September 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

     दुर्ग / शौर्यपथ / सिद्ध युवा महासभा द्वारा श्री देव जसनाथ जी महाराज के 541 वे अवतार दिवस पर आयोजित  रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया यह रक्तदान शिविर धनोरा  बोरसी रोड में आयोजित किया गया .शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने रक्तदान किया.शिविर में पप्पू नाथ लून नाथ ,करण नाथ , रेखा नाथ पेमनाथ, श्यामनाथ नरेन्द्र चौरसिया सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया.पप्पू नाथ सिद्ध ने रक्तदान कर राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने सभी रक्तदान इयों को आभार व्यक्त किया.
        रक्तदान शिविर में नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया राज आढ़तिया ने कहा रक्तदान कर अपने आदर्शों को याद करना अपने महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सच्चा आदर है .पप्पू नाथ, लून नाथ,प्रेम नाथ पूरे समय उपस्थित रहे व लोगों को रक्तदान करने सहयोग किया .
       इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्ग जिला अस्पताल  के ब्लड बैंक की टीम ने भरपूर सहयोग किया यह सारा रक्तदान जिला अस्पताल दुर्ग की पूर्णता वातानुकूलित ब्लड बैंक में संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्ग जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के साथ-साथ नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल और डॉक्टर नेहा बाफना का विशेष सहयोग रहा,
       नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,  प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दीपक बंसल,जितेंद्र कारिया,अभिजीत पारख ने सभी रक्तदानियों को साध्यवाद दिया.

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम। निगम सीमा क्षेत्रांतर्गत ठगड़ा बांध के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास कार्य हेतु 16.27 करोड़ की योजना तैयार की गई थी । उक्त बांध को आमोद प्रमोद केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। पूर्व में प्राप्त अनुदान से आईलैंड, रिटेनिंग वॉल, गहरीकरण, एप्रोज ब्रिज, वॉकिंग ट्रेक हेतु बाउंड्री आदि कार्य पूर्ण किये जा चुके है। वर्तमान में शासन द्वारा नगर निगम में ब्याज मद की शेष राशि से 4.80 करोड़ एवं अधोसरंचना मद से 2.58 करोड़ व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल 7.38 करोड़ राशि से शेष कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त शेष राशि से रेल्वे साईट में चेनलिंक फेंसिंग कार्य, डेक एवं व्यू पांईट में पेवर ब्लॉक कार्य, पाथवे में पेवर ब्लॉक कार्य, बांध के चारो ओर पाथवे, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, आईलैंड का विकास, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, उद्यान का विकास एवं वृक्षारोपण, इनलेट पांईट में एप्रोच ब्रिज का निर्माण, आईलैंड तक एप्रोच ब्रिज का निर्माण कार्य, पार्किंग का विकास, प्रवेश द्वार निर्माण कार्य, एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना इत्यादि किया जाना है। इस हेतु ठेकेदार को तीन माह में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये गए है। कार्य दीपावली अवकाश उपरांत कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इस संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने बैठक लेकर संबंधित इंजीनियरों को प्रतिदिन कार्य का निरीक्षण करने एवं कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए है। उक्त ठगड़ा बांध का कार्य निगम की प्रथम प्राथमिकता में है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुलगाँव मिनी माता चौक के करीब टपरी होटल के संचालक अवधेश मिश्रा द्वारा सड़क में गंदगी फैलाने पर 1000 हजार का जुर्माना किया है। भविष्य में होटल के मालिक को इस तरह की हरकत न करने समझाईश दी गयी है। शहर में गंदगी फैलाने वालाें की अब खैर नहीं।आयुक्त लोकेश चंद्रकार के सख्त निर्देश पर नगर निगम ने मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत  स्वच्छ शहर के लिए कमर कस ली है। निगम टीम ने मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत कार्रवाही का दूसरा दिन। चौक चौराहों पर कार्रवाही के दौरान शनिवार को सड़क के बीच गंदा पानी छोड़ दिया। इस दौरान अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता ने  हॉटल मालिक को 1000 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। वहीं भविष्य में  इस तरह की हरकत न करने समझाईश दी गयी है।आज निगम टीम ने महाराजा चौक में दुकान के बाहर सड़क पर लगाए साइन बोर्ड को निकलवाया,इसके अलावा मुख्य सड़क जी.ई. रोड के दोनों तरफ दुकानो के बाहर रखे बोर्ड इत्यादि को हटवाया गया,साथ ही गंजपारा पहुँचकर दुकान के बाहर सड़क पर रखे सामानो  को उठवाया।कार्रवाही के दौरान उप राजस्व निरीक्षक चंदन मनहरे, उप राजस्व निरीक्षण निशान्त यादव,शशिकान्त यादव,सफाई दरोगा सुरेश भारती साहित टीम अमला मौजूद रहें।
     

    दुर्ग / शौर्यपथ /  दुर्ग जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन 7 नवम्बर से 14 नवम्बर तक भिलाई के विभिन्न मैदानों में आयोजित होने वाला है। इस खेल महोत्सव का शुभारंभ सेक्टर 1 क्रिकेट मैदान से किया जाएगा। जहां सबसे पहले मैराथन दौड़ होगा। सेक्टर 1 खेल मैदान से लेकर सेन्ट्रल एवेन्यू से होते हुए सेक्टर 5 डोमशेड तक मैराथन दौड़ होगा। इस मैराथन दौड की शुरूआत सुबह 7 बजे से की जाएगी।
    इसमें जीतने वाले वितेजा प्रतिभागियों के लिए अगल-अलग पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ के सचिव सुमीत पवार ने बताया कि मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में महिला और पुरूष वर्ग दोनों को अलग अलग ईनाम दिया जाएगा। प्रथम आने वाले को 31 सौ, द्वितीय आने वाले को 21 सौ और तृतीय पुरस्कार विजेता को 11 रुपए का सम्मान दिया जाएगा। इसी के साथ ही फिर जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आगाज होगा। इसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की मुख्य भागीदारी होगी। इस संबंध में बैठक करके खेल महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसमें 38 खेलों के लगभग 3000 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
    दुर्ग जिला खेल महोत्सव में निम्नांकित खेलों का आयोजन किया जायेगा जो कि थ्रोबॉल ,एथलेटिक्स, फेंसिंग, तैराकी, कुश्ती , रोलर स्केटिंग, तिरंदाजी,रस्सा खींच टेनिस बॉल क्रिकेट,योगा,वॉलीबाल, फुटबॉल, वुशु , सायकल पोलो ,बैडमिन्टन,गटका ,मलखंभ,बॉडी बिल्डिंग, हैंडबाल,.3. बास्केटबॉल,जूडो,टेनिस,नेटबॉल,हॉकी ,सायक्लिंग,डांस स्पोर्ट्स,रोलबॉल4. बॉक्सिंग,खो-खो, भारोत्तोलन,कबड्डी ताइक्वांडो,बॉल बैडमिन्टन,पिकलबॉल थ्रो बॉल,पावर लिफ्टिंग,कराटे , पेंकॉकसिलट ,टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल है। सभी खेल सुविधा के अनुसार शहर के विभिन्न खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
    खेल महोत्सव का आयोजन दुर्ग जिला खेल संघों द्वारा अपनी सुविधानुसार 7 नवम्बर से 14 नवम्बर तक किया जाएगा। अपनी अपनी खेलों का आयोजन संपन्न कराकर 14 वम्बर 2022 को खेल महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन करेंगे। शाम को 4 बजे पं. दीन दयाल उपाध्यक्ष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खुर्सीपार, भिलाई में समापन समारोह होगा।  इस अवसर पर  पुरस्कार वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों का प्रदर्शन  किया जायेगा ।

    दुर्ग / शौर्यपथ /आज केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे धमधा विकासखण्ड के ग्राम तितुरडीह का सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने निषाद समाज और सोनकर समाज के समाजिक भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम तितुरघाट के निषाद पारा में सामुदायिक भवन और सोनकर समाजिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की उन योजनाओं का उल्लेख किया। जिससे आज छत्तीसगढ़ राज्य का  प्रत्येक त्योहार किसानों का त्योहार प्रतित होता है। जिसमें उन्होंने राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का जिक्र किया। प्रदेश सरकार ने हितग्राहियों को 1866 करोड़ रुपए का भुगतान कर कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकास की दिशा दी है और ग्रामीणों व किसानों के हर त्योहारों को जीवंत किया है, इस पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने 01 नवंबर से हुए धान खरीदी का जिक्र किया। जिसकी राशि भी धान के विक्रय के पश्चात किसानों के खाते में आयेगी का जिक्र किया। जिससे की किसान देवउठनी त्योहार को भी हर्ष एवं उल्लास के साथ मना पायेंगे।
     उन्होंने उपस्थित जनों के समक्ष आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में और बेहतर परिणाम मिले इसके लिए समाज के सभी लोगों से शिक्षा को अपनाने की अपिल की। ताकि सभी समाज का समावेशी विकास शिक्षा के माध्यम से हो सके और आने वाली भावी पीढ़ी उच्च पदों पर चयनित होकर और बेहतर समाज की अधोसंरचना तैयार कर सके। 

     बढ़ते ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा, आकर्षक लैंडस्कैपिंग से बढ़ेगी शहर की रौनकता, नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का तेज गति से होगा काम
    -नेशनल हाईवे पर हो रहे कार्यों का जायजा लेने महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने एन.एच. के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, नेशनल हाईवे पर बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने पर फोकस

        भिलाई नगर/  शौर्यपथ / भिलाई की सीमा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन करने आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ पूरे हाईवे का निरीक्षण किया। महापौर एवं निगम आयुक्त ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कहा कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम तेज गति से गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जाए, इसके लिए संसाधनों को भी बढ़ाकर कार्य करने कहा गया। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा, साथ ही आकर्षक लैंडस्कैपिंग  भी होगी जिससे शहर की रौनकता भी बढ़ेगी। इसके लिए और बेहतर प्लान तैयार करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। पार्किंग स्थल पर प्रवेश एवं निकासी का भी ध्यान रखा जाएगा, पार्किंग स्पेस पर भी चर्चा की गई। पावर हाउस मार्केट एवं चंद्रा मौर्या चौक जैसे अन्य प्रमुख स्थानों पर बढ़ते ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। सड़कों पर धूल और मिट्टी के गुब्बार से निजात दिलाने के लिए हाईवे में बचे हुए सड़कों के मरम्मत एवं संधारण को शीघ्र करते हुए, जीआई शीट हटाकर पूरे मलबा को हटाने के निर्देश इस दौरान नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिए गए। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि इसका काम प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर तेज गति से काम करने आयुक्त ने कहा। बंद पड़े टोल नाका पर भी चर्चा की गई, इसके साथ ही सड़कों के किनारे पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि ड्रेन का निर्माण ऐसा हो कि पानी निकासी आसानी से हो जाए तथा बस्तियों में पानी घुसने की नौबत न आए। नेशनल हाईवे के डिवाइडर में आकर्षक पौधे रोपित किए जाने के लिए इसकी विस्तृत कार्य योजना एनएच के अधिकारियों के द्वारा बनाई जाएगी, इसके बाद इस पर शीघ्रता से अमल किया जाएगा। नेशनल हाईवे के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों के द्वारा और बेहतर प्लान तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने भिलाई में निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए थे। आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई निगम की सीमा डबरा पारा चौक से लेकर नेहरू नगर चौक तक का जायजा लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, नेशनल हाईवे के एसडीओ गोविंद अहिरवार, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर निगम की टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए।  बैनर व पोस्टर शहर के विभिन्न चौकों,पार्कों, दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे हुए थे।नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने शहर में अवैध रूप से लगे बैनर,पोस्टर हटाने के निर्देश दिए। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टरों को हटाने के लिए अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शिव शर्मा की टीम रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन चौक अग्रसेन चौक,पोटिया चौक, जेल तिराहा चौक, गंज पारा चौक सहित धमधा नाका ओवरब्रिज,ठगड़ा बांध ओवरब्रिज, रायपुर नाका ओवरब्रिज के विद्युत पोल पर सजे बैनर,पोस्टर को निगम द्वारा हटाया गया साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना निगम की अनुमति अवैध रूप से लगाए गए  बैनर व पोस्टर जप्त किया गया। टीम ने बैनरों को दो दिनों में 6 सौ बैनर पोस्टर को निगम ने जब्ती कर निगम में पहुचाया।आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने कहा कि उक्त कारवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई, शहर में बिना अनुमति बिजली पोल पर बैनर व पोस्टर लगाए हुए है जो अवैध है। इन्हें हटाने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। गुरुवार को शहर के कई मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए  बैनर व पोस्टर हटवाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी  बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए व बैनरों व पोस्टरों को हटाकर जब्त कर किया जा रहा है शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / मोर शहर मोर जिम्मदारी के तहत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान पर बैठक में चर्चा करते हुए इसे जागरूक और जनसहयोग का अभियान बताया जिससे लिए उन्होंने हर कालोनी और बाजार क्षेत्र में लोगो का एसोसिएशन बनाने के लिए कहा।निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने आज मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत आदेश जारी करते हुए अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान के लिए जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम साथ मिलकर वेलफेयर के कार्य को और  बेहतर स्वरूप दे सके। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने अधिकारियों को निदेर्शित किया कि चौक चौराहों को व्यवस्थित कर उसके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए। मार्केट क्षेत्र,नया बस स्टैंड सहित अन्य वहां पर पार्किग की व्यवस्था करें, पुरुष एवं महिलाओं के टायलेट और आमजन के  सिक्योरिटी के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
    इसके अलावा उन्होंने गौठानों के लिए डेली बेस पर डेली रिर्पोट बनाने और खटालों  द्वारा गंदगी फेलाये जाने के स्थित में  संचालकों से सख्ती से जुर्माना लेने के लिए अधिकारियों को कहा।
    प्रकाशचन्द थवानी, प्र०सहायक अभियंता को लाइट व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है।यात्री प्रतीक्षालय में विज्ञापन हेतु निविदा प्रक्रिया के माध्यम से रख-रखाव एवं संचालन तथा सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु जावेद अली, बाजार अधिकारी को अधिकृत किया गया है।निकाय क्षेत्रान्तर्गत मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत् मुख्य मार्गो के पोल में सफेद कलर वाली एलईडी रोप लाइट लगाया जावेगा साथ ही मोर शहर-मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत्  कार्य कराये जाने हेतु अधिकारी / कर्मचारियों को प्रभार सौपा गई है जिसमे
    प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता, एस०डी० शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता, प्रकाशचन्द थवानी, प्रभारी सहायक अभियंता को दायित्व सौंपा गया है।सहायक अभियंता एवम उप अभियंता के साथ साथ  जावेद अली, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, प्रभारी सहायक बाजार अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।

    भिलाईतीन / शौर्यपथ / भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोसायटी शाखा भिलाई-3 के अंतर्गत निगम क्षेत्र के सोमनी स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। श्री कोसरे ने कृषि के देवता भगवान बलराम व राज्य स्थापना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किसानों से धान खरीदी प्रारंभ कराया। उन्होंने उपस्थित जनों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
    महापौर निर्मल कोसरे ने धान खरीदी केंद्र में किसानों से रूबरू होकर वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते धान खरीदी केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। धान विक्रय में किसी भी किसान को समस्या नहीं होगी। सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी केंद्र में लगातार बारदाने उपलब्ध कराएं जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ किया है।
    महापौर निर्मल कोसरे ने धान खरीदी केंद्र में धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से धान की नमी और कांटा बांट का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक को कोचियों और बिचौलियों का धान नहीं खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में प्रतिदिन जिन किसानों का टोकन काटा जा रहा है, उसकी सूची केन्द्र में चस्पा करें। जिससे प्रतिदिन धान विक्रय करने वाले किसानों को जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि लघु और सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदा जाए। धान को बारिश से बचाने के लिए कैप कव्हर की व्यवस्था रखें। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोसायटी शाखा भिलाई-3 के अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, समिति प्रबंधक श्रीमती नीति दीवान, कृषक बाल मुकुंद वर्मा, जयराम वर्मा, डामन वर्मा आदि उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision