September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

     दुर्ग। शौर्यपथ ।   कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास व प्रबंध संचालक श्री ए. पी. त्रिपाठी उपायुक्त आबकारी अधिकारी नोहर सिंह ठाकुर, अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। विभाग द्वारा अवैध शराब धारण, विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किये गए। पहले प्रकरण में आरोपी मेघनाथ साहू आत्मज उमेंद्र साहू साकिन ग्राम मतवारी के एक्टिवा में एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैली में 50 नग पाव देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक पाव की क्षमता 180 उस कुल मात्रा 9.0 बल्क लीटर बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी न्यायिक रिमांड मे लिया गया। दूसरे प्रकरण में छोटे घटिया खुर्द नहर किनारे थाना नंदिनी नगर में प्लास्टिक के बोरी में 147 नग पाव देशी मदिरा मसाला प्रत्येक पाव की क्षमता 180 एम.एल. कुल मात्रा 26.46 बल्क लीटर जब्त कर आरोपी संजू पारधी पिता कलीराम पारधी साकिन छोटे घटिया खुर्द, थाना नंदिनी नगर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जाकर जेल दाखिल किया गया। 

     कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक अग्रवाल, जेबा खान, आबकारी उप निरीक्षक भुनेश्वर सिंह सेंगर, सुश्री नीलम स्वर्णकार व रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक भोजराम रत्नाकर, आरक्षक संदीप तिर्की व महिला आरक्षक संगीता ध्रुव, चितेश्वरी धुव्र, वाहन चालक प्रकाश राव, कृष्ण कुमार कोसले, नोहर साहू कार्यवाही दौरान उपस्थित रहें। विभाग द्वारा 03 मार्च एवं 06 मार्च को कार्यवाही कर छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कायम कुल 02 प्रकरणों में 35.46 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । / छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र एवं संभाग दुर्ग द्वारा 06 मार्च को कुम्हारी कालोनी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मण्डल के कुम्हारी कॉलोनी अंतर्गत निर्मित 20 एम.आई.जी. -। एवं 10 एम.आई.जी.-।। भवनों में निवासरत मेसर्स भगवती प्रसाद केड़िया कंपनी के तत्कालीन कर्मचारियों/कर्मचारियों के आश्रितजनों को मुख्यमंत्री के ओ.एस. डी. श्री मनीष बंछोर के द्वारा आबंटन आदेश प्रदान किया गया।

     कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर, वार्ड पार्षद ओमनारायण वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा, जिला प्रशासन से डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल से अपर आयुक्त श्री एच.के.जोशी, उपायुक्त श्री आर.के.राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री एस.आर.ठाकुर एवं सम्पदा अधिकारी श्री डी. एस. उर्वशा उपस्थित रहे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । विगत वर्षों की परम्परा अनुसार इस वर्ष भी सत्तीचौरा में होलिका दहन में वैदिक होलिका दहन किया जावेगा जिसमें गौ माता के गोबर से बने कंडों, कपूर, देशी घी, लौंग, इलायची से ही होलिका दहन किया जावेगा..

        सत्तीचौरा में होलिका दहन दिनाँक 7 मार्च को संध्या 7:30 किया जावेगा..

          आयोजक समित्ति के प्रमुख योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के सत्तीचौरा में सभी पर्व ऐतहासिक रूप से बनाया जाता है, जिसमें होली पर्व विशेष है, होलिका दहन के दिन पूरे प्रदेश एवं देश में होलिका दहन में लकड़ियों के साथ साथ कई अन्य चीजें भी डाल देते हैं जिससे प्रदूषण फैलता है। लकडिय़ां भी अलग अलग तरह की होती है जिसका धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में दुर्ग के सत्तीचौरा में विगत 6 वर्षों स अनूठी पहल के तहत गोबर के कंडोंं से होलिका दहन किया जाता हैं, और आयोजको ने इस मुहिम को जनता तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। शहर एवं जिले के गौठान, गौ शाला, डेयरी संचालकों के साथ चर्चा कर इस बार होलिका में लकड़ियों की जगह गोबर के कंडों के इस्तेमाल पर जोर देने का आह्वान किया है। सभी इसके लिए तैयार भी हैं। शहर एवं जिले में अलग अलग स्थानों में बहुत कम मूल्य पर कंडे मिल जायेंगे, जोकि लकड़ी की कीमत से भी कम है, अब बस जरूरत है तो शहरवासियों के इसके प्रति जागरूक होने की।

         जिले एवं प्रदेश के गौठान, गोशालाओं, डेयरी संचलको को मिलेगा संबल, आयोजक समित्ति द्वारा शुरू की गई इस पहल का एक यह भी उद्देश्य है कि गाय के गोबर से बनने वाले कंडे गोशालाओं, गौठान से लोगों को उपलब्ध हो जाएंगे। जिससे गोशालाओं, गौठान को संबल मिलेगा और गायों के लिए चारे पानी की व्यवस्था करने में आसानी होगी..

         योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि यदि सभी लोग होलिका में कंडों का उपयोग करना शुरू कर दे तो गोशालाओं, गौठान का कई महीनों का खर्च गाय के गोबर से ही उन्हें मिल जाएगा।

        कंडो के जलने से निकलने वाले धुएं से हवा का होगा शुद्धिकरण होगा, पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलेगा। आमतौर पर जो होलिका दहन लकड़ी से किया जाता है उसमें पर्यावरण प्रदूषण होता है। लेकिन गोबर के कंडों की होली पर्यावरण के लिए भी रक्षक रहेगी। गोबर के कंडे जलने पर ऑक्सीजन निकलती है | गौरतलब है कि यज्ञ हवन में भी गोबर के कंडों का इस्तेमाल होता है। इसका उद्देश्य वातावरण के शुद्धिकरण से है। जानकारों के अनुसार कंडों के जलने पर निकलने वाला धुआं वातावरण को साफ कर ऑक्सीजन में बढ़ोतरी करता है जिससे शहर में फैले प्रदूषण का असर कम होता है। जबकि दूसरी तरफ आम तौर पर लकड़ी जलाने से होलिका दहन में प्रदूषण बढ़ता है।

    कंडों की होली जलने पर वातावरण शुद्ध होगा। हम तैयारी कर रहे हैं और हमारे पास कंडे तैयार भी हैं। 

          विगत 6 वर्षों से सत्तीचौरा में गोबर के कंडों से ही होलिका दहन किया जाता है, जो इस वर्ष भी होगा, इस वर्ष होलिका दहन के लिए दुर्ग शहर के गौठान से लगभग 1 हजार कंडे, सभी गौशाला से 2 हजार एवं डेयरी से 500 कंडे कुल लगभग 4000 कंडे से सत्तीचौरा में होलिका दहन किया जावेगा, इसके साथ साथ कपूर, लौंग, इलायची, भी होलिका दहन में जलाई जावेगी जिससे आस पास का वातावरण पूर्ण रूप से शुद्ध होगा, 

         आयोजको द्वारा गक्त वर्षों की तरह इस वर्ष भी होलिका माता एवं भक्त प्रह्लाद की चोटी छोटी मूर्ति बनवाई गई है जिसे होलिका दहन में रखा जावेगा, वर्तमान में चल रही परीक्षाओं को देखते हुए ढोल, लँगड़ा नही बजाया जावेगा, होलिका दहन के समय की आरती बस साइड सिस्टम के साथ होगी..

         इस पूरे आयोजन में नरेंद्र गुप्ता, प्रहलाद रूंगटा, सुरेश गुप्ता, अजय शर्मा, राजू पुरोहित, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, पिंकी गुप्ता, ओमप्रकाश टावरी, वाशु सेक्सरिया, गोपाल शर्मा, दीपक पण्डा, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, कृतज्ञ शर्मा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, चिंटू शर्मा, आकाश राजपूत, ईशान शर्मा, दीपक धर्मगुढ़ी, रवि राजपूत, संजय सेन, प्रकाश सिन्हा, बिट्टू यादव, मनीष सेन, सोनल सेन, निक्कू जायसवाल एवं अन्य गंजपारा वासी तैयारी में जुटे है..

    दुर्ग। शौर्यपथ ।  प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेश सरकार का

     अंतिम बजट से सर्वहारा वर्ग की उम्मीदें बुरी तरह से टूट गई है, इसमें गांव और गरीबो की घोर उपेक्षा हुई है। सरकारी कर्मचारियों के लिए कोई नई घोषणा नही है इसके अलावा न तो दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का ख्याल रखा गया और न ही झुग्गी झोपड़ी के श्रमिकों के हालत पर चिंता दिखाई गई। 

    भूपेश सरकार ने 1 लाख 21हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है। राज्य निर्माण के प्रारंभिक साल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी ने महज 4 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था, दो दशक से अधिक के कालखण्ड में राज्य का बजट 28 गुना बढ़ गया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट में न दीर्घकालीन योजनाओं का खाका खींचा गया है और न ही विकास के लिए कोई प्रतिबद्धता दिख रही है। बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता की घोषणा जरूर की गई है, मगर इसमें भी चालाकी दिखाते हुए छल किया गया है इस दायरे में वही आएगा जिसके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक न हो, जबकि कांग्रेस के 2018 के घोषणापत्र में ऐसी कोई शर्त नहीं थी, मजे की बात यह है कि बेरोजगारी भत्ता मात्र दो साल के लिए दिया जाएगा जो कि बेरोजगारी और बेरोजगारों के लिए लॉलीपॉप के समान है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि बेरोजगारी भत्ते के रूप में 4 साल 3 माह का बकाया बेरोजगारी भत्ता देने का कोई प्रावधान नहीं करते हुए बेरोजगारों के साथ कांग्रेस सरकार ने ठगी की है। 

    जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि महीनों से महंगाई भत्ता व वेतन विसंगति के लिए संघर्ष कर रहे राज्य के चार लाख कर्मचारियों को भूपेश के बजट 2023 में सिर्फ निराशा हाथ लगी है। किसानों व कृषि मजदूरों के लिए कोई नई घोषणा नही की गई। भूपेश बघेल ने इस बजट को जनता के भरोसे का बजट बताया है जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस के इस बजट जनता का भरोसा टूटा है।

    माईलोगन अऊ महतारी मन सीखो आत्मरक्षा के गुर ला*

    *बैंकिंग फ्रॉड ला जानो बबा, अपन बैंक से सम्बंधित गोपनीय जानकारी झन दुहूँ क़ोई ला*

    # *युवा मन नशा ला हाथ भी नहीं लगाना हे

    # *दीदी और महतारी अपन कानूनी अधिकार ला जनों* 

     

    दुर्ग । शौर्यपथ। आज दिनांक 6 मार्च को डॉक्टर अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग , श्री संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), श्री अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ),श्रीमती मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में श्रीमती शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक IUCAW एवम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी देवांश सिंह राठौर के द्वारा आज दिनांक 6.03.2023 ग्राम बीजाभाटा थाना रानीतराई में *खाकी की चौपाल* लगाई गई जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुए जहां उनकी समस्याएं ,शिकायतों को उनसे पूछा गया और बच्चों को गुड टच बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर *1098* बताया गया वहीं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई जहां उनको साइबर सुरक्षा,घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम ,विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया है पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर के द्वारा ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 के बारे मे बताया गया, साथ में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी ,जमीन संबंधी ठगी, केवाईसी और बैंकिंग संबंधी ठगी के संबंध में जानकारी दी गई और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई! जहां रक्षा टीम एवं थाना प्रभारी श्री ऐनु देवांगन और स्टाफ उपस्थित रहे

    दुर्ग। शौर्यपथ । आज छत्तीसगढ़ राज्य कि छत्तीसगढ़िया सरकार द्वारा लगातार राज्य की उन्नति प्रगति का के लिए वित्तीय वर्ष 2023- 24 का 5वा बजट माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा जारी किया गया जिसमें हर वर्ग हर तबके के हित का विशेष ध्यान रखा गया,,जनकल्याण को समर्पित यह बजट विकास के पथ पर आगे बढ़ते छत्तीसगढ़ को एक नई गति प्रदान करेगा छःग NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि हमारे मुखिया श्री भूपेश बघेल जी सभी वर्ग के हितों को ध्यान रखते हुए अनेकों जनहित में निर्णय लिए है यदि मैं युवाओं और छात्र वर्ग की बात करू तो आज के बजट में जिसमें छात्रों और युवाओं से जुड़े इन प्रमुख बिंदुओं पर छग सरकार कार्य किए हैं 

    जैसे-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा पेश किए गए बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा से युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। 

    -मनेन्द्रगढ़, गीदम, जांजगीर-चाँपा एवं कबीरधाम जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान।

    -मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थानों की प्रवेश परीक्षा के पूर्व कोचिंग हेतु कोटा राजस्थान जाने वाले राज्य के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कोटा में छात्रावास निर्माण हेतु प्रावधान।

    शिक्षा के उजियारे से रोशन होगा छत्तीसगढ़

    -101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होंगे प्रारंभ (पहले से 247 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय थे) 

    ॰बजट में ₹870 करोड़ का प्रावधान

    -स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण हेतु चयनित 10 महाविद्यालयों- महासमुंद, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बस्तर एवं अंबिकापुर में सेटअप एवं भवन निर्माण हेतु 48 करोड़।

    -इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में देश-विदेश से अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नवा रायपुर अटल नगर में ऑफ कैम्पस सेंटर की स्थापना।

    -मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना।

    -जिला-रायगढ़ एवं जिला-दुर्ग में नवीन आई.टी.आई. की स्थापना।

    -छात्रावास-आश्रम एवं प्रयास विद्यालयों में रहकर अध्ययन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिष्यवृत्ति की राशि 1000 रू. प्रति माह को बढ़ाकर 1500 रू. प्रतिमाह।

    -मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना।

    -04 संभागीय मुख्यालयों पर संगीत महाविद्यालय एवं 06 कन्या महाविद्यालय सहित इस वर्ष कुल 23 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना।


    - राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को शोध कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य रिसर्च फेलोशिप योजना प्रारंभ की जायेगी।

    -मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान

    -मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत स्कूलों में दोपहर का भोजन बनाने वाले रसोईयों को दी जा रही मानदेय की राशि रूपये 1,500 को बढ़ाकर 1,800 रू. प्रति माह। विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का मानदेय भी 2,500 रू. से बढ़ाकर 2,800 रू. प्रति माह किए जिसके लिए सभी वर्गो कि हितों को ध्यान में रखने वाले लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री भूपेश काका का हम आभार व्यक्त करते है।।

    दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विधानसभा में पेश किये गए पांचवे बजट को पावन बजट करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की जनता के कल्याण के लिए पवित्र मन से बनाया गया बजट है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस पावन बजट के लिए बधाई देते हुए राजेंद्र ने समूचे प्रदेशवासियों को भी जनकल्याणकारी बजट के लिए बधाई दी है।

    राजेंद्र ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, होमगार्ड के जवानों, ग्राम पटेल, मिडडे मील के रसोइये आदि वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का प्रावधान करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता को दर्शाता है। सिंचाई सुविधा में पिछले चार साल से लगातार वृद्धि करने के बाद इस बार भी सिंचाई संसाधनों के तहत नरवा उन्नयन का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अन्न का उत्पादन ज्यादा हो सकेगा। वाटर रीचार्जिंग की दिशा में भी उल्लेखनीय सकारात्मक नतीजे देखने मिलेंगे।

    राजेंद्र ने कहा कि सुगम यातायात के लिए नई राजधानी नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रावधान कर मुख्यमंत्री ने लाखों दैनिक रेल सेवा यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इसी तरह चार नए मेडिकल कालेज, आईटीआई के उन्नयन, 101 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने के प्रावधानों से प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शानदार बजट प्रावधानों से बच्चों, नौनिहालों और युवाओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

    राजेंद्र ने कहा कि रीपा का उन्नयन, शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्क खोलने से रोजगार के अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा से युवा बेरोजगारों को बड़ी राहत मिलेगी। पत्रकारों के लिए 25 लाख रुपए के ऋण पर ब्याज अनुदान की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने राज्य के चौथे स्तंभ से जुड़े पत्रकार भाईयों को बड़ी राहत दी है। राजेंद्र ने कहा कि पेश किये गए बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यवासियों के लिए अनूठी सौगातों का पिटारा खोल दिया है। यह बजट राज्य के विकास में अहम रोल अदा करेगा।

     

    दुर्ग/ शौर्यपथ/ नगर निगम प्रशासन के लिए राहत की खबर हैं. तीन दिन चल रहीं सफाईकर्मियों की हडताल खत्म हो गई हैं.आज 4 मार्च दोपहर से सफाई व्यवस्था पटरी पर आएगी. शहर विधायक अरुण वोरा ने लगातार सफाई कर्मियों के लिए प्रयास किया व उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात कर सफाई कर्मियो के लिए उनकी मांगों को लेकर चर्चा की थी।आज महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने हडताल खत्म करने का ऐलान कर दिया हैं.अपनी मांगों को लेकर तीन दिन से शहर के सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर बैठ गए थे। सफाई कर्मियों ने विधायक,महापौर व आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए हड़ताल समाप्त किया। कल से ही सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म कर 4 मार्च दोपहर 12 बजे से शहर में सफाई प्रारंभ शुरू किया गया।सफाई कर्मियों की मांगे निगम में कार्यरत प्लेसमेंट सफाई कर्मियो के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सीधे निगम प्रबंधन के नियंत्रण में कार्य करने हेतु कार्यवाही की जाय।इसमें निगम द्वारा प्रतिवेदन शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कर्मचारियों को प्लेसमेंट के माध्यम से रखे जाने स्पष्ट निर्देश प्राप्त है,ठेकेदार प्रथा समाप्त करना निगम के अधिकार क्षेत्र नही होने के कारण उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।इस पर अतिशीघ्रता से कार्रवाही की जाएगी। सफाई कर्मियों की मांग निगम के 01 से 10 एवं 51 से 60 के पूर्व सफाई कर्मी जो 61 की संख्या में है का सेवा परिवर्तन किया गया है को पुनः ठेका मजदूर का दर्जा देते हुए भविष्य निधि एवं चिकित्सा की सुविधा प्रदान किया जावे,जिस पर निगम द्वारा प्रतिवेदन में कहा वर्ष 2017 में निगम दुर्ग मिशन क्लीन सिटी लागू होने पर निगम के 1 से 10 एवं 51 से 60 के पूर्व सफाई कर्मचारियों का कार्य से पृथक न करते हुए उन्हें तत्कालीन समय एमसीसी कर्मचारी के रूप कार्य करने के लिए रखा गया था।वर्तमान में अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारी की मांग शासन से की गई है यदि स्वीकृति प्राप्त होने पर उन्हें प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।और पृथक से इस विशेष में प्रस्ताव तैयार कर महापौर परिषद की ओर प्रेषित किया जाएगा।सफाई कर्मियों ने ये भी मांग रखी कि “मिशन क्लीन सिटी" के तहत् कार्यरत् डोर टू डोर कचरा संग्रहण के बदले जो मानदेय राशि 6,000.00 रूपये दिया जा रहा है उन कर्मियो को ठेका श्रमिक घोषित कर न्युनतम् मजदूरी व अन्य सुविधा प्रदान किया जाये।

    नगर निगम ने कहामानदेय बढ़ाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है । पुनः स्मरण पत्र भेजा जावेगा । शासन से मानदेय बढ़ने पर इसका लाभ एम०सी०सी० कर्मचारियों को दिया जावेगा साथ ही उक्त पत्र में यह भी उल्लेखित किया जावेगा कि एम०सी०सी० कर्मचारियों को ठेका श्रमिक घोषित किये जाने एवं अन्य सुविधा प्रदान किये जाने के संबंध में भी पत्र लिखा जावेगा, कल दिनांक 03.03.2023 को चर्चा अनुसार इस विषय में शासन से शीघ्र बात कर अतिशीघ्र राशि बढ़ाने के लिए निवेदन किया जावेगा, संभवतः 09 माह के भीतर होने की संभावना है।हड़ताल कर्मियों की मांग - निगम की ओर रेल्वे का प्रेषित ठेका मजदूर एवं जल संसाधन विभाग में कार्यरत् लगभग 40 कर्मचारी को न्युनतम् वेतन, भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधा व अन्य सामाजिक सुरक्षा इंश्योरेन्स की सुविधा प्रदान की जाये।निगम ने कहा- निगम की ओर रेल्वे का प्रेषित ठेका मजदूर एवं जल संसाधन विभाग में कार्यरत् लगभग 40 कर्मचारी को न्युनतम् वेतन, भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधा व अन्य सामाजिक सुरक्षा इंश्योरेन्स की सुविधा प्रदान की जावें!

    कि निगम में कार्यरत् कम्प्युटर ऑपरेटरो के अलग-अलग ठेकेदार होने से वेतन का समय व राशि भी अलग-अलग भुगतान हो रहा है । के लिए समस्त | ठेका कर्मी कम्प्युटर ऑपरेटरो को एक ही ठेके एक ही ठेकेदार के अधीन करने की व्यवस्था प्रदान की जावें।हड़ताल कर्मियों की मांग- कि ठेका श्रमिक से संबंध यूनियन / प्रतिनिधि के सहमति के बगैर किसी भी ठेका श्रमिक को व्यक्तिगत् / राजनितिक द्वेष से सेवा से | हटाने व भर्ती करने की वर्तमान में चल रही श्रमिक विरोधी कार्यवाही पर तुरंत | रोक लगाने की व्यवस्था!

    दुर्ग/ शौर्यपथ / राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पालिक निगम के माध्यम से गठित वरदान स्व सहायता समूह बघेरा वार्ड क्रमांक 56 के द्वारा प्राकृतिक फूल,फूलो,जैसे पालक,लालभाजी, चुकंदर,शहतून,पलाश गेंदा गुलाल,अपराजिता जामुन के माध्यम से हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। जो स्किन और हेल्थ के लिए उपयुक्त है। होली के लिए आजकल बाजारों में मिलने वाले चटक और आकर्षक रंग केमिकलयुक्त होते है। जिससे स्किन को नुकसान पहुंचता है। यही नहीं बाजार में मिलने वाले ये रंग बच्चों के स्किन के लिए भी नुकसानदायक होते है ।श्वास के माध्यम से भी केमिकलयुक्त रंग हमारे शरीर में पहुंचकर फेफड़ो को नुकसान पहुंचाते हैं इसीलिए विशेषज्ञ ये सलाह देते है कि होली के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रंग केमिकल फ्री होने चाहिए। बिहान की इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे प्राकृतिक गुलाल पूरी तरह से केमिकल फ्री है इसीलिए ये गुलाल बाजार में मिलने वाले रंगों की जगह अच्छा विकल्प साबित होगे।इसे टेसू,पताशा के फूल को बसंत का श्रृंगार रंगीन बनाने के लिए प्राकृतिक का इस्तेमाल समूह कर रही है। समूह के महिलाएं बताती है कि बाज़ारो के अलावा गांवों में भी ऑर्डर लिया जा रहा है।50 किलो से अधिक गुलाल तैयार कर लिया गया है।पताशा के फूलों से होली में महकेगा शहर,समूह की महिलाएं बना रही है प्राकृतिक गुलाल!महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहें प्राकृतिक गुलाल पूरी तरह से केमिकल फ्री है इसलिए ये गुलाल बाजार में मिलने वाले रंगों की जगह अच्छा विकल्प साबित होंगे। वरदान महिला स्व सहायता समूह बघेरा की गीता राजपूत का कहना है कि उनका यह गुलाल केमिकल फ्री होने से प्राकृतिक को बाजार और गांवों में बेचेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision