September 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । 2 अप्रैल को महिलाओं द्वारा महावीर जन्मोत्सव पर भव्य नाट्य प्रस्तुति

    3 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा मंगल अभिषेक

    भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में होगें भव्य कार्यक्रम

    भिलाई। शौर्यपथ ।  श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 2 अप्रैल को जैन महिलाओं द्वारा जन्मोत्सव पर भव्य नाट्य प्रस्तुति संध्या 7. 30 बजे से जैन भवन सेक्टर 6 में होगी। इस कार्यक्रम की संयोजिका साधना बाकलीवाल, चंदा छाबड़ा, सह संयोजिका अंजू कासलीवाल, स्वर्णलता जैन व नीना जैन हैं। 2622 वां भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर 3 अप्रैल को जैन मिलन जैन ट्रस्ट जैन महिला क्लब और सकल जैन समाज भिलाई सेक्टर 6 द्वारा अनेक धार्मिक आयोजन श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ के प्रांगण में होंगे। 3 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर मंगल अभिषेक होगा। तय कार्यक्रमों के अनुसार सुबह 5.30 बजे भक्ति गीतों का प्रसारण, 6. 30 बजे भगवान महावीर स्वामी जी के मंगल अभिषेक, प्रार्थना जिनवाणी वंदना, मंदिर विधि विधान पूजन और आरती पूजन होगा। 8.15 स्वल्पाहार पश्चात 9 बजे मंगल ध्वजारोहण तत्पश्चात 9.15 से श्री जिनेंद्र भगवान के अष्टधातु की प्रतिमा के साथ पालकी में भव्य शोभायात्रा त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 से गुरुद्वारा के सामने से पानी टंकी के बाजू से होते हुए मोहनलाल बाकलीवाल स्मृति भवन सेक्टर 06 बी मार्केट में आरती के पश्चात सेक्टर 6 मार्केट के सामने से एवेन्यू रोड होते हुए अग्रसेन भवन के सामने से जैन भवन में प्रवेश होगा। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी जी के मंगल अभिषेक, शांतिधारा श्रीपाश्र्वनाथ दिगंबर जैन महासभा मंदिर समिति के भक्तों द्वारा किया जाएगा।

    जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जैन जगत के लिए बहुत अविस्मरणीय दिवस है 2622 ईसा पूर्व जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देव भगवान महावीर स्वामी जी का अवतरण हुआ था इस दिवस पर भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म संदेश और जियो और जीने दो का विश्व संदेश जन जन तक प्रसारित हो यह हम सभी भक्तों का परम कर्तव्य है।

    3 अप्रैल को श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ जैन भवन सेक्टर 6 में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जैन बंधुओं को सादर आमंत्रित करते हुए अनुरोध किए हैं कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर समिति जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद जैन प्रबंधक ट्रस्टी प्रभात जैन मंत्री निर्मल कोचर, जैन महिला क्लब अध्यक्ष श्रीमती चेलना जैन, मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन उपाध्यक्ष खुशाल चंद जैन, कमल चंद जैन, मंत्री संजय चतुर, कोषाध्यक्ष महावीर प्रकाश निगोतिया, जिनेंद्र जैन, प्रचार प्रसार एवं संगठन प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल, भागचंद जैन, प्रशासनिक व्यवस्था ज्ञानचंद जैन, प्रदीप नाहर, स्वास्थ्य प्रभारी डॉ सुधीर गांगेय, भोजन व्यवस्था प्रभारी अनुपम जैन, सिंपी जैन, जैन महिला क्लब प्रतिनिधि श्रीमती शकुंतला नाहर, अनीता जैन, ममता जैन, सह सचिव मुकेश बाकलीवाल, सुनील जैन, जैन कला केंद्र अध्यक्ष ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन आदि ने अपील की है।

    दुर्ग । शौर्यपथ। दो दिन पहले आधी रात बाद बिस्तर से गायब 6 माह के बच्चे की लाश आज सुबह घर से महज दो सौ मीटर दूर तालाब में मिली। यह बच्चा 30 मार्च की रात 3 बजे के आसपास जब मां शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तब गायब हो गया था। नगपुरा चौकी क्षेत्र के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस को परिवार वालों सहित आसपास के लोगों पर शक है। फिलहाल मर्ग कायम कर नगपुरा चौकी पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

    दुर्ग के पुलगांव थाना अंतर्गत नगपुरा गांव के तालाब में आज सुबह एक बच्चे की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब में नहाने गए लोगों ने इस बात की जानकारी गांव वालों को दी। गांव वालों ने 6 माह के बच्चे के लाश की पहचान सिद्धार्थ यादव के रूप में की। बच्चा सिद्धार्थ 30 मार्च की रात को अपने बिस्तर से गायब हो गया था। यह बच्चा मालती यादव और दिलीप यादव का था।

    जानकारी के मुताबिक मालती यादव का ससुराल हिर्री गांव में है। नगपुरा में उसका मायका है। मालती यादव सिद्धार्थ के डिलीवरी के लिए मायका आकर अब तक रुकी हुई थी। जबकि उसका पति दिलीप यादव अपने गांव हिर्री में रहकर मजदूरी करता है। बीते 30 मार्च की रात 3 बजे के आसपास मालती यादव अपने मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। जब वापस लौटी तो बिस्तर पर सिद्धार्थ नहीं था। इस बात की जानकारी मालती ने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को दी। आसपास खोजबीन करने पर सिद्धार्थ नहीं मिला तो नगपुरा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुटी रही। इस बीच आज नगपुरा के ही तालाब में तैरती हुई लाश मिलने से गांव में हड़कंप सी मच गई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत आज नगर निगम ने स्वच्छता मशाल मार्च निकाला। जिसमें सफाई मित्रों सहित शहर के सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। खास बात यह है कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद नगर निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की अगुवाई में यह मशाल मार्च आयोजित किया गया। निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 मानस भवन से शुरू होकर शक्ति नगर से होते हुए कादंबरी नगर से जवाहर नगर होकर मशाल मार्च का समापन वापस मानस भवन पर हुआ।इसके अंतर्गत स्वच्छता दीदीयों एवं सफाई कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनान्तर्गत स्वास्थ्य कैंप भी आयोजित किया गया। वार्ड के पार्षद निर्मला साहू,प्रेमलता साहू, नागरिकगण व ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नामिता शर्मा,विश्वनाथ पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्वच्छता की शपथ भी ली गई।

    विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सकारात्मक पहल: नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया है। यह एक अच्छा प्रयास है। दुर्ग नगर निगम स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार नए-नए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, इसके लिए पूरे नगर निगम प्रशासन को बधाई!

    महापौर धीरज बाकलीवाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम लगातार शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के लिए कोई भी प्रयास नहीं छोड़ रहा है। अगर जनता नगर निगम का शतप्रतिशत सहयोग करें तो यह अभियान बहुत जल्द परवान चढ़ जाएगा। इस सफल आयोजन के लिए नगर आयुक्त और उनकी टीम को साधुवाद !

    आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान: नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।आज स्वच्छता मशाल मार्च का भव्य आयोजन किया गया। सफाई मित्रों तथा एनजीओ की महिलाएं भी शामिल है,जो कि घर से लेकर बाजार तथा शहर के हर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक करने का कार्य कर रही है।

    स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर ने कहा शहर को कचरा मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है:इस कड़ी में अंतरराष्ट्रीय जीरो वेस्ट दिवस के अवसर पर स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि शहर में जागरूकता अभियान चलाते हुए शहर को कचरा मुक्त बनाए रखने के लिए शहर वासियों से अपील की गई है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ी की संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने गांधी चैक केम्प-1 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने से कैंडल जुलूस निकालकर लोकसभा के 4 बार सांसद रहे राहुल गांधी को सुनियोजित षडय़ंत्र कर के संसद की सदस्यता से समाप्त करने का जो षडय़ंत्र किया गया जबकि पूरे लोकसभा सत्र में लोकसभा के अंदर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से अडाणी के पास 20 हजार करोड़ रूपया कहा से आया इसको पता लगाने के लिए लगातार लोकसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से पूछते रहे लेकिन उन्होने कोई जवाब नहीं दिया जबकि लोकसभा के सदस्य को अधिकार है कि लोकसभा के अंदर चुना हुआ सांसद सदस्य देश के किसी भी व्यक्ति की जानकारी लेना चाहता है तो स्पीकर और देश के प्रधानमंत्री का नैतिक दायित्व होता है कि चूने हुए संासद द्वारा देश के किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगे तो उसे जानकारी देना कर्तव्य होता है लेकिन लोकसभा में लगातार जब जब अडाणी और मोदी की बात आती थी तो तत्काल लोकसभा का माइक बंद कर दिया जाता था और संसद में सत्ता पक्ष के संासदों द्वारा अवयवस्था पैदा कर के संसद की कार्यवाही को स्थगित कर दी जाती थी देश की आजादी एकता अखण्डता से लेकर देश को विकास की ओर अग्रसर करने वाला परिवार दादी श्रीमति इंदिरा गांधी जी एवं पिता राजीव गांधी जी जो देश की एकता और अखडता के लिए कुर्बानी देने वाले परिवार के व्यक्ति राहुल गांधी के साथ इस प्रकार की घिनौनी हरकत की गई है जिसे देश की जनता कैसे बर्दाश करेंगी।

    कार्यक्रम में श्रीमति तुलसी साहू, समयलाल साहू, सज्जन प्रसाद दिक्षित, रामा विश्वकर्मा, संजय लाखे, ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, जे आर साहू, नईम बेग, धर्मेंद्र वैष्णव, जगन्नाथ चैहान, दुर्गेशचंद्र साहू, फैजान अहमद, मृत्युंजय भगत, पार्षद नेहा साहू, वंदना पुरकेत, अब्दुल जब्बार, लक्ष्मी यादव, शर्मा, मेरिक सिंह, सुरेंद्र, सैलेश पानवूड, टी पार्वती, गिरधर यादव, विमला, प्रमिला यादव, विमल यादव, संतोष साहू, याती राम, नरेश सागरवंशी, ईश्वर राय, परवेज आलम, रमन मिश्रा, रवी जोशी उपस्थित थे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन प्रसंग श्री महावीर जैन विद्यालय परिसर शिक्षक नगर दुर्ग में कल प्रात: विशाल निशुल्क चिकित्सा कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें दुर्ग नगर के जैन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क सेवा दी जा रही है।

    इस शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ शुगर रोग विशेषज्ञ, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, इंटर बिष्ट इमरजेंसी, चर्म रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक्स-रे एवं सोनोग्राफी दंत रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ,जनरल सर्जन प्लास्टिक सर्जरी पेट रोग से पीडि़त लोग इस शिविर में पहुंचकर अपना नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं।

    ज्ञातव्य हो कि जैन समाज के लगभग 80 डॉक्टरों की टीम भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपना सहयोग कर रहे हैं। साथ ही इस शिविर में आंखी जांच के लिए अलग से सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी जहां आंखी जांच के पश्चात रोगियों को चश्मा वितरण भी किया जा रहा है। महावीर धर्मार्थ पैथालॉजी एवं एक्स-रे द्वारा सभी प्रकार की पैथालॉजी जांच एवं एक्स-रे पूर्णता निशुल्क रहेंगे। इस दौरान डा.ॅ डी सी जैन, डॉ नीलम कोठारी, डॉ सविता चोपड़ा की चिकित्सा संस्थान में मरीजों की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके साथ-साथ लाइफ केयर ओम परिसर दुर्ग में 70 प्रतिशत छूट के साथ जांच की जा सकती है तथा श्री डायग्नोस्टिक सेंटर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर दुर्ग में 50प्रतिशत छूट के साथ सभी प्रकार की जांच की जा सकती है। इस चिकित्सा सेवा का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने अपील की है। यह शिविर प्रात:9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा। विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर के चिकित्सा प्रभारी डॉ नीलम कोठारी मनीष पारख सभी रोगियों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है

    दुर्ग । शौर्यपथ । भारत सरकार आवसन एवं शहरी मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद जामुल में भी शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए स्वच्छता मशाल का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के नागरिकों को शहर को कचरा मुक्त बनाने, घरों से निकलने वाले कचरों को अलग-अलग पृथक्करण कर कर देने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं जीरो वेस्ट इवेंट को बढ़ावा देने के माध्यम से जानकारी दी गई और उसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

    नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डो से होते हुए स्वच्छता मशाल के माध्यम से स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में पार्षद तिलेश्वर देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जेपी बंजारे, पीआईयु गौरव केशरवानी, मिशन मैनेजर शरद सिंह, सहित वार्डो के जनप्रतिनिधि एवं पालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिसमें फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील तथा डिस्पैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों ने भी इस वित्त वर्ष में उत्पादन के नए वार्षिक कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुए। इनमें शामिल हैं सिंटर प्लांट-3, ब्लास्ट फर्नेस-8 एसएमएस-3 प्लेट मिल तथा बीआरएम ओएचपी ने नये रिकॉर्ड बनाये।

    सिंटर प्लांट-3 ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

    संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 5.432 मिलियन टन सिंटर उत्पादन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 5.265 मिलियन टन सिटर को ध्वस्त किया। इसी क्रम में दोनों सिटर प्लाट्स ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 8.033 मिलियन टन सिटर उत्पादन करते हुए वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 7?893 मिलियन टन सिटर उत्पादन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है।

    ब्लास्ट फर्नेस-8 ने किया रिकॉर्ड उत्पादन

    मिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 2.543 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 2?474 मिलियन टन हॉट मेटल को पछाड़ कर नया कीर्तिमान रचा है।

    एसएमएस-3 ने बनाया बेस्ट अप्रैल से मार्च का रिकॉर्ड सेल                  

     भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, एसएमएस-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 3.056 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 2?726 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

    बार एवं रॉड मिल ने भी किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

    संयंत्र की अन्य मॉडेक्स इकाई बार एंड रॉड मिल ने भी अप्रैल, 2022 से मार्च, 2021 अवधि में 8.383 लाख टन उत्पादन कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया बीआरएम ने यह रिकॉर्ड पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादित 7?187 मिलियन टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बनाया है।

    फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन में भी कीर्तिमान

    भिलाई इस्पात सयंत्र के सभी फिनिशिंग मिलो ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 4.434 मिलयन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 3?784 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन के अपने सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। सेलेबल स्टील उत्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन सेल-बीएसपी ने वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल से मार्च अवधि में 4.829 मिलियन टन सेलेबल स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 4?666 मिलियन टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है।

    डिस्पैच में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

    भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 4.78 मिलियन टन डायरेक्ट डिस्पैच कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4?706 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग के पिछले रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

    टीम यूआरएम में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

    टीम यूआरएम( यूनिवरसल रेल मिल) और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 7.94 लाख टन उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 6?293 टन ( प्राइम रेल ) के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। जिसमें रोलिंग - 109105 (922352 टन), फि़निश्ड - 848745 (वर्ष 2020-21-700482), प्राइम - 794190,एसीसी - 93.5त्न, रेक डिस्पैच्ड - 835 हैं।

    एल आर(लॉन्ग रेल)में बनाया कीर्तिमान

    इसके अलावा एल आर (लॉन्ग रेल) डिस्पैच टू आई आर (इंडियन रेल्वे) और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 1000 रेक्स (9.39 लाख टन) उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 785 रेक्स और 736019 टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

    हॉट मेटल प्रॉडक्शन मे भी रचे कीर्तिमान

    भिलाई इस्पात सयंत्र के हॉट मेटल प्रॉडक्शन ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.42 मिलियन टन उत्पादन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 5.29 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

    क्रूड स्टील प्रॉडक्शन में भी कीर्तिमान

    भिलाई इस्पात सयंत्र के एस एम एस 2 एवं एस एम एस 3 ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.18 मिलियन टन उत्पादन कर वर्ष 2021 -22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4.88 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

    बिजली उत्पादन में भी बनाए नए रिकॉर्ड

    भिलाई इस्पात सयन्त्र में 2022- 23 में 57.3 मेगावाट के अब तक के सबसे अधिक वार्षिक बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

       दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं रिसर्च सेन्टर परिसर में एक स्थान जो कि मानव सेवा परिसर सेक्टर 09, के समीप स्थित है को छत्तीसगढ़ के पर्यावरण विभाग द्वारा एफ्फुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय हेतु विद्युत सब स्टेशन के लिए संरक्षित किया गया है। विद्युत आपूर्ति की आपात परिस्थियों को संभालने हेतु प्रस्तावित सब-स्टेशन का निर्माण इस चिन्हित भूमि में किया जाना आवश्यक है। पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों के द्वारा सेक्टर 09 अस्पताल परिसर में एफ्फुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और विद्युत सब स्टेशन के लिए इस चिन्हित भूमि पर अवैध रूप से डोम शेड के निर्माण की लगातार कोशिश की जा रही है।

    भिलाई इस्पात संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सभी धर्मों में आस्था है वर्तमान में सेक्टर 09 के हनुमान मंदिर में पिछले कई वर्षों में पूजा- अर्चना निबंधित रूप से जारी है। श्री हनुमान जयंती के अवसर पर भण्डारा का भी आयोजन किया जाता है जिसमे सभी समाजिक वर्गों की सहभागिता रहती है। वर्तमान में कतिपय लोगों द्वारा जिन डोम भेट निर्माण की बात की जा रही है जिसके लिए बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा शिव मंदिर के पास की जगह पर अनापति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। परन्तु निगम द्वारा बी. एस. पी. चिकित्सालय के लिए तय बिजली सब स्टेशन के स्थान पर जबरिया डोम का निर्माण किया जा रहा है जिसका भिलाई की जनता द्वारा पुरजोर विरोध किया आ रहा है।

    बी.एस.पी. के संपदा न्यायालय द्वारा कमिश्रर को भेजे गए आदेश में तत्काल कार्य रोकने तथा इन्फोर्समेन्ट विभाग को परिसर को सील करने कहा गया है। इस मामले को बी. इस. पी. द्वारा एस.डी.एम. भिलाई, निगम कमिश्रर एवं पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से सूचित किया गया तथा निर्माण कार्य को रोकने का अनुरोध किया गया था।

    भिलाई नगर निगम द्वारा भंडारे में आने वाले लोगों के बैठने के लिए डोम शेड बनाने के लिए एनओसी मांगी गई थी। बी एस पी प्रबंधन की ओर से शिव मंदिर के समीप तालाब के पास अस्थाई डोम शेड बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है। एनओसी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नगर निगम निगम और बीएसपी टीएसडी टीमों के संयुक्त निरीक्षण से साइट स्थापित की जाएगी और उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। लेकिन देखने में आ रहा है कि जिस जगह पर शेड बनाने का प्रयास हो रहा है वहां कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा अवैध डोम निर्माण को रोकने के बजाय और तेजी से डोम सेड का निर्माण का कार्य किया जाने लगा।

    आज उक्त स्थान पर अधिकारी एसोसिएशन एवं संयुक्त ट्रेड युनियनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे । अस्पताल परिसर में हो अवैध निर्माण का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मानव सेवा परिसर मे पहुच कर अवैध कब्जा स्थल पर वाद-विवाद हुआएवं माहोल बिगाडऩे का प्रयास किया गया। भिलाई टाउनशिप का वातावरण हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण रहा है। जिसे कुछ लोगों द्वारा दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिनका वहां उपस्थित जनता ने पुरजोर विरोध किया।

    घटनास्थल पर आज के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में अधिकारी संघ एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों के 200 से भी ज्यादा संयुक्त गठबंधन के सदस्य भी उपस्थित थे।

    भिलाई। शौर्यपथ ।  सेक्टर 9 हनुमान मंदिर प्रांगण परिसर में पंडित उत्कर्ष भट्ट ने आयोजित पत्रवार्ता में बीएसपी के तोडूदस्ता के अधिकारियों पर झूूमाझटकी एवं मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत सेक्टर 6 कोतवाली थाने में करते हुए दोषी अफसरों के विरूद्ध कार्यवाही कर मामले मेें न्याय दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन की गई है।

    श्री भट्ट ने आगे बताया कि वह प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सपत्नी पैदल स्मृति नगर से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर दर्शन के आते है। आज सुबह ही वे दर्शन के लिए मंदिर आए हुए थे उनके साथ उनकी पत्नी भी थी मंदिर प्रांगण कुछ दूरी पर भंडार स्थल में डोम शेड का निर्माण हो रहा है। जिसे रोकने के लिए बीएसपी का तोडूदस्ता अपने पूरे दल बल के साथ जेसीबी मशीन के साथ वहां पहुंचा हुआ था। बड़ी संख्या में वहां पर धार्मिक संगठनों के लोग भी जुटे हुए थे। जब मुझे भी इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचा और बीएसपी अफसरों से पूछा कि आप लोग किस तरह की कार्यवाही कर रहे है तो उन्होंने कहा कि यह अवैध निर्माण हो रहा है इसे हटाया जायेगा। तब मैने कहा रामकाज का यह काम हो रहा है उसे होने दे, यहां हर हनुमान जयंती पर भण्डारा का बड़े स्तर पर यहां आयोजन होता है। इसी बीच बीएसपी के अफसरों द्वारा मेरे साथ हाथापाई व गालीगलौच शुरू हो गई। मुझे घेरकर पकड़ लिया गया। जब पुन: मैने पूछा कि यहां क्या निर्माण होगा तो उन्होनें कहा यहां पर विद्युत सबस्टेशन का निर्माण होगा। उनसे इसके दस्तावेज मांगे गए तो वे मौके पर नही दिखा पाये। श्री भट्ट ने इस मामले को सीधे राजनीतिक तौर पर बीएसपी के अफसर रामकाज के इस काम में व्यवधान पैदा कर रहे है। डोम शेड का निर्माण स्थानीय विधायक व निगम प्रशासन के द्वारा जनता की मांग पर भक्तों व जनभावनाओं को देखकर कराया जा रहा है जो कि डोम शेड बनकर ही रहेगा। मैं मेरे साथ हुई घटना की बीएसपी प्रबंधन के विरूद्ध कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। सोशल मिडिया में सारे विडियों वायरल हो रहे है। मैं कोई राजनीतिक कार्य नही कर रहा हूं, धर्म कर्म का काम कर रहा हूं। सरकारी पैसे से सरकारी जमीन पर डोमशेड का जब निर्माण हो रहा तो सरकारी अफसर उसमें व्यवधान क्यो पैदा कर रहे है।

    पत्रकारवार्ता में उपस्थित हनुमान मंदिर के पंडितजनों ने जिनमें कमलाकांत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, सत्यनारायण वाजपेयी, विरेन्द्र कुमार शुक्ला, पंडित जगन्नाथ दीक्षित ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम भगवान हनुमान से यह प्रार्थना करते है कि बीएसपी अफसरों को सतबुद्धि देकर एक अच्छे कार्य को गति प्रदान करें।

    पत्रकारवार्ता में विशेष रूप से पार्षद आदित्य सिंह, सुमीत पवार, कमल रणधिवे, अतुल श्रीवास्तव, आकाश कन्नौजे, गुरलिन सिंह सहित बड़ी संख्या में रामभक्त व हनुमान भक्त व श्रद्धालु मौजूद थे।

    बीएसपी प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision