September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । विगत दिनों नगर पालिक निगम, दुर्ग के क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रं. 37 व 38 मिलपारा में डायरिया की शिकायत प्राप्त हुई व समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया गया। इस परिपेक्ष्य में शिकायत प्राप्त होते ही, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश में उक्त क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया एवं निजी नल कनेक्शन जो कि, पूर्व से नाली के अंदर थे, उन्हें ऊपर शिफ्ट किया गया। उक्त क्षेत्र की पानी आपूर्ति के 08 सेम्पल लिए गए जिसमें से 05 सेम्पल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रयोग शाला में परीक्षण हेतु प्रेषित किये गये व शेष 03 सेम्पल निकाय स्तर पर किया गया है समस्त सेम्पल की टबीडिटी व पी. एच. वल्यू परमीशिवल लिमिट के अंदर पायी गई तथा किसी भी सेम्पल में फिकल कोलीफार्म के अंश नहीं पाये गये है इस परीक्षण प्रतिवेदन से स्पष्ट हो गया है कि उक्त डायरिया या तो फुड पाइजिंग है अथवा अन्य किन्ही कारणों से फैली थी उक्त बीमारी का दो दिनों में रोकथाम हो गया। आज व कल दो दिनों में कोई नया मरीज नहीं मिला है महापौर धीरज बाकलीवाल ने फिर भी जनता से सावधानी रखने, उबला पानी पीने की अपील की है । 

    87 लाख की लागत से होगी नालाें का निर्माण और चैनलाइजिंग 

    विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, टेंडर प्रक्रिया जारी, जल्द होगा काम शुरू 

     

    भिलाई। शौर्यपथ । नगर निगम भिलाई क्षेत्र के कई वार्ड ऐसे है, जहां बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। निकासी बेहतर तरीके से नहीं होने की वजह से नालों का पानी ओवर फ्लो होकर वार्डों के गलियों में लोगों के घरों में भर जाता है।ऐसा ही खुर्सीपार का वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की बस्तियां है। जहां पानी भर जाता है। 

     लेकिन आने वाले बारिश के सीजन में ऐसी नौबत अब नहीं आएगी। क्योंकि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है और अब जल्द ही शहर के ऐसे प्रमुख नालों का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही चैनलाइजिंग की जाएगी। इससे बारिश के सीजन में पानी का बहाव बना रहेगा। बेहतर तरीके से निकास होगी जिससे वार्डों में पानी नहीं भरेगा। 

    नालों का निर्माण और चैनलाइजिंग के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। 87 लाख की लागत से नालों का निर्माण किया जाएगा। भिलाई नगर विधायक श्री यादव समय-समय पर लोगों से मिलते है। उनके वार्ड में जाकर लोगों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानते है। वार्ड में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं और निरीक्षण के साथ ही वार्ड की समस्याओं की भी जानकारी लेते है, ताकि उनका समाधान किया जा सके। इसी कड़ी में विधायक श्री यादव कुछ समय पहले वार्ड 51 पहुंचे थे। जहां लोगों ने बताया कि नालों से सही तरीके से सफाई नहीं होने की वजह से बारिश के पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाता। 

    जब विधायक बने तब से लगातार नालों का करा रहे चैनालाइजेशन बस्तियों में नहीं भर रहा पानी

    जोन 4 अंतर्गत खुर्सीपार में 1.5 करोड़ की लागत से कई वार्ड के नालों का चैनालाइजेशन कार्य पूर्ण हो चुका है बापूनगर, सोनिया गांधी नगर, लक्ष्मीनारायण वार्ड दुर्ग मंदिर क्षेत्र में पानी भर जाता था। जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए योजना बनाई गई और नालों का निर्माण और चैनलाइजिंग कराने की प्रस्ताव पास कर कार्य कराया गया है। 

    जनता की सेवा मेरा धर्म 

    जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है। जनता की सेवा करने के लिए ही मैं राजनीति में आया हूं। खुर्सीपार के नागरिकों ने मुझेे जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। हम लगातार शहर और शहर के नागरिकों के हित और विकास के लिए काम कर रहे हैं और लगातार आगे भी विकास कार्य करते रहेंगे। 

    देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई।

    भिलाई। शौर्यपथ ।

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से छावनी स्थित लक्ष्मण तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। करीब 80 लाख की लागत से इस तालाब में कई विकास कार्य किए जाएंगे। तालाब का सौंदरीकरण, रंग रोगन के अलावा सुंदरता के लिए रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम भिलाई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तालाब सौदरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात करते रहते हैं। एक मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधायक श्री यादव बारी बारी से वार्ड में जाकर लोगों से मिलते हैं। उनका हालचाल पूछते हैं और लोगों के साथ मिलकर उनके वार्ड में हो रहे विकास कार्य का निरीक्षण करते हैं। वार्ड की समस्याओं को जानते हैं और समस्याओं का समाधान करते हैं। इसी बीच मुलाकात की कड़ी में भिलाई नगर विधायक कुछ समय पहले छावनी वार्ड पहुंचे थे जहां लोगों से मिले सबका कुशल क्षेम जाना और वार्ड के विकास कार्यों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने वार्ड वासियों से उनकी समस्याएं भी पूछी थी वार्ड वासियों की मांग पर छावनी लक्ष्मण नगर तालाब के सौंदर्यकरण की योजना बनाई गई थी। प्रस्ताव बनाया गया और जिस पर शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। 

    लक्ष्मण नगर तालाब में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। सबसे पहले तालाब के सौदरीकरण के लिए तालाब की साफ सफाई की जाएगी। करीब 80 लाख की लागत से यहां भगवान सूर्य का मंदिर बनाया जाएगा या यह मंदिर भिलाई का पहला और सबसे भव्य मंदिर होगा। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    यह मंदिर छावनी के लिए एक नई पहचान बनेगी। जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगा। लक्ष्मण नगर तालाब में हर साल छठ पर्व पर छठी मैया की पूजा पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में छावनी के लोग यहां माता की पूजा करने आते हैं और उगते सूरज और डूबते सूरज को अर्द्ध देते हैं। जनता की भावनाओं को देखते हुए यहाँ भगवान सूर्य का मंदिर बनाया जाएगा। 

    एलईडी लाइट से रौशन होगा,रातः में और भी ज्यादा आकर्षक लगेगा

    लक्ष्मण नगर तालाब में ब्यूटीफिकेशन का काम किया जाएगा। घाट को साफ कर जहाँ टूट फुट गए हैं,उसे मरम्मत किया जाएगा। फिर घाट का रंग रोगन किया जाएगा। कलरफुल रंग बिरंगी एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। चारों ओर गार्डनिंग और तालाब के सुंदरता के लिए अन्य जरूरी काम किए जाएंगे। सिर्फ यही नहीं जनता की भावनाओं को देखते हुए विधायक श्री देवेंद्र यादव की पहल से यहां एक भव्य और सर्व सुविधा युक्त डोम सेड का निर्माण किया गया है ताकि कभी भी धार्मिक आयोजन यहां अच्छे से किया जा सके।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत वृद्ध, बीमार, भिखारी, घुमन्तु लोगों का सर्वे के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निगम अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को शहर के अंदर भीख मांगने वाले भिखारियों व वृद्ध लोगो की खोजबीन के लिए निर्देश दिए। इस क्रम में आज उपायुक्त मोहेंद्र साहू, सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,भुवनदास साहू,योगेश सूरे,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा के अलावा राजस्व विभाग और बाजार विभाग द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण के दौरान नागपुर से एक दिन पूर्व ही आये यादन भालेकर को वृद्धा आश्रम ले जाने पर घर वापस नागपुर जाने बात किया गया जिसे रेलवे स्टेशन में छोड़ा गया। बिहार के विजय यादव को कि भीख मांगते पकड़ा गया उसे भी वृद्धा आश्रम छोडने की बात पर रेलवे स्टेशन को वापस चले गये। जोरातराई गांव जिला दुर्ग जोहितीन बाई द्वारा बताया गया रोड सुबह 9 बजे आ भीख मांगकर शाम तक जाने की बात किया जिसे दोबारा निगम क्षेत्र में दिखाई देने पर वृद्धा आश्रम छोड़ने की चेतावनी देकर नगर निगम क्षेत्र में दोबारा भीख मांगने पर मना किया गया है।दुर्ग क्षेत्र में नगर पालिक निगम कर रही है भिखारी की खोजबीन, शहर के मुख्य चौक चौराहों का निरीक्षण कर भेजेंगे वृद्धा आश्रम । 

     

     

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षाकर्मियों, किसानों और बेरोजगारों से लगातार तीन कार्यकाल में क्यों की गई ठगी ?

          दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर आवासहीनों को आवास देने के फैसले पर पहला हस्ताक्षर करने के बीजेपी नेताओं के बयान को कांग्रेस ने हास्यास्पद बताया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बयान को मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताते हुए पूर्ववर्ती रमन सरकार के 15 वर्षीय कार्यकाल को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। राजेंद्र ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन सरकार ने आवासहीनों को आवास देने के फैसले पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किया। 

    राजेंद्र ने भाजपा को घेरते हुए तीखे लहजे में सवाल किया कि रमन सरकार ने किसानों को 2100 रुपए धान का मूल्य देने के फैसले पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किया ? आदिवासियों को जर्सी गाय क्यों नहीं दिया गया ? आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को क्यों दे दी ? 15 साल तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने और शिक्षाकर्मियों के नियमितिकरण के फैसले पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किया गया। सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का हक क्यों नहीं दिया गया ? 

    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को यहां की जनता ने सांसद चुना है। पहले वे सांसद की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं, फिर नई सरकार बनने पर हस्ताक्षर करने का वादा करें। अरुण साव सहित अन्य भाजपा सांसदों ने सांसद चुनाव से पहले जनता से काला धन वापस लाने, महंगाई कम करने, पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमत कम करने का वादा किया था। उन सभी वादों का क्या हुआ ? सांसद होने के नाते उन्होंने कितने बार संसद में केंद्र सरकार से महंगाई कम करने की मांग की। कितने बार हर साल दो करोड़ रोजगार देने का मुद्दा उठाया ? सांसद अरुण साव, विजय बघेल, सरोज पांडेय सहित अन्य भाजपा सांसदों ने संसद में कितने बार जनता से जुड़े इन मुद्दों को उठाया ? पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने 15 साल के शासनकाल में जनता से किये गए वादों को पूरा नहीं किया।

    राजेंद्र ने कहा कि चुनाव सामने देखकर भाजपा के प्रादेशिक नेता छत्तीसगढ़ की जनता से एक बार फिर झूठे लुभावने वादे कर रहे हैं। बेहतर होगा कि वे जनता को झूठे वादे कर सपने दिखाना बंद करें। बेहतर होगा कि प्रदेश के भाजपा नेता मोदी सरकार से किसानों की आय दोगुना करने, महंगाई कम करने, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में कमी लाने और युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करने की मांग करें। भाजपा नेताओं ने पहले किये गए वादों को पूरा ही नहीं किया। अब वे आवासहीनों को आवास देने का वादा कर रहे हैं। आम जनता जानती है कि भाजपा नेताओं के वादे धरे रह जाते हैं। ये वादे कभी पूरे नहीं किये जाते।  

    *छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना के साथ अन्य जन-कल्याणकारी योजनाएं शामिल*

    *न्याय के चार साल की पुस्तक जिला जनसंपर्क कार्यालय मंे विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध*

     

        दुर्ग । शौर्यपथ ।   जीवन में सफलता दिलाने के लिए पुस्तक एक मार्गदर्शक का काम करती है। उनमें से एक छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय के चार साल की पुस्तक है, जिसमें उपलब्धियों का संकलन है। 

          ’न्याय के चार साल’ पुस्तक राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों और जनहितकारी फैसलों पर केन्द्रित है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना के साथ अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी शामिल है। यह पुस्तक जनसंपर्क कार्यालय में उपलब्ध है। विद्यार्थी इसे प्राप्त कर सकते हैं। 

        आगामी दिनों में संघ और राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं चाहे जो भी हो उसका नाम आते ही विद्यार्थियों के मन मे एक डर और चिंता की भावना घर कर जाती है और अक्सर बहुत सारे विद्यार्थी परीक्षा के नाम से ही सहम जाते हैं। इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए सरकार की न्याय के चार साल की पुस्तक में छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे परीक्षार्थी उक्त पुस्तक का अध्ययन कर सफलता की सीढ़ी पार कर सकते हैं। 

    ’न्याय के चार साल’ पुस्तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही सुश्री सुषमा वर्मा ने बताया कि न्याय के चार साल पुस्तक में सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाएं जो आज संचालित है वह आकड़ों सहित बहुत ही अच्छे ढ़ंग से बताया गया है। यह हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। एक अच्छी पुस्तक के अभाव में हम परीक्षा में सफल नही हो पाते हैं। मार्केट में बहुत सारी पुस्तके उपलब्ध होते हुए भी हम सही पुस्तक का चुनाव नही कर पाते। परंतु न्याय के चार साल पुस्तक को पढ़कर लगा कि इससे अच्छी पुस्तक नही हो सकती। न्याय के चार साल की पुस्तक में योजना का नाम, उद्देश्य, शर्त, पात्रता प्रावधान की जानकारी दी गई है।

    प्रस्ताव:हनोदा,धनोरा,महमरा,चिखली,अंजोरा के अलावा 5 गांवों को निगम क्षेत्र में शामिल किये जाने मेयर इन काउंसिल में मिली स्वीकृति:*

         दुर्ग/ शौर्यपथ/  नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर हॉल में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में विकास कार्यों सहित अन्य विषयों को लेकर आयोजित की गई।बैठक में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, ऋषभ जैन, जयश्री जोशी,हमीद खोखर,सत्यवती वर्मा,भोला महोविया,शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया,अनूप चंदनिया, सुश्री जमुना साहू उपायुक्त मोहेंद्र साहू आदि मौजूद थे।बैठक में अहम मुद्दो पर चर्चा की गई,बता दे कि वर्ष 2023-24 के आय व्यय अनुमान पत्रक पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त फिल्टर प्लांट 24,42 एवं 11में पेयजल शुद्धि करण हेतु एलम खरीदी को भी स्वीकृति प्रदान की गई।मिनीमाता चौक से अंडा मार्ग में आ रहे पाइप लाइन को शिप्टिंग पर 76.83 लाख के प्रस्ताव को परिषद में प्रस्तुत किया गया। कसारीडीह तालाब सौंदर्यकरण एवं गोकुलनगर गौठान में आवश्यक सुविधा कार्य एवं निर्माण हेतु निविदा की न्यूनतम दर को स्वीकृति प्रदान की गई।शहर में गन्ना रस विक्रेताओं से पूर्व वर्ष के अनुसार 4840/ तीन माह के लिए दर की स्वीकृति दी गई। निगम क्षेत्र में विकास की संभावना को देखते हुए 10 गांव हनोदा, धनोरा, महमरा,चिखली,जेवरा सिरसा,अंजोरा,पिसेगांव,कोलिहापुरी,मोहलाई,कोटनी के अतिरिक्त कोड़िया, चंदखुरी एवम खपरी गांव को दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। इसके अतिरिक्त 15 वे वित्त के अलावा राजेन्द्र पार्क के संचालन व्यवस्था को स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित करने राजस्व आय को बढ़ाने पर गहन चर्चा परिषद में की गई। इसके साथ ही सफाई व्यवस्थाओं के अलावा राजस्व की स्थित के साथ साथ एमआईसी सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर,एसडी शर्मा, आरके पांडेय,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,प्रकाशचंद थवानी,संजय ठाकुर,राजकमल बोरकर,जावेद अली,शरद रत्नाकर,थानसिंह यादव आदि मौजूद रहें।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा की अध्यक्षता में आज अपने एमआइसी कक्ष में विभागीय समिति की बैठक में राजेन्द्र पार्क के उचित रख-रखाव हेतु पार्क को ठेके पर दिये जाने के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा किया गया । वर्तमान समय में ऐसी इच्छुक संस्थायें जो इस प्रकार के जैसे गार्डनों का रख-रखाव, मनोरंजन, खेलकुद एवं शासन व निगम के कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने का काम करती है, उनके माध्यम से इस प्रकार की कार्य कराये जाने अग्रिम कार्यवाही हेतु अनुशंसा की गई है।राजेन्द्र पार्क में हाईब्रीड लेजर सो संगीत मय फौव्वारा लगाये जाने प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। निगम क्षेत्र के खाली जगह में अर्बन फॉरेस्ट लगाने के संबंध में भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा निगम क्षेत्र में स्थित खाली जगहों में वृक्षारोपण कर अर्बन फॉरेस्ट बनाये जाने की सहमति ली गई । साथ ही गार्डनों की संख्या के हिसाब से चौकीदार, माली एवं मजदूर रखे जाने एवम उद्यानिकी विभाग में जो माली कार्यरत थे, उनमें से बहुत से कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके है एवं बहुत से कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है उक्त संबंध में भी चर्चा हुई। गार्डन रख-रखाव हेतु 02 माली, 06 चौकीदार एवं 20 मजदूर प्लेसमेंट पर रखे जाने की अनुशंसा की गई है!इस दौरान श्रीमती उषा ठाकुर,श्रीमती निर्मला साहू,श्रीमती मीना सिंह,सुश्री श्रद्धा सोनी,श्रीमती हेमा शर्मा,श्रीमती कविता ताण्डी,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह आदि मौजूद रहें।

    दुर्ग। शौर्यपथ। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग (छ.ग.) व्दारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महोदय श्री विपिन जैन के मार्गदर्शन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोषण) अधिनियम 2013 अंतर्गत विभिन्न विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों एवं जिले में गठित शिकायत समिति के लगभग 70 सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला 16 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग (छ.ग.) के प्रेरणा सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में श्री विपिन जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग (छ.ग.) एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री अशोक जयसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता व्दारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री अशोक जायसवाल विषय विशेषज्ञ एवं सुश्री प्रीति बाला शर्मा, संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान श्रीमती बी. देहारी, जिला कार्यालय दुर्ग, श्रीमती पूजा तिवारी, श्रीमती लोकमणी साहू, आईसीपीएस महिला एवं बाल विकास विभाग जिला दुर्ग (छ.ग.) व्दारा विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई जिसमें उक्त अधिनियम अंतर्गत गठित आंतरिक शिकायत समिति, स्थानीय समिति के गठन कार्य प्रणाली जांच प्रक्रिया एवं दण्डात्मक प्रावधान संबंधी जानकारी, लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, टोनही प्रताडना निवारण के लिये कानून एवं विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों एवं जिले में गठित शिकायत समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision