September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    10 लाख की लागत से बी मार्केट में लगेगा पेवर ब्लॉक

      दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के पहल पर सेक्टर 6 बी मार्केट सड़क के दोनों केवल ब्लॉक लगाया जाएगा।10 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का काम किया जाएगा सेक्टर 6 बी मार्केट के व्यापारियों में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करके पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की थी व्यापारियों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल पहल की और संबंधित अधिकारी को पेवर ब्लॉक लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति भी करा ली गई है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की पूरी की जाएगी और काम शुरू किया जाएगा। व्यापारियों ने बताया था कि बारिश के सीजन में मार्केट में सड़क किनारे कीचड़ हो जाता है। जिससे मार्केट में खरीदी करने के लिए आने वाले ग्राहकों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में कीचड़ व गंदगी को देखते हुए ग्राहक भी इस मार्केट में नहीं आते। इससे काफी नुकसान होता है। इसलिए सभी व्यपारियो की मांग पर सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। ताकि कीचड़ नहीं होगा और लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी और सफाई भी बना रहेगा। जल्द ही सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने वाली है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर के आने वाले दिनों में इसका भूमि पूजन भी किया जाएगा।

    जल्द मिलेगा लाभ

    व्यापारियों की मांग जल्द ही पूरी होने वाली है सभी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है जल्द ही भूमि पूजन कार्य किया जाएगा और सड़क किनारे दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाएं जाएंगे जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों को लाभ मिलेगा।

    देवेंद्र यादव, विधायक

    दुर्ग। शौर्यपथ।उदयपुर की हृदय विदारक घटना ने भारत के लोगों को झकझोर के रख दिया जिहादी मानसिकता वाले लोग एक निहत्थे भाई कन्हैया लाल जी के साथ कायरता पूर्ण तरीके से उन पर जानलेवा हमला किया निहायत शर्मनाक निंदनीय घटना समस्त हिंदू समाज इस घटना के कारण आक्रोशित है राजस्थान की गहलोत सरकार पूरी तरीके से नाकाम है वहां के लोगों की सुरक्षा वहां की गहलोत सरकार नहीं कर पा रही है ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि यह जिहादी मानसिकता का यह दोनों व्यक्तियों को तत्काल बिना देरी किए फांसी की सजा सुनाए ताकि कोई दूसरा इस प्रकार का कृत्य ना कर पाए तालिबानी कानून भारत में नहीं चलेगा ऐसे लोगों को चुन चुन कर केंद्र सरकार को ठिकाने लगाना चाहिए और हिंदू समाज की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा वही रतन यादव जी ने समाज़ से अपील की अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहें और सतर्क रहें क्योंकि छत्तीसगढ़ के अंदर भी बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों की तादाद बढ़ती जा रही है जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है यह कभी भी घातक हो सकता है समाज के लिए अपनी सुरक्षा अपने हाथ में रखना है और प्रशासन के भरोसे बैठे रहने से कन्हैया लाल जैसी स्थिति कभी भी निर्मित हो सकती है इसलिए सभी भाइयों से अपील करता हूं अपनी आत्म सुरक्षा के लिए अपने घर पर हथियार जरूर रखना है समय आने पर इस प्रकार के जिहादि मांसिकता वाले लोग जो धोखे से वार करते हैं उनको सबक सिखाए जा सके हथियार हमें किसी की हत्या करने के लिए नहीं रखना है किंतु अपनी आत्म सुरक्षा के लिए जरूर रखना होगा वही रतन यादव जी ने यह भी कहा आज देश उदयपुर की घटना से बहुत आहत है अपने गुस्से को जाहिर करते हुए गधा चौक से सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल सहित हिंदू समाज के भाइयों ने नेशनल हाईवे पर पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया वही रवि निगम बजरंग दल के उन्होंने जिहादियों को दो टूक कहा सुधर जाओ और अपनी औकात में रहो अन्यथा तुमको जो भाषा समझ में आएगी उसी भाषा में आप हिंदू समाज जवाब देगा तो वही वीरांगना मातृशक्ति ज्योति शर्मा ने जिहादियों को ललकार ते हुए कहा कि कमजोर लोगों पर अपनी मर्दानगी दिखाते हैं ऐसे जिहादी मानसिकता के लोगों को बीच चौराहे पर फांसी की सजा दी जानी चाहिए गधा चौक से घड़ी चौक तक नारेबाजी करते हुए जान के बदले जान चाहिए इतना गुस्सा हिंदू समाज में देखा गया केंद्र सरकार से मांग करते हैं 4 दिनों के भीतर इन पर फैसला लेकर फांसी की सजा दे इनको मेहमान बना करके पालने की जरूरत नहीं इनको फांसी की सजा मिले भारत देश के अंदर रहने वाले हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हैं उनको कुछ तो राहत मिले सरकार से मांग करते हैं भाई कन्हैया लाल के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उसके परिवार पर कोई आंच ना आए और इस प्रकार से अपनी बातों को बजरंगीयों सहित हिंदू समाज के लोगों ने हाथ में तख्ती रखकर मैं भी हूं कन्हैया के पोस्टर लेकर खूब नारे बाज़ी की पूरे प्रदर्शन में रतन यादव बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत रवि निगम विभाग संयोजक बजरंग दल ज्योति शर्मा मातृशक्ति कमल शाव विहिप अजय सेन रवि भारती आतिश गौर रितिक सोनी गौतम जैन चंदन राजपूत कुशल शर्मा अनिल सिंह चौरसिया जी अपूर्व सिंह रघुवीर सिंह विशाल ताम्रकार सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे

    दुर्ग / शौर्यपथ / बरसात का मौसम आते ही संभावित स्वास्थ्यगत परेशानियों पर नियंत्रण के लिए जिले में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया गया है, जो 5 जुलाई तक चलेगा। डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसमें विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है।
    जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यूनिसेफ एवं स्टारलाइट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दुर्ग के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ की जिला समन्वयक निशा सोनी एवं स्टारलाइट फाउंडेशन के प्रतीक ठाकरे ने बच्चों को डायरिया के विषय में जानकारी दी। डायरिया के लक्षण, उसकी रोकथाम इत्यादि की जानकारी देने के साथ ही बालिकाओं को हाथ धोने की सही विधि भी बताई गई। वहीं 50 से ज्यादा बालिकाओं को ओआरएस पाउडर का वितरण किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के क्रम में विद्यालय के छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को डायरिया नियंत्रण के विषय में जागरूक किया।इस अवसर पर यूनिसेफ की जिला समन्वयक निशा सोनी ने स्कूली बच्चों को बतायाः डायरिया को हिंदी में दस्त भी कहते हैं। यह पाचन तंत्र संबंधित एक विकार या डिसऑर्डर है। यह समस्या होने पर मल पानी की तरह पतला होता है, लेकिन सावधानी बरतने से डायरिया को रोका जा सकता है।
    डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने बतायाः बरसात के मौसम में लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर जिले में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत डायरिया से बचाव हेतु लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूलों व बाजारों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों व समुदाय में हाथ धोने की सही विधि बताई जा रही है तथा ओआरएस पाउडर का वितरण किया जा रहा है। शिशुओं में होने वाले डायरिया को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। यदि बार-बार मतली और पेट में ऐंठन के साथ डायरिया के लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर्स से तत्काल संपर्क करना चाहिए।
    वहीं डायरिया पर नियंत्रण के बारे में डीपीएम पद्माकर शिंदे ने बतायाः डायरिया यानी आंत से संबंधित यह रोग मुख्य रूप से रोटावायरस के कारण होता है। यह साल्मोनेला या ई-कोलाई जैसे जीवाणुओं, हार्मोनल विकार, आंतों मे सूजन या कुछ दवाओं के सेवन की वजह से भी सकता है। नियमित स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही स्ट्रीट फूड खाने से परहेज किया जाए और साफ-स्वच्छ पानी पीएं तो वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाले रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।

    अब तक 700 लोगों का राशनकार्ड बनवाकर कर कर चुकी है उनको वितरण

         भिलाई / शौर्यपथ / सेक्टर 10 की कांग्रेस पार्टी की सिनियर पार्षद एवं जिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुभ्रदा सिंह ने आज अपने निवास में 40 से अधिक पात्रहितग्रहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। यह सभी राशनकार्ड के हितग्राही सेक्टर 10 व सेक्टर 6 के रहवासी है। कोरोना काल के समय से यह राशन कार्ड बनाने निगम से लेकर खाद्य विभाग तक के चक्कर काटते रहे। अतत: कांग्रेस पार्षद सुभ्रदा सिंह ने इन महिला मुखिया हितग्रहियों के दर्द का समझा और इन्हें राशन कार्ड बनाकर अपने हाथों से आज उन्हें वितरण भी किया।
    हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए सुभ्रदा सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व स्थानीय एमएलए की मंशा है कि कोई भी गरीब राशन से वंचित न हो। इसी कड़ी में मेरे द्वारा पिछले कई माह से लगातार राशन कार्ड वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। अब तक मेरे द्वारा 700 से अधिक गरीब परिवारों को राशन कार्ड दिया गया है। इस कार्य में खाद्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
    सीनियर पार्षद सुभ्रदा ने मंगलवार 28 जून को जिन्हें राशन कार्ड बांटा उन्हें प्रमुख रूप से ए दीपा सेक्टर 6, सौम्या सेक्टर 10, रेणु निषाद सेक्टर 6, नसीबु निशा सेक्टर 6, मधु चौहान सेक्टर 7, पिय्रंकासोनी सेक्टर 6, सतरूल खातुन सेक्टर 6, प्रीती सिंह सेक्टर 6 इत्यादी पात्र हितग्राहियों में राशन कार्ड पाकर उनके चेहरे में खुशी देखी गई। कई हितग्राही ने पार्षद के समक्ष अपनी पीड़ा बताते हुएकहा कि हम लोग कोरोना काल से आजतक कई वर्षों से राज्य सरकार की इस महत्ती योजना के राशन कार्ड के लिए भटक रहे थे जिसे पार्षद सुभ्रदा सिंह ने हमारी बातों को सुना समझा और हमे राशन कार्ड बनाकर आज हमारे हाथों में दिया। उसके लिए हम उनके आभारी है।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के पास वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में स्थित मंगल भवन में प्रकाश व्यवस्था की जा रही है करीब 20 लाख की लागत से उस काम को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा और मंगल भवन में प्रकाश की व्यवस्था कर दी जाएगी जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
     गौरतलब है कि जुलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड के नागरिकों का हाल चाल जानना और भेंट मुलाकात करने के लिए गए थे तब लोगों के साथ एक मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के संबंध में वार्ड के नागरिकों के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान वार्ड के नागरिकों ने उन्हें बताया कि वार्ड 51 शहीद वीर नारायण नगर में एक मंगल भवन का निर्माण किया गया है लेकिन यह प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने की वजह से रात्रि कालीन सांस्कृतिक धार्मिक पारिवारिक आयोजन करने में समस्या होती है जनता की मांग पर नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगल भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे जल्द से जल्द मंगल भवन में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करें ताकि रात्रि कालीन आयोजनों में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो विधायक देवेंद्र यादव जी के निर्देश के बाद मंगल भवन में प्रकाश व्यवस्था कार्य शुरू कर दिया गया है जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा इस कार्य के होने से भिलाई नगर विधायक का वार्ड के नागरिकों ने धन्यवाद किया और आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वार्ड में निरंतर के विकास कार्य हो रहे हैं निरंतर लोगों की समस्याओं को सुनने व जानने के बाद वे समाधान कर रहे हैं जिससे लोगों को काफी राहत मिली है और इस पहल के लिए पूरे वार्ड वासियों ने उनका बारंबार आभार जताया

    जनता की मांग जल्द होगी पूरी
    बोर्डिंग जवान शहीद वीर नारायण नगर के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिकों की मांग किया कि मंगल भवन में प्रकाश की व्यवस्था की जाए सम्मानित नागरिकों की मांग जल्द से जल्द पूरी की जाएगी उसके लिए प्रकाश व्यवस्था करनी शुरू करा दी गई है जल्दी काम पूरा कर लिया जाएगा और क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा
    देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नाला सफाई को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का धुआंधार दौरा किया। जिन क्षेत्रों में बारिश के वजह से जलभराव की समस्या होती थी उन क्षेत्रों के बड़े नालों को प्राथमिकता क्रम पर सफाई कराई गई है। वही ऐसी नालियां जहां बारिश में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है उन नालियों की सफाई उन्होंने स्वयं खड़े होकर करवाई, सफाई एजेंसी को भी उन्होंने मौके पर तलब करते हुए नालियों की सफाई पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृष्णा नगर के विभिन्न इलाकों में नालियों का निरीक्षण किया, कई स्थानों पर नालियों में कचरे की वजह से रुकावटें उत्पन्न हुई थी जिसे निगम आयुक्त ने स्वच्छता कर्मियों की सहायता से क्लियर करवाया। नाली से निकलने वाले मलबा को तत्काल रुप से हटाने के निर्देश दिए आयुक्त ने अधिकारियों को दिए। कोसानाला के समीप स्थित नाला का निरीक्षण आयुक्त ने किया। नाला का कचरा हटाकर इसकी विस्तृत सफाई की गई है। उल्लेखनिय है कि महापौर नीरज पाल ने बारिश से पूर्व सभी बड़े नालों और छोटे नालियों की सफाई करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए थे। इसी तारतम्य में नालों की सफाई बारिश पूर्व की जा चुकी है।

    - इंद्रिरा मार्केट में चला निगम का कब्जा हटाओ अभियान, 50 से अधिक दुकानों में समान हटाने की कार्रवाही:
    -समझाइस को समझे  वरना होगी समान जब्ती की कार्यवाही:

    दुर्ग/  शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण के विरुद्ध निगम ने अभियान छेड़ रखा है  प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर सोमवार आज अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने अपने टीम के साथ पहुँचकर  इंद्रिरा मार्केट में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग,ग्लो साइन बोर्ड,ठेले,सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा सामान फुटपाट पर समान निकालकर बेचने व आदि को हटाकर सड़क, फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया  कार्यवाही इंद्रिरा मार्केट से लेकर स्टेशन रोड, फ़रिश्ता कम्प्लेक्स,पोलसाय पारा अग्रेसन चौक तक अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम के अतिक्रमणदस्ता ने बड़ी कार्रवाई की।दुकान के बाहर अतिक्रमण करके सड़क-फुटपाथ पर सामान फैलाकर दुकानदारी करने वालों के खिलाफ नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दुकान के बाहर  सड़क व फुटपाट पर समान फैलाकर दुकानदारी न करें वरना जब्त की कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान राजू सूर्या,राजू सागर,राजेश डग्गार,उमेश पात्रे,मन्नी मन्हारे मौजूद थे।

    रिसाली / शौर्यपथ / महापौर शशि सिन्हा ने सोमवार को लंच के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टेबल से नदारद कर्मचारियों की खबर ली। आधा दर्जन से ज्यादा अधिक कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा गायब रहने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सभापति केशव बंछोर भी साथ थे।
    महापौर दोपहर 3 बजे कार्यालय पहंुची। वे सभापति केशव बंछोर के साथ निगम कार्यालय के लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने ऐसे आधा दर्जन कर्मचारियों को तलब किया जो लंच का बहाना करते कार्यालय से बाहर थे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोबार कार्य में लापरवाही करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान महापौर परिषद के सद्स्य सनीर साहू, परमेश्वर, पार्षद विनय नेताम, चन्द्रप्रकाश निगम, रोहित धनकर आदि उपस्थित थे।

    कटेगा तेतन
    निरीक्षण के दौरान महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी बिना सूचना के गायब रहता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। एक दिन गायब रहने पर वेतन कटौती की जाएगी। एक से अधिक दिन गायब रहने पर संबंधित कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    आयुक्त को दी जाएगी जानकारी
    महापौर शशि सिन्हा ने निरीक्षण के बाद कहा कि जो भी कार्यालय समय मंे नदारद थे उनकी सूची वे आयुक्त को देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों के अभाव में पीड़ित नागरिक बैरंग लौटे यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी या तो विधिवत अवकाश का आवेदन देकर गायब रहे अन्यथा अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ / अग्निपथ योजना को लागू करे भाजपा और उसकी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार देश के युवाओं को ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पूरजोर विरोध करती है। इस योजना के तहत देश की सेना में शामिल होने वालों को 4 साल के बाद निश्चित तौर से अपने भविष्य की चिंता सताएगी। प्रदेश के युवाओं में भी इस बात को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के साथ है।
    यह बातें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कही। श्री यादव कांग्रेस पार्टी द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला चौक पर आयोजित सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने भिलाई विधानसभा के सेक्टर 1 में आयोजित सत्याग्रह को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली लगातार ऐसे कानून लागू कर रही है, जिससे देश के जनता की भावनाएं आहत हो रही है। उनमें से अग्निपथ योजना को ताजा उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
    विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने पूंजीवाद को बढ़ावा देने के लिए तीन किसान कानून लागू किया था। जनविरोध के बाद उन कानूनों को वापस लेना पड़ा। अग्निपथ योजना को लेकर भी पूरे देश में विरोध की लहर चल रही है। उन्होंने कहा देश का युवा मातृभूमि के लिए शहीद होने के जज्बे के साथ सेना में भर्ती होने की तैयारी करता है। लेकिन केन्द्र सरकार उन्हें 4 साल के लिए ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है। देश के अनेक सार्वजनिक उपक्रम को निजी हाथों में सौंपने के बाद जिस तरह की परिस्थिति पैदा की जा रही है उससे सेना में भी ऐसा ऐसा किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
    सत्याग्रह आंदोलन में उपस्थित कांग्रेस जनों को वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, महापौर नीरज पाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, बृजमोहन सिंह, तुलसी साहू, नीता लोधी, गुरमीत धनई, अरुण सिंह सिसोदिया, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, केशव चौबे, विजय साहू, जे आर साहू, हरिओम सोनी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व निगम के पार्षदों ने संबोधित किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision