
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान आचार्य नरेंद्र देव स्मृति जन अधिकार अभियान समिति और चंद्रशेखर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की 15 वीं पुण्यतिथि का आयोजन शुक्रवार को एचएससीएल कॉलोनी रुआबांधा स्थित कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर श्वर्तमान राजनीतिक माहौल और स्वर्गीय चंद्रशेखर की वैचारिक प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी छत्तीसगढ़ शासन थे।
आयोजन की शुरुआत में स्वर्गीय चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं हाल ही में दिवंगत हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व आपातकाल में जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में सक्रिय रहे नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। स्वर्गीय चंद्रशेखर को याद करते हुए मुख्य अतिथि बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि भारतीय राजनीति युवा तुर्क नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले स्वर्गीय चंद्रशेखर का व्यक्तित्व क्रांतिकारी था और उनकी विचारधारा प्रगतिशील थी।
स्वर्गीय चंद्रशेखर के पास हमेशा ही नया विचार होता था एवं उन्होंने शक्ति एवं धन की राजनीति को दरकिनार कर सामाजिक बदलाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति पर जोर दिया। सुयोग्य राजनेताओं में शुमार उनके वक्तव्य को संसद में पक्ष.विपक्ष बेहद ध्यान से सुनते थे। वे राजनीति के लिए नहीं बल्कि देश की उन्नति की राजनीति हेतु कार्य करने में विश्वास रखते थे। आज भी होते तो निश्चित रूप से देश की राजनीति अलग होती।
विशेष अतिथि के रुप में रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर का व्यक्ति को आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है उनसे सीखने की हमेशा जरूरत बनी रहेगी। उनकी राजनीति मूल्यों की होती थी। इस अवसर पर बीएन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर राजनीति के पुरोधा थे।
आज के राजनीतिक माहौल में उनके जैसे व्यक्तित्व की कमी महसूस होती है। त्रिलोकी मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युवा तुर्क भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर का राजनीतिक व्यक्तित्व और उनकी प्रगतिशील सोच की प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। आज जब की राजनीति दूषित होती जा रही है ऐसे में स्वर्गीय चंद्रशेखर के आदर्श हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत होंगे।
प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ अपने 45 वर्षों के संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी कमी बहुत खलती है। वे हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति में विश्वास रखते थे उनके वक्तव्य संसद में पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए मार्गदर्शन का काम करते थे। इस अवसर पर रिसाली नगर निगम के पार्षद जहीर अब्बास, सनीर साहू, शमशेर आलम, अरविंद कुमार यादव, नंदकिशोर, कपिल देव, मदन प्रसाद, एलके वर्मा, सत्यनारायण गुप्ता और श्याम मनोहर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
खाद्य अधिकारियों ने लेनदेन कर दबाया मामला,सिद्दिकी ने की कलेक्टर से शिकायत
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के जिला अध्यक्ष अली हुसैन सिद्दीकी ने दुर्ग जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विगत कोरोना काल से निशुल्क चावल का वितरण दुर्ग जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में किया जा रहा है लेकिन अप्रैल माह के चावल का वितरण 1 रुपए प्रति किलो की दर से लिया गया है जिस पर आज विगत दो माह पश्चात भी राशन कार्ड धारियों का पैसा वापसी या समायोजन नहीं किया है और उस माह का केंद्र के कोटे का राशन भी वितरण नहीं किया गया है, उन्होंने शिकायत पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है की इसकी जानकारी खाद्य अधिकारियों को भी है लेकिन शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों से लेनदेन कर मामले को दबा दिया गया है।
आधार कार्ड से वंचित वृद्ध महिला पहुंची जनदर्शन
जनदर्शन में 62 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग / शौर्यपथ / हरि नगर कातुलबोड़ की रहने वाली आवेदिका जिसके पति का स्वर्गवास कोविड -19 से हो गया है इंश्योरेंस क्लेम के लिए हॉस्पिटल से जांच रिपोर्ट न मिलने पर आज जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष् आवेदन लेकर पहुंची थी। आवेदिका का कथन है कि 2021 में उसके पति की मृत्यु सीसीएम हॉस्पिटल कचांदुर में कोविड-19 के ईलाज के दौरान हुई। मृत्यु के पश्चात् इंश्योरेंस की राशि प्राप्त करने के लिए इंश्योंरेस कंपनी द्वारा उसे हॉस्पिटल द्वारा की गई जांच की डिटेल रिपोर्ट मांगी जा रही है। परंतु सीसीएम मेडिकल हॉस्पिटल कचांदुर उसे जाचं की डिटेल रिपोर्ट नहीं दे रहा है आवेदिका ने बताया कि परिवार द्वारा कराए गए बीमा व सामूहिक बीमा राशि और पीएफ क्लेम के लिए उसे इस रिपोर्ट की आवश्यकता है। इसके लिए आवेदिका द्वारा सीसीएम में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया और स्टाफ से कई बार संपर्क भी किया गया है। परंतु आज तक उसे डिटेल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। आवेदिका का कथन है कि सीसीएम के द्वारा उसे मौखिक जवाब दिया गया है जिसमें उन्होंने बताया है कि इंश्योरेंस क्लेम के लिए डिटेल रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ती है और न ही हमारे द्वारा लिखित में डिटेल रिपोर्ट दी जाती है। इंश्योरेंस क्लेम के बिना आवेदिका को वित्तीय संकट की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है, इसलिए आवेदिका ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि उसे सीसीएम हॉस्पिटल से जांच डिटेल रिपोर्ट दिलाई जाए क्योंकि इसके बिना उसे इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने वस्तु स्थिति पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया।
पोटिया कला के वार्ड वासियों द्वारा वहां के वार्ड क्रमांक 54 के प्राचीन तालाब परिसर में हो रहे अनैतिक कार्यों के लिए जनदर्शन में आवेदन लगाया गया है। इसमें आवेदक का कथन है कि पोटिया कला में स्थित यह प्राचीन तालाब पूर्वजों ने श्रमदान कर बनाया है और इसकी पवित्रता और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा संकल्प भी समय-समय पर लिया जाता है। परंतु कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा इस तालाब को और इसके आस-पास के परिवेश को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। उपद्रवी तत्वों द्वारा सुबह से लेकर रात तक तालाब की पचरी में सामूहिक रूप से नाशापान किया जाता है और इस स्थल को जुए का अड्डा बना लिया गया है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते उनमें किसी प्रकार का खौफ या भय नहीं है। इसलिए आवेदक का कलेक्टर से निवेदन है कि समय-समय पर तालाब परिक्षेत्र में यदि पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण या पेट्रोलिंग कराई जाए तो भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव और इस दिशा में सकरात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कलेक्टर ने आवेदन की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी से इसके संबंध में जानकारी मंगवाई है और वस्तु स्थिति अनुरूप कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
जनदर्शन में एक वृद्ध महिला भी अपना आवेदन लेकर पहुंची थी जो कि आधार कार्ड न बन पाने की स्थिति में शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है। उसने बताया कि विगत कई वर्षों से वो आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत है। इसके पूर्व भी उसने अपनी इस आप बीती को लेकर कार्यालय में आवेदन दिया था। परंतु वर्तमान तक उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। उसने कलेक्टर से निवेदन किया कि उसके आवेदन पर विचार कर शीध्र उसका आधार कार्ड बनाया जाए ताकि वो इस वृद्ध अवस्था में शासकीय योजनाओं में आवेदन कर इनका लाभ ले सके और अपना जीवन निर्वाह कर सके। कलेक्टर ने आवेदन, संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया और तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए।
न्यू बस स्टैंड में सड़क पर खड़ी कर दी थीं कंडम गाड़ियां,कलेक्टर ने कहा, एक दिन में हटा लें नहीं तो देना पड़ सकता है दस हजार रु हूपए तक जुर्माना:
- सफाई व्यवस्था रहेगी दुरूस्त, दोबारा कोई गंदगी करता पाया गया तो उससे 10 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूल करने दिये निर्देश
दुर्ग/ शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज अलसुबह दुर्ग शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट और न्यू बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था देखी। न्यू बस स्टैंड के गैरेज लाइन के बाहर कंडम गाड़ियां खड़ी थीं। कलेक्टर ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि एक दिन के भीतर कंडम गाड़ियां हटा ली जाएं अन्यथा दस हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि बाजार में सबसे ज्यादा समय आपको गुजारना पड़ता है। आपमें से अधिकांश अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और सहयोग करते हैं। बाजार की साफसफाई बनाये रखने के लिए आपका सहयोग भी जरूरी है। हम नियमित रूप से सफाई कराएंगे और इसकी मानिटरिंग भी कराएंगे। इसके बावजूद यदि कोई सहयोग न करे और साफसफाई के बाद गंदगी फैलाये तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि सड़क पर दुकान का सामान रखने से ट्रैफिक में भारी दिक्कत आती है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानों से निकलने वाला कचरा स्वच्छता दीदियों को सौंपे। ऐसा कचरा सार्वजनिक रूप से फेंकने से गंदगी तो पसरती ही है। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम भी जाम होता है। कलेक्टर ने कहा कि हमारे शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हममें से अधिकतर नागरिक इसका पालन भी करते हैं। निगम अमले को कहा गया कि सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होनी चाहिए और नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था की बेहतर मानिटरिंग के लिए आम जनता का भी सहयोग चाहिए। जहां साफसफाई की दिक्कत आ रही है वहां निगम अधिकारियों को और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराएं। कलेक्टर ने कहा कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री नहीं दिखनी चाहिए और किसी प्रकार की अन्य सामग्री भी नहीं बिखरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बोर्ड साइन बोर्ड की थीम पर लगने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर की सुंदरता और स्वच्छता सबसे अहम है जिसकी लगातार मानिटरिंग होगी।
कलेक्टर ने इसके अलावा इंदिरा मार्केट पार्किंग, मटन मार्केट, सब्जी बाजार, प्रेस कम्प्लेक्स क्षेत्र समेत मार्केट क्षेत्र में साफ- सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेले खोमचे वाले व्यापारियों से दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के लिए भी कहा। मौके पर कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन शंकरदयाल शर्मा, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता करण साहू के अलावा निगम अमला मौजूद थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । आज रायपुर में धर्मांतरण पर एक संगोष्ठी हुई यह आयोजन श्योर सामाजिक संस्था रायपुर ने किया जहां पर छत्तीसगढ़ स्तर पर लगातार निस्वार्थ भाव से काम करने वाले समाज में किसी की परवाह ना करते हुए एकसूत्री धर्मांतरण लव जिहाद जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपनी आवाज मुखरता के साथ निडरता एवम साहसिक तरीके से रखने वाले रतन यादव एवं ज्योति शर्मा का रायपुर में किया गया स्वागत और सम्मान यह सम्मान धर्म रक्षक के रूप में किया गया इस सम्मान से रतन यादव ने कहा यह मेरा सम्मान नहीं है यह हर एक कार्यकर्ता का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपने अपने क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं निश्चित ही इस प्रकार का सम्मान समारोह से सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा और काम करने के लिए एक जोश और प्रेरणा मिलेगा क्योंकि जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में मिशनरियों ने धर्मांतरण के मकड़जाल को फैलाए हुए हैं उसे तोड़ने में कहीं ना कहीं रतन यादव जैसे एवं ज्योति शर्मा जैसे धर्म रक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है निरंतर लगातार ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन यह आसपास के क्षेत्रों में दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर के वहां के निवासियों को जागरूक करते रहते हैं और उनमें जोश भरने का काम करते हैं छत्तीसगढ़ में रतन यादव को देख कर के युवा वर्ग अच्छा खासा प्रभावित नजर आता है और उनको प्रेरणाश्रोत मानकर कई स्थानों पर अब मिशनरियों के कुचक्र को तोड़ने के लिए रोको टोको ठोको अभियान जारी हो गया है तो वहीं महिलाओं को शक्तिशाली बनाने ज्योति शर्मा लगातार अपनी बात रखते रही है उनको देखकर कई महिलाएं निडरता के साथ सामने आ रही हैं एक बात यह रही कि लगातार धर्मांतरण हो चाहे लव जिहाद हो चाहे हिंदू विरोधी कोई भी घटना हो वहां पर पहले पहुंचकर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले रतन यादव ज्योति शर्मा निश्चित सम्मान के हकदार थे और उनको वह सम्मान मिला जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष की लहर है और लोगों में उत्साह और उमंग है रतन यादव ने एक बार फिर कहा यह सम्मान मेरा नहीं उन सब हमारे भाइयों का है जो इस हिंदुत्व के काम में निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं इस कार्य को हम अंतिम सांस तक जारी रखेंगे और अपने हिंदू समाज की रक्षा हेतु अपनी जान की बाजी अगर लगानी पड़े तो भी लगाएंगे वहां पर जमकर नारेबाजी हुई धर्म की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे गर्व से कहो हम हिंदू हैं जय श्री राम के नारों के साथ पूरा वृंदावन हॉल रायपुर गूंज गया प्रमुख रूप से इसमें अतिथि के रुप में उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ प्रांत के संगठन महामंत्री बीजेपी पवन साय सहित भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष बिलासपुर सांसद राजनांदगांव सांसद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे मुख्य रूप से महंत वेद प्रकाश जी का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त हुआ
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में गुप्त नवरात्रि के अष्टमी के पावन दिवस पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिवपूजन एवं यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सवा लाख मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर किया गया जिसके पश्चात आचार्य श्री कान्हा जी महाराज के द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि विधान पूर्वक संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भक्तिमय वातावरण में इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, श्रीमती रजनी विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री ललित चंद्राकर ,नटवर ताम्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और उनकी पत्नी रजनी बघेल ने अपने हाथों से सैकड़ों पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इस बीच कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि पवित्र श्रावण मास के पूर्व और गुप्त नवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन निश्चित तौर पर सभी शिवभक्तों के लिए मंगलकारी होगा। उन्होंने कहा कि जन-जन की आस्था का केंद्र भगवान भोलेनाथ के इस रुद्राभिषेक में पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना करता हूँ।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण करके रुद्राभिषेक, शिव पूजन, महामृत्युंजय जप और यज्ञ के साथ-साथ भक्तिपूर्ण संगीतमय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व उपस्थिति अत्यंत सौभाग्य का विषय है। बाबा भोलेनाथ, जगत जननी माँ जगदंबा से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने यह कामना की कि पूरे प्रदेश के साथ दुर्ग जिले की जनता को सुखी एवं निरोगी रखें, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करे, यह आयोजन आम जनमानस को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दुर्ग जिले की जनता को पवित्र श्रावण मास की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
आचार्य कान्हाजी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भगवान देवाधिदेव महादेव और माता जगदंबा की एक साथ आराधना व पूजन हर किसी के सौभाग्य में नहीं होता। भगवान देवाधिदेव महादेव के पवित्र श्रावण मास में हम सभी की आस्था और प्रज्वलित हो जाती है। पूजन में उपस्थित सभी जनमानस के लिए भगवान भोलेनाथ और माता जगदंबा से प्रार्थना करता हूं कि उनकी हर मनोकामना पूर्ण करें।
आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, बसंत चंद्राकर, डॉ. अनिल साहू, मंत्री मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, पवन शर्मा, जितेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व कैबिनेटमंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक दयाराम साहू,पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड़, कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, रत्नेश चंद्राकर, देवेंद्र सिंह चंदेल सपत्नीक, मनोज अग्रवाल, शारदा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, फत्ते लाल वर्मा, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमणी चंद्राकर, मंडल महामंत्री पोषण साहू, राकेश यादव, सुनील अग्रवाल, सोनू राजपूत, कैलाश यादव, मुकेश बेलचंदन, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनायक नातू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप साहू, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका अलका बाघमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधा सिंह भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिमा साहू, अमित पटेल, केवल देवांगन, महिला मोर्चा महामंत्री स्वरूप लता पांडे, उपाध्यक्ष रूपेश्वरी साहू, मंत्री श्वेता बक्शी, ममता जंघेल, हेमलता निषाद, राहुल कुमावत, अनिकेत यादव, मदन बढ़ई, मनोज सोनी, मनमोहन शर्मा, रितेश शर्मा, मुकेश बेलचंदन, कृष्णा निर्मलकर, विश्वजीत देशमुख, रजनीकांत, रवि कोसरे दिलीप साहू श्रीमती ममता साहू राजेंद्र उपाध्याय माधव प्रसाद वर्मा रिंकू वर्मा संजय वर्मा मदन वढ़ाई आयुष वैष्णव काशीनाथ शर्मा राहुल कुमावत सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन उपस्थित होकर पूजा में सम्मिलित हुए उपस्थित रहे।
रिसाली / शौर्यपथ / डुंडेरा जोरातराई वार्ड के नागरिकों को बिजली संबंधी समस्या के निवारण के लिए नगर पालिक निगम नई व्यवस्था करने योजना बनाई है। इसके लिए माहापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली परिषद ने छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। गुरूवार को हुए महापौर परिषद की बैठक में जनहित में कार्य करने निर्णय लिया।
एमआईसी सद्स्यों का कहना था कि रिसाली व डुंडेरा की दुरी 6 किलोमीटर है। रिसाली निगम बनने के बाद बिजली संबंधी समस्या के लिए वहां के नागरिक रिसाली बिजली ऑफिस फोन करते है। कई बार समय पर बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचते। इस वजह से वार्ड अंधेरे में डूबा रहता है। महापौर की अध्यक्षता वाली समिति में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में नागरिकों को संधारण व्यवस्था उतई बिजली ऑफिस से मिले। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी। महापौर परिषद की बैठक में सभापति केशव बंछोर, एमआईसी अनूप डे, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, विलास राव बोरकर, परमेश्वर, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, आयुक्त आशीष देवांगन, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
शिक्षा उपकर की राशि की जाएगी खर्च
शिक्षा, खेलकूद विभाग सलाहकार समिति की अनुशंसा को सर्व सम्मति से पारित किया गया। अब हर साल 5 लाख शिक्षा उपकर की राशि स्कूलों के मरम्मत के लिए खर्च की जाएगी। साथ ही एमआईसी सद्स्यों ने निर्णय लिया कि निगम क्षेत्र के स्कूलों में खेलकूद के लिए जैसे बेडमिंटन कोर्ट व व्हालीबाल ग्राउंड भी बनाया जाए। इसके लिए अधिकारी 21 स्कूलों का सर्वे करेंगे।
दर हुआ स्वीकृत, महत्वपूर्ण कार्यो में तेजी
महापौर परिषद की बैठक में दो महत्वपूर्ण कार्यो के लिए जारी टेंडर दर की स्वीकृति दी गई। दर स्वीकृत होने से महत्वपूर्ण कार्य जैसे डीस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन के मरम्मत और मेन राईजिंग लाईन मरम्मत कार्य में तेजी आएगी। दोनों ही कार्य दर स्वीकृति के अभाव में रूका था।
हर साल होगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय खेल एवं पढ़ाई में टाप करने वाले बच्चों के लिए नगर पालिक निगम हर साल कार्यक्रम आयोजित करेगा। महापौर परिषद ने निर्णय लिया है कि निगम प्रतिभावानों को हर साल सम्मान करेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के लगभग साढ़े चार सौ घरों में आज पौ फटते ही पुलिस की टीम ने दस्तक दिया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा और असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई। इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों में लगे लिफ्ट का भी वरिफिकेशन किया गया। दुर्ग पुलिस के डेढ़ दर्जन अधिकारी और देढ़ सौ से अधिक जवानों ने आज इस अभियान को अंजाम दिया।
दुर्ग-भिलाई शहर में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में अलसुबह 5 बजे से डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी एवं 150 से अधिक जवानों के द्वारा मकान किरायेदार सत्यापन एवं कॉलोनी चेकिंग अभियान चलाया गया। दुर्ग पुलिस के जवानों के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर उनके यहां रह रहे किरायेदारों के संबंध में जानकारी ली गई।
अलसुबह 5 बजे से यह अभियान कुबेर इनक्लेव, सूर्या रेसिडेंसी एवं चौहान टाउन में चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से किरायेदारों का सत्यापन, लिफ्ट वेरिफिकेशन, असामाजिक तत्वों की चेकिंग, पार्किंग में लावारिस वाहन की चेकिंग, सीसीटीवी चेकिंग, अपार्टमेंट एवं रेसिडेंसी के लोगों की शिकायत एवं फीडबैक से संबंधित अभियान चलाया गया। जिस भी कॉलोनी में त्रुटि पाई गई उसमें संबंधित मेंबर को बुलाकर सूचना दी गई एवं कॉलोनी वासियों को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अन्य नियमों के संबंध में जागरूक कराकरए आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस को कॉल करने हेतु डायल 112 एवं अन्य संपर्क नंबर दिए गए।
दुर्ग पुलिस के द्वारा शहर के पाश इलाकों, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के 450 से अधिक घरों पर दबिश देकर अकस्मात चेकिंग की गई। जिसमें किराएदारों, असामाजिक तत्वों की चेकिंग कर संदिग्ध की जांच की जा रही है एवं कॉलोनी वासियों से अपील भी की गई कि किसी भी व्यक्ति को
अपना घर मकान किराए में देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन अथवा ऑफ लाइन जरूर करा कर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस का साथ दें।संपूर्ण चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राइम नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी सुपेला, थाना प्रभारी खुर्सीपार चौकी प्रभारी स्मृति नगर सहित 150 से अधिक जवान उपस्थित थे।
भिलाई। शौर्यपथ । बापू नगर स्थिति अस्पताल जाने का मार्ग जल्द ही सौर ऊर्जा से चलित एलईडी लाईट से जगमगाएगा। जल्द ही इस मार्ग पर सौर ऊजा से चलने वाली एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जल्द ही लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। करीब 10 लाख की लागत से एलईडी लाइट लगाई जाएगी।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से लाइट लगाई जाएगी। कुछ माह पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भेंट मुलाकात करने के लिए बापू नगर गए थे। तब उन्होंने लोगों से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न समस्याओं के विषय पर चर्चा की थी। इस दौरान वार्डवासियों ने बताया था कि वार्ड में एक चिकित्सा केंद्र है। इस अस्पताल जाने वाले मार्ग बापू नगर एवं लक्ष्मीनारायण वार्ड के मध्य का रोड है। जहां रात के समय में अंधेरा पसरा रहता है। लाइट की सुविधा नहीं है। इस वजह से रात में यहां से आने वाले लोगों को बड़ी समस्या होती है। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और 10 लाख की लागत से सौर ऊर्जा से चलित लाईट लगाने की घोषण की थी। विधायक श्री यादव ने क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत करवाये है।
जल्द होगा काम शुरू
जनता की मांग पर सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी लाइट लगाई जाएगी। करीब 10 लाख की लागत से लगाया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
