September 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । आज शहीद दिवस के अवसर पर ग्रीन चौक स्थित शहीद स्मारक पर मोदी आर्मी के सदस्यों ने देश के आजादी में अहम योगदान देने वाले भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव को माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की,23 मार्च शहीद दिवस के दिन देश के वीर युवाओं ने हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर आज़ादी में अपनी सहभागिता निभाई थी,जो इस दौर के युवाओं के लिए आदर्श हैं ऐसे वीरों को भाजपा नेता श्याम शर्मा,वरुण जोशी,यश कसेर,शुभम यादव,राहुल दीक्षित,उमेश शाश्वत,संदीप रावत,सागर शर्मा,गोपा भट्ट, कृष्णा यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की!*

      दुर्ग । शौर्यपथ । शहीदे आज़म भगत सिंह- राजगुरु- सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आज लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया व शहीदों को श्रद्धांजलि दी,जिला माहेश्वरी युवा संगठन व् माहेश्वरी रक्तदान सेवा समिति के सदस्यों ने रक्तदान शिविर सफल करने में सहयोग किया

     सुबह से ही बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष स्वस्फूर्त ही दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पहुँचते रहे व रक्तदान करते रहे और लगभग 101 लोगों ने रक्तदान किया रितेश जैन ने कहा आज बहुत से लोग नवरात उपवास व तकनिकी वजह से रक्तदान नहीं कर पाए अन्यथा यह आंकड़ा 200 से अधिक होता

    सीएमएचओ डॉ जे पी मेश्राम ब्लड बैंक पहुँच रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया

    नवदृष्टि फाउंडेशन के सभी सिक्ख सदस्य इंकलाब के प्रतीक पीली पगड़ी पहन कर रक्तदान करने पहुंचे

    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य ,कुलवंत भाटिया,मुकेश राठी,हरमन दुलाई,जितेंद्र कारिया,दीपक बंसल,कुणाल आढ़तिया,विजय गुप्ता ,हेमंत राठी,चंद्र प्रकाश गजवानी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया

    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य दयाराम भाई टांक,रितेश जैन,राज आढ़तिया,विकास जायसवाल ,उज्जवल पींचा,सुरेश जैन, प्रमोद वाघ,प्रवीण तिवारी रक्तदान की वयवस्था संभाली

    सभी रक्तदानियों को नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया

    ब्लड बैंक के संचालक डॉ प्रवीण अग्रवाल पूरा समय ब्लड बैंक में उपस्थित रहे व् मार्गदर्शन किया

    दयाराम भाई टांक ने कहा की यह बेहतर माध्यम है अपने शहीदों को याद करने का इस से युवा पीढ़ी को अपना इतिहास पता चलता है व देश के प्रति ज़ज़्बा आता है

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम की सामान्य सभा मंगलवार को सुबह 12 बजे रायपुर नाका के निकट भिलाई पौधोगिकी तकनीकी संस्थान बीआईटी के मैकेनिकल कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा गया है।सामान्य सभा की शुरुवात में प्रश्नकाल होगा।इसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल निगम के वित्तिय वर्ष 2023 - 24 का बजट सदन के समक्ष सभापति के आदेशनुसार प्रस्तुत करेंगे।महापौर बजट अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे,अनुमानित आय-व्यय पत्रक बजट की तिथि दिनांक 28 मार्च 23 निर्धारित करने के साथ ही सात दिवस पूर्व ऐजेण्डा जारी किया गया बजट में विकास कार्यो की आगामी संरचना के साथ ही शहर विकास को विशेष महत्व दिया गया है तथा आम जनताओ के उपर किसी भी प्रकार का कर टैक्स का बोझ नही बढ़ाया गया है।पूर्व के करो को यथावत रह रखा है।महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने का निर्णय किया किया है तथा बजट का नाम आत्मीय बजट की संज्ञा दी गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं शहर विधायक अरुण वोरा जी के मंशानुरूप बजट जनभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कि जनता के हितकर में होगी। इस बजट में खुशहाली और समृद्धि का बजट जनता की तरक्की का बजट,विकास की गतिशील बजट उम्मीदों और अपेक्षाओं का बजट विश्वास और आकांक्षाओं का बजट 28 को पेश बजट करेंगे सामान्य सभा मे महापौर धीरज बाकलीवाल

    दुर्ग । शौर्यपथ। महापौर धीरज बाकलीवाल ने हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि पर्व, गुड़ी पड़वा,चेटी चंद व रमजान माह के पावन अवसर पर नगर वासियों को शुभकामनाएं दी है।नवरात्रि पर आराधना,नवरात्र के मौके पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों की सुख- शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए मनोकामना कर ज्योति कलश का निगम अधिकारियों दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे,ईश्वर वर्मा सहित निगम कर्मचारियों व भक्तों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर जोत कलश जा दर्शन किये।हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुडी पडवा, चेटी चंद, रमजान का पर्व आज देश भर में मनाया जा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि श्रद्धा और भक्ति का शुभ अवसर शहरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश फैलाए। महापौर ने लोगों को हिन्दू नव वर्ष,चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और रमजान की बधाई दी है।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जहॉ नवरात्रि हमे माता की अराधना व उपासना का संदेश देती है वही गुडीपडवा एवं बैसाखी त्यौहार हमारी शानदार सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते है और सामाजिक सद्भाव व अखंडता को बढ़ावा देने की दिशा में काफी योगदान करते है तथा चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से हिन्दू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है और नवरात्रि में नव दिनोें तक माता की अराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि एवं इस हिन्दू नव वर्ष में मातारानी सभी शहरवासियों के जीवन में खुशियों भर दे तथा नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की है।

    निर्माण कार्य में विलंब को देखते हुए ठेकेदार को नोटिस दी जाएगी, ब्लैक लिस्ट करने सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी से करेंगे अनुशंसा*

       दुर्ग । शौर्यपथ ।  नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य में हो रहे विलंब के लिए कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ठेका एजेंसी पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। आज उन्होंने नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेका एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि बीते 8 महीनों से लगातार सौंदर्यीकरण कार्य के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई है। पूरा कार्य जनवरी महीने तक खत्म हो जाना था लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं दिख रही है।

        कार्य में हो रहे काफी विलंब को देखते हुए ठेका एजेंसी की ढिलाई के चलते इन्हें नोटिस के साथ ही पूरे प्रदेश में इन्हें ब्लैक लिस्ट करने सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी से अनुशंसा की जाएगी। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त  एवम तवं दुर्ग निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

     *मिनीमाता चौक में लैंडस्कैपिंग का नहीं हुआ कार्य-* कलेक्टर सबसे पहले मिनीमाता चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने लैंडस्कैपिंग कार्य के बारे में ठेका एजेंसी से पूछा। यहाँ मिनी माता की प्रतिमा शिफ्ट हुए 2 महीने हो चुके हैं लेकिन लैंडस्कैपिंग का कार्य अब तक नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार ने कहा कि अगले हफ्ते इसके लैंडस्केप का थ्रीडी प्लान तैयार कर लिया जाएगा और इस पर काम आरम्भ कर देंगे। गंज मंडी चौक के पास काफी लंबे समय से डिवाइडर बन चुके हैं लेकिन इस पर अब तक ग्रिल नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रिल लगाकर पौधरोपण का कार्य कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने डिवाइडर में पौधरोपण के कार्य की प्लानिंग की विस्तार से जानकारी चाही। ठेकेदार ने इस संबंध में संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिया।

      *24 एमएलडी प्लांट के पास सड़क किनारे नहीं हुआ ब्यूटीफिकेशन कार्य-* इसके पश्चात कलेक्टर 24 एमएलडी प्लांट के सामने वाली सड़क पर पहुंचे, जहां सड़क के किनारे लैंडस्कैपिंग की जानी थी। कलेक्टर ने कहा कि यहां पर लैंडस्कैपिंग के लिए काफी लंबे समय से बता दिया गया है। इसके बावजूद भी अब तक प्रगति नहीं की गई। लैंडस्केपिंग के लिए और पौधे लगाने के लिए यहां पर फेंसिंग जाली आदि लगा देनी चाहिए थी लेकिन इस पर भी कार्य नहीं हुआ। लगातार दिए गए निर्देशों के बावजूद भी इस तरह से ढिलाई काम के प्रति गंभीर लापरवाही प्रतीत होती है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह से धीमी गति से हो रहे कार्य से प्रोजेक्ट में काफी विलंब होने की आशंका है। शहर की सुंदरता के लिए शासन द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही लैंडस्कैपिंग का कार्य कराने निर्णय लिया गया। है लेकिन लापरवाही के चलते इसमें काफी विलंब हो रहा है।

    दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं जिला संगठन प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल की सहमति से बोरी लिटिया मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। बोरी लिटिया मंडल की नव घोषित कार्यकारिणी निम्नानुसार है :- 

     

    अध्यक्ष- कृष्णा पटेल

    उपाध्यक्ष- संजय कश्यप, वीरेंद्र सोनी, सीताराम पटेल, श्रीमती रेखा सेन,

    महामंत्री- डॉ. जोहन वर्मा, भोमराज जैन

    मंत्री- मोतीराम वर्मा, श्यामू पारकर, लल्ला साहू, चुममन साहू, सूरज देशमुख,

    कोषाध्यक्ष- मनीष साहू,

    सह कोषाध्यक्ष- राजेंद्र पटेल,

    मीडिया प्रभारी- कृष्णा साहू,

    सहमीडिया प्रभारी- प्रभु उमरे,

     

    कार्यकारिणी सदस्य :- अरविंद पटेल, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, श्रीमती कमला डौडे, श्रीमती उर्वशी पटेल, श्रीमती सत्यभामा वर्मा, श्रीमती पूनम पटेल, रूपलाल निषाद, भंवरलाल बमभोले, जितेंद्र देशमुख, जलेश्वर वर्मा, रतन वर्मा, भारतभूषण राजपूत, परमेश्वर वर्मा, केशव पटेल, तुकाराम देशमुख, हेमसिंह वर्मा, तुलेश्वर पटेल, शीतल ठाकुर, उत्तम साहू, रघुनंदन वर्मा, नारायण चतुर्वेदी, गिरवर पटेल, विजय सेन, नरेंद्र दिललीवार, पूनऊ साहू, सुरेश निषाद, चुमन साहू, ज्ञानेश्वर हरमुख, सुदामा निषाद, बुधराम साहू, रूपलाल निषाद, देवलाल दिल्लीवार ।

    स्थायी आमंत्रित सदस्य :- विजय बघेल, सुश्री सरोज पाण्डेय, जितेन्द्र वर्मा, लाभचंद बाफना, जितेंद्र साहू, पवन शर्मा, बोधन यादव, रमेश पटेल, श्रीमती सुनीता डहरिया, अजय उमरे, प्रशांत वर्मा, डॉ रघुनंदन वर्मा, भगत वर्मा, टीकम पटेल, श्रवण देशमुख, रमेश देशमुख। 

    विशेष आमंत्रित सदस्य :- राजेश कांत जोशी, हेमचंद जैन, प्रशांत वर्मा, पिरीत राम साहू, गन्नू साहू ,भोला महाराज, शीतल ठाकुर, इंद्र कुमार ताम्रकार, गणेश साहू, रामखिलावन देवांगन, युवराज पटेल, गैंद सिंह वर्मा, हीरा लाल वर्मा, दाऊ अवध राम पटेल, सेवा राम साहू, श्रीमती चारुलता हरमुख, श्रीमती सुमन देशमुख, अर्जुन पटेल, भीषम पटेल, हेमंत दिल्लीवार, विजय धनकर, विजय कुमार सेन ,महावीर पटेल ,मुरली देवांगन ,धन सिंह वर्मा, विशेश्वर वर्मा, भीखम पटेल, उत्तम साहू, एन कुमार साहू, सुशील बंजारे, तुलेश्वर पटेल, केदार वर्मा, संतोष साहू ,टेमन साहू, नरेंद्र दिललीवार, श्रीमती सुभद्रा धनकर, सुरेश पटेल, प्रहलाद वर्मा, उत्तम साहू, तुकाराम देशमुख, नरसिंह पटेल, रमेश पटेल, दुखित राम पटेल, मनोज चतुर्वेदी, दयालाल टंडन, भागबली मारकंडे, हेमंत गुप्ता।

     

    मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने आव्हान किया कि साजा विधानसभा की चुनौती को अवसर में बदलने के लिए नव घोषित मंडल कार्यकारिणी पूरी क्षमता और टीम भावना से काम करे और व्यक्तिवादी सोच से परे हटकर पार्टी तथा कमल निशान को ही सबकुछ मानते हुए मंडल में संगठन को मजबूत करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ एकजुट होकर सक्रिय रहें। 

     

    बोरी लिटिया मंडल की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, के.एस. चौहान, श्रीमती अलका बाघमार, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, जिला सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह-कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला मीडिया सह-प्रभारी राकेश दुग्गड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी- नारायण दत्त तिवारी, अजय वर्मा, डॉ देवनारायण तांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, देवेंद्र सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, संदीप जैन, राहुल पंडित, विजय ताम्रकार, आसिफ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, नरेश सोनी, संतोष सोनी, साजन जोसेफ, काशीराम कोसरे, शंकर दमाहे, अहिल्या यादव, भारतेंदु गौतम, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, अनिकेत यादव, अनूप सोनी, आशुतोष मिलिंद, मुकेश बेलचंदन, बानी सोनी, राहुल कुमावत, हेमा शर्मा, टीपी वर्मा, डॉ. शरद अग्रवाल, शारदा गुप्ता, रजा खोखर, दीपक सिन्हा, प्रशांत जोशी, बंटी चौहान, चंद्रकांत साहू, संदीप भाटिया, हेमंत गोयल, मनोज शर्मा, पार्षद मनीष साहू, चमेली योगेंद्र साहू, नरेंद्र बंजारे, लीना देवांगन, अजीत वैद्य, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, मीना गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, हेमा जगदीश शर्मा, कविता तांडी, गायत्री साहू, पूर्व पार्षद नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सिंह चंदेल, रितेश शर्मा, मुकेश बेलचंदन, नवीन सिंह पवार, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राजेश चंद्राकर, मोहन बागुल, दीपक उमरे, शम्भू पटेल, सुनील साहू, उत्तम देशमुख, सुनीता साहू, लता साहू, लोमेश्वरी साहू, पीलिया साहू, डॉली तिवारी, पूर्णिमा साहू, यामिनी साहू, लता गंधर्व, राधा राजपूत, त्रिवेणी वर्मा, अनुसुइया नागवंशी, शकुंतला राजपूत, रेखा धनकर, शैल देवांगन, मीनाक्षी महोबिया, मंजू यादव, संतोषी अग्रवाल, गीता ठाकुर, रुपौतीन सिन्हा, दिलेश्वरी तुर्कर, शीतल जंघेल, सरस्वती साहू, पुगनी साहू, किरण साहू, राधा साहू, पूर्णिमा साहू, आशा निर्मलकर, अदिति खरिया, पूनम चंद्राकर, नीलू सिंह, मीना बानावाली, राखी ठाकरे, सीमा परगनिहा, विष्णु साहू, नवीन सिंह पवार, मनोज शर्मा, प्रीति राजपूत, प्रभा डडसेना, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।

    दुर्ग। शौर्यपथ । अन्तर्राज्यीय बैंक एटीएम काटने और और चोरी करने वाला गिरोह  कुम्हारी थाना प्रभारीऔर उसकी 112 की टीम ने रंगे हाथों घेराबन्दी कर पकड़ा । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गैंग बालाघाट मध्यप्रदेश का है 

    कुम्हारी थाना क्षेत्र में स्थित एचडीएफ़सी बैंक को निशाना बनाकर गैस कटर से काटकर अन्दर दाखिल हुए थे इस दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा। कार्यवाही को अंजाम देने में TI सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कुम्हारी दुर्ग के नेतृत्व में Asi मानसिंह सोनवानी ,आर. क्रमांक 773 राजकुमार सिंह ,आर. क्रमांक121 देवप्रकाश वर्मा ,चालक आर.क्रमांक533 यशवंत साहु ने रात्रि में गश्त के दौरान अपनी सूझबूझ और दक्ष पुलिसिंग से यह सफलता पायी और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

    दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश प्रभारी अंजय शुक्ला की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के जिला संयोजक पद पर श्रीमती बानी सोनी की नियुक्ति की है। 

    नियुक्ति पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लड़कियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया है। देश में बेटियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा उनके लिये समानता का माहौल बनाने का उद्देश्य लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। मोदी सरकार का दृष्टिकोण है कि लोगों को अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, वे पढ़ाई से लेकर खेल के मैदान तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कन्या भ्रूण हत्या भी गंभीर चिंता का विषय है, इस बुराई की समाप्ति के लिए जन जागरण आवश्यक है। मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विशेष रुप से चला रही है साथ ही इन्हीं सारे बिंदुओं पर कार्य करने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प बनाया है और दुर्ग जिले में इसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री बानी सोनी को जिला संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। 

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की नवनियुक्त जिला संयोजक बानी सोनी को निर्देशित करते हुए दुर्ग जिला संगठन में पार्टी के सभी 13 मंडलों में मंडल संयोजक एवं मंडल टीम गठन करने हेतु निर्देशित किया। 

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के जिला संयोजक के रूप में बानी सोनी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, के.एस. चौहान, श्रीमती अलका बाघमार, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, जिला सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह-कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला मीडिया सह-प्रभारी राकेश दुग्गड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी- नारायण दत्त तिवारी, अजय वर्मा, डॉ देवनारायण तांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, देवेंद्र सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, राकेश यादव, संदीप जैन, राहुल पंडित, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, संतोष सोनी, साजन जोसेफ, काशीराम कोसरे, शंकर दमाहे, अहिल्या यादव, भारतेंदु गौतम, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, अनिकेत यादव, अनूप सोनी, आशुतोष मिलिंद, मुकेश बेलचंदन, बानी सोनी, नरेश शर्मा, राहुल कुमावत, हेमा शर्मा, टीपी वर्मा, डॉ. शरद अग्रवाल, शारदा गुप्ता, रजा खोखर, दीपक सिन्हा, प्रशांत जोशी, चंद्रकांत साहू, संदीप भाटिया, हेमंत गोयल, मनोज शर्मा, पार्षद मनीष साहू, चमेली योगेंद्र साहू, नरेंद्र बंजारे, लीना देवांगन, अजीत वैद्य, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, मीना गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, हेमा जगदीश शर्मा, कविता तांडी, गायत्री साहू, पूर्व पार्षद नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सिंह चंदेल, रितेश शर्मा, मुकेश बेलचंदन, नवीन सिंह पवार, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राजेश चंद्राकर, मोहन बागुल, दीपक उमरे, शम्भू पटेल, सुनील साहू, उत्तम देशमुख, सुनीता साहू, लता साहू, लोमेश्वरी साहू, पीलिया साहू, डॉली तिवारी, पूर्णिमा साहू, यामिनी साहू, लता गंधर्व, राधा राजपूत, त्रिवेणी वर्मा, अनुसुइया नागवंशी, शकुंतला राजपूत, रेखा धनकर, शैल देवांगन, मीनाक्षी महोबिया, मंजू यादव, संतोषी अग्रवाल, गीता ठाकुर, रुपौतीन सिन्हा, दिलेश्वरी तुर्कर, शीतल जंघेल, सरस्वती साहू, पुगनी साहू, किरण साहू, राधा साहू, पूर्णिमा साहू, आशा निर्मलकर, अदिति खरिया, पूनम चंद्राकर, नीलू सिंह, मीना बानावाली, राखी ठाकरे, सीमा परगनिहा, विष्णु साहू, नवीन सिंह पवार, मनोज शर्मा, प्रीति राजपूत, प्रभा डडसेना, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की घोषणा जल्द होगा काम शुरू, भक्तों को मिलेगी सुविधा

    भिलाई। शौर्यपथ ।  विश्वविख्यात सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर मंदिर में डोम शेड का विस्तारीकरण किया जाएगा। साथ ही यहां आने वाले भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए कई जरूरी विकास कार्य किये जायेंगे। पूजा-अर्चना आदि आयोजनों में यहाँ आने वाले भक्तों के बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी। लाइटिंग की जायेगी, म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा और साथ ही सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। 

    बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बाबा बालकनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। विधायक देवेंद्र यादव ने भी भक्तों को अपने हाथ से प्रसाद का वितरण किया। हजारों की संख्या में बाबा बालक नाथ के दर्शन करने आए भक्तों से पूरा मंदिर परिसर भरा हुआ था। 

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने घोषणा की है की मंदिर में बने डोमशेड का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी है। कार्यक्रम आयोजन के दौरान मंदिर समिति भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वादा किया कि जल्द ही मंदिर परिसर में बने डोमशेड का विस्तारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा साथ ही यहां आने वाले भक्तों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। मंदिर का सौंदर्यीकरण करने रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। पंखे लगाए जाएंगे। म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए विधायक ने घोषणा की।

    इस अवसर पर मंदिर समिति ने बताया कि इससे पहले भी बाबा बालक नाथ मंदिर की सौंदर्यीकरण से लेकर डोमशेड का निर्माण कार्य भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से ही हुआ है। जब वे महापौर थे तब से वे यहाँ बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने आते थे। हमेशा से उनका विशेष सहयोग रहा। मंदिर के विकास, यहाँ की सुविधाओ से लेकर कई विकास कार्य के लिए उन्होंने सहयोग दिया है। मंदिर के पास भव्य गार्डन का निर्माण करवाया है। पहले जो डोमशेड बनाएं है वो अब मंदिर में बढ़ते भक्तों की संख्या से छोटा लगने लगा है। इस लिए यहाँ बने डोमशेड का विस्तारिकरण किया जाएगा। इन विकास कार्यों के लिए मंदिर समिति और लाखों भक्तों ने विधायक श्री यादव का दिल से धन्यवाद किया और आभार व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की। 

    भव्य मंदिर का दर्शन करने आते है लाखों भक्त

    मंदिर के शिखर पर पहुंचते ही बाबा जी की आलौकिक श्याम रंग लिए प्रतिमा विराजित है। इसकी प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है। यहां से भिलाई का नजारा अद्भुत नजर आता है।

    भव्य मंदिर की स्थापना सन् 1963 में हुई। यहां प्रतिवर्ष मार्च माह के पहले या तीसरे रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। जिसमेें करीब 1 लाख भक्त पहुंचते हैं। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त हाजरी लगाते हैं।

    बाबा बालक नाथ के साथ अन्य देवी देवताओं के होते है दर्शन प्रदेश का एक मात्र मंदिर है। मंदिर के गर्भगृह में सिद्ध बाबा बालकनाथ के साथ भगवान शंकर-पार्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्ग , भगवान दत्तात्रेय, राधा-कृष्ण, साईंबाबा व अन्य भगवान की बहुत ही सुंदर प्रतिमा स्थापित है।संपूर्ण मंदिर परिसर करीब पांच एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जिसमें बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision