
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ । राज्य शासन द्वारा वर्ष 1994 से प्रदेश के सभी रेडियोग्राफर को मात्र 50 रूपये मासिक भत्ता देने का प्रावधान है। रेडिएशन क्षतिपूर्ति के रूप में 2012 से प्रति सिटी स्कैन रेडियोलाजिस्ट को 80 रूपये तथा रेडियोग्राफर को 40 रूपये देने का प्रस्ताव जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी में निर्णय लिया गया था, जो े आज तक जारी है। इसे तत्कालीन कलेक्टर ब्रजेश मिश्रा एवं डॉ. अजय दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जीवनदीप समिति ने अनुमोदित किया था। इस आशय की जानकारी विस्तार से देेतेे हुए डॉ. ए के साहू रेडियोलॉजिस्ट एवं दिनेश्वर साहू रेडयोग्राफर ने बताया कि कि वर्तमान डॉ. जे.पी. मेश्राम पैथालॉजी विशेषज्ञ भी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव जो वर्तमान में संयुक्त संचालक चिकित्सा सेवांए है, वे भी इसके गवाह है। वैसे भी एक्सरे किरण से ब्लड कैंसर, स्कीन केंसर तथा डीएनए में परिवर्तन की आम शिकायत रही है। इसी कारण न केवल राज्य सरकार बल्कि मध्यप्रदेश सहित केन्द्र सरकार भी अतिरिक्त क्षतिपूर्ति राशि भत्ते के रूप में प्रदान करती है।
उल्लेखनीय है कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ए के साहू एवं रेडियोग्राफर (से.नि.) पर रेडिएशन क्षतिपूर्ति के नाम पर शासन से लाखों रूपये की उगाही का आरोप है जिसकी जांच वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शर्मा कर रहे हैं। यदि वे अपने विभाग के रिकार्ड एवं जीवनदीप समिति की अनुशंसाओं की जांच करे तो स्पष्ट हो जायेगा कि आरोप पूरी तरह दुर्भावना प्रेरित है।
उल्लेखनीय है कि बीपीएल कार्डधारी का नि:शुल्क सिटी स्केन होता है तथा एपीएल या अन्य कोई भी मरीज उससे 50 रूपये रेडिएशन क्षतिपूर्ति के रूप में रेडियोलॉजिस्ट एवं रेडियोग्राफर को मिलता है जिस राशि पर शासन एवं जीवनदीप समिति के निर्णय के अनुरूप भत्ता लेने का अधिकार है। इस निर्णय को बदलने का अधिकार केवल जीवनदीप समिति के वर्तमान अध्यक्ष कलेक्टर प्रशांत मीणा एवं समिति के संयुक्त निर्णय से ही हो सकता है। इस स्थिति में राज्य शासन क्षतिपूर्ति जारी करने हेतु बाध्य होगा।
भिलाई । शौर्यपथ । भिलाई नगर के निगम क्षेत्र और टाउनशिप क्षेत्र में के सड़कों पर इन दिनो दुकानदार दिन प्रतिदिन कब्जा जमाते जा रहे है, और निगम प्रशासन व बीएसपी का नगर प्रशासन इन दिनो ध्यान नही दे रहा है जिसके कारण राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रहा है। शहर की सड़कों पर दुकान सजने से यातायात व्यवस्था गड़बड़ाते जा रही है। दुर्ग से न्यू खुर्सीपार तक और न्ये खुर्सीपार से लेकर नेहरू नगर तक सर्विस रोड पर दुकानदार अपने दुकानों के सामने बेहद आगे तक अपना रेडिमेड कपडे वाले पुतला एवं अन्य दुकानदार अपना अन्य सामान बाहर निकालकर फूटपाथ पर भी व्यवसायिक उद्देश्य से कब्जा कर सर्विस रोड का अस्तित्व ही खत्म हो कर दिये है। इसके कारण चलते पैदल चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
भिलाई टाउनशिप की प्रमुख सड़कों पर दुकानदारों ने फुटपाथ तक में दुकानें सजाई हुई है। इन दुकानों के बाहर बाइक भी खड़ी की जा रही है। जिससे सड़क पर जाम और पैदल राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसपी का तोडफोड़ विभाग पिछले दो सालों से अवैध कब्जों पर बडे ही तेजी से कार्यवाही कर रहा था लेकिन इन दिनो इसकी भी गति थोड़ी ढीली हो गई है, इसके कारण फिर से टाउनशिप के सड़कों पर दुकानदार कब्जा करते जा रहे है। हालांकि बीएसपी का तोडूदस्ता इन दिनो प्रतिदिन सेन्ट्रल एवन्यू में ठेले और खोमचे वालों पर ही कार्यवाही कर रहा है। वहीं निगम क्षेत्र में पावर हाउस की तरफ से दुर्ग की तरफ जाने वाली गैरेज रोड और सेन्ट्रल एवेन्यू पर बने प्रमुख चौराहों के आसपास बनी हुई है। शहर के बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर पाली रोड पर फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में है जिसे लेकर नगर निगम भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं यातायात पुलिस भी दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई व सामान जब्ती की कार्रवाई नहीं करने से दुकानदार सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे हुए है।
सुपेला चौक से लेकर गदा चौक तक सड़क पर दुकान सजाने वालों के चलते हालत बदतर है। पावर हाउस सब्जी मंडी में आबंटित दुकान को गोदाम बनाकर सड़क पर पसरा लगाया जा रहा है। भिलाई के नंदिनी रोड और पावर हाउस चौक के आसपास सड़क पर दुकान सजाने वालों को निगम द्वारा अनेकों बार अभियान चलाकर खदेड़ा जा चुका है। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से सड़क पर दुकान सज जाती है। वर्तमान में भी सड़क पर ठेला खोमचा लगाने से यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रहा है। नंदिनी रोड पर कईं जानलेवा दुर्घटना हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदारों में सड़क पर सजे दुकानों को हटाने में को गंभीरता नजर नहीं आ रही है।
मोर मकान मोर आस योजना के तहत बुजुर्ग महिला के बेटे ने मां की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर में आवास की मांग की*
दुर्ग । शौर्यपथ । गर्मी बढ़ने से तेजी के साथ शहर का जलस्तर गिरता जा रहा है। नलकूपों, कुंओं में पानी का स्तर नीचे उतर गया है, इससे अब लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम पंचायत औरी भाठागांव के समस्त ग्रामवासियों ने तांदुला जलाशय से पानी छोड़ने के लिए कलेक्टर को आवेदन साैंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण गांव में जलस्तर काफी गिर गया है, जिसके चलते निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के फसल में सिंचाई करने की समस्या बढ़ गई है। वर्तमान में ग्राम औरी भाठागांव में लगभग 200 एकड़ में मक्के की फसल लगी है। सिंचाई की सुविधा नही होने के कारण फसल खराब होते जा रही है, इससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जलकार्य की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए।
मोर मकान मोर आस योजना के तहत किरायेदार के रूप में निवासरत परिवारों को नियमानुसार आवास उपलब्ध कराया गया है। इसी परिपेक्ष्य में श्री शंकर लाल सोनी माता श्रीमती सुंदर बाई सोनी उम्र 75 वर्ष ने मोर मकान मोर आस योजना के तहत गोकुल नगर पुलगांव में आवास आबंटन के किए आवेदन किया था। उन्होंने अपने आवेदन में भू-तल पर आवास आबंटित करने की मांग की है। श्रीमती संुदर बाई वृद्ध हैं, जिससे उन्हें सीढ़ी चढ़ने- उतरने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है अतः उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए भू-तल में आवास आबंटन के लिए निवेदन किया। इस संबंध में कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को आदेशित किया।
वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर निवासी श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि तृतीय वर्ग कर्मचारियों को जवाहर नगर दुर्ग में आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सभी सदस्य स्वयं का मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा व्यवसायिक परिसर भी निर्माण कराया गया है, जहां दुकानें संचालित है। इसी आवासीय परिसर में एक व्यक्ति ने अपने मकान के भू-तल को बैंक को किराए पर दे रखा है। साथ ही कुछ सदस्यों ने अपने घर को ही दुकान के लिए किराये पर दे दिया है। इसकी वजह से कालोनी में गाड़ियों और बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
जिला चिकित्सालय के अंतर्गत जीवन दीप समिति के सदस्यों ने जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने जिला चिकित्सालय में नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न मांग कलेक्टर के समक्ष् रखी। कार्यकारिणी सदस्य श्री दिलीप ठाकुर और प्रशांत डोंगवकर ने जीवन दीप समिति की जल्द मीटिंग संपादित करने की मांग भी की। कलेक्टर ने समिति के सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही समिति की बैठक कराने और समिति के सुझावों पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत औंरी सरपंच ने विद्युत कटौती करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी अधिक खपत होने के कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है। पानी की आपूर्ति के लिए कई घरों में पंप के द्वारा पानी खीचा जा रहा है, जिसके कारण पानी हर घर तक पहंुच नही पा रहा है। पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए सुबह व शाम नल चालू करने के समय में ट्रांसफार्मर से विद्युत लाईन बंद कर देने से पानी की आ रही दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। पानी की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम पाटन को जल्द निराकरण हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दुर्ग। शौर्यपथ । जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी एवं जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्ग दर्शन में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आज 13 मार्च 2023 लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला में फाइलेरिया रोग से ग्रसित मरीजों को एमएमडीपी किट का वितरण किया गया इसके साथ ही मरीजों को फाइलेरिया ग्रसित अंगों की सफाई रखने के प्रति भी जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बजारे ने बताया कि ऐसे फाइलेरिया रोगी चिन्हित किए गए हैं। जिनके हाथ-पैर में सूजन आ गई है या फिर उनके फाइलेरिया ग्रसित अंगों से पानी का रिसाव होता है। इस स्थिति में प्रभावित अंगों की सफाई रखना बेहद जरूरी होती है। ऐसे मरीजों को किट दी जा रही है। फिट में प्रभावित अंगों की अच्छी तरह से साफ-सफाई को लेकर टब, मग, तौलिया, साबुन, एवं दवाईयाँ प्रदाय की गई। फाइलेरिया ग्रसित अंगों की साफ-सफाई रखने से इंफेक्शन का दर नहीं रहता है और सूजन में भी कमी रहती है। मरीजों को दवा भी दी जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमितों मरीजों को किट का वितरण किया जा चुका है। क्यूलेक्स मच्छर फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता है। लेकिन संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्ष में उभरकर सामने आते हैं। इससे या तो व्यक्ति को हाथ- पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन वा जाती है। महिलाओं को स्तन के आकार में परिवर्तन हो सकता है। आज के कार्यक्रम में सभी मरीजों एवं उनके साथ आये हुए परिजनों को घर के आस-पास साफ सफाई की व्यवस्था करने एवं मच्छर के काटने से बचने हेतु जानकारी दी गई। इस कार्यक्रय में शहरी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयाम सिंह, बीईटीओ हितेन्द्र कोसले राजेन्द्र डाहरे पर्यवेक्षक ललित साव, सतविंदर सिंह, आर.सी मूर्ति, डी.पी. खरे, अनिल नागदेवे रोहित मांडले मीना यादव, मालती सोनी, लता साव, राधिका भारद्वाज एवं जिला मलेरिया कार्यालय से लक्की दुबे, कमल तिवारी, समरेश पटेरिया विवेक कापरे सभी ने उपस्थित रहकर जानकरी दी।
दुर्ग। शौर्यपथ। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला एडस् नियंत्रण नोडल डॉ अनिल शुक्ला के मार्ग दर्शन में 13 मार्च को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागृह में एचआईवी एवं एड्स एक्ट 2017 अधिनियम विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला द्वारा बताया गया एचआईवी संकणित व्यक्तियों के साथ भेदभाव को रोकने एवं एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को उनके अधिकारों की जानकारी एवं लोकपाल के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किस प्रकार किया जा सकता है। विषय पर जानकारी दी। एचआईवी एवं एड्स एक्ट 2017 अधिनियम एवं लोकपाल के माध्यम से किस प्रकार एचआईवी संक्रमित व्यक्ति अपनी शिकायत किस प्रकार संबंधित अधिकारी तक पहुंचा सकता है, और किस प्रकार कानून का लाभ उठा सकते है। इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से सभी आईसीटीसी, एआरटी, एसटीआई एवं अहना कार्यक्रम लक्ष्यगत हस्तशिल्प कार्यक्रम लिंगवर्कर स्कीम कार्यक्रम के परामर्श दाता एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।
दुर्ग। शौर्यपथ। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्ठ प्राईवेट स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 मार्च 2023 को कन्या छात्रावास परिसर गौरव पथ दुर्ग में आयोजित किया गया हैं। इस प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को सर्व सुविधायुक्त उत्कृष्ट चयनित शिक्षण संस्थाओ में काउंसिलिंग के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। योजनान्तर्गत उत्कृष्ट शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ कक्षा 12वीं तक लाभ प्राप्त करते है। परीक्षा परिणाम घोषित उपरांत दिनांक 15 मार्च 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया जाकर उच्च कार्यालय को मेरिट लिस्ट प्रेषित की जाएगी।
*- जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही आरंभ हो जाएंगे 12 रीपा, युवा उद्यमियों को मिलेगा अवसर, नगरीय निकायों में भी आरंभ होंगे आजीविका केंद्र*
दुर्ग। शौर्यपथ ।जिले में 12 रीपा शीघ्र ही आरंभ हो जाएंगे। इनमें हेल्दी स्नैक्स से लेकर जेम जेली जैसे फूड और गारमेंट से लेकर एलईडी लाइट तक बहुत से आइटम तैयार होंगे। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज विभिन्न ब्लाकों में होने वाली गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। इन 12 रीपा के अलावा नगरीय निकायों में भी आजीविका केंद्र आरंभ होंगे और इसके लिए विस्तार से योजना बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप रीपा के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार सृजन करना है। इसके लिए इच्छुक युवाओं की काउंसिलिंग कर उन्हें प्रेरित करें ताकि वे रीपा में उद्यम आरंभ कर सकें। उल्लेखनीय है कि रीपा में प्रशासन द्वारा शेड एवं अन्य अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उद्यमियों को प्रदान की जाएंगी और इसके लिए बैंक लिंकेज आदि की व्यवस्था भी की जाएगी।
*फोकस होगा क्वालिटी पर-* कलेक्टर ने सभी रीपा में बनने वाले मुख्य उत्पादों पर चर्चा की। उदाहरण के लिए दुर्ग में ढाबा में रीपा में आरंभ होने वाली गारमेंट फैक्ट्री पर उन्होंने कहा कि इसमें फिनिश्ड प्रोडक्ट ऐसा होना चाहिए कि जो गारमेंट में आधुनिक मानकों को पूरा करता हो, इसके लिए गारमेंट इंडस्ट्री में चल रही प्रैक्टिस के मुताबिक कार्य करें ताकि इनके उत्पादों की अच्छीखासी मांग बाजार में पैदा हो। चंदखुरी में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट रीपा में आरंभ होगी। इसके बारे में उन्होंने कहा कि दुग्ध कारोबार में असीमित संभावना है। इसमें क्वालिटी का ध्यान रखा जाए तो इससे जुड़े उद्यमी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं इससे पशुधन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। धमधा के हसदा में टमाटर प्रसंस्करण तथा जेम जेली जूस पैकेजिंग यूनिट आरंभ होगा। इसके लिए भी आवश्यक निर्देश उन्होंने दिये। दुर्ग ब्लाक के कातरो में स्टेशनरी और फ्लैक्स का यूनिट लगेगा। कलेक्टर ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में उत्पादों में काफी नवाचार हुआ है इसका ध्यान में रखते हुए उत्पादन करें। उल्लेखनीय है कि सभी उत्पादों का चयन बाजार की संभावनाओं के मुताबिक किया गया है जिससे अच्छी खासी आय होने की संभावना रहेगी।
*युवा उद्यमियों की होगी काउंसिलिंग*- कलेक्टर ने कहा कि अनेक युवा नौकरी करने के बजाय स्वरोजगार करना चाहते हैं और उद्यम के क्षेत्र में बढ़ना चाहते हैं। इनकी काउंसिलिंग की सुविधा नहीं होने के कारण ये दिशा नहीं तय कर पाते, इसके अतिरिक्त रीपा जैसा क्षेत्र नहीं होने की वजह से आरंभिक कदम उठाने में उन्हें हिचक होती थी। अब यह नहीं होगी।
*नगरीय निकायों में भी आजीविका केंद्र-* कलेक्टर ने नगरीय निकायों में भी आजीविका केंद्र आरंभ करने के लिए अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में भी ऐसे केंद्र आरंभ होने से युवा उद्यमियों के लिए भी अवसर होंगे तथा वे रोजगार सृजन भी अधिक संख्या में कर सकेंगे। इसके लिए गतिविधियों का चयन कर शीघ्र ही ऐसे केंद्र आरंभ करें।
दुर्ग। शौर्यपथ।दुर्ग के प्रतिष्ठित चार्टेड एकाउंटेट संत कवंर राम नगर निवासी श्री चंद लेखवानी की माताजी श्रीमती द्वारी बाई लेखवानी के निधन के पश्चात नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान सम्पन्न हुआ, माताजी के निधन के पश्चात लेखवानी परिवार के श्री चंद लेखवानी,लख्मी चंद लेखवानी,श्रवण लेखवानी,पुष्पा जसवानी,लीला केसवानी,सरला केसवानी,कृष्णा,रेखा,कंचन,प्रियेश,मोहित,रोहित,रचित,पायल जाग्रति,महक सभी की सहमति से नेत्रदान करने का निर्णय लिया व नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से नेत्रदान करवाने हेतु आग्रह किया
नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन लेखवानी जी के निवास पर पहुंचे व प्रक्रिया प्रारम्भ की
दुर्ग जिला चिकित्सालय के सीएम्एचओ डॉ जे पी मेश्राम व डॉ संगीता भाटिया के निर्देश पर नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक,अरुण सिंह,शत्रुहन सिन्हा,विवेक सोनी ने कॉर्निया कलेक्ट किया व उसे सुरक्षित रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचाया
श्री चंद लेखवानी ने कहा आज उनकी माताजी के स्वर्गवास से पूरा परिवार सदमे में है , किन्तु माता जी के नेत्रदान से दो परिवारों को नई रौशनी व् नया जीवन मिलेगा ये माताजी के सत्कर्मों के फल है उनके नेत्रदान हमारे परिवार को सदा प्रेरणा देते रहेंगे
कुलवंत भाटिया ने कहा लेखवानी परिवार शहर के प्रतिष्ठित परिवार है अतः लेखवानी परिवार के नेत्रदान के निर्णय से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी व लोग प्रेरणा लेंगे, राज आढ़तिया ने कहा परिवार के मुखिया के निधन के पश्चात लेखवानी परिवार ने स्वस्फूर्त नेत्रदान का निर्णय लिया जो की एक साहसिक निर्णय है हमारी संस्था की ओर से लेखवानी परिवार को साधुवाद है
रितेश जैन ने कहा यदि भविष्य में कोई देहदान व् नेत्रदान,रक्तदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000 , 9301219898 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दीपक बंसल,जितेंद्र कारिया,अभिजीत पारख,सपन जैन,मोहित अग्रवाल ने
लेखवानी परिवार के निर्णय का स्वागत किया व् साधुवाद दिया
दुर्ग। शौर्यपथ । विश्व महिला दिवस के अवसर पर लोहरसी(तर्रा) पाटन निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता श्रीमती संतोषी सिंह ठाकुर ने अपने पति संतोष सिंह ठाकुर के साथ दुर्ग पहुँच नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से अपने देहदान की घोषणा कर महिला दिवस पर समाज को सन्देश दिया
ठाकुर दम्पति ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,जितेंद्र हासवानी,हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र कारिया को सौंपी संतोषी सिंह ठाकुर की बहन पुष्पा ठाकुर ने देहदान हेतु सहमति दी
संतोष सिंह ठाकुर ने कहा पिछले ५ सालों से मन में देहदान की इच्छा थी अब नव दृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से पूर्ण हुई अब हमारे जाने के बाद हमारा शरीर समाज के कार्य आएगा और हमारा जीवन सार्थक होगा, संतोषी सिंह ठाकुर ने कहा वह अपने साथी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी देहदान हेतु प्रेरित करेंगी
नवदृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन ने कहा ठाकुर दम्पति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आ कर देहदान की घोषणा करना प्रेरणादायी है ,,आशा है इसके सकारात्मक परिणाम आएँगे,, राज आढ़तिया ने कहा आज भी प्रदेश में हजारों लोगों हेतु नेत्रदान व् देहदान की आवयश्कता है जिसके लिए हमारी संस्था लगातार जागरूकता अभियान चला रही है
जितेंद्र हासवानी ने कहा यदि कोई देहदान व् नेत्रदान,रक्तदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000 , 9300673279 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दीपक बंसल,जितेंद्र कारिया,अभिजीत पारख,सपन जैन,मोहित अग्रवाल ने
ठाकुर दम्पति के निर्णय का स्वागत किया व् साधुवाद दिया
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
