासपुुर के द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं से स्नात्कोत्तर निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।
मुंगेली /शौर्यपथ/
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत ऐसे हितग्राही जो पंजीयन कराने से छूट गए हैं, उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून तक चलेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में शीघ्र संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें भूमिहीन कृषि मजदूर, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार और पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया व बाजा मोहरिया को शामिल किया गया है। जनपद स्तर पर पोर्टल में प्रविष्टि कर पंजीयन 11 से 17 जून तक होगा। तहसीलदार आवेदनों का सत्यापन कर 27 जून तक दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे और ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकृत आवेदनों की सूची प्रकाशित करेंगे।
मुंगेली /शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह लगातार जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर चाौपाल लगा रहे हैं और ग्रामीणजनों की समस्याओं से रूबरू होकर नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ सिंह आज सबेरे पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बगबुड़वा के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रांगण में चाौपाल लगाई और ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम में मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों के निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि ग्रामों के विकास में ग्रामीणों की मुख्य भूमिका होती है। ग्राम का विकास कैसे करना है ग्रामीणजन स्वयं तय करें और ग्रामसभा की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चर्चा करें। छोटी-छोटी समस्याओं का ग्रामस्तर में ही निराकरण करें। उन्होंने पटवारी, पंचायत सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ग्रामों का नियमित भ्रमण करने और ग्रामीणजनों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान का तार फेंसिंग और मुक्तिधाम निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल परिसर का सीमांकन करने और स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम बगबुड़वा एवं ग्राम गंधीरवाडीह के ग्रामीण उपस्थित थे।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह लगातार जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर चाौपाल लगा रहे हैं और ग्र्रामीणजनों की समस्याओं से रूबरू होकर नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ सिंह आज सबेरे पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बगबुड़वा के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रांगण में चाौपाल लगाई और ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और कई समस्याओें का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम में मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों के निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि ग्रामों के विकास में ग्रामीणों की मुख्य भूमिका होती है। ग्राम का विकास कैसे करना है ग्रामीणजन स्वयं तय करें और ग्रामसभा की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चर्चा करें। छोटी-छोटी समस्याओं का ग्रामस्तर में ही निराकरण करें। उन्होंने पटवारी, पंचायत सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ग्रामों का नियमित भ्रमण करने और ग्रामीणजनों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान का तार फेंसिंग और मुक्तिधाम निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल परिसर का सीमांकन करने और स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम बगबुड़वा एवं ग्राम गंधीरवाडीह के ग्रामीण उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
