September 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

     दुर्ग / शौर्यपथ / सिकल सेल पर नियंत्रण को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक कार्यक्रम चल रहे हैं। आज इसी परिप्रेक्ष्य में डॉ. खेमराज सोनवानी, अतिरिक्त परियोजना संचालक सह उप संचालक, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, सिकल सेल प्रबंधन द्वारा ज़िला दुर्ग में संचालित कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया ।
       उक्त निरीक्षण में सुपेला अस्पताल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र (OST Center), ब्लड स्टोरेज सेंटर, एसटीई-आरटीई सेंटर, एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेंटर के अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
            उक्त कार्यक्रम के साथ साथ  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कर कमलों से शुरू होने वाली सिकल सेल प्रबंधन तहत ज़िला अस्पताल में सिकल सेल प्रबंधन सेल का भी निरीक्षण किया गया । उक्त दल द्वारा सुपेला अस्पताल, ज़िला अस्पताल का भ्रमण किया गया ।
          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ वाय के शर्मा, ज़िला नोडल अधिकारी डॉ दानी, उप संचालक मो. हाशिम ख़ान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीतू के साथ उक्त भ्रमण किया गया एवं कार्यक्रम की समीक्षा की गई , जिसने मुख्य रूप से एचआईवी-टीबी लिंकेज पर ज़ोर देने एवं सुपेला अस्पताल में सुधारात्मक कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आईआईटी भिलाई अब हेरिटेज नेटवर्क का सदस्य है। हाल ही में हेरिटेज नेटवर्क जनरल असेंबली की मेजबानी आईआईटी मद्रास ने 20 से 22 अक्टूबर तक की। अंतर्राष्ट्रीय मामलों के संकाय प्रभारी डॉ. रुक्मंकेश ने इस तीन दिवसीय आयोजन में आईआईटी भिलाई का प्रतिनिधित्व किया। आईआईटी भिलाई भी संगठन के दृष्टिकोण में योगदान करने के लिए तैयार है, जिसमें कहा गया है, ‘‘हेरिटेज नेटवर्क का उद्देश्य अभियांत्रिकी, विज्ञान के क्षेत्र में यूरोप और भारत के मध्य उच्च शिक्षा सहयोग (अनुसंधान और प्रशिक्षण) को मजबूत करना है।’’ कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थान इस नेटवर्क के सदस्य हैं, जिनमें वारसॉ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी - पोलैंड, इकोले सेंट्रल डी नैनटेस - फ्रांस, यूनिवर्सिटी ऑफ जेनोआ - इटली, केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - स्वीडन, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी रोपड़ व अन्य शामिल हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

        इससे बड़ी पीड़ादायक बात और क्या होगी जिस शहर की जनता को अपने ही शहर में एक स्थान से दुसरे स्थान जाने के लिए टोल टेक्स देना पड़ता हो . बात अगर किसी एक शहर से दुसरे शहर जाने की हो तो ये माना भी जा सकता है कि सरकार को टोल टेक्स देना लाजिमी है किन्तु दुर्ग शहर के जनता की बदकिस्मती हो या फिर जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता कारण चाहे जो भी हो किन्तु दुर्ग शहर शायद जिले या प्रदेश में ऐसा एक मात्र शहर होगा जहां शहर के एक स्थान से दुसरे स्थान जाने के लिए आम जनता को टोल टेक्स देना पड़ रहा हो .
      वो भी ऐसे विधान सभा क्षेत्र में जिस क्षेत्र के विधायक को उत्कृष्ट विधायक का अवार्ड मिल चुका है एवं दजऱ्ा प्राप्त मंत्री है बावजूद इसके दुर्ग शहर के धमधा नाका स्थित टोल टेक्स पर आज भी जनता को अपने वाहन को पार करने के लिए टोल टेक्स देना पड़ रहा है किन्तु इस पर कोई सार्थक पहल क्षेत्रीय विधायक वोरा द्वारा अभी तक नहीं किया गया . जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है एवं विधायक वोरा कांग्रेस के विधायक है .
       बड़ा सवाल यह है कि जहां दुर्ग से लगे भिलाई में स्थित टोल टेक्स का विरोध भिलाई के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर किया एवं आम जनता के लिए टोल टेक्स के द्वार खोल दिए वही दुर्ग से लगे जिले राजनांदगांव की अगर बात करे तो राजनांदगाँव से 10 किलोमीटर की दुरी पर स्थित ठाकुर टोला टोल टेक्स पर राजनांदगांव जिले की गाडियों से टोल टेक्स लेने पर वर्तमान महापौर हेमा देशमुख एवं अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों की एकता के दम पर ठाकुर टोला टोलटेक्स आज राजनांदगांव के वाहनों के लिए नि:शुल्क हो चुका है वही दुर्ग निगम क्षेत्र  में आने के बावजूद भी दुर्ग की जनता को इस टोल टेक्स से कोई राहत नहीं मिल पा रही है .
       अगर राजनांदगांव , भिलाई , रायपुर जैसे शहरों में यह संभव है तो आखिर क्या कारण है कि दुर्ग की जनता को टोल टेक्स के रूप में आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है . शहर में लोकार्पण करने से ही शहर का विकास नहीं होता आम जनता के हक़ के लिए उठाया जाने वाला कोई सार्थक कदम भी आम जनता की नजर में विकास को परिभाषित करता है .
       काश दुर्ग के लाडले विधायक के रूप चर्चा में रहने वाले , प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रूप से विकसित करने वाले शहर के विधायक अरुण वोरा धमधा नाका टोल टेक्स पर वैसी कोई पहल कर सके जैसी पहल राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने की , भिलाई के जनप्रतिनिधियों ने की ,रायपुर बाईपास पर बने टोल टेक्स को हटाने की पहल रायपुर के जन प्रतिनिधियों ने की .....

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में 01 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक तैयारियों का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। तैयारी सुव्यवस्थित हो इसी के लिए आज कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने धान के विक्रय के लिए आए किसानों के लिए सर्व सुविधा युक्त व्यवस्था स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केन्द्र में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत होने की स्थिति में काउंसलिंग व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। कई बार पंजीयन व रकबे की एंट्री में त्रुटि होने के चलते किसानों को दिक्कत होती है। ऐसे में उनकी दिक्कत को दूर करने के लिए काउंसलर द्वारा आसान भाषा में उन्हें नियमावली की जानकारी मुहैय्या कराई जाएगी और संबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या का निराकरण करने का यथा संभव प्रयास किया जाएगा।
      इसके अलावा उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व सभी 94 धान उपार्जन केंद्रों में चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारी सुनिश्चित करने की बात अधिकारियों से कही। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय के लिए आने वाले पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन केंद्रों में सार्टेज की समस्या न हो और प्रतिदिन खरीदे गए धान की एंट्री एवं समीक्षा सुनिश्चित करने की जावबदेही संबंधित अधिकारी की होगी। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों को सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
        कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर पुराने तथा नए किसानों का पंजीयन, रकबा सत्यापन, टोकन व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता एवं धान खरीदी बाधित न हो इसके लिए सुनिश्चित व्यवस्था करने के लिए कहा।
    मिलर के साथ ली जाएगी बैठक- इस साल भी केंद्रों से उपार्जित धान को मिलर सीधे उठाएंगे। उठाव की व्यवस्था त्वरित हो व प्रबंधन बेहतर हो इसके लिए मिलर के सदस्यों के साथ शीघ्र बैठक की जाएगी।
        इसके साथ-साथ अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर नकेल कसने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेकपोस्ट पर भी चर्चा की गई। इसी तरह कोचियों और बिचौलियों के विरूद्ध कार्यवाही व लॉ एण्ड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश में राजनीति में चाणक्य के नाम से पहचान बनाने वाले कांग्रेस नेता दाऊ वासुदेव चंद्राकर की पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन किया जाएगा। बता दें कि 30 अक्टूबर को उनकी 15 वीं पुण्यतिथि है। जिसके मद्देनजर निगम परिषद ने यह निर्णय लिया है। आयोजन के तहत मालवीय नगर चौक पर स्थापित प्रतिमा स्थल पर सवेरे 10 बजे से 12 बजे तक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में शामिल बुद्धिजीवी स्व. वासुदेव चंद्राकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे।
    श्रद्धांजलि सभा को व्यवस्थित और विशेष बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ आज मौका मुआयना कर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कराए जाने के साथ व्यवस्था संबंधी निर्देश अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त ने कहा कि स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकार की प्रतिमा के आस पास सफाई के साथ बिजली कनेक्शन सहित सभी व्यवस्था दुरुस्त करें। आपको यह भी बता दें कि हरेली तिहार के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण शहर के मालवीय. चौक पर किया था।

    अंतिम संस्कार के बाद ताम्रध्वज साहू पहुंचे मृतक के घर
      दुर्ग / शौर्यपथ /  जिले के ग्राम रुद्रा में 11 साल के बच्चे के हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों की जल्द तलाश करने के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 11 साल का समीर साहू पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था और फिर दीपावली के दिन एक प्लास्टिक के बोरे में उसके शव को पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
       ग्राम रुद्रा के 11 साल के समीर साहू के अंतिम संस्कार के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उनके घर पहुंचे। श्री साहू ने परिजनों से मुलाकात कर जल्द कार्यवाही किये जाने का भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी फटकार लगाई है। ग्राम रुद्रा गृहमंत्री के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आता है।
    इसलिए उनके क्षेत्र में एक बालक की इस तरह से हत्या किये जाने का मामला आते ही वे गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उचित कार्यवाही किये जाने का भरोसा जताया है।
    गौरतलब रहे कि 24 अक्टूबर को अंडा थाना क्षेत्र के रुद्रा गांव के खार में प्लास्टिक के एक बोरे में बंद समीर का शव को पुलिस ने बरामद किया था। जिस तरह से उसका शव मिला हैए उससे साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि समीर की हत्या की गई है। लेकिन हत्यारा आखिर कौन है। इसको लेकर पुलिस लगातार विवेचना कर रही है। पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि इस मामले में पुलिस तीन चार एंगल पर कार्य कर रही है। शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को पकडऩे में सफल होगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छठ महापर्व की तैयारी को लेकर गुरुवार को नगर निगम मेयर धीरज बाकलीवाल ने प्रभारी हमीद खोखर और अधिकारियों के साथ डाटा सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाकर छठ महापर्व को लेकर मेयर ने तालाबों के आस पास व घाटों में बेहतर सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग अमला को निर्देश दिये।
    बैठक में महापौर ने कहा कि सभी तालाबो में वार्ड 3 मठ पारा तालाब,वार्ड 57 उरला तालाब, वार्ड 7 लुचकी तालाब, वार्ड 29 शीतला मंदिर तालाब, वार्ड 17 शक्ति नगर तालाब,वार्ड 21 पुजारी तालाब,वार्ड 23 दीपक नगर रेवा तालाब,वार्ड 50 बोरसी भाठा तालाब, वार्ड 52 बोरसी वृंदावन तालाब सहित  बोरसी शीतला तालाब वार्ड 53 वार्ड 59 एवं 60 में विशेष तौर पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। जिन तालाबों और जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है,वहां पर निगम द्वारा एक गोता खोर रखें ताकि छठव्रती या श्रद्धालु तालाबों व जलाशयों के गहराई वाले क्षेत्र में न जाएं, नगर निगम क्षेत्र में कुल 12 छठ घाट सहित इसके अलावा कुछ अन्य छठ घाटों को भी सूची में जोड़ा गया है. छठ महापर्व से पूर्व सभी छठ घाट दुरुस्त कर दिए जाएंगे. छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी.
    बैठक में स्वाथ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, भोला महोविया,मनदीप सिंह भाटिया,एल्डरमेन अजय गुप्ता,कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,शंकरदयाल शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सुरेश भारती, राजू सिंह,मनोहर शिंदे,रामलाल भट्ट,राजेन्द्र सराठे, समेत अन्य उपस्थित रहे।मेयर ने कहा की उन तालाबो के पार की साफ सफाई कराई जाए और तालाबो के चारो ओर बिजली व्यवस्था के साथ सतज आयोजन स्थल पर तट पर विशेष सफाई के साथ आस पास के एरिया में दवाई का छिड़काव करें।मेयर ने कहा छठ महापर्व पर शहर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े,तालाबो में वहां छठ व्रतियों के लिए बेहतर साफ सफाई सुविधाएं उपलब्ध कराया जाये।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम।छठ पर्व के लिए निगम ने शुरू की घाटों की सफाई निगम क्षेत्र अंर्तगत छठ पर्व के मद्देनजर नगर निगम द्वारा तालाबों के घाटों की सफाई की जा रही है, जिसका आज शुक्रवार को आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने निगम प्रशासन की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, पार्षद मीना सिंह ,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पूर्व पार्षद विजय जलकारे के साथ घाटों में चल रहे साफ -सफाई का निरीक्षण किया इस मौके पर शहर विधायक वोरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे । उल्लेखनीय है कि आस्था आगामी पर्व  को देखते हुए 30 अक्टूबर को छठ पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु तालाबों और नदी के घाट में पहुंचकर पूजा अर्चना करते है। नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों के घाट की सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसका जायजा विधायक अरुण वोरा और आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने लिया। यहां उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।छठ पर्व की तैयारियों के लिए प्रमुख तालाबों का भी निरीक्षण किया। दीपक नगर के रेवा तालाब, कातुलबोड में शीतला तालाब और सिंधिया नगर पुजारी तालाब सहित अन्य तालाबों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारी से कहा कि छठ पर्व से पहले सभी तालाबों के घाटों की सफाई का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने कहा कि तालाबों के घाट पर सफाई के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
      उल्लेखनीय है कि आस्था के इस महापर्व के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने तालाबो की सफाई को लेकर इसके निर्देश अधिकारियों को पूर्व में भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन तालाबों के घाट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जानी चाहिए।     

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ /  भिलाई पावर हाउस का मदर्स मार्केट क्वालिटी एवं प्रोडक्ट का बेहतर संग्रह बन गया है। मदर्स मार्केट को एक अलग दिशा की ओर ले जाने आज महापौर नीरज पाल ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सीओ एवं अधिकारियों की बैठक ली, विक्रय के लिए रखे जा रहे प्रोडक्ट पर सभी से बारी-बारी से जानकारी लेकर चर्चा की। महिलाओं ने महापौर को बताया कि मदर्स मार्केट में प्राप्त दुकानों के माध्यम से फूल एवं बुके का व्यवसाय, गढ़ कलेवा से संबंधित खाद्य सामग्री, अगरबत्ती, फिनाइल, अचार, पापड़, और इसी तरह के सूखे आइटम, बुटीक से संबंधित सभी समान, सभी प्रकार के सूखा मीठा आइटम से लेकर तमाम प्रकार की घरेलू जरूरत से संबंधित सामग्री विक्रय के लिए रखी जा रही है। इसके अलावा घर के सजावटी सामान में भी महिलाओं ने गजब का हुनर और कलाकारी दिखाया है। महिलाओं के द्वारा बनाए गए हर एक उत्पाद को लोग काफी पसंद कर रहे है और खरीददारी के लिए मदर्स मार्केट पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने मदर्स मार्केट के और बेहतर संचालन के लिए हाल ही में अधिकारियों की बैठक ली थी। मदर्स मार्केट को नई दिशा की ओर ले जाने संचालन समिति का गठन तथा बेहतर मार्केटिंग के लिए उत्पादों को बढ़ावा देते हुए इनका चयन कर प्रशिक्षण आयोजित करने भी चर्चा की गई थी। मदर्स मार्केट के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय के लिए स्थल मिल पाया है। गौरतलब है कि मदर्स मार्केट के 18 दुकानों के माध्यम से महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रही है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मदर्स मार्केट में महिलाओं के द्वारा लगाए गए दुकानों से पूरा मार्केट सज गया है, हर जरूरत की सामग्री यहां मिल रही है इसीलिए लोग खरीदारी के लिए पावर हाउस मार्केट के पास बने इस बाजार की ओर रुख कर रहे हैं, वही इस स्थल पर पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था है साथ ही चौपाटी का आनंद भी ले सकते हैं। आज की महत्वपूर्ण बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, महापौर के निज सचिव वसीम खान तथा निज सहायक गेंद राम सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, मिशन मैनेजर शीबा रॉबर्ट तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सीओ महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision