September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    भिलाई / शौर्यपथ / आज महापौर नीरज पाल ने 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। अब यह महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रूप में कार्य करेंगी। एक प्रकार से नव वर्ष में इन्हें महापौर ने नियुक्ति पत्र देकर तोहफा दिया है। एमआईसी में इनकी नियुक्ति को लेकर हरी झंडी दी गई थी और विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे में मुस्कान साफ नजर आ रही थी। महापौर ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक वार्ड, मोहल्ले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका शासकीय योजनाओं आदि को लेकर अहम भूमिका अदा करती है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का नियुक्ति आदेश जारी किया है। अब यह महिलाएं निर्धारित वार्ड क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की जिम्मेदारी निभाएंगी। महापौर नीरज पाल के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में रागिनी वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, धनेश्वरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पूर्णिमा निर्मलकर आंगनबाड़ी सहायिका एवं दिलेश्वरी ठाकुर आंगनबाड़ी सहायिका शामिल रही। रागिनी वर्मा को वार्ड क्रमांक 8 बजरंग पारा कोहका, धनेश्वरी को वार्ड क्रमांक 16 अटल आवास कुरूद, पूर्णिमा निर्मलकर को वार्ड 7 आरक्षी नगर कोहका तथा दिलेश्वरी ठाकुर को वार्ड क्रमांक 30 गणेश मंदिर खुर्सीपार में नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को अनिवार्य रूप से विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर अपनी उपस्थिति इन्हें अनिवार्य रूप से परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई में देना होगा, इसके बाद ही इनकी उपस्थिति मान्य होगी। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सेक्टर 5 जोन कार्यालय के जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /इंदिरा मार्केट और स्टेशन रोड से डिवाईडर हटाने की व्यापारियों की मुहिम हर जनप्रतिनिधी, हर प्रशासनिक अधिकारी के दरवाजे तक जा रही है । नये वर्ष में पुन: इस आंदोलन को गति देने के लिए व्यापारियों का प्रतिनिधी मंडल दुर्ग शहर महापौर धीरज बाकलीवाल जी से मिला । डिवाईडर हटाने की मुहिम व इसके लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देने के बाद महापौर से भी समर्थन व सहयोग मांगा गया । महापौर धीरज बाकलीवाल जी ने भी व्यापारियों से इस काम में हर संभव प्रयास करने की बात कही व आश्वस्त किया की इसके लिए हर मंच पर वे व्यापीरियों का साथ देंगे । चूंकि उनके परिवार की भी दुकानें इंदिरा मार्केट क्षेत्र में ही है इसलिए वे भी डिवाईडर से व्यापार व बाजार पर पड़ रहे विपरित प्रभाव को लेकर चिंतित है । ऑन लाईन व ग्राहकों के दूसरे शहर के बाजारों की ओर पलायन के प्रति भी उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्ग निगम व्दारा कुछ ऐसे प्रोजेक्ट पर भी काम हो रहा है जिससे लोग बाजारों की ओर वापस लौटें । महापौर ने भी व्यापारियो के समक्ष इस बात पर सहमति दी की डिवाईड से व्यापार व बाजार को जिस तरिके से नुकसान हो रहा है व ग्राहकों का पलायन हो रहा है वह जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अमले में भी चिंता व चर्चा का विषय है । व्यापारियों की पीड़ा हर मंच पर समझी जा रही है व इसका किस तरह से समाधान किया जाए इस पेंच को समझा जा रहा है । कुछ व्यवहारिक दिक्कते हैं इसलिए थोड़ा समय जरुर लगेगा पर डिवाईडर हटाने के लिए कोई ठोस कदम जरुर उठाया जायेगा । व्यापारियों ने अपनी मांग महापौर के सामने एक लाईन में रखते हुए कहा कि डिवाईडर पूरी तरह से हटाया जाए व पूर्वस्थिति बहाल की जाए ।
    महापौर से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में अनिल बल्लेवार, बसंत कुमार मोदी, राज आड़तिया, पवन बडज़ात्या, दिलीप मारोटी, सुरजीत सिंह सलूजा , विनेश वाघेला,  राकेश गोलछा, दिनेश सुराना, श्रीनिवास शर्मा, सन्नी मोहनानी, जगदीश केवलतानी, टीकमदास मोहनानी, नवीन कुमार अठवानी,  राजा सेलकॉम, निदीश खण्?डेलवाल, विंसेंट डिसूजा, किरण पटेल, विनय वर्मा, विजय सचदेव, निखिल मोहनानी, बालानी जी, नवकार कटपीस, सतीश जसवानी, धरम सिंह, शंकर साहबानी, दिलशाद खान, शेख फैजुद़दीन, किंग मोबाईल, कृष्णा जिंस, एन.के. मोदी, हरिभाई टांक, विनोद  सचदेव, नियाज मंसूरी, इम्तियाज भाई,  संजय चौपड़ा, अनुज चंद्राकर,एजाज मंसूरी, मोंटू, सीटू आदि व्यापारीगण सम्मिलित थे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गौरवपथ का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण 5 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुँचे। गांधी चौक से सुआ चौक तक गौरव पथ के चौडीकरण व उन्नयन कार्य प्रगति पर है। उक्त मार्ग चौडीकरण व उन्नयन कार्य में बाधक पदमनाभपुर, पटेल काम्पलेक्स के सामने स्थित गुमटियो - दुकानों को उसी मार्ग क्षेत्र में व्यवस्थित किया जावेगा। दुकानदारो को 07 दिवस के भीतर आबंटित गुमटी को स्वयं पीछे हटाकर व्यवस्थित करने को कहा गया है। आज निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दुकानदारों से मुलाकात कर मौजूद अधिकारी को निर्देश दिया कि दुकान दारो को सहयोग कर दुकान व्यवस्थापन के लिए दुकानों को 6 फिट तक पीछे करवाने मदद करें। करीब डेढ़ मीटर चौड़ी डिवाइडर के दोनों ओर 7.7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। गौरव पथ टू लेन का होगा। सडक़ के चौड़ी होने से नागरिकों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। गौरवपथ के वर्तमान स्वरूप को बेहतर नया लुक देने तथा सुगम आवागमन के लिए इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गौरवपथ का चौड़ीकरण जेल तिराहा से जेआरडी स्कूल के सामने स्थापित गांधी की प्रतिमा तक किया जाएगा और सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण किया जाएगा किसका कार्य प्रगति पर है। शेष बचे जगह पर सौंदर्यीकरण होगा।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, उपअभियंता विकास दमाहे, करण साहू सहित अन्य मौजूद रहें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 गंजपारा में गलियों और सड़कों में साफ सफाई व्यवस्था और भी बेहतर करने के निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निरीक्षण के दौरान वार्ड  सुपर वाइजर को दिए। उन्होंने प्रतिदिन अपने वार्ड क्षेत्र के गलियों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सफाई दरोगा और सुपर वाइजर मौजूद थे। इसके अलावा आयुक्त श्री चन्द्राकर ने सीधा संदेश दिया कि साफ सफाई व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखें। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि गंजपारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे कबाड़ गाड़ी पड़ी हुई है उस पर कार्रवाही करें साथ ही लोगो के द्वारा मकान निर्माण होने के पश्चात इसके मलबे को सड़क के किनारे मकान मालिक द्वारा ऐसे ही खुले में छोड़ दिया गया है, उन्होंने कहा कि मकान मालिक को मलबा हटवाने को कहे अथवा समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें और मलबा हटवाए। सड़क किनारे मलबा पड़े होने के कारण आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है तथा गंदगी का आलम नजर आता है इसके साथ ही यह नाली को जाम कर देता है जिससे नाली सफाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

     दुर्ग / शौर्यपथ /  जन्समर्पण सेवा संस्था के युवाओं ने मानव सेवा एवं गौ सेवा करके नये साल का स्वागत किया गया। जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के द्वारा 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी को नये साल एवं संस्था के 7वे वर्ष के प्रवेश का पूरे जिले में मानव सेवा,  दिव्यांग सेवा,  गौ सेवा करके किया गया नये साल का स्वागत, एक ओर प्रदेश एवं देश मे नये साल के जश्न मना रहे थे, वही दूसरी तरफ दुर्ग शहर के युवा पार्टी, डांस, मस्ती, जश्न को छोड़कर वर्ष 2022 साल के अंतिम दिवस 31 दिसम्बर एवं नये साल 2023 के प्रथम दिवस 1 जनवरी को सुबह से लेकर रात तक मानव सेवा, गौ सेवा में व्यस्त थे ।
    संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा कि समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है । एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है । इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा 6 साल पूर्व 1 जनवरी 2017 से अनवरत (प्रतिदिन) गरीब, असहाय, अनाथ, एवं विकलांग जनों को नि:शुल्क भोजन वितरण करा रही है,  जिसमे प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोगो को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे भोजन कराया जाता आ रहा है, शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये, एक मात्र यही उदेश्य को लेकर विगत 6 सालों से जन समर्पण सेवा संस्था कार्य कर रही है,  उसी सोच एवं उद्देश्य में संस्था द्वारा प्रतिदिन दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब, असहाय, विकलांग, जरूरतमंदों को खोज खोज कर रात्रि में भोजन करा रही है, साथ ही साथ जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तु नि:शुल्क वितरण कर रही है ।
    जन समर्पण सेवा संस्था के इस कार्य को अनवरत 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था द्वारा विशेष आयोजन किया गया। संस्था के युवाओं ने संस्था के 7वे वर्ष के प्रवेश पर 31 दिसम्बर को दुर्ग के प्रमुख आश्रमों में जाकर जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया, एवं फुटपात में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।
    इस सेवा कार्य में मोहन खंडेलवाल, राहुल शर्मा, अर्जित शुक्ला, विकाश पुरोहित, अंजय ताम्रकार, मयंक शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, शिशुप्रताप शुक्ला, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, रुपल गुप्ता, दद्दू ढीमर, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, हरीश ढीमर, संजय सेन, एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे.. एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गण उपस्थित रहे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ /ग्राम पंचायत पतोरा को ई-रिक्शा क्रय करने हेतु श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग के माध्यम से जिला खनिज मद से राशि आबंटन करायी गई है । ग्राम पतोरा द्वारा क्रय किये गये ई-रिक्शा को श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग, अंजीता गोपेश साहू, सरपंच, ग्रा.पं. पतोरा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया गया।
    जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ई-रिक्शा और ट्रेक्टर ट्रॉली की खरीदी की गई। ग्राम पंचायत पतोरा छत्तीसगढ़ का पहला गांव है जंहा स्वच्छता के लिए इस प्रकार से पहल की गई है। ग्राम में हमेशा स्वच्छता स्थायित्व बनाए रखने के संकल्प के साथ जिला पंचायत दुर्ग परिसर से ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर ग्राम पतोरा की ओर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत, अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, श्रीमती अंजीता गोपेश साहू, सरपंच, ग्रा.पं. पतोरा, रिवेन्द्र यादव, गोपेश साहू, सुरेश कापसे, सरस्वती दीदी स्वसहायता समूह की सदस्य भुनेश्वरी देवांगन, सोहद्रा साहू, दीना साहू, एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

    भिलाई // शौर्यपथ / विदित हो कि जनवरी महीने को सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता रहा है। इस तारतम्य में भिलाई इस्पात संयंत्र में जनवरी, 2023 को सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। संयंत्र के सुरक्षा अभियाँत्रिकी विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार 02 जनवरी, 2023 को बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इस्पात भवन में सुरक्षा ध्वज फहराकर सुरक्षा जागरूकता माह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात् उपस्थित जनसमूह को कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक सुरक्षा एवं अग्नि शमन सेवाएं जी पी सिंह ने सुरक्षा शपथ दिलाई। अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा सुरक्षा अभियाँत्रिकी विभाग द्वारा तैयार सेफ्टी ऑडिट शेडयूल का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशकों, मुख्य महाप्रबंधकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
    बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि संयंत्र मे विभिन्न विभागों एवं परियोजनाओं के क्षेत्र मे कार्यरत सभी नियमित एवं ठेका श्रमिकों की सुरक्षा के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये जायें ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके । हमें अपने क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए बेहतर हॉउसकीपिंग एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। हाल ही में भिलाई इस्पात संयंत्र में शून्य सहनशीलता नियम को लागू किया गया है, जिसका हम सभी को सख्ती से पालन करना है। मुझे विश्वास है कि भिलाई बिरादरी सुरक्षा व स्वास्थ्य मानकों तथा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये दुर्घटनारहित उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगी ।
    इसी कड़ी में माह जनवरी में संयंत्र स्तर पर विभिन्न सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा 02 जनवरी को संयंत्र के विभिन्न विभागों, संयंत्र भवन, इस्पात भवन एवं एक्सपांशन कार्यालय में सुरक्षा ध्वज फहराया गया। मुख्य महाप्रबंधक एवं विभाग प्रमुखों द्वारा संयंत्र के संबंधित विभागों में सुरक्षा ध्वज फहराकर सुरक्षा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, जनसंपर्क विभाग के साथ अन्य विभागों का परोक्ष व अपरोक्ष रूप से सराहनीय योगदान रहा।

    -24 करोड़ 28 लाख के कार्यों का हुआ भूमि पूजन जिससे क्षेत्र के गांव होंगे लाभान्वित
    -8 करोड़ 83 लाख के एनीकट निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण, पाटन की खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक 2 में होगा निर्माण कार्य

        दुर्ग / शौर्यपथ / आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में 9 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से दुर्ग जिले के खारुन नदी पर निपानी एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिससे लाभान्वित ग्राम निपानी एवं टिपानी क्षेत्रों में भू-जल संवर्धन होगा एवं 235 हेक्टेयर में स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसी क्रम में खारुन नदी में ग्राम कौही के पास 4 करोड़ 86 लाख की लागत से, ग्राम बोरेंदा में 03 करोड़ 93 लाख, ग्राम तर्रीघाट में 3 करोड़ 74 लाख की लागत से तटबंध निर्माण कार्य के भूमिपूजन का कार्य किया गया। जिससे लाभान्वित ग्रामों में भूमि का कटाव रुकेगा। ग्राम उमरपोटी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णाेद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के कार्य हेतु एक करोड़ 97 लाख राशि स्वीकृत की गई है जिससे कृषकों को 93 हेक्टेयर कृषि भूमि से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
           मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ 83 लाख के एनीकट निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, यह निर्माण कार्य पाटन की खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक 2 में होगा जिससे भू जल संवर्धन एवं निस्तारी में एक व्यापक बदलाव आएगा। आसपास के क्षेत्र के 225 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा स्वयं के साधन से उपलब्ध होगी।
       मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी और अपने कदम समृद्धि और विकास की ओर बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा क्षेत्र में सिंचाई का विस्तार होने से कृषि में व्यापक पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में वर्तमान और भविष्य दोनों कृषि का है और कृषि में सहभागिता देने वाले कृषक हमेशा अग्रणी रहेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / ग्राम सुरपा बेल्हरी में सतनाम धर्म के प्रणेता संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने उन्हें समाज में एकता, भाईचारे और समरसता के संदेश के साथ साथ समाज के लोगों को संगठित करने में अपना विशेष योगदान देने वाला बताया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घासीदास बाबा का स्मरण करते हुए जीवन की दिशा सकारात्मक रखने  की सलाह दी।उन्होंने देश के संविधान का उदाहरण दिया जिसमें समानता पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान में लिखें समानता के अधिकार गुरु घासीदास बाबा के शब्दों में भी परिलक्षित होते थे। उन्होंने पंथी  का जिक्र किया, जिसमें लिखे सभी उपदेश छत्तीसगढ़ी में है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बाबा ने छत्तीसगढ़ में वृहद स्तर पर कार्य किया है और इसके गौरव को भी बढ़ाया है।
         इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि 31 मार्च तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त किसानों को दे दी जाएगी। उन्होंने कहा शासन विद्या के मंदिर को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। शासन जीर्णाेद्धार किए गए स्कूलों में गोबर के पेंट से  रंग रोगन का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए छत्तीसगढ़ शासन कार्य कर रही है। हमारे राज्य के किसान , युवा एवं नागरिक  समृद्ध हो इसके लिए वैकल्पिक दिशा की ओर भी बेहतर से बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि चारों दिशा में समावेशी विकास किया जा सके।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision