September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग / शौर्यपथ / एमएसएमई रसमड़ा में छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा प्रायोजित आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। इस क्रम में एमएसएमई रसमड़ा में 03 माह का सर्टिफिकेट कोर्स इन सीएनसी टर्निंग में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विगत दिनों समापन समारोह का आयोजन उपमहाप्रबंधक एमएसएमई रसमड़ा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुश्री नीता लोधी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम नया रायपुर रही उन्होने अपने उद्बोधन में सभी प्रशिक्षणार्थीयों को विभिन्न कम्पनियों में मिले प्लेसमेंट के आधार पर अपना काम ईमानदारी, कठोर परिक्षम एवं पूर्ण निष्ठा से करने का आह्वान किया एवं बूरी आदतों को छोड़कर अब नई शुरूआत करते हुये, अपने परिवार व अपना जीवन स्तर ऊँचा उठाने के साथ ही इस प्रशिक्षण का प्रचार प्रसार कर अपने परिचितों व परिवार के अन्य सदस्यों को इसका लाभ दिलाने का संकल्प कराते हुये शपथ दिलाई एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुश्री नीता लोधी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से प्रत्यक्ष चर्चा की गई। जिनमें शशि कोसले, ज्योति कोसले, कमल कुमार नागवाने, से प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा में बच्चों ने बताया की उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते समय सुखद अनुभूति प्राप्त हुई साथ ही मशीनों में कामकर सुक्ष्म से सूक्ष्म प्रयोगों को कर नया ज्ञान प्राप्त हुआ। साथ ही संस्था के प्राचार्य व शिक्षको द्वारा पुरी तनमयता से सभी समस्याओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण पुर्णता: नि:शुल्क एवं आवासीय होने के कारण उत्तम आवास की व्यवस्था व नि:शुल्क भोजन जो अच्छे गुणवत्ता वाले दिये गये जिससे पूरे प्रशिक्षण काल में सभी प्रशिक्षणार्थी संतुष्ट थे। सभी 25 प्रशिक्षणार्थीयों को विभिन्न फैक्ट्रीयों में प्लेसमेंट दिया गया जिसमें टाटा स्टील व जिंदल स्टील के आलावा स्थानीय फर्मों जैसे बी.के., बी.ई.सी. इंजीनीरिंग में प्लेसमेंट हुआ, प्लेसमेंट पाकर सभी प्रशिक्षणार्थी उत्साहित है।

    DURG / SHOURYAPATH / वैशाली निवासी  बीएसपी के सेवानिवृत एजीएम श्री माणक चंद जैन(83) ने आज आपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,रितेश जैन राजेश पारख  एवं अतुल जैन को सौंपी
    श्री श्री माणक चंद जैन के पुत्र अजय जैन पुत्रवधू सुलोचना जैन चिन्मय जैन एवं खुशाग्र जैन इस वसीयत के साक्षी बने श्री माणक चंद जैन ने कहा उनके करीबी श्री अतुल जैन ने उन्हें देहदान हेतु प्रेरित किया एवं आज उन्हें देहदान की घोषणा कर ख़ुशी हो रही है व् समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं  
     नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राजेश पारख  ने श्री जैन के निर्णय की सराहना की एवं का हमारी संस्था नव दृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से अब लोगों में नेत्रदान व् देहदान हेतु जागरूकता बढ़ रही है एवं लगातार लोग स्वस्फ़ूर्त  देहदान व नेत्रदान की घोषणा कर रहे हैं
    श्री मानक चंद जैन के पुत्र श्री अजय जैन ने कहा आज उन्हें अपने पिता के निर्णय पर गर्व हो रहा है एवं भविष्य में हमारा परिवार पिता के निर्णय से प्रेरणा लेगा व् समाज के हित में कार्य जारी रहेगा
    रितेश जैन ने कहा यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 982615600/9827906301  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
     नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,  प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ने श्री माणक चंद जैन  के देहदान के निर्णय की सराहना की व् जैन परिवार को साधुवाद दिया

    दुर्ग / शौर्यपथ / पैगम्बरे इस्लाम हजऱत मोहम्मद (स.अ.व.) साहब के योमे पेदाईश (जन्मदिन) के मुबारक मौके पर सीरत पाक कमेटी दुर्ग की जानिब से रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) 6 अक्टूबर दिन गुरूवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुस्लिम कम्युनिटी हॉल तकिया पारा दुर्ग किया गया जिस मैं 35 लोगों ने रक्तदान किया
      इस मैं सीरत पाक कमेटी के सदर जुबेर खोखर अशरफी इस कैम्प के मुख्या जनाब मोहम्मद आरिफ अशरफी रिजवान खान शरीफ खान जाकिर खोखर शाहिद गोरी मुन्ना खान अजीम कुरेशी सोहेल कुरेशी समीम कुरेशी अरशद भिंसारा अशरफ भाई अनीश भाई और भी कमेटी के मेंबर साथ थेनवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया ने सभी रक्तदानियों को साधुवाद दिया व् कहा आपने समाज को नेक रह दिखाई व् अपने शुभ दिन पर रक्तदान कर समाज को सकारात्मक सन्देश दिया
       नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, उज्जवल पींचा ,रितेश जैन प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन  ने मुस्लिम समाज को पैगम्बरे इस्लाम हजऱत मोहम्मद (स.अ.व.) साहब के योमे पेदाईश (जन्मदिन) की मुबारकबाद दी व् समाज के लोगों द्वारा किए रक्तदान की तारीफ़ की.

    DURG / SHOURYAPATH / नगर पालिक निगम के नए आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने प्रभाार संभालने के बाद आज निगम के समस्त विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने नगर निगम के मुख्य कार्यालय के समस्त विभागों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिए गए दायित्व के निर्वहन की जानकारी ली।आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यालय में स्थित समस्त विभागों का निरीक्षण किया. जिसमें विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों को लेकर जानकारी भी ली गई है. कार्यों के प्रोग्रेस को लेकर भी जानकारी ली गई है. इस दौरान उन्होंने स्थापना शाखा में कर्मचारियों का वेतन ट्रांसफर, उनके ग्रज्युटी, पेंशन प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली. आयुक्त ने बाजार विभाग से शहर क्षेत्र में निगम की दुकानों और होने वाले आय की जानकारी ली. उसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के कार्य राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, नामांतरण कार्य, लायसेंस शाखा में दुकानों के लायसेंस की भी जानकारी ली है. कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही विभाग को साफ-सुथरा रखने के निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए हैं. उन्होंने सभी विभागों में निरीक्षण कर वहां किए जाने वाले कार्यों की प्रकरणों और फाइलों को लंबित नहीं रखने की हिदायत भी दी है.
    आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने स्वास्थ्य विभाग, कर्मशाला विभाग,अतिक्रमण विभाग,जनसंपर्क विभाग, राजस्व विभाग,लोककर्म विभाग, लेखा शाखा और जनसूचना विभाग, लोक सेवा केंद्र सहित इत्यादि महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग में पेंशन से संबंधित पेंडिंग कार्यों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निगम परिसर में साफ सफाई व्यवस्था बनाने के लिए कहा।उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहकर कर्तव्य निष्ठा से कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,लेखाधिकारी राज कमल बोरकर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता,निजआयुक्त शुभम गोइर,मनोहर साहू,सचिव शरद रतनाकर, योगेश सूरे,शौएब अहमद सहित आदि मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा सशस्त्र जुलूस दुर्ग भिलाई के द्वारा मिलकर निकाली गई असत्य पर सत्य की जीत अधर्म पर धर्म की जीत अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व जो बरसों से पारंपरिक रूप से हिंदू समाज मनाते आ रहा है उसी का परिपालन करते हुए हजारों की संख्या में बजरंगी यों ने सशस्त्र शोभायात्रा रामजी का निकाला भव्य झांकी के साथ शस्त्र पूजन हर हिंदू को अपने प्रभु श्री राम को आदर्श मानते हुए यह पूजन को करना चाहिए यह पुरुषार्थ का शौर्य का प्रतीक है हमारे सभी देवी देवता चाहे वह प्रभु राम जी हो या मां काली हो या मां दुर्गा हो सभी के हाथों में शस्त्र है या शस्त्र जब-जब धर्म पर किसी ने भी आघात किया है तब तब शास्त्र के अनुसार अपनी धर्म रक्षा के लिए शस्त्र को उठाना जरूरी बताया गया है धर्म बचेगा देश बचेगा धर्म की रक्षा जब हम करेंगे तो निश्चित मान के चलिए कि धर्म हमारी रक्षा करेगा इस पूरे शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा किसी भी अनहोनी घटना को लेकर के दिनभर पुलिस अलर्ट मूड में रही .
        शोभायात्रा दुर्ग भ्रमण किया एवं सुपेला चौक हनुमान मंदिर में शस्त्रों की पूजा बजरंग दल के अधिकारी रतन यादव बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम अनिल सिंह सहित हजारों की संख्या में बजरंगी द्वारा किया गया तत्पश्चात यह शोभायात्रा राम जी के भव्य झांकी के साथ संडे बाजार गदा चौक रावण भाटा मैदान होते हुए पुन: सुपेला हनुमान मंदिर में इस कार्यक्रम का शोभा यात्रा का समापन किया इस पूरे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बजरंग दल प्रांत अधिकारी रतन यादव विभाग संयोजक रवि निगम अनिल सिंह गुर्जर कमल साव कुशल तिवारी रवि भारती रितिक सोनी राजा साहू मातृशक्ति ज्योति शर्मा विशिष्ट अतिथि शेष नारायण जी अजय सेन एवं साथ में कवर्धा से आए हुए बजरंगी भाई हिंदू दुर्गेश देवांगन जी बिलासपुर से सम्मिलित हुए यश तिवारी बलौदा बाजार से नारायण वैष्णव सहित हजारों की संख्या में बजरंगियो कि उपस्थिति देखने योग्य थी शस्त्रों का पूजन विधिवत पंडित राम किशन तिवारी जी के द्वारा  करवाया गया

    भिलाई / शौर्यपथ /

       पैगंबर हजरत मोहम्मद के यौमे विलादत (जन्मदिन) पर रविवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस्पात नगरी भिलाई में पूरी शानो शौकत के साथ मनाई गई।  मुख्य जुलूस निकलने के दौरान दोपहर बाद से शहर में जम कर बारिश हुई। इसके बावजूद लोग अपने घरों से निकले और बारिश के बीच जुलूस अपना तय शुदा वक्त पर निकला।
     इसके पहले शहर की तमाम मस्जिदों में सुबह फजर की नमाज के बाद परचमे इस्लाम फहराया गया। वहीं सुबह के वक्त विभिन्न सेक्टरों और कैंप, खुर्सीपार, फरीद नगर, भिलाई तीन व अन्य हिस्सों में जुलूस निकाला गया। इस बार सुपेला रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह सुपेला, फरीद नगर व आस-पास के हिस्सों के जुलूस मुख्य जुलूस में शामिल नहीं हो पाए और अपने-अपने इलाकों से जुलूस निकाला।  बारिश के बीच दोपहर बाद जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी निकला। जो गौसिया मस्जिद भिलाई से दारुल उलूम इस्लामिया यतीमखाना कैंप-2 से होते हुए नंदिनी रोड पावर हाउस पहुंचा। यहां शहर के दीगर हिस्सों के जुलूस भी शामिल हुए और यहां से बड़ा जुलूस सेक्टर-1 से होते हुए विभिन्न धर्म, समुदाय व संगठन के लोगों ने इस जुलूस का इस्तकबाल किया। इस जुलूस में जगह-जगह शरबत-पानी की सबील और लंगर का इंतजाम किया गया था।
     यहां से जुलूस सेक्टर-5 चौक होते हुए शाम 5:30 बजे तक जामा मस्जिद सेक्टर-6 पहुंचा। जहां इस जुलूस की कयादत कर रहे आले नबी औलादे अली फर्जंद गौसे आजम सैयद मोहम्मद महमूद अशरफ अशरफी जिलानी सज्जादा नशीन आस्ताना-ए-आलिया -खानकाह अशरफिया किछौछा मुकद्दसा ने हजारों लोगों की मौजूदगी में परचम ए इस्लाम फहरा। इस दौरान नारा ए तकबीर अल्लाह हू अकबर और नारे रिसालत या रसूल अल्लाह की सदा से आसमान गूंज उठा। इसके बाद सभी लोगों ने नमाज मगरिब अदा की।  ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रहमते आलम कॉन्फ्रेंस बाद नमाज मगरिब जामा मस्जिद सेक्टर-6 में रखी गई। इस दौरान महमूद अशरफ व तमाम लोगों ने पैगम्बरे इस्लाम की सीरत पाक बयान की। यह कॉन्फ्रेंस जामा मस्जिद सेक्टर-6 के साबिक ईमान सैयद मोहम्मद अजमलुद्दीन हैदर और मौजूदा इमामो खतीब इकबाल अंजुम हैदर की जेरे सरपरस्ती हुआ। वहीं शहर की तमाम मस्जिदों के इमामो-खतीब रौनके स्टेज थे। यह कॉन्फ्रेंस फरीदनगर के गुलाम मोहिउद्दीन अशरफी के जेरे निजामत हुई और नागपुर के नात ख्वां हामिद दानिश ने भी अपना कलाम पेश किया।

    केंद्रीय कार्यशाला दुर्ग का होगा रिवाइवल, पहले की तरह अपनी पूरी कैपेसिटी में काम करेगी यूनिट, इसके लिए बनेगी कार्ययोजना
    कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मार्केट डिमांड पता कर क्षमता विस्तार के दिए अधिकारियों को निर्देश
    अभी केवल ट्रांसमिशन  के लिए सामग्री हो रही तैयार, डिस्ट्रीब्यूशन के लिए काम अभी बंद, इसके रिवाइवल के दिए निर्देश

         दुर्ग / शौर्यपथ /

      भिलाई स्थित केंद्रीय कर्मशाला के रिवाइवल के लिए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दिए। श्री मीणा आज वर्कशॉप के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उनके साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री मनीष बंछोर  भी मौजूद रहे।
      कलेक्टर ने अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 2007 तक इस यूनिट से ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन दोनों की सामग्री तैयार होती थी तब इसकी क्षमता 20 हजार टन थी। 2007 के बाद डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित सामग्री बननी बंद हो गई। अब उत्पादन 700 से 800 टन रह गया है।
     पहले इस यूनिट से 800 लोगों को रोजगार मिलता था। अब केवल 40 लोग कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रोजगार मिशन के अंतर्गत बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के निर्देश दिए हैं जिसके अंतर्गत सभी सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं पर काम हो रहा है। डिमांड की जानकारी लें और फिर प्रस्ताव दें-  कलेक्टर ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट से जुड़ी सामग्री की डिमांड मार्केट में कितनी है और आपूर्ति कितनी हो रही है। इसका आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर लें। इसके लिए सरकारी तंत्र में खरीदी की जरूरत, रेल्वे में खरीदी की जरूरत के अतिरिक्त निजी क्षेत्र में खरीदी की जरूरत का आंकलन कर लें।
     1960 में इंग्लैंड से आई सामग्री- अधिकारियों ने बताया कि 1960 में यहां मशीन आई और अभी भी इन पर काम किया जा सकता है। कलेक्टर ने विस्तार से रिवाइवल प्रोजेक्ट पर अधिकारियों से बातचीत की।

    इसके लिए बनाई गई वर्कशॉप-
    यह वर्कशॉप लगभग 98 एकड़ में बनी है। इसका निर्माण ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्य के लिए सामग्री बनाने किया गया था।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

      अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां जैसे विभिन्न विभागों द्वारा इस आयोजन में किये जाने वाले कार्य जैसे ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
           कलेक्टर ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। अभ्यर्थियों को जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहें, इसकी पुख्ता व्यवस्था करें। ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्लानिंग करने के दिए निर्देश- 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित होने वाले भर्ती में लगभग 45 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है और हर दिन लगभग 5 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है जिसके लिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम के आस-पास चेकिंग पाईंट का भी सुझाव दिया, ताकि अनावश्यक भीड़ जमा होने से रोका जा सके।
      साफ-सफाई का रखा जाएगा ध्यान एन.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. के छात्र रहेंगे वालिंटियर की भूमिका में- अक्सर इस तरह के आयोजनों में भारी भीड़ के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती जिसके कलेक्टर ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। ए.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. की मदद लेने का भी सुझाव दिया।
            उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का, एडिश्नल एस.पी. ग्रामीण श्री नंद कुमार साहू, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर, श्री आर. के. कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल, आर.आई. पुलिस लाईन श्री रमेश चंद्रा, आर.आई. यातायात श्री अनिश सारथी उपस्थित रहे। कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तथा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की जानकारी लिए गये। श्री राजकुमार कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन ने इस संबंध में की जा रही तैयारी और इस संबंध में किये जा रहे विभागीय समन्वय के बारे में जानकारी दी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision