
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल को बनाता था निशाना । अपचारी बालक के कब्जे से 02 मोटर सायकल बरामद। नशे के शौक को पूरा करने के लिये चोरी की घटना को देता था अंजाम।एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना भिलाई नगर की संयुक्त कार्यवाही।
दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में लगातार घटित हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा माल मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा. पु. से . ) के निर्देशानुसार ए.सी.सी. यू एवं थाना भिलाई नगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला की रूआबांधा क्षेत्र में कम कीमत पर मोटर सायकल बेचने की सूचना मिली। टीम द्वारा घेराबंदी कर 01 अपचारी बालक को पकड़ा गया, सघन पूछताछ करने पर 02 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। अपचारी बालक के निशानदेही पर 02 मोटर सायकल बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर से सउनि भोजराम साहू एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर, प्र. आर. रोमन सोनवानी, आरक्षक संतोष गुप्ता, जुगनु सिंह, अनुप शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, शमीम खान, शहबाज खान, राजकुमार चंद्रा, अश्विनी यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।
*-दुर्ग:पूर्व निगमायुक्त ने अंतिम दिन गौठान पहुँचकर विदा लिया,विधायक,महापौर, सभापति एवं सफाई यूनियन ने विदाई दी :*
*दुर्ग को स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना लक्ष्य था जिसमे दुर्गवासियों के सहयोग से सफल रहा*
दुर्ग । शौर्यपथ । डाटा सेंटर सभागार कक्ष में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव एवं अखिल भारतीय सफाई सफ़ाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेंड यूनियन के द्वारा पूर्व आयुक्त एवं रायपुर में नव पदस्थ संयुक्त कलेक्टर हरेश मंडावी का बिदाई समारोह आयोजित किया गया।आयुक्त हरेश मंडावी ने अपने 15 माह के कार्यकाल को याद किया और अंतिम दिन गौठान पहुँचकर विदा लिया,उन्होंने गोकुल नगर पुलगांव स्थित गौठान,ठगड़ा बांध एवं दादा-दादी नाना-नानी पार्क पहुँचकर इंजीनियरों के साथ पहुँचकर दुर्ग निगम क्षेत्र से अंतिम विदा ली। पूर्व आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा 15 महीने के दुर्ग नगर निगम के कार्यकाल में सभी का सहयोग मुझे हर मिनट प्राप्त होता रहा है। प्रथम लक्ष्य दुर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाना था इसीलिए स्वच्छता पर पूरा फोकस कर कार्य किया जिसका परिणाम सीआईआई अवार्ड में देश में प्रथम, 17 वा रैंक 3 स्टार मिला जिसमे स्वास्थ्य कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। उन्होंने ये भी कहा कि इस बार पूरी टीम ने ज्यादा मेहनत किया है जिससे 100% 5 स्टार मिलेगा।विंडो की सराहना तो देश के प्रमुख सचिव ने किया । पूर्व आयुक्त व संयुक्त कलेक्टर हरेश मंडावी ने कहा दूसरी प्राथमिकता गौठान को मॉडल गौठन विकसित करने का था क्योंकि शासन की यह फ्लैगशिप स्कीम है जिसमे जब मैं आया था तो केवल एक गौवंश रखने का केंद्र था जो बारिश के दौरान कीचड़ से पट जाता था। उसमे मछली पालन,मुर्गी पालन, बतख पालन,अदरक हल्दी खेती, गौ मूत्र, पेवर ब्लॉक, जैसे आजीविका वृद्धि में काफी काम किया गया। तालाब के कटने से पूरा गौठन बहने की संभावना थी जिसमे पुराने बोल्डर को रिटेनिंग वॉल बनाया गया। एक माह बाद यह गौठान मॉडल बन जायेगा।इसके अलावा गोबर खरीदी में मेरे आने से पहले 1500 क्विंटल गोबर बहने के बाद सफाई दीदी के द्वारा से कहीं ज्यादा वर्मी बनाकर यह सिद्ध किया गया कि कठिन काम को कैसे टीम वर्क से किया जाए। इसके अलावा ठगड़ा बांध पूरा नही करने का मलाल रहेगा परंतु इसमें मध्य में आइलैंड और ब्रिज बनाने का मेरा निर्णय भविष्य में सबसे आकर्षक का केंद्र होगा। अमृत मिशन प्रथम फेस को सभी निगमों में सबसे पहले चालू करवाने में भी काफी मेहनत किया गया ।इसके अलावा राजस्व शाखा को अपग्रेड, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के सभी जमीन का निगम के नाम से आबंटन, दादा दादी पार्क रेनोवेशन ,बस स्टैंड रेनोवेशन, इंदिरा मार्केट और ब्यूटीफिकेशन अलग अलग वार्ड में, शंकर नाला शहर का पूर्ण, PMAY में किरायेदार के आवेदन हेतु प्लानिंग, लेखा शाखा में रिकॉर्ड संधारण आदि अनेक ऐसे कार्य किए गए जो लोक हित और निगम हित में रहे। छ ग सरकार की महत्वपूर्ण स्कीम धनवंतरी छगत्तीसगढ़ के सबसे बेस्ट दुकान में से एक है इसका फ़ोटो तो छग शासन के सरकारी कैलेंडर में भी आया था,मितान योजना में सबसे पहला प्रमाण पत्र हमने ही वितरण किया।कुल मिलाकर सभी योजना में निगम का काफी अच्छा काम रहा मेरे कार्यकाल में ।इसमें निगम के एक बड़े अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारी का योगदान रहा है, विदाई कार्यक्रम के अवसर पर ऍम आई सी सदस्य अब्दुल गनी,मनदीप सिंह भाटिया, स्वास्थ अधिकारी गिरीश दीवान, जावेद अली संघ प्रदेश अध्यक्ष रिक्की समुंद्रे शहर अध्यक्ष संतोष सामसुखा, मोहन दिप, राकेश रक़्शेल हितेश सुवाडोर दीवान रगड़े खगेश देवांगन शरद गुप्ता ललित धर्मकार लव रगड़े करण करोसिया एवं स्वास्थ विभाग के सभी कर्मचारी गण के द्वारा फल साल एवं सम्मान चिन्ह देकर स्वागत किया गया व बिदाई दी गई।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत आज आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सुबह 6:30 बजे मॉनिग विजिट सफाई व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अधिकारी जावेद अली के साथ शहर सफाई को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का धुआंधार दौरा किया।आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मालवीय नगर,शंकर शंकर नाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वार्ड 24 एवं 23 मैं डोर टू डोर कलेक्शन कार्य का निरीक्षण के उपरांत स्टेशन रोड मुख्य मार्ग की सड़क सफाई कार्य का अवलोकन किया गया करते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड पोटिया कला में स्थित एसएलआरएम सेंटर एवं वर्मी कंपोस्ट सेंटर का निरीक्षण किया गया बन रहे हैं वर्मी कंपोस्ट के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया गया,वर्षा ऋतु को देखते हुए किसी भी स्थान पर पानी जमा होने की स्थिति में निकासी का कार्य तत्काल करने के लिए निर्देश दिये और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य पर विशेष निर्देश दिए गए कि शत प्रतिशत नागरिकों से गीला एवं सूखा कचरा स्रोत पर ही लिया जाए किसी के द्वारा यदि गीला एवं सूखा कचरा नही दिए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही जुर्माना करने को कहा गया।सफाई व्यवस्था का लिया फीडबैक निगम आयुक्त लगातार चौथे दिन मॉर्निंग विजिट में निर्माण कार्य, सफाई समेत पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेने वार्डो में भ्रमण कर रहे है।उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को अपने-अपने प्रभार वार्डों के नालियों की एक बार संपूर्ण सफाई होने के बाद समय-समय पर नालों की स्वच्छता पर नजर रखें,जहां कहीं भी कचरा एकत्र होने की स्थिति बनती है, उसकी पुन: सफाई कराएं ।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के नव नियुक्त आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे आज निगम क्षेत्रांतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यो के जायजा मौका पर पहुंचे वहां उन्होने चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेन्सी व अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को जल्द कराने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों जिसमें उपायुक्त मोहन्द्र कुमार साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, सहायक अभियंता प्रकाश थवानी, उपअभियंता विकास दामहे, पंकज साहू, भीमराव भी उपस्थित थे।नव नियुक्त आयुक्त विकास कार्यो का जायजा लेने सर्वप्रथम दीपक नगर में निर्माणाधीन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा वहां निर्माणाधीन एजेन्सी व संबंधित अधिकारी को गुणवत्ता के साथ उक्त कार्य को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये।उसके पश्चात् श्री सर्वे ठगडाबांध सौदर्यीकरण स्थल पहुंचकर वहां के कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये तथा समय पर कार्य को पूरी करने निर्देशित किया।उन्होने शहर की महत्वकांक्षी योजना गौरव पथ का भी जायजा लिया उन्होने वहां पर हो रहे नाली, सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को देखा व आवश्यक निर्देश दिये । साथ ही साथ जे.आर.डी.स्कूल में डी.एम.एफ.फण्ड से चल रहे स्कूल के रेनोवेशन कार्य को देखा, उन्होने उसके बारे में विस्तृत जानकारियां संबंधित अधिकारियों से लिया तथा उक्त कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा । साथ ही निगम क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्यो की भी जानकारियां ली तथा समय सीमा अंतर्गत बिना विलम्ब किये स्वीकृत कार्यो को प्रारंभ करने कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया ।
surg / shouryapath / जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी दुर्ग में वन होम वन ट्री महाभियान चलाया जाएगा।इस सीजन में भी सैकड़ो पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे बड़ा कैंपेन 6 जुलाई को होगा। इस अवसर पर सभी घरों, शासकीय कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों में पौधे रोपे जाएंगे।
इस संबंध में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने डाटा सेंटर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले साल लोगों ने स्वतः स्फूर्त होकर पौधे लगाए थे। इस बार भी हरियाली को सहेजने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया जाएगी।पौधे पूरे शहर में रोपे गए थे। इनमें नागरिकों ने अपने घरों में भी पौधे लगाए। विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नागरिकों से अपील है कि 6 जुलाई को वन होम वन ट्री महाअभियान के तहत हर घर एक पौधा लगाएं। हम आपको दे रहे है निःशुल्क पौधे। पौधे हमारे सहयोग आपका। वृहद वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर महाअभियान को सफल बनाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में निभाएं अपनी भागीदारी।
रिसाली / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक और गृहमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि डुंडेरा के विकास में कमी नहीं होगी। उन्होंने शनिवार को रिसाली नगर पालिक निगम का पहला पौनी पसारी बाजार डुंडेरा का लोकार्पण किया। वे निगम क्षेत्र में 70 लाख 43 हजार के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्धारित समय 12 बजे डुंडेरा पहुंचे और राज्य परिवर्तित योजना के 19.24 लाख से बने बैडमिंटन कोर्ट, व्हालीबाल ग्राउन्ड और किक्रेट प्रेक्टिस ग्राउन्ड का लोकार्पण करने के बाद बाजार चैक पहुंचे। जहां रिसाली निगम क्षेत्र का पहला 26.82 लाख से शासन की महत्वाकांक्षी योजना से तैयार हुए पौनी पसारी बाजार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि डुंडेरा रिसाली निगम का महत्वपूर्ण अंग है। यहां निगम क्षेत्र का पहला पौनी पसारी योजना आज शुरू हुआ है। क्षेत्र का पहला सुंदर खेल मैदान अलग-अलग ग्राउन्ड खेल प्रेमियों के लिए शुरू किया गया है। उनका प्रयास है कि डुंडेरा हर क्षेत्र में अग्रणी रहे। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, आयुक्त आशीष देवांगन, एमआईसी सद्स्य अनूप डे, चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, विलास बोरकर, परमेश्वर, सनीर साहू, ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद रोहित धनकर, हरिशचन्द्र, खिलेन्द्र चंद्राकर, टिकम साहू, डोमन बारले, विनय नेताम, जाहीर अब्बास, चन्द्रप्रकाश निगम, रेखा देवी, जमुना ठाकुर व पूर्व एल्डरमेन तरूण बंजारे उपस्थित थे।
व्यापारियों ने किया सम्मान
पौनी पसारी बाजार उद्घाटन के बाद गृहमंत्री ने फुटकर सब्जी और परंपरागत व्यवसाय करने वालों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान व्यापारियो से स्थाई रूप से पूरे वर्ष भर व्यवसाय करने शेड बनाए जाने पर फुटकर विक्रेताओंको बधाई दी। इस पर फुटकर विक्रेताओं ने दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री और महापौर को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
स्कूल पहुंचे मंत्री
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा पहुंचे। शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों व बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया। गृहमंत्री ने नवनिर्मित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय भवन का उद्घाटन भी किया।
मुक्तिधाम संवरेगा
क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री दोपहर एक बजे नवेई पहुंचे। यहां उन्होंन मुक्तिधाम में पौधरोपण करने बांउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य का भमिपूजन किया। इस कार्य के लिए 24.37 लाख खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ने आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुक्तिधाम को अच्छे से विकसित करने के निर्देश दिए।
दुर्ग /शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर आज नगर निगम प्रार्थना स्थल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी कार्यपालन अभियन्ता राजेश पांडेय,कर्मशाला अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर,सहायक ग्रेट 3 श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी,भृत्य श्रीमती मगतींन बाई यादव,भृत्य श्रीमती कमला बाई यादव, भृत्य श्रीमती रोहिणी बाई यादव,निवास सफाई कामगार,श्रीमती रूमती सफाई कामगार को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की गई। कार्यपालन अभियंता राजेश कुमार पांडेय,कर्मशाला अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर निगम में महापौर धीरज बाकलीवाल,प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन,सभापति राजेश यादव की उपस्थिति में एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, ऋषभ जैन,भोला महोविया,दीपक साहू,श्रीमती सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,नीता जैन,बिजेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर,प्रभारी आयुक्त व सभापति ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया। महापौर ने सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि एक अच्छे अधिकारी व कर्मचारी की पहचान उसके अच्छी छवि से होती है। जीवन में जो भी दायित्व मिले उसका ईमानदारी से निर्वहन करना कार्य के प्रति श्रद्धा रखने के बराबर है। प्रभारी आयुक्त ने कहा कि व्यक्ति को उसके गुणों उसके अच्छे विचारों व अच्छे व्यवहारों से पहचाना जाता है। सभापति ने कहा आपके सेवानिवृत्त से नगर पालिक निगम में वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी की कमी हमेशा खलेगी। महापौर ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से आपकी सभी व्यक्तिगत आकांक्षाएं पूरी हों।आप अपने परिवार के साथ समय का आनंद लें!बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम के अवसर पर सहायक अभियंता आर.के. जैन,सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा,सहायक अभियंता आर.के. पालिया,वीपी मिश्रा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उप अभियंता राजेन्द्र धबाले,विनोद मांझी,श्रीमती भारती ठाकुर, स्वेता महलवार,आसमा डहरिया,भीमराव,लेखाधिकारी राजकमल बोरकर, विकास दमाहे,करण साहू,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,शिव शर्मा,मनोहर साहू प्रकाश अहीर,अनिल सिंह,नारायण यादव,शुभम गोइर, आशुतोष ताम्रकार,श्रीमती हेमलता वर्मा,राज लाल चंद्राकर,शशि यादव राजू बक्शी समेत अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने आज निगम के उच्च अधिकारियों के साथ तथा ट्रैफिक के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर के नीचे स्थलों का निरीक्षण ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए किया। महापौर नीरज पाल ने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक दबाव से निजात दिलाने के लिए एक बेहतरीन कार्य योजना जरूरी है जिससे रोजाना दुर्ग से रायपुर जाने वाले तथा राजनांदगांव से भिलाई होकर रायपुर जाने वाले लोगों को तथा भिलाई के निवासियों को जो आसपास के बाजार क्षेत्र में अपने विशेष कार्यों को लेकर निकलते हैं उन्हें आवाजाही में समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विशेष कार्य योजना के तहत ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे ट्रैफिक व्यवस्था संतुलित रहे और पार्किंग की व्यवस्था भी बन जाए। इस दौरान नेशनल हाईवे के अधिकारी अहिरवार एवं ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह मुख्य अभियंता संजीव व्यवहार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, महापौर के निज सचिव वसीम खान, एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि संजय नगर तालाब के समीप से लेकर डबरा पारा चौक तक अलग-अलग फेस में फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बहुत जल्द ही इस फ्लाईओवर से गुजरकर वाहने चलेंगे, जिन्हें राजनंदगांव तथा दुर्ग की ओर से तथा भिलाई की ओर से रायपुर जाना होगा वह सीधे फ्लाई ओवर के माध्यम से रायपुर की ओर रवाना हो सकेंगे, उन्हें शहर के ट्राफिक की सामना करने की आवश्यकता नहीं होगी, चंद मिनटों में सफर कर सकेंगे राह भी आसान होगी वही समय की भी बचत होगी। परंतु भिलाई निवासियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था एवं व्यस्ततम क्षेत्रों के इलाकों को देखते हुए और ओवर ब्रिज के नीचे लैंडस्कैपिंग तथा वाहनों को खड़ी करने की व्यवस्था भी आवश्यक है। जिसको देखते हुए आज महापौर ने आला अधिकारियों के साथ पूरे शहर का निरीक्षण करते हुए ओवर ब्रिज/फ्लाई ओवर में यातायात व्यवस्था सुदृण करने के लिए अधिकारियों के साथ व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक के दबाव से आम नागरिकों को राहत दिलाना भी आवश्यक है तथा शहर का सौंदर्यकरण भी इसी के साथ ही आवश्यक है। इन दोनों में सुधार को देखते हुए भिलाई शहर में व्यापक व्यवस्था करने की उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के नये कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पदभार संभाल लिया है। श्री मीणा इससे पूर्व कोंडागांव में कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा वे चिप्स के सीईओ एवं तकनीकी शिक्षा के डायरेक्टर तथा महासमुंद में जिला पंचायत सीईओ की भूमिका भी संभाल चुके हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी उपस्थित रहे। साथ ही एसडीएम श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, कोषालय अधिकारी श्री राघवेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। श्री मीणा 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आफिसर हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
