
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / वैशाली नगर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर नशीली दवाओंं को बेचने ग्राहक तलाश करते हुए जवाहर नगर ओमशांति चौक सब्जी मंडी के पास से दो आरोपियों को पकड़कर उनके पास से 749 नग अल्प्राजोलम टेबलेट एवं नाईट्राजेपाम टेबलेट नशीली जब्त की है। वैशाली नगर थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि पकडे गये आरोपी जिनको घेराबंदी करके पकडा गया है उनमे आरोपी विनोद तिवारी पिता मार्कण्डेय तिवारी उम्र 36 साल साकिन आन्ध्रा स्कुल के पास केम्प 1 वृंदा नगर एवं योगेश राव डाहट पिता स्व वेंकट राव डाहट उम्र 34 साकिन हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ थाना जामुल है।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर निर्मल कोसरे ने फिर एक बार विकास कार्यों को गति प्रदान किया है। उन्होंने भिलाई . चरोदा नगर निगम क्षेत्र के पांच वार्डों में बुधवार को भूमिपूजन कर सीसी रोड नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित वार्डवासियों ने निरंतर चल रहे विकास कार्यों के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया।
भिलाई . चरोदा नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को फिर एक बार भूमिपूजन कर पांच वार्डों में 82 लाख रुपए से होने वाले सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। महापौर श्री कोसरे सबसे पहले अपनी टीम के साथ भिलाई.3 के वार्ड 10 शांति पारा पहुंचे। यहां पर उन्होंने 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले आरसीसी नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके पश्चात क्रमश: वार्ड 14 नेहरू नगर एवं वार्ड 15 गांधी नगर में भूमिपूजन कर 8 . 8 लाख रुपए आरसीसी सड़क व नाली निर्माण प्रारंभ कराया। महापौर ने वार्ड 31 देवबलोदा में 50 लाख रुपए की लागत से आरसीसी सड़क और 8 लाख रुपए से होने वाले नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। आखिर में उन्होंने वार्ड 30 उरला में 8 लाख रुपए से होने वाले नाली निर्माण की आधारशिला रखी। महापौर निर्मल कोसरे ने उपस्थित जनसमूह को लंबित विकास कार्य शुरू होने की बधाई देते हुए गुणवत्ता पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस वेंकट रमना, मनोज डहरिया, संतोषी निषाद, दीप्ति वर्मा, एम जॉनी, देव कुमारी भलावी, ईश्वर साहू, पार्षदगण टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, भारती राम सूर्यवंशी, हेमंत गुलमोहर वर्मा, गुरुचरण सिंह, निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, उप अभियंता मुकेश रात्रे, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, रानी वर्मा, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव, मो आमिर, अनिल सहित संबंधित वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति व जीवन आनंद फाउंडेशन द्वारा श्रीराम चौक दशहरा मैदान जोन -2 में श्रीराम कथा व श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत खुर्सीपार क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का भ्रमण किया। कलश यात्रा में महाराष्ट्र एवं उड़ीसा के ढोल धमाल के साथ आंध्रप्रदेश का वाद्य दल भी चल रहा था। जय श्रीराम के जयघोष के साथ कलश यात्रा खुर्सीपार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा व यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान खुर्सीपार क्षेत्र का उत्साह देखते ही बन रहा था।
हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा शुरू की। कलश यात्रा जोन 1 हनुमान मंदिर शिवालय से विभिन्न मार्गों से होते हुए जोन .3, सुभाष मार्केट श्री राम चौक स्थित दशहरा मैदान पहुंची। यहां वेदमंत्रों के साथ कथा स्थ्ल पर यज्ञ स्थल का पूजन किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं छग शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इतने वृहद आयोजन की प्रशंसा करते हुए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भिलाईवासियों के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि यहां इतने वृहद रूप से श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने भी पूरे कलश यात्रा के दौरान व्यवस्था संभाली साथ ही साथ समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्राचीन कला के सहर्ष दर्शन होंगे। उन्होंने समस्त भिलाईवासियों से आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज महापौर नीरज पाल और निगमायुक्त रोहित व्यास तथा एमआईसी मेंबर व स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से लेकर सुपरवाइजर स्तर के कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में 100त्न डोर टू डोर कलेक्शन के साथ ही सूखा कचरा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक लेने के निर्देश दिए गए। वही सूखा कचरा अलग तथा गीला कचरा अलग देने के लिए रहवासियों को जागरूक करने कहा गया। सफाई के लिए रोस्टर सिस्टम का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसएलआरएम सेंटर की व्यवस्था सुधारते हुए खाद निर्माण करने कहा गया है। सड़कों की सफाई, नालियों की सफाई पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए तथा शहर में कहीं भी डंपिंग साइट न हो इसके कड़े निर्देश दिए गए। निर्माण एवं विध्वंस के मलबे पर कार्रवाई करने के लिए निगम विशेष अभियान चलाएगा, इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। सड़कों पर मलबा बिखेरकर सड़क बाधा करने वालों को चेतावनी देने के साथ ही मलबा को हटाने तथा जुर्माना लगाने की कार्यवाही भी की जाएगी, अब इस पर निगम सख्ती दिखायेगा। नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को भी नोटिस जारी किया जाएगा और फिर भी नहीं मानने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुपरवाइजर स्तर के कर्मचारी अपने वार्ड क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। नालियों पर कचरा फेंकने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा वही खटाल संचालक यदि सड़कों या नालियों में गंदगी फैलाएंगे तो बड़े जुर्माने की कार्रवाई उनके ऊपर की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश बैठक में दिए गए हैं। ऐसे दुकान जहां से कचरा सड़कों व नालियों पर फैलने की संभावना होती है इन दुकान संचालकों को अनिवार्य रूप से सूखा कचरा एवं गीला कचरा के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखना होगा, इसकी नियमित मॉनिटरिंग जोन स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे। डस्टबिन नहीं रखने वालों पर भी जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक एवं सामुदायिक सुलभ शौचालय में हमेशा साफ-सफाई तथा बेहतर व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश बैठक में अधिकारियों को दिए गए हैं। स्वच्छता मापदंडों के अनुरूप पूरे कार्यों को करने कहा गया। सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए टिप्स देने के साथ ही कर्मचारियों से भी सुझाव लिए गए। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पांडे, अनिल मिश्रा, वी. के. सैमुअल, अंकित सक्सेना, सुदामा परघनिया, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, वीरेंद्र बंजारे, अंजनी सिंह एवं मांझी आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में रत्न निधि चेरिटेबल ट्रस्ट, मुबंई रोटरी क्लब ऑफ पूना डाऊनटाऊन और जैनत्व महिला मंडल, पद्मनाभपुर, दुर्ग के संयुक्त सहयोग से 18 दिसंबर 2022 को जैन दादाबाड़ी मालवीय नगर दुर्ग में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। ऐसे लोग जिनके कोहनी के नीचे मूल हाथ का हिस्सा नहीं होने पर उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इन लोगों को शिविर में अमेरिका से बने कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। जिससे लोग अपनी दैनिक दिनचर्या का कार्य आसानी से कर सकेंगे। शिविर में 10 विशेषज्ञ डॅाक्टरों की टीम के द्वारा हाथ लगाने कार्य किया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने कहा कि द्विव्यांगजनों के लिए ऐसे शिविरों को महत्वपूर्ण पहल बताया और उन्होंने जरूरतमंदों से अपील की कि इस शिविर का लाभ लें।
जैनत्व महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति अनिता पारख ने बताया कि दूर्भाग्यवश जिनके हाथ नहीें है या किसी कारण वश जिनके हाथ कट गए है, उन्हें नि:शुल्क कृत्रिम हाथ लगाने का कार्य हमारी संस्था के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया यह कृत्रिम हाथ अमेरिका से बनकर आएगें जिनकी मद्द से हितग्राही खाना बनाना, लिखना, गाड़ी चलाना, धान कटाई जैसे कार्य कर सक्षम बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि कृत्रिम हाथ लगाने के लिए कोहनी के नीचे कम से कम 4 इंच हाथ का हिस्सा होना चाहिए जिससे कृत्रिम हाथ को आसानी से लगाया जा सकता है। अभी तक 110 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर इस शिविर का लाभ दे सके। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं अन्य राज्यों के लोग भी पंजीयन कर चुके हैं। जो भी इस शिविर का लाभ उठाना चाहते हैं वे पंजीयन कराकर शामिल हो सकते हैं।
कृत्रिम हाथ का उपयोग बच्चे तथा वयस्क आसानी से कर सकते हैं। शिविर हेतु विस्तृत जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 99930-67333, 93290-28500 और 98261-32795 में संपर्क कर सकते है।
दुर्ग / शौर्यपथ / इस ठिठुरती ठंड से बचने के लिए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग, द्वारा जरूरतमंदों को नये कम्बल एवं नये गर्म कपड़े का वितरण प्रतिदिन अलग अलग दिन अलग अलग स्थानों में जाकर किया जा रहा है..
जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा इस वर्ष अंजोरा चौक से लेकर कुम्हारी चौक तक जितने भी फुटपात है, जहां गरीब, असहाय, विक्षित, एवं जरूरतमंद लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे है, ऐसे लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण का कार्य 1 दिसम्बर से प्रतिदिन जारी है..
दिसम्बर के आते ही ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सुबह आंख खुले तो चारों तरफ धुंध और कोहरे की चादर छाई मिलती है और रात हो तो भी नजारा बदलने का नाम नहीं लेता।
हर कोई सलाह देता नजर आ रहा है कि रात को घर से निकलते समय ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े साथ रखें, बहुत ज़रूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
ये करें .. वो करें.. लेकिन वो क्या करें खुला आसमान ही जिनकी छत है, धरती की गोद ही जिनका घर है और कपड़ों के नाम पर चंद चिथड़े जिनके शरीर को बमुश्किल ढांपते हैं। क्या ऐसे लोगों के लिए भी हमारे पास कोई सलाह है। वर्तमान में जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हैं वो अपने लिए गर्म कपड़े कहां से लाएं।
न जाने कितने बच्चे एवं गरीब इस भीषण सर्दी में कापने को, ठिठुरने को मजबूर होंगे। इस सर्दी को भला वो कैसे झेल रहे होंगे। ना तो उनके पास गर्म कपड़े हैं, ना रजाई या कंबल, ना पेट भरने को रोटी है और ना ही रात गुजारने का कोई ठिकाना।
क्या इस ठण्ड में इन अनाथ बच्चों एवं गरीबों के लिए कुछ किया जा सकता है ?
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि गत 6 वर्षों कि तरह इस वर्ष भी ठंड में जरूरतमंदों को सहायता करने के उद्देश्य से जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा कम्बल वितरण किया जा रहा है, जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग इस वर्ष कम्बल वितरण सेवा कार्य का प्रारंभ दिनाँक 1 दिसम्बर से प्रारंभ किया गया, आज 15 दिनों में दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में ठंड से ठिठुरते लगभग 470 से अधिक जरूरतमंदों लोगों को कम्बल एवं 130 से अधिक गरीब बच्चों को गर्म कपड़े का वितरण किया जा चुका है..
ज्ञात हो कि जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा लगभग 6 वर्षों से प्रतिदिन गरीब, असहाय, विकलांग, एवं जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन, जरूरत की हर सामग्री, विकलांग जनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, बर्तन, कपड़े, ट्राइसिकल, मेडिकल पलंग, एवं अन्य जरूरत की सामाग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाती आ रही है.
संस्था द्वारा इस ठिठुरती ठंड से बचने के लिए अंजोरा चौक से कुम्हारी चौक तक के सभी फुटपात, स्टेशन, बस स्टैंड एवं रोड में जीवन यापन करने वाले गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को कम्बल बच्चों को गर्म कपड़े का वितरण प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में जाकर किया जा रहा है, संस्था द्वारा 1 दिसम्बर से प्रतिदिन अलग अलग स्थान जिसमें बस स्टैंड, समृद्धि बाजार, अग्रसेन चोक, मालवीय नगर चौक, नेहरू नगर चौक, सुपेला, पावर हाउस, भिलाई, चरोदा, पुलगांव नाका, अंजोरा के आस पास जाकर रोड या फुटपात में जीवन यापन कर रहे जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया.
दिनाँक 14 दिसम्बर को संस्था द्वारा अपनी संस्था के युवा सदस्य अनिरुद्ध उपाध्याय अनी जिसका दुर्घटना से आकस्मिक निधन 3 दिसम्बर को हुआ था, जिसकी याद में संस्था के सदस्यों ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में श्रद्धांजलि सभा रखी गयी, और उसकी स्मृति में सभी जरूरतमंदों को बैठाकर भोजन कराया गया एवं लगभग 150 से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कम्बल और 10 गरीब बच्चों को नया जैकेट का वितरण किया गया.
जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा पिछले वर्ष में ठंड पर सभी के सहयोग से लगभग 800 कम्बल का वितरण गरीब, असहाय जरूरतमंदों को किया गया था, इस वर्ष भी संस्था द्वारा जन सहयोग से लगभग 1000 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे इस वर्ष जिले के किसी भी जरूरतमंद को ठंड से तकलीफ न हो और न स्वास्थ्य खराब हो.
इस आयोजन में संस्था के अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, रुपल गुप्ता, दद्दू ढीमर, संजय सेन, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, हरिश ढीमर, शुभम सेन, अख्तर खान, शब्बू खान, मोहित पुरोहित, चिंटू शर्मा, रिषी गुप्ता, बिट्टू खान, कृतज्ञ शर्मा, समीर खान, अनमोल पांडेय, सुजल शर्मा, शिबू खान, एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित हो रहे है..
दुर्ग / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी दुर्ग द्वारा दुर्ग निगम क्षेत्र के वार्ड 21 सिंधिया नगर दुर्ग में पिछले 7 वर्षों से मुख्य सड़क का डामरीकरण की बाट देख रहे मुहल्लेवासियों की परेशानियों को देखते हुये जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर वार्ड वासियो एवं आने जाने वाले नागरिको से हस्ताक्षर करवाया गया। नगर निगम दुर्ग की ऐसी क्या मजबूरी है कि इतने व्यस्त मार्ग के संधारण/निर्माण को अनदेखा किया जा रहा है । पूर्व में तत्कालीन दुर्ग महापौर डॉ शिव तमेर जी के कार्यकाल में सिंधिया नगर मुख्य सड़क का डामरीकरण किया गया था, लेकिन यह सड़क भ्ष्र्टाचार की भेंट चढ़ गई द्य बनने के बाद एक दो बारिश में ही सड़क जर्जर हो गई, जगह जगह गढ्ढे हो गए, धूल के गुबार उडऩे लगे है। जिससे आये दिन दुर्घटना की होती रहती है । बरसात में तो स्थिति और खराब हो जाती है।
वार्ड वासियो से हस्ताक्षर करा कर आवेदन निगम आयुक्त को दिया गया। साथ ही जल्द सड़क निर्माण की मांग की गई। जल्द निर्माण न होने की स्थिति में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वार्ड वासियो के हित में आंदोलन करने की दिशा में जाने को मजबूर होंगे।
डॉ एस के अग्रवाल, मेहरबान सिंह, के ज्योति, छम्मन देवांगन, रऊफ अंसारी, शिव शंकर मिश्र, रवि सोनी अजय साहू, ओंकार ताम्रकार, रमेश चंद्र बरैहा दीपक सोनी, मुकेश नायक, शत्रुघ्न नाग, रजत पांडे, रामपाल, हरचरन सिंह, कमल वर्मा, शिवा मौजूद रहे ढ्ढ
दुर्ग / शौर्यपथ / कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी अन्नू देवांगन को आज उसके परिजनों की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने यह चेक प्रदान किया। कलेक्टर एवं एसपी ने रायल इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की थी और उनसे कहा था कि अनुबंध शर्तों के मुताबिक फ्लाइओवर में निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी कंपनी की थी लेकिन कंपनी की लापरवाही के चलते दुर्घटना हुई, अतएव बच्ची के भरणपोषण में सहयोग करें, चर्चा में कंपनी ने इसके लिए पंद्रह लाख रुपए देने की बात कही। कंपनी के अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक दिया। कलेक्टर ने बताया कि इसके ब्याज की राशि से बच्चे के खर्च की व्यवस्था होगी, बालिग होने पर मूलधन बच्ची को मिल जाएगा। साथ ही बच्ची को अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा। प्रशासन लगातार बच्चे के परिजनों के संपर्क में रहेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी की मानिकलाल चतुर्वेदी पिता सुखीराम चतुर्वेदी गांव-बिनौरी, तहसील-पंडरिया, जिला-कर्वधा छत्तीसगढ़ के निवासी है इनकी कमर के रीढ़ की हड्डी पिछले 4 सालों से टूटी है जिस कारण इनका समय पलंग ओर वीलचेयर तक सिमट कर रह गया है।आर्थिक रूप से कमजोर मानिक को फॉम के गद्दे ओर जैल कुशन की आवश्यकता थी ।ताकि बेक सोल की समस्या से इन्हें आराम मिल सके।पर आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण ये खरीदने में सक्षम नही थे।
नीतू श्रीवास्तव ने आगे बताया कि जब इनको श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था के कार्यो की जानकारी हुई तब इन्होंने हमसे सहयोग मांगे ।श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की तरफ से मानिक जी को गद्दा ओर जैल कुशन भेंट किया गया। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की तरफ से मैं उन सभी सह्योगकर्ताओ का दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने इस नेक कार्य मे हमारा साथ दिए। आप सभी से कहना चाहूंगी कि हम सब के लिए सब कुछ तो नही कर सकते पर किसी के लिए कुछ तो जरूर कर सकते है
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
