September 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन, आसपास के राईस मील, फैट्रियों, ग्रामीणों से पूछताछ कर किये जा रहे थे शिनाख्तगी के प्रयास।

     

    ▪️ छोटे भाई ने बड़े भाई की हरकतों से निजात पाने के लिये कर दिया योजनाबद्ध तरीके से हत्या ।

    ▪️ नशे के आदी भाई के उपद्रव करने व माता-पिता से मारपीट करने की आदत से तंग आकर दिया घटना को अंजाम ।

    ▪️ सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाकर कटर से गला काटकर शव को बोरे में भरकर छोड़ दिया था घटना स्थल पर।

    ▪️सोशल मिडिया पर मृतक के कपड़ो की फोटो प्रसारित करने से शव की शिनाख्त करने में मिली सफलता।

    ▪️ घटना में प्रयुक्त थार्मोकोल कटर एवं मोटर सायकल बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार।

     

             दुर्ग । शौर्यपथ ।    दिनांक 28.03.2023 को ग्राम बोडेगाँव में घसिया राम देवांगन के खेत के पास 01 अज्ञात व्यक्ति उम्र तकरीबन 25-30 वर्ष का शव देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिससे मौके पर पहुँच कर देखने पर शव को बोरे में भर कर फेका जाना पास ही मृतक के कपडे व चप्पल को फेंक दिया गया था। जिसका मौके पर ही मर्ग क्रमांक 26/ 2023 पारा 174 जा.फौ. कायम कर मर्ग जाँच में लिया गया था।

            उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) द्वारा मृतक की शिनाख्त करवा कर आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धमधा प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग राजीव शर्मा (रा.पु.से.), के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयु निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी नंदिनी नगर निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर शव की शिनाख्त कर अरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु लगाया गया था।

              टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया घटना स्थल चोडेगाँव बस्ती से करीब 500 मीटर दूर शमशान घाट के पास एक सूनसान स्थान है अज्ञात मृतक का शव प्लास्टिक के 2 बोरो में भरकर मेड किनारे फेंका गया था। शव के करीब 50 मीटर दूर जमीन पर सूखे हुये खून का बड़ा धब्बा जैसा दिखाई दे रहा था वहीं पर 03 नग देशी मशाला शराब का ढक्कन व सिगरेट की 03 टूट भी पड़ी हुई थी कुछ दूरी पर मृतक के काट कर निकाले गये कपड़े टी शर्ट और जीन्स पेन्ट व मृतक के चप्पल पड़े हुये थे। घटना स्थल पर स्नाईफर डॉग की मदद भी ली गई घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर टीम द्वारा घटना स्थल तक आने के सभी मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की खोज शुरू की गई और सीसीटीवी फुटेज एकत्र किये गये । देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान ग्राम नंदकट्ठी के भी सीसीटीवी फुटेज लिये गये साथ ही साथ टीम द्वारा आसपास के ईलाकों में स्थित राईस मील, छोटी-बड़ी फैक्ट्रयों में काम करने वाले मजदूरों एवं कर्मचारियों से मृतक के कपड़ों को दिखाकर मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये। मृतक का शव 4-5 दिन पूराना हो जाने से डीकम्पोज होने लगा था जिससे मृतक के घटना स्थल पर मिले कपड़ो व चप्पल के आधार पर शिनाख्त करने हेतु कपड़ो व चप्पल के फोटोग्राफ सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित किये गये थे । पतासाजी हेतु स्थानीय व जिले के स्तर पर विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। टीम द्वारा शव की शिनाख्त एवं आरोपी की पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला की शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी राजेन्द्र जंघेल जो कि नशे का आदी था प्रतिदिन नशे की हालत में मोहल्ले में उपद्रव करते रहता था वह पिछले 04-05 दिनों से दिखाई नही दे रहा है। साथ ही साथ उसका भाई अमरनाथ जंघेल जो कि छुट्टी पर घर आया हुआ है वह भी दिखाई नहीं दे रहा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये टीम द्वारा मोहल्ले में विश्वस्त व्यक्तियों के माध्यम से मृतक के कपड़ो को दिखाकर पहचान के प्रयास किये गये जिससे घटना स्थल पर मिले कपड़ो को राजेन्द्र जंघेल को पहने हुये देखा जाना बताया गया । जिसके आधार पर अमरनाथ जंघेल की पतासाजी कर टीम द्वारा उसे पकड़ कर पूछताछ किया गया प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतृत तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने भाई की हत्या करने की घटना को अंजाम देना बताया । विस्तृत पूछताछ पर आरोपी अमरनाथ के द्वारा बताया गया की मृतक राजेन्द्र जघेल शराब एवं अन्य नशेका आदी हो चुका था जिसकी वजह से उसकी पत्नि भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी मृतक नशे की हालत में प्रतिदिन घर आकर माता-पिता एवं मोहल्ले के लोगों से गाली-गलीच एवं मारपीट करता था जिससे आरोपी बहुत परेशान रहता था। आरोपी अमरनाथ राउरकेला में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है जो कि अभी छुट्टी लेकर घर आया हुआ था इसी दौरान मृतक नशे की हालत में 02-03 दिनों से काफी उत्पात मचा रहा था जिसके कारण आरोपी अमरनाथ ने अपने भाई की हरकतों से निजात पाने के लिए उसकी हत्या करने का मन बना लिया और दिनांक 24.03.2023 को शाम 04 बजे के करीब भाई मृतक राजेन्द्र जंघेल को जो की पहले से ही नशा करके आया था शराब पीने चलने के लिये बोला और अपनी मोटर सायकल पर बिठाकर जामुल देशी शराब दुकान से 03 पौव्या देशी मशाला शराब एवं रास्ते में पड़ने वाले चाय दुकान से पानी पाउच, गिलास, सिगरेट च ककड़ी लेकर मृतक को साथ बिठाकर बोड़ेगॉव शमशान घाट के पास खेत में ले गया जहाँ पर मृतक को 02 पौव्वा शराब पिलाया और स्वयं 01 पौव्वा शराब पिया कुछ देर बाद मृतक राजेन्द्र बेसुध होकर नशे में खेत के मेड़ पर सो गया जिसे अपने साथ लाये धर्मोकोल शीट कटर से मृतक के गले को काट दिया जिससे मृतक राजेन्द्र जंघेल की अत्यंत रक्त स्त्राव होने से मौत हो गई उसके बाद मोटर सायकल से वापस खुर्सीपार आकर 02 प्लास्टिक का बोरा साथ लेकर फिर से घटना स्थल गया और मृतक के पहने हुये कपड़ो को कटर से काट कर शरीर से अलग कर के शव को प्लास्टिक के बोरो में भरकर कुछ दूरी पर ले जाकर फेंक दिया वापसी में आते समय घटना में प्रयुक्त कटर को रास्ते में फेंक देना बताया जिससे आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त थर्मोकोल कटर एवं मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना नदिनी नगर से की जा रही है।

               उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर सत्येन्द्र मढरिया, विजय शुक्ला, आरक्षक नितीन सिंह, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, राकेश अन्ना, अरविन्द मिश्रा, डी प्रकाश, निखिल साहू, विकान्त यदु, थाना नंदिनी नगर से उप निरीक्षक जी. एस. यादव, प्र. आर. राजकुमार चौहान, आरक्षक कमल परगनिहा, युगल देवांगन,आशीष कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही। 

    आरोपी :- अमरनाथ जंघेल पिता कुशाल राम जंघेल उम्र 24 वर्ष, निवासी चंद्रमा चौक, शिवाजी नगर, खुर्सीपार

    दुर्ग। शौर्यपथ ।  जिला भाजपा दुर्ग द्वारा पंचायत सचिवों के आंदोलन को समर्थन दिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने पंचायत सचिव संगठन के पाटन ब्लॉक मुख्यालय और दुर्ग ब्लॉक मुख्यालय के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उनकी मांगों को जायज और सही ठहराते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

    पंचायत सचिव संघ के धरना प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ग्रामीण जनता की पीड़ा को शासन तक पहुंचाने वाले और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने वाले ग्राम पंचायत के सचिव विगत 05 वर्षों से शोषित और पीड़ित है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में पंचायत सचिवों को संतोषजनक वेतनमान (5200 - 2400- 20200) देने का प्रयास किया। आज भी पंचायत सचिव संघ अपनी 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के पश्चात शासकीयकरण को लेकर काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है। जब भूपेश बघेल की सरकार सत्ता पर नहीं थी तो कर्मचारी मंच पर जाकर बड़ी-बड़ी ढींगे हांकती थी और आज जब वह सत्ता पर है तो बेजुबान हो गई है, उनके मुंह से शब्द नही निकल रहे है। समिति गठन और विभागों से जानकारी में उलझाकर रख दिया है। 

    जितेंद्र वर्मा ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री का चोला ओढ़कर और माटी पुत्र का मुखौटा लगाकर अपने आप को किसान, मजदूर, कर्मचारी हितैषी बता कर सत्ता हासिल करने वाले भूपेश बघेल का मुखौटा आज वास्तविकता की आंधी में बेनकाब हो चुका है, कांग्रेस सरकार का पर्दाफाश हो चुका है। कर्ज के सहारे चल रही ये सरकार प्रदेश की जनता को विकास का हवा हवाई सपने दिखा रही है। भूपेश सरकार से किसान, मजदूर एवं कर्मचारी-अधिकारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं, साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को झूठा आश्वासन देकर सिर्फ ठगने का कार्य किया है । इनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है । धरातल पर इनका कोई कार्य मूर्त रूप लेता नहीं दिख रहा है, सिर्फ चौक चौराहों में पोस्टर और फ्लेक्स ही नजर आ रहे हैं इसीलिए किसान, मजदूर एवं कर्मचारी आक्रोशित एवं परेशान है। जहां पांच लाख कर्मचारी -अधिकारी में रोष व्याप्त है वही लाखों कर्मचारी आज सड़कों पर उतर कर आंदोलनरत है। केंद्रीय कर्मचारियों के समकक्ष महंगाई भत्ता जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है जो काफी शर्मनाक है। देश के इतिहास में यह पहली घटना है। 

    जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को दबावपूर्वक कार्य कराया जा रहा है। आज भूपेश सरकार में कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित एवं असहज महसूस कर रहे हैं। सत्ता हासिल करने के लिए कर्मचारियों को 10 दिन में नियमित करने वाले आज साढे चार वर्ष हो गए किंतु अपने ही विभागों से जानकारी लाने में सरकार निकम्मी साबित हो रही है। अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी एवं मानदेय कर्मचारियों का नियमितीकरण तो अब दिवा स्वप्न बन चुका है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए बार-बार जानकारी मंगाने का रोना चल रहा है। 

    पंचायत सचिव संघ के आंदोलन में पाटन ब्लॉक मुख्यालय में पंचायत सचिव संघ के वरिष्ठ सलाहकार विनोद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत ब्लॉक सचिव गिरधर वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, युगल ठाकुर, सह सचिव बिहारी लाल साहू, नंदलाल साहू, दीनदयाल वर्मा, कोषाध्यक्ष कामता पटेल अनीता वर्मा, दीप्ति पटेल, मंजू साहू, दशमत सोनवानी ने धरना स्थल पर जितेंद्र वर्मा का स्वागत करते हुए समर्थन किए जाने के कदम की सराहना की।

    दुर्ग ब्लॉक में आयोजित पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव शेष नारायण चंद्रवंशी, राम खिलावन साहू राजकुमार देशमुख सुलोचना चंद्राकर गिरधर वर्मा, प्रदीप चंद्राकर, युवराज साहू सहित उपस्थित पंचायत सचिवों ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा आंदोलन को समर्थन किए जाने पर उनका अभिनंदन किया इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के साथ जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, आशीष निमजे, मनोज सोनी, मदन वाढ़ई व अन्य भाजपा नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । 

    श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग के 13 वे वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर आज सातवे दिवस दादी राणी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में चुनरी वाली साड़ी पहनकर महिलाएं मां दुर्गा मंदिर आये,और भजनों की प्रस्तुति में ख़ूब झूमे..

        दादी आई है, मेरी मैया मेरे घर आई रे', 'आज है दादी अमावस्या', 'श्रीराणी सती दादी की जय', 'दे दे थोड़ा प्यार दादी' जैसे भक्ति भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। मौका था- दादी परिवार सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर महिला समिति द्वारा आज दिनाँक 28 मार्च को आयोजित राणी सती दादीजी के मंगलपाठ का। 

        महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट मनोज शर्मा रायपुर एवं साँवरे ग्रुप भाटापारा ने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को कथामृत का रसपान कराया गया। मंगल महोत्सव में महिलाओं ने भी दादी का मंगल पाठ किया।

         समिति की अनिता अग्रवाल एवं चंचल शर्मा ने बताया कि मंगल पाठ के दौरान दादीजी के जन्म प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपहार के रूप में चाकलेट, खिलौने, मिठाइयां, लड्डू व अन्य वस्तुएं बांटी एवं शिक्षा की रस्म में सभी उपस्थित छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया, कथा में दादी जी के विवाह रस्म अजोजक समित्ति की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं को मेहदी एवं हल्दी लगाई और सती होने तक की सभी रस्मों का मंचन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान बधाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उमड़ी। महोत्सव में अखंड ज्योत, जन्मोत्सव, बधाई उत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा उत्सव व महाप्रसादी आकर्षण का केंद्र रहा।

        छोटे छोटे बच्चों को आकर्षित झांकी के रूप में सजाई गई थी, जिसे देख झूम उठे सभी उपस्थित जन..

        कार्यक्रम में श्रीमती मंजू अरुण वोरा, डॉ. मानसी गुलाटी, सविता दुबे, ममता टावरी, नीतू दुबे, अर्चला शर्मा, सरिता शर्मा, किरण शर्मा, अनिता अग्रवाल, चंचल शर्मा, संगीता शर्मा, नीलू पण्डा, प्रभा शर्मा, इशिता शर्मा, स्वीटी गुप्ता, प्रज्ञा शर्मा, प्रगति शर्मा, प्रेमलता शर्मा, गायत्री शर्मा, अनिता शर्मा, मनोरमा शर्मा, सुमन शर्मा, इंदु भूतड़ा,चंदा शर्मा, अनिता शर्मा, सारिका शर्मा, अन्नू फुलबाज, सुनीता अग्रवाल, चंदा देवी शर्मा, सुनीता शर्मा, शोभा गुप्ता, श्रद्धा भूतड़ा, मंजू राठी, बरखा राठी, सीमा शर्मा, मधु शर्मा, प्रीति राठी, राधा अग्रवाल, सुनीता गुप्ता एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुए.

        आज दिनाँक 29 मार्च अष्टमी को माता जी को 56 भोग लगाया जावेगा, एवं सँध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपो एवं 108 पूजा थाल से महाआरती, एवं विशेष श्रृंगार किया जावेगा.

       दुर्ग । शौर्यपथ । भूपेश सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी को बढ़ाकर 20 क्विंटल करने का फैसला लेने से धान की तस्करी बढ़ने के भाजपा के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि रमन सरकार में मंत्री रहे अजय चंद्राकर के बयान से यह शीशे की तरह साफ हो गया है कि भाजपा किसानों की धुर विरोधी है। किसानों के फायदे के लिए भूपेश सरकार ने यह घोषणा की है, जिससे पूरे प्रदेश के किसान खुश हैं, लेकिन भाजपा नेता इससे खुश नहीं हैं।

    राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश के सभी इलाकों में भेंट-मुलाकात के दौरान और सार्वजनिक कार्यक्रमों में किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी को बढ़ाकर 20 क्विंटल करने की मांग की जिसके बाद भूपेश सरकार ने किसानों के व्यापक हितों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की।

    भाजपा की रमन सरकार किसानों से प्रति एकड़ 10 क्विंटल धान खरीदती थी। कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों द्वारा आंदोलन करने के बाद 15 क्विंटल धान खरीदी शुरू की गई। बीते चार साल में भूपेश सरकार ने सिंचाई के काफी साधन बढ़ाए हैं। किसान वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद का उपयोग कर रहे हैं। इसके कारण धान का उत्पादन काफी बढ़ा है। उत्पादन बढ़ने के कारण ही किसानों ने प्रति एकड़ 20 क्विटंल धान खरीदी की मांग की है।        

    राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल के भाजपा शासनकाल में वादे के अनुरूप न तो किसानों को धान का मूल्य 2100 रुपए की दर से दिया गया, न बोनस दिया गया। भूपेश सरकार द्वारा 2500 रुपए की दर से भुगतान करने के बाद अब किसानों को 20 क्विंटल खरीदी की बड़ी सौगात मिलने से भाजपा के प्रादेशिक नेता और कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। अजय चंद्राकर के बयान से जगजाहिर हो गया है कि भाजपा किसानों का हित नहीं चाहती।

    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अडानी और अंबानी को फायदा पहंचाने के लिए तीन काले कानून लाने का प्रयास किया था, जिसे किसानों के देशव्यापी विरोध के कारण वापस लेना पड़ा। इस घटनाक्रम से पूरे देश ने भाजपा का किसान विरोधी चेहरा देखा। किसान विरोधी नीतियों के चलते ही केंद्र सरकार ने डीजल, कीटनाशक दवाईयों और कृषि उपकरणों के दाम में बेतहाशा वृद्धि की। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा।

    अब प्रदेश स्तर पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा किसानों का भला नहीं चाहती। अंबानी और अडानी जैसे औद्योगिक और व्यापारिक घरानों को बढ़ावा देने वाली भाजपा से किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। राजेंद्र ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2640 रुपए की दर से धान खरीदी करने से प्रदेश के किसान समृद्ध, खुशहाल और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा मेहनतकश किसानों को तस्कर कहकर अपमान किया जा रहा है। समय आने पर छत्तीसगढ़ के किसान इस अपमान का भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

    -महापौर धीरज बाकलीवाल ने पेश किया दुर्ग निगम का बजट,जनकल्याणकारी बजट से जनता की पूरी होगी उम्मीद पूरी:

    - जनप्रतिनिधयों,पत्रकार बंधुओं एवं निगम कर्मचारीयो के लिए स्वास्थ्य लाभ हेतु दुर्ग शहर के 10 हॉस्पिटल, नर्सिंग होम में 50% तक छूट के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध:

    - दाह संस्कार में कमजोर परिवारों एवं सभी वर्ग के लोगो के लिए दाह संस्कार में मुक्त में कंडा और लकड़ी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया:

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम का बजट पेश करने महापौर धीरज बाकलीवाल बीआईटी कॉलेज के मैकेनिकल कान्फ्रेंस हॉल पहुंच गए हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल ने गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर बजट पेश करने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्यगण व पार्षद नजर आए। वर्मा, समान्य सभा मे मौजूद सभापति राजेश यादव,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित एमआईसी सदस्यगण एवं समस्य पार्षदगण सहित,अधिकारी व कर्मचारीगण व जन मान्यगण मौजूद रहें। इस बजट से दुर्ग निगम के लोगों सहित सभी को मिली कई सौगाते। छत्तीसगढ़ का बजट भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी तरह के ब्रीफकेस में लेकर विधानसभा पहुंचे थे। जिसकी चर्चा पूरे देश मे थी।मुख्य-मुख्य विषय वस्तु एवं उस पर प्रावधानित बजट में बताया कि प्रमुख मार्ग, नाली एवं एसएलआरएम सेंटर निर्माण :-08 करोड़, प्रमुख मार्ग चौड़ीकरण एवं चौराहो का सौंदर्यीकरणः- 37 करोड़ • डब्लूएमएम, डामरीकरण एवं सीसी रोड निर्माण :- 14 करोड़,मुख्य मार्गो निर्माण व उन्नयन कार्य :- 10 करोड़,प्रमुख चौराहो, मार्ग व अन्य स्थानों पर शेड निर्माण 12 करोड़,नाली एवं पुलिया निर्माण 9 करोड़,गिरधारी नाला कव्हर्ड एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य 50 लाख,शंकर नाला सुदृढ़ीकरण 6 करोड़, मोबाईल टॉयलेट निर्माण 10 लाख,ठोस अपशिष्ट लेगेसी वेस्ट कचरा प्रबंधन 5 करोड़,सड़क, नाली, पुलिया व निगम संपत्तियों का संधारण 5 करोड़ • मुख्य कार्यालय व निगम स्वामित्व भवनों का संधारण 1 करोड़,मांगलिक परिसर निर्माण 50 लाख, इंदिरा मार्केट जीर्णोद्धार व शीतला मार्केट शेड संधारण 230 लाख,गंजपारा शास्त्री स्कूल परिसर शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण 2 करोड़,गोकुल नगर निर्माण 50 लाख,गोधन न्याय योजना 75 लाख,मुक्तिधाम, कब्रिस्तान निर्माण व उन्नयन 2 करोड़,तालाबों का सौंदर्यीकरण 4 करोड़,ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण 7 करोड़,प्रधानमंत्री आवास योजना 25 करोड़, खेल मैदान, स्टेडियम, स्पोर्ट्स कोर्ट निर्माण 10 करोड़, शिवनाथ नदी रिवर फ्रंट विकासः 10 करोड़,शंकर नाला, केलाबाड़ी नाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणः- 1 करोड़,शहरी स्वास्थ्य केंद्र निर्माण 1 करोड,सार्वजनिक स्थानों में फ्री वाई-फाई 10 लाख सुविधा प्रावधानित किया गया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने इन पंक्तितयो के साथ समर्पित किया कौन कहता है बिदाई होगी,ये अफवाह किसी गैर ने उड़ाई होगी,रहेंगे हम भी दिलो में आपके कुछ जगह हमने भी तो बनाई होगी,महापौर धीरज बाकलीवाल ने बजट भाषण में कहा हमारे आग्रह पर नगर निगम दुर्ग के हमारे समस्त पार्षदगण, एल्डरमेन, अधिकारी, कर्मचारियों एवं दुर्ग शहर के पत्रकार बंधुओं को स्वास्थ्य लाभ हेतु दुर्ग शहर के 10 हॉस्पिटल, नर्सिंग होग, क्लीनिक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर को चिन्हांकित कर 50% छूट के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके नाम इस प्रकार है:- ओम हॉस्पिटल, दीक्षित क्लीनिक एवं नर्सिंग होम, जेमिनी हॉस्पिटल, सांई हॉस्पिटल, जामुल हास्पिटल, महिमा हॉस्पिटल, श्री डाईग्नोस्टिक सेंटर, लाईफ केयर स्केन एंड रिसर्च एंड डाईग्नोस्टिक सेंटर, दानी क्लीनिक नाक, कान एवं गला, ओजस्वी क्लीनिक है। श्री डाईग्नोस्टिक एवं लाईफ केयर सेंटर में सभी प्रकार टेस्ट में भी 50 प्रतिशत छूट शामिल है। श्री डाईग्नोस्टिक सेंटर में जों जांच बाहर भेजी जायेगी उसमें 30 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर आप स्वयं मुझसे व्यक्तिगत संपर्क कर सकते है।पूर्व पार्षद, सैनिकों, महिला स्व सहायता समूहों एवं पत्रकार बंधुओ को नगर निगम के भवनों में पारिवारिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों हेतु 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। उसी प्रकार पत्रकारों एवं खिलाड़ियों को खेल मैदान में खेलकूद गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के आयोजन हेतु 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है ।

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगो को गुणवत्ता पूर्ण निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श,जांच ,उपचार व दवाइयां उपलब्ध कराना,स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गंभीर बिमारियों का पता चलने पर जिला चिकित्सालय/उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रिफर किया जाता है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्रांतर्गत स्लम क्षेत्रों में प्रतिदिन चार स्थानों पर चलित वाहन के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। योजना प्रारंभ दिनांक 2.11.2020 से 23.02.2023 तक 2775 स्वास्थ्य कैम्प में कुल 222974 मरीज जिसमें 75514 पुरूष, 107891 महिला, 39449 बच्चों एवं 120 ट्रांसजेंडर को चिकित्सा का लाभ मिला। इस प्रकार 14% अधिक महिलाओं ने चिकित्सा का लाभ लिया। इलाज में अनुमानित राशि 317.31 लाख का व्यय हुआ । इस प्रकार योजनांतर्गत प्रति मरीज 145.00 रू० व्यय हुआ। कुल 44365 मरीजों का ब्लड टेस्ट एवं 191139 मरीजों को दवा वितरण किया गया। इस योजना की सराहना लाभान्वित जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी की जा रही है।और राजीव युवा मितान क्लब इस योजना के तहत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए चरणबद्ध शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य राज्य की युवा प्रतिभाओं को तराशना, उन्हे संगठित करते हुए उपयुक्त मंच प्रदान करना तथा उनकी उर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ने में करना है। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के निर्देश में शहर के 60 वार्डो में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया।इस वर्ष में शासन से 1 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से नलघर कम्प्लेक्स,सदर नाका,ग्रीन चौक ,अग्रेसन चौक,महात्मा गांधी मार्केट,सुभाष चंद मार्केट की जमीनें अपने हस्तांतरित कर पूंजीगत संपत्ति में वृद्धि की।2020 में कोरोना महामारी में साहस पूर्वक जोखिम देते हुए कार्य करने वाले हमारे स्वास्थ्य विभाग के प्लेसमेंट व एमसीसी कर्मचारियों को 15 प्रतिशत बोनस देने का निर्णय को पूरा करते हुए 20 लाख की राशि का भुगतान किया जा चुका है।श्रध्देय मान मोतीलाल वोरा जी की स्मृति में उत्कृष्ट पार्षद व उत्कृष्ट पत्रकार को सम्मानित करने का निर्णय किया गया है।नगर निगम के प्लेसमेंट एमसीसी कर्मचारियों व नगर निगम क्षेत्र के पत्रकारों का जीवन बीमा का लाभ दिए जाने का प्रावधान किया गया है।पूर्व पार्षद, सैनिकों, महिला स्व सहायता समूहों एवं पत्रकार बंधुओ को नगर निगम के भवनों में पारिवारिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों हेतु 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। उसी प्रकार पत्रकारों एवं खिलाड़ियों को खेल मैदान में खेलकूद गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के आयोजन हेतु 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने इस बजट सत्र में "शिवनाथ रिवर फ्रंट" निर्माण हेतु 25 करोड़ राशि की घोषणा की है। मैं उन्हें पुनः साधुवाद देता हूँ एवं इस कार्य की भूमि सर्वे की शुरूआत हो चुकी है। शिवनाथ नदी दुर्ग के पास बरसों से उपेक्षित पुष्प वाटिका को “रोज गार्डन" के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।गंदे पानी रोकने एवं उनके जीर्णोद्धार हेतु शहर के सभी मुख्य तालाबों का प्लान बनाकर राशि स्वीकृत की जा चुकी है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा। शहर के सभी प्रमुख बड़े नालो के सुदृढ़ीकरण हेतु राशि स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित है, जिससे बाढ़ के समय गली मोहल्लों में पानी भरने एवं जल भराव की समस्या से निजात मिलेगा। दुर्ग शहर की जनता को स्वच्छ पेयजल प्रदान करने हेतु हम सदैव प्रतिबद्ध है, इस हेतु पुरानी पाईप लाईन में स्थित कनेक्शनों को नवीन पाईप लाईन में शिफ्ट किया जाना आवश्यक है, जिसके लिए 13 करोड़ की राशि स्वीकृत किया जाकर विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत शहर के 07 चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण का जिम्मा हमारे लाईफ केयर संस्थान के प्रमुख श्री मनीष पारख जी ने स्वप्रेरित होकर निःशुल्क उठाने की मंशा जाहिर की है, जिसकी कार्ययोजना उनके द्वारा बनाई जा रही है। नगर निगम दुर्ग परिवार की ओर से मैं उन्हें ससम्मान धन्यवाद देता हूँ। पोटिया स्थित 25 साल पुराना डंपिंग यार्ड में जमा कचरों का ढेर का निपटान हमारे शहर की प्रमुख समस्या थी, जो दिनों दिन विकराल हो रही थी। वर्तमान में कचरा निष्पादन का कार्य 70% पूर्ण किया जा चुका है।राजभाषा ,साहित्य संगोष्ठी एवं साथ ही कवियों व लोक कलाकारों को सम्मान करने हेतू पहली बार परिषद द्वारा निर्णय लिया गया है।

    पूर्व पार्षद, सैनिकों, महिला स्व सहायता समूहों एवं पत्रकार बंधुओ को नगर निगम के भवनों में पारिवारिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों हेतु 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। उसी प्रकार पत्रकारों एवं खिलाड़ियों को खेल मैदान में खेलकूद गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के आयोजन हेतु 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस बजट सत्र में "शिवनाथ रिवर फ्रंट" निर्माण हेतु 25 करोड़ राशि की घोषणा की है। मैं उन्हें पुनः साधुवाद देता हूँ एवं इस कार्य की भूमि सर्वे की शुरूआत हो चुकी है। शिवनाथ नदी दुर्ग के पास बरसों से उपेक्षित पुष्प वाटिका को “रोज गार्डन" के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। गंदे पानी रोकने एवं उनके जीर्णोद्धार हेतु शहर के सभी मुख्य तालाबों का प्लान बनाकर राशि स्वीकृत की जा चुकी है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा। शहर के सभी प्रमुख बड़े नालो के सुदृढ़ीकरण हेतु राशि स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित है, जिससे बाढ़ के समय गली मोहल्लों में पानी भरने एवं जल भराव की समस्या से निजात मिलेगा ।दुर्ग शहर की जनता को स्वच्छ पेयजल प्रदान करने हेतु हम सदैव प्रतिबद्ध है, इस हेतु पुरानी पाईप लाईन में स्थित कनेक्शनों को नवीन पाईप लाईन में शिफ्ट किया जाना आवश्यक है, जिसके लिए 13 करोड़ की राशि स्वीकृत किया जाकर विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत शहर के 07 चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण का जिम्मा हमारे लाईफ केयर संस्थान के प्रमुख श्री मनीष पारख जी ने स्वप्रेरित होकर निःशुल्क उठाने की मंशा जाहिर की है, जिसकी कार्ययोजना उनके द्वारा बनाई जा रही है। नगर निगम दुर्ग परिवार की ओर से मैं उन्हें ससम्मान धन्यवाद देता हूँ। पोटिया स्थित 25 साल पुराना डंपिंग यार्ड में जमा कचरों का ढेर का निपटान हमारे शहर की प्रमुख समस्या थी, जो दिनों दिन विकराल हो रही थी। वर्तमान में कचरा निष्पादन का कार्य 70% पूर्ण किया जा चुका है।राजभाषा ,साहित्य संगोष्ठी एवं साथ ही कवियों व लोक कलाकारों को सम्मान करने हेतू पहली बार परिषद द्वारा निर्णय लिया गया है। एवं पुरखा के सुरता योजनांतर्गत सड़क के किनारे कार्यालय भवनों, शिवनाथ नदी के किनारे, ठगड़ा बांध के रिक्त स्थानों पर एवं प्रत्येक मकानों में एक-एक वृक्ष प्रदान कर लोगो को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करना एवं पाँच वर्षो तक जीवित एवं सुरक्षित रखने पर उन्हे सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किये जाने हेतु हमारी परिषद दृढ़ संकल्पित है।हमारा मानना है, कि दुर्ग शहर की जनता की सुखसुविधा को ध्यान रखने के लिए केवल सड़क, नाली बनाकर पूरा नही किया जा सकता है, बल्कि उनके जीवन से जुड़ी हर पहलुओं को सरल बनाने पर हमारा ध्येय होना चाहिए, जो हमारी परिषद बखूबी कर रही है।अमृत मिशन का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।जिसके तहत 436 किलो मीटर पाइपलाइन कार्य पूर्ण और लगभग 3200 से अधिक नल कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है।मोर मकान मोर चिन्हारी योजना कुल 296 परिवारों को आवास आबंटन किया गया है।राजस्व वसूली का अद्यतन प्रतिशत 96.02 है।अच्छी वसूली का ही परीणाम है।मोर जमीन मोर मकान अंतर्गत कुल स्वीकृति 3288 मकानों में से 2694 परिवारों को स्वयं का पक्का आवास का सुख प्राप्त हो रहा है।शहर के 11 स्थानों पर लगभग 70 लाख के हाई मास्क स्थापना व 10 स्थानों पर 50 लाख की लागत से मिनी मास्ट स्थापना तथा पुलगांव नाका वायशेप ब्रिज में धमधा नाका में रोप लाईट हेतु 15 लाख,उधान मिनी स्टेडियम जनता मार्केट, दादा दादी पार्क द्वारिकापुरी गार्डन में प्रकाश व्यवस्था।ब्रिज, धमधानाका ब्रिज में रोप लाईट हेतु पंद्रह लाख, उद्यान, मिनी स्टेडियम, जनता मार्केट, दादा दादी पार्क, द्वारिकापुरी गार्डन में प्रकाश व्यवस्था हेतु 32 लाख एवं 700 नग एलईडी लाईट हेतु लगभग 25 लाख रू0 स्वीकृत कर शहर को रोशन किया गया है।शहरी आजिविका मिशन:- आजीविका मिशन अंतर्गत सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत इस वर्ष कुल 139 स्वसहायता समूहों का गठन किया गया है। जिसमें 1706 महिलाओं को जोड़ा गया है। 97 स्वसहायता समूहों को 10000 रू० प्रति समूहों की प्रति समूह आवर्ती निधी जारी करके 1224 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। 157 समूहों की 1896 महिलाओं को बैंक के माध्यम से स्वरोजगार हेतु 236.53 लाख का ऋण प्रदान किया गया है। 215 बीपीएल परिवार के सदस्यों को 148.71 लाख ऋण प्रदान किया गया है। 25 स्वसहायता समूहों को 36.18 लाख स्वनिधी योजनांतर्गत शहरी पथ विकताओं को 10000 रू० के मान से कुल 2658 हितग्राहियों का लाभान्वित किया गया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगो को जागरूकता लाने में शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत स्व-सहायता समूह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।अन्य स्वीकृत कार्य:- निकाय क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो में पाईप लाईन विस्तार कर 6000 नल कनेक्शन दिये जाने 11.17 करोड़, हरनाबांधा एवं डोगिंया तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विकास हेतु 6.00 करोड़ का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। विभिन्न वार्डो में पेवर ब्लॉक निर्माण हेतु 4.61 करोड़, 21 नग नाला निर्माण हेतु 7.28 करोड़।गोधन न्याय योजना,धन्वंतरि योजना नागरिको को उचित मूल्य पर जेनेरिक दवाइया व सर्जिकल समान 50% से 71% तक सस्ती मिल रही है।मुख्यमंत्री मितान योजना, सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने लिए आम तौर पर नागरिकों को ब्लॉकों, नगर निगमों, तहसीलों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संबंधित विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसे सरकार ने सरलीकरण करते हुए मितान योजना के माध्यम से घर पहुॅच सरकारी सेवा तंत्र बनाकर नागरिकों को सरकारी सेवा प्रदान करने का प्रयास कर रही है। और अवैध निर्माण का नियमितीकरण छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण अधिनियम 2022 के क्रियान्वयन के तहत 14 जुलाई 2022 के पूर्व नगर निगम निवेश क्षेत्र के अंतर्गत निर्मित निर्माणों के नियमितीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों का संकलन, भौतिक सत्यापन एवं परीक्षण कर निर्माण का नियमितीकरण कर आम जनता को योजना का लाभ पहुँचाना इस योजना का उद्देश्य है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अग्रेजी माध्यम विद्यालय :- निम्न एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए संभव नही होता की वे अपने बच्चों को उच्च वर्ग के बच्चों की तरह गुणवत्ता युक्त शिक्षा देते हुए बिना मोटी फिस चुकाये अग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ाये । मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने इस विषय को सूक्ष्मता से समझते हुए स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम विद्यालय पुरे छत्तीसगढ़ में स्थापित करने का बीड़ा उठाया है।इस स्कूल में सर्वसुविधायुक्त लाईब्रेरी एवं सुदर खेल परिसर को भी प्राथमिकता में लिया है। उन्होने गुणवत्ता युक्त शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए हिंदी माध्यम के स्कूल भी खोलने का निर्णय लिया है। दुर्ग नगर निगम अंतर्गत दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण लागत राशि 155.00 लाख पूर्णता पश्चात् स्कूल संचालन शुरू हो चुका है। जे0आर0डी० स्कूल में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल लागत राशि 150. 00 लाख का निर्माण कार्य प्रगतिरत है, जो दो माह में पूर्ण हो जावेगा। पटरीपार स्थित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु भगत सिंह स्कूल को भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का प्रस्ताव है। नगर निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत जर्जर स्कूलों के संधारण हेतु 2 करोड़ की राशि शासन से प्राप्त हुई है।सी-मार्ट योजना :- शहर के स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को इस प्रतिस्पर्धा के बाजार में मंच देने हेतु सी-मार्ट योजना लाभकारी साबित हो रही है। नगर निगम दुर्ग में पुरानी गंजमंडी के बाजू में निर्मित गंजपारा शॉपिंग काम्पलेक्स में 49.99 लाख की लागत से सी-मार्ट का निर्माण किया जा रहा है।इस वर्ष में हमने शासन से 1 रू0 प्रति वर्गफीट की दर से नलघर काम्पलेक्स, सदर नाका, ग्रीन चौक, अग्रसेन, महात्मा गांधी मार्केट सुभाष चंद्र मार्केट की जमीने अपने नाम हस्तांतरित कर पूंजीगत संपत्ति में वृद्धि की, साथ ही मान० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के परिपालन में अंतराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाने हेतु पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में एट्रोटर्फ स्टेडियम निर्माण हेतु 4 लाख वर्गफीट भूमि हस्तांतरित कराकर निगम की अचल संपत्ति में वृद्धि की है। 2020 में कोरोना महामारी में साहस पूर्वक जोखिम लेते हुए कार्य करने वाले हमारे स्वास्थ्य विभाग के प्लेसमेंट एवं एम०सी०सी० कर्मचारियों को 15 प्रतिशत बोनस राशि देने के निर्णय को पूरा करते हुए 20 लाख की राशि का भुगतान किया जा चुका है।ऐसे कई परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजनों दाह संस्कार तक करने में असमर्थ होते है, इस सूक्ष्म विषय को गभीरता से लेने हुए शहरी सरकार ने सभी वर्ग के लोगो के लिए दाह संस्कार में मुक्त में कंडा व लकड़ी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

    *- औद्योगिक नीति के अनुरूप आर्थिक निवेश प्रोत्साहन जैसे स्टांप ड्यूटी में छूट, ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, विद्युत शुल्क छूट, मंडी शुल्क से छूट इत्यादि अनुदान के नियम एवं प्रावधानों के मुताबिक पात्रता होगी*

    *- कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने रीपा एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की*

     

        दुर्ग / शौर्यपथ / रीपा में स्टार्टअप के इच्छुक उद्यमियों को दी जाने वाली जमीन के संबंध में नीति आ गई है। इच्छुक उद्यमियों को प्रथमतः अधिकतम 30 सालों की लीज पर जमीन दी जाएगी। रजिस्ट्री के एक वर्ष के भीतर ही ईकाई स्थापना का कार्य करना होगा। रीपा में स्थापित होने वाली यूनिटों के लिए औद्योगिक नीति के अनुरूप आर्थिक निवेश प्रोत्साहन के लिए स्टांप ड्यूटी में छूट, ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान आदि के प्रावधान लागू होंगे। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज रीपा एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के इच्छुक उद्यमियों के लिए यह अच्छा अवसर है और ऐसे उद्यमियों की काउंसिलिंग कर उन्हें रीपा में उद्यम के लिए तैयार किया जाएगा। आज समीक्षा बैठक में भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, सहायक कलेक्टर श्री लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    *कलेक्ट्रेट में स्थापित किया जा रहा काल सेंटर, शिकायतें दर्ज भी करा सकेंगे, स्टेटस भी पता चलेगा-* कलेक्ट्रेट परिसर में काल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसमें अधोसंरचना का काम पूरा हो चुका है और शीघ्र ही इसमें कार्य संचालन आरंभ हो जाएगा। काल सेंटर के नंबर में लोग शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। अपनी शिकायतों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकेंगे। जनदर्शन आदि में दिये गये आवेदनों पर हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ले सकेंगे। यहां काल सेंटर में कार्य करने वाले दिव्यांग युवा रहेंगे। काल सेंटर के माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी भी ले सकेंगे। काल सेंटर के माध्यम से प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियानों पर नागरिकों का फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति को जान सकें। काल सेंटर के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर होंगे।

    *1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित-* एक अप्रैल से बेरोजगार भत्ता योजना हेतु आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सभी जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में 5 से 6 ग्रामों एवं वार्डों का क्लस्टर तैयार किया गया गया है। प्रत्येक क्लस्टर में एक राजपत्रित अधिकारी एवं 3 अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    *यूनिसेफ तैयार कर रहा प्ले स्कूल के लिए कार्ययोजना-* जिले में आरंभ होने वाले प्ले स्कूलों में छोटे बच्चों की रुचि के मुताबिक पढ़ाई होगी और खेल खेल में उनका पाठ्यक्रम पूरा होगा। इसके लिए यूनिसेफ कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी । 

    दुर्ग । शौर्यपथ । भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों के लिए मजदूरी दर 221 रूपए राशि का निर्धारण किया गया है, जिसके तहत एक अप्रैल से महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्य करने वाले मजदूरों को अब 221 रुपए मजदूरी दर प्राप्त होगी। यह राशि आधार आधारित सक्षम प्रणाली के आधार पर मजदूरों को बैंक एकाउंट से आधारकार्ड लिंक करने पर सीधे खाते में राशि जमा होगी। 

        मनरेगा मजदूरों को एक अप्रैल से 221 रुपये प्रति कार्य दिवस की दर से प्राप्त होगा। केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय विकास ने 24 मार्च को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर नोटिफिकेशन जारी किया है। एक अप्रैल से मनरेगा मजदूरी की राशि सीधे आधारकार्ड बैंक से लिंक करने पर खाते में जमा होगी, इससे श्रमिकांे को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। मजदूर देश के किसी भी कोने में जाकर ग्राहक सेवा केंद्र एवं बैंक से अपनी मजदूरी की राशि निकाल सकेंगे।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवंागन के मार्गदर्शन में मनरेगा जाबकार्डधारी परिवारों का आधार वेरिफिकेशन का कार्य बैंक में किया जा रहा है, जिससे मनरेगा मजदूरों को उनकी बढ़ी हुई राशि प्राप्त हो सकेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    दुर्ग । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लॉटिंग एवं राजस्व के मामलों में तेजी से निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। बीते दिनों चौहान ग्रीनवैली जुनवानी निवासी फिरोज खान द्वारा ग्राम जेवरा में विभिन्न भूमिस्वामियों के द्वारा अवैध प्लाटिंग किये जाने के संबंध में शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा 26 मार्च 2023 को सरपंच ग्राम पंचायत, हल्का पटवारी एवं अन्य ग्रामवासियों के उपस्थिति में मौका निरीक्षण किया गया। 

    निरीक्षण के दौरान महावीर डेवलपर्स जिसका संचालन योगेश पाण्डे के द्वारा किया जा रहा है, के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा महावीर डेवलपर्स के द्वारा मौके पर अवैध प्लाटिंग किया जाना पाए जाने पर हल्का पटवारी से उपरोक्त संबंध में लिखित जांच प्रतिवेदन प्राप्त किया गया।

     हल्का पटवारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम जेवरा स्थित भूमि खसरा नंबर 495/1 रकबा 0.7263 हे. राम अवतार पिता जगनाथ एवं अन्य पांच के नाम पर दर्ज है।

    इसके अलावा मोहन पिता चंद्रिका अन्य 02 के नाम पर दर्ज भूमि पर अवैध प्लाटिंग पाई गयी। उक्त अवैध प्लाटिंग का कार्य महावीर डेब्लपर्स के द्वारा किया जा रहा है, जो योगेश पाण्डे के नाम पर है तथा योगेश पाण्डेय के द्वारा किसानों को गुमराह करके अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जाना प्रतिवेदित किया गया है।

    हल्का पटवारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम जेवरा स्थित भूमि खसरा नंबर 496/1 योग रकबा 0.7263 हे. पर सरपंच के चाचा के द्वारा अवैध प्लाटिंग किया जाना भी पाया गया। 

    सरपंच द्वारा उनके विरूद्ध कार्यवाही करने तथा प्रशासन का साथ देने से इंकार किया गया। एसडीएम दुर्ग ने इस मामले में सरपंच ज़ेवरा को नोटिस जारी करते हुए दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस संबंध में प्रकरण में नियत दिनांक 10 अप्रैल 2023 को सरपंच अथवा उनके अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होकर जवाब पेश करना होगा। नियत तिथि को अनुपस्थित होने पर प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

    भिलाई। शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज वार्ड 40 छावनी आदिवासी नगर पहुंचे। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों को स्वागत द्वार और सर्व सुविधा युक्त शौचालय की सौगात दी। वार्ड वासियों और आदिवासी समाज के प्रभुत्व जनो के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने दोनों विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पूरे विधि विधान के साथ लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। सबसे पहले विधायक श्री यादव वार्ड में पहुंचे। जहां वार्ड वासियों ने उनका स्वागत किया। पुष्प माल अर्पित किए और भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्वागत द्वार और सर्व सुविधा युक्त शौचालय का स्वागत किए। इस दौरान श्री यादव ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी वार्ड वासियों और आदिवासी समुदाय के लोगों का हमेशा से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है। हम सब एक परिवार का हिस्सा है। और जब परिवार एकजुट होता है तो पूरा परिवार हर समस्या से लड़ सकते है। हम सब ने मिलकर भिलाई की भलाई के लिए काम किया और सफल भी हुए। पिछली बार मैं यहाँ आया था तब आप सब से मिला आप लोगों ने प्रवेश द्वार और शौचालय की मांग की थी। जिस पर हम सब ने काम किया और आज हम आप सब को प्रवेश द्वार और शौचालय समर्पित कर रहे है। हमने जब भी जो वादा किया उसे हमने पूरा किया। हमारे मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी सब को पट्टा देने,राशन कार्ड देने, मकान का मालिकाना हक देने का वादा किया जिसे पूरा कर के दिखाए है। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि आप सब ने हमे हो प्यार और आशीर्वाद दिया है इसे बनाएं रखिएगा। कार्यक्रम के अंत मे आदिवासी समाज के सम्मनित पदाधिकारियो ने आशीर्वचन देते हुए कहाँ की हम सब ने विधायक श्री यादव को हमेशा अपना बेटा माने है,कभी उन्हें नेता नहीं समझे । हमे हमेशा वे हमारे परिवार का हिस्सा है सदस्य है। हमेशा वे हम लोगों से मिलने और समस्याओं को जानने के लिए आते है। भेंट मुलाकात करते है। हमने जब भी जिन भी विकास कार्यों की मांग की उन्होंने पूरा किया। प्रवेश द्वार बनवाया और सर्व सुविधा युक्त शौचालय भी बनवाया है। इसके लिए हम सब वार्ड वासी विधायक श्री यादव का दिल से धन्यवाद और आभार जताते है। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री यादव ने समाज के लोगों के साथ बैठ कर भोजन किए

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision