July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

    मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत अनिवार्य सेवा एवं निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज पहले दिन 76 कर्मियों ने मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में पोस्टल बैलेट के लिए विधानसभा मुंगेली, लोरमी और बिल्हा के लिए बनाए गए काउंटर का अवलोकन किया और मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन कार्य में लगे ऐसे शासकीय कर्मियों, जो अपने ड्यूटी के कारण मतदान की तिथि को मतदान केन्द्र में जाकर अपना वोट नहीं डाल पाते हैं, उन्हें डाक मतपत्र से 06 मई तक मतदान की सुविधा दी गई है।
    कलेक्टर ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए फार्म भरे कर्मियों को दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि अनिवार्य सेवा एवं निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में 02 मई तक प्रातः 09 से शाम 05 बजे के बीच डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय लोरमी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय मुंगेली में संबंधित विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी 03 मई से 05 मई तक प्रातः 09 से शाम 05 बजे के बीच डाक मतपत्र से मतदान कर सकते है। शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार स्थित मतदान सामग्री प्राप्ति एवं वितरण केंद्र में 06 मई को भी डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

    मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार वाहन प्रभारियों को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री के. अहमद ने प्रशिक्षण में बताया कि विधानसभा मुंगेली, लोरमी एवं बिल्हा के कुल 659 मतदान केन्द्रों के लिए 198 रूट बनाए गए हैं। वाहन प्रभारियों को अपने मतदान केन्द्रों के रूट के अनुसार ही मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाना है। वाहन से संबंधित रूट के सेक्टर आफिसर एवं अधिकारियों का मोबाईल नम्बर अवश्य रखें। वाहन धीमी गति से चलाएं, ताकि मशीन खराब न हो।
             मास्टर ट्रेनर श्री कमलेश मिश्रा ने बताया कि वाहन की निगरानी के लिए जीपीएस सिस्टम रहेगी, जिससे यह जानकारी मिल सकेगी कि वाहन किस जगह पर किस मतदान केन्द्र में है। उन्होंने बताया कि सामाग्री वितरण एवं वापसी के लिए शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार में निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम झलियापुर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री. डी. के. ब्यौहार ने बताया कि ट्रैक्टर रैली के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रेरित किया गया और शतप्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। साथ ही चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    कलेक्टर और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
    मतदान के प्रति लोग जागरूक, जरूरत है मताधिकार का प्रयोग करने की - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

      मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव की अगुवाई में राजस्व विभाग द्वारा जिला कलेक्टोरेट परिसर से मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतदाता जागरूकता स्लोगन संबंधी तख्ती अपने हाथों में लेकर नारा लगाते हुए मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। यह रैली जिला कलेक्टोरेट परिसर से शुरू होकर ग्राम करही के हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई। जहां आकर्षक स्वरूप में रंगोली बनाई गई। कलेक्टर और अधिकारियों ने सुंदर रंगोली के ऊपर सजे दीप को प्रज्वलित कर ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का संदेश दिया। कलेक्टर ने वहां उपस्थित लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर 07 मई को देश हित में मतदान करने की शपथ दिलाई।
                  कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वीप के तहत अलग-अलग तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें विभिन्न वर्ग, समुदाय, संगठन के लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सभी की सहभागिता से हम निश्चित ही शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर सभी मतदाता जागरूक है, जरूरत है मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार प्रयोग करने की। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता की अपील की। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि मुंगेली विधानसभा अंतर्गत कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मशाल रैली और दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया, जो सराहनीय है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से स्वीप में लोगों की सहभागिता दिखाई दे रही है, इससे हम शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य जरूर हासिल करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने कहा कि मशाल रैली और दीपोत्सव के दौरान लोगों में जो उत्साह देखने को मिला, यही उत्साह मतदान दिवस को भी होना चाहिए। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान सबसे महत्वपूर्ण है। इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
                कार्यक्रम में सत्यम बालिका मानस मंडली द्वारा ‘‘चलो दीदी, चलो बहिनी वोट देहे जाबो, पारा-पड़ोसी ल संग म ले जाबो’’ गीत के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र पैकरा ने सुंदर गीत के जरिए संदेश दिया कि लोकसभा निर्वाचन में एक बार मतदान से चुकने पर 05 साल का इंतजार करना पड़ता है। संविधान ने हमें जो अधिकार दिया है, इसका प्रयोग अवश्य करें। राजस्व विभाग के पटवारी श्री अतुल केशरवानी ने मतदाता जागरूकता गीत के जरिए समा बांधा। कार्यक्रम के समापन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मानस मंडली के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोरमी एसडीएम श्री गिरधारी लाल यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को निर्वाचन में मतदान का महत्व बताते हुए उनसे मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
                   जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए, जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। सामाजिक संगठन के पदाधिकारीगण मतदाता जागरूकता को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने में सहभागिता के लिए सहमति जताई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, लोरमी से मुक्तिधाम सेवा समिति, प्रयास स्माल स्टेप, श्री राम सेवा समिति, साथी हाथ बढ़ाना टीम, लोरमी युवा मंडल, पथरिया से नेहरू युवा केन्द्र, स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब, मुंगेली से स्टार्स आफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी, प्रयास स्माॅल स्टेप फाउंडेशन, रोट्रेक्ट क्लब, जागृति महिला मण्डल, समन्वय कला महाविद्यालय और डेफोडिल्स यूथ वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    " सायकल रैली के माध्यम से शहर के मतदाताओं को मतदान करने किया गया प्रेरित "
    ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का दिया गया संदेश

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज सायकल रैली का आयोजन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि सायकल रैली में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन ‘‘रखबो मुंगेली के मान, करबो सब्बो झन मतदान’’ के माध्यम से शहर के मतदाताओं को 07 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
            सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा से सायकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लोरमी बायपास से पुराना बस स्टैण्ड व सामुदायिक भवन होते हुए वापस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा में आकर समाप्त हुई। रैली के समापन में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे, डीएमसी श्री ओ. पी. कौशिक सहित बीईओ, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों में स्थिति का जायजा लेने के दिए निर्देश
    85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और निशक्तजनों को दी जाएगी होम वोटिंग की सुविधा
    कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए 12 अप्रैल से नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सभी अधिकारियों को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है, इसे गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। सभी अधिकारी अपने कार्यस्थल में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में पेयजल, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के लिए भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए।
               कलेक्टर ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजन और ऐसे दिव्यांगजन जो मतदान केंद्र जाने में अक्षम हों, उन्हें होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अनिवार्य सेवाओं में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जायेगा। उन्होंने होम वोटिंग, पोस्टल बैलेट वोटिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत किए जा रहे मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली और प्रत्येक पोलिंग बूथ में मतदाताओं के घर-घर जाकर 07 मई को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप सेल के नोडल अधिकारी को मतदाता जागरूकता हेतु विभागों द्वारा आयोजित किए जा रहे गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
                 कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, मीडिया मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम, पेड न्यूज रिपोर्ट, रेंडमाईजेशन, कमिशनिंग, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, कम्युनिकेशन प्लान, चातरखार स्ट्रॉन्ग रूम में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, टेंट, स्वल्पाहार, भोजन व्यवस्था, मतदान दलों का प्रशिक्षण आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति मेनका प्रधान, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, तीनों अनुविभाग के एसडीएम और नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

       जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील
    व्यापारी संघ ने मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप गतिविधि आयोजित करने जताई सहमति

        मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने जिले के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन में मतदान का महत्व बताते हुए सभी व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव और मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। यह नागरिकों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के अधिकार का प्रयोग करने की अनुमति देता है। मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के संकल्प में व्यापारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। व्यापारी संघ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को प्रतिष्ठानों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही।
     कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों के लिए व्यापारी संघ को हर संभव मदद दिया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैठक में व्यापारी संघ द्वारा मतदान स्लोगन वाला टोपी, टी शर्ट, बैच, सील, पोस्टर, बैनर, छोटे प्रतिष्ठानों में स्टेन्डी, बड़े प्रतिष्ठानों में सेल्फी जोन स्थापित कर मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी व्यापारीगण द्वारा स्वीप के तहत कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि व समय निर्धारित कर एक-एक कार्यक्रम आयोजित करने और सभी व्यापारी संघ मिलकर एक वृहद रैली का आयोजन करने के लिए सहमति जताई गई। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर पदाधिकारीगण काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक भूमिका देसाई सहित संबंधित अधिकारी और जिले के विभिन्न व्यापारी संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    कलेक्टर ने ली स्वीप कोर कमेटी की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

    मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जायेगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक ली और जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस हेतु तीन दिवस के भीतर कार्ययोजना बनाकर सभी अधिकारी प्रस्तुत करें। पंचायत स्तर पर सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, महिला समूह और कोटवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, उनके माध्यम से लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाए।    
           कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जनपद सीईओ और शहरी क्षेत्रों में सभी सीएमओ को शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु स्वीप गतिविधि चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदान केन्द्र जहां मतदान प्रतिशत जिले के औसत से कम है, वहां दीवार लेखन, बैनर, पोस्टर, नुक्कड़, नाटक, संगीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने दिव्यागंजनों और वनांचल क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए भी विशेष अभियान चलाने, महाविद्यालयों में निबंध-लेखन, वाद-विवाद, रंगांली, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विभिन्न व्यापारी संघ, सामुदायिक सहभागिता, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड आदि के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
      कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभाग के अमले ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाए। शासकीय भवनों में मतदाता जागरूकता पोस्टर लगाया जाए। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ पेयजल एवं छाया हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि जहां मतदान प्रतिशत कम है, उसमें ज्यादा कार्य करने की जरूरत है। जिला स्तर के अधिकारी वहां स्वयं जाकर स्वीप गतिविधि का अवलोकन करें और शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन की तरह हमें इस बार भी पूरी तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करना है और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम करना है। उन्होंने कहा कि जिले के औसत मतदान प्रतिशत से कम वाले मतदान केंद्रों को चिन्हांकित कर स्वीप गतिविधि के माध्यम से मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा। स्वीप गतिविधियों का जिला स्तर पर निगरानी रखी जायेगी। जहां मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, उसे जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति मेनका प्रधान, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, तीनो अनुविभाग के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित स्वीप कोर समिति के सदस्यगण और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

       मुंगेली / शौर्यपथ / मतदाताओं को जागरूक करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने उन्होंने स्वीप कोर कमेटी के सभी सदस्यों को अपने-अपने कार्यों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप कोर कमेटी का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। साथ ही नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करना, युवा मतदाताओं विशेषकर 18 से 19 वर्ष के युवाओं का पंजीकरण करना, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करना आदि शामिल है।

    विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

         लोकसभा निर्वाचन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत होली मिलन समारोह, स्वीप प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदायों व पीवीटीजी समुदायों के लिए कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जिला स्तरीय किसान ट्रैक्टर रैली, पुलिस लाईन में कार्यक्रम एवं स्कूटी रैली, साड़ीथोन, पौधा वितरण कार्यक्रम, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नए मतदाताआंे का सम्मान तथा हस्ताक्षर अभियान आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision