September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र की सड़कों का निर्माण हो रहा है। एक बार फिर खुर्सीपार के वार्ड वासियों को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर क्षेत्र वासियों को गिफ्ट के रूप में विधायक देवेंद्र यादव सड़कों की सौगात देने वाले है।  खुर्सीपार क्षेत्र के करीब 18 प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जा रहा है । एक तरह से पूरे खुर्सीपार क्षेत्र की सड़कों की जाल बिछाई जाएगी। इसके लिए विधायक श्री यादव ने पहल कर करके राज्य शासन ने 5 करोड़ रुपए  से कार्य हो रहे है ।
            गौरतलब है कि देवेंद्र यादव लगातार वार्ड दौरा कर लोगों से भेंट मुलाकात कर रहे हैं। बीते करीब 2 माह से भेंट मुलाकात का दौर लगातार जारी है। इस मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक श्री यादव वार्ड के नागरिकों से घर घर जाकर भेंट मुलाकात करते हैं और उनका हालचाल जानते हैं।   लोगोंकी समस्याओं का निदान करते है।बार बार सड़क की समस्या रही थी। पूरे क्षेत्र का सर्वे किये तो यह  निकल के सामने आया की खुर्सीपार  क्षेत्र की करीब 18 प्रमुख सड़के हैं जो जर्जर स्थिति में थी। जिसका खामियाजा लोग वर्षों से भुगतते रहे, लेकिन अब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार की सभी सड़कों को पूरी तरह से मजबूत और नया बनाया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए नगर विधायक ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था शासन ने सभी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए सीधे एक साथ 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है ताकि पूरी सड़कें एक साथ बने और पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का विकास हो सके और क्षेत्र की नागरिकों को बड़ी सुविधाएं मिल सके।


    जानिए कौन कौन सी सड़को का हो रहा निर्माण

    वार्ड 49 में के.एल.सी. कॉलोनी सड़क नं 3,
    के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 4,के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 5, के.एल.सी. कॉलोनी सड़क नं 6, के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 7,
    गौतम नगर गली नं. 6,
    शास्त्री नगर सडक नं. ए.वी.सी.,शास्त्री नगर सडक नं. 38, शास्त्री नगर सडक नं. 37 शास्त्री नगर सडक नं. 36, छावनी शंकर नगर आई.टी.आई मैदान,
    ल आई.टी.आई. रोड से नंदनी रोड,बालाजी नगर सडक नं. 49, बालाजी नगर सडक नं. 50, बालाजी नगर सड़क नं. 51,बालाजी नगर सडक नं. 52, बालाजी नगर सडक नं. ए.वी.डी.,बालाजी नगर सड़क नं. 54 को बनाया जाएगा।
    इनके साथ ही जोन 4 अंतर्गत विभिन्न सड़को का डामरीकरण 1 करोड़ की राशि से किया जाएगा ।।
       

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में इन्फेक्शन प्रिवेंशन सप्ताह के अंतर्गत छूत के रोगों ( संक्रमण या इन्फेक्शन )पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. उमेश खुराना ने कहा कि डॉक्टर, नर्सेस व सफाई कर्मचारियों और नागरिकों को कोविड -19, हिपेटाइटिस बी और इन्फेलुजा जैसे दुर्लभ बीमारियों से वैक्सीन लगाकर इन संक्रमणो से बचाया जा सकता है। इसक्रम में विषज्ञयों ने अपने व्याख्यानो में बताया कि कोविड-19 की महामारी के बाद जन सामान्य भी शारीरिक व आसपास के वातावरण की साफ़-सफाई का महत्व भाली भांति समझने लगा है और बचाव के लिए बड़ी मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्स का प्रयोग किया।
           कार्यक्र में बताया गया कि छूत के रोगों से बचाव के लिए 20 सेकेण्ड तक बताई हुई विधि से साबुन से हाँथ धोने या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग कर व्यक्ति संक्रमण से दूर हो सकता है। इसके अलावा खाँसते और छिंकते समय सावधानियाँ रखकर कोविड, इन्फेलुजा व कई स्वसन तंत्र के रोगों से बचा जा सकता है। वहीं संक्रमित वस्तुओं को निर्धारित लाल, नीले, पीले, सफ़ेद और काले डब्बो में डालकर निस्तारण हेतु भेजकर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इस कार्यक्रम को डॉ. ऋचा तिग्गा, डॉ. रश्मिका दवे व डॉ. पी. अनुषा ने संयोजित किया। मैक्रो बायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन में अधिष्ठाता, अस्पताल अधीक्षक, सभी विभागध्यक्षो एवं अन्य चिकित्सा शिक्षक शामिल हुए ।

     दुर्ग / शौर्यपथ / दीपों के त्योहार को दीपावली के नाम से अधिक जाना जाता है। फिर दीपावली जैसे त्योहारों पर हम अपने करीबी और प्यारे लोगों को कुछ नए कपड़े उपहार में देते थे। खासकर हमारे बच्चे के लिए और यह एक परंपरा है। लेकिन ऐसे कई बच्चे हैं, जो अनाथ है और एकल माता-पिता हैं जो उन्हें नए कपड़े नहीं दे सकते क्योंकि वे दूसरों के घरों में थोड़े से वेतन के साथ काम करते है या नौकरानी का काम कर रहे है,  ऐसे गरीब बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने घरों में दीपावली के दौरान नए कपड़े, फटाखे और मिष्ठान, नमकीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है
        इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था ने लगभग 500 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं को नए कपड़े और दिवाली की मिठाई एवं नमकीन देने की योजना बनाई है। संस्था का यह दीपावली पर्व कमजोर बच्चों एवं कमजोर परिवार में खुशियां फैलाएगा।
         समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।
           इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जोकि विगत 5 वर्ष 10 माह से बिना रुके प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 6 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है..
       संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 6 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई, नये कपड़े, फटाखे वितरण करती आ रही है, इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें दिनाँक 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में जाकर बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपडे, मिठाई, नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा, एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जावेगी..
    संस्था द्वारा सभी के सहयोग से दीपावली पर्व के पूर्व
    दिनांक:- 19 अक्टूबर को मंदबुद्धि स्नेह स्कूल, दुर्ग, एवं दुर्ग वृद्धाआश्रम में निवासरत बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को साड़ी, कुर्ता पैजामा, नए कपडे, पटाखे, मिष्ठान, नमकीन, कॉपी, पेन, चॉकलेट, साबुन, निरमा, पेस्ट, एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किया जावेगा,
    दिनाँक 20 अक्टूबर को :- अनाथ महिला हॉस्पिटल, दुर्ग में सभी महिलाओं को साड़ी, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण..
    दिनांक:- 21 अक्टूबर को भिलाई के वृद्धाआश्रम एवं अनाथालय में हर जरूरतमंदों को मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण किया जाएगा.
    दिनाँक 22 अक्टूबर को दुर्ग रेलवे स्टेशन, में हर जरूरतमंदों को नये कपड़े, मिठाई, नमकीन साबुन, निरमा एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जावेगी
    दिनाँक 23 एवं 24 अक्टूबर को संस्था के सदस्य पटेल चौक, पुराना बस स्टैंड, मालवीय नगर चौक, नेहरूनगर चौक, पावर हाउस चौक एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों के फुटपात में रहने वाले बच्चों एवं सभी जरूरतमंदों को पटाखा, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया जावेगा..
         जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह के लिए संस्था को शहर एवं जिले के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों का सहयोग एवं योगदान मिल रहा है जिससे संस्था यह प्रयास करेगी कि सभी ज़रूरत इस वर्ष दीपावली बना सके..
          इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्य शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र ताम्रकार, दद्दू ढीमर, अख्तर खान, संजय सेन, सुजल शर्मा, हरीश ढीमर, मृदुल गुप्ता, शुभम सेन, शब्बीर पाकीजा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, शिबू खान, बिट्टू खान, समीर खान, भागवत पटेल, वेदांत शर्मा, आकाश राजपूत एवं अन्य सदस्य कार्य कर रहे है..

    दुर्ग / शौर्यपथ /  जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के समन्वय से पाटन विकासखण्ड के 9 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल  सहित 22 स्कूलों में तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतु स्वास्थ्य जागरूकता की जा रही है।  इस गतिविधियों में किशोर-किशोरियों को स्कूलों में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू के दुष्प्रभाव, फर्स्ट हैंड स्मोकिंग, सेकंड हैंड स्मोकिंग, तम्बाकू युक्त गुटखा, गुड़ाखु के नशे के कारण शारीरिक और मानसिक हानि की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों में टोबैको मॉनिटर चिन्हांकित किए जा रहे हैं और छात्र-छात्राओं को तम्बाखू उपयोग न करने शपथ दिलाई जा रही है।
    बीएमओ पाटन ने बताया कि बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को कोटपा एक्ट 2003 के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। स्कूलों में तम्बाखू मुक्त शिक्षण संस्थान प्रमाणन हेतु तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता की जा रही है एवं उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है।जागरूकता कार्यक्रम में एमएचओ जिला दुर्ग ,एसडीएम पाटन श्री विपुल गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग विकासखण्ड पाटन की चिरायु टीम द्वारा स्कूलों में गतिविधियां की जा रही है। बीपीएम, बीईटीओ, प्राचार्यगण ,शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का विशेष रहा।

    दुर्ग / शौर्यपथ /आज छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर देश की प्रथम राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय जेल रायपुर से माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीश, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा किया गया। जिसमें सभी जिलो के न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं  सभी जेल के कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
                       वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन केन्द्रीय जेल दुर्ग में किया गया। बंदियों को विधिक एवं कानूनी रूप से साक्षर किये जाने के उद्देश्य से भी विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विशेष विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीश, छत्तीसगढ  उच्च न्यायालय के द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया । दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में श्री संजय कुमार जायसवाल,जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग,श्री आनंद प्रकाश वारियाल, सदस्य सचिव, श्री पुष्पेन्द्र मीणा कलेक्टर, डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, श्री योगेश क्षत्री, जेल अधीक्षक दुर्ग व न्यायाधीशगण, कर्मचारी व बंदी उपस्थित रहे।
                       कार्यक्रम में श्री संजय कुमार जायसवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा व्यक्त किया गया कि छत्तीसगढ राज्य के लिये यह गर्व का विषय है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों के संबंधित प्रकरणों में प्ली-बारगेनिंग एवं शमनीय प्रकृति के मामलों में समझौते के माध्यम से छोटे अपराधों में जेल में निरूद्ध बंदियों के प्रकरणों को निराकृत किया जा रहा है। जेल लोक अदालत के माध्यम से जो बंदी रिहा होेंगे वे अपने परिवारजनों के साथ त्यौहार मना सकेंगें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक मामलों में जागरूकता पैदा करना, कमजोर व पिछडे वर्गों की सहायता करना। जेल परिसर मेें विचाराधीन बंदियों के लिये विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है ।
                      कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, कार्यपालक अध्यक्ष, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीश, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि छोटे-छोटे अपराध में जो बंदी निरूद्ध है तथा जो विचाराधीन बंदी के रूप में निरूद्ध हैं तथा आधी सजा भुगत चुका है एवं जिसका आचरण व्यवहार अच्छा है उनके लिये वृहद जेल लोक अदालत के माध्यम से उनके प्रकरणों का निराकरण आज किया जा रहा है। आपने यह सुना ही होगा कि ‘‘न्यायालय आपके द्वार‘‘ इसी कड़ी में यह पहला कदम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बढ़ाया गया है। जेल लोक अदालत, लोक अदालत का ही एक भाग है बंदी ये न समझे कि जेल में रहना ही उनका भविष्य है। बंदी अपने को सुधारने की प्रक्रिया मंे ले आवे, अपने दिमाग में सकारात्मक सोंच रखें तथा कोई भी व्यक्ति जन्म से ही अपराधी नहीं होता, कुछ परिस्थितियां आक्रोशवश अपराध की श्रेणी में ले आती है। केन्द्रीय जेल में उस अपराध का प्रायश्चित करते हुए अपने जीवन को और बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास करते हुए अपने शरीर में उर्जा का संचार कर सकता है। यह अवसर सुधार करने का है।  
                       कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘बंदी अपनी अंर्तआत्मा की आवाज सुने और यह निर्णय लें कि जो अपराध वे कर रहें हैं वे सही है या नहीं, बंदी जो अपराध करता है उसका खामियाजा उसके परिवारजन भी भुगतते हैं अकारण परेशान रहते हैं साथ ही प्रियजन की रिहाई के लिये अधिवक्ताओं व न्यायालय के चक्कर लगाते फिरते हैं साथ ही साथ अपराधी जेल में आने के बाद अपनी रिहाई के बारे में चिंतित रहता है। विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों एवं बंदियों के लिये निःशुल्क विधिक सहायता, जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय स्तर पर उपलब्ध कराता है।‘‘
                        बंदियों को जागरूक किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री अभिषेक पल्लव द्वारा जेल में निरूद्ध बंदियों के मनोबल को बढाते हुए उन्हें अपराध की पुनरावृत्ति न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में बंदियों को विधिक रूप से जागरूक एवं विधिक सहायता एवं सलाह योजना की जानकारी देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान विवेक कुमार वर्मा जी ने जेल से बाहर निकलने हेतु विधिक उपचार बताया। मंच संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उमेश कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।   
                       केन्द्रीय जेल दुर्ग में वृहद जेल लोक अदालत हेतु कुल 06 खंडपीठ का गठन किया गया जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी के रूप में उपस्थित हुए। जेल लोक अदालत में कुल 17 प्रकरण निराकृत हुए।

    कहा गाडिय़ों की पार्किंग, सड़क मरम्मत व स्ट्रीट लाइट की हो व्यवस्था

      दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक अचलजीत भाटिया के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रक-ट्रेलर वालों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।
      इस दौरान गाडिय़ों की पार्किंग, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की ओर बीएसपी प्रबंधन का ध्यानाकर्षण कराया गया। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू ने प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी में एक ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, उपाध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू एवं गुरमुख सिंह गाबू ने शनिवार को बीएसपी के जीएम सर्विसेस प्रवीर कुमार सरकार, जीएम सीआईडी राकेश पांडेय और जीएम इलेक्ट्रिकल ए शंकर से भेंट कर संयंत्र से माल परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों की समस्या से अवगत कराया। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि वर्तमान स्थिति में गाडिय़ों की पार्किंग को लेकर भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा नहीं होने से वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े करने की मजबूरी बनी हुई है। इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। सड़क की भी मरम्मत किया जाना जरूरी है। जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
    वहीं दूसरी ओर सड़कों के किनारे लगे पोल में संयंत्र के भीतर और बाहर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। रात में अंधेरे के कारण दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके अलावा और भी अन्य समस्याओं को लेकर बीएसपी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने भी यूनियन की मांग को जायज ठहराते हुए जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। बीएसपी के जीएम सर्विसेस श्री सरकार ने यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।

    जूनियर बैडमिंटन खिलाडियों को बीच पहुँचे महापौर,बधाई के साथ दिया आशीर्वाद
      दुर्ग / शौर्यपथ /  बीबीसी जिला बैडमिंटन संघ दुर्ग सीजीबीए से संबद्ध स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 के समापन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, भिलाई में महापौर धीरज बाकलीवाल,एमआईसी सदस्य दीपक साहू के साथ पहुँचे। जूनियर 11 से कम और 13 से कम के बच्चे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, भिलाई में रविवार 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप खेला गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यअतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल बाकलीवाल एवं दीपक साहू का सम्मान महासचिव भारतीय बैडमिंटन संघ संजय मिश्रा ने किया। संगठन, राज्य बॅन संचार संघ से दुर्ग जिला बैडमिनेट संघट प्राप्त ब्लॉग-11 और 1-13 राज्य बंदमिण प्रतिद्वंदी,चतुर्थ लड़के एकल।
    इनकी हुई जीत
    सैयद ज़ायन अली (बिलैकरी)उपविजेता- आशान खान (रायपुर)13 एकल लड़कियां अर्ना शिव श्रीवास्तव (बिलासपुर)
    ये रहे विजेता:- देविका खाकिक,अध्यक्ष  श्रीमती मीनाक्षी जैन,सचिव मो. संगीता रायगोपालन,सुश्री जयंत ब्रेवर श्री विनय विश्व।मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने राज्य स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला बैडमिंटन संघ की सराहना की। महापौर ने कहा खेल में हार जीत लगी रहती है। मैदान में आकर खेल भावना से खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की खिलाडिय़ो में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उसे उभारने की है। महापौर ने बैटमिंटन खिलाड़ी बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता कोई शार्टकट रास्ता नही है,कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी।

    एसपी डॉ. पल्लव होंगे मुख्य अतिथि,आशीर्वाद ब्लड डोनेशन कर रही है विशेष रूप से सहयोग


      दुर्ग / शौर्यपथ /  डोनेट थोड़ा सा और ल्यासा फांउडेशन द्वारा सोमवार 17 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे से शाम 6 बजे तक ऋृषभदेव परिसर दुर्ग में खुशियों की दीवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव होंगे। वही मिस इंडिया का रनरअप रही जूही व्यास, चेम्बर्स ऑफ कामर्स के अजय भसीन, टीवी शो सुपर डांसर कार्यक्रम में भाग लेकर अपना अलग स्थान बनाने वाले अन्देशा भाटिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खुशियों की दिवाली कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी के जरूरतमंद 400 बच्चों को मुख्य अतिथि एसपी डॉ. पल्लव एवं विशेष अतिथियों द्वारा नये कपड़े, पटाखे, मिठाई के साथ ही उनको शैक्षणिक सामग्री, उपहार के रूप में प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 17 अलग अलग एनजीओ और 8 महिला मंडल समूह को भी इस दौरान अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर सिविक सेंटर के नयनदीप ब्लाइंड बच्चों स्पेशल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।  उक्त जानकारी हमारे संवादादाता को आशीर्वाद ब्लड डोनेशन कार्यालय नेहरू नगर में संस्था के डोनेट थोड़ा सा के संस्थापक अभिजीत पारख के साथ ही सुषमा श्री जी और विकास जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी।
    डोनेट थोड़ा सा के संस्थापक अभिजीत पारख ने आगे बताया कि खुशियों की दिवाली कार्यक्रम हमारी संस्था द्वारा 7 एनजीओ सेवक जनफाउंडेशन, नवदृष्टि फाउंडेशन, जीवनदीप, रेडड्राप छत्तीसगढ, गगन फाउंडेशन के सहयोग से पिछले 8 साल से मनाया जा रहा है। दिवाली और होली सहित सभी त्यौहार और इन बच्चों का जन्मदिन मिलजुलकर बनाते है ताकि बच्चों को वो खुशी मिल सके जो हम अपने घर के बच्चों को देना चाहते है। इसके अलावा हम इन बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते है। संस्था के अध्यक्ष ने आगे बताया कि यह कार्यक्रम हम लोगों ने आठ साल पहले मात्र 30 बच्चों के साथ शुरू किये थे, पिछले साल हमने तीन सौ बच्चों को कपड़े,पटाखे सहित सभी आवश्यक सामग्री का किट बनाकर हमने उन्हें प्रदान किया था। इस साल हम लोग जरूरत मंद 400 बच्चों के साथ खुशियों की दिवाली मनाते हुए उन्हें उपहार प्रदान करने जा रहे हैं।
    इसके अलावा हमारी संस्था उन बच्चो के लिए डांस , ड्राइंग, गायन, रंगोली, मॉडलिंग जैसे कई प्रतियोगिता भी आयोजित करते हैं। बच्चो को पहले ही नया ड्रेस दे दिया जाता है ताकि वे दिवाली खुशियों के साथ मनाए, उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी संस्था के द्वारा की जाती है सभी के लिए किताबें एवम पढ़ाई के सामान, पटाखे, मिठाई, नमकीन, खिलोने आदि खुशियों की झोली में घर जाते वक्त बच्चो के हाथ में उपहार स्वरूप दे दिया जाता है ।
    खुशियों की दिवाली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डोनेट थोड़ा सा और ल्यासा फांउडेशन और आशीर्वाद ब्लड डोनेशन के अभिजीत पारख, सुषमा श्री जी, विकास जायसवाल, स्मिता तांडी, खुशी जैन, सूरज साहू, हरजिंदर सिंह, राज अढतिया, रूपल गुप्ता सहित संस्था से जुड़े सभी लोग एकजुट होकर कार्यकरने में जुटे हुए है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत लाइन बंद होने की दिनांक 16:10:2022 दिन रविवार को आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड छत्तीसगढ़ शासन का एक उपक्रम (छ.ग. वि.मे की एक उत्तरवर्ती कम्पनी) कार्यालय सहायक अभियंता के पत्र द्वारा जानकारी दी गई कि विद्युत सप्लाई प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी।इस कारण विभागीय द्वारा जानकारी दी गई कि कल आवश्यक सुधार के लिए विद्युत सप्लाई बन्द किया गया है जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र पचरी पारा,पोलसाय पारा, तमेर पारा, शिक्षक नगर, लुचकी पारा, बनिया पारा केलाबाड़ी सहित इत्यादि इलाको में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण  आवश्यकतानुसार समय एवं दिन में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकार एवं जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision