September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग। शौर्यपथ । राजस्व विभाग व बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन (बाबू) की अध्यक्षता में आज अपने एमआईसी कक्ष में विभागीय समिति राजस्व विभाग सलाकार समिति की बैठक लेकर राजस्व वसूली पर विशेष चर्चा की गई।प्रभारी ऋषभ जैन ने बैठक में वर्ष 2022-23 राजस्व वसूली के संबंध में समिति के सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ विचार कर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा राजस्व वसूली में तेजी लाये। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विगत वर्ष में राजस्व विभाग की वसूली वित्तीय वर्ष 2021-22 में 17,26,52,023 रुपये तथा वर्ष

    2022-23 में वसूली 19, 53, 79,066 रुपये हुई है। जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक वसूली है। इसके अतिरिक्त आय बढ़ाये जाने के संबंध में विचार विर्मश किया गया। बैठक में समिति सदस्य नजहत परवीन, काशीराम कोसरे, नरेश तेजवानी, अमित देवांगन कमल देवांगन, माहेश्वरी ठाकुर,उषा ठाकुर,उपायुक्त मोहेन्द्र साहू, जावेद अली,थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा के अलावा स्पैरो कंपनी के अंकर राहुल भी उपस्थित थे।

    दुर्ग सहित छग व अन्य कई राज्यों के चार सौ लोगों से डेंटिंग का लालच देकर किये है ठगी

    दुर्ग 70 साल के बुजुर्ग से भी ठगे थे 11 लाख रुपए

      दुर्ग । शौर्यपथ ।  दुर्ग पुलिस को ऐसे आरोपी हाथ लगे हैं जो लडक़ों के मोबाईल में मैसेज भेजकर प्ले ब्वाय बनाने के नाम पर दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ व अन्य कई राज्यों के चार सौ से अधिक लोगों से प्ले ब्वॉय (सेक्स वर्कर) बनाने और डेंटिंग के नाम पर लालच देकर ठगी किये थे। इसमें ठगी का शिकार दुर्ग के एक 70 साल के बुजुर्ग भी हुए थे जिनसे इन आरोपियों ने धीरे धीरे 11 लाख रूपये ठगी कर लिये थे।

    इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग मिनी कॉल सेंटर के नाम पर अपना बिजनेस चलाते थे। उसी की आड़ में ये फ्रॉडगिरी की दुकान भी चलती थी। इनके साथ एक लिंक अर्थ टेक सॉल्यूशन एंड क्लाउड डाटा सॉल्यूशन नाम से कंपनी का संचालक भी था। ये दूसरी पोर्न साइट्स से लोगों के नाम नंबर का डाटा खरीदकर उन्हें चैट फ्रेंड बनाने वाले मैसेज भेजता था। ये मैसेज पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में बंच में भेजे जाते थे। मैसेज के बाद जो व्यक्ति इनको कॉल करता था। उसके साथ ये लोग सेक्स सर्विस और फीमेल चैटिंग सर्विस के नाम पर ठगी करते थे।

    मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि पद्मनाभपुर थाने में वहां के रहने वाले सोमिर कुमार चंद्रा ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके पास 23 सितंबर 2022 को एक स्रूस् आया था। उसमें लिखा था हेलो आई एम जेनी प्लीज कॉल मी। इसके बाद जब बुजुर्ग ने कॉल किया तो उन्होंने उसे डेटिंग साइट का लालच दिया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2149 रुपए लिए। इसके बाद उसकी आईडी बनाने के नाम पर 3999 रुपए और उसके बाद धीरे-धीरे करके उससे 11 लाख रुपए ले लिए।

    पूछताछ में सोमिर कुमार चंद्रा ने पुलिस को ये भी बताया कि, बदमाशों ने कहा था कि, यदि वो किसी लडक़ी के साथ डेट करेगा तो उसे पुलिस परेशान नहीं करेगी। बुजुर्ग ने एक ग्रीन कार्ड बनवाया, जिससे वो उन महिलाओं या लड़कियों के पास जा सकेगा, जहां सेक्स सर्विस प्रोवाइड कराने के नाम पर उसे 15-20 हजार रुपए मिलेंगे। जब पैसे लेने के बाद भी बुजुर्ग को न सर्विस मिली न किसी लडक़ी का नंबर तो उसने अपने पैसे मांगे। इसके बाद पैसे रिफंड करने के नाम पर भी उससे लगभग 6 लाख रुपए ठग ेिलए।

    शादी वाले दिन ही पुलिस ने ठगों को पकड़ा

    शिकायत मिलने के बाद आईपीएस प्रभात कुमार साइबर टीम के साथ इस केस में लग गए। इसके बाद पुलिस ने एक लडक़ी और एक लडक़े को पकड़ा। लडक़ी की पहचान प्रिया मंडल (27 साल) निवासी 2 नंबर जोधपुर कॉलोनी कोलकाता और लडक़े की पहचान सौम्य ज्योतिदास (23 साल) निवासी बडोली मोहनपुर पश्चिम बंगाल वर्तमान पता संतोषपुर कोलकाता के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो लडक़ी और एक लडक़े को और पकड़ा है, उसे उनकी टीम लेकर दुर्ग आ रही है। वहीं इस मामले का एक मास्टर माइंड फरार है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24के आहूत बजट बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने सवालों की झड़ी लगाने प्रश्न चिन्हांकित करने आज भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा पार्षदो की संयुक्त बैठक हुई जिसमें विभागवार सभी विषयो पर चर्चा कर सवालों का ब्यौरा तैयार कर महापौर धीरज बाकलीवाल के सत्तीसन कांग्रेसी परिषद से जवाब मांग कर उनके नाकामियों को उजागर करने का निर्णय लिया गया बैठक मे निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन नगरीय निकाय संयोजक कांशीराम कोसरे वरिष्ठ पार्षद गायत्री साहू ,चंद्रशेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चंद्राकर,नरेश तेजवानी,मनीष साहू,अजित वैद्य,ओमप्रकाश सेन,चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,शशी द्वारिका साहू,पुष्पा गुलाब वर्मा,हेमा शर्मा कुमारी साहू,योगेन्द्र साहू,जग्गी शर्मा,जग्गी शर्मा,योगेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।

                    नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में काबिज हुए तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल बीत गए है किंतु शहर के विकास में कोई विशेष बदलाव नही हुआ है विधायक अरुण वोरा के निगम में आनावश्यक हस्तक्षेप व महापौर धीरज बाकलीवाल की निष्क्रियता के चलते प्रशानिक व्यवस्था लचर हो गया है एक तरफ साफ सफाई बिजली पानी जैसे मुलभुत समस्या से जनता जूझ रही है और कई वार्डो में डायरियां फैल रही है तो वही मच्छरो से भी जनता बेहद परेशान है दूसरी तरफ विकास कार्य ठप्प है तीन साल में केवल घपले घोटाले व भ्र्ष्टाचार निगम की शगल बन गया है इन सब तमाम मुद्दे तथा विकास कार्यो में शून्यता जैसे सभी विषयों को लेकर भाजपा पार्षदो ने गंभीरता से चर्चा कर सभी का प्रश्नावली तैयार कर बजट बैठक के पूर्व पार्षदो द्वारा लगाए जाने वाले निर्धारित तिथि 23 मार्च के प्रश्नावधि में लगाने का निर्णय लिया गया ईस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने सभी भाजपा पार्षदो से कहा कि महापौर धीरज बाकलीवाल की परिषद सभी मोर्चे पर फैल है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है इन सभी विषयों पर सत्ता पक्ष से सदन में जवाब मांगने सभी पार्षदगण सभी विषयों पर बारीकी से अध्ययन कर प्रश्न लगाए ताकि सत्ता पक्ष को घेरकर हर मुद्दे पर जवाब मांगा जा सके।

    दुर्ग । शौर्यपथ । संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने सोमवार 20 मार्च को दुर्ग जिला अंतर्गत धमधा अनुविभाग के तहसील कार्यालय बोरी का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय भी उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन तहसील बोरी में पदस्थ सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका अवश्य रूप से रखे जाने के निर्देश दिए।

     *न्यायालयीन प्रकरणों का त्वरित करें निराकरण* 

    संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय बोरी अंतर्गत न्यायालय तहसीलदार बोरी में लंबित राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया जहां कुल 109 प्रकरण लंबित पाए गए जिसमे सर्वाधिक 44 प्रकरण सीमांकन के लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित तहसीलदार श्री राधेश्याम वर्मा को विशेष अभियान चलाकर सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायालय नायब तहसीलदार बोरी में 82 प्रकरण लंबित पाए गए जिनमें 32 प्रकरण सीमांकन के पाए जाने पर संबंधित नायब तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरा को भी त्वरित निराकरण की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

     *पंजियो के अद्यतन नही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को थमाया नोटिस -* 

    संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय बोरी में संधारित संजीव का अवलोकन किया जिसमें उन्होंने आदेशिका पंजी, अभिलेख कोष्ठ पंजी, अभिलेख पासबुक पंजी, वाद सूची अद्यतन नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की साथ ही इस हेतु न्यायालय के संबंधित कर्मचारी श्री वीरेंद्र तुरकाने एवं श्री ठाकुर राम साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

     *पटवारी कार्यालय बोरी का भी किया औचक निरीक्षण* 

    संभागायुक्त ने पटवारी कार्यालय बोरी, हल्का नंबर 26 का भी निरीक्षण किया जिस दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत निर्मित नक्शे का अवलोकन किया साथ ही कार्यालय में संधारित होने वाले अतिक्रमण पंजी, खसरा पंचसाला पंजी, निस्तार पत्रक, मिसल का अवलोकन किया। डेली डायरी एवं बी 5 के अद्यतन नही पाए जाने पर संबंधित पटवारी श्री गीतानंद पांडे को नोटिस जारी किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्री क्षत्रिय को निर्देशित किया साथ ही 15 दिवस के भीतर पंजियो के अद्यतन किए जाने के सख्त निर्देश दिए 

    मिनी माता चौक पुलगांव:फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों को निगम ने हटाया:

    -निगम अमले ने सड़क फुटपाथ में सामान फैलाकर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की:

    दुर्ग /शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम फाइट द बाइट अभियान का एक बड़ा हिसा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के नेतृत्व पर मोर शहर मोर जिम्मेदारी एवं फाइट द बाईट मुहिम के अन्तर्गत दुर्ग नगर निगम में प्रतिदिन वार्ड वार अभियान चल रहा है।इन गतिविधि पर विशेष फोकस किया जा रहा है जिंसमे प्रतिदिन नालियों की तली की सफाई,सार्वजनिक क्षेत्र की सफाई, लगातर झाड़ियों की कटाई,बाजार क्षेत्रो में दुकानदारो द्वारा झिल्ली पन्नी बेचने पर टीम द्वारा कार्रवाही के साथ जुर्माना भी लिया जा रहा है और मुक्कड़ की सफाई मच्छर उन्मूलन कार्य एवं मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए विशेष फोकस, सड़को पर सी एंड डी मलबे की साफ सफाई किया जा रहा है। आज मिनी माता चौक पुलगांव के आस पास से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। रोका - छेका

    शहर के मुख्य चौक चौराहों व गलियों से आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान में छोड़ा गया।शहर क्षेत्र के नहर नालाओ की सफाई के साथ साथ यातायात व्यवस्थित के अलावा चौक चैराहो के पोल से बैनर पोस्टर हटाने का कार्य किया गया। पुलगांव मिनी माता चौक से अमले ने सड़क फुटपाथ में समान फैलाकर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्थल से हटाकर सड़क, फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अवैध रूप से सड़क के किनारे व फुटपाथ पर कब्जा कर पान ठेले,फल ठेले,कपड़े दुकान के बाहर समान, कपड़े व अन्य सामग्रियों को फैलाकर दुकानें लगाई जा रही थी। सड़क, फुटपाथ पर मुख्य मार्ग के किनारे दुकानें सजाने से अनावश्यक भीड़ एकत्रित होती थी, इससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी और आम नागरिकों एवम वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा होती थी। शहर भ्रमण के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया। निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,सहायक भवन निरीक्षण विनोद मांझी द्वारा सड़क व फुटपाथ में दुकान लगाने लोगों को समझाइश दी गई।दिन निर्धारित कर पहुंच रहा दल- अभियान में वार्डो के घरों में अब तक स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम पहुंच रही है। निगम स्वास्थ्य विभाग कूलर आदि के साथ ही ऐसी जगहों पर जहां जलस्रोत होने की संभावना है नष्ट किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाही के दौरान भुवनदास साहू,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा सहित टीम अमला मौजूद रहें।

    दुर्ग । शौर्यपथ । प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर दुर्ग-भिलाई जिला लोधी समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का स्वागत दुर्ग जिला भाजपा द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में रानी अवंती बाई लोधी चौक पदमनाभपुर में किया गया। 

    शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि देश की स्वाधीनता के मार्ग को कई वीर-वीरांगनाओं ने अपने रक्त की अंतिम बूंद तक समर्पित करते हुए सींचा है, ऐसी ही महान वीरांगना थी रानी अवंती बाई लोधी, जिन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ निडर होकर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में जमकर मुकाबला करते हुए शौर्य, वीरता और बलिदान की एक नई गाथा लिखी। रानी अवंती बाई लोधी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व वर्तमान समाज के लिए प्रेरक पाथेय है। 

    शोभा यात्रा के स्वागत के दौरान लोधी समाज के प्रदेश महामंत्री रमेश पटेल, दुर्ग भिलाई के जिलाध्यक्ष उत्तम चंदेल, पार्षद महेश वर्मा, लोधी समाज दुर्ग इकाई के अध्यक्ष मलखान सिंह, सचिव शेखर वर्मा, उपाध्यक्ष मेहतरू राम वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, अंकेक्षक दुर्गेश वर्मा, रोहित चंदेल, सीके चंदेल, अजय गारुड़ीक, देवेंद्र कौशिक, संजय गारुड़ीक, जोगेन्द्र जंघेल, सुरेन्द्र कौशिक, डी. डी. वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित रहे तथा शोभायात्रा का स्वागत करने वाले भाजपा नेताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के साथ ललित चंद्राकर, दिलीप साहू, डॉ. सुनील साहू, नरेश शर्मा, अजय तिवारी, केवल देवांगन, नवीन पवार सहित बोरसी कसारीडीह मंडल के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज महिला मंडल, दुर्ग द्वारा एतिहासिक एवं भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। यह गणगौर उत्सव रविवार को समाज के निर्माणाधीन श्री परशुराम भवन, शिवनाथ नदी रोड, दुर्ग में आयोजित किया गया, जिसमें महिला मंडल की अनेक महिलाएं एवं समाज की गणगौर की सखियां सोलह श्रंगार के साथ उपस्थित हुई। 

         गणगौर उत्सव में समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न त्योहारों से संबंधित रंगारंग गेम खिलाए गए। एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, ततपश्चात सभी उपस्थित महिलाओं ने अलग अलग एवं ग्रुप डांस, डांडिया, एवं राजस्थानी नृत्य भी किया..

         इस उत्सव में कुछ महिलाएं ईसर गणगौर बनकर शानदार प्रस्तुति दी एवं भवन के पास में ही ईशर गौरा की बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई गई। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि सभी उपस्थित महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार में कार्यक्रम में उपस्थित हुई और गणगौर का पूजन किये, 

         कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में डॉ. मानसी गुलाटी एवं सुश्री पायल जैन नवकार परिसर उपस्थित थी, एवं अन्य अतिथि में विश्व ब्राम्हण समाज भाटापारा की अध्यक्ष सीमा पुरोहित एवं श्रीमती ममता शर्मा दुर्ग उपस्थित थे.

    मंच का संचालन श्रीमती रश्मि पुरोहित एवं पिंकी पुरोहित ने किया एवं आभार प्रगट आयोजक प्रमुख श्रीमती किरण शर्मा ने किया..

    *इनको किया गया पुरस्कृत*

    ईशर/गौरा बनो प्रतियोगिता में 

    प्रथम रश्मि शर्मा एवं प्रज्ञा शर्मा, द्वितीय भावना शर्मा एवं आयुषी शर्मा तृतीय पूजा शर्मा रही, 

    जेगड सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम रश्मि मिसर द्वितीय प्रीति शर्मा एवं तृतीय संगीता शर्मा रही, 

    गणगौर सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम रुचि शर्मा द्वितीय पूजा शर्मा एवं तृतीय श्रुति जोशी रही

    मंत्र बोलो प्रतियोगिता में शुभांश पुरोहित एवं 

    बच्चों की अन्य प्रतियोगिता में आयुषी शर्मा समृद्धि शर्मा, निशिका शर्मा, जयश शर्मा, श्रेया शर्मा को पुरस्कृत किया गया

          इस आयोजन को लेकर महिलाओं द्वारा 1 माह पूर्व से तैयारी की जा रही थी, जिसमें महिलाएं अलाव अलग टोली बनाकर शहर एवं जिले के सभी ब्राम्हण परिवारों के घर जाकर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण दिए..

        कार्यक्रम में चंदा देवी शर्मा, मिथला देवी शर्मा, चंदा शर्मा, मनोरमा शर्मा, गायत्री शर्मा, प्रभा शर्मा, प्रेमलता शर्मा, सारिका शर्मा, खुशबू शर्मा, अन्नू फुलबाज, अर्चला शर्मा, नीलू पण्डा, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, छमा शर्मा, अनोखी शर्मा, नीलम शर्मा, स्वीटी शर्मा, पायल श्रीधर, सारिका पुरोहित, आरती शर्मा, सुनीता शर्मा, कांता जोशी, संगीता शर्मा भिलाई, अंजली शर्मा, मीना शर्मा, सोनम शर्मा, सुनीला शर्मा, तारा पुरोहित, इशिका शर्मा, सारिका, चंचल, पूजा शर्मा, पूनम नरेरा, गोमती शर्मा, उषा शर्मा, ममता शर्मा, विपिन शर्मा, एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी..

     दिव्यांग ने बैंक में जमा राशि दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार*

    ग्राम गोढ़ी निवासी ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए किया निवेदन*

     

       दुर्ग । शौर्यपथ ।   दुर्ग निवासी दिव्यांग आवेदक श्री राजू लाल देवांगन ने बैंक में जमा फिक्स डिपाजिट राशि को वापस दिलाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि मेरी माता के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में एक लाख पचास हजार रूपए पांच वर्षो के लिए फिक्स डिपोजिट किया गया था जो कि सन् 2000 में पूरा हो गया। तीन लाख रूपए आठ वर्षो के लिए फिक्स डिपोजिट किया गया था जो कि सन् 2001 में पूरा हो गया है। माता की मृत्यु के बाद नामिनी आवेदक के नाम पर दर्ज है। निर्धारित अवधि पूरा होने के बाद भी बैंक वाले पैसा नही देने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

     ग्राम गोढ़ी निवासी श्री मुकंुद राम साहू ने अपने आवेदन में बताया कि खेत के सामने वाली भूमि को शासकीय भूमि के लिए आरक्षित किया गया है, जो कि मेरे खेत से लगा हुआ है। खेत में फसल बोने एवं काटने तथा अन्य कार्य के लिए शासकीय भूमि से ही खेत के अंदर जाना पड़ता है। शासकीय जमीन से लगी हुई एक छोटी सी नाली बनाई गई है, जिससे खेत में पानी पहंुचता है। उन्होंने बताया कि इस शासकीय जमीन को गांव के एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे कि खेती करने के लिए समस्या हो रही है। कलेक्टर ने तहसीलदार धमधा को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्या ने बताया कि ज्ञानोदय शिक्षण समिति द्वारा विद्यालय संचालित किया जा रहा था, जिसमें श्रमिक के गरीब बच्चों को शिक्षा दी जाती थी। कोरोना काल के समय विद्यालय को बंद कर दिया गया था। पार्षद द्वारा विद्यालय का पुस्तकालय गरीब बच्चों के पढ़ने-लिखने के लिए प्रदान किया गया था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

     लक्ष्मीग्रीन सिटी एवं फेस-2 रिसाली के कॉलोनीवासियों ने खराब एवं गंदा पानी पाने की मजबूरी के चलते कलेक्टर से निवेदन किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीग्रीन सिटी में लगभग 400 परिवार निवासरत है। कालोनी बिल्डर एवं लक्ष्मीनगर जन कल्याण समिति द्वारा लोगोें के घरों तक पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की जा रही है। कई महीनों से घरों में नल का पानी दूषित, बदबूदार एवं कभी कभी पानी से कीड़े निकलने पर कालोनीवासियों ने बिल्डर्स एवं जनकल्याण समिति को इसकी शिकायत की, किन्तु इस संबंध में उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। साथ ही समिति द्वारा पानी की टंकियों की सफाई नही किए जाने की बात कही। कलेक्टर ने गंदे पानी पीने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम रिसाली को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

     ग्राम चंगोरी निवासी श्री विष्णु प्रसाद चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत योजना का लाभ एवं पैतृक सम्पत्ति को तीनों भाईयों में बराबर बांटने के लिए आवेदन दिया। इसी प्रकार भिलाई-3 निवासियों ने वार्ड-15 में एल.टी. लाईन के नीचे बलपूर्वक घर बना लेने एवं बिजली के खंभे की जगह को अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा करने के लिए आवेदन दिया। सुभाष सब्जी मार्केट के व्यापारियों ने दुकान व्ययस्थापन कर दुकान के सामने से छोटी नाली का निर्माण कराने के लिए निवेदन किया। 

    दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ दुर्ग संगठन के समस्त बूथों में प्रारंभ हुआ। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से 17 मार्च को प्रारंभ अभियान निरंतर 27 मार्च तक चलाया जायेगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण सहित अल्पकालिक विस्तारकों द्वारा बूथों पर समिति के गठन का सत्यापन होगा एवं पन्ना प्रमुख की नियुक्ति का कार्य किया जाएगा प्रथम दिन प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बजट अभिभाषण का वाचन कर बूथ सशक्तिकरण अभियान का प्रारंभ किया गया। दुर्ग जिले में संपूर्ण अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के दिशा निर्देश अनुसार निष्पादित किया जा रहा है

    बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले की सभी विधानसभाओं में शक्ति केंद्र स्तर पर विस्तारक तैनात किये गये हैं, जो दस दिन लगातार शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथों में समय देकर बूथ की संरचना को सशक्त बनायेंगे क्योंकि मजबूत बूथ से जीत का रास्ता निकलता है, बूथ सशक्तिकरण अभियान द्वारा समूचे छत्तीसगढ़ में एक एक बूथ की संरचना को मजबूत बनाने आरंभ हुआ है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आव्हान किया कि समस्त भाजपा के पदाधिकारी बूथ कमेटी को सतत क्रियाशील बनाने में तन मन से अपना योगदान दें। 

    भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार ,विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, दिलीप साहू, मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, अमिता बंजारे, आशीष निंमजे, रोहित साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे |

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision