September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए कटिबद्ध है, इसके तहत कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए मोदी सरकार ने नैनो तरल डीएपी को बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है।  

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया को साधुवाद देते हुए कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत ही प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने इसे उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। डीएपी अब तरल रूप में बोतलों में बंद नजर आएगी, इससे किसानों को जहां आर्थिक लाभ होगा, वहीं यह उत्पाद पर्यावरण संरक्षण में उत्तम साबित होगा और इसके प्रयोग से मिट्टी हवा व पानी को दूषित होने से बचाया जा सकता है। इसकी वजह से पौधों पर कीट और बीमारियों का हमला भी कम होगा। श्री वर्मा ने कहा कि परम्परागत डीएपी से इसकी कीमत भी 10 प्रतिशत कम है, इससे कृषि लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। नैनो तरल डीएपी से फसल की गुणवत्ता भी बढ़ेगी, 500 एमएल खाद वाली बोतल की गुणवत्ता 50 किलो खाद के बराबर असरदार है, अब किसानों को डीएपी फर्टिलाइजर की बोरियां ले जाने की दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी।। यह सहकारी समितियों और इफको किसान सेवा केंद्र व बाजार में उपलब्ध है। नैनो तरल डीएपी का परिवहन व भंडारण भी आसान है। श्री वर्मा ने इसे किसानों के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए कहा कि दलहनी फसलों मूंग आदि में कृषि विश्वविद्यालयो द्वारा यूरिया की अनुशंसा न होने के बावजूद किसानों ने इसका प्रयोग कर बेहतर उत्पादन लिया है।

    जितेंद्र वर्मा ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि नैनो तरल डीएपी देश के किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, नैनो डीएपी फर्टिलाइजर को मंजूरी मिलना किसानों का जीवन आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ जैसे धान उत्पादक प्रदेश के लिए नैनो तरल डीएपी वरदान साबित होगा।

    दुर्ग। शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 5 निवास परिसर में रविवार होली मिलन समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जहां एक ओर भजन कीर्तन चलता रहा वही भक्तों को महा प्रसादी का वितरण भी किया गया।

    इस समारोह के अवसर पर भिलाई नगर सहित हजारों की संख्या में खुर्सीपार और छावनी से भी लोग पहुंचे। जिन्होंने विधायक यादव से मुलाकात किए। बारी बारी से विधायक यादव लोगों से मिले और सब का दिल से धन्यवाद किया। सब बड़े बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर पैर छूकर प्रणाम किए और होली की बधाई दी। साथ ही हम उम्र और छोटो को लगे सागर होली महापर्व की शुभकामनाएं दी। दिन भर भेंट मुलाकात और मुबारकबाद का दौर चलता रहा। साथ ही यहां 

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के होली मिलन समारोह में भजन कीर्तन और भोजन का भी पूरा इंतजाम किया हुआ था। 

     

    फूलों की होली खेली,नगाड़े की धुन में जम कर थिरके

    होली मिलन समारोह में भक्ति संगीत का आयोजन होने के बाद फूलों की होली खेली गई फूलों से लोगों ने होली खेली और नगाड़े की धुन में जमकर डांस देखिए होली गीत जब शुरू हुई तो जमकर लोगों ने रंग गुलाल उड़ाए। जम कर होली खेली। पुराने जमाने के होली गीतों ने सब का मन मोह लिया।इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने पूरे भिलाई वासियों को हृदय से होली महापर्व की खूब सारी बधाई और शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहाँ की होली पर्व प्रेम का पर्व है। भाईचारे का पर्व है। मन के द्वेश, बैर भाव को मिटाकर सब को लगे लगाकर सब को प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगना। यह संदेश भी उन्होंने दिए। आगे उन्होंने कहा कि पूरे भिलाइवासियो ने मुझे जो प्रेम, आशीर्वाद दिया है । मैं इसका कर्ज कभी अदा नही कर पाऊंगा और मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है मैं पूरा जीवन अब भिलाइवासियो की सेवा में गुजरेगा।

    दुर्ग । शौर्यपथ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा नेताओं के आरोपों और आंदोलन को पूरी तरह औचित्यहीन बताया है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा द्वारा देश के सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला कहे जाने वाले अडानी कांड से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के निवास का घेराव किया जा रहा है। आंदोलनकारी भाजपा नेताओं को जनता के सामने खुलासा करना चाहिए कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में पीएम आवासों का निर्माण करने राशि जारी क्यों नहीं कर रही है?

    राजेंद्र ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज करने के बावजूद भाजपा की रमन सरकार ने कोई काम नहीं किया। पीएम आवास भी नहीं बनाए। केंद्र में 9 साल से भाजपा की मोदी सरकार का राज है। केंद्र सरकार ने भी जनता से किये वादे पूरे नहीं किये। न तो 15 लाख रुपए अकाउंट में जमा हुए, न बुलेट ट्रेन चली। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार भी नहीं मिला। विदेशों से काला धन भी नहीं आया। अडानी का शेयर मार्केट गिरा तो केंद्र सरकार ने अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए रसोई गैस की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी। संभावना जताई जा रही है कि अडानी की डूबती नैया को बचाने के लिए आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्री की कीमतें भी बढ़ेगी, ताकि अडानी के नुकसान की भरपाई देश की जनता की जेब से वसूली जा सके।          

    राजेंद्र ने कहा कि 16 लाख आवासों का निर्माण न होने का दावा करने वाले भाजपा नेता स्पष्ट बताएं कि इतनी संख्या में आवेदन स्वीकृत हुए भी हैं या नहीं। 2021 में सर्वे और जनगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए था। केंद्र सरकार ने सर्वे और जनगणना नहीं कराई। केंद्र द्वारा यह कार्य न किये जाने पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार द्वारा सर्वे एवं जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की गई है। सर्वे के बाद निश्चित रूप से पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। 

    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता बताएं कि कितनी राशि अब तक केंद्र सरकार से पीएम आवास योजना के लिए दी गई है। इस राशि से कितने आवास बनने थे और कितने आवास बन पाए हैं ? सारे तथ्य जुटाने की बजाय हवा हवाई बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं को घेराव की राजनीति करने की बजाय केंद्र से फंड लाने में सक्रियता दिखाना चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा सके।      

    राजेंद्र ने कहा कि जब भूपेश सरकार किसानों का हजारों करोड़ रुपए की कर्ज माफी, किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से चार साल से हजारों करोड़ रुपए की आदान सहायता, भूमिहीन मजदूर सहायता योजना के तहत 7 हजार रुपए, दो रुपए प्रति किलो की दर से करोड़ों रुपए की गोबर खरीदी, हाफ बिजली बिल जैसी योजनाओं से राज्य के लोगों का कल्याण कर सकती है तो आवासहीन जनता को आवास की सौगात भी दे सकती है। मुख्यमंत्री द्वारा सर्वे कराने की घोषणा कर दी गई है। सर्वे के बाद पात्र लोगों को नियमानुसार पीएम आवास की सौगात दी जाएगी।     

    दुर्ग /शौर्यपथ / नगर पालिक निगम की समीक्षा बैठक में शहर की समस्याओं को तथा विकास को लेकर सुझावों एवम मांगों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि समीक्षा बैठक से विभागीय कार्यों में आसानी होगी और तेजी से कर संपादित किये जा सकेंगे।विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप पार्षदो के सुझाव के अनुसार विकास कार्यो की बैठक वार्ड क्रमांक 9,10, और 12,14,15,19,21,22 तक के पार्षदो से उनकी समस्याओं पर तथा विकास कार्यो पर चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा हर संभव सुविधा दुर्ग के नागरिकों को प्रदान की जा रही है और आगे भी इसी तरह करती रहेगी। बैठक में पार्षदों ने भी अपने वार्ड की समस्याओ के बारे में बताया।बैठक में निगम सभापति राजेश यादव,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,भोला महोविया,जयश्री जोशी,हमीद खोखर,शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, चंद्रशेखर चन्द्राकर,काशीराम कोसरे, सतीश देवांगन,निर्मला साहू,अमित देवांगन,विजेंद्र भारद्वाज,खिलावन मटियारा,उषा ठाकुर, मौजूद रहें।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा राज्य शासन की प्रत्येक योजना को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने में कहीं कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए।उनसे वार्ड और शहर विकास के लिए उनसे सुझाव भी मांगा जा रहा है।ताकि उनके वार्ड की जनता की मंशा के अनुरुप हम उस वार्ड में विकास कार्य कर सकें।उन्होनें कहा निर्माण कार्य में शहर वासियों की मंशा और आवश्यकता अनुसार विकास कार्यो का प्रावधान किया जाएगा।इसके लिए वार्डो के पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जा रही है । ताकि उनके वार्डो में बेहतर विकास किया जा सके।महापौर ने बैठक में पार्षदो से कहा कि अपने-अपने वार्डो के निर्माण कार्यो की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें।15 वे वित्त एवं 14 वे वित्त और संधारण कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली गई। किस वार्डो में कितने कार्य पूर्ण हो चुके है और कितने कार्य होने के लिए बाकी है।उन्होंने ने कहा अधिकारी पार्षदो से संपर्क कर उनके वार्डो की समस्याओ एवं कार्यो की सूची बनाकर स्टीमेट बनाये।उन्होंने ये भी कहा जो कार्य बाकी है होली के पहले कार्य को पूरा कराये। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कार्य आदेश जारी होने के बाद काम नही करने वाले ठेकेदार को होली के पहले नोटिस जारी करें।बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर,आरके पांडेय,प्रकाशचंद थवानी,संजय ठाकुर,जावेद अली,आरके बोरकर,पंकज साहू,शरद रत्नाकर मौजूद रहें।

                 

    दुर्ग/शौर्यपथ/ दुर्ग पुलिस द्वारा मोबाइल फाइनेंस केनाम पर ठगी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही की गई बता दें कि दुर्ग जिले में निम्न वर्गो को मोबाईल फायनेंस लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला ठग की शिकायत लगातार सामने आ रही थी। इस ठग को धर-पकड़ करते हुए कड़ी कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डाॅ. अभिषेक पल्लव के द्वारा शक्त निर्देश दिये गये थें।   

          इसी कड़ी में थाना सुपेला द्वारा पृथक से टीम गठित कर मोबाईल फायनेंस लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी पर सतत् निगाह रखते हुए पीड़ित से बारिकी से पुछताछ करने पर यह खुलासा हुआ कि भानू प्रताप भगत द्वारा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मोबाईल फायनेंस कराकर उक्त मोबाईल को बेचकर पीड़ितो को झूठा आश्वासन देकर कुल 04 लाख रूपये का कुल 05 नग एप्पल मोबाईल को फायनेंस कंपनियो से फायनेंस कराकर मोबाईलों को अन्य व्यक्तियों को बिक्री करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदेही भानू प्रताप भगत को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पीड़ितो को मोबाईल फायनेंस लोन दिलाने के नाम पर उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता परिचय पत्र व अन्य दस्तावेज लेकर मोबाईल फायनेंस कराकर बिक्री करता था। प्रकरण में प्रार्थी के अलावा ओम प्रकाश, एस. अभिषेक, डी. जोशी, सेन्डी एवं अन्य कई लोगो को भी इसी तरह ठगी किया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 04.03.2023 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। 

        इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी, विवेक सिंह, उपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

    दुर्ग। शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अतर्गत डाटा सेंटर में आज बुधवार को महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और एमआईसी सदस्यों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक रखी गई। बैठक में लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी,वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,राजस्व विभाग प्रभारी ऋषभ जैन,जल कार्य प्रभारी संजय कोहले,विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया,सामान्य प्रशासन प्रभारी जयश्री जोशी,महिला बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा, सांस्कृतिक विभाग प्रभारी अनूप चंदानिया,गरीबी व उपश. विभाग प्रभारी शंकर ठाकुर,शिक्षा विभाग व खेल कूद विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया की उपस्थिति में 20 बिंदुओं के एजेडों पर चर्चा किया गया है।शिक्षक नगर में नई पानी टंकी बनाई जाएगी।15 वे वित्त आयोग की अनुशंसा पर शासन को कार्य निष्पादन की अनुमति दिए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। प्रस्ताव पारित:नगर निगम सीमा अंतर्गत लगभग 10,000 नल कनेक्शन शिफ्टिंग कार्य एमआईसी में मिली मंजूरी।गौरव पथ से जीई रोड मेनोनाईट चर्च तक मार्ग चौड़ी करण उन्न्यन और विद्युतीकरण कार्य ,विभिन्न वार्डो में नाला निर्माण कार्य,शिक्षक नगर में 1 नग ओव्हरहेड टैंक का निर्माण कार्य, इसके बाद लगभग 30 किलों मीटर 100 मिली मीटर और 150 मिली मीटर व्यास की पाईप बिछाने का कार्य, चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को स्वीकृत दी गई। जिसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल ने बैठक में शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्य योजना का शत प्रतिशत पालन करने को कहा गया । वहीं बैठक में विकास कार्यो के प्रगति के साथ करने को कहा।नगर निगम 14 वे वित्त आयोग अंतर्गत गंजपारा चौक से शिव नाथ मुक्तिधाम मार्ग में ट्यूबलर पोल स्थापना और प्रकाश व्यवस्था लागत लगभग 55 लाख हेतु ,वार्ड कं0-16 सिकोला बस्ती के अंतर्गत 14वें वित्त आयोग से 80 फीट चौड़े घरसा रोड़ में नाली निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हैं। स्वीकृत राशि रू. 77.10 लाख हैं जिसमें से प्राक्कलन अनुसार प्रस्तावित नाली का निर्माण किया जा चुका हैं। जिसकी व्यय राशि रू. 33.98 फलन हैं। स्वीकृत राशि के शेष राशि रू. 43.12 लाख से उसी नाली से संलग्न अन्य नालियों का उसी वार्ड में निर्माण कराया जाना हैं, जिसका प्राक्कलन राशि रू. 42.60 लाख का तैयार कर विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण विचार व निर्णय को सर्व सम्मति से स्वीकृत की गई।कार्यालय के कार्यादेश क्रमांक- 112 दिनांक 15 जुलाई .2022 के अनुसार ठेकेदार श्री राजेन्द्र कुमार वैष्णव, दुर्ग द्वारा वार्ड क्रमांक-09 भंगुराम देवांगन से चन्द्रकांत गजेन्द्र तक सीमेंट सडक निर्माण कार्य कराया जाना था। उक्त स्थल में सीमेंट सड़क निर्माण का स्थल परिवर्तन करने हेतु पार्षद के द्वारा पत्र दिया गया व स्थल परिवर्तन उपरांत कार्य माना बाई यादव के घर से चन्द्रकांत गजेन्द्र के घर तक रोड निर्माण किया जाना हैं। अधोसंरचना मद का स्थल परिवर्तन करने का अधिकार एमआईसी में हैं। जिसकी स्वीकृति अपेक्षित हैं। विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गयी। कार्यालय के कार्यादेश क्रमांक-238/07 दिनांक 08 फरवरी 2022 के तहत ठेकेदार मे क्वालिटी कंस्ट्रक्शन, भिलाई द्वारा वार्ड क्रमांक-30 रमेश रेडियो से गुजराती धर्मशाला तक डामरीकरण संधारण कार्य कराया जाना था। जिसकी स्वीकृत राशि 3.73 लाख रू. हैं। वर्तमान में उपरोक्त स्थल में अन्य मद से कार्य कराया जा चुका हैं। पार्षद से चर्चा अनुसार प्रकरण में स्वीकृत राशि से मान होटल के सामने से प्रिया श्रृंगार सदन मुख्य मार्ग मार्केट का कार्य कराने का अनुरोध किया गया हैं। अधोसंरचना मद का स्थल परिवर्तन करने का अधिकार एम०आई०सी० में हैं। जिसकी स्वीकृति प्राप्त की गयी। नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत ठगड़ा बांध सौंदर्यीरण कार्य कर पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। जिसके तहत् फूड जोन / चौपाटी, किड्स जोन एवं नौका विहार इत्यादि की व्यवस्था हैं। योजना को मूर्त रूप दिये जाने के लिए इसके संचालन संधारण हेतु व्यक्तियों/फर्म/एजेंसी को आबंटन करने हेतु पात्रता की अर्हता, नियम व शर्ते एवं शुल्क निर्धारण करने की आवश्यकता को भी स्वीकृति प्रदान की गई।14 वें वित्त आयोग अंतर्गत मे० महामाया ट्रेडर्स एवं सप्लायर्स को वार्ड कं0 16 सिकोला बस्ती में एम.एल. यादव के मकान से भराने के मकान तक नाली निर्माण हेतु रू0 1328547.00 का कार्यादेश 23 दिनांक 14.जुलाई 2021 को जारी किया गया था जिसमें स्थल पर रू0 378013.00 का कार्य किया गया हैं शेष कार्य स्थल पर पानी निकासी हेतु पर्याप्त भूमि नहीं होने से नहीं किया जा सकता। पार्षद द्वारा बचत राशि से चन्द्रशेखर देवांगन से अनिल निर्मलकर, नवीन साहू से दीपक कुमार डे, कृष्णा कुंज से ज्वाला बंजारे एवं शिव प्रसाद साहू से तक।वार्ड पार्षद श्री देवनारायण चन्द्राकर, वार्ड कं0-18 द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सड़क किनारे सार्वजनिक नाली पर शौचालय निर्माण हुआ हैं। शौचालय के पीछे उद्योग विभाग द्वारा आबंटित साहू वुडन वर्क्स उद्योग संचालित हैं। उक्त निर्माण कार्य से न केवल व्यवसाय प्रभावित होता हैं, बल्कि आवागमन भी पूर्ण रूप से प्रभाविंत होता हैं। शौचालय का आधा हिस्सा नाली पर हैं, तथा आधा हिस्सा सड़क जमीन पर हैं। भविष्य में सड़क विसतारीकरण के कार्य को प्रभावित कर सकता हैं। जनहित में एवं व्यवसाय को देखते हुए उक्त शौचालय के लिए नये सिरे से अन्य स्थल निरीक्षण कर निर्माण कराये जाने हेतु निवेदन किया हैं। शौचालय निर्माण हेतु स्थल चयन की कार्यवाही बाबत् प्रकरण द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा दिनांक 22 मार्च 2022 जिला दुर्ग के तहत् माननीय मंत्री सचिवालय, नवा रायपुर का पत्र क्र. 5-27 पृष्ट कं. - 2529 दिनांक 07 जून 2022 प्राप्त हैं। पत्र के पालन में कार्यालयीन पत्र कं. 347/22 जुलाई 2022 द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार शहर के विभिन्न वार्डो में सीमेंट सड़क एवं नाली निर्माण हेतु राशि रू. 1000.00 लाख का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जा चुका हैं। उक्त मद के अंतर्गत वार्ड कं. 01 से 60 तक सी.सी. सड़क/नाली/नाला / डामरीकरण कार्य का समावेश किया गया हैं। विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं।साथ ही स्पैरो निगम क्षेत्र के वार्डो में डोर टू डोर-संपत्तिकर,समेकितकर,जलकर सहित अन्य करो कि वसूली 31 मार्च 22 तक ही कर सकेंगे:उक्त सभी प्रस्तावों को सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,सहायक अभियंता आरके जैन,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,लेखाधिकारी आरके बोरकर, उपअभियंता भीमराम,जनसंपर्क अधिकारी थानसिंह यादव, सचिव शरद रत्नाकर जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर,पंकज चद्रवंसी,सहित अन्य मौजूद रहें।एमआईसी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की माताजी हीराबेन जी,पूर्व पार्षद निलेश मडामे जी,पार्षद मनी गीते जी एवं जैन मुनि श्री रतन मुनि जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    दुर्ग। शौर्यपथ । आज कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कुम्हारी के हृदय स्थल पर स्थित बड़ा तालाब पहुंचे थे। 16 करोड़ के लागत से बड़ा तालाब को वहां के क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक मनोरंजन स्थल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाना है। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और उन्हे शीघ्र बचे हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार के फ्रंट व्यू और बेहतर से बेहतर करने के लिए निर्देशित भी किया ताकि वहां से गुजरने वाले लोगों को बड़ा तालाब की सुंदरता का अंदाजा बाहर से ही हो जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ्लावर बेड व प्लांटेशन पर विशेष रूप से जोर देने के लिए कहा ताकि आगंतुकों को लगे कि वो प्रकृति के समीप है। इसके अलावा उन्होंने बड़ा तालाब के परिधि के अंदर स्थित 08 फूड स्टाल का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने फूड स्टाल का टेंडर ऐसे फूड चेन या दुकानदार को देने के लिए कहा, जो वैरायटी ऑफ फूड, टेस्ट और हाईजिनिक लेवल को मेंटेन कर सके। इसके साथ ही साथ उन्होंने लगने वाले प्लांटस व फुलवारी के मेंटेनेंस के लिए नियमित रूप से 7 से 10 माली लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये ताकि पौधों और फूलों का मेंटेनेंस नियमित रूप से किया जा सके।

    *बुलेट टॉय ट्रेन दौड़ेगी फर्राटे के साथ -* बड़ा तालाब मनोरंजन स्थल पर बुलेट टॉय ट्रेन रखी गई है जिसमें 48 लोगों की बैठक व्यवस्था है । बच्चों के लिए ये विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेगा जिसमें वो म्यूजिकल फाउंटेन और अन्य मनोरंजक चीजांे का आनंद लेते हुए मैग्नेटिक बुलेट ट्रेन का लुत्फ उठा पायेंगे । 

    *प्रवेश द्वार पर रहेगा एक बाज, दो हाथी व ग्रीन वाकिंग टनल, सी लिंक ब्रिज इत्यादि होंगे अन्य आकर्षण -* बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के स्वागत के लिए एक बाज और दो हाथी प्रवेश द्वार पर स्थाई रूप से स्थापित रहेंगे।इसके साथ - साथ मनोरंजन स्थल के भीतर नागरिकों को तालाब के प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ग्रीन वाकिंग टनल, फाउंटेन, लेजर शो विथ विडियो प्रोजेक्शन, स्पाईक लाईट , फ्लावर बेड, बच्चों के लिए प्ले सेक्सन और बड़ा तालाब के परिधि स्थल के भीतर ठीक बीचों-बीच सी लिंक ब्रिज निर्मित है। जो कि बड़ा तालाब आने वाले सभी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा । 

    इसके अलावा कलेक्टर कुकदा तालाब के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तालाब की सफाई मंदिरों की रंगाई और छायादार पेड़ लगाने के निर्देशित किया ।

          इस अवसर पर एसडीएम  बृजेश कुमार क्षत्रिय, सीएमओ  जितेन्द्र कुशवाहा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम भिलाई के सेक्टर 6 स्थित आत्मानंद स्कूल में आज एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल ने किया। इस दौरान निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद थे। अब एस्ट्रोनॉमी लैब में बच्चों को ब्रह्मांड के बारे में सवालों के जवाब मिल सकेंगे। बच्चे यह जान सकेंगे कि आसमान का रंग नीला क्यों है, तारे क्यों चमकते हैं, चांद और सूरज कहां छिप जाते हैं, रात के समय आसमान काला क्यों दिखाई देता है, गुरुत्वाकर्षण का क्या प्रभाव पड़ता है, कितने प्रकार के ग्रह होते है, चंद्रमा ऑर्बिट कैसे करता है इत्यादि की जानकारी इस लैब के जरिए मिल पाएगी। टिमटिमाते तारे की नई-नई जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। इस एस्ट्रोनॉमी लैब में टेलीस्कोपिक की सुविधा भी मौजूद है। एस्ट्रोनॉमी लैब का प्रमुख उद्देश्य सभी छात्रों के अंदर अंतरिक्ष के व्यवहारिक ज्ञान के जरिए उत्सुकता जागृत करना, छोटी उम्र से ही सभी बच्चों में साइंटिफिक टेंपर विकसित करना, टेलिस्कोप के माध्यम से सौरमंडल के अन्य ग्रहों को पास से देखना और उनके चित्र को कैद करना, अंतरिक्ष व आकाश मंडल की गतिविधियों की जानकारी हासिल करना शामिल है। महापौर ने कहा कि एस्ट्रोनॉमी लैब के खुलने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा काम हुआ है, अंतरिक्ष में कई पहलू है जिन्हें जानने का प्रयास इसके जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा तथा निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास के सतत प्रयासों से आत्मानंद स्कूल को एस्ट्रोशाला के रूप में तब्दील किया जा सका है। अंतरिक्ष की किताबी ज्ञान से हटकर प्रायोगिक ज्ञान की दिशा में ले जाने का अच्छा प्रयत्न है। एस्ट्रोनॉमी लैब खुलने से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान बढ़ने से प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होगी तथा विद्यार्थियों की रुचि विज्ञान में बढ़ेगी। विधायक श्री देवेंद्र यादव ने आत्मानंद स्कूल में शिक्षा विकास को बढ़ावा देने के लिए इसे अच्छी पहल बताया। एस्ट्रोनॉमी लैब में कई प्रकार के वर्किंग मॉडल शामिल है, जिनके जरिए अंतरिक्ष के कई रहस्यमयी चीजों की जानकारी मिल पाएगी। एस्ट्रोनॉमी लैब विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धक के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त श्री व्यास ने शिक्षा की दिशा में बढ़ोतरी हेतु कुछ अलग कार्य करने का काम किया है, एस्ट्रोनॉमी लैब को लेकर वे भिलाई में आते ही प्रयत्नशील थे, आज लैब प्रारंभ करवाकर आत्मानंद स्कूल को शिक्षा की ऊंचाइयों पर उन्होंने पहुंचाने का काम किया है। बच्चों में इस अनोखे लैब को लेकर काफी उत्सुकता है। एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से स्पेस में कैसे जाया जाता है, मिसाइल का क्या काम होता है, स्पेस में जाने पर मानव शरीर के अंगो पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है, इन सभी का भी ज्ञान मिलेगा, लैब के अंदर प्रवेश करते ही अंतरिक्ष यात्रा की अनुभूति प्रतीत होता है, क्योंकि लैब में कई प्रकार के वर्किंग मॉडल उपलब्ध है। एस्ट्रोनॉमी लैब के शुभारंभ के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, जोन अध्यक्ष श्री राजेश चौधरी, जोन आयुक्त श्री खिरोद्र भोई, सहायक संचालक शिक्षा श्री अमित घोष, स्कूल की प्राचार्य दलजीत कोराडा, एस्ट्रोलैब डेवलपर अनुष्ठा दास वैष्णव, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, सहायक अभियंता वसीम खान, उप अभियंता श्वेता महेश्वर तथा स्कूल के स्टॉफ व छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।

    *आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के प्रत्येक स्कूलों में स्टार गैजिंग के माध्यम से देख सकेंगे खगोलीय घटनाओं को* निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास ने कहा कि आत्मानंद सरकारी इंग्लिश मीडियम के सभी स्कूलों में खगोलीय घटनाओं के लिए स्टार गैजिंग के माध्यम से चांद, जुपिटर, मार्स, स्टार्स आदि के बारे में जानकारी देते हुए दिखाया जाएगा तथा इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रोजेक्टर के माध्यम से एक्सपर्ट के द्वारा बच्चों को प्रदान की जाएगी। जिसकी शुरुआत सेक्टर 6 के आत्मानंद स्कूल से हो चुकी है।

    दुर्ग। शौर्यपथ । नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के प्रतिक्रिया स्वरूप हुई घटना को सर्व आदिवासी समाज की भावनाओं का प्रकटीकरण करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इसके लिए प्रदेश के कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व में आने के बाद से धर्मांतरण करवाने वाले तत्वों का मनोबल बेहद बढ़ गया है, इसी कारण आदिवासियों का धर्मांतरण चरम सीमा पर पहुंच गया है, ऐसे में आदिवासी इलाकों में वर्ग संघर्ष और आक्रोश की स्थिति बनना स्वाभाविक है। भूपेश सरकार धर्मांतरण करने वालो को सरंक्षण दे रही है जिसके परिणामस्वरुप बडी संख्या में आदिवासी समाज के भोले भाले मासूम लोगों को गुमराह करके धर्मान्तरित किया जा रहा है। धर्मांतरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने का अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र चल रहा है। धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रांतरण सरकारी संरक्षण में चल रहा है। 

    जितेंद्र वर्मा ने कहा कि धर्मांतरण के माध्यम से भूपेश सरकार में आदिवासियों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। आदिवासी समाज अपने अस्तित्व, अस्मिता व स्वाभिमान को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर हो गया है, इसकी सारी जिम्मेदारी भूपेश सरकार पर है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision