October 02, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (655)

    मुंगेली शौर्यपथ//भगवान श्री रामचन्द्र के विजय का प्रतीक दशहरा खैरा-सेतगंगा में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।40 फूट के रावण का दहन करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण का दहन हमारे आराध्य देव प्रभु श्रीराम लक्ष्मण व हनुमान की जीवंत झांकी के द्वारा किया गया। रावण दहन एव आतिशी बाजी का लगभग पांच हजार लोगों ने आनन्द लिया।रावण दहन पश्चात जहाँ परमपरागत तरीके से घरों में पूजापाठ किया गया। वहीं लोग सोन पत्ति देकर एक दूसरे को बधाईया देते रहे। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर खैरा-सेतगंगा प्रांगण से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान जी की झांकी नगर भ्रमण करते हुए दशहरा स्थल पहुची जहाँ रावण का दहन होता है। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण,व हनुमान जी के सेना का विधिवत पूजा अर्चना की गई।प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, व हनुमान जी की आकर्षण झांकी लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा। शाम लग भग 6 बजे के आस पास बाजार क्षेत्र के मैदान मे 40 फूट दशानन का विधि वत पूजा अर्चना कर वध किया गया। इस दौरान दशहरा उत्सव मे उपस्थित ग्राम पंचायत खैरा-सेतगंगा सरपंच जय देवांगन ने क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि बुराई के चाहे दस सिर हो, बुराई चाहे कितना भी ता कत वर हो लेकिन अच्छाई की ही जीत होती है। धर्म की ही विजय हो ती है। खैरा-सेतगंगा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मंहत राधे ,शयामदास, नरायण शर्मा, नरेंद्र जयसवाल, बलराम देवांगन, मोन्टु,जयसवाल, राजा बैश,शिवराज परिहार,अभिनय,सुनील ,संतोष देंवागन,रज्जू श्रीवास, रघुराज श्रीवास,विनय दुबे,सोनू गुप्ता, इस दौरान दशहरा मे पर्व मे अप्रिय घटना न घटे इसको मद्देनजर रखते हुये थाना प्रभारी बिरेंद्र क्षत्रिय ने चाक चबौंध ब्वस्था किये थे एकत्रीत होकर रावण वध देखने पहुँचे थे।

    आदरणीय संत श्रोता समाज गुरु द्वारा गद्दी खैरा-सेतगंगा धाम में तीन दिवसीय आवासीय सतनाम साधना योग शिविर का सफल आयोजन ( दिनांक 13 अक्टूबर से 15 अकटुबर) को संपन्न हुआ । मुंगेली शौर्यपथ// सतनाम साधना योग शिविर में ध्यान लगाना व अपने आपको जानने व स्वस्थ्य शरीर व मस्तिष्क के विकास के लिए साधना व योग आज के दिन में अत्यंत अनिवार्य है ।योग साधना से नकारात्मक एनर्जी को निकालकर सकारात्मक एनर्जी को अपने अंदर सृजित कर मानव जीवन को एक बेहतर ब्यवहार कुशल व सहज ,सरल बनाया जा सकता है। साथ ही जीवन को सही दशा और दिशा प्रदान करता है। त्रि- दिवसीय ध्यान योग शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण कर्ता सम्मानीय गुरुजी उत्तम महिलांगे जी (दुर्ग निवासी) सहायक राजू बघेल जी खैरवार* निवासी व ग्राम खैरवार रापा, ग्रंथकार -भेला कुर्रेजी, चौकहार - ढिणही जी , खैरा-सेतगंगा धाम के सहसचिव -शत्रुहन टोंडर जी व ईश्वर दास, मनी पंडित, बनर्जी जी, गीता बंजारे भूषण, लाखन सिंह गेंदलाल, परसन व अन्य संतो के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमे विभिन्न जिलों से सम्मानीय अधिकारी कर्मचारी छड़ीदार भंडारी व ग्रंथकार ,कडीहार गण जांजगीर चांपा, लालपुर , अमरटापु ,कबीरधाम जैसे विभिन्न धार्मिक केंद्रों व जिलों से साधकों का आगमन हुआ ।अगला आवासीय शिविर नवम्बर माह में निर्धारित करने का निर्णय हुआ । साथ ही योग साधना शिविर को प्रत्येक जिले व ब्लॉक में संचालित करने का निर्णय लिया गया। साहेब गुरु सतनाम पूर्ण होवे सब अच्छे काम जय सतनाम

    अखिल टोडर की रिपोर्ट

    मुंगेली / शौर्यपथ// वैश्विक महामारी के चलते विगत दो नवरात्रि पर्व पर लोगों को कोरोना वायरस की चपेट से सुरक्षित रखने मां जगत जननी की मूर्ति स्थापना के साथ ही मंदिरों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दी गई थी।इससे श्रद्धालुओं में काफ़ी निराशा हुई थी।लेकिन अब प्रशासन द्वारा नियम अनुसार नवरात्र पर्व मनाने छूट मिलने के बाद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मां जगत जननी की पूजा अर्चना, अनुष्ठान के साथ हर्षोल्लास से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है ।इसी कड़ी में जिला मुख्यालय मुंगेली से17 किलोमीटर दूर स्थित अद्वितीय, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर के समीप मां सिध्देश्वरीमहामाया मंदिर में कोविड-19-के नियमों का पालन करते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने प्रवेश दिया जा रहा है।भोर काल से हीश्रद्धालु बड़ी संख्या में अपनी मनोकामना लेकर दूर दराज से श्रद्धाजन पहुंच रहे हैं।श्री राम जानकी मंदिर के महंत राधेश्याम दास ने बतायाधर्म नगरी सेतगंगा मे-13-घृत कलश और-367-तेल मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हो रहा है।अंचल के हजारो श्रद्धालुओं की माता के दरबार में विशेष श्रद्धा जुड़ी हुई है।।मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु मां के दरबार में प्रार्थना करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।सिध्दहेश्वरी महामाया सेवा समिति के सह संयोजक नारायण शर्मा ने बताया पंचमी दिवस ग्राम सिपाही केमहिला समूह के द्वाराजस गीत का आयोजन किया गयाजिसमें परिक्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।।दिनांक13अक्टूबर को महा अष्टमी, कन्या भोज, महा आरती एवम हवन ओर दिनांक15अक्टूबर को विजय दशमी व जेवरा विसर्जन कार्यक्रम आयोजित की गई है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी योजना के तहत जिले के जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम सावा के आश्रित ग्राम लोहदा में स्थापित गोठान से स्वरोजगार के सपने साकार हो रहा है। इस गोठान ने न ही सिर्फ राज्य शासन की इस योजना को स्वरूप दिया, बल्कि स्वरोजगार के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यहां की महिला स्व सहायता समूहों द्वारा  7 हजार 118 किलो ग्राम जाली तार निर्माण कर 04 लाख 62 हजार 670 रूपये में बिक्री किया गया। इसी तरह 118 किलो ग्राम केचुआ उत्पादन कर 59 हजार रूपये में विक्रय, 370.20 किलो ग्राम वर्मी खाद का उत्पादन कर 3 हजार 702 रूपये में विक्रय, हरी-धनियां मेथी तथा विभिन्न प्रकार की सब्जियों (गंवार फल्ली, भिंडी, लौकी ) आदि का उत्पादन कर मासिक विक्रय लगभग 10 हजार रूपये साथ ही महिला स्व सहायता समूहों ने मछली के बीज से मछली उत्पादन की ओर कदम बढ़ा कर आय के साधनों में वृद्धि किया है।
       इसी तरह यहां स्थित सीपीटी, कोटना, चबूतरा, पानी टंकी, वर्मी टंकी, नाडेप टंकी, मल्टी एक्टिविटी सेंटर, जाली फेंसिंग, शौचालय, पानी के लिए बोर एवं चरवाहा कक्ष गौठान का निर्माण आदि कार्य गोठान को मूल रूप दे रहे है। गौठान में कराए गए वृक्षारोपण से यहां का वातावरण मनमोहक व हरा भरा दिखाई पड़ रहा है। ग्रामवासी गर्व के साथ अपने पशुओं को गौठान में भेजते है। इस मनमोहक गौठान ने ग्राम लोहदा ग्राम पंचायत सांवा को राज्य स्तर पर एक नयी पहचान दी। 

      मुंगेली / शौर्यपथ / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव योजना एवं पैन इंडिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर के मध्य आयोजित होने वाले विधिक जागरूकता शिविर के तहत जिला मुंगेली के 712 गांव में प्रचार-प्रसार हेतु पैनल अधिवक्ता, पीएलव्ही एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया जाकर प्रत्येक गांव तक विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई।
       जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय के परिसर से हरी झण्डी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक सोनी ने बताया कि प्रभात फेरी जिला न्याय मुंगेली से प्रारंभ होकर ग्राम करही ग्राम तक भ्रमण कर वापस जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर पहुॅचा और रैली का समापन हुआ। तत्पश्चात् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को डायरी एवं पेन प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय मुंगेली के न्यायाधीशगण उपस्थित थे।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी ने आभार व्यक्त किया।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज मुंगेली विकास खण्ड के ग्राम लैकडुम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आंगनबाड़ी कार्यक्रर्ता से बच्चों की दर्ज संख्या, उपस्थिति, बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार (रेडी टू ईट) आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और बच्चों में स्वच्छता के साथ अच्छी आदते डालने के लिए आंगनबाड़ी कार्यक्रर्ता को निर्देश दिये।
    तत्पश्चात् कलेक्टर वसंत ने आंगनबाड़ी केंद्र के विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। पंजी संधारण नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् कलेक्टर वसंत ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय बात-चीत करते हुए उनके सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बच्चों ने गीत सुनाया। जिस पर कलेक्टर वसंत ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास और मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत भी मौजूद थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम लैकडुम और ग्राम दामापुर में संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थित पंजी सहित अन्य पंजीयों का अवलोकन किया और मध्यान भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होने पूर्व माध्यमिक शाला लैकडुम में शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। उन्होने बच्चों से सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के संबंध में प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा। तत्पश्चात् उन्होने हाथ में चाॅक लेकर ब्लेक बोर्ड में लिखकर कक्षा 8वीं की बच्चों को गणित पढ़ाया और समझाया।
    इस अवसर पर उन्होने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुमूल्य है, स्कूली शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के सपनो को साकार करने का आधारशिला है। उन्होने विद्यार्थियों को अनुशासित रहने और शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये और दिये गये प्रश्नों को बार-बार अध्ययन करने की समझाईश दी।
    इसी तारतम्य में उन्होने शिक्षको से विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पठान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होने विद्यार्थियों के व्यक्तिव विकास तथा उनमें सीखने की ललक पैदा करने के लिए शिक्षको को निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास और मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत भी मौजूद थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / भारत सरकार एवं मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सीटीएस स्कीम अंतर्गत गुड़गांव (हरियाणा) में आईटीआई ट्रैड के ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन कोर्स में प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कोर्स के लिए 18 से 20 वर्ष (1 सितम्बर 2001 से 31 अगस्त 2003 के बीच ) के पुरूष आवेदक जिन्होने 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वी परीक्षा (सभी विषयों में ) उत्तीर्ण की है वे पात्र होंगे। कोर्स की अवधि 02 साल होगी। प्रशिक्षण अवधि में प्रति माह रूपये 13028 एवं अतिरिक्त अटेंडेंस बोनस 800 रूपये अलग से (प्रतिमाह 100 प्रतिशत अटेंडेंस होने पर ) एवं सेमेस्टर बोनस के रूप में 2400 रूपये (3 छुट्टी से कम पर ) साथ ही कोर्स समापन बोनस 7200 रूपये (24 छुट्टी से कम पर ) दिया जावेगा। मासिक शिफ्ट भत्ता (अ) शिफ्ट-निरंक (ब) शिफ्ट- 60 रू प्रतिदिन एवं (स) शिफ्ट 80 रू प्रतिदिन भी रहेगा। अन्य सुविधाएं जैसे- प्रशिक्षण दौरान ब्रेक फास्ट और लंच कंपनी के तरफ से मुफ्त रहेगा साथ ही बुक्स, यूनीफॉर्म (कोर्स के दौरान 2 बार) दिया जावेगा। प्रशिक्षण हेतु ड्राईविंग लाईसेंस धारी आवेदक को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु आवेदकों का साक्षात्कार विडियो कॉफेसिंग के माध्मस लिया जावेगा। मुंगेली जिले के इच्छुक आवेदक कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण मुंगेली, कृषि उपज मण्डी परिसर में अपनी जानकारी दे सकते है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में कृषि उपज मंडी परिसर पड़ाव चैक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 24 सितम्बर को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आयोजित प्लेसमेंट केम्प के माध्यम से लगभग दो सौ बिजनेश डेवलपमेंट आफिसर के पदों पर भर्ती की जायेगी।
    यह भर्ती निजी बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न शाखाओं के लिए होगी। इसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रींग में 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक आवेदकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस एवं दो पहिया वाहन है उसे प्राथमिकता दी जायेगी। भर्ती के पश्चात एक माह का आनलाईन प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत राज्य के ब्लाक एवं जिला स्तर पर पदस्थ की जायेगी।
    चयनित अभ्यर्थियों को न्युन्तम 15 हजार रूपये मासिक वेतन दी जायेगी। इच्छुक योग्यता धारक आवेदक समस्त शैक्षिणक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लायसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट फोटोग्राफ के साथ केम्प में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी के.डी.केडिया के मोबाईल नम्बर 94255 17119 से संपर्क किया जा सकता है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण अभियान का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में अब तक 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3 लाख 39 हजार 213 लोगों द्वारा निःशुल्क टीका लगवाया। इनमें से 2 लाख 35 हजार 476 लोगों ने कोविड प्रथम डोज का टीका और 1 लाख 3 हजार 737 लोगों ने दूसरे डोज का टीका लगवाकर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वयं की, परिवार की और समाज की सुरक्षा के लिए कोविड-19 प्रथम डोज का टीका लगवाने वालों को दूसरे डोज का टीका निर्धारित अवधि में लगवाने की अपील की है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision