
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / सेल कारपोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 के समापन समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के दो अधिकारी मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू असित साहा और महाप्रबंधक सतर्कता सत्यब्रत कर को सतर्कता आयुक्त, भारत सरकार पी के श्रीवास्तव और सेल चेयरमेन, श्रीमती सोमा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। सेंट्रल विजिलेंस कमीषन से प्राप्त सूचना के अनुसार,असित साहा और सत्यब्रत कर के नामांकन को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके द्वारा प्रिवेंटिव विजिलेंस के क्षेत्र में की गए विशिष्ट कार्यों के लिए प्रबंधन द्वारा मान्यता द्वारा मान्यता देते हुए पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।
इस हेतु पुरस्कार समारोह का आयोजन गत दिवस सेल कॉर्पोरेट ऑफिस, नई दिल्ली में किया गया। जिसमें सतर्कता आयुक्त पी के श्रीवास्तव, सेल चेयरमेन श्रीमती सोमा मंडल और सीवीओ सेल श्री विनीत पांडे सहित सीवीसी, बीआईएस और सेल के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू असित साहा ने वाहन को प्रवेश से निकास तक ट्रैक करने के लिए जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग सिस्टम के कार्यान्वयन और रोड डिस्पैच के लिए चालान और ई-वे बिल की छपाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निकास द्वार के पास कियोस्क सिस्टम किसी भी वाहन का सटीक स्थान प्रदान करेगा और अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए वाहन के सामान्य मार्ग से भटकने की स्थिति में संबंधित प्राधिकरण को स्थिति की सूचना देगा। परिवहन अनुबंधों में चोरी की स्थिति को रोकने के लिए निवारक उपाय अत्यधिक उपयोगी होगा।
इसी प्रकार महाप्रबंधक सतर्कता व कार्यकारी एसीवीओ सत्यव्रत कर ने भिलाई इस्पात संयंत्र में इस प्रणाली के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसमें विक्रेताओं को अब खुली निविदा प्रक्रिया में पात्रता पूर्ति के साथ-साथ विक्रेता पंजीकरण के लिए विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) वाले वित्तीय दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होती है। जैसा कि आईसीएआई के यूडीआईएन पोर्टल के माध्यम से यूडीआईएन सत्यापन आसानी से किया जा सकता है, प्रिवेंटिव विजिलेंस उपाय के कार्यान्वयन से विक्रेताओं द्वारा प्रस्तुत वित्तीय दस्तावेजों की सत्यता की जांच और क्रॉस चेकिंग की सुविधा होगी। श्री कर द्वारा सुझाए गए निवारक उपायों को सेल के सभी संयंत्रों/इकाइयों में लागू किया जाएगा।
भिलाईतीन / शौर्यपथ / महापौर निर्मल कोसरे ने ग्रामीण वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आज वार्ड 40 गनियारी, वार्ड 39 मोरिद और वार्ड 38 सोमनी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्य, संबंधित वार्ड पार्षद, निगम के अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार दौरे में शामिल थे। श्री कोसरे ने काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को वर्क आर्डर निरस्त करने की चेतावनी दी।
महापौर निर्मल कोसरे ने सबसे पहले अपने गृह वार्ड गनियारी में 8 लाख की लागत से होने वाले सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके बाद बंधवा तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास व नाली निर्माण के चल रहे कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का उन्होंने अवलोकन किया। कुछ ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। ऐसे ठेकेदारों को सोमवार तक काम शुरू नहीं करने पर वर्क आर्डर निरस्त करने की चेतावनी दी। श्री कोसरे ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी करने का आदेश अधिकारियों को दिया। वहीं ठेकेदारों के लंबित भुगतान का शीघ्र निराकरण करने को कहा। इस दौरान उन्हें पता चला कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक की ड्यूटी दूसरे जगह पर ली जा रही है। इस पर उन्होंने दूरभाष पर चर्चा कर चिकित्सक की सेवाएं गनियारी में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
वार्ड 39 मोरिद में महापौर निर्मल कोसरे ने तालाब पचरीकरण, सड़क, नाली व प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर ग्रामीणों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान महापौर ने मॉडल टायलेट बनाने के लिए भी स्थल निरीक्षण किया। वार्ड 38 सोमनी में चल रहे नाली एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की प्रगति देखने के बाद महापौर ने शासकीय स्कूल में अतिरिक्त कक्ष एवं मॉडल टायलेट निर्माण के लिए स्थल का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं के मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को भी उन्होंने देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सोमनी के मिनी स्टेडियम को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने निगम के अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने निर्देशित किया। महापौर के तीन वार्डों के दौरे में एमआईसी सदस्य मोहन साहू, संतोषी निषाद, एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, देव कुमारी भलावी, दीप्ति आशीष वर्मा, मोरिद पार्षद कामता साहू, सोमनी के पार्षद तुषांत वर्मा, कांग्रेस पार्षद दल सचेतक टेनेन्द्र ठाकरे, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, धर्मेन्द्र कोसरे, नरेन्द्र वर्मा गुड्डू, निगम के उप अभियंता मुकेश चंद्राकर, मुकेश रात्रे, पीएम आवास योजना प्रभारी अंकित साहू, युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष असफाक अहमद, युवराज कश्यप, राजू लहरे सहित तीनों वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर दो दिन पूर्व ही 12 नवंबर को नि:शुल्क में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। रिजनल क्लिनिकल एडं इनफ्रेक्शेस डिसीजेस लेबोरिटिस के माध्यम से जिले भर में एनिमिया अवेयरनेश प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शकुंतला स्कूल में अवेयनेश प्रोग्राम चलाया गया है। जहां विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है।
डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव (डीएनबी ) ने बताया कि वे रिजनल क्लिनिकल एडं इनफ्रेक्शेस डिसीजेस लेबोरिटिस नंदनी रोड पावर हाउस के माध्यम से अपनी टीम के साथ एनिमिया अवेयरनेश प्रोग्राम चला रहे हैं। इसी कड़ी में शकुंतला स्कूल रामनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जहां लगभग 11 सौ बच्चों ने बारी-बारी से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही बच्चों को ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इसके अलावा बीडीएम एमडीएस डॉ चिनार फटिंग की टीम ने स्कूल में बच्चों के दांतों की भी जांच की। स्वास्थ्य शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चला।
डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव (डीएनबी ) ने बताया कि एनिमिया की जांच बहुत जरूरी है। इसकी वजह से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। कमजोरी आ जाती है। ठीक से खेलते नहीं है। खाना नहीं खाते। हार्ट बिट तेज चलता है। हाथ पैर ठंडा रहता है। नाखून और बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए समय पर इसकी जांच जरूरी है। ताकि पता चल सके कि कही बच्चों को एनिमिया तो नहीं है। यदि एनिमिया है तो वह किस तरह की है। ताकि उसका समय पर इलाज किया जा सकें।
डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव (डीएनबी ) ने बताया कि इसी प्रकार बच्चों को खुद का ब्लड ग्रुप पता होना चाहिए। क्योंकि इमरजेंसी समय में इसकी जानकारी होनी बहुत जरूरी है।
बीडीएम एमडीएस डॉ चिनार फटिंग ने बताया कि बच्चों में दांत की बीमारी बढ़ते जारही है। बच्चे चॉकलेट, मीठा चीज, चीप्स आदि ज्यादा खाते हैं। इसलिए दांत का विशेष देख रेख जरूरी है। बच्चों को कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए। हमें यह आदत बच्चों में डालनी होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से शकुंतला स्कूल के डायरेक्टर संजय ओझा जी, प्रिंसिपल विपिन ओझा जी का विशेष सहयोग रहा।
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई शहर में चल रहे जिला ओलम्पिक महोत्सव का भव्य समापन 14 नवंबर को किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। समापन समारोह का आयोजन खुर्सीपार स्थिति पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में किया जाएगा।
सीएम भूपेश बघेल के समापन समारोह में आने की सूचना मिलने के बाद भिलाई नगर विधायक व जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, महासचिव सुमीत पवार सहित सभी पदाधिकारी शनिवार की दोपहर स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया और स्टेडियम को बेहतर करने और साफ सफाई कराने का निर्देश दिए। साथ ही समापन समारोह के अवसर पर स्टेडियम की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियेां को निर्देशित किए है। गौरतलब है कि जिला ओलम्पिक संघ के माध्यम से जिला ओलम्पिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई के विभिन्न खेल मैदान में 15 से अधिक खेलों का आयोजन किया गया है।क्रिकेट से लेकर बॉली बॉल, फूटबॉल, बैटमिंटन, टेनिस, बॉक्सिग, कराटे आदि प्रतियोगिता आयोजित की जा रहा है। जिसमें जीतने वाले विजतेता खिलाड़ियों प्रथम, द्वितीय, तृतीय महिला और पुरूष वर्ग दोनों वर्ग को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान, बशीर अहमद,साईराम जाकड़, गिरी राव, राकेश गोस्वामी,कृष्ण साहू मोहन जी एवम सभी खेल असोसियासन से जुड़े लोग उपस्थित थे
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त प्राधिकारी राजेन्द्र साहू ने जिला सहकारी सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में अपना कार्यभार ग्रहण किया। दिनांक 09.11.2022 को बैंक मुख्यालय में पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा द्वारा विधिवत चार्ज देकर राजेन्द्र साहू को प्राधिकारी का पदभार सौंपा एवं बधाई दी। जिसके पष्चात शपथ ग्रहण समारोह का शुभांरभ भगवान बलराम के प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
राजेंद्र साहू द्वारा प्राधिकारी का पदभार ग्रहण करते ही बैंक में बधाई का सिलसिला प्रारंभ हुआ जिसमें अरुण वोरा विधायक दुर्ग, देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर, श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक बालोद, धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग, नीरज पाल महापौर भिलाई, जिसके पष्चात मनीष बंछोर ओ.एस.डी मुख्यमंत्री, आर.एन.वर्मा उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग एवं राज्य मंत्री दर्जा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चैबे, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण चन्द्राकर, विजय चन्द्राकर, डोमेन्द्र भेड़िया, सभापति राजेष यादव, अष्वनी साहू अध्यक्ष कृषि मंडी दुर्ग, राकेष ठाकुर, सदस्य अपेक्स बैंक रायपुर, श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती शषि सिन्हा महापौर रिसाली, शंकर लाल ताम्रकार पूर्व महापौर, नंदलाल देवांगन महापौर बिरगांव, जयंत देषमुख जिला युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ दुर्ग, श्रीमती सुनीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका धमधा, बंषी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, बालम चक्रधारी हस्तषिल्प कला बोर्ड अल्ताफ अहमद अध्यक्ष वक्फ बोर्ड, नवाज खान, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव, अजहर जमील महामंत्री दुर्ग शहर, विषाल देषमुख वरिष्ठ कांग्रेसी, अषोक अग्रवाल, अषोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर अध्यक्ष कर्मचारी संघ दुर्ग ने शुभकामनाएॅ व बधाई दी।
श्रीमती अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैंक की ओर से श्री राजेन्द्र साहू का स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में श्री राजेन्द्र साहू के राजनीतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाष डालते हुए बैंक के प्रगति प्रतिवेदन का पठन किया।
श्री राजेन्द्र साहू द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैंक के कार्यक्षेत्र अंतर्गत किसानों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
स्वागत करने वालों में दिलीप साहू, विनय चन्द्राकर, राहुल शर्मा, रमेष तिवारी, अहमद चैहान, पोषण साहू, आदित्य नारंग, विजेन्द्र भारद्वाज कुणाल तिवारी, अब्दुल गनी, प्रकाष शर्मा, मंदीप भाटिया, अनीष रजा, संजय सिंह, प्रीतम देषमुख, अर्जित शुक्ला, मनीष सोनवानी, विवेष मिश्रा, अषोक वाघेला, अजय गुप्ता, वीणा साहू, मुकुंद साहू, रमेष साहू, पुरुषोत्तम साहू, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री एस.के.निवसरकर बैंक अधिकारी द्वारा किया गया।
भिलाईतीन / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने आज सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोसायटी शाखा भिलाई-3 अंतर्गत भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र के सोमनी स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर व महापौर निर्मल कोसरे विशेष रूप से उपस्थित थे। धान खरीदी 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से होने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं धान के बोरे को तराजू पर तौल कर देखा और प्रबंधक श्रीमती नीति दीवान को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से धान की नमी और कांटा बांट का बारीकी से परीक्षण कर उपस्थित किसानों से वहां उपलब्ध व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस बार 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। धान की कीमत लगातार बढ़ती रहेगी। उन्होंने केंद्र में सही माप में तौल करने, पर्याप्त मात्रा में बारदाने रखने और धान बेचने आए किसानों से मधुर व्यवहार रखने के साथ साथ पेयजल व छाया जैसी बुनियादी व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश समिति प्रबंधक को दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, एमआईसी सदस्य एस वेंकट रमना, मनोज डहरिया, पार्षद तुषांत वर्मा, टेनेंद्र ठाकरे, पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र कोसरे, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, असफाक अहमद, युवराज कश्यप, बाल मुकुंद वर्मा, नरेन्द्र वर्मा गुड्डू, समिति अध्यक्ष रमाकांत वर्मा सहित ग्रामीण व किसान उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान के पास स्थित श्री सज्या बुटिक का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने फीटा काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस बुटिक में महिलाओं से संबंधित सभी पहनने ओैर ओढने वाली वस्त्र इस बुटिक में आकर्षण का केन्द्र है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बघेल ने विभिन्न वेरायटियों के वस्त्रों का अवलोकन करने के साथ खरीददारी की एवं यहां नये एवं पुराने फैशन के हिसाब से रखे वस्त्रों के क्वालिटी की तारीफ की। उनके साथ उनके परिवारजन के लोग भी मौजूद थे। बुटिक की संचालिका संजना कुकरेजा के इस नये प्रतिष्ठान की सीएम मैडम ने भूरि भूरि प्रशंसा की। इस शुभारंभ कार्यक्रम में भिलाई के महापौर नीरज पाल,एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने इस नये प्रतिष्ठान में पहुंचकर संचालकों को अपनी बधाई प्रेषित की।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा है कि दुर्ग शहर की जनता अच्छी सड़क और पीने के पानी के लिए मोहताज हो गई है। सड़को के हालात ऐसे है जिन पर पैदल नही चला जा सकता। पूरे शहर की सड़क गढ्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे। उन्होंने रक्षाबंधन के दिन घटित 9 साल की मासूम बच्ची की सड़क हादसे में मौत का जिक्र करते हुए कहा कि दुर्ग की सड़के दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है. मासूम बच्ची की मौत के बाद भी दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा और महापौर नीरज बाकलीवाल की आंखे नही खुली है। दोनों जनप्रतिनिधियों के कानों में जूं भी नहीं रेंग रही है.
जिलाध्यक्ष वर्मा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की हर घर पानी पहुचाने के लिए 152 करोड़ रुपए की अतिमहत्वकांक्षी अमृत मिशन योजना का शुभारंभ हुवा जिसमें केंद्र सरकार ने पूरी राशि भेजी लेकिन राज्य सरकार ने इसका क्रियान्वयन सही तरीके से नही किया जिसके चलते आज भी शहर की 50 फीसदी जनता पानी के लिए मोहताज है। अमृत मिशन योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू जरूर हुआ है, लेकिन दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के अनदेखी के चलते पूरी तरह धरातल पर खरा नहीं उतरा है। सड़कों के संधारण करने का काम किया जा रहा है लेकिन गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है. सड़कों के गढ्ढो में मुरुम की जगह राखड़ डालकर पाटने का खुला खेल चल रहा है.
जिलाध्यक्ष वर्मा ने लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कर प्रशासन जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। यह कार्य केवल खानापूर्ति है और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।लोक निर्माण विभाग मंत्री का गृह जिला होने के बाद भी सड़क लचर और बदहाल है। लोक निर्माण विभाग मंत्री साहू के सुस्त कार्यप्रणाली के चलते ठेकेदार मनमानी कर गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण कर अपनी जेब भर रहें है। यहां एक बात और गौर करने लायक है कि जितनी भी सड़के बन रही है उसका काम अपने पसंदीदा ठेकेदार को दे रहे हैं जो खुले तौर पर मनमानी करते हुए गुणवत्ताविहीन सड़क बना रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश की धार्मिक नगरी दुर्ग के सत्तीचौरा में गंजपारा वासियों ने अपनी विगत 42 वर्षोँ की परम्परा अनुसार इस वर्ष भी तुलसी विवाह (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें गंजपारा ही नही बल्कि पूरे शहर के प्रतिभागियों ने आकर्षित रंगोली बना कर अपनी प्रतिभा दिखाई एवं ग्राम सगनी की बालिका मंडल ने जसगीत की मधुर एवं सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनोँ को खूब झुमाया, कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया..
गंजपारा में विगत 42 वर्षों से चली आ रही परम्परा अनुसार इस वर्ष भी तुलसी विवाह के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. श्री सत्तीचौरा युवा कला मंच, एवं जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी विवाह के पावन अवसर पर पूरे गंजपारा दुर्ग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता आ रहा है, जिसमे प्रतिवर्ष सभी गंजपारा वासी, एवं शहर के अन्य स्थानों के वासी अपने घर के आँगन में, एवं दूर्गा मंदिर सामने के रंगोली सजाते है और अपनी प्रतिभा दिखाते है, सुबह से शाम तक सभी गंजपारा वासी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर रंगोली बनाते है.
इस वर्ष रंगोली प्रतियोगिता में 135 से अधिक घरों में रंगोली सजाई गयी, जिसमे भगवान, बेटी बचाओ, पेड़ बचाओ संदेश, प्रदूषण से मुक्ति संदेश, गौ हत्या रोको, कन्या भ्रूण हत्या रोको, किसान की खेती, पशु पक्षियों की तस्वीर रंगोली, के माध्यम से दर्शाया गया।
आयोजक समित्ति के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि गंजपारा दुर्ग में विगत 42 वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है जिसका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी युवा न कराते आ रहे है, पूरे गंजपारा वासियों के सहयोग से यह आयोजन होता है, सभी के घरों के सामने आंगन में सुंदर एवं आकर्षित रंगोली बनाई जाती है, कुछ कलाकारों द्वारा भी विशेष रंगोली बनाई जाती है, इस आयोजन की जानकारी पूरे शहर को होती है, हर वर्ष पूरे शहर के लोगों को रंगोली प्रतियोगिता में आमंत्रित किया जाता है, जोकि इस वर्ष आकर्षण का केंद्र रहती है, देर रात तक गंजपारा वासी एक दूसरे की रंगोली देखने जाते रहे..
इस आयोजन के साथ साथ इस वर्ष जसगीत एवं भजन का आयोजन किया गया, जिसमें दृष्टिहीन बालको को जय माँ सरस्वती जस मंडली, दुर्ग द्वारा प्रस्तुति दी गयी, दृष्टिहीन बालको की इस जस मंडली की खाश बात यह रही कि दृष्टिहीन बालक खुद जसगीत एवं भजन गाते है और सभी प्रकार के ढोल, ऑर्गन, ढोलक, खुद बजाते है, दृष्टिहीन बालको के द्वारा द्वारा गाये गए जसगीत में उपस्थित ज़न देर रात्रि तक झूमते रहे और आंनद लेते रहे..
योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में सुबह से प्रतिभागी एवं पूरा परिवार एक साथ बैठकर अपने आंगन में रंगोली बनाया, जिसे संध्या 6 बजे पूरा बनाकर तैयार किया गया, 6 बजे प्रतियोगिता के निर्णायक रविन्द्र जैन 'सुमन' एवं नवीन शर्मा संस्था के सदस्यों के साथ प्रत्येक रंगोली को बारीकी से देखते हुए अपना निर्णय संस्था को दिए,
निर्णयाको के निर्णय के पश्चात जसगीत आयोजन स्थल पर पर प्रतियोगिता का पुरस्कार रात्रि 9 बजे आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में राजेश यादव, (सभापति, दुर्ग,) अलताफ अहमद अध्यक्ष- मदरसा बोर्ड, छ.ग. शासन एवं सुश्री पायल जैन समाज सेविका उपस्थित रहे, अतिथियों के सम्मान एवं उद्बोधन के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया
समित्ति के शिशु शुक्ला ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में विशेष कलाकार जिसमें रौशनी साहू एवं कृष्णा नायक को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार एवं
प्रथम - श्रीमती सीमा जैन
द्वितीय- पलक गुप्ता
तृतीय - दीपिका टावरी
चौथा- सौम्या रुंगटा
पाँचवाँ - संतोष यादव
छठवां - सुजल ढीमर
सातवां - भव्या जैन
आठवां - प्रशांत कश्यप
नवां - पूजा राठी
दशवां - प्राची शर्मा रही जिन्हें पुरस्कार वितरण किया गया, इसके साथ साथ संस्था द्वारा सभी 135 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया,
कार्यक्रम में मंच के प्रकाश टावरी, राहुल शर्मा, पिंकी गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजू पुरोहित, दिनेश शर्मा, दीपक ढीमर, प्रकाश कश्यप, मनीष सेन, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, सूजल शर्मा, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता, रवि राजपूत, बंटी यादव, बिट्टू यादव, आकाश राजपूत, लक्ष्मी यादव, कुंती बाई, प्रीति यादव, शुभम सेन, हरीश ढीमर, संगीता शर्मा, प्रभा शर्मा, किरण सेन, चंदा शर्मा, मिथला देवी शर्मा, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, शिबू खान, सोनू यादव, एवं सैकड़ों गंजपारा वासी, प्रतिभागी एवं शहर वासी उपस्थित थे..
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
