Google Analytics —— Meta Pixel
June 04, 2026
Hindi Hindi
मुंगेली

मुंगेली (654)

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: द्वितीय चरण का चुनाव जिले में शांतिपूर्ण सम्पन्न
सभी वर्ग के मतदाताओं ने लिया उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा
   मुंगेली/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र लोरमी में द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचे और निर्भीक होकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाई। लोरमी क्षेत्र अंतर्गत गांव की सरकार बनाने के लिए कुल 75.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
           मतदान समाप्ति के पश्चात् मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की गई, जिसके बाद मतदान दलों की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारधा-लोरमी में सकुशल वापसी हुई। जहां मतदान दलों का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 147 ग्राम पंचायत के लिए 439 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। 527 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई थी। द्वितीय चरण के चुनाव में 86 हजार 761 पुरूष और 84 हजार 459 महिला सहित कुल 01 लाख 71 हजार 220 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सभी वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान का प्रतिशत 75.46 रहा, इनमें 75.47 पुरूष मतदाता और 75.46 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। बता दें कि जनपद पंचायत लोरमी क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 05 सीटों के लिए 27 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 119 प्रत्याशी, सरपंच के 135 सीटों के लिए 619 प्रत्याशी और पंच के 1358 सीटों के लिए 3163 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे।

मुंगेली/शौर्यपथ / जिला मुंगेली के ग्राम करही में मुख्य मार्ग पर जिला एवं सत्र न्यायालय के समीप एक लावारिस गाय के बीमार होने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक उपचार प्रदान किया। इसके बाद, गाय को नगर पालिका मुंगेली के काउ कैचर की सहायता से पण्डरभट्ठा गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां उसका आगे इलाज किया जा रहा है। गाय के उपचार में अतिरिक्त उप संचालक डॉ. डी. के. सारस्वत एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी  अनिल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
          पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि गाय फूड पॉइजनिंग से पीड़ित थी। अधिक मात्रा में बचा हुआ भोजन खाने से मवेशियों को यह बीमारी हो जाती है, जो कई बार घातक भी साबित होती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा, शादी-विवाह या अन्य आयोजनों के बाद बचे हुए भोजन को खुले में न फेंकें। इसे किसी गड्ढे में डालें या उचित तरीके से निपटान करें, ताकि लावारिस मवेशियों को अनावश्यक खतरा न हो।
बीमार या घायल पशु दिखे तो करें संपर्क
          पशु चिकित्सा विभाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि कहीं कोई अस्वस्थ या घायल पशु दिखे, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9827167241 पर सूचना दें, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। विभाग मवेशियों की देखभाल और उनके उपचार के लिए तत्पर है।

मुंगेली/शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद पंचायत लोरमी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में ग्राम अखरार के मतदान केन्द्र क्रमांक 04 में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब नवविवाहित युवक मिथलेश जायसवाल और उनकी बहन महारानी जायसवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
         मिथलेश जायसवाल की शादी हाल ही में 18 फरवरी को संपन्न हुई थी, जबकि उनकी बहन महारानी की बारात आज ही आने वाली है। बावजूद इसके, दोनों ने पहले अपने नागरिक कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल की। खास बात यह रही कि महारानी जायसवाल ने दुल्हन के पारंपरिक परिधान में मतदान किया, जिससे अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति प्रेरणा मिली। मतदान के बाद दोनों ने कहा, मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

02 लाख 26 हजार 899 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र सारधा लोरमी से दलों को मतदान सामाग्री का वितरण कर केन्द्र के लिए किया गया रवाना
   मुंगेली/शौर्यपथ /राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए विकासखण्ड लोरमी क्षेत्र में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्रों में पेयजल, छाया, बिजली सहित तमाम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया 20 फरवरी को प्रातः 07 बजे से शुरू होगा। मतदान दलों को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र सारधा लोरमी में मतदान सामाग्री का वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री रामप्रसाद चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने दलों को किए जा रहे मतदान सामाग्री वितरण का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
      उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 147 ग्राम पंचायत के लिए 439 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 24 सेक्टर अधिकारियों तथा रिजर्व सहित 527 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए 92 रूट बनाए गए हैं। द्वितीय चरण के चुनाव में 01 लाख 14 हजार 605 पुरूष मतदाता, 01 लाख 11 हजार 924 महिला मतदाता और 10 तृतीय लिंग सहित कुल 02 लाख 26 हजार 899 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत लोरमी क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 05 सीटों के लिए 27 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 119 प्रत्याशी, सरपंच के 135 सीटों के लिए 619 प्रत्याशी और पंच के 1358 सीटों के लिए 3163 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है।

 सभी वर्ग के मतदाताओं ने लिया उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा
    मुंगेली/शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र मुंगेली में प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी सोमवार को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। सभी पंचायतों के मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचे और निर्भीक होकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाई। क्षेत्र अंतर्गत गांव की सरकार बनाने के लिए कुल 77.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
           मतदान समाप्ति के पश्चात् मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की गई, जिसके बाद मतदान दलों की शासकीय एसएनजी महाविद्यालय में सकुशल वापसी हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों ने पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया और सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए बधाई दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 124 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें 351 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 04 सीटों के लिए 31 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 144 प्रत्याशी, सरपंच के 118 सीटों के लिए 626 प्रत्याशी और पंच के 1125 सीटों के लिए 2702 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे। मतदान के दौरान सभी वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान का प्रतिशत 77.04 रहा, इनमें 77.54 पुरूष मतदाता और 76.52 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं।

मुंगेली, लोरमी, पथरिया एवं सरगांव में होगा मतगणना का कार्य
मुंगेली/शौर्यपथ /राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के मतों की गणना 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय जिला ग्रंथालय में नगर पालिका मुंगेली, बी.आर.साव स्कूल कक्ष क्रमांक 12 में नगर पंचायत जरहागांव एवं कक्ष क्रमांक 31 में नगर पंचायत बरेला का मतगणना कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका लोरमी अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी, नगर पंचायत पथरिया अंतर्गत सांस्कृतिक भवन पथरिया और नगर पंचायत सरगांव अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल सरगांव में मतगणना कार्य किया जाएगा।
       कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों में सभी तैयारियां सुरक्षा, चिकित्सा, बैठक व्यवस्था, विद्युत सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बेहतर तरीके से मतगणना सम्पन्न कराने हेतु सहयोग करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने बताया कि मतगणना स्थलों में चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। केवल पासधारकों को ही मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गाड़ी पार्किंग एरिया में खड़ी करनी होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा।
मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों को दिया गया गहन प्रशिक्षण
     नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतगणना कार्य के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक  रामप्रसाद चौहान ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना कार्य के लिए बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने एवं प्रक्रियाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि मतगणना स्थलों में ईडीबी की गिनती के लिए अलग टेबल की व्यवस्था की गई है। टेबल में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों के द्वारा मतगणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रशिक्षण में मतगणना के पूर्व तैयारी, जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना, ईवीएम से मतगणना की व्यवस्था सहित विभिन्न प्रपत्रों को भरकर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रॉग रूम मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों तथा कर्तव्य मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से विस्तारपूर्वक समझाया। साथ ही सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, मुंगेली रिटर्निंग आफिसर श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया रिटर्निंग आफिसर  बी. आर. ठाकुर, लोरमी रिटर्निंग आफिसर अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  मुंगेली/शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम दाउपारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है और निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराना है।
            विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विक्रम ठाकुर एवं श्रीमती शशीप्रभा सोनी ने बताया कि मतपत्र का मिलान अभ्यर्थियों की सूची प्रारूप 8क, 8ख, 8ग एवं 8घ से करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर एन.के. पुरले एवं शिव कौशिक ने बताया कि मतदान अधिकारी 01 सर्वप्रथम निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति से मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के बाद मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी ऊंगली में मतदान करने से पहले अमिट स्याही अवश्य लगाएंगे। तत्पश्चात मतदान करने हेतु मतपत्र जारी किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित मतदान कर्मी उपस्थित रहे।

  मुंगेली/ शौर्यपथ /
 त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 06 फऱवरी को दावेदारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया . जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 08 (सेटगंगा ) से कुल 09 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है . चुनाव चिन्ह मिलने के पश्चात अब प्रचार अभियान की शुरुवात हो चुकी है प्रत्याशी क्षेत्र की जनता से संपर्क अभियान को अंजाम दे रहे है वही अपने समर्थको को भी तलाश रहे जो चुनावी जंग में उनके साथ कदम से कदम मिला क्र चल सके . ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 08 से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में अचना बंजारा ( इंजीनियर )निवासी सोनपुरी ( सेतगंगा ) एक जाना पहचाना नाम के रूप में चुनावी ताल ठोंक चुकी है . आरंभिक स्थिति में इन्हें क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है . क्षेत्र क्र. 08 में कुल 09 प्रत्याशी में दो महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रही है वही पेशे से इंजीयर होने के करण क्षेत्र की जनता का प्यार और समर्थन मिलने से समर्थको में भी एक अलग जोश नजर आ रहा है .
   अचना बंजारा ( इंजीनियर ) को क्षेत्र नगर एवं गांव में साफ छवि एवं लोगों के प्रति मिलनसार के साथ लोगों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर विचार करना एवं साथ हर संभव समस्या का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। विश्वास के कार्यशैली को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 08 सेंतगंगा से जिला सदस्य पद के लिए लोगों में जीत की लहर देखी जा रही है किन्तु राजनीती के कई रंग होते है लोकतंत्र के इस महापर्व में कुल 09 प्रत्याशियों में किसी एक को ही जीत मिलेगी ऐसे में आने वाले दिनों में क्षेत्र की जनता को अपने वादों और योजनाओं की सोंच को कितना आम जनता के मन में उतारेंगे और किसकी होगी जीत यह आने वाले दिनों में पता चल जाएगा अभी प्रचार का आगाज हुआ है और अंजाम तक पहुँचने में एक लम्बी चुनावी जंग में खरा उतरने वाले प्रत्याशी की जीत होगी .
 मुंगेली/ शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 06 फऱवरी को दावेदारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया . जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 08 (सेटगंगा ) से कुल 09 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है . चुनाव चिन्ह मिलने के पश्चात अब प्रचार अभियान की शुरुवात हो चुकी है प्रत्याशी क्षेत्र की जनता से संपर्क अभियान को अंजाम दे रहे है वही अपने समर्थको को भी तलाश रहे जो चुनावी जंग में उनके साथ कदम से कदम मिला क्र चल सके . ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 08 से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में अचना बंजारा ( इंजीनियर )निवासी सोनपुरी ( सेतगंगा ) एक जाना पहचाना नाम के रूप में चुनावी ताल ठोंक चुकी है . आरंभिक स्थिति में इन्हें क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है . क्षेत्र क्र. 08 में कुल 09 प्रत्याशी में दो महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रही है वही पेशे से इंजीयर होने के करण क्षेत्र की जनता का प्यार और समर्थन मिलने से समर्थको में भी एक अलग जोश नजर आ रहा है .
   अचना बंजारा ( इंजीनियर ) को क्षेत्र नगर एवं गांव में साफ छवि एवं लोगों के प्रति मिलनसार के साथ लोगों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर विचार करना एवं साथ हर संभव समस्या का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। विश्वास के कार्यशैली को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 08 सेंतगंगा से जिला सदस्य पद के लिए लोगों में जीत की लहर देखी जा रही है किन्तु राजनीती के कई रंग होते है लोकतंत्र के इस महापर्व में कुल 09 प्रत्याशियों में किसी एक को ही जीत मिलेगी ऐसे में आने वाले दिनों में क्षेत्र की जनता को अपने वादों और योजनाओं की सोंच को कितना आम जनता के मन में उतारेंगे और किसकी होगी जीत यह आने वाले दिनों में पता चल जाएगा अभी प्रचार का आगाज हुआ है और अंजाम तक पहुँचने में एक लम्बी चुनावी जंग में खरा उतरने वाले प्रत्याशी की जीत होगी .

 मुंगेली / शौर्यपथ /

   त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के आरक्षण सामने आने के बाद क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत दो बार की सरपंच अधिवक्ता दिनेश पात्रे ब्लैक बोर्ड छाप   से चुनावी जंग में उतर चुके है . मुंगेली क्षेत्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का क्षेत्र होने से इस क्षेत्र में भाजपा की लहर है वही अनुभवी जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुके अधिवक्ता वर्ग से होने के नाते भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश पात्रे की स्थिति मजबूत मानी जा रही है .
  अधिवक्ता पात्रे अपने समर्थको से एवं क्षेत्र की जनता से अपील कर रहे है कि इस लड़ाई को मैं अकेले लड़ नहीं सकता और आप सभी साथ दो गे तो मै हार नहीं सकता.
   बता दे कि अधिवक्ता दिनेश पात्रे जनपद सदस्य पद हेतु क्षेत्र क्रमांक 04 सिल्ली के निवासी है अधिवक्ता दिनेश पात्रे बहुत ही कम समय के राजनितिक जीवन में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है . समाज के बुद्धिजीवी वर्ग में अधिवाक्ताओ की गिनती होती है ऐसे में अधिवक्ता के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है . अधिवक्ता दिनेश पात्रे (ग्राम सिल्ली वाले) मूंगेली जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 04 सिल्ली से जनपद सदस्य पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनावी जंग में उतर जीत के प्रति आशान्वित नजर आ रहे है . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में अभी लगभग 10 दिन है ऐसे में क्षेत्र की जनता को अपने विचारो से कितना प्रभावित करते है और क्षेत्र की जनता अधिवक्ता पात्रे के समर्थन में कितना मतदान करती है यह तो आने वाला समय निश्चित करेगा किन्तु राजनीती में बुद्धिजीवी शिक्षाविद के उतरने से एक सभी और सुशासित समाज की स्थापना की दिशा में एक महत्तव पहल की आम जनता भी सरहना करती है . इसी मुंगेली क्षेत्र से वकालत के साथ राजनीती में कदम रखने वाले अरुण साव जी आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में अपने सफल कार्यकाल का सफऱ तय कर रहे है अब इसी क्षेत्र से एक और अधिवक्ता के चुनावी जंग में उतरने से क्षेत्र में चर्चो का बाजार गर्म है और राजनितिक रंग के कई नज़ारे आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे .

  मुंगेली /शौर्यपथ /शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी तक धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया गया। इस दौरान जिले के 01 लाख 05 हजार किसानों से लगभग 55 लाख 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें लगभग 40 लाख 37 हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है तथा 15 लाख 23 हजार क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों से 73 प्रतिशत धान उठाव किया जा चुका है तथा उठाव कार्य सुचारू रूप से जारी है। शीघ्र ही शतप्रतिशत धान उठाव कर शून्य प्रतिशत शॉर्टेज के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
             गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान बिक्री पर रोक लगाने के लिए कुल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 74 प्रकरण में 2065.8 क्विंटल धान की जब्ती कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा समितियों के माध्यम से किसानों का रकबा समर्पण कराकर शासन को होने वाली करोड़ों रूपए की आर्थिक क्षति से बचाया गया है। विदित हो कि जिले में 61544 किसानों से 2428.9881 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है, जिसकी कीमत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 39 करोड़ 05 लाख रूपए है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)