
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । शहर में अतिक्रमण पर राजस्व विभाग की प्रभावी कार्रवाई जारी है। बोरसी, हनोदा रोड और मीनाक्षी नगर में अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलते ही आज एसडीएम श्री लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर निगम दुर्ग का अमला मौके पर पहुंचा। इन जगहों में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी और फेंसिंग तथा डीपीसी कराई गई थी। इसे तोड़ने की कार्रवाई मौके पर ही की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम श्री तिवारी ने बताया कि राजस्व अमले को अतिक्रमण को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है। फील्ड में बारीक नजर रखने के इन्हें निर्देश दिये गये हैं और अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलते ही कार्रवाई के लिए कहा गया है। इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा बोरसी, हनोदा रोड, मीनाक्षी नगर में अवैध प्लाटिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग का अमला पहुंचा। यहां पर फेंसिंग कराई जा रही थी और डीपीसी कराया जा रहा था। इसे हटाने की कार्रवाई निगम अमले द्वारा की गई।
एसडीएम ने बताया कि अवैध प्लाटिंग के मामलों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और ऐसे तत्वों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री तिवारी ने बताया कि राजस्व अमले से नियमित रूप से अपडेट ली जा रही है और वे लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारी श्री दुर्गेश गुप्ता, श्री प्रकाश थवाने, श्री गिरीश दीवान एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन व आबकारी आयुक्त निरंजन दास व प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी उपायुक्त आबकारी अधिकारी नोहर सिंह ठाकुर, अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध शराब धारण, विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किये गए। पहले प्रकरण में ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग में आरोपियों सेवती सिन्हा के ग्राम मोहरेंगा स्थित बाड़ी से कुल 72.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जाकर जेल दाखिल किया गया। दूसरे प्रकरण में शिव मंदिर ढोर तालाब के पास, जिला दुर्ग में मध्य प्रदेश की शराब जप्त किया गया। आरोपी डागेश साहू पिता राम प्रसाद साहू, साकिन- ग्राम गडरिया पारा कुरूद जिला दुर्ग से एक ब्राउन रंग के सूटकेस में भारी 8 नग बोतल ब्लेंडर प्राईड और 8 नग बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की फॉर सेल इन मध्य प्रदेश ऑनली प्रत्येक बोतल की क्षमता 750 उस कुल मात्रा 12.0 बल्क लीटर जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जाकर जेल दाखिल किया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस एन साहू, अशोक अग्रवाल, दीपक ठाकुर, जेबा खान आबकारी उप निरीक्षक नीलम स्वर्णकार, भुनेश्वर सिंह सेंगर, रामानंद दीवान आबकारी मुख्य आरक्षक भोजराम रत्नाकर आबकारी आरक्षक विजय वर्मा, अशोक वर्मा, फागू राम टंडन, देव पटेल, लक्ष्मीनारायण भरथरी व महिला आरक्षक संगीता ध्रुव व चितेश्वरी वाहन चालक जे.दीपक राजू, कृष्ण कुमार कोसले व नोहर साहू कार्यवाही दौरान उपस्थित रहे।
विभाग द्वारा कार्यवाही कर छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कायम कुल 2 प्रकरणों में 84.2 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई है। इस प्रकार 1 फरवरी से 8 मार्च 2023 तक विभाग द्वारा कुल 13 प्रकरणों में 464.18 बल्क लीटर मदिरा एवं वाहन जप्त किये गए।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस के मदर्स मार्केट में महिला दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को होली के दिन पड़ जाने के कारण महिला दिवस आज मनाया गया। मदर्स मार्केट पावर हाउस के प्रांगण में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी,महिला एवं बाल विकास प्रभारी मीरा बंजारे तथा पीडब्ल्यूडी प्रभारी एकांश बंछोर ने महिलाओं को सम्मानित किया। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं को रोजगार देने तथा एक प्लेटफार्म देने के मकसद से महिला मदर्स मार्केट तैयार किया गया है जहां महिलाएं अपने घरेलू उत्पादों को मार्केट के माध्यम से विक्रय कर पा रही है, उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में जितना भी कहा जाए वह कम है। महापौर नीरज पाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तथा महिलाओं के उत्थान के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अनेकों काम हो रहे हैं, महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं, गौठान में भी महिलाएं अलग-अलग गतिविधियां अपनाकर लाभ अर्जित कर रही हैं। अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई प्रेषित की। बता दें कि 27 फरवरी से 2 मार्च तक स्व सहायता समूह, सीएलएफ तथा एएलएफ की महिला समूह के द्वारा वार्ड क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सम्मेलन किए गए जिसमें महिला संगठनात्मक के विषय में भी जानकारी दी गई, इस दौरान अनेक प्रकार के खेल के आयोजन भी महिलाओं के मध्य हुए। इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को आज सम्मानित किया गया। मदर्स मार्केट में महिलाओं के द्वारा घरेलू प्रोडक्ट के तहत कपड़े से बने सामग्री, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के उत्पाद, बांस से बने उत्पाद, खाद्य उत्पाद, मनिहारी से संबंधित सामग्रियां एवं फूलों से बने विभिन्न प्रकार के बुके, हार इत्यादि की प्रदर्शनी कर इनकी बिक्री भी की गई तथा आज के आयोजन में मनमोहक प्रस्तुतियां महिलाओं के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस एवं मिशन मैनेजर, अमन पटले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के मध्य आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। आयुक्त ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए मार्केट क्षेत्रों में व्यापारी वृक्षारोपण करें तथा इसे संवारने की जिम्मेदारी लें तो शहर में हरियाली का दायरा बढ़ेगा। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि मार्केट क्षेत्रों में बहुत ही कम स्थान मिल पाता है, लेकिन स्वच्छ वातावरण के लिए मार्केट क्षेत्रों में भी उपयुक्त स्थानों पर वृक्षारोपण व्यापारियों के सहयोग से किया जा सकता है, व्यापारी अपने द्वारा लगाए गए पौधों की स्वयं देखरेख करे तो पौधे सत प्रतिशत बड़े हो पाएंगे तथा अच्छा वातावरण लोगो को मिल पाएगा। इस दिशा में उन्होंने व्यापारियों से सहयोग करने कहा, उन्होंने कहा कि आजकल आधुनिक तरीके से कम स्थानों पर प्लांटेशन की नई तकनीक में काम किया जा रहा है। जहां पर टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक लगे होते हैं वहां पर भी अच्छी तकनीकों का उपयोग कर वृक्षारोपण किया जा सकता है। बहुत ही कम स्पेस वाले स्थानों में ऐसे वृक्षारोपण कारगार भी साबित हो रहे हैं। इसके लिए ऊंचाई वाले पौधे और सुरक्षा की दृष्टि से लगे हुए पाइप की तकनीक काफी उपयोगी है, पाइप लगे होने के कारण सुरक्षात्मक दृष्टि से इन्हें हानि भी नहीं होती है और पौधे बढ़ते चले जाते हैं, इन्हें कम जगह वाले स्थानों में आसानी से लगाया जा सकता है। प्रारंभिक दौर में पौधों की देखरेख की आवश्यकता बहुत होती है यदि इसकी जिम्मेदारी व्यवसायी ले ले तो मार्केट क्षेत्रों को भी हरियाली युक्त किया जा सकता है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हामी जताई है तथा शीघ्र ही इस पर अमल करने की बात कही है। नियमितीकरण को लेकर कुछ संशय व्यापारियों के मन में था, निगमायुक्त ने इसके बारे में विस्तार से चेंबर ऑफ कॉमर्स को जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि अपने सभी व्यापारिक बंधुओं को नियमितीकरण के बारे में बताते हुए अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने पहल करें और आवेदन कराकर इसका लाभ दिलाए। आज की बैठक में प्रमुख रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव अजय भसीन, भूषण अग्रवाल, सुरेश होतवानी, पवन अग्रवाल, सुभाष साहू, सुनील मिश्रा, विनय सिंह, रितेश अग्रवाल, अखिलेश सिंह भिलाई निगम से प्रभारी भवन अनुज्ञा अधिकारी तपन अग्रवाल एवं भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू मौजूद रहे।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत महापौर नीरज पाल तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आधार कार्ड के अपडेशन के लिए तथा आयुष्मान कार्ड तैयार करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने शिविर का शेड्यूल का आदेश जारी कर दिया है। शिविर 23 फरवरी 2023 से प्रारंभ हो चुका है। शिविर के माध्यम से जिनके आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व बने हुए हैं उनके आधार कार्ड को अद्यतन करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए शिविर में आधार कार्ड के ऑपरेटर मौजूद है। शिविर के सफलतम आयोजन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा आधार अपडेशन के लिए भिलाई निगम के वार्ड क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई अपील करता है कि शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनवा लें। शिविर में आधार कार्ड अपडेशन के लिए 1384 लोग पहुंचे और अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 799 ने अप्लाई किया है। शिविर में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और योजनाओं का लाभ ले रहे है।
इन वार्ड क्षेत्रों में होगा शिविर का आयोजन 10 मार्च 2023 को वार्ड क्रं. 11 फरीद नगर टाटा नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 26 रामनगर मुक्तिधाम कर्मा भवन लोधी पारा, वार्ड क्रं. 54 सेक्टर 01 दक्षिण जनता कार्यालय क्रिकेट मैदान के पास, वार्ड क्रं. 48 जोन-03 खुर्सीपार पम्प हाउस मैदान, वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 पश्चिम रेल्वे स्टेशन बस्ती, 11 मार्च 2023 को वार्ड क्रं. 12 रानी अवंती बाई कोहका बजरंग चैंक कर्मा भवन के पास, वार्ड क्रं. 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 55 सेक्टर 02 पूर्व डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 49 सुभाष मार्केट खुर्सीपार सिद्वी विनायक मंच गणेश मंच के पास, वार्ड क्रं. 68 सेक्टर 08 शिव मंदिर सड़क 12 बी.एन.एस., 13 मार्च 2023 को वार्ड क्रं. 13 पुरानी बस्ती कोहका मंगल बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्रं. 28 प्रेम नगर चैता मैदान भवन, वार्ड क्रं. 56 सेक्टर 02 पश्चिम डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 50 शास्त्री नगर गणेश मंच सड़क 36 व 37 के मध्य, वार्ड क्रं. 69 सेक्टर 08 वरिष्ठ नागरिक मंच, 14 मार्च 2023 को वार्ड क्रं. 17 नेहरू नगर नेहरू भवन, वार्ड क्रं. 29 वृन्दा नगर वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर उड़िया भवन कार्तिक चौक शिवाजी नगर, वार्ड क्रं. 70 शहीद कौशल यादव हुड़को सियान सदन, 15 मार्च को वार्ड क्रं. 18 काॅन्ट्रेक्टर कालोनी आमोद भवन में शिविर लगेगा।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया से बचाव व रोकथाम के लिए जन समुदाय में जागरूकता लाने तथा मौसमी जल जनित बीमारियों उल्टी-दस्त, पीलिया, डायरिया, टाइफाइड से बचाव रोकथाम और महामारी नियंत्रण के साथ ही ग्रीष्म ऋतु में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग से आए हुए एक्सपर्ट ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए जिला महामारी विशेषज्ञ रितिका सोनवानी, ट्रेनिंग ऑफिसर हितेंद्र कोसरे तथा लकी दुबे ने बीमारियो के लक्षण उभरने तथा इसके उपचार कराने और बचाव के उपाय भी बताए गए। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
डेंगू की रोकथाम के लिए यह उपाय अपनाएं घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें, पानी जमा होने वाले स्रोतों को नष्ट करें। जमे हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल तथा मिट्टी तेल का छिड़काव अवश्य करें। मच्छर से बचने मच्छरदानी का उपयोग करें।
मच्छरों को कम करने के लिए इन पौधों को करें रोपण आवासीय क्षेत्र में मच्छरों को कम करने के लिए तुलसी, कृष्ण तुलसी, ओडोमॉस, पुदीना, दमनक, अजवाइन, मरीच, लहसुन, गेंदा तथा लेमनग्रास के पौधों को घरों में लगा सकते हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर निगम में अधिकारियों कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल,कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, समेत पार्षद,एल्डरमेन व अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली,निगम रंगों से सराबोर रहा। समारोह में जहां अबीर गुलाल उड़े, वहीं चुटकले और कविताओं ने भी समां बांध दिया। विधायक अरुण वोरा एवं मेयर धीरज बाकलीवाल ने सभी पार्षदों,नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। विधायक एवं मेयर बोले, होली का रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देती है।होली के रंगों के साथ नाचे पार्षद,अधिकारी व कर्मचारी, उन्होंने सभी शहरवासियों को होली पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार है,आयुक्त ने सभी के साथ होली खेली और शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में लोगो ने जमकर धमाल मचाया,मौज मस्ती करते हुए गुलाल उड़ाया।सभी ने पकोड़ी और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।होली मिलन समारोह में होली के पर्व का खुमार लोगो के सिर चढ़कर बोल रहा है।इस अवसर पर अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,भोला महोविया,मदन जैन, राजकुमार नारायण,पार्षद श्रद्धा सोनी,बिजेंद्र भारद्वाज,मनीष साहू,निर्मला साहू,भास्कर कुंडले,ज्ञानदास बंजारे, काशीराम कोसरे,प्रकाश जोशी,कमल देवांगन,संतीश देवांगन,चंद्रशेखर चन्द्राकर,काशीराम कोसरे,मनीष साहू,अजय गुप्ता,कृष्णा देवांगन,हरीश साहू, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,कुलेश्वर साहू,कन्या ढीमर, समेत अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। दुर्ग शहर में भी शांति और अमन का वातावरण बना रहे इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने निगम के कर्मचारी-अधिकारियों को भी होली पर्व के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शहरवासियों के मंगल की कामना भी की है। इसके साथ ही महापौर ने होली पर्व के अवसर पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में इस दिन पानी मिले इसके लिए उन्होंने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि पानी की महत्ता को देखते हुए इसका सदुपयोग करते हुए पानी का उपयोग करें।
दुर्ग । शौर्यपथ । अय्यूब खान पूर्व अध्यक्ष लोकसभा युवा कांग्रेस दुर्ग ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विधानसभा में पेश किये गए पांचवे बजट को शानदार बजट है ये बजट होली त्योहार के ठीक दो दिन पहले आया है जो प्रदेश वासियों को सरकार तरफ से उपहार की तरह है बीना किसी चीज को महगा किये बगैर छत्तीसगढ़ के विकास को और गति देने और जनता के लिये है ये बजट है
अय्यूब खान ने कहा कि यह सिद्ध की जनता के कल्याण के लिए से बनाया गया बजट है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस पावन बजट के लिए बधाई देते हुए सहित समूचे प्रदेशवासियों को भी जनकल्याणकारी बजट के लिए बधाई दी है।
इस बजट मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, होमगार्ड के जवानों, ग्राम पटेल, मिडडे मील के रसोइये आदि वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का प्रावधान करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता को दर्शाता है। सिंचाई सुविधा में पिछले चार साल से लगातार वृद्धि करने के बाद इस बार भी सिंचाई संसाधनों के तहत नरवा उन्नयन का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अन्न का उत्पादन ज्यादा हो सकेगा। वाटर रीचार्जिंग की दिशा में भी उल्लेखनीय सकारात्मक नतीजे देखने मिलेंगे।
सुगम यातायात के लिए नई राजधानी नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रावधान कर मुख्यमंत्री ने लाखों दैनिक रेल सेवा यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इसी तरह चार नए मेडिकल कालेज, आईटीआई के उन्नयन, 101 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने के प्रावधानों से प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शानदार बजट प्रावधानों से बच्चों, नौनिहालों और युवाओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
अय्यूब खान ने कहा कि रीपा का उन्नयन, शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्क खोलने से रोजगार के अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा से युवा बेरोजगारों को बड़ी राहत मिलेगी।
पत्रकारों के लिए 25 लाख रुपए के ऋण पर ब्याज अनुदान की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने राज्य के चौथे स्तंभ से जुड़े पत्रकार भाईयों को बड़ी राहत दी है। अय्यूब खान ने कहा कि पेश किये गए बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यवासियों के लिए अनूठी सौगातों का पिटारा खोल दिया है। यह बजट राज्य के विकास में अहम रोल अदा करेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
