
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । जीवनदीप समिति के 65 अधिकारीण-कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाएगा। हमर लैब में ऐसा साफ्टवेयर स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से मोबाइल में त्वरित रिपोर्ट पेशेंट को मिल पाएगी। नागरिक सुविधाओं को देखते हुए कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई जीवनदीप समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस चौकी के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के आयण्व्यय के संबंध में चर्चा की गई और पिछले एजेंडे पर हुई कार्रवाई के संबंध में चर्चा की गई और इसके पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली गई। बैठक में जीवनदीप समिति के सदस्य श्री दिलीप ठाकुरए श्री पुरुषोत्तम कश्यपए श्री दुष्यंत देवांगनए श्री प्रशांत डोनगांवकर एवं श्री सतीश सुराना मौजूद रहे। बैठक में सीएमएचओ डाण् जेपी मेश्रामए सिविल सर्जन डाण् योगेश शर्माए आरएमओ डाण् अवधेश यादव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कैज्युअल्टी में मरीज के साथ एक अटेंडेंट को ही प्रवेशए पास सिस्टम होगा प्रभावीण् बैठक में जीवनदीप समिति के सदस्यों ने कहा कि कैजुअल्टी में कई बार मरीज के साथ अधिक संख्या में लोग प्रवेश कर जाते हैं जिसकी वजह से कैजुअल्टी का अनुशासन भंग होता है। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए पास सिस्टम बनाया गया है जिसमें मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट जा सकता है। बैठक में इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में एन्ट्री प्वाइंट पर स्क्रीनिंग की पुख्ता व्यवस्था की बात भी कही गई ताकि लोग गुटखा जैसे पदार्थों के साथ अस्पताल परिसर में प्रवेश न कर पाएं। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
ब्लड बैंक की गाड़ियों और जनरेटर के लिए बनेगा शेडण् बैठक में ब्लड बैंक की गाड़ियों और जनरेटर्स के लिए शेड बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी मशीनों की गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में समयण्समय पर यह देखना जरूरी है कि सभी मशीनें ठीक रहें। डिजिटल एक्सरे आदि मशीनें काम करती रहें। इनका मेंटेंनेंस समय पर होता रहे।
अस्पताल परिसर में लगेगी स्वर्गीय श्री पांडुरंग रामाराव डोनगांवकर की प्रतिमाण् बैठक में स्वर्गीय श्री पांडुरंग रामाराव डोनगांवकर की प्रतिमा लगाने के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके लिए शासन से अग्रिम अनुमति हेतु कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
दुर्ग । शौर्यपथ । ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने खपरी जलाशय का नाम स्वगीय श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर के नाम पर रखने की घोषणा की। इस मौके पर चंद्राकर समाज हेतु भूमि आबंटन उपरांत सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा की। ग्राम अंडा में ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही बालोद जिले के ग्राम खमरौद में हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रूपए की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कहा कि स्वर्गीय श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर हमेशा किसानों की मांग शासन के समक्ष् रखते थे एवं खपरी जलाशय से आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ने की मांग करते थे। खपरी जलाशय का नाम अब स्वर्गीय श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर के नाम पर होगा।
भिलाई। शौर्यपथ । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश भर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल भिलाइवासियो से भेंट मुलाकात करने भिलाई आ सकते है। जल्द ही भिलाई में सीएम का भेंट मुलाकात कार्यक्रम को आयोजन होने की संभावना है। इसलिए कड़ी में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सेक्टर क्षेत्र कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक 3,4 और 5 के पदाधिकारियों की आज बैठक हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक भिलाई नगर देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल ब्लॉक अध्यक्ष, गौरव साहू, धनेश्वरी साहू, प्रमोद प्रभाकर सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक किए और विभिन्न निर्णय लिया। बैठक को बेहद गरिमामय हो सके और सीएम साहब लोगों से आसानी से बातचीत कर सके।लोगों से सीधी बातचीत कर समस्याओं को सुन सके और समाधान कर सके। इसके लिए पूरी व्यवस्था बनाने से लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने राय भी दिए और सभी ने मिलकर कार्यक्रम की अच्छी से अच्छी तैयारी करने का फैसला किया है। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया है।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 16 सिकोला भाटा उत्तर और वार्ड क्रमांक 29 न्यूज बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है।शहर के सभी बड़े नालाओ एवं वार्डो में स्थित छोटी व बड़ी नालियो की सफाई व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है और सफाई कार्य लगातार वार्ड वार जारी है।जहाँ-जहाँ वार्डो में स्थित नालियो में कचरा भरने की शिकायत आ रही है।प्राथमिकता के तौर पर सफाई गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही है।इस हेतु नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग अमला सक्रिय है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर पूरा अमला मुस्तैदी के साथ प्रतिदिन वार्ड वार सूची के तहत सफाई अभियान में जुटा हुआ है।आज न्यू बस स्टैंड क्षेत्र के आस पास दुकान से लगे नालियो की गहराइयों तक सफाई मलबे निकालकर की जा रही है।इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व सफाई दरोगा नियमित स्वच्छता कार्यो की मॉनिटरिंग भी कर रहे है।स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह से ही वार्ड वार सूची के तौर पर नालियो की सफाई कराई जा रही है।शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने नगर निगम हर संभव प्रयास कर रही है। इसके तहत अब गली मोहल्लों में गंदगी से निजात पाने छोटे-छोटे कचरा को साफ कर उठाया जा रहा है। ताकि लोग वहां कचरा न फेंके। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर अर्थदंड वसूल किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की प्रतियोगिता में नगर निगम को प्रथम पायदान में लाने स्वच्छता के हर मापदंडों पर कार्य किया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बाजार क्षेत्र व सड़क किनारे खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों को अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने और गीला एवं सूखा कचरा को पृथक-पृथक रखने की हिदायत दिए है, ताकि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में बेतरतीब गंदगी न फैले।और शहर साफ सुथरा रहे। इस प्रकार आज वार्ड क्रमांक 16 सिकोला भाटा एवं वार्ड क्रमांक 29 न्यू बस स्टैंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिस पर न्यू बस स्टैंड में नालियों की सफाई कर चूना ब्लीचिंग पाउडर व दवाइयों का छिड़काव,बस स्टैंड वेटिंग हॉल की सफाई,और बैनर पोस्टर निकाला गया इन गतिविधियां पर वार्ड के नालियों की तले से सफाई एवं नाला-नाली के पास झाडियों की कटाई,सफाई उपरांत कचरे का परिवहन, झिल्ली, पन्नी बिनने का कार्य,तालाब के चारो तरफ सफाई, झाडी कटाई एवं मच्छर उन्मूलन हेतु दवाई छिडकाव कार्य,मुक्कड़ की सफाई,सी एण्ड डी मलबे की सफाई, बैनर पोस्टर हटाने का कार्य,दिवारों पर चस्पा विज्ञापनो को हटाने का कार्य, गंदगी फैलाने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही एवम सुलभ शौचालय की सफाई की गई।
युवा मोर्चा अब जनहित के मुद्दों को लेकर रोड की लड़ाई लड़ने को तैयार - उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री भाजयुमो*
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता युवा मोर्चा के दुर्ग जिले में निवासरत नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया सौजन्य भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू प्रचार प्रसार सह प्रमुख आकाश ठाकुर प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी उदय भास्कर रहे इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन पंडित काशीनाथ शर्मा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया मदन बढ़ई आशीष निंमजे जीत यादव भाजयुमो जिला महामंत्री तेखन सिन्हा गौरव शर्मा रहे
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और बिना उसके जिस प्रकार शरीर काम नहीं करता उसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा का किसी भी प्रकार का आंदोलन एवं संगठन का कार्य सफल नहीं हो सकता और प्रदेश में सरकार बनाने में इनकी अहम भूमिका होगी अब मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि सरकार बनाने के लिए आप जुट जाएं मैं सभी नव युक्त पदाधिकारियों को उनकी नवीन पद के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता हूं
इस अवसर पर उपस्थित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा कार्यकारिणी घोषणा के टीम अपने स्तर पर जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य करना प्रारंभ कर दी है सारे वरिष्ठ और बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में अब युवा मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर रोड की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में करेगी और प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का परचम लहराएगी
इस दौरान राकेश यादव रितेश शर्मा निलेश अग्रवाल वरुण यादव , विपिन चन्द्राकर ,रूपेन्द्र यादव ,कंवरपाल सिंह ,राहुल भोसले ,सौरव जैसवाल ,जीत यादव ,मनीष पुनचा ,अभिषेक शर्मा ,कंवरपाल ,जय पटेल,आकाश राजपूत ,शेखर शाह ,अविनाश और अन्य उपस्थित थे ।
दुर्ग। शौर्यपथ । नगर पालिक निगम आज सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, पद्मनाभपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (श) के घटक मोर जमीन-मोर मकान के 100 से अधिक हितग्राहियों को नवीन आवास निर्माण प्रारंभ करने हेतु नक्शा वितरण मुख्य अतिथि अध्यक्ष छग राज्य वेयर हाउस कार्पोरेशन व विधायक अरुण वोरा के मौजूदगी में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल ने की।अपने उद्बोधन में श्री वोरा ने उपस्थित हितग्राहियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि "गरीबो को पक्के घर का आसियाना उपलब्ध कराना, राज्य सरकार तथा निगम की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना तथा लक्ष्य है।अध्यक्षता की आसंदी में धीरज बाकलीवाल ने समस्त पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त 25 परिवारों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं अनुरोध किया कि निर्धारित नियमानुसार अपने पक्के घरों का दायित्व निर्वहन करें। नगर पालिक निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र से शीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ करें। नियमानुसार समय में किश्त की राशि जारी की जावेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य अनुप चंदानिया, पार्षद प्रकाश जोशी,एल्डरमेन श्रीमति रत्ना नारम देव, एसडी शर्मा नोडल अधिकारी, श्री व्ही.पी. मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी, बी. एल. सी.गणमान्य नागरिक, समस्त कार्यरत एजेंसी एवं सूडा द्वारा पदस्थ विशेषज्ञ शामिल थे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने विस्तार पूर्वक उपस्थित जनसमुदाय को बतलाया कि अभी 469 डीपीआर स्वीकृत हुआ है जिसका आज नक्शा वितरण किया गया तथा जनवरी 2023 में 318 नए लोगो का डीपीआर भी राज्य शासन को स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष ताम्रकार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा तथा धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी एस.डी.शर्मा द्वारा किया गया ।
दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अंजोरा में आयोजित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा अनावरण एवं दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये गये तकनीकी प्रयासों की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय ने पैरा आधारित संपूर्ण आहार पैलेट का विकास किया है। यह पशुओं के लिए सुपोषित व सस्ता चारा होगा, इसके माध्यम से चारे की कीमतों में 35 प्रतिशत तक कमी आयेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में सस्ते और पोषक चारे की कमी तथा यहां का गर्मी से भरा वातावरण जिसकी वजह से उच्च नस्ल के मवेशी यहां अनुकूलित नहीं हो पाते। इसी वजह से हमने नस्ल संवर्धन का काम आरंभ किया है। साथ ही पशुधन के विकास के लिए गोधन न्याय योजना की भी शुरूआत किया है, ताकि पशुपालन पुनः लाभ का सौदा साबित हो सके। सस्ते चारे के लिए विश्वविद्यालय पैलेट जैसे प्रयोग कर रहा है। हम रीपा के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों को बढ़ावा दे रहे हैं। हर रीपा में ऐसे यूनिट बनाए जाएंगे जिसमें पशुआहार बनाने की यूनिट भी हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में पशुधन को लेकर अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय स्तर पर डेयरी उद्यम को बढ़ावा देने से हमारे यहां माँग और पूर्ति की स्थिति तेजी से बेहतर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए ही हमारा फोकस गोबर खरीदी पर रहा ताकि जैविक खेती की जा सके, गोबर पेंट बनाया जा सके और पशुधन के माध्यम से आर्थिक समृद्धि आये।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में उनका कार्य मील का पत्थर रहा। डेयरी को उन्होंने आजीविका के साधन के रूप में अपनाया। उच्च नस्ल के मवेशियों का पालन किया। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में उनके द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के साथ मिलकर अंजोरा में एक बड़े कृषि मेले का आयोजन किया गया और यहां से ही कृषि और पशुपालन में नई वैज्ञानिक संभावनाओं के बारे में लोगों को जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि हमारी कोसली प्रजाति की गायें दूध कम देती हैं लेकिन उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है। इनकी लगातार नस्ल वृद्धि करने से राज्य में पशुधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम होगा।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एनपी दक्षिणकर ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुआहार पैलेट्स बनाने के अलावा विश्वविद्यालय द्वारा बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर भी आरंभ किया गया है। इसके माध्यम से पशुपालक किसानों के लिए सस्ते दाम में चारा उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा, भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, श्री लक्ष्मण चंद्राकर, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. आरके सोनवाने एवं निदेशकगण, अधिष्ठाता, प्राध्यापक, वैज्ञानिकगण एवं अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व एवं 13वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर जिले में पहली बार सैकड़ों विवाहित जोड़ों द्वारा किया गया सुंदरकांड पाठ शहर में हुआ एक नया ऐतिहासिक आयोजन जिससे पूरा शहर हुआ धर्मलीन..
समिति के सदस्य योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में चैत्र नवरात्र पर्व एवं 13वाँ वार्षिकोत्सव दिनाँक 22 मार्च से 30 मार्च तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमे दिनाँक 25 मार्च को सायं 6 बजे से विवाहित जोड़ो से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 371 जोड़े एवं सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने पाठ किया,
जिले में पहली बार विवाहित जोड़ों द्वारा सुंदेकाण्ड पाठ किया गया, जिसमें जिले का एक नया ऐतिहासिक आयोजन करते हुए श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति द्वारा यह आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में सुंदर एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री पंचमुखी हनुमान सुंदरकांड सेवा समिति भाटापारा द्वारा पाठ किया गया, जिसमें आकर्षित बैठक व्यवस्था के साथ सैकड़ों की संख्या में विवाहित जोड़ो ने एक साथ एक साथ मे बैठकर सुंदरकांड पाठ किया जो कि जिले का आज तक मे सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक आयोजन रहा जिसमे विवाहित जोड़ों से सुंदरकांड पाठ किया गया..
समिति द्वारा विवाहित जोड़ों के बैठने की व्यवस्था को देख धर्मप्रेमी भाव से भर गए और सभी ने व्यवस्था की प्रशंसा की, समिति द्वारा सभी जोड़ों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के के साथ पूजा की चौकी, अलग अलग पूजा एवं आरती की थाल, सुंदरकांड पुस्तक, जिसे देख सभी धर्मप्रेमी भाव विभूर हो उठे..
मधुर एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ जब पाठ करने आई भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया तो बहुत से धर्मप्रेमी झूम उठे, कार्यक्रम में सबसे पहले विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई गई, तत्पश्चात श्री गणेश वंदना के साथ पाठ प्रारंभ किया गया, लगभग 500 मीटर दूर तक धर्मप्रेमी बैठकर नीचे बैठकर पाठ किये, एवं जो धर्मप्रेमी नीचे नही बैठ सकते थे उनके लिए कुर्सी की अलग से व्यवस्था की गयी थी..
चैत्र नवरात्र पर्व एवं 13वे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर मन्दिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का अलग अलग धर्मप्रेमियों द्वारा सहपरिवार उपस्थित होकर अपने हाथों से अभिषेक किया जा रहा है, एवं दोपहर 12 बजे प्रतिदिन कन्यापूजन एवं कन्या भोज कराया जाता है..
कल दिनाँक 27 मार्च को सत्तीचौरा में श्री राम दरबार की मूर्ति स्थापना पूजन कार्य प्रारंभ होगा जिसमें प्रातः 11 कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना पूजन प्रारंभ होगा..
कार्यक्रम में विशेष रूप से आर.एन. वर्मा, उपाध्यक्ष- राज्य पिछड़ा आयोग, राजेन्द्र साहू अध्यक्ष- नागरिक सहकारी बैक, प्रतिमा चंद्राकर, राजेश यादव सभापति, चतुर्भुज राठी, सुरेंद्र शर्मा, राधेश्याम भूतड़ा, रत्नाकर राव, प्रवीन भाई आढ़तिया, राकेश शर्मा, कमल रुंगटा, अशोक राठी, नवल अग्रवाल, महेश टावरी, अजय शर्मा, दीपक चावड़ा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पायल जैन नवकार परिसर, राजेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, राहुल शर्मा, ऋषभ जैन, कुलेश्वर साहू, मुकेश आढ़तिया, पिंकी गुप्ता, मनोज गुप्ता, चेतन जैन, मनोज श्रीवास्तव, नरेंद्र गुप्ता, सतबीर शर्मा, ईशान शर्मा, अर्जित शुक्ला, विजय मनहरे, बसंत शर्मा, गुड्डू कश्यप, रमेश गुप्ता, आशीष मेश्राम, शिशु शुकला, प्रकाश कश्यप, मनीष सेन, लक्की अग्रवाल, एवं सैकड़ो विवाहित जोड़े एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे..
1 करोड़ 48 लाख की लागत से हुडको में बन रहा खेल मैदान*
विशेष ग्रास लगवाए जा रहे, फ्लड लाइट, चैनलिंग फैंसनिंग का काम पूरा होगा
खिलाड़ियों के लिए होगा विशेष खेल सुविधाएं,जल्द काम कंप्लीट करने के बाद होगा लोकार्पण
भिलाई। शौर्यपथ । नगर निगम भिलाई के हुडकों में एक बड़ा सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। लंबे समय से खाली पड़े मैदान में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की जा रही। तेजी से चल रहे निर्माण कार्य का आज सुबह विधायक यादव निरीक्षण करने पहुंचे। निरक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का बारीकी से देखा, एक-एक जायजा लिया। इस दौरान निगम के इंजीनियर और सम्बंधित ठेकेदार भी मौजूद रहे। उन्हें विधायक यादव ने सख्त निर्देश दिया कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। किसी भी तरह की लापरवाही ,गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, टेंडर के शर्तों के तहत काम पूरा किया। लेटलतीफी भी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान हुडको क्षेत्र के पार्षद सीजू एंथोनी, ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, कुंती साहू, आर बे के राव एवम वार्डवासी उपस्थित थे ।।
हुडकों में भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया जा रहा है। । हुडकों में एक बड़ा मैदान जाे सालों से उपेक्षित पड़ा है। इस मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के भावी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा देने विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। जल्द ही स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा।
क्षेत्र के युवाओं ने मांग की थी कि उनके खेल के लिए क्षेत्र में खाली मैदान तो है। लेेकिन खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं है। वे वर्षाें से मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई पहल नहीं हाेती है। इस वजह से उन्हें खेल का अभ्यास करने के लिए दूसरे जगह सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और एक बड़ा भव्य खेल मैदान बनाने का काम शुरू करवाया ।
निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास होगा। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बनाएं जा रहे इस स्टेडियम में लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जाएंगे। खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूप बनाया जाएगा। साथ ही यहां एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक जिंम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी। बच्चों के लिए खेल-कूद की सामाग्री भी यहां लगाई जाएगी।
स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यहां की कारपोरेट ग्रास लगाई जा रही है। इसके अलावा यहां रात में भी खेल मैंच हो सकेंगे। इसके लिए 4 फ्लड लाइट लगाया गया है। जहां जिससे रात में भी खेल मैदान में पर्याप्त लाइट होगी। इतनी प्रकाश व्यवस्था होगी कि रात में भी खेल आयोजित किए जा सकेंगे।
हुडकोवासी की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। यहां खाली मैदान था,उसे भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाया जा रहा है। खेल मैदान की मांग क्षेत्र के युवाओं ने की थी। जिसके लिए बड़ी पहल की जा रही है।
देवेंद्र यादव, विधायक देवेंद्र
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
