
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई । शौर्यपथ । भिलाई स्टील प्लांट के नेवई स्थित एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। खबर लगते ही पहुंची दमकल की छह गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
दरअसल भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप से निकलने वाले कचरे और अपशिष्ट से प्लास्टिक का दाना तैयार करने की प्रक्रिया इसी एसएलआरएम सेंटर में पूरी की जाती है। बताया जा रहा है कि भीषण आग की चपेट में आने से लाखों टन प्लास्टिक का दाना जलकर खाक हो गया है। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की 6 गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंच गई।
घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन फिर भी इसकी अधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आपको बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट के नेवई में इस्पात संयंत्र द्वारा ही एसएलआरएम सेंटर बनाया है। यहां भिलाई के सेक्टर एरिया और टाउनशिप टाउनशिप से निकलने वाले कचरे को संग्रहित किया जाता है। कचरों से प्लास्टिक अलग किया जाता है। गीले कचरे से खाद आदि बनाने की प्रक्रिया होती है। प्लास्टिक से दाने तैयार किए जाते हैं। फिलहाल बताया जा रहा है कि आग की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
भिलाई । शौर्यपथ । नाम मात्र के बारिश में ही सेक्टर सात मार्केट के सामने निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की दिवार भरभरा कर गिरने पर दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल को आज दोपहर इन्डोर स्टेडियम के ढह जाने की जानकारी मिलते ही वे अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उसका मुआयना किये। उसके बाद उन्होंने निगम, जिला और पुलिस प्रशासन व बीएसपी प्रबंधन पर जमकर गरजे और कहा कि बीएसपी की जमीन पर बिना एनओसी के लाखों करोड़ों का इन्डोर स्टेडियम का निर्माण कैसे हो रहा है। बीएसपी अधिकारी इसकी जांच क्यों नही करते। वे सिर्फ बीएसपी कर्मचारियों और सिर्फ फूटपाथ पर दुकान लगाकर व्यापार करने वालों पर ही केवल अपनी धैँास जमाकर उनपर कार्यवाही करती है। यहां इतना बड़ा हादसा हो गया लेकिन हादसे के पांच घंटा बीत जाने के बाद भी चारों एजेंसियों के जिम्मेदार अधिकारी यहां निरीक्षण करने की हिमाकत क्यों नही जुटा पा रहे है, उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिना एनओसी के बन रहे इस स्टेडियम को ढहाने में बीएसपी अधिकारियों का पसीना क्यों छूट रहा है? बीएसपी अधिकारी इस मामले में निगम अफसरों व ठेकेदार के विरूद्ध गैर आदतन अपराध का मामला दर्ज कराये। टाउनशिप में बीएसपी की जमीन पर जो भी राज्य सरकार व निगम प्रशासन द्वारा बिना एनओसी के निर्माण कार्य कराये गये हैं, उसकी बीएसपी प्रबंधन जांच करे और कार्यवाही करें। इस मामले को सीबीआई में भी रखूंगा। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार के कंठ में पूरी तरह डूबी हुई है, आज उसका जीता जागता प्रमाण इस हादसे से स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने खुला आरोप लगाते हुए कहा कि इनके पार्षद, महापौर और विधायक आज के समय में स्वयं ठेकेदार बन गये हैं, और अपने चहेते ठेकेदारों को ही निगमों और अन्य एजेंसियों में काम का लाभ देकर मोटी रकम वसूल कर स्वयं बडे ठेकेदार बन गये हैं। यहां के चार बार के निर्वाचित जागरूक व जुझारू पार्षद ये कहते हैं कि बिजली गिरने से ये दिवार गिर गई। सांसद श्री बघेल ने कहा कि यदि बिजली गिरी है तो उसका प्रमाण कहां है पार्षद बतायें। काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचाकर वहां से भागे हैं। ये सब भ्रष्टाचार राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है। श्री बघेल ने कहा कि गुणवत्ता विहीन यहां निर्माण कार्य किया जा रहा था, आश्चर्यचकित करने वाली बात है कि इतनी ऊंची दिवार बिना बीम के केवल दस एमएम के रॉड से निर्माण कराया जा रहा था जो कि बड़े भ्रष्टाचार की आज पोल खोल दिया।
उन्होंने इस मामले को बीएसपी सीईओ, आयुक्त नगर निगम और कलेक्टर व एसपी को संज्ञान में लाते हुए कहा कि आपके विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां झांकने तक नही आया। जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस की सरकार को जिताया है, वह सब देख रही है। इनके नेता ये कहते हंै कि हमें अभयदान मिल गया है लेकिन जनता इसका मुंहतोड जवाब इस विधानसभा चुनाव में देगी। भगवान की असीम कृपा है कि इस वक्त यहां कोई भी बड़ी जनहानि नही हुई, यही बड़ी जनहानि होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। बीएसपी के संपदा न्यायालय में 17 मार्च को निगम अफसरों और पार्षदों को बुलाया गया था लेकिन कोई भी हाजिर नही हुआ। इस कांग्रेस सरकार के अधिकारी और नेता न्यायालय से बड़े हो गये है। हद तो तब हो गई कि कांग्रेस के नेता बीएसपी के अफसरों को डराते और धमकाते हैं। उक्त स्टेडियम का मामला सीधे तौर पर करोड़ों का बड़े भ्रष्टाचार का मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी सेंट्रल एजेंसियों पर आरोप लगाते है कि ईडी सीबीआई कांग्रेस के नेताओं को तंग करती है, ईडी के पास जब पुख्ता प्रमाण होते है तभी वह छापा मारती है जिससे कांग्रेस नेता बौखला जाते हैं, आज ये हादसा इसी भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है।
इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि निगम के हर चीज की पोल अब खुलते जा रही है, कहीं डायरिया तो कहीं गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य की पोल खुल रही है। सेैक्टर 7 के इस इंडोर स्टेडियम के ढह जाने से बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। चहेते ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है, ईमानदार और सही कार्य करने वाले ठेकेदारों को कार्य नही दिया जा रहा है, इसकी जांच हो। जांच नही होने पर निगम का घेराव किया जायेगा।
वहीं छाया पार्षद लल्लन यादव ने कहा कि उक्त मैदान रावण दहन का मैदान है, इस मैदान में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडिमय जो कि भ्रष्टाचार की लंका थी वह आज ढह गई। इसे सुरक्षित किया जाये, दो और जो दिवारे खड़ी की गई है, वह भी कभी भी गिर सकती है प्रशासन इस पर ध्यान दें। घटना स्थल का मुआयना करने वालंों में जिला भाजपाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, उज्जवल दत्ता, भाजयुमों जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, गोल्डी सोनी, विशालदीप नायर, कमलेश दुबे, योगेन्द्र सिंह, संजय दानी, प्रसम दत्ता, बी नागेश्वर राव, नितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सेक्टर 7 के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सेक्टर सात में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की दीवार ढहने के मामले में भ्रष्टाचार कैसे हुआ ये सांसद विजय बघेल स्पष्ट करें क्योंकि चलते काम में जहां अभी कॉलम भी कम्पलीट नही हुआ है तो ये इसमें भ्रष्टाचार का सवाल ही नही है। भ्रष्टाचार के आकंठ में उनकी सरकार खुद ही डूबी रही है। सांसद स्वयं पहले इस प्रकार की ठेकेदारी करते रहे होंगे इसलिए हम लोगों पर भी आरोप लगा रहे है। हमारे विकास कार्यों के प्रमाणिकता देने की आवश्यकता भाजपाईयों को नही है,जनता सब जानती है, और देख रही है, हम जनता के बीच राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कार्यांे को लेकर जाकर चहुंमुखी विकास कार्य कर रहे है, जिसे भाजपाई पचा नही पा रहे हैं।
सांसद विजय बघेल द्वारा इंदोर स्टेडियम की दिवार ढहने पर निगम प्रशासन और कांगे्रस पर जो भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सेक्टर 7 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि हादसे की जानकारी जैसे ही मुझे लगी मैं स्वयं वहां स्थानीय नागरिकों के साथ पहुंचकर वहां का मुआयना किया। वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि बिजली गिरने से यह दिवार ढही है। निर्माण कर रहे ठेकेदार व एजेंसी को एक रूपये का भी भुगतान अभी तक निगम प्रशासन ने नही किया है, तो भ्रष्टाचार का सवाल ही नही उठता। सांसद श्री बघेल जो आरोप कांग्रेस सरकार व नेताओं पर लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है। उन्होनेंं सांसद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि राज्य में 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी, पहले वे अपनी भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचारों की जांच करा ले उसके बाद कांग्रेस पर आरोप लगाये।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ । अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण नहीं करवाने वाले दुकानों पर एक बार फिर से कार्रवाई की गई है। नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा शहर के मुख्य मार्केट जवाहर नगर और जलेबी चौक के समीप की दुकानों को सील बंद करने की कार्यवाही की गई। शुक्रवार को निगम के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, अमित एक्का, विजेंद्र गुप्ता तथा सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने जवाहर मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान अनाधिकृत विकास व निर्माण के दायरे में आने वाले लोगों की दुकानें सील की गई। इससे पूर्व निगम ने नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस जारी किया था परंतु फिर भी नोटिस का अनदेखी करने पर कार्रवाई की गई है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद थी। शहर के प्रमुख जवाहर मार्केट में दो दुकानें तथा जलेबी चौक की दो दुकानों को सील किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई अपील करता है कि ऐसे लोग जो अनाधिकृत विकास व निर्माण के दायरे में आते हैं और जिन्होंने नियमितीकरण नहीं कराया है वह शीघ्र ही वास्तुविद के माध्यम से नियमितीकरण के लिए निगम में आवेदन प्रस्तुत कर दे। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अनाधिकृत विकास व निर्माण को लेकर सर्वे किया जा रहा है और इन्हें नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस थमाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद भी नियमितीकरण नहीं कराने वालों पर भिलाई निगम कड़ी कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने के लिए सर्वे करने, शिविर लगाने तथा नोटिस जारी कर नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि भिलाई निगम के द्वारा बारंबार लोगों से अनाधिकृत विकास व निर्माण के तहत भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण, मिली हुई स्वीकृति के विपरीत निर्माण, आवासीय प्रयोजन में व्यवसायिक निर्माण या बिना स्वीकृति के निर्माण का नियमितीकरण कराने की अपील की जा रही है, इसके लिए शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस भी दिया जा रहा है। बावजूद इसके नोटिस को अनदेखा करने और गंभीरता से नहीं लेने वाले भवन, संस्थान, दुकान आदि को सील बंद करने की कार्रवाई की जा रही है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ/ किराए के घर में रह रहे ऐसे लोग जो कई दिनों से आवास की राह देख रहे थे तथा खुद का पक्का मकान का सपना देख रहे थे इन लोगो का इंतजार आज समाप्त हो गया। 502 हितग्राहियों को आज लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया गया। महापौर नीरज पाल तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास ने लॉटरी की शुरुआत कराई। महापौर ने आवास आबंटित हुए हितग्राहियों को मकान मिलने पर सभी को बधाइयां दी। आवास आबंटन होने पर हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई। लॉटरी प्रारंभ करने के दौरान लगभग 40 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को सर्वप्रथम प्राथमिकता देते हुए उनके लिए पहले आवास आबंटन की कार्यवाही की गई तथा इन लोगों को पहले शामिल करते हुए लॉटरी निकली गई। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर तथा शासन के नियम के तहत भूतल पर आवास आबंटित किया गया। लॉटरी में शामिल होने वाली पहली दिव्यांग हितग्राही बरखा को ग्राउंड फ्लोर में पहला आवास मिला। हितग्राहियों ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, निगम, शासन और प्रशासन सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान, मोर आस के तहत किराएदार के रूप में निवास करने वाले पात्र हितग्राही जिन्होंने 10% की राशि जमा की थी उन्हें आज लॉटरी में शामिल किया गया था। पहले यह राशि अधिक थी शासन ने सहूलियत देते हुए प्रथम किस्त की राशि को कम किया तथा आसान किस्तों में राशि जमा करने की छूट दी है। इसके चलते हितग्राहियों को राशि जमा करने में आसानी हो रही है। गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आवास प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में आज 502 हितग्राहियों को लाटरी के माध्यम से आवास आबंटित किया गया। महापौर नीरज पाल ने इस अवसर पर कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उनका खुद का पक्का घर हो, यह स्वप्न आज हितग्राहियों का पूरा हुआ है। अब बेझिझक अपने आवास में यह रह पाएंगे। बता दे कि आवास आबंटन के पूर्व निगम ने इसे लेकर संपूर्ण तैयारी कर ली थी, हितग्राही भी तय समय पर मौजूद हो गए थे। शांतिपूर्ण तरीके से आवास आबंटन की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हुई। हितग्राहियों ने लॉटरी निकाल कर आवास क्रमांक के आधार पर आवास अपने नाम किया। आवास आबंटन से पूर्व ही लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह था। आज आवास आबंटन के दौरान प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी जागेश्वर कौशल, सभापति गिरवर बंटी साहू, अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, आवास योजना के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
20 साल से किराए के घर में रहने वाली आरती मंडावी ने जाहिर की खुशी 20 साल से किराए के आवास में रहने वाली आरती मंडावी ने बताया कि काफी वर्ष हो मुझे किराए के मकान में रहते हुए, कभी इस घर से उस घर बदलते भी रहा आखिरकार आज जाकर मुझे अपना खुद का आवास मिला है। इसी प्रकार से राकेश भेंडरे ने बताया कि पहले किरायेदारों के लिए किसी भी प्रकार की योजना खुद का घर प्राप्त करने के लिए नहीं था, जैसे ही योजना की जानकारी हुई मुझे मकान की आस बड़ गई, सोचा नहीं था की इतनी जल्दी मकान मुझे मिल पाएगा। 15 साल से किराए के मकान में रहने वाले दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि बहुत ही सपने मैंने मकान के लिए देखे थे, पर नया खुद का मकान बनाने के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, हमेशा इसी विचार में लगा रहता था कि अब कैसे खुद का आवास मिले, घर वालो ने भी बड़ी उम्मीद लगाई थी आज वो मुराद आवास मिलने से पूरी हो गई। हितग्राहियों ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, शासन और प्रशासन सभी का आभार व्यक्त किया।
इन क्षेत्रों में हितग्राहियों को मिला आवास
किराएदारी में निवासरत 91 हितग्राहियों को माइलस्टोन स्कूल के पास, 39 हितग्राहियों को ग्रीन वैली खमरिया, 154 हितग्राहियों को सूर्या विहार के पीछे खमरिया, 81 हितग्राहियों को सूर्या विहार के पीछे खमरिया, 27 हितग्राहियों को अविनाश मेट्रो पॉलिश, 7 हितग्राहियों को केईसी के पीछे खमरिया, 6 हितग्राहियों को एनआर स्टेट खमरिया, 134 हितग्राहियों को आम्रपाली फेस 2 में मकान आबंटित करने की प्रकिया की गई।
दुर्ग । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज दुर्ग-भिलाई की उन सड़कों का निरीक्षण किया जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने ऐसे स्पाट्स में तकनीकी रूप से सुधार करने के लिए कहा, साथ ही ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए भी आवश्यक उपाय करने कहा। सबसे पहले वे इंदिरा मार्केट पहुंचे। उन्होंने वहां पार्किंग स्थल के लिए चिन्हांकित जगह देखे, साथ ही बाजार को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा ताकि ट्रैफिक का दबाव घटे। धमधा नाका के किनारे सर्विस रोड के लिए एजेंसियों को कहा। कलेक्टर ने ऐसी सड़कों का निरीक्षण किया जहां अधिक संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं और इसके चलते जनहानि भी हुई है। ऐसी सड़कों के लिए शीघ्रता से तकनीकी दृष्टिकोण से उपाय करने उन्होंने अधिकारियों को कहा और इस पर शीघ्रता से अमल करने कहा। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास, एसडीएम श्री लक्ष्मण तिवारी, दुर्ग निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, ट्रैफिक डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, आरटीओ श्री अनुभव शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*कोहका रोड में अंधे मोड़ व्यवस्थित करने कहा-* कलेक्टर ने कोहका रोड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ब्लैक स्पाट देखा जहां अंधा मोड़ होने की वजह से अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कर्व बनाने के लिए कहा। साथ ही इस रोड पर जहां डिवाइडर की जरूरत है। वहां इसके निर्माण के लिए कहा। अवंतिबाई चौक में प्रतिमा शिफ्ट करने के लिए कहा गया। साथ ही मोड़ को भी व्यवस्थित करने के लिए कहा गया।
*एनएच अधिकारियों को भी दिये निर्देश*- एनएच में ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक करने के लिए उन्होंने कोसा नाला से लेकर नेहरू नगर चौक तक ट्रैफिक से संबंधित जोखिम वाले बिन्दुओं में आवश्यक तकनीकी सुधार करने कहा। कोसा नाला के पास एनएच की बिल्डिंग हटाई जाएगी ताकि सड़क चौड़ी हो सके। यहां पर सर्विस रोड भी प्रस्तावित है इससे ट्रैफिक की समस्या दूर होगी। एनएच अधिकारियों को उन्होंने डिवाइडर्स पर बोगनवेलिया, मौलश्री आदि पौधे लगाने कहा। वाय शेप ब्रिज पर भी उन्होंने ट्रैफिक संबंधित आवश्यक निर्देश दिये।
*ब्लिकर्स लगाए जाएंगे, डिवाइडर्स बनेंगे और अतिक्रमण हटेगा-* कलेक्टर ने दुर्ग-भिलाई में प्रमुख चौक-चौराहे देखे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेडियम लगाने, झांड-झंखाड़ ठीक करने आदि निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री हैं उन्हें निरंतर हटाने की कार्रवाई करें। व्यू आबस्ट्रक्ट होने की वजह से जो दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे स्ट्रक्चर भी हटाने उन्होंने कहा ताकि मोड़ पर किसी तरह की दुर्घटनाओं में कमी की जा सके।
*बैठक भी ली गई-* कलेक्टर ने इस संबंध में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी ली। बैठक में ही तय किया गया था कि हर स्पाट जहां अधिक संख्या में दुर्घटना हुई है वहां प्रत्यक्ष निरीक्षण कर तकनीकी उपाय के संबंध में चर्चा वहीं पर की जाएगी।
दुर्ग । शौर्यपथ । पाटन ब्लाक में ग्राम सिपकोना में खारुन नदी के किनारे बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा था। इस बात की सूचना प्रशासन को मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए। इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने बोट जब्त की और 700 घन मीटर रेत भी जब्त की। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर श्री मीणा के निर्देश पर लगातार अवैध खनन की मॉनिटरिंग की जा रही है। आज सिपकोना से आई सूचना मिलते ही तत्काल अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में सूचना मिली थी कि मोटर बोट में पंप लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर बोट जब्त की। साथ ही स्थल से 700 घनमीटर रेत भी जब्त की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री प्रकाश सोनी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि रेत के अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग । शौर्यपथ । समाज कल्याण विभाग एवं श्री युवा संकल्प समिति के संयुक्त तत्वाधान में 17 मार्च को स्थान विवेकानंद भवन, पद्मनामपुर, जिला दुर्ग में तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को लाभार्थ करने के उददेश्य से विशाल सामुदायिक कार्यशाला एवं ऑनलाईन तृतीय लिंग परिचय पत्र का पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तृतीय लिंग व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने एवं शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु नेशनल पोर्टल पर समुदाय के व्यक्तियों का ऑनलाईन पंजीयन किया जाकर उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र ऑनलाईन प्रदाय किया जाना है। कार्याशाला को एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने भी संबोधित किया तथा उन्होने कहा कि तृतीय लिंग समुदाय के हितो के संबंध में शासन ने अनेक योजनाएं तैयार की है, जिसका वे लाभ उठा सकते है। उक्त कार्यशाला एवं शिविर में जिले से लगभग 150 तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्ति उपस्थित हुए। 50 व्यक्तियों का तृतीय लिंग नेशनल पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन समाज कल्याण विभाग द्वारा दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार खाद्य विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा 17 व्यक्ति को बी.पी.एल. राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 20 आयुष्मान कार्ड एवं 54 व्यक्तियों का हेपिटाइटिस वैक्सिनेशन क्लाया गया, साथ ही जिला निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों द्वारा 18 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। उक्त शिविर एवं कार्यशाला का शुभारंभ श्री धीरज बाकलीवाल महापौर एवं श्री राजेश यादव सभापति नगर निगम-दुर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव सायं 6ः00 बजे से जिले के तृतीय लिंग समुदाय द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रवीण धर्मा संयुक्त कलेक्टर जिला दुर्ग, श्री कमलेश कुमार पटेल, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, डॉ.सी.बी बंजारे स्वास्थ्य विभाग दुर्ग, श्रीमती रत्ना नामदेव एल्डरमेन समाज सेविका, श्री संजय कोहले, श्री भोला महोबिया पार्षद, सुश्री पूजा चौधरी (सदस्य) लिंग कल्याण बोर्ड, सुश्री जया दादी अध्यक्ष किन्नर समाज, श्री जयकिशन, श्री अंकुश पिल्ले अध्यक्ष युवा संकल्प समिति, श्री लक्की दुबे एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । शहीदे आज़म भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा 23 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में किया जा रहा है,नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने इस शिविर को सफल बनाने तैयारी शुरू कर दी है,रक्तदान हेतु इच्छुक लोगों का पंजीयन शुरू किया गया है जो पंजीयन करवाना चाहते हैं वह 8839324601,98271906301 ,982790500 पर सम्पर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं
हरमन दुलई ने कहा रक्तदान अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देने का बेहतर माध्यंम है नई पीढ़ी को अपने शहीदों के इतिहास भी पता चलेगा व समाज के प्रति उनके दायित्व का भी आभास होगा । मुकेश राठी ने जानकारी दी रक्तदान करने वाले रक्तदानियों हेतु एक व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बनाया गया है जिसमें रक्तदान हेतु मार्गदर्शन व अन्य जानकारियां भी दी जाएँगी जो भी इस ग्रुप से जुड़ना चाहे नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से सम्पर्क कर ग्रुप में एड हो सकता है । रितेश जैन ने जानकारी दी इस रक्तदान शिविर में हमें माहेश्वरी रक्तदान सेवा,सेवक डायग्नोस्टिक,माहेश्वरी समाज दुर्ग एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है
नव दृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दीपक बंसल,जितेंद्र कारिया,अभिजीत पारख,सपन जैन,मोहित अग्रवाल से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है
भिलाई। शौर्यपथ । आज भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने साहू समाज को बड़ी सौगात दी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद खुर्सीपार क्षेत्र में साहू समाज का पहला भवन बनाया गया है। जिसका आज लोकार्पण किया गया है। सिर्फ यही नहीं विधायक श्री यादव की पहल की खुर्सीपार क्षेत्र में भक्त माता कर्मा के नाम से पहला उद्यान का निर्माण भी किया जा रहा है। साहू समाज भवन के बाजू में ही सर्व सुविधा युक्त उद्यान बनाया जा रहा है। इसके अलावा यहां किचन शेड और प्रसाधन कक्ष का भी भूमिपूजन किया गया है।
भिलाई के लाडले विधायक देेवेंद्र यादव लगातार शहर के हित और विकास को लेकर काम कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने खुर्सीपार क्षेत्र में सैंकड़ों विकास कार्य कराए है। खुर्सीपार-छावनी क्षेत्र का काया कल्प कर दिया है। हर साल की तरह ही इस साल भी साहू समाज खुर्सीपार ने माता कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई । माता की पूजा अर्चना में विधायक श्री यादव भी शामिल हुए । विधायक श्री यादव से साहू समाज के लोगों ने मांग की थी कि उनके समाज का एक भी भवन खुर्सीपार क्षेत्र में नहीं है। इसलिए एक भवन सामाज का बनाया जाए। ताकि सामाजिक धार्मिक आयोजन यहां हो सकें। तब विधायक श्री यादव ने समाज के प्रमुखों से वादा किया था कि जल्द ही साहू समाज का भव्य बनाया जाएगा। अगले साल जब हम भक्त माता कर्मा की जयंती मनाएंगे तो अपने समाज के नए भवन में मनाएंगे। इसी वादे के मुताबिक विधायक श्री यादव ने पहल की। स्टीमेंट बनवाया और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू करवाया। इस साल एक साल में साहू समाज का भवन बन कर पूरी तरह से तैयार हो गया है। जिसका आज विधायक श्री यादव ने समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मिलकर लोकार्पण किया।
भक्त माता कर्मा की जयंती खुर्सीपार साहू समाज ने धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया। समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव के मुख्यआतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक श्री यादव ने माता कर्मा को प्रणाम करते हुए समाज को संबोधित करते हुए कहा कि माता कर्मा के आशीर्वाद से आज हम सब यहां पर उपस्थित हुए है। माता की पूजा अर्चना में शामिल होने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। साहू समाज का प्रेम और अशीर्वाद हमें सदैव मिलता रहा है। यहां हमें बहुत अपना पन महसूस होता है। इस अवसर पर साहू समाज ने विधायक श्री यादव का आभार जताया और सामाजिक भवन के उनका धन्यवाद किया।
कोहका में भी साहू समाज ने कर्मा जयंती का आयोजन किया। यहां भी विधायक श्री यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की। समाज के गणमान्य नागरिकों केसाथ महाप्रसादी का वितरण भी किया। माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें प्रणाम किया और कहा कि साहू समाज के लोग बहुत ही साफ दिल के लोग है। साहू समाज ने जो प्रेम और अशीर्वाद दिया है। उसके लिए मैं हमेंशा आभारी रहूंगा।दानीवीर भामाशाह के नाम से चौक का हुआ है नामकरण करने पर साहू समाज ने विधायक का आभार जताया है कार्यक्रम में हरिद्वारिका साहू, सभापति बंटी गिरवर साहू, खेदराम साहू युवा अध्यक्ष दिनेश साहू, मुन्ना साहु एम समस्त साहू समाज के जनमानस उपस्थित थे ।।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
