September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    छत्तीसगढ़ वासियों के सुख और समृद्धि के लिए देवेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रज्वलित किए जाएंगे दीप
    भिलाई / शौर्यपथ /  खुर्सीपार श्रीराम चौक में 22 अक्टूबर दिन शनिवार की शाम को विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 22 को धनतेरस का दिन है। इस अवसर पर श्रीराम चौक में पूजा, अर्चना कर छत्तीसगढ़ के समस्त रहवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की जाएगी। इस दिन श्रीराम चौक में एक अलग नजारा दिखाई देगा। दीपो की जगमग रोशनी से यह पूरा क्षेत्र प्रकाशमय होगा।
    विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयास से श्रीराम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। श्री राम जी की भव्य म्यूरल बनाने के साथ ही आकर्षक लैंडस्कैपिंग की गई है, जिससे श्री राम चौक की सुंदरता में और भी चार चांद लग गया है, यहां पर आने वाले लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है, प्रवेश स्थल पर ही भिलाई की छटा देखने को मिलती है। श्री राम चौक में श्री राम जी की आराधना के लिए पहले भी दीप प्रज्वलित किए जा चुके हैं और शहर की सुख और समृद्धि की कामना इस दौरान भी की गई थी। इस बार राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को अंधकार को दूर करते हुए उजियारा फैलाया जाएगा, धर्म और संस्कृति से जोडऩे इसकी व्यापक तैयारियां राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा की जा रही है। इस दामियान सैकड़ों, हजारों लोग इसके गवाही बनेंगे और इस आयोजन में भाग लेंगे।

    -कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बैठक में दिये जल्द कार्य आरंभ कराने निर्देश
    -अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई जिले में सड़कों के मरम्मत कार्य की मानिटरिंग की होंगी नोडल अधिकारी, हर दस सड़क के पीछे एक नोडल अधिकारी देखेंगे कार्य की गुणवत्ता

      दुर्ग / शौर्यपथ / बरसात की वजह से नगर निगमों में खराब हुई सड़कों के दुरूस्त किये जाने का कार्य शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा। इसके लिए 288 सड़कों को चिन्हांकित किया गया है जिन्हें दुरूस्त किये जाने की जरूरत है। इनके निर्माण में 44 करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मरम्मत का कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्वक हो, इसके लिए मानिटरिंग अधिकारी होंगे। अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई सड़कों की मरम्मत के कार्य के लिए जिले की मानिटरिंग अधिकारी होंगी और उनके मार्गदर्शन में हर दस सड़क के पीछे एक नोडल अधिकारी कार्य की गुणवत्ता देखेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बैठक में कलेक्टर ने बारिश से खराब हुई सड़कों का चिन्हांकन करने और इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिये थे ताकि इसके संधारण की कार्रवाई की जा सके। भिलाई निगम में ऐसी 10 सड़कें चिन्हांकित की गई हैं। इनके मरम्मत की लागत 8 करोड़ 83 लाख रुपए होगी। दुर्ग निगम में ऐसी 77 सड़कें हैं जिनकी मरम्मत की लागत 10 करोड़ 15 लाख रुपए होगी। रिसाली निगम में ऐसी 185 सड़कें हैं, जिनकी मरम्मत लागत 18 करोड़ 22 लाख रुपए है। नगर निगम भिलाई चरौदा में ऐसी 16 सड़कें हैं जिनकी मरम्मत लागत 7 करोड़ 5 लाख रुपए होगी। इस तरह लगभग 44 करोड़ रुपए की लागत से जिले के नगर निगमों की 288 सड़कें शीघ्र दुरूस्त हो जाएंगी। बैठक में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक श्रीवास ने बताया कि विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। शीघ्र ही यह कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसके साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों के संधारण के निर्देश दिये गये हैं जिनके अनुरूप काम शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई निगम शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार बाजार क्षेत्रों एवं दुकानों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर जब्ती के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई कर रही है इसी तारतम्य में निगम ने कई दुकानों में कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही अभियान लगातार जारी है। प्रत्येक जोन में अलग-अलग जगहों पर दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करते हुए पाया जा रहा है वहां इसे जब्ती करते हुए जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
    उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील शहरवासियों से की है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है जिसको देखते हुए इस पर भिलाई निगम क्षेत्र में कड़ाई करना प्रारंभ कर दिया गया है। रात्रि के समय भी ठेला लगाकर व्यवसाय करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय करने वालो पर लगाम लगाया जा रहा है। निगम की टीम ने पावर हाउस, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट नंदनी रोड, कैलाश नगर, नेहरू नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करते हुए 8100 रुपए जुर्माना वसूल किया तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक की जब्ती भी बनाई।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा में दिनांक-दो दिवसी जोन स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल आयोजन का किया गया। इसका शुभारंभ 19 अक्टूबर को हुआ था। आज चरोदा, कन्या शाला भिलाई-3 एवं विद्युत मंडल खेल मैदान में पारंपरिक खेलो का आनंद क्षेत्रवासियों द्वारा लिया गया। वर्षो से छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को खुद में समेटे हुये हमारे पुराने खेलो ने युवा पीढ़ी को भी आनंद और उमंग से परिपूर्ण कर दिया। प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागी रहे खिलाडिय़ों ने बताया कि सामूहिक रूप से खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का ऐसा अवसर कभी पहले नही मिला था, इस कारण बड़े ही उत्साह से सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलो में भाग लिया।
    निगम आयुक्त, अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा पूर्व में इस संबंध में जारी आदेशानुसार देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता एवं अश्वनी चंद्राकर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी क्रीड़ा प्रांगण में मौजूद रहे। महापौर निर्मल कोसरे सहित महापौर परिषद के सदस्य मोहन साहू, ईश्वर साहू, श्रीमति दीप्ती वर्मा, श्रीमति देवकुमारी भलावी, एस वेंकट रमना,  मनोज कुमार, श्रीमती संतोषी निषाद के साथ बड़ी संख्या में भिलाई-3 चरोदा निवासी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
    महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में भी हमारे बच्चो की प्रतिभा में कोई कमी नही है। मंच और माहौल मिलने से अत्याधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाने का हुनर हमारे भिलाई-चरोदा के बच्चों में भी दिख रहा है। वार्ड स्तर, जोन स्तर पर चयन उपरांत निगम स्तर और जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलो का आयोजन होगा। गौर किये जाने वाली बात यह है कि पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेलो की जो स्वरूप छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक ने प्रदान किया है, वह अद्वितीय है। इससे अनेक नयी प्रतिभाओ का उदय होगा। यह जानकारी नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा, जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।

    -जनपद पंचायत परिसर में आरंभ हुआ बिहान बाजार
    -पहले ही दिन जमकर हुई खरीदारी, 21 तारीख तक चलेगा बिहान बाजार

    दुर्ग / शौर्यपथ /  जनपद पंचायत परिसर में बिहान बाजार का शुभारंभ हुआ। बिहान बाजार में इस मौके पर खास तौर पर स्थानीय दीवाली आइटम्स की धूम है। इसमें डिजाइनर दीये, गोबर के दीये, दीपावली की पूजन सामग्री आदि अपने खास अंदाज में बनाये गये हैं और बहुत सुंदर लग रहे हैं। बिहान बाजार के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज मैंने बिहान बाजार का अवलोकन किया। दीवाली की इतनी सुंदर सामग्री इन्होंने तैयार की है। बाजार में परंपरागत चीजें इतने खूबसूरत रूप में सजी मैंने बाजार में कभी नहीं देखी। बिहान बाजार के माध्यम से हमारी समूह की महिलाओं की कलाकृति, उनके हुनर को बाजार मिल रहा है। पहले भी दीवाली पर बिहान के बाजार लगे हैं और बड़ी संख्या में इसमें जो खरीदी हुई है उससे लगता है कि अपने परंपरागत चीजों के लिए हमारे उपभोक्ताओं के मन में गहरी जगह है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव ने कहा कि पहले कभी भी छत्तीसगढ़ आईटम ऐसे बाजारों में नहीं सजते थे। अब ये आइटम बाजार में हैं और लोग जमकर खरीद रहे हैं। समूह की हमारी महिलाओं ने गिफ्ट पैक में छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे हैं। ये बड़ी बात है। हम लोग अपने त्योहारों पर अपने व्यंजनों को गिफ्ट में दे रहे हैं। हमारा भिलाई तो लघु भारत है। जब हम ऐसे गिफ्ट अपने पड़ोसियों को देंगे तो उन्हें भी हमारी संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी और इससे हमारी खानपान की विविधता के बारे में भी लोग जान सकेंगे। उल्लेखनीय है कि दीवाली के मौके पर सजावट सामग्री जिसमें अनेक तरह के झूमर आदि भी हैं डिस्प्ले किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि लगभग 50 समूहों के स्टाल लगाये गये हैं। गोबर के दीये बनाये गये हैं और इन्हें सुंदर डिजाइनर तरीके से सजाया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने अतिथियों को विस्तार से बाजार के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर श्री जितेंद्र साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगिता चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती झमिता गायकवाड़, जनपद पंचायत सदस्य हेमकुमारी देशमुख, सरस्वती सेन, डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।
      गोदना आर्ट को कपड़ों में रही उकेर, इसकी बड़ी डिमांड- गोदना आर्ट को कुथरेल की मातृशक्ति समूह की महिला कपड़ों में उकेर रही हैं। इसकी बड़ी डिमांड बाजार में हैं। समूह की दीदी ने बताया कि गोदना आर्ट जब कपड़ों में उतरता है तो बहुत खूबरत लगता है और खुशी की बात यह है कि इसकी डिमांड भी आ रही है।
      दीवाली पूजा के शापिंग के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं- जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में हमने समूह की दीदियों की मदद से बिहान बाजार में इस तरह की वस्तुएं रखी हैं कि दीवाली के त्योहार के लिए और पूजा के लिए कोई भी सामग्री चूक न जाए और हर सामग्री बिहान बाजार में मिल जाए। अच्छी बात यह है कि उत्पाद अपने डिस्प्ले और गुणवत्ता में भी बहुत अच्छे हैं।

    दुर्ग / शौय्र्पथ / दुर्ग को अनेकों वर्षों बाद दो अंडर ब्रिज की सौगात मिली थी लेकिन इनका लोकार्पण राजनीति की भेंट चढ़ गया है द्य कॉंग्रेस और बीजेपी इसके लोकार्पण का श्रेय खुद लेना चाहती है द्य  कार्य पूर्ण होने के बाद भी इसके लोकार्पण को टालना यह दर्शाता है कि इनको जनता की सहूलियत से कोई सरोकार नहीं है द्य
       इसी तकलीफ को आम आदमी पार्टी ने समझते हुए इन अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू करने हेतु अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल शुरू किया है जो तब तक चलेगी जब तक इनसे आवागमन शुरू न किया जाय द्य दो दिन पहले आप सदस्यों ने अंडरब्रिज को खोल दिया था लेकिन जनप्रतिनिधियों की फीता काटने के हठ ने रेलवे अधिकारियों के माध्यम से आधारहीन कारण बताकर अंडरब्रिज की आवाजाही वापस रोक दी इसलिए आप सदस्यों ने जनता के हित में अंडरब्रिज चालू होने तक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया
      आज भूख हड़ताल में शामिल लोग इस प्रकार है डॉ एस के अग्रवाल,  ओंकार ताम्रकार,  छम्मन देवांगन, रवि सोनी,  छवी साहू, अजय साहू,  रउफ अंसारी,  मेहरबान सिंह,  डाक्टर एम आर खान,  श्रीमती के ज्योति,  शिव शंकर मिश्रा,  आशीष कश्यप,  भागीरथी यादव, लत्तू राम साहू और नीतेश ताम्रकार शामिल रहेंगे .

     भिलाई नगर / शौर्यपथ / शहर के बाजारों में उमड़ रही भीड़ को सुरक्षा देने पुलिस ने इंतजाम कर लिया है। सादी वर्दी में तैनात पुलिस के जवान बाजार में निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी संदिग्ध तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही सुपेला व पावरहाउस मार्केट में वाहन पार्किंग के लिए जगह का चिन्हांकन कर दिया गया है।
    शहर के सभी प्रमुख बाजार में त्योहारी खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में इस भीड़ को असामाजिक तत्व अपना निशाना बना सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का इंतजाम कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने थानेदारों को अपने अपने क्षेत्र के बाजार में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने का निर्देश दिया है। थानों की पुलिस के कुछ जवान सादी वर्दी में बाजार आने जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों से पुलिस पूछताछ करने में भी हिचक नहीं रही है।
    गौरतलब रहे कि दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए लोग खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। शाम के वक्त सुपेला के आकाशगंगा, लक्ष्मी मार्केट, उत्तर व दक्षिण गंगोत्री व पावरहाउस के जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट में खासी भीड़ उमड़ रही है।
    भिलाई टाउनशिप के विभिन्न सेक्टर में स्थित मार्केट पर भी रौनक देखते बन रही है। बाजार आने वाले ग्राहकों में अनेक लोग अपने साथ मोटी रकम रखते हैं। लूट, चोरी व ठगी करने वाले पेशेवर गिरोह मौका मिलते ही ऐसे लोगों को शिकार बना देते हैं। इसलिए सादी वर्दी में पुलिस जवानों को तैनात रख ग्राहकों को सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है। व्यवसायियों को अपने संस्थान
     में लगे सीसीटीवी कैमरे को अपडेट रखते का भी निर्देश पुलिस महकमे की ओर से दिया गया है।
    बाजार आने वालों को हो रही वाहन पार्किंग की दिक्कत को देखते हुए यातायात पुलिस ने बीट सिस्टम लागू किया है। इसके लिए दुर्ग-भिलाई को चार जोन में बांटा गया है। इसमें दुर्ग, सुपेला, सेक्टर और नेहरू नगर जोन शामिल है। जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट में आने वालों के लिए छावनी थाना के सामने लाल मैदान और पुलिस ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था है। वहीं सुपेला क्षेत्र के लिए सर्कस मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। सिविक सेंटर मार्केट के लिए वहां के नजदीकी खुले मैदान में वाहन खड़ी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम शहर के ह्दय स्थल इंद्रिरा मार्केट दीपावली त्योहार खरीददारी को देखते हुए इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए आज दोपहर को निगमायुक्त लोकेश चंद्राकार ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, बाजार व स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव के साथ बाजार क्षेत्र, इंदिरा मार्केट पार्किंग, बनाये जा रहें पार्किंग स्थल टीबी हॉस्पिटल,कस्तूरबा बाल मंदिर,महात्मा गांधी स्कूल का निरीक्षण किया।साथ ही उन्होंने मोती काम्प्लेक्स,मान होटल लाइन समेत तक व्यवस्थाओं दुरुस्त करने निरीक्षण किया गया। आम नागरिकों को टीबी हॉस्पिटल के पास निर्धारित स्थल पर वाहन पार्किंग कराने, सड़क पर समान फैलाकर व्यवसाय नही करने के लिए समझाइस दी जा रहा है एवं ठेला, पसरा गुमटी लगाकर बेचने वालों को व्यवस्थित तरीके दुकान लगाकर व्यवसाय करने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों निर्देश दिया कि
    बाजारो में आम जनताओं को खरीददारी के लिए आवागमन में समस्या न हो सकें, उन्होंने कहा कि नगर निगम बाजार क्षेत्र त्योहारों को लेकर बाज़ारो में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम अमला सक्रिय रहेंगे। निगमायुक्त लोकेश चंद्राकार ने सभी दुकानदारों में जाकर अपील करते हुए कहा कि दुकान के बाहर समान फैलाकर और दुकान के बाहर समान निकलकर व्यवसाय न करें और व्यपारियो पार्किंग और सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें, उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील कर कहा कि खरीददारी के लिए बाजार पहुचने पर अपना वाहन निगम द्वारा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु पार्किंग स्थल टीबी हॉस्पिटल,कस्तूरबा बाल मंदिर,महात्मा गांधी स्कूल को पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है  पर रखें नि:शुल्क।आयुक्त ने इन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियो को शीघ्र साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए।


    दुकान के बाहर समान फैलाकर व्यवसाय न करें, व्यपारिगण पार्किंग और सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें:
    लोकेश चंद्राकर
    आयुक्त - नगर पालिक निगम दुर्ग

    दुर्गवासी काफी उत्साहित होकर खेल मैदान में पहुँचकर खेल में अपना हाथ आजमा रहें है,छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का दूसरा चरण प्रारंभ:

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र सीमा अंतर्गत में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का दूसरे चरण का आज दूसरा दिन रहा। बच्चों ने मोबाइल की आदतों को दूरकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में सभी अपना हाथ आजमा रहे हैं। आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस
    संदीप वोरा,लेखा व वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,खेलकूद व शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,अजय मिश्रा,गौरव उमरे,कुणाल तिवारी के साथ जेआरडी स्कूल मैदान खिलाडियों का उत्सवर्धन करने पहुँचे, बच्चों को खेलते देखा महापौर ने भवँरा अपने हाथ मे लिया एक कुशल खिलाड़ियों की तरह शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद महापौर पार्षदों एवं बच्चों के साथ खेले कबड्डी और कंचा,सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ दुगुना।इस दौरान महापौर ने कबड्डी और भवँरा चलाकर अपने बचपन को याद किया। 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेल जिसमें पिटुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्स, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का खेल शामिल है का लोग खेल मैदानों में पहुंचकर और खेलकर खूब आनंद ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल तथा निगमायुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर दुर्ग क्षेत्र के वार्डो के मैदानों में खेल के आयोजन हो रहे हैं।
       महापौर ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि जेआरडी स्कूल मैदान सहित आयोजित अन्य खेल मैदान में पानी ट्रेंकर की व्यवस्था अवश्य करें, साथ साफ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहें।छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेल में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी वर्ग के लोग शामिल होकर खेल का लुफ्त उठा रहे हैं। आज सहायक नोडल अधिकारी सुश्री आसाम डहरिया,करण साहू सहित निगम के अन्य कर्मचारी तपन यादव, ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खिलाड़ियों को खेल के नियमों को बताते हुए खेल प्रारंभ कराया.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision