September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर भिलाई निगम तत्परता से इस पर अमल कर रहा है। सड़कों को सुधारने की दिशा में मिले निर्देश के बाद से भिलाई की सड़कों का संधारण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। भिलाई की कई सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने खुर्सीपार के सुभाष चौक में पूजा अर्चना कर कार्य को शुरू कराया। इस दौरान निगमायुक्त रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सड़कों की सुधार की दिशा में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तेज गति से कार्य कराने अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए। अब हिचकोले खाते हुए गड्ढों से राहगीरों को निजात मिलेगा, भिलाई की बहुत सी सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। प्रारंभिक रूप से सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए भिलाई के सात प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है, जिसकी शुरुआत आज हुई है। सड़कों के संधारण एवं मरम्मत की दिशा में भिलाई निगम ने त्वरित कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। विगत दिन ही महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सड़क मरम्मत एवं संधारण के कार्य का निरीक्षण किया था। सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सड़कों को ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़कों को सुधारने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। बारिश की वजह से कई सड़कों के कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें भी पूर्ण किया जाएगा। सड़कों को ठीक करने के लिए निगम प्रशासन गंभीर है और इस दिशा में निगम कार्य कर रहा है। सड़कों के गड्ढे को भरने के लिए निगम ने सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया था, जिसके बाद से अधिकतम संसाधनों के माध्यम से सड़क रिपेयर का काम किया जा रहा है। आज विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने खुर्सीपार क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कई स्थानों का निरीक्षण भी किया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान, सुभाष चौक स्थित मैदान, नवीन कॉलेज भवन स्थित मैदान, मदर्स मार्केट, आईटीआई खेल मैदान, डबरा पारा स्थित स्टेडियम तथा गौतम नगर स्थित परिसर का निरीक्षण करते हुए इसके विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर अशोक द्विवेदी, खुर्सीपार के जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि डी.कॉम राजू, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल, पार्षद एम. लक्ष्मी गोपाल, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर एवं चंद्रकांत साहू आदि मौजूद रहे।

    रिसाली / शौर्यपथ / 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलन एवं महाआरती का कार्यक्रम रावणभाठा रिसाली में रखा गया है जिसमे मान. श्री जितेंद्र साहू जी, महासचिव कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि मान. श्री जितेंद्र साहू जी द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की आरती कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया । मुख्य अतिथि श्री साहू ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी | साथ ही कार्यक्रम के आयोजक श्री शिशिर साहू, एल्डरमैन रिसाली निगम के द्वारा इसतरह का आयोजन, आने वाले वर्ष में भव्य रूप से करने का ऐलान किया | इस कार्यक्रम में एकता नवयुवक दुर्गोत्सव समिति रिसाली, नव युवा गणेशोत्सव समिति रिसाली, पर्यावरण मित्र मंडल रिसाली, माँ हिंगलाज सेवा समिति रिसाली का विशेष सहयोग रहा | इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री केशव बंछोर जी सभापति नगर निगम रिसाली, श्रीमती सरिता साहू जी एवं एम आई सी सदस्य गण,  पार्षद गण, एल्डरमैन गण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रिसाली, युवा कांग्रेस रिसाली के सदस्य उपस्थित रहे ।

    100 से अधिक स्थानों पर हुई कार्रवाई, गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया जुर्माना, अतिरिक्त रूप से अतिक्रमण कर दुकान संचालन करने वालों को दी गई हिदायत

         भिलाई नगर/ शौर्यपथ / अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को निकालने आज भिलाई निगम ने दिनभर बड़ी कार्रवाई की और 100 से अधिक स्थानों से अवैध पोस्टर एवं होर्डिंग को हटाकर जब्ती बनाया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों से तथा सड़क बाधा करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आज सभी जोन क्षेत्र में अवैध होर्डिंग एवं अवैध पोस्टर को हटाने की कार्यवाही सुबह से अभियान चलाकर की गई। कई स्थानों पर दुकानदारों के द्वारा अतिरिक्त रूप से शेड बढ़ाकर दुकान संचालित करने पर उन्हें अपने दायरे में ही दुकान संचालित करने हिदायत दी गई, ऐसे लोगों को नोटिस भी जारी किया जाएगा तथा सूचना भी दी जा रही है। नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, आज गंदगी फैलाने एवं सड़क बाधा इत्यादि को लेकर 20850 रुपए जुर्माना विभिन्न स्थानों से वसूल किया गया। प्रारंभिक तौर पर नेशनल हाईवे और भिलाई की प्रमुख सड़कों से अवैध पोस्टर एवं अवैध होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों का भी निरीक्षण कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध होर्डिंग आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, कई स्थानों पर यह सड़क बाधा का भी कारण बन रहे हैं तथा नाली सफाई को भी प्रभावित करते हैं। आज भिलाई निगम ने एक साथ सभी प्रमुख स्थानों पर बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान जोन आयुक्त एवं सहायक राजस्व अधिकारी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीती रात स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, विधायक अरुण वोरा के साथ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने सौजन्य मुलाकात की और नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया व आशीर्वाद लिया। सीएम ने अलताफ अहमद को हार्दिक बधाई देते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि मदरसा बोर्ड के कार्यों को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में कार्य करें।
        इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे।  अलताफ अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मदरसा बोर्ड के कार्यों को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद ने नियुक्ति के लिए स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा और राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के प्रति भी आभार जताया। इस मौके पर राज्य मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्धिकी भी मौजूद थे।

    रिसाली / शौर्यपथ / उत्तर भारत के मुख्य त्यौहार की बधाई देने दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अल सुबह नेवई डेम पहुंचे। वे सूर्योदय के पहले ही डेम निकट पहुंचे और लोगों से मेल मुलाकात कर पर्व की बधाई दी। इस दौरान गृहमंत्री वेदी की पूजा अर्चना भी की। साथ ही ऊगते सूरज को नमन किया। बाद में ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम क्षेत्र के कल्याणी मंदिर तालाब और अंत में रूआबांधा तालाब पहुंचकर ऊगते सूरज को अर्ध देने पहुंचे और उत्तर भारतियों से मुलाकात की। ठंड होने की वजह से तालाब किनारे चना व चाय की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। गृहमंत्री स्टाल तक पहुंचे और चाय वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, सोनिया देवांगन, परमेश्वर, पार्षद रेखा देवी, चन्द्रप्रकाश सिंह, विनय नेताम, डोमन लाल बारले, एल्डरमेन संगीता सिंह, शिशिर साहू, संध्या वर्मा, ब्लाक कांग्रेस के चन्द्रकांत कोरे, जाकीर खान, युवक कांग्रेस के दादू नागदेवे, सुरेन्द्र बाघमारे आदि उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / रायपुर निवासी नरेश भाई कारिया ने आज दुर्ग पहुंच अपने करीबी रिश्तेदार नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र कारिया के निवास पर अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन प्रभु दयाल उजाला राजेश पारख विकास जायसवाल एवं जितेंद्र कारिया को सौंपी नरेश भाई की बहु फाल्गुनी कारिया बड़े भाई वल्लभदास कारिया, भाभी चंदाबेन कारिया इस देहदान के वसीयत के साक्षी बने
    नरेश भाई ने कहा उनके मन में काफी दिनों से देहदान करने की इच्छा थी ताकि इस संसार से जाने के बाद उनका शरीर समाज के कार्य आए एवं मेडिकल के छात्र रिसर्च कर सकें व् दो लोगो को उनके नेत्रों से रौशनी मिल सके तो मेरा जीवन सार्थक होगा
    लेकिन रायपुर में उचित माध्यम नहीं मिला और अब उन्होंने नव दृष्टि के सदस्य जितेंद्र कारिया से संपर्क कर नव दृष्टि के माध्यम से अपनी इच्छा पूर्ण की
     प्रभु दयाल उजाला में कहा हमारी संस्था द्वारा किया जा रहा प्रचार-प्रसार अब जिले के बाहर भी लोगों को प्रभावित कर रहा है यह हमारी संस्था के लिए संतुष्टि का विषय है एवं ऐसे समाचार से हमारी संस्था के सदस्यों का मनोबल बढ़ता है आगे भी हमारा जागरुकता अभियान जारी रहेगा
    रितेश जैन ने कहा यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000/9827906301  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
     नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,  प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ने  श्री नरेश भाई  के देहदान के निर्णय की सराहना की व् कारिया परिवार को साधुवाद दिया

    गंदगी फैलाने के अलावा प्लास्टिक वेस्ट या सामान्य कचरा जलाने पाए जाने वालों को भी जुर्माना देना पड़ सकता है:

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम अगर आप दुर्गं शहर में कहीं भी सड़क,पार्क या खुले सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालते है या गंदगी फैलाते है तो सावधान हो जाए। ऐसा करने पर आपको 100 रुपए से लेकर 2000 हजार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। नगर निगम दुर्गं आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में अमले ने गली,सड़क,नाली एवं दुकान के बाहर कचरा व गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना राशि निर्धारित की है। साथ ही सभी जोन के स्वच्छ्ता निरीक्षक व सफाई दरोगा को लक्ष्य भी दिया है जो लोगो शहर को गंदगी करते पाए जाते है ऐसे लोगों का जुर्माना जरूर काटे। इस कड़ी में आज
    वार्ड क्रमांक 46 जनता मार्केट आयुक्त लोकेश चंद्राकार के सुबह नियमित मॉनिटरिंग के दौरान ओम पान भंडार जनता मार्केट द्वारा नालियों के आस पास गंदगी फैलाने के कारण 1000 रुपए  एवं यूनुस चाय सेंटर दुकान से 500 रुपए का जुर्माना की कार्रवाही की गई।इस तरह गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 15 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया कार्रवाही के दौरान स्वास्थ्य विभाग सफाई दरोगा,सुरेश भारती,राजेन्द्र सर्राठे,मनोहर सेन्द्रे,राजू सिंह,रामलाल भट्ट समेत टीम ने दुकानदारो को समझाया कि इसी तरह नाई या सैलून की दुकान से हेयरकट का कचरा सड़क पर डालते पकड़े जाने पर दुकानदार को 500 रुपए तक का जुर्माना देना पड़ेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम शहर के शासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों में लगे हुए बैनर,पोस्टर को हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए जोन क्षेत्र के अतिक्रमण टीम अमला ने आवश्यक संसाधनों के साथ शहर का निरीक्षण करते हुए अवैध बैनर व पोस्टर  को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य रूप से विद्युत पोल एवं डिवाइडर तथा सड़को के किनारे लगे हुए बैनर, पोस्टर, को प्राथमिकता के तौर पर हटाया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग  के प्रभारी अधिकारी शिव शर्मा को इस पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। अधिकारी द्वारा निर्देश के परिपालन में आज निगम क्षेत्र मालवीय नगर क्षेत्र के आस पास से रायपुर नाका पटेल चौक,पुलगाँव सहित अन्य जगहों से बैनर व पोस्टर को हटाने की कार्रवाही की गई। आयुक्त ने कहा कि शहर से बैनर पोस्टर, हटने लगे है, अवैध तरीके से लगाये हुए बैनर, पोस्टर के कारण शहर की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ता है, वही एक्सीडेंट की संभावनाये भी बड़ जाती है, आवागमन में भी लोगो को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।निगम की टीम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे बैनर व पोस्टर हटाए। यह  बैनर व पोस्टर शहर के विभिन्न चौकों पार्कों की दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे हुए थे। जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे।इन सभी कारणों से अवैध बैनर पोस्टर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लगाने वालो को चेतावनी भी दी जा रही है।
     

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने छावनी, खुर्सीपार क्षेत्र के तालाबों का निरीक्षण कर छठ के लिए किये जा रहे तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छावनी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर तालाब, दर्री तालाब एवं खुर्सीपार स्थित बापू नगर तालाब पहुंचकर तालाब एवं घाट की व्यवस्थाएं देखी और  छठ घाट में श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वर्षों पूर्व क्षेत्र में तालाबों की स्थिति बहुत खराब थी, यह एक डबरी हुआ करती थी। जिसे विगत वर्षों में विकसित कर श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। ये सभी तालाब लोगों की आस्था से जुड़े हुए हैं। छठ पर्व सूर्य देव की उपासना का महापर्व है, जिसमें माताएं बहुत ही कठिन व्रत रखती हैं। इस पर्व के लिए लघु भारत के स्वरूप भिलाई में हर्ष का माहौल है। श्री पाण्डेय ने इस दौरान छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
    इस दौरान मुख्य रूप से लालचंद मौर्य, केके तिवारी, पार्षद गिरीजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, पूर्व पार्षद जोगिंदर शर्मा, सुधांशु सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, गजेंद्र यादव, रोहित तिवारी, नवलकिशोर साहू, निखिल ताठे, आरपी सिंह, डॉ. पीएन राय, शैलेन्द्र सिंह, विपिन मांझी, हर्ष सिंह, आशुतोष पाण्डेय, राकेश बंछोर आदि उपस्थित थे।
    प्रदेश की खुशहाली और स्वास्थ्य के लिए पूर्व विस अध्यक्ष रखेंगे छठ व्रत, सेक्टर -2 तालाब में देंगे सूर्य को अघ्र्य
    सूर्यदेव की उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। इस्पात नगरी में प्रतिवर्ष यह महापर्व बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय इस वर्ष छठ व्रत रखेंगे। श्री पाण्डेय प्रदेश एवं भिलाई की खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए इस वर्ष छठ का व्रत रखेंगे और सूर्यदेव को अघ्र्य देंगे। श्री पाण्डेय सेक्टर -2 छठ तालाब में पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस लोकपर्व की शुभकामनाएं दीं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision