September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    -रक्षा बंधन के त्यौहार में इस बार होम मेड - हैंड मेड राखियों से सजेंगी भाईयों की कलाइयां
    -गाँव के बाजार और दुकानों में 5 रुपए से लेकर 65 रुपए तक के दाम में उपलब्ध होंगी, हैंड मेड राखियाँ

      दुर्ग / शौर्यपथ / रक्षा बंधन भाई और बहन के अपार स्नेह का प्रतीक है और जब बिहान की दीदियों ने अपने हाथों से रेशमी धागों, मोती, रुद्राक्ष और अक्षत से  राखियाँ तैयार कर रही हैं तो इस स्नेह के बंधन में अपनी कला संस्कृति की महक के साथ आंचलिक  रंग भी मौजूद रहेगा। एक तरफ परंपरा को पुनर्जीवित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ महिलाओं के लिए आजीविका के स्रोत भी बन रहे हैं। जिले के ब्लाक पाटन के ग्राम पंचायत नवागांव (बी) में भारत माता वहिनी स्व-सहायता समूह  द्वारा किया जा रहा है। जिसमें कई प्रकार के खाद्य सामग्री जैसे गेहुँ, धान, मसुर दाल, चावल, धागा, मोती, छोटी बड़ा धागा, स्टोन मोती, गोल्डन स्टोन ये सभी प्रकार के समान से राखी बनाने का काम नवागांव (बी) की महिलाएं समुह के द्वारा अपने हस्त कला से कर रही है। इसमें राखी बनाने में कुल लागत 2,500 रू. और अभी तक राखी बेचकर 4,000रू. आय प्राप्त हुआ हैं। समुह की महिलाएं अपने समान की बिक्री के लिए हाट बाजार फैंसी स्टोर, गांव में अपनी ब्रिकी करती है।
      अभी हाल ही में आनी समूह की राखी को सी-मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। समूह द्वारा राखी बनाकर जो लाभ हुआ है। उस लाभ सेे समूह की दीदियों ने  अब रूई-बाती बनाने की मशीन लेकर, आगामी आने वाले तीज और अन्य त्यौहारो के लिए रूई और बाती बना रही है। समूह की महिलाओं ने एक के बाद एक स्व-रोजगार की ओर अपना कदम बढ़ा रही है।
      स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने गांव के बाजार और दुकानों के माध्यम से राखियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। ये राखियाँ 5 रुपए से लेकर 65 रुपए तक कि कीमत में उपलब्ध होंगी।
     सांकरा में कुमकुम स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी राखियाँ तैयार की जा रही हैं। वहीं जनपद पंचायत धमधा में ग्राम पंचायत रौदा की समृद्धि स्व-सहायता समूह की श्रीमती कॅवरा चतुर्वेदी ने बताया कि रेशमी धागों, मोती, रुद्राक्ष और अक्षत से अभी तक 6,000 रू. की राखी की बिक्री की जा चुकी है। अपने बिक्री के लिए आस-पास के दुकानों में सम्पर्क ब्रिकी करती है।

    -स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय पूर्व हो सुनिश्चित, जिले को तिरंगे से सजाने की कि जा रही है तैयारी
    -टी.एल. मीटिंग में युवाओं के रोजगार को लेकर हुई चर्चा
    -बॉयोफ्लॉक तकनीक से गौठानों में होगी फिश फार्मिंग
    -नागरिक हित में भिलाई-3 अनुविभाग में शीघ्र शुरू होगा कार्य


             दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने के लिए और 11 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह में ‘‘हर घर झंडा’’ कार्यक्रम के रूप रेखा को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने टी.एल. मीटिंग में हर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने 05 अगस्त से इस प्रक्रिया की शुरूआत करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उन्होंने मीटिंग में उपस्थित सभी नगर निगम आयुक्तों को नगरीय निकाय में तिरंगे के विक्रय के लिए दुकानें चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया ताकि नागरिकों को आसानी से झंडा उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही साथ सी-मार्ट में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  
    उन्होंने कहा कि हर घर झंडा अभियान के अंतर्गत जिले भर में राष्ट्र गौरव को संवर्धित करने के लिए तिरंगा झंडा हर घर शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान में स्वयं सेवी संस्थानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी शामिल होंने की अपील की। उन्होंने कहा की अभियान से नई पीढ़ी को देश की आजादी का महत्व बताने का प्रयास है। देशभक्ति की भावनाओं को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा झंडा निर्माण किया जाएगा इसके लिए उनको प्रक्षिशण दिया जा रहा है ।
         कलेक्टर ने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज के मानकों का पालन करते हुए विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में झंडा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करना, स्थानीय स्व सहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने पाम्पलेट, बैनर सहित अन्य प्रचार माध्यमों की सहायता से स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम करने कहा है। जिले में इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गाँव से लेकर शहर तक हर घरों में तिरंगा फहराने के लिए जिले के सभी नागरिकों से अपील भी की है।
    युवाओं के रोजगार पर हुई चर्चा - पिछले टी.एल. मीटिंग में जिले में मेगा प्लेसमेंट ड्राईव चलाने की बात की गई थी। जिसके अंतर्गत हर तिमाही प्लेसमेंट कैंप आयोजित होना है। इस प्लेसमेंट कैंप में जिले के कई नागरिकों को कैसे रोजगार दिलाया जाएगा उसकी रणनीति पर चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत सबसे पहले तो सभी विभागों से उनके विभाग में कितने पदों का सृजन हो सकता है उसके आंकड़े रोजगार कार्यालय को मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा जिन विभागों में ठेके से कार्य होते हैं उन विभागों के ठेकेदारों से भी संपर्क कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सूची बनाने के लिए कहा गया है।
    बॉयोफ्लॉक तकनीक से गौठानों में होगी फिश फार्मिंग - टी.एल. मीटिंग में कलेक्टर ने सभी गौठानों में कम से कम 06 अजीविका मूलक गतिविधियों को संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर का स्पष्ट मत है कि नई टेक्नॉलाजी को गौठानों के साथ जोड़कर समूह एवं अन्य सदस्यों को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाना है। इसी कड़ी में उन्होंने जिन गौठानों में तालाब नहीं हैं, उन गौठानों में बॉयोफ्लॉक तकनीक से मछली उत्पादन करने की सलाह दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बॉयोफ्लॉक जैसी नई तकनीक को अपनाकर हम सीमित स्थान और कम पानी में भी बड़े पैमाने पर मछलियों का उत्पादन कर सकते हैं।
    नागरिक हित में भिलाई-3 अनुविभाग में शीघ्र शुरू होगा कार्य - टी.एल. मीटिंग में कलेक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधाओं के लिए भिलाई 3 अनुविभाग के गठन की घोषणा की है। एसडीएम कार्यालय में शीघ्र ही कार्य आरंभ हो जाएगा। इससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी और प्रकरणों का तीव्र गति से निपटारा हो पाएगा।
            इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, दुर्ग निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, भिलाई निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, भिलाई-चरौदा श्री कीर्तिमान राठौर, नगर निगम रिसाली कमिश्नर श्री आशीष देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों को लेकर डाटा सेंटर वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की। निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में हो रहे विकास कार्यों से संबंधित शीघ्रता से निराकरण करने कहा। प्रधानमंत्री आवास,गोठान सहित अन्य कार्यो व बचे हुए वार्डो के कार्य के गतिविधियों को गंभीरता से लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,ऋषभ जैन,दीपक साहू,संजय कोहले,भोला महोविया,हमीद खोखर,जमुना साहू,शंकर ठाकुर,मनदीप सिंह भाटिया के मौजूदगी में इंजीनियरों के साथ निगम क्षेत्र में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक । बैठक में सभी वार्डो में विकास कार्यों से संबंधित अधिकारीयो से कार्यों की जानकारी लेते हुए शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति को लाभान्वित कराने के उददेश्य लेकर कार्य करने कहा। बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान महापौर ने अधोसंचरना मद के तहत विकास कार्यो के साथ विकास कार्य और सभी वार्डों पर प्रस्तावित कार्यो पर विस्तार से चर्चा की, 14 वे वित्त का कार्य, 15 वे वित्त, अधोसंरचना, महापौर निधि, पार्षद निधि संधारण मद सभी कार्यों को समय सीमा में करने डीएमएफ के कार्यों को भी समय सीमा पर करवाये, विकास कार्यों को गुणवत्ता हो । अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिए समस्त अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। शहर में मूलभूत व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहर के वार्डों में हो रहे विकास कार्यो को निरन्तर कार्य जारी रखने को कहा गया।उन्होंने ये भी कहा कि ठेकेदार द्वारा काम किया गया उसका भुगतान न रोके,फाइल आगे बढ़ाकर राशि भुगतान करें।उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग रिटार्यड हो गए है उनके जगह रिक्त पद के लिए शासन को पत्र लिखें।निगम क्षेत्र के दुकानों के आबंटन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।उन्होंने कुछ इंजीनियरों पर नाराजगी व्यक्त की है कहा बढ़ा आपदा के समय फील्ड पर नही रहना जनप्रतिनीधियो को सही जानकारी नही देने पर अधिकारी को उन पर नोटिस जारी करने को कहा गया।उन्होंने निर्माण कार्यो पर विशेष जोर दिया। इंजीनियर अपने अपने वार्डों में कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे। महापौर ने कहा विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दास्त नही जाएगी, उन्होंने कहा कार्यो के प्रति लापरवाही करने वाले इंजीनियरों के विरुद्ध होंगी शख्त कार्यवाही। बैठक में उपस्तित उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, सहायक अभियंता आर.के. पालिया, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, लेखाधिकारी राज कमल बोरकर समेत अन्य मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम।शहर में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने आज अलसुबह आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सुबह नल खुलने के समय मालवीय नगर,दीपक नगर सहित शिक्षक नगर व तकिया पारा वार्ड पहुंचे।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,सहायक अभियंता आर. के.जैन,उपअभियंता राजेन्द्र धबाले,उपअभियंता भीमराव,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर,कपीश दीक्षित सहित अमृत मिशन के ठेकेदार मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बस्तियों में पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने निर्देश दिया। इस दौरान नलों से पानी व्यर्थ बहता देख अधिकारियों को नलों में टोंटी लगाए जाने निर्देशित किया।आयुक्त प्रकाश सर्वे को वार्ड के रहवासियों ने बताया कि यहां समस्या काफी गंभीर हो जाती थी। पहली बार अमृत मिशन के माध्यम से लोगों के घरों में पानी पहुंचा है। इससे पानी की समस्या कुछ हद तक दूर हो गई है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने चार वार्डों में लोगों से पानी के प्रेशर के बारे में भी पूछा।निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रकाश सर्वे ने देखा कि कुछ जगहों पर पानी व्यर्थ बह रहा था। इस पर उन्होंने ने लोगों से कहा कि पानी बहुत मूल्यवान वस्तु है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि यह देखें कि इसका उचित उपयोग हो सके। यदि सही तरीके से उपयोग किया जाए तो सबकी जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त पानी है।
    निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों में प्रेशर की दिक्कत का मामला सामने आया। इस पर उन्होंने ने तकनीकी परीक्षण कर इसे दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।
    आयुक्त ने निगम अधिकारियों से कहा कि दोनों वक्त नल खुलने के समय मानिटरिंग के लिए मौजूद रहें। किसी घर में यदि नल कनेक्शन में जलापूर्ति में कुछ समस्या आ रही है अथवा प्रेशर की कमी है तो इसे तुरंत ठीक करने की कार्रवाई की जाए।
    हर शिकायत का तुरंत हो निराकरण,स्थल में पहुंचे
    मालवीय नगर,दीपक नगर,शिक्षक नगर एव तकिया पारा वार्डो के इलाके में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। आयुक्त श्री सर्वे ने कहा कि अफसर खुद इस हिस्से में पहुंचे और समस्याओं की जांच कर इसमें तत्काल सुधार करें। इसके अलावा शहर के  बाहुल्य इलाकों से भी पानी की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें आ रही है। जिसका भी निराकरण किया जाए। इसके अलावा पार्षदों, जनप्रतिनिधियों या नागरिकों द्वारा पानी संकट की शिकायत प्राप्त होती है, उसका त्वरित निराकरण करें।

    -समस्या वाली हिस्से में करें निरीक्षण मरम्मत कार्य में तेजी लाएं:
    आयुक्त ने कहा कि जल विभाग के अफसर शहर के हर हिस्से का निरीक्षण करें। वार्डों में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति से संबंधित जानकारी जुटाएं। जिन हिस्सों में शिकायतें बनी हुई है, उसकी वजह तलाश कर सुधार करें। इसके अलावा पाइप लाइन से लेकर किसी भी दूसरी तरह की समस्या पर मरम्मत कार्य भी तेजी से पूरा करें। ताकि लोगों को पानी के लिए जूझना न पड़े। किसी भी हिस्से के लोगों को जलसंकट से जूझने की स्थिति निर्मित नहीं होने देंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  नागपुर की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में आज फिर सुबह करीब 9 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। मालगाड़ी की एक डिब्बे में चारोदा और भिलाई तीन स्टेशन के पास धुआं उठता देख रेलवे कर्मियों इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और इस मालगाड़ी को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में खड़ा करा दिया गया जहां सुबह सवा 9 बजे फायर ब्रिगेड के कर्मियों एफ प्रवीण बारा, नागेश मार्कंडेय, धर्मेन्द्र बंजारे, पराग भोसले, रूपेन्द्र देशमुख ने पहुंचकर करीब घंटे भर की मेहनत के बाद आग बुझाने में कामयाब हुए।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की सुबह कोयला लेकर नागपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक धुआं उठने लगा। बीएमवाई चरोदा व भिलाई तीन रेलवे स्टेशन के बीच धुआं उठते देख रेलवे कर्मियों ने इसकी सूचना अपने बड़े अधिकारियों को दी। इसके बाद भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी को रोकने का निर्देश दिया गया। अफसरों ने यहीं से अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी थी। सुबह करीब 9.15 बजे मालगाड़ी भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में रुकी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। सुबह 9.30 बजे दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कोयला बोगी में काफी नीचे से जल रहा था। एक तरह से अंगीठी की तरह जल रहा था। करीब 40 मिनट तक दमकल कर्मियों ने बोगी की आग बुझाई और कोयला ठंडा किया। उसके बाद मालगाड़ी की अन्य बोगियों की जांच की गई और सब कुछ सही होने के बाद फिर मालगाड़ी को रवाना किया गया।
     

    कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आयुक्त के साथ ठगड़ा बांध के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश:

     DURG / SHOURYAPATH /  कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा आज ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उन्हें निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि एजेंसी को युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री मीणा ने प्रोजेक्ट का मुआयना किया उन्होंने कहा कि ठगड़ा बांध का लोकेशन बहुत शानदार है। इसके बगल में जैव विविधता पार्क है। सुबह और शाम का समय गुजारने के लिए यह बेहद आदर्श स्थल साबित होगा। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए यह सुकून का अनुभव हो और वह शाम बिताने बार-बार यहां आना चाहे इसके लिए लैंडस्कैपिंग बेहद खास रखें। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि चूंकि किसी भी सरोवर का सबसे खास हिस्सा उसका आइलैंड होता है अतः इसके लैंडस्कैपिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके निर्माण में अन्य उद्यानों में जिस तरह से खूबसूरत प्रयोग किए गए हैं उनका भी ध्यान रखें। लाइटिंग की व्यवस्था शानदार हो ताकि शाम के वक्त अपनी ग्रीनरी और लाइटिंग तथा शानदार लैंडस्कैपिंग से पूरा व्यू निखर जाए। आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि लैंडस्कैपिंग के लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है साथ ही ठगड़ा बांध के आईलैंड तक पहुंचने का अनुभव भी बहुत सुंदर होगा, इसके लिए जो ब्रिज बनाया जा रहा है वो एप्रोच ब्रिज 8 फीट चौड़ा है। इस एप्रोच ब्रिज का तल पारदर्शी होगा। पारदर्शी होने के चलते एप्रोच ब्रिज और आईलैंड की खूबसूरती और निखर जाएगी। ब्रिज से पैदल गुजरने वाले लोगों को नीचे का सरोवर देख कर बहुत खुशी होगी। कलेक्टर ने कहा कि शाम के वक्त अपना समय गुजारने के साथ ही लोग चौपाटी आदि का आनंद भी लेना चाहते हैं। इसकी भी मुकम्मल व्यवस्था यहां हो। फूड जोन में विविध तरह के ऑप्शन उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखा जाए और यहां बैठने की विशेष रूप से प्लानिंग की जाए ताकि देर तक लोग यहां समय गुजार सकें। कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद सुंदर प्रोजेक्ट है और इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दुर्ग शहर से सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में और नागरिक अधोसंरचना के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा। इसके लिए जरूरी है कि निर्माण कार्य तेजी से पूरे हों। गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए और सबसे खास बात यह है कि लैंडस्कैपिंग में जो नए प्रयोग हो रहे हैं उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए। कलेक्टर ने पार्किंग स्पेस आदि की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि 16 करोड़ 21 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट से मनोरंजन के लिए दुर्ग के नागरिकों को बेहतरीन सुविधा मिल पाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता  प्रमोद दुबे, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी  जावेद अली, मोहित मरकाम के अलावा एजेंसी के लोग मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन ब्लाक के करसा में हरेली तिहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने करसा गौठान में गौ-मूत्र की खरीदी का शुभारंभ किया और समूह की महिलाओं से चर्चा कर आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके सभी लोगों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली तिहार हमारे प्रदेश का पहला त्योहार है। इस बार अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। कहीं-कहीं बारिश कम होने की वजह से दिक्कत भी है। सिंचाई के लिए जलाशयों से पानी छोड़े जाने की मांग भी आ रही है। जलाशयों से किसानों के जरूरत के मुताबिक सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तांदुला जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने करसा ग्राम पंचायत के विकास के लिए 25 लाख रुपये और समीपस्थ ग्राम पंचायत घुघवा के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।
      मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार किसानों और ग्रामीणों की सरकार है। किसानों की आय बढ़ाने हमने निरंतर कार्य किया है। बीते साल हमने समर्थन मूल्य पर 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हमने रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी समृद्ध हुई है, धान का रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है। उत्पादन बढ़ा है। खेती छोड़ चुके लोग भी अब खेती से जुड़ने लगे हैं। गांवों के वह लोग जो खेती-किसानी छोड़कर शहरों में बसे थे, अब वह गांवों की ओर लौटने लगे हैं। खेती से जुड़ने लगे है। हमारी सरकार की नीतियों के चलते अब रिवर्स माईग्रेसन (शहरों से गांवों की ओर) होने लगा है।
       मुख्मयंत्री ने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और खेती की लागत को कम करने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग जिन किसानों ने किया, वे इसके लाभ से परिचित हो गए हैं। जैविक खाद का प्रयोग बीमारियों से भी बचाता है। हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढ़ना है, साथ ही आजीविका भी बढ़ानी है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर और गौ-मूत्र की खरीदी की जा रही है, इससे राज्य में पशुपालन को बढ़ावा और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है। गौठानों को हम आजीविका केंद्र के रूप में विकसित कर रहे है। हमारी महिला बहनें यहां विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियों को संचालित कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में किसान सुगंधित धान बो रहे हैं, वहां के आगौठानों में धान कुटाई के लिए हालर मिल लगाएंगे। करसा में हरेली तिहार के अवसर पर लोक खेलों की स्पर्धाएं भी आयोजित हुई। गेंड़ी दौड़, गेड़ी बॉल प्रतियोगिता तथा भंवरा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई दी।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  छत्तीसगढ़ में परम्पराओं को सहजते हुए आधुनिक जरुरतो के अनुसार प्रकृति से जुड़कर पर्यावरण अनुकुल विकास की दिशा में आगे बढऩे का हमारा यह कदम आने वाली पीढ़ी को हरेली पर्व गौरवशाली संस्कृति को सहजने की पहल की जा रही है। इससे युवा भी अपनी पुरातन परम्पराओं से जुडऩे लगे है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने हरेली त्यौहार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है। दो वर्ष पूर्व गौधन न्याय योजना की शुरुवात की गई थी। वहीं अब गौमूत्र भी सरकार के द्वारा खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली के अवसर पर वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन व बच्चे अपने कृषि संस्कृति का हिस्सा बनेगें। साथ ही लोक मूल्यो को सहजते हुए गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। 

    भिलाई निगम / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने बुधवार को सुबह कृष्णा नगर के सघन बस्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाली सफाई एवं नाली निकासी की व्यवस्था देखी। आयुक्त ने कहा कि सघन एवं घनी बस्तियों में जलभराव ज्यादा होने की संभावना होती है, इसलिए नालियों की सफाई घनी बस्तियों में तेजी से होनी चाहिए, ताकि भारी बारिश में भी पानी का फ्लो बना रहे और पानी अधिक देर तक न रुके, सड़कों एवं बस्तियों में पानी न भरे। उन्होंने बस्तियों में सफाई की व्यवस्था भी देखी। सकरी बस्तियों में नाली के ऊपर कई स्थानों पर स्लैब एवं पत्थर भी रखा हुआ था जिसे हटवाकर सफाई करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने स्वच्छ भिलाई सुंदर भिलाई की परिकल्पना के तहत सफाई व्यवस्था में और बेहतर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं इसी तारतम्य में जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण मॉर्निंग विजिट के तहत कर रहे हैं। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर प्रतिदिन निगम के विभिन्न क्षेत्रों, वार्डो एवं मोहल्लों का निरीक्षण कर रहे हैं। इधर आयुक्त के निर्देश पर गंदगी एवं कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। प्रमुख चौक, चौराहों एवं ठेला तथा गुमटी लगाने वाले लोगों को कचरा व्यवस्थित तरीके से डस्टबिन में रखने और स्वच्छता कर्मचारी को देने की हिदायत दी जा रही है। नाली एवं अपने दुकानों के सामने कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता अभियान से जुडऩे की अपील की जा रही है तथा दुकान के सामने एवं परिसर को स्वच्छ रखने कहा जा रहा है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision