
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / कादम्बरी नगर वार्ड 17 स्थित ब्राइट मंदबुद्धि व मूकबधिर विद्यालय में लगभग साढ़े 7लाख की लागत से निर्मित निसहाय व वृद्धजनों के लिए बनाए गए भवन का राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने लोकार्पण किया इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय प्रांगण में स्थित श्री रामजानकी कृष्ण मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना किया तपश्चात परिसर में निवासरत बेसहारा वृद्ध महिलाओ का शाल श्रीफल से सम्मान कर वृद्धों व दिव्यांग बच्चों की पीड़ा को समझने का प्रयास कर उनकी आवश्यकतानुरूप उपकरण उपलब्ध कराने की घोषणा करते संस्था का संचालन करने वाले राजू राजपूत की सेवाभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए अतरिक्त भवन के लिए 10 लाख की राशि और देने की घोषणा किया इस अवसर पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल महामंत्री सुनील अग्रवाल,जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू महामंत्री तेखन सिन्हा पूर्व पार्षद दिलीप साहू संस्था के प्रबंधक राजू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री पाण्डेय ने कहा कि समाज से कटे इन वृद्ध जनों व दिव्यांगजनो की सेवा ही सच्ची मानवता है ब्राइट विद्यालय के संस्था के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा देना व भौतिक विलासिता में लिप्त बेटे बेटीयो द्वारा अपनी वृद्ध माता पिता को बेसहारा छोड़ देने के बाद उन्हें संस्था में आश्रय देकर पूरी जिम्मेदारी से उनकी सेवा करना बहुत पुण्य कार्य है इसके लिए संस्था के प्रबंधक राजू राजपूत बधाई के पात्र है इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने संस्था को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए दिव्यांग बच्चों की हाल चाल जानते हुए उनके नृत्य द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य कला की भी सराहना किया एवं दिव्यांग बच्चों के लिए उपयोगी व्हीलचेयर,अति वृद्धजनों के लिए कम्बोड चेयर, विकलांगों के लिए स्टीक जैसे और भी आवश्यक सामग्री के साथ दिव्यांग जनों के रहने बसने के लिए एक बड़ी हाल निर्माण हेतु 10लाख की राशि सांसद निधि से प्रदान करने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर लोकार्पण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल उपाध्यक्ष रचित पाराशर, मंत्री मन्नू साहू, जितेंद्र राजपूत, प्रवीण सेन, जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप साहू, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू, उपाध्यक्ष राहुल दीवान, तेखन सिन्हा, कृष्णा सिंह, मंडल युवा मोर्चा के कन्हैया देवांगन, प्रेम साहू, फलेंद्र यादव, सन्नी सिंह राजपूत, नवीन राव, महिला मोर्चा की मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, सुरुचि उतरे, उषा निर्मलकर, पीला बाई साहू,केंवरा साहू सहित शालाप्रबंधन के स्टाफ कर्मचारी व आम नागरिक गण उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक खेल मेला 'उड़ान' का आयोजन 11 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से भिलाई निवास के सामने स्थित दिव्यांग खेल मैदान में किया गया है।
फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि इस बार आयोजन और भी भव्य होगा और अब तक छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा स्कूलों ने सहभागिता के लिए स्वीकृति दे दी। जहां के 500 से ज्यादा दिव्यांग बच्चे इस खेल मेला में भाग लेंगे। वहीं आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले बच्चों को भी ऑन द स्पॉट पंजीयन कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई के अलावा राजनांदगांव, रायपुर और धमतरी से भी बच्चे भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन में भिलाई इस्पात संयंत्र,सशस्त्र सीमा बल,सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,दुर्ग जिला एवं पुलिस प्रशासन,समाज कल्याण विभाग,समग्र शिक्षा अभियान,फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड और आयकर विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल होंगे।
उन्होंने बताया इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए सम्मान किया जाएगा, वहीं इन बच्चों के विकास में अपना योगदान देने वाले स्कूलों के टीचर एवं स्टाफ को भी सम्मानित किया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 8 के नागरिकों को बड़ी सौगात मिली है। वार्ड में युवाओं के खेल प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भव्य सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। जिसका आज विधायक देवेंद्र के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर नीरज पाल ने की। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर सहित सभी एमआईसी सदस्य वार्ड पार्षदों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैडमिंटन कोर्ट निर्माण से हमारे शहर के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। इसी तरह के टाउन शिप में रहने वाले लाेगों के लिए हम अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं हमारा भी लाइट बिल और शिक्षा दोनों का लाभ है इसलिए यहां शिक्षा के साथ ही खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है,ताकि हमारे शहर के खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिल सके। शहर के हित और विकास के लिए हमारे माननीय सीएम भूपेश बघेल जी का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और इस बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण के लिए बारंबार धन्यवाद किया।
रातः में भी खेल सकेंगे खिलाड़ी
सर्व सुविधा युक्त इस बैडमिटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी अपने खेल का अभ्यास कर पाएंगे और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकेंगी। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनके सपने साकार करने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रयासरत है।
बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं है, जैसे एलईडी लाइट लगाई गई है, बेस्ट एस्ट्रोटर्फ बनाया गया है। इससे खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को तरासने में सुविधा मिलेगी। साथ ही रात में भी खेल का अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही कई खेल प्रतियोगिता करानी होगी तो रात में भी खेल हो सकेंगे।
-निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दोनों ओर सीमेंट का लगाया गया अवरोध, चार स्थलों पर की गई कांक्रीट वाल बैरीकेटिंग
-फ्लाईओवर के दोनों छोर पर सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई
दुर्ग / शौर्यपथ / कुम्हारी में निर्माणाधीन सड़क में कल रात हुई सड़क दुर्घटना में दो नागरिकों की मृत्यु हुई। दुर्घटना के तुरंत पश्चात प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी घटना के तुरंत पश्चात उपलब्ध कराई गई। मामले में कांट्रेक्टर कंपनी के विरुद्ध धारा 337,304 में अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार धमधा एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय ने फ्लाईओवर पर सुरक्षा उपायों के एनएच के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये और इस पर तुरंत अमल करने की कार्रवाई आरंभ कराई। फ्लाई ओवर के दोनों छोर पर सीमेंट का अवरोध लगाया गया और चारों स्थलों पर कांक्रीट वाल बैरीकेटिंग स्थापित किया गया है। इसके साथ ही फ्लाइओवर के दोनों ओर सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिये गये हैं। फ्लाई ओवर के नीचे जहां निर्माण कार्य पूरा हो चुका है वहां से भी मलबा हटाने के निर्देश दिये गये, इसके बाद जेसीबी से मलबा हटा लिया गया है। एनएच के अधिकारियों को 20 दिसंबर तक सर्विस रोड के मेंटेंनेंस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।
एसडीएम श्री क्षत्रिय ने बताया कि स्टेशन चौक कुम्हारी, धमधा और स्टेशन जाने वाली रोड को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत के लिए अनुविभागीय अधिकारी एनएच को निर्देशित किया गया है। कुम्हारी के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम नागरिकों से भी चर्चा की गई है और उनके साथ ही सर्विस रोड का निरीक्षण किया गया है। एनएच के अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य आरंभ करने निर्देशित किया गया है। एसडीएम ने इस संबंध में तेजी से कार्रवाई करने और प्रतिदिन के कार्य की जानकारी देने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / अमलेश्वर का हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफाइड उप स्वास्थ्य केंद्र बन गया है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है। इस बड़ी घोषणा के साथ ही अमलेश्वर के वैलनेस सेंटर को 3 साल तक केंद्र की सहायता मिलेगी जिससे यहां बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं में और भी मजबूती आएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि केंद्र की टीम ने सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया तथा यहां सुविधाएं देखी। हेल्थ वैलनेस सेंटर में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया। डॉ शर्मा ने बताया कि यहां टीम ने मरीजों से बात की और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल की ओपीडी की जानकारी ली। आवश्यक उपकरणों की स्थिति देखी तथा व्यापक रूप से अमलेश्वर के निवासियों से भी बातचीत की। डॉ शर्मा ने बताया कि गुणवत्ता के मामले में अस्पताल का स्कोर 94 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि ऐसी तीन बातें हुई जिससे अमलेश्वर को यह सम्मान मिल पाया।
टेली कंसल्टेशन से भी निमहान्स जैसे अस्पताल के डाक्टरों से मिल रहा परामर्श- डॉ शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से न केवल स्थानीय स्तर पर बीमारियों का परीक्षण किया जाता है अपितु टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़े अस्पताल से कनेक्ट कर मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाता है। उदाहरण के लिए मानसिक बीमारियों के मामले में देश के देश की मानी हुई संस्थान निमहंस बेंगलुरु के विशेषज्ञ जुड़ते हैं। इसी तरह से अन्य बीमारियों में भी स्वास्थ्य केंद्रों से लगातार संपर्क बना रहता है।
हर दिन 40 की ओपीडी ,संस्थागत प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध -
अस्पताल में 35 से 40 तक होती है। अच्छा इलाज होने की वजह से लोग काफी आते हैं और दिल की बीमारी, कैंसर आदि बीमारियों को आरंभिक रूप से ही चिन्हांकित करने में मदद मिल जाती है। इसके साथ ही यहां संस्थागत प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है। अप्रैल महीने से अब तक यहां 21 डिलीवरी हो चुकी है।
समुदाय का भी बढ़िया योगदान - स्वास्थ्य मंत्रालय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की उपयोगिता का बड़ा मानदंड यह भी रखता है कि इसे संचालित करने में स्थानीय समुदाय की कैसी भूमिका है। अमलेश्वर के संबंध में अच्छी बात यह हुई कि यहां ग्राम पंचायत ने अस्पताल के संचालन में काफी रूचि ली। अस्पताल मुरूम खदान के निकट की भूमि में था। इसके चारों ओर बाउंड्री वाल अपने खर्च पर पंचायत ने खड़ी की। इसमें लगभग 5 लाख रुपये की राशि लगी। अस्पताल के विकास के लिए पंचायत का बढ़िया योगदान रहता है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा जिले के कुछ क्षेत्र में फैले डायरिया संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन बैठक निगम के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में रखी गई थी। जिसमें नगर निगम आयुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ संक्रमण के कारण और निवारण को लेकर गहन चर्चा की गई।कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को अपनाने के लिए निर्देशित किया ताकि शीघ्र संक्रमण पर शिकंजा कसा जा सके व इसके ग्राफ को नगण्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि निगम के स्टॉफ पर उनकी पैनी नजर रहेगी तय किए गए दिशा-निर्देशों व प्रोटोकॉल के हिसाब से जो संबंधित अधिकारी कार्य नहीं करेंगें उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निगम के अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया और स्थिति पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके इसके लिए विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की बात भी कही। उन्होंने बैठक में चर्चा के दौरान सभी निगम के आयुक्तों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देशित किया और ग्रीवेंस सिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए कहा ताकि एक मजबूत और बेहतर तंत्र स्थापित हो सके। इसके साथ साथ बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिस पर रोडमैप बना कर योजनाबद्ध तरीके से अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाना है।
सामान्य व प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पॉइंट से कलेक्ट किए जाएंगे वॉटर सैंपल और कराई जाएगी टेस्टिंग- कलेक्टर ने सामान्य व संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र दोनों स्थलों के विभिन्न पॉइंट से वॉटर सैंपल कलेक्ट करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि टेस्टिंग के माध्यम से दूषित पानी के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा सके और शीघ्र से शीघ्र संक्रमित पानी वाली क्षेत्र का उचित प्रबंधन कर वहां के नागरिकों को स्वछ जल मुहैया कराया जा सके। कलेक्ट किए गए वाटर सैंपल की पीएचई व अन्य लैब में टेस्टिंग कराई जाएगी।ताकि पानी की गुणवत्ता का सही पता लगाया जा सके। इसके साथ साथ मौके पर भी पानी की जांच क्लोरीन टेस्ट किट के माध्यम की जाएगी ताकि ऑन द स्पॉट ही दूषित पानी वाले घरवालों को को सूचित किया जा सके और संक्रमण के प्रभाव से बचाया जा सके।
पाइपलाइन जंक्शन और लीकेज पॉइंट पर सतत निगरानी- कलेक्टर ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को वाटर सप्लाई करने वाले पाइप से जंक्शन और लीकेज पॉइंट पर लगातार निगरानी रखने के लिए कहा ताकि पानी के प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से पाइप लाइन के लीकेज पॉइंट को शीघ्र से शीघ्र रिपेयरिंग करने के लिए निर्देशित किया।
बिछाए गए पाइपलाइन के ब्लूप्रिंट का लिया जाएगा सहारा और सफाई के लिए तैयार होगा कैलेंडर- अधिकतर देखा गया है कि सफाई के दौरान नजर ना आने वाले पाइपलाइन और ओपन पाइपलाइन दोनों क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, इसलिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पाइपलाइन के ब्लूप्रिंट द्वारा सुपरवाइजर की उपस्थिति में सफाई के निर्देश दिए गए हैं ताकि पाइपलाइन कम से कम क्षतिग्रस्त हों। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के 20 एवं बड़ी नालियों के आंकड़ें इक्ठ्ठा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए और नालियों के सफाई के लिए सुनियोजित कलैंडर बनाने की बात कही। जिसमें तय की गई तिथि के अनुरूप सफाई का कार्य किया जाए।
संक्रमित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट रहेंगे सक्रीय - कलेक्टर ने संक्रमित क्षेत्रों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट को 24/7 सक्रीय रखने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है ताकि संक्रमित व्यक्ति का शीघ्र से शीघ्र प्राथमिक उपचार कराया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने संक्रमित क्षेत्र के लिए मितानिन और कॉम्बैट टीम गठित कर स्क्रीनिंग की गति और तेज करने भी निर्देशित किया है।
संक्रमण में मृत मरीजों का होगा डेथ ऑडिट- संक्रमण से प्रभावित व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो गई है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उनकी डेथ ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है ताकि प्रशासन के पास वास्तविक आंकड़े उपलब्ध हों। इससे अस्पताल में भर्ती के समय मरीज की स्थिति, इलाज के लिए उसे क्या सलाह दी गई, मरीज के अस्पताल में भर्ती रहने का समय, उस दौरान इलाज और मौत का कारण का आंकलन स्पष्ट होगा। जिससे चिकित्सा कार्यप्रणाली मजबूत होगी।
इस अवसर पर रोहित व्यास आयुक्त नगर निगम भिलाई, लक्ष्मण तिवारी प्रभारी आयुक्त नगर निगम दुर्ग, लोकेश चंद्राकर, आशीष देवांगन आयुक्त नगर निगम रिसाली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / वी. वाय. टी. कॉलेज के एन.सी.सी. इकाई द्वारा 74 वा एनसीसी स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर कैडेटों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया । मेजर सपना शर्मा सारस्वत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है एनसीसी का उद्देश्य एकता और अनुशासन आज के समय देश के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है भारत विविधताओं का देश है यहां विभिन्न धर्म ,जाति और समुदाय के लोग निवास करते हैं। इसलिए यदि हम एनसीसी के उद्देश्यों का पालन करें तो अनेक समस्याओं का समाधान हो जाएगा मेजर सपना शर्मा सारस्वत सारस्वत ने बताया कि एनसीसी दिवस हर साल नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है 37 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन के निर्देश के तहत स्वच्छता भारत अभियान चलाया गया जिसके तहत कॉलेज परिसर की साफ-सफाई किया गया । एनसीसी कैडेटों के द्वारा कॉलेज विद्यार्थियों को स्वच्छता जागरूकता अभियान से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को साफ सफाई का महत्व बताते हुए साफ सफाई के लिए प्रेरित किया और विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुएं पर्यावरण के लिए खतरा बन चुकी है उसका उपयोग ना करें और साथ ही विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आस पास की साफ सफाई करें तथा आम लोगों को साफ सफाई करने के लिए प्रेरित करें और उसके महत्व को बताये ।अभियान में एन.सी.सी. केयर टेकर प्रशांत दुबे एव एस. यू. ओ. प्रखर शर्मा ,एस. यू. ओ. रुपा चौहान , जे. यू. ओ.अनुराग कुमार यादव, जे. यू. ओ. कुणाल सिंग, टी कृतिक रेड्डी, नेहा जोगी ,श्रद्धा यादव, साझी वर्मा , अभिषेक नेमा , खिलेश्वर , दिव्या पंडरिया एवं बड़ी संख्या में एन.सी.सी. के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
दुर्ग। शौर्यपथ। आज संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के छात्र छात्राओं के लिए एक्सपोजर भ्रमण कार्यक्रम "जिज्ञासा" के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जुनवानी, खम्हरीया के छात्र-छात्राओं को नगर निगम दुर्ग स्थित 42 एम एल डी फिल्टर प्लांट का अवलोकन कराने हेतु छात्र छात्राओं के बस को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय आर० एन० वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व श्री वर्मा ने विद्यालय के कक्षाओं में जाकर छात्र छात्राओं से उनकी पढ़ाई, खेलकूद एवं स्वास्थ्य के बारे में चर्चा किये। छात्र-छात्राओं से संविधान दिवस के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा किए विद्यार्थियों को देश की संविधान दिवस के बारे में बताएं कि देश की संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था हमारे देश की संविधान हमारे प्रजातंत्र की आत्मा है और प्रजातंत्र की प्रखर प्रहरी है। देश का संविधान सर्वोच्च होता है संविधान का सम्मान करना एवं देश की संविधान की प्रावधानों का पालन करना परम कर्तव्य होता है। विद्यालय के छात्र छात्राओं का सामान्य ज्ञान बहुत अच्छा है छात्र छात्राओं को अच्छा पढ़ाई करने की साथ साथ अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छे व्यवहार करने की समझाईश भी दिया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि पीने की पानी एवं प्रसाधन की कमी है जिस पर जिला कलेक्टर को अवगत करा कर निराकरण कराने का आश्वासन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल जी, विद्यालय के प्राचार्य गुप्ता जी, कांग्रेसी नेता श्री बृजमोहन तिवारी जी, एवं विद्यालय के सभी अध्यापिका उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कहते है सम्मान का कोई मोल नहीं होता अगर आपके कार्यो का कोई आर्थिक लाभ मिलता है तो वह कुछ दिनों के लिए होता है किन्तु आपके कार्यो से किसी को ख़ुशी मिलती है और वो आपका सम्मान करता है तो यह मिलने वाला सम्मान आपके लिए अमूल्य होता है साथ ही आपके कार्यो को और बेहतर करने के लिए प्रेरणा मिलती है .
वर्तमान समय में वार्ड में सरकारी कार्यो और योजनाओं को क्रियान्वित करने में महत्तव पूर्ण भूमिका किसी की होती है तो वो आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओ की होती है ये मितानिन अपने वार्ड के हर परिवार के समक्ष जा कर सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करने और जन्मिनी स्तर पर सफलता दिलाने में महत्तवपूर्ण कड़ी होती है . वार्ड 41 के पार्षद और नगर निगम दुर्ग के स्वास्थ्य प्रभारी ने वार्ड 41 की मितानिनो के कार्यो कि सराहना करते हुए यह बात कही . स्वस्थ्य प्रभारी हमीद खोखर ने वार्ड की मितानिनो को आज महापौर कार्यालय दुर्ग में महापौर धीरज बाकलीवाल के हांथो सम्मानित होने वाली मितानिन - ताहिरा बेगम श्रीमती पवित्रा लिल्हारे शमा असलम श्रीमती राधिका सेगर जी को सम्नानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य और बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाये दी .
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
