July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

    क्रिकेट प्रतियोगिता समापन में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी ग्राम पंचायत पदमपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें आज फाइनल का दिवस था फाइनल मैच लालाकापा और पदमपुर के बिच खेला गया जिसमें लालाकापा प्रथमं और द्वितीय पुरस्कार का विजेता पदमपुर रहा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि माननीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि ओर जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय उपाध्यक्ष संजय सोनवानी जी रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिवेदी बंदे जी रजिऊलह सैलानी जी अनिल जायसवाल जी विनय कुमार यादव महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी जरहागाॅव नानक कश्यप जी सरपंच गोबिद प्रसाद मोहले जी सुभम जायसवाल जी पंकज मोहले जी बल्लू साहू शिव साहू संतोष साहू प्रहलाद ध्रुव पंकज जायसवाल पप्पू जायसवाल जगदीश यादव तोपसिंह टंडन दुलारी केवट घनश्याम केवट बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत पदमपुर तोताकापा फुलवारी के ग्रामवासी उपस्थित रहे इस मैच के प्रथम ईनाम,10000 दस हजार रुपये संजय सोनवानी जी के द्वारा ओर दितीय ईनाम 7000 सात हजार रुपये सरपंच गोबिद प्रसाद मोहले जी के द्वारा तृतीय ईनाम 3000 तीन हजार रुपये विनय कुमार यादव उप सरपंच प्रतिनिधि पदमपुर एवं महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी जरहागाॅव के द्वारा दिया गया मुख्य अतिथि संजय सोनवानी ने अपने उद्बोधन के दौरान उपस्थित जनसमूह को क्रिकेट के खेल के बारे में तथा खेल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से बताया खेल के साथ आर्थिक रूप से सामाजिक रुप से तथा पारिवारिक रूप से आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है के बारे में भी बताया तथा पढ़ लिख कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है कहा साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा चलाया जा रहा महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बारी तथा सूराजी योजना गौठान योजना के बारे में भी बताया तथा किसानों से अन्नदाताओं से अपील की कि अपने खेत में पैरा को जलाना नहीं है गौठान में पैरा को पहुंचाना है प्रकृति को बचाना है और माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के इन सोच को आगे बढ़ाना है के बारे में आम जनों को बताया

    मुंगेली शौर्यपथ// दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोसमा में मां काली को विराजित किया गया है जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष संजय सोनवानी मां काली के दर्शन करने ग्राम पंचायत कोसमा पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्राम वासियों को मां काली से विनती करते हुए पूरे ग्राम की विकास के लिए समाज के विकास के लिए प्रार्थना किए आज के समय में व्यक्ति का सबसे बड़ा अधिकार शिक्षा का अधिकार है के बारे में बताया शिक्षा रूपी दीपक को अपने अंतर्मन में जला कर रखो और मेहनत कर खूब आगे बढ़ो क्षेत्र का नाम रोशन करो ग्राम का नाम रोशन करो अपने परिवार का नाम रोशन करो तथा बेटा और बेटी में अंतर नहीं करना है के बारे में बताया जिस प्रकार बेटे को पढ़ा लिखा कर अच्छी नौकरी के साथ ऊंचे पद पर बैठाने का सपना हर माता-पिता देखते हैं उसी प्रकार बेटी को भी पढ़ाना जरूरी है और बेटी को भी ऊंचे पद पर बैठाना है उपस्थित जन समूहों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के लिए मां काली से प्रार्थना करते हुए विनती किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरती का समय होने के कारण बहुत संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे संजय सोनवानी राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और क्षेत्र में ऐसा ही पावन पर्व पर जाकर के जन जागरूकता से जुड़े हुए बातों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं

    मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2019-20 में आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में टाॅपटेन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र टिकेश वैष्णव को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृत की है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष साहू और कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय में  टिकेश वैष्णव को द्वितीय किश्त के रूप में उनके पिता शिवकुमार वैष्णव को 5 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान अध्यक्ष साहू ने  टिकेश वैष्णव के पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।  इस अवसर पर मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार, तहसीलदार मायानंद चंद्रा, जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक  अशोक सोनी और  नागेश उपाध्याय उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि  टिकेश वैष्णव को 2020 में प्रथम किश्त के रूप में 05 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ लोगों की चिंता की और उन्हे आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ पंजीकृत परिवारो को प्रतिवर्ष 06 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस संबंध में पंजीयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में भूमिहीन कृषि मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ लोगों ने अब तक 10 हजार 806 आवेदन पत्र जमा किये है। इनमें विकास खण्ड मुंगेली के 03 हजार 999, विकास खण्ड लोरमी के 04 हजार 492 और विकास खण्ड पथरिया के 02 हजार 322 आवेदन पत्र शामिल है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पंजीयन हेतु आयोजित शिविर में भूमिहीन मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ अधिक से अधिक परिवारो को आवेदन पत्र जमा करने का आग्रह किया है। उन्होने बताया कि पंजीयन का कार्य आगामी 30 नवम्बर तक किया जाएगा। उन्होने हितग्राही परिवार को आवश्यक दस्तावेज यथा आधार नंबर, बैक पासबुक के छायाप्रति के साथ आवेदन सचिव, ग्राम पंचायत के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन में यथासंभव मोबाईल नंबर का भी उल्लेख किया जाएं। हितग्राही परिवार आवेदन की पावती ग्राम पंचायत के सचिव से प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि यदि किसी हितग्राही परिवार के पास आधार नंबर नहीं है तब मैदानी अमलों के द्वारा ऐसे हितग्राही परिवारों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई में पंजीयन हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। टीकाकरण का कार्य निर्धारित टीकाकरण केंद्र में किया जा रहा है। जहाॅ बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा तथा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में आज 26 अक्टूबर को शाम 06.30 बजे तक 05 हजार 245 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें मुंगेली राजस्व अनुभाग के 01 हजार 458, पथरिया राजस्व अनुभाग के 02 हजार 45 और लोरमी राजस्व अनुभाग के 1 हजार 742 लोग शामिल है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 3 लाख 72 हजार 824 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया। 

    शौर्यपथ मुंगेली // पथरिया नगर एंव थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ एंव सट्टा की कार्यवाही को लेकर शिकायत लगातार मिल रही थी जिसके लिए पुलिस ने मुखबिर लगा रखी थी । दिन सोमवार को 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियो द्वारा नगर के डंगनिया कछार चोरभट्टी में कुछ लोगो के द्वारा फड बनाकर खेत मे 52पत्ती तास पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं ।जिस पर थाना पथरिया प्रभारी आलोक सुबोध एक टीम बनाकर मौके पर रवाना किया गया था ।जहां पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर चारो तरफ से घेराबंदी किया । पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे कुछ लोग भाग निकले ।मौके पर जुआ खेल रहे पांच व्यक्ति बनवाली साहू पिता बेदुराम साहू बैजना , मुकेश जायसवाल पिता जीवन बैजना, अमर कुर्रे पिता अंजोर कुर्रे पथरिया , प्रकाश यादव पिता परमेश्वर , राजू श्रीवास पिता देवचरण को पकड़कर थाना लाया गया । समस्त आरोपियों के पास से 10 हजार दो सौ रुपये नगद एंव 52 पत्ती तास जप्ती की गई ।साथ ही नगर में अवैध रूप से सट्टा पट्टी चला रहे आरोपी के ऊपर करवाही की गई जिसके पास से 3 हजार की लिखी सत्ता पट्टी एंव 2400 नगदी रकम जप्त की गई । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आलोक सुबोध , एएसआई पुहकल सिंह ठाकुर , प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार ध्रुव , आरक्षक रवि डाहीरे , हलिश गेंदले , एंव अन्य पुलिस उपस्थित रहे ।

    मुंगेली / शौर्यपथ / अखिल भारतीय जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 24 अक्टूबर को जिले में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मेगा लीगल सर्विस कैम्प में पीड़ितों को क्षति पूर्ति राशि का वितरण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण, नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रस्तुति के प्रकरण में हितग्राहियों को प्रदाय किये जाने वाले लाभों का वितरण, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का वितरण, राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का अंतर्गत दलहन का वितरण, संगठित और असंगठित मजदूरों का पंजीयन आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने संबंधित विभागों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिये है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने जिले में विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले कलेक्टर कांन्फ्रेस की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होने कलेक्टर कांन्फ्रेस के संबंध में प्राप्त एजेंडा के अनुसार सभी प्रकार की जानकारियों को अपडेट करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य दुकानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए  भवन बनाएं जाएंगे। इसके लिए उन्होने भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने शौचालय विहीन विद्यालयों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और शौचालय विहीन विद्यालयों में शौचालय निर्माण तथा जीर्ण-शीर्ण शौचालयों को मरम्मत कराने के निर्देश दिये।  बैठक में उन्होने कहा कि आगामी समय में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। इस हेतु उन्होने बरदानो की एकत्रीकरण, मार्गो एवं चबूतरों का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत करने के निर्देश दिये।
         बैठक में उन्होने राजस्व विभाग के अविवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और ई-कोर्ट में पंजीकृत समस्त अविवादित समस्त प्रकरणों को यथा शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री व्यास ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा, बारी योजना के तहत चारागाह विकास की समीक्षा की और उन्होने अभियान चलाकर चारागाह की रकबा बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की समीक्षा करते हुए पंजीयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होने पंजीयन का कार्य आगामी 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। ताकि इस योजना के तहत पंजीकृत भूमिहीन मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को आर्थिक अनुदान दिया जा सके। बैठक में उन्होने कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों अथवा आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश की जानकारी दी और उन्होने कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजनों तथा आश्रितों को निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश दिये।
       बैठक में उन्होेने जिला मुख्यालय मुंगेली में 01 नवम्बर 2021 को आयोजित होने वाले 01 दिवसीय राज्योत्सव के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो द्वारा विकास कार्यक्रमों पर आधारित जीवंत प्रदर्शनी लगाने तथा शालीनता पूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने जल जीवन मिशन के कार्यो के भी समीक्षा की। उन्होने अन्य जलस्त्रोतों की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भी पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण करने की निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने जिले में एनीमिक महिलाओं, छात्रावास आश्रामों का अपग्रेडेशन, सस्ती दवा योजना, 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता और कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में की गई तैयारी सहित अनेक कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर द्वय तीर्थराज अग्रवाल एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोगरें, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए बनेंगे भवन मुंगेली शौर्यपथ// के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने जिले में विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले कलेक्टर कांन्फ्रेस की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होने कलेक्टर कांन्फ्रेस के संबंध में प्राप्त एजेंडा के अनुसार सभी प्रकार की जानकारियों को अपडेट करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य दुकानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए भवन बनाएं जाएंगे। इसके लिए उन्होने भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने शौचालय विहीन विद्यालयों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और शौचालय विहीन विद्यालयों में शौचालय निर्माण तथा जीर्ण-शीर्ण शौचालयों को मरम्मत कराने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि आगामी समय में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। इस हेतु उन्होने बरदानो की एकत्रीकरण, मार्गो एवं चबूतरों का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राजस्व विभाग के अविवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और ई-कोर्ट में पंजीकृत समस्त अविवादित समस्त प्रकरणों को यथा शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री व्यास ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा, बारी योजना के तहत चारागाह विकास की समीक्षा की और उन्होने अभियान चलाकर चारागाह की रकबा बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की समीक्षा करते हुए पंजीयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होने पंजीयन का कार्य आगामी 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। ताकि इस योजना के तहत पंजीकृत भूमिहीन मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को आर्थिक अनुदान दिया जा सके। बैठक में उन्होने कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों अथवा आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश की जानकारी दी और उन्होने कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजनों तथा आश्रितों को निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होेने जिला मुख्यालय मुंगेली में 01 नवम्बर 2021 को आयोजित होने वाले 01 दिवसीय राज्योत्सव के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो द्वारा विकास कार्यक्रमों पर आधारित जीवंत प्रदर्शनी लगाने तथा शालीनता पूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने जल जीवन मिशन के कार्यो के भी समीक्षा की। उन्होने अन्य जलस्त्रोतों की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भी पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण करने की निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने जिले में एनीमिक महिलाओं, छात्रावास आश्रामों का अपग्रेडेशन, सस्ती दवा योजना, 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता और कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में की गई तैयारी सहित अनेक कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री तीर्थराज अग्रवाल एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोगरें, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision