
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शहर एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को निःशुल्क बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। नगर पालिक निगम परिसर में लगे मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर में आयुक्त लोकेश चंद्राकार पहुँचे। उपस्थित अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगो का हिमोग्लोबिन, सिकलिन सहित ब्लड ग्रुप की जांच की गई और खान पान, रहन सहन और स्वच्छता को अपनाते हुए अपने और परिवार के स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी गई। निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है, जो शासन की मंशा अनुसार स्लम क्षेत्रों में समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने शिविर आयोजित कर रहे है।
महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में शेड्यूल के मुताबिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में जांच कराने आए निगम के कर्मचारियों से बात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहना आवश्यक है, इससे विभिन्न बीमारियों का पता भी चलता है और इसका इलाज समय रहते हो जाता है, विलंब करने की दशा में बीमारियों को बढने का मौका मिलता है, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाई प्राप्त करने की जानकारी उन्होंने कर्मचारियों को दी।इस दौरान पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मनीष यादव एवं मेडिकल यूनिट के स्टॉप मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आज अल सुबह आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने बटालियन के करीब जीरो वेस्ट सेंटर पहुँचे।उन्होंने जीरो वेस्ट सेंटर का निरीक्षण किया और गीला कचड़ा से जैविक खाद बनाने की जानकारी ली। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने वार्ड भ्रमण के दौरान नागरिको के घर जाकर लोगो से अपील की है कि घरों से निकलने वाले गीला और सूखा कचरे को अलग- अलग डस्टबीन में रखें,नाली,सड़क में न फेके। वार्ड क्रमांक 21 डोर टू डोर कलेक्शन के संबंध में आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने घर- घर जाकर स्वयं डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की जानकारी ली।उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती,राजेन्द्र सराठे, राजू सिंह,रामलाल भट्ट, पीआईयू शेखर वर्मा के साथ वार्ड का भ्रमण किए। प्रत्येक घरों में आयुक्त ने निरीक्षण किए और जिस घरों में गीला सूखा कचरा नही दिया गया,उन्ही से गीला सूखा कचरा अलग अलग करवाकर डस्टबीन में डलवाने को कहा गया। साथ उन्हें हिदायत दी ऐसा कतई न करें। क्योंकि शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी न केवल नगर निगम की है बल्कि हम सब की भी जिम्मेदारी है। घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचरा एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रही है। नालियों में कचरा या घर से निकला निर्माण सामग्री, पॉलिथीन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो निगम द्वारा आपके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने ट्रेचिंग ग्राउंड पहुँचकर मौजूद अधिकारी व ठेकेदार को निर्देशित किया कि ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे को जल्द व्यवस्थित करें। उन्होंने वार्ड भ्रमण के दौरान कहा कि शहर हम सबका शहर है।शहर में सफाई व्यवस्था बनाये रखने में एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और भूमिका भी निभाएं।
दुर्ग / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी दुर्ग विधानसभा के सदस्यों ने श्रमदान कर उरला की वार्ड 57 में गड्ढों को भरकर श्रमदान किया आपकी जानकारी के लिए यह बताना जरुरी है कि 3 दिन पहले इन्ही गढ़ों के कारण बाइक चालक का एक्सीडेंट हुआ जिसकी साथ एक बच्चा भी था आज चालक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है
इस घटना के बाद आप टीम ने तय किया की दुर्ग शहर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड जाकर श्रमदान कर विभिन्न वार्डो में धूम कर गढ़ों को भरने का काम किया जाएगा .ये गढ़े बताते हैं कि इस रोड को बनाने में कांग्रेस भाजपा के द्वारा मिलकर भ्रष्टाचार कियागया है .डॉक्टर एस के अग्रवाल ने कहा की बीएसपी द्वारा बनाए गए रोड़ों में इतने जल्दी गड्ढे क्यों नही होते निगम द्वारा बनाए गए रोड एक से दो बारिश को नही झेल पाते है
रजत पांडे ने कहा की कुछ पहले ही दुर्ग नगर निगम के द्वारा निगम क्षेत्र में गड्ढों को भरने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए लेकिन नतीजा कुछ नही निकला .आप मेहरबान सिंह ने कहा की निगम में कांग्रेस या भाजपा की स्थानीय सरकार रही और दोनो सरकार में रोड बनाने में भ्रष्टाचार किया है कुछ दिन पहले वार्ड 22 तीतूरडी में डांबर रोड बनने के 20दिन के अंदर उखड़ने लगी जिसकी शिकायत आम आदमी पार्टी ने की .आज के श्रम दान में उपस्थित सदस्य मेहरबान सिंह डॉक्टर एस के अग्रवाल,रजत पांडे,मंगल गुप्ता,भागवत अजय साहू,धर्मेंद्र चंद्राकर,केवल राजपूत,मयंक पांडे,उमेश बागड़े,,आशीष शर्मा,राजकुमार यादव,बलदाऊ सोनी, गीतेश पटेल,आदि मौजूद रहे .
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) के द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के पास पटेल चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद रहे। पुतला दहन के बाद मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख न कहा की आने वाले चुनाव में भाजपा की दुर्गती के बारे में पहले से ही जानकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की मानसीक स्थीत खराब हो गई है। वो पिछले कुछ दिनों से लगातार छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के खिलाफ बेतुकी और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने पैर के साथ-साथ अपने दिमाग का इलाज कराने की भी जरूरत है।
अत: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो आगे भी उनका पुतला दहन का सिलसिला जारी रहेगा और युवा कांग्रेस के द्वारा हर थाने औऱ चौकी में जाकर उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक मिश्रा, अहमद चौहान, अनूप वर्मा, धर्मेश देशमुख,अनिल देशमुख, अख्तर खोखर, गोपी निर्मलकर, आकाश सेन, दिपांशु यादव (उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रा), अजय ठाकुर (उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रा), यशवंत देशमुख (महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण), खुमान निषाद (महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण), इमरान खान (उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण) अंगेश देशमुख ( महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण),हेमंत साहू ( उपाध्यक्ष अहिवारा) टीकम सिंह भास्कर ( महासचिव युवा कांग्रेस अहिवारा), लोकेन्द्र वर्मा (रामा) महासचिव युवा कांग्रेश साजा विधानसभा, बजरंगी लाल सिंह ( उपाध्यक्ष भिलाई जिला युवा कांग्रेस), कमल नारायण देशमुख (उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस अहिवारा), पुकेश्वर साहू (महासचिव जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण) विक्रांत ताम्रकार उपस्थित रहें। साथ ही साथ भुपेन्द्र, दिपेश, नाहिद, दीपक निर्मलकर, चंचल देशमुख, अजय वर्मा, वैभव केवट, प्रतीक तिवारी, एश्वर्य देशमुख, शुभम, मनोज, कुलदीप, नितेश , विनोद, कोमल सोनवानी, देवा माक्र्डें, मनिष मांडले, प्रदिप पाटिल, नितेश, डोमार देशमुख, पुरुषोत्तम साहू, निरज यादव, सिद्धार्ध देशमुख, दिपेश वर्मा, तुषार वर्मा, सुरज, राकेश निषाद, ओवैष रजा चौहान, चंद्रशेखर देशमुख,डोमार लाल, विक्की घुघवारे, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजीमेन्ट एनसीसी अंजोरा, दुर्ग द्वारा राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, टाईल्स मिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर हेतु कलेक्टर दर पर 1-1 पद (केवल पुरुष) आवेदकों हेतु अधिसूचना प्रेषित किया गया है। अधिसूचित रिक्त पद हेतु शैक्षणिक अर्हता 10वीं पास, आयुसीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में राजमिस्त्री ( वरिष्ठता दिनांक 30 जून 2022), कारपेंटर (वरिष्ठता दिनांक 03 जुलाई 2022), इलेक्ट्रिसियन ( वरिष्ठता दिनांक 23 अगस्त 2010), वेल्डर ( वरिष्ठता दिनांक 23 मई 2013) तक पंजीकृत आवेदकों को बुलावा पत्र भेजा गया है। उक्त पंजीयन वरिष्ठता वाले ऐसे आवेदक जिसे बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हो पाया, वे आवेदक 20 अक्टूबर 2022 दिन- गुरुवार को समय प्रातः 11ः00 बजे अपनी दसवीं, बारहवी, आई.टी.आई. की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।
दुर्ग शौर्यपथ / भारतीय थल सेना में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की भर्ती हेतु रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक पं. रविशंकर शुल्क स्टेडियम दुर्ग में किया जायेगा। अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन के पूर्व एक सप्ताह का निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण जिले के तीनों विकासखण्डों में दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस प्रशिक्षण में केवल वे आवेदक ही भाग ले सकते है जिसने इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया हो। आवेदन पत्र के साथ पावती संलग्न करना अनिवार्य है। अतः इच्छुक आवेदक दिनांक 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक अपना आवेदन डॉक माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप हेतु दुर्ग जिले के वेबसाइट का अलोकन किया जा सकता है।
दुर्ग । शौर्यपथ।
दुर्ग में वर्तमान में धमधा नाका एवं सिकोला क्रॉसिंग के पास अंडरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है जारी है इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि जब जिला प्रशासन ने 12 अक्टूबर को इसका विधिवत उद्घाटन करने के लिए प्रोटोकॉल जारी कर दिया था उसके बाद अचानक इस अंडरब्रिज पर आवाजाही के लिए रेलवे प्रशासन ने अपने हाथ खींच लिए जबकि पूर्व में रेलवे प्रशासन के द्वारा इसकी अनुमति मिलने की बात हो गई थी जिसके फल शुरू हुई 12 अक्टूबर का दिन तय कर इसका विधिवत उद्घाटन करना था किंतु अब मामला एक बार फिर से अटक गया है वही शहर में चर्चा का विषय है कि इस अंडर ब्रिज में श्रेय लेने की राजनीति अब जोर पकड़ती जा रही है एक तरफ जहां प्रदेश की कांग्रेस सरकार श्रेय लेना चाहती है वही केंद्र की भाजपा सरकार है किसे अपना कार्य बता रही है कार्य चाहे भाजपा सरकार की हो या कांग्रेस सरकार की किंतु भाजपा और कांग्रेस के बीच में आज आम जनता एक बार फिर उद्घाटन के इंतजार में लंबी दूरी तय कर दुर्ग शहर तक पहुंच रहा है . अब आम जनता को इंतजार है कि कब राजनीतिक हलचल से हटकर आम जनता के हित के लिए यह अंडर ब्रिज खुलेगा .
अब श्रेय लेने के बजाय राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर लेटलतीफी का आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं बता दें कि पिछले महीने शहर को अंडरब्रिज देने की सौगात और बधाइयां के संदेश दुर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा काफी प्रचारित किए गए और इस अंडर ब्रिज के निर्माण का श्रेय स्थानीय विधायक अरुण वोरा को देने की एक प्रकार से कांग्रेसियों में होड़ लग गई थी किंतु आप एक बार फिर आम जनता उद्घाटन के इंतजार में
रेलवे अधिकारी शुरू होने में अड़ंगा डाल रहे
रेलवे के अधिकारी इस पूरे मामले में अड़ंगा डाल रहे हैं। मैंने कलेक्टर से बात की है। एक्सपर्ट की मदद से अंडर ब्रिज का निरीक्षण कराया जाए। यदि इसे शुरू किया जा सकता है, तो तुरंत खोला जाए।
अरुण वोरा, विधायक दुर्ग
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढिया ओलंपिक में बच्चे और युवा ही नहीं महिलाएं भी हाथ आजमा रही हैं।वार्ड क्रमांक 6 के निवासी 80 वर्ष वृद्ध महिला ने भवँरा चलाकर आजमाए हाथ,तो वही महिलाओं ने खेला गिल्ली डंडा, फुगड़ी और कबड्डी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल में अधिक संख्या में शामिल हो रहें है खिलाड़ी साथ ही प्रतिदिन खेल खेलने वालों में गजब का उत्साह दिख रहा है
जेआरडी स्कूल में आज बुधवार को वार्डो के आसपास की महिलाएं भी पहुच रही है। यहां महिलाओं ने भंवरा, फुगड़ी, कबड्डी और दौड़ में भाग लिया। वहीं युवाओं और बच्चों ने गिल्ली डंडा, खोखो, लंगड़ी दौड़, बांटी, भौंरा में प्रतिभा दिखाई। महिलाओं ने पहले भवँरा व कबड्डी में प्रतिभा दिखाई। स्थानीय लोगों ने 80 वर्ष वृद्ध महिला को भवँरा चलाते देख हैरान होकर उसकी जमकर तारीफ की। इसके बाद भवँरा, कबड्डी सहित दौड़ में भी महिलाओं ने भाग लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के अंतर्गत शहर में जेआरडी स्कूल के अलावा पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद भवन, बोरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और बैगापारा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। जेआरडी स्कूल के अलावा अन्य स्थलों में भी महिलाएं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पहुंची। यहां बिल्लस, लंगड़ी, खोखो, रस्सी, कांची, में भी बड़ी संख्या में युवाओ,बच्चे और महिलाओं ने हाथ आजमाए।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में अपराध का आलम ऐसा है कि मानो यह दिनचर्या की ही बात हो चुकी हो,और तो और अब साधु संत भी दुर्ग में सुरक्षित नहीं है,आज इसी को लेकर आधे दिन हेतु दुर्ग शहर बंद का आह्वान मोदी आर्मी संगठन द्वारा किया गया था जिसे व्यापारी भाइयों ने समझा भी और दुकानें बंद कर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराया,12 बजे के बाद मोदी आर्मी के सदस्यों ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उन्हें दुकानें पुन:खोलने के लिए कह कर दुर्ग जिले के अलग अलग छ: संगठनों के साथ जिला प्रशासन को जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा,मुख्य रूप से पार्षद शेखर चंद्राकर,पूर्व पार्षद ज्ञानू ताम्रकार,शीतला स्वरूपा मंदिर समिति,ब्रह्मण समाज,गांधी चौक राम मंदिर समिति,राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन सहित हनुमान सेना और राष्ट्रीय गौ वाहिनी के सदस्यों ने साधुओं पर हुए दुराचार और जिले में बढ़ते अपराध को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर जिले को अपराध मुक्त करने की मांग की,शीतला स्वरूपा समिति के अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी ने कहा अभी बच्चों का ओलंपिक नाम का खेल चल रहा है जिसमें महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगी है जो बच्चों को लेकर जाने में कतराने लगी है क्योंकि पूरे जिले में बच्चों को अगवा करने की गैंग घूम रही ऐसी अफवाह फैली हुई है जिसका भय महिला कर्मचारियों में भी साफ दिखाई दे रहा ह.
वहीं मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा दुर्ग जिले में अपराध इस स्तर पर पहुंच चुका है कि लूट, छेड़ छाड़,चोरी और हत्या जैसे गंभीर अपराध तो आम बात हो गई है वहीं नशे की जद में युवा वर्ग अपराध को अंजाम देने में किसी भी हद तक जा रहे हैं जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है,ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित मयंक शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री दुर्ग जिले से ही आते हैं किंतु दुर्भाग्य है कि अपराध को लेकर गृहमंत्री का जिला प्रशासन पर कोई लगाम ही नहीं है,पार्षद शेखर चंद्राकर ने कहा जिला प्रशासन को बच्चों के अगवा गैंग को लेकर जागरूक अभियान चलाना चाहिए,आम जन में क्या सच है क्या झूठ यह भी जिला प्रशासन को बताना चाहिए, दुर्भाग्य है कि जिला प्रशासन घटना होने के पश्चात जागता है,कानून का भय आज अपराधियों में दिखाई ही नहीं देता,इस दौरान ज्ञापन सौंपने में साजन ताम्रकार,मितेश पटेल,देवव्रत सिंह,अभिषेक कश्यप,दुर्गेश रामटेके,कीर्तार्थ दुबे,संदीप,इशू यादव,रोशन कुमार,रितेश सोनी आदि उपस्थित रहे!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
