September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    आयुक्त आईएएस को मिली शिकायत,कबाड़ी दुकान में दी दबिश, दुकान में गंदगी फैलाने और कबाड़ी सामान को अनाधिकृत रूप से बाहर रखने पर लगाया जुर्माना:

    दुर्ग/ शौर्यपथ / आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में एवं सीएसपी वैभव वेंकर,सिटी कोतवाली टीआई एस. एन. सिंह के मौजूदगी में आज घर संसार के बाजू में ट्रेड फुटवियर के दुकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने पहुंचे।आयुक्त आईएएस के निर्देश पर दस्तावेजों का परीक्षण किया गया उनके द्वारा दस्तावेजों में कमी पाई गई जिसे कल तक प्रस्तुत किए जाने के निवेदन पर कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई। साथ ही आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी    लुचकी तालाब के पास शोएब खान एवं नदीम खान के कबाड़ी स्थित दुकान में शिकायत के आधार टीम द्वारा दबिश दी गई दुकान में गंदगी फैलाने एवम कबाड़ी सामान को अनाधिकृत रूप से बाहर रखने पर 6000 का जुर्माना लगाया गया है।दुकान संचालक से निगम द्वारा दस्तावेज दिखाने कहा गया।दुकानदार द्वारा एक दिन का समय मांगा गया उक्त दुकान में नगर निगम एवं दुकान संचालक द्वारा दोनों की सहमति से ताला लगाया गया। कार्यवाही के दौरान नदीम कबाड़ी की दुकान पर भी कार्रवाई पुलिस प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा की गई चोरी का सामान खरीदी करने की शिकायत प्राप्त होने पर सीएसपी वैभव वेंकर द्वारा दुकान में कार्यवाही की गई एवं दुकान संचालक एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से ताला लगाया गया कार्रवाई के दौरान सीएसपी वैभव वेंकर,सिटी कोतवाली टीआई एस. एन. सिंह, भवन अधिकारी गिरीश दीवान बाजार अधिकारी जावेद अली अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,थानसिंग यादव, एवं ईस्वर वर्मा,शशिकांत यादव,मनोहर गोस्वामी सहित दुर्ग थाना पुलिस व अन्य मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु बाल विकास  परियोजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 13 आ.बा. कार्यकर्ता एवं 21 आ.बा सहायिका की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 26 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग में पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय समय 11:00 से 5:00 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य तथा सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक पद हेतु आवेदन कर सकते है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई -01 द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर को सेक्टर-07 शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्ट्रीट नं.-05 भिलाई में आयोजित किया गया । उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती नीता लोधी राज्य मंत्री छ.ग. राज्य अंतर्गत व्यवसाय सहकारी वित्त एवं विकास निगम एवं विशेष अतिथि श्री लक्ष्मीपति राजु अध्यक्ष खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, नगर निगम भिलाई एवं श्री अजय शुक्ला समाज कल्याण विभाग, नगर निगम भिलाई की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियां, कार्यकर्ता, साहयिका, एवं महिला स्व सहायता समूह द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी जैसे प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, नोनी योजना, बाल संदर्भ योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना आदि एवं श्रीमती सीता कन्नौजे बाल कल्याण विभाग, दुर्ग द्वारा बाल कल्याण के संबंध में विभिन्न अधिनियमों एवं पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई।
    गर्भवती माताओं की गोदभराई का कार्यक्रम एवं 6 माह पूर्ण किये बच्चों के अन्नप्रशान का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में चयनित बच्चों को सुपोषण किट प्रदान किया गया । एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई - 01 अंतर्गत रिटायर्ड हुई कार्यकर्ता श्रीमती जुबैदा बेगम, एवं सहायिका श्रीमती गजरा बाई एवं श्रीमती कमला निषाद का उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। महिलाओं के मनोरंजन हेतु कुर्सी दौड़, बिन्दी लगाओ प्रतियोगिता, सलाद सजाओ प्रतियोगिता एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
    मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यकर्ता व सहायिका के सम्मान में उनके द्वारा कोरोना काल में किये गए कार्यों की प्रशंसा की गई तथा उनका उत्साह वर्धन किया गया। क्षेत्र के बच्चो द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । विभाग द्वारा इन बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

    केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ में बांटे 48 सिलाई मशीन                                                                                   
     
     दुर्ग / शौर्यपथ / मंत्री रविंद्र चौबे के अनुशंसा एवं निर्देश पर तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप महिलाओं की सशक्तिकरण एवं परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश से केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव के 48 महिलाओं को अंत्यवसायि वित्त निगम के सौजन्य से सिलाई मशीन का वितरण किया गया एवं हितग्राहियों का सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री आर. एन. वर्मा ने उपस्थित आदिवासी समाज के सामाजिक पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार  मुख्यमंत्री एवं मंत्री रविंद्र चौबे जी आपके विकास एवं भलाई के लिए हमेशा संवेदनशील रहते हैं और कांग्रेस सरकार ही आदिवासी समाज के साथ ही साथ सर्वहारा वर्ग के भलाई का काम कर रही है। आप लोग सिलाई मशीन के माध्यम से अपने परिवार एवं आस पास के लोगों को काम सिखाकर घर में ही रहकर अपनी आमदनी बड़ा सकते हैं।
    आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक एवं सूत्रधार समाजसेवी राकेश ठाकुर अंत्यवसायि निगम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्यामल दास, लीड बैंक के मैंनेजर  नायक, दुर्ग नगर निगम की पार्षद श्रीमती महेश्वरी ठाकुर एवं बहुत संख्या में आदिवासी समाज की महिला पुरुष उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के आहवान पर दुर्ग जिला के बैठक दिनांक 19/12/2022 दिन सोमवार को समय 3.30 बजे विनोवा सभागार में आयोजित किया गया! उक्त बैठक में संघ के सभी पदाधिकारी मौजुद रहे वही दुर्ग भिलाई के बडी संख्या में शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता शामिल हूऐ ! बैठक का संचालन विजय  जल्कारे ने किया  तो वरिष्ठ देवनारायण चन्द्राकर ,अमजद अली खान ने बैठक में संबोधित करते हुए दुकानदारो के वर्तमान हालात पर प्रकाश डालते हुए बताया राशन दुकानदार को एक होने की आवश्यकता है राशन दुकानदार को चारो तरफ से बदनाम किया जा रहा है और मेहनताना कुछ नहीं है जबकी राशन दुकान में किसी प्रकार का गडबडी संभव ही नहीं है पर भी मुफ्त में बदनाम किया जा रहा है जीस पर राशन दुकानदार एक होकर मुकाबला करें और अपने घर परिवार चल सके ऊस लायक राशन दुकान से आमदानी हो सके इसके लिए सरकार चिंता कर कदम उठाए! वही अमजद अली ने दुकानदारो को मान्यदेय दिलाने की बात पर जोर दिया क्योंकि राज्य सरकार के सबसे महत्वपूर्ण कार्य कोई है तो वह है राज्य के ढाई करोड़ आबादी को भोजन का बेवस्था हर माह समय पर कराना और यह कार्य दुकानदार के माध्यम से सरकार आसानी से कर रही है परिणाम सरकार को राष्ट्रीय एवार्ड से नवाजा गया है तब भी राशन दुकानदार का माली हालत बना हुआ है सरकार विगत 17 वर्ष से दुकान दारो का मार्जिन राशि में एक पैसा का वृद्धि नहीं किया है परिणाम दुकानदार का चौतरफा शोषण हो रहा है इसे अब रोकने का समय आ गया है इसके लिए शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ में वो ताकत लक्षण है इसलिए सभी को इस संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें और समस्या का समाधान संगठन के माध्यम से सरकार से निदान कराने में सहयोग करने की बात कही है !
       इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष विजय राठौर ने दुकानदारो को दुकान संचालन का बारिकियों पर ध्यान देने का तरिका बताया वहीं भंडारण और वितरण पर जोर देने की सलाह दी ताकी दुकानदार के होने वाले नुक़सान को रोका जा सके वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पटेल जी ने संबोधन करते हुए भंडारण के समय चोरी से नुकसान पर सुधार की बात कही और शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने इसके लिए भी मुहिम छेड़ रखा है द्वार प्रदाय योजना के नियम लागू पुरी तरह से कराये सरकार और दूकानदार इसे पालन हर हालात में करें तो नुकसान रोका जा सकता है वही सरकार से भी अपिल किया छतीपुर्ती प्रदान करें ताकी स्टाक कमी का मुख्य वजह में सुधार हो तो .महेन्द्र पाण्डेय कोषाध्यक्ष मरवाही ने संगठन में शामिल हो कर संघर्ष करने और दुर्ग जिला शिक्षा के हब है ऊस हिसाब से दुर्ग के राशन दुकानदार को पहले ही संघ की महत्ता को स्वीकार कर आगे आना चाहिए था पर देर आये दुरस्त आये पर आगे और मजबूत करने में जोर लगाने की बात कही है तो राजनांदगांव जिला अध्यक्ष सुशिला निषाद ने भंडारण बेवस्था को मजबूत कैसे करें होने वाले चोरी को कैसे रोका जाए इसके लिए संघ एक बडी विकल्प है बताई आपस में दुकानदार एक होकर एक दूसरे का मदद करते हुए हर हाल में तौल कर ही दुकान में राशन खाली कराने की बात कही और संघ की मजबूती करने की अपिल की है तो संघ के प्रदेश महासचिव विजय धृतलहरे ने दुकानदार को संघ क्यों आवश्यक है सरकार से संघ ने दूकानदारो के हितों पर क्या किया वही राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार नाथ झां जी एवं राष्ट्रीय महासचिव बंगाल टाईगर के नाम से जाने जाना वाला नाम विष्भर बासू जी के कडी मेहनत से दुकानदार के हितों में उठाए जाने वाले कदम जिसके परिणामस्वरूप मार्जिन राशि NFSA मद में 70 से 90 हुए ई पास 10 से 21 हुए हैं इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से बासू साहेब आदरणीय झा साहब को धन्यवाद पर छत्तीसगढ़ में संघ के पहल पर होने वाले अनेक जटिल समस्या जिसमें होने वाले लायसेंस निरस्त पर रोक वर्तमान समय में कटौती पर बडी मुसिबत दूकानदार के सामने खडा हुईं थी जिस पर राहत दिलाते हुए  सहुलियतो पर पहल किया परिणाम दुकानदार को बहुत मददगार साबित हुई है समय समय पर अल्प ताकत संगठन के होते हुए सरकार और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाते हुए सरकार से मदद मिली है आगे भी हम सरकार के साथ है और सरकार के हर आदेश का हम पालन लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए करेंगे कोरोना काल में हम अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार के आदेश का पालन करते हुए लोगों का सेवा किये हैं ओ भी नि:शूल्क छत्तीसगढ़ सरकार को इसके लिए हमें सम्मान देनी चाहिए पर सरकार हमें अपने विपरीत सेवक समझ बैठी है लगता है पर हम सरकार के विपरित नहीं है हम सरकार के साथ है आज नहीं तो कल हमारी सेवा को सरकार समझेंगे इसी आशा में हम अभी सरकार के खिलाफ हड़ताल में नहीं जा रहे हैं और हम शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के सभी सदस्य पदाधिकारी से अपिल करते हैं अभी समय नाजुक हैं बात की गंभीरता को समझते हुए हमें ऐसी कोई भी गतिविधि में शामिल नही होनी है जिससे हमारा ही  नुकसान हो .अभी सभी संयम होकर एकट्ठा होने पर जोर लगाये वही प्रदेश अध्यक्ष देवर्श भाई सापरिया ने अपने अध्यक्षीय भाषण में संबोधन करते हुए दुर्ग संगठन निर्माण पर जोर दिया और बताया जितना जल्दी संगठन बना लिया जाये उतना हम सब के लिए अच्छा है और संगठित होकर संघ समस्या का समाधान सरकार से मिल बैठकर बात कर निराकरण पर कोशिश कर रहे हैं आगे भी कोशिश करेंगे अंत में कोर्ट का शरण लेंगे इसके लिए हम सदस्यता अभियान चला रहे हैं आप सभी हमारे संगठन की सदस्यता ग्रहण अवश्य करें ताकी हम कोर्ट में आप के दूकान का नाम शामिल कर सके और हमारे संघ का सदस्य आप है बताने समझने में मदद होगी और संघ के महासचिव विजय धृतलहरे जी के मार्गदर्शन में संघ दिनों दिन तरक्की कर रही है आज उसी कडी में दुर्ग जिला का संघ गठन करने अधिकृत किया जिसके बाद दुर्ग जिला के दुकानदारो से फिड बैक लेकर सहमति से कुणाल तिवारी जी को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त की गई वही प्रदेश संरक्षक अमजद अली खां विजय जलकारे देवनारायण चन्द्राकर अशोक अग्रवाल इसरत हुसैन को नियुक्त किया गया है इस अवसर पर प्रदेश संगठन कार्यकारी रामअकबाल यादव  किरण पुजन  वासकल बंजारे मुंगेली जिला अध्यक्ष लखन लाल यादव संजय राठौर जिला अध्यक्ष जी पी एम देवकी ओट्टी ब्लाक अध्यक्ष मरवाही के अलावा बडी संख्या में दूर्ग भिलाई के दूकानदार मौजूद थे! जिसमें सभी का सहमति पर कुनाल तिवारी जी को जिला अध्यक्ष के नियुक्ति दी गई है

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ब्लॉक के सेवा सहकारी समितियां नगपुरा , रसमड़ा , कोड़िया , उतई का निरीक्षण किया । उन्होंने सीधे किसानों से संवाद किया और पूछा कि धान विक्रय करने में उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हो रही है । धान का भुगतान समय पर हो रहा है कि नहीं , किसानों ने धान खरीदी को लेकर संतुष्टि व्यक्त की । किसानों ने कहा कि इस वर्ष उन्हें समय पर टोकन , बारदाना वितरण  एवं धान का भुगतान हो रहा है , धान का तौल भी सायं 4 बजे तक हो जाता है । किसानों ने समिति में बैंक के अध्यक्ष को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की । निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं समिति नगपुरा के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार सेन उपस्थित रहें । निरीक्षण के दौरान क्रमशः सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी भरत चन्द्राकर , रोहित साहू एवं दीवाकर गायकवाड़ उपस्थित रहे । बैंक शाखा उतई का निरीक्षण भी माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया , निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी , उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा , जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड़ , पूर्व जनपद सदस्य भीषम हिरवानी , पार्षद तोषण साहू , पूर्व सरपंच खुमान साहू , पूर्व पार्षद मनोज चंद्राकर , आदि उपस्थित रहें ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर चिन्हारी तथा मोर मकान मोर आस अंतर्गत आवास आवंटन हेतु दिनांक 22 दिसंबर 2022 गुरुवार को समय सुबह 11:00 बजे विवेकानंद सभागार में लाटरी निकाली जाएगी।
    हितग्राही अंशदान का 30 प्रतिशत राशि जमा कर रसीद अवश्य प्राप्त करें दिनांक 20 दिसम्बर तक प्रथम किश्त हितग्राही अंशदान राशि जमा किये हुए आवेदको के नाम ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा: प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन शहरी के स्लम / गैर स्लम मे किराये के आवास गृह में निवासरत आवेदको की अंतिम पात्र/अपात्र सूची जारी कर दी गई है जिसे नगर पालिक निगम दुर्ग के मुख्य कार्यालय एवं डाटा सेंटर प्रधानमंत्री आवास योजना में चस्पा की गई है।सूची में दर्ज पात्र आवेदको से अनुरोध है कि दिनांक 20.12.2022 दिन मंगलवार तक डाटा सेंटर, नगर पालिक निगम, प्रातः 10:30 से सायं 5:30 तक प्रथम किश्त हितग्राही अंशदान का 30 प्रतिशत. जमा करते हुए रसीद अवश्य प्राप्त करें।
    आवेदकों की सुविधा के लिए बैंक के साथ ऋण हेतु शिविर का आयोजन भी दिनांक 16.12.2022 से 20.12.2022 तक डाटा सेंटर, नगर पालिक निगम में किया जा रहा है।दिनाँक 22.12:2022 दिन गुरुवार को विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर, दुर्ग में 11 00 बजे लॉटरी का आयोजित किया जावेगा।नोट पात्र सूची में शामिल आवेदक हितग्राही प्रथम किश्त (हितग्राही अंशदान राशि) जमा करने के समय अपने बैंक खाता की प्रतिलिपि एवं आधार से लिंक किया गया हुआ मोबाईल नम्बर अवश्य साथ में लावें। अधिक जानकारी के लिए डाटा सेंटर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, जोन 01 नेहरूनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने शंकराचार्य कॉलेज रोड जुनवानी में सड़क किनारे बांस, बल्ली आदि से कब्जा कर व्यवसाय करने वाले कई लोगो को बेदखल किया है तथा ट्रैफिक भी क्लियर कराया है। शिकायत पर 15 से अधिक स्थानों पर कार्यवाही करते हुए तोड़फोड़ उपरांत सामग्री को जप्त भी किया गया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में अवैध अतिक्रमण व कब्जा करने वालों पर कार्यवाही की गई है। जोन 01 नेहरूनगर के जोन आयुक्त राजेन्द्र नायक ने बताया कि शंकराचार्य कॉलेज रोड जुनवानी में सड़क के किनारे अवैध कब्जा करने वाले लोगो को हटाने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जुनवानी चौक से लेकर शुभम के मार्ट तक अतिक्रमण के उद्देश्य से सड़क के दोनो ओर विभिन्न स्थानों पर गुमटी, बांस, बल्ली व तिरपाल से अस्थाई घेरा कर तथा सड़क बाधा कर व्यवसाय किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर उपस्थित होकर उन्हें स्वयं से कब्जा हटाने समझाइश दी थी। लेकिन नहीं मानने पर जोन 01 की टीम तोड़फोड़ दस्ते के साथ पहुंची और तोड़फोड़ कर सामग्री को जप्त भी किया। बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे अस्थाई रूप से दुकान लगाकर अवैध रूप से व्यवसाय करने के कारण जगह-जगह गंदगी फैल रही थी तथा इन दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से वाहनों के पार्किंग होने से आवागन बाधित होता था, जिसकी शिकायत नागरिकों द्वारा की गई थी। इस मार्ग पर स्कूल, कॉलेज और हास्पिटल होने की वजह से मार्ग में हमेशा भीड़-भाड़ रहता है इसलिए आवागमन में कोई बाधा न हो इसे देखते हुए कार्यवाही की गई।

    महापौर नीरज पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ
    दुर्ग स्टेशन से कुम्हारी, पाटन व कचांदुर रुट पर मिलेगी सुविधा


    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के बाद से शहर की बंद पड़ी सिटी बस सेवा तीन साल बाद बडे ही जद्दोजेहद के बाद आखिरकार शुरू कर दी गई। सुपेला बस डिपो से गुरुवार को 8 बसों को रवाना किया गया। दुर्ग से कुम्हारी व रायपुर सहित चार रूट के लिए शुरूआती दिन 8 बसों को रवाना किया गया है। बताया जा रहा है जैसे.जैसे बस अपडेट होंगे वैसे.वैसे बाकि बसों को भी सड़क पर दौड़ाया जाएगा। आज निगम के महापौर नीरज पाल ने इन बस को हरी झंडी दिखा कर दुर्ग रेलवे स्टेशन रवाना किया।
    ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष 24 मार्च 2020 में लाकडाउन लगने के बाद से दुर्ग. भिलाई में सिटी बसों के पहिए थम गए थे। उसके बाद से सिटी बसों को डिपो में ही खड़ा कर दिया गया। लगभग 32 माह से शहर में सिटी बसें बंद पड़ी हुई। स्थिति सामान्य होने के बाद भी इनका संचालन शुरू नहीं किया। दो साल से डिपो में खड़ी होने के कारण ज्यादातर बसें कंडम हो गई हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद सिटी बसों के संचालन की मांग उठी।
    इससे पहले दुर्ग जिला प्रशासन ने शहर में 69 सिटी बसों को संचालित करने का निर्णय लिया था। जिला प्रशासन ने जुलाई 2022 से सिटी बसों को 17 रूट पर चलाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने घोषणा तो कर दी लेकिन बसों की कंडम स्थिति के कारण तय समय पर यह संभव नहीं हो सका। अब दिसंबर माह में इन बसों को शुरू किया जा रहा है। गुरुवार को 8 बसों को हरी झंडी दिखाई गई। इन बसों को चार रूट में चलाने का निर्णय लिया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision