
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
इनरव्हील क्लब दुर्ग द्वारा सुपेला भिलाई में तृतीय लिंग समुदाय को एक सुव्यवस्थित दुकान की व्यवस्था कराई गई ताकि तृतीय लिंग समुदाय के लोग रोजगार के लिए इधर उधर ना भटके और यहां दुर्ग जिले में पहला चाय कॉफी की दुकान होगी जो तृतीय लिंग समुदाय द्वारा संचालन किया जाएगा तृतीय लिंग समुदाय प्रमुख कंचन सेंद्रे ने इनरव्हील क्लब के सदस्यों का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कहा कि यह समुदाय लगातार रोजगार के लिए जूस रहा है एवं सरकार और कई ऐसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था लेकिन इनरव्हील क्लब के अथक प्रयासों से यह समुदाय के लिए खुद का एक दुकान होने से कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा कंचन सेंद्रे ने सभी से अपील किया की सुपेला मुक बधिर स्कूल के बगल मैं स्थित उड़ान चाय कॉफी सेंटर में आकर इन सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाएं ताकि यह समुदाय भी समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके एवं इस समुदाय की आर्थिक स्थिति सुधर सके
- दुर्ग / शौर्यपथ /
कलेक्टर ने आज बैठक में पिछले एक महीने में जनदर्शन में आये सभी आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने हर आवेदन की समीक्षा की और इस पर किये गये निराकरण अथवा निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा आम नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने का अच्छा माध्यम जनदर्शन के रूप में प्राप्त होता है। लोगों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो रहा है इससे जनआकांक्षाएं बढ़ी हैं। बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। अधिकारी आवेदनों पर तेजी से और गुणवत्तायुक्त कार्रवाई करें। जिन आवेदनों को तुरंत निपटाया जाना संभव है उसको उसी दिन हल करें। जिनमें मौके पर जाकर परीक्षण करने की जरूरत है उन्हें एक सप्ताह के भीतर निपटायें। कुछ ऐसे आवेदन भी होंगे जिनका निराकरण प्रशासनिक स्तर पर संभव नहीं होगा, ऐसे आवेदनों का निराकरण शासन स्तर पर संभव होगा।
ऐसे आवेदन शासन को फारवर्ड कर दें और आवेदक को सूचित कर दें। उन्होंने जनदर्शन के नोडल अधिकारी को ऐसे सभी आवेदनों की नियमित समीक्षा करते रहने के निर्देश दिये जिनकी प्रकृति राज्य स्तर की है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे आवेदन भी होंगे जिन्हें नियमानुसार निराकृत करना संभव नहीं होगा। ऐसे मामलों में आवेदकों को इसकी सूचना यथाशीघ्र दे दें ताकि उन्हें प्रतीक्षा न करनी पड़े। आज की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पाइपलाइन फूटने पर पेनल्टी लगाएं- कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से कहा कि पेयजल नागरिकों से संबंधित सबसे अहम जरूरत है। निर्माण कार्यों में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त ना हो, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाएं। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की मॉनिटरिंग भी की। उन्होंने कहा कि हर घर तक समय पर पानी पहुंचाना प्राथमिकता का काम है इसकी मॉनिटरिंग करें। निगम अधिकारी लगातार इस संबंध में सक्रिय रहें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां कहीं भी पेयजल की दिक्कत आती है उसे ठीक करें।
अभी आपके पास 50 दिन का समय, सभी मरम्मत योग्य सड़कों को ठीक करें- कलेक्टर ने नेशनल हाईवे तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मरम्मत योग्य सभी सड़कों की मरम्मत गर्मी में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी आपके पास बारिश आने से पूर्व 50 दिन बचे हुए हैं इस समय का उपयोग करें ताकि बारिश में किसी तरह का व्यवधान ट्रैफिक में नहीं आए।
धान के बदले अन्य फसलों को भी करें प्रोत्साहित- कलेक्टर ने धान के बदले अन्य फसलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कृषि अधिकारियों एवं सहकारी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के पहले किसान अगली फसल के संबंध में निर्णय लेंगे। उन्हें धान के बदले अन्य फसल लेने के लाभ के संबंध में जानकारी दें। साथ ही इसमें शासन द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं की भी जानकारी दें ताकि अधिकाधिक लोग प्रोत्साहित हो सके।
भिलाईतीन / शौर्यपथ /
नगर निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के ग्राम देवबलोदा की 6 वर्षीय असहाय बच्ची प्रतिज्ञा यादव अब शहर के नामी स्कूल में पढ़ कर अपना भविष्य सवार सकेंगी मां के निधन के बाद इस बच्ची को पड़ोस में ही रहने वाली दूर के रिश्ते की नानी बिंदा यादव विगत 1 वर्षों से लालन-पालन कर रही है। महापौर निर्मल कोसरे ने इस असहाय बच्ची को आज चरोदा के अंग्रेजी माध्यम स्कूल ज्योति विद्यालय में प्रवेश दिलाने के बाद 12 तक पढ़ाई में मदद करने की बात कही है।
मजदूर परिवार की बिंदा यादव ने बीते दिनों देवबलोदा में भूमिपूजन के दौरान पहुंचे महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष बच्ची प्रतिज्ञा की स्कूली शिक्षा को लेकर गुहार लगाई थी। महापौर ने सारी बातें जानने के बाद बिंदा यादव और बच्ची को मंगलवार को निगम में बुलवाया था। महज 4 साल की नन्ही सी प्रतिज्ञा की कहानी ने महापौर को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, प्रतिज्ञा की मां अब इस दुनिया में नहीं रही। पिताजी हैं लेकिन उनकी मानसिक स्थिति इस कदर खराब हो चुकी है कि प्रतिज्ञा की परवरिश उनके बस की बात नहीं। लिहाजा मानवता के नाते पड़ोस में रहने वाली बिंदा बाई ने प्रतिज्ञा के परवरिश का जिम्मा उठा तो लियाए लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह उसे अच्छी शिक्षा दिला सके। बिंदा बाई जिस गांव से आकर देवबलोदा में रह रही है वह प्रतिज्ञा की मां का मायका है। बस इसी आधार पर उसने असहाय प्रतिज्ञा को अपने साथ रख लिया।
महापौर निर्मल कोसरे ने पहल करते हुए वार्ड 25 के पार्षद एस वेंकट रमना के माध्यम से उक्त बच्ची का निशुल्क दाखिला ज्योति स्कूल चरोदा के केजी वन में करा दिया है। इतना ही नहीं कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई स्कूल में निशुल्क कराने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा कॉपी पुस्तक पर होने वाले खर्च को महापौर और पार्षद ने स्वयं उठाने की बातें कहीं।
बच्ची का लालन पोषण कर रही बिंदा यादव ने बताया कि विगत 1 वर्ष पूर्व बच्ची की मां की मृत्यु हो गई थी और बच्ची के पिता मानसिक कमजोर है । जिसके बाद से ही वह बच्ची का लालन पोषण स्वयं कर रही है। उन्होंने महापौर निर्मल कोसरे व उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज बच्ची का स्कूल में दाखिला हो जाने के बाद उनकी सारी परेशानियां दूर हो गई है। वही बच्ची ने बताया कि वह पढ़ लिख कर डॉक्टर बनना चाहती है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक संचालक शिक्षा विभाग दुर्ग पुष्पा पुरुषोत्थमन ने की। बैठक सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील अर्जुन अवॉर्डी एवं अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं तीनों विकासखंड के विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी पी जे सेबेस्तियन शकीला देवदास, कौशलेन पटेल एवं समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में तनवीर अकील द्वारा सत्र 2022 -23 में आयोजित होने वाली दुर्ग जिले के प्रस्तावित खेल कैलेंडर का विमोचन किया। पुष्पा पुरुषोत्थमन ने व्यायाम शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने के पहले लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयत्न किया जाये। अर्जुन अवॉर्डी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने समस्त व्यायाम शिक्षकों को बच्चों को प्रतिदिन अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया। व्यायाम शिक्षकों द्वारा सेवा निवृत्त व्यायाम शिक्षक ललित साहू जी को साल श्रीफल भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बैठक में लगभग 150 व्यायाम निर्देशक एवं क्रीड़ा प्रभारी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिले के पर्यावरण प्रेमियों ने आज कलेक्टर जनदर्शन में पर्यावरण प्रेमी स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा लगाए गए पेड़ों के संरक्षण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा कोडिय़ा से लेकर महाराजा चौक दुर्ग तक बरगद, पीपल, नीम आदि के लगभग 300 पौधे लगाए थे। जो अब बड़े हो चुके हैं लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण में इनके काटे जाने की आशंका है। पर्यावरण प्रेमियों ने अपने सुझाव में कहा कि विभाग द्वारा किनारे-किनारे से ऐसे वैकल्पिक मार्ग का चयन किया जा सकता है, जिससे न्यूनतम पेड़ कटने की संभावना बने। मिलने वाले पर्यावरण प्रेमियों में हितवा संगवारी के संयोजक श्री रोमशंकर यादव के साथ रिसाली पर्यावरण मित्र हरित क्रांति संघ के ललित वर्मा, विपिन वर्मा भी मौजूद थे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण ऐसे विकल्पों को चुने जिसमें न्यूनतम पेड़ काटे जाने की आशंका हो।
अनेक नागरिक समाज को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। ये नागरिक जनदर्शन का लाभ आम जनता तक पहुंचाने अनूठा प्रयोग करने में लगे हुए हैं और जन सरोकार से संबंधित आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी के तहत् एक आवेदक ने भी कलेक्टर के समक्ष् आवेदन लगाया था जो कि इलाके की जनसंख्या पर आधारित लोक सेवा केंद्र पर था। आवेदक का कहना है कि आज पहचान पत्र सभी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे फार्म भरना हो या सरकारी योजना का लाभ लेना हो सभी में आधार कार्ड से लेकर अन्य पहचान पत्रों की आवश्यकता पड़ती है। प्रत्येक शनिवार को लोकसेवा केंद्र बंद रहता है परंतु जनसंख्या घनत्व को देखते हुए इस दिन भी लोक सेवा केंद्र को खोला जाए तो नागरिकों को सुविधा होगी। कलेक्टर ने आवेदन लेकर इससे संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया और त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए।
बी.पी.एल राशन कार्ड से संबंधित समस्या को लेकर जनदर्शन में खुर्सीपार से एक व्यक्ति कलेक्टर के समक्ष् पहुंचा था। जिसमें उसने बताया कि उसके वार्ड में कुछ महीने पहले राशन कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया था, शिविर में बी.पी.एल. कार्ड और ए.पी.एल. कार्ड के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। आवेदक ने भी बी.पी.एल. राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, परंतु उसका कार्ड नहीं बन पाया। जब आवेदक ने नगर निगम से इसके संबंध में जानकारी मांगी तो नगर निगम ने बताया कि सर्वे सूची में आवेदक का नाम अंकित नहीं है। आवेदक का कहना है कि उसके क्षेत्र में हुए सर्वे में उसके और उसके परिवार ने अपना ब्यौरा दिया था जिसकी पावती उसके पास है। इस पावती को प्रस्तुत करने पर भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कार्ड के न होने पर राशन के अलावा भी अन्य शासन की योजनाओं से आवेदक और उसका परिवार वंचित है इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से जल्द से जल्द समस्या के निदान के लिए कहा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के लिए निर्देश दिया।
जनदर्शन में सीमांकन आदि से संबंधित आवेदन आए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
भिलाई / शौर्यपथ /
भूजल स्तर को बढाने के लिए भिलाई निगम प्रशासन भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से भूमिगत जल के संचय को संजोए रखने की दिशा में जोर-शोर से कार्य कर रहा है। अब जल संरक्षण को लेकर भी पहल की जा रही है। गर्मी के दिनों में भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है। गर्मी के दिनों में भी भूमिगत जल के संरक्षण के लिए नगर निगम के भवन अनुज्ञा विभाग ने भवन निर्माण करने पर बारिश का जल सहेजने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी 150 वर्ग फीट से अधिक आवासीय भवनों के लिए यह जरूरी होगा। महापौर नीरज पाल ने जोन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बरसात के जल को संजोने के लिए काम करें। आम जनता व व्यापारियों को प्रेरित करें कि गिरते भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए। महापौर ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व को बताते हुए कहा कि यह भूमिगत जल को संचय करने का बेहतर माध्यम है। भवनों की छत का पानी बरसात में बहकर नाली के माध्यम से नालों में व्यर्थ बह जाता है। इसे अपने घर के परिसर में ही वाटर हार्वेस्टिंग बनाकर सहेजने से बोर व आसपास के कुंओं में सालभर भू जल का स्तर उंचा रहेगा। महापौर के निर्देश के बाद आयुक्त प्रकाश सर्वें ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूजल के स्तर को बनाए रखने के लिए नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चला रखा है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए निजी मकानों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से यह सिस्टम लगवाने पर जोर दिया, ताकि प्राकृतिक वर्षा का जल संचय किया जा सके। आयुक्त सर्वें ने आम लोगों सहित व्यापारियों से अपील की है कि बरसात के जल को सहेजने वाटर हार्वेस्टिंग बनवाए। उन्होंने भवन निर्माण करने पर बारिश का जल सहेजने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य करने कहा। यह सिस्टम हम सबके लिए लाभदायक है। साथ ही इसके अभाव में भवन पूर्णत: प्रमाण पत्र की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए है। निर्माणाधीन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने पर जुर्माना की कार्रवाई भी करने कहा है। नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा से मिले आंकड़े के अनुसार 2011 के बाद निगम क्षेत्र में अबतक 150 वर्गमीटर से अधिक 2350 निजी भवनों और 146 शासकीय भवनों को मिलाकर सभी जोन में कुल 2496 भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाई गई हैं। कुल 4203 आवासों में से 1707 निजी आवासों में अब तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगवाए गए हैं। इस प्रकार 59.38 प्रतिशत आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग बनाया गया है। इनकी शेष एफडीआर की राशि 469.79 लाख रूपए हैं। भवन अनुज्ञा अधिकारी ने बताया कि शासन के नियम के अनुसार भवन निर्माण के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाना अनिवार्य है। भवन निर्माताओं से प्रति 100 मीटर वर्ग फीट क्षेत्रफल पर 110 रूपए की दर से धरोहर राशि ली जा रही है। वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने की स्थिति में उनकी धरोहर राशि जब्त कर उनसे एक हजार रुपए प्रतिवर्ष अर्थदंड की वसूली भी की जा रही है। हितग्राहियों को भवन पूर्णता प्रमाण-पत्र लेने के पूर्व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के फोटोग्राफ भी जमा करना अनिवार्य किया गया है। महापौर और आयुक्त ने गर्मी के दिनों में भी वाटर लेवल को बनाए रखने के लिए हैंडपंपों, नलों, कुंओं व अन्य जलस्त्रोतों के पास सोख्ता बनाने भी अपील की है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होगी और भूमिगत जल स्टोर भी बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि भूजल स्तर काफी नीचे गिर जाने की वजह से गर्मी में जल संकट पैदा हो जाता है। अगर जल संरक्षण पर काम नहीं किया गया तो स्थिति खराब हो सकती है, इसलिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर गंभीरता पूर्वक काम किया जाना चाहिए।
भिलाई / शौर्यपथ /
नगर निगम क्षेत्र को कोरोनामुक्त बनाने के लिए शहर के कई केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल कोरोना से बचाव के लिए जतन कर स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर और स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्शीनेशन कराने क्षेत्र की जनता से अपील कर रहे हैं। इस परिणामस्वरूप उनके निर्देश पर कई टीका केंद्रों व स्कूलों में सभी वर्गों को कोविड-19 से बचने वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। आज सुबह महापौर नीरज पाल और आयुक्त प्रकाश सर्वें ने सतविजय ऑडिटोरियम वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर वहां का जायजा लिया। इस दौरान महापौर व आयुक्त ने वैक्सीन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वैक्सीन लगवाने पहुंचने वालों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अधिक टीकाकरण कराने पर जोर दिया। साथ ही महापौर ने कहा कि कोविड-19 से बचाव की सुरक्षित दवा वैक्सीनेशन है। आज पीएचसी जुनवानी खम्हरिया में 33, मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन में 50, उप स्वास्थ्य केंद्र कोसा नगर में 28, शास्त्री हॉस्पीटल सुपेला में 53, पीएचसी वैशाली नगर में 40, कुरूद में 34, छावनी में 87, बैकुंठधाम स्वास्थ्य केंद्र में 80, बापू नगर में 21, खुर्सीपार में 27, सतविजय ऑडिटोरियम सेक्टर 5 में 110, हाउस लीज कार्यालय सेक्टर 32 में 10, शकुंतला विद्यालय रामनगर में 10, मां शारदा स्कूल सेक्टर 9 में 10, माता वैष्णो देवी स्कूल सेक्टर 11 में 5, सरस्वती शिशु मंदिर में 10 लोगों ने वैक्सीन लगवाए। इसी प्रकार 12 से 14 वर्ष के 265 लोगों को मिलाकर आज कुल 839 लोगों को विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों में कोरोना टीके लगाए गए।
महापौर व आयुक्त ने नहरों की सफाई कर जल्द तालाबों के भराव के लिए दिए थे निर्देश
आयुक्त ने आज तलाबो के जलभराव का लिया जायजा
क्षेत्रवासियों से जल की एक-एक बूंद को सहेजने की गई अपील
भिलाई / शौर्यपथ /
नगर निगम प्रशासन गर्मी में गिरते हुए जलस्तर को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों के निस्तारी के लिए निगम क्षेत्र के तालाबों का भराव किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल ने सभी निस्तारी तालाबों का भराव कर जलस्तर को बढ़ाने के निर्देश सभी जोन के अधिकारियों को दिए हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वें ने आज जोन एक अंतर्गत विभिन्न तालाबो का निरीक्षण कर वहां जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने जोन अधिकारियों व प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबों में जलभराव से पहले नहर की सफाई करवाए व उनके माध्यम से जल्द तालाब का भराव कराए, ताकि वहां निस्तारी की समस्या न आए। खमरिया शीतला तालाब में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वहां के निवासियों से चर्चा की, कुछ व्यक्ति तलाब में नहाने के लिए पहुंचे थे, उनमें से एक ने बताया कि पहले वाटर लेवल शीतला तालाब का बहुत डाउन हो गया था, निस्तारी में समस्या आ रही थी, लेकिन जलभराव के बाद पानी का लेवल फिर से बढ़ गया है और पहले जैसा हो गया है आसानी से निस्तारी हो रही है। उन्होंने इसके लिए महापौर को धन्यवाद भी दिया। तालाब में पानी भरने के लिए नहर से आने वाले रास्ते को भी क्लीयर किया गया है। शहर के कई तालाबों में पानी भरे जा चुके हैं।
कुछ तालाबों में पानी भरने की प्रक्रिया जारी है। जोन दो क्ष़ेत्रांतर्गत गुरू घासीदास नगर के तालाब की सफाई कर पानी भरा जा रहा है। वहीं कुरूद स्थित नकटा व ढौर तालाब की सफाई जारी है, जल्द उसे भी भरा जाएगा। जोन तीन क्षेत्र के श्याम नगर-शारदापारा तालाब व कैनाल रोड नहर की सफाई चल रही है। जल्द ही इसे भी भरा जाएगा। बैकुंठ धाम सूर्यकुंड तालाब भी अन्य माध्यमों से भरा जा रहा है। वहीं जोन 4 अंतर्गत लक्ष्मण नगर सूर्यकुंड तालाब को नहर से भरा जा चुका है। शेष निस्तारी तालाबों को भरने नहर की सफाई कर अवरू़द्ध वाली जगहों से झिल्ली, पन्नी व कचरों को हटाया जा रहा है।
आयुक्त ने जलभराव के बाद जल शुद्धिकरण के लिए भी व्यवस्था बनाए रखने कहा। उन्होंने तालाबों, डबरी व अन्य जलाशयों को जल्द तांदुला जल संसाधन विभाग द्वारा छोड़े गए पानी से भरने के निर्देश दिए हैं। महापौर नीरज पाल व आयुक्त प्रकाश सर्वें ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जल के एक-एक बूंद को सहेज कर रखें। पानी की बर्बादी न करे। पानी का सदुपयोग करें। आम जनता को पानी को सहेजने के लिए भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रेरित करने कहा गया।
जामुल में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने
सुरडुंग में एक डोम और सुलभ शौचालय की घोषणा
वी वाय कैबिन में एक सामुदायिक भवन और मंच निर्माण की घोषणा
दुर्ग / शौर्यपथ /
जामुल क्षेत्र के विकास कार्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अधोसंरचना क्षेत्र में बड़े कार्य जामुल में कराए जा रहे हैं। चाहे जामुल से नंदिनी सड़क की बात हो या जामुल में पेयजल सुविधा की बात हो। नागरिकों की जरूरतों के मुताबिक बड़े अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन इन तीन सालों में हुआ है। इस अवधि में हुए कार्यों से जामुल क्षेत्र में विकास के ठोस नींव तैयार हुई है। यह बातें जामुल के शोरूम में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएचई मंत्री श्री गुरु कुमार ने कही। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जामुल, कुम्हारी तथा भिलाई 3 को मिलाकर नए अनुविभाग का गठन किया गया है। भिलाई 3 का तहसील के रूप में गठन किया गया है और कल ही यहां पर तहसील के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया है। सरकार जामुल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मैं लगातार लोगों से मिल रहा हूं, उनसे फीडबैक ले रहा हूं और जहां भी विकास कार्यों की जरूरत है। वहां पर ऐसे कार्य कराए जा रहे हैं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जामुल क्षेत्र के नागरिकों की जागरूकता और सरोकारों की वजह से भी यहां पर नागरिक विकास के बेहतर कार्य हो सके हैं। कोरोना काल में जिस तरह से आप लोगों ने एकजुटता दिखाकर कोरोना की लड़ाई में प्रशासनिक अमले की मदद की, वह बहुत सराहनीय है।
इस मौके पर पीएचई मंत्री ने चर्चा में कहा कि शासन द्वारा शहरी क्षेत्र में राजीव गांधी आश्रय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से पट्टा वितरण की जो कार्रवाई की है। उससे लोगों को भूमि संबंधी अधिकार मिले हैं। इससे भूमि के लेनदेन में बैंक ऋण आदि में भी उन्हें आसानी हुई है। शहरी क्षेत्र में लोगों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। जामुल क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना का पूरी तरह से विकास हो जाने के पश्चात यहां के लोगों की परेशानी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। गर्मियों को देखते हुए विभाग को विशेष रुप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की कमी ना हो, इस बात की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामोद्योगों को भी विकसित करने के लिए सरकार संकल्पित है। जिले में स्व सहायता समूह के प्रशिक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए गए हैं जिसका लाभ भी हुआ है और प्रशिक्षण प्राप्त करने से स्व सहायता समूह की आय भी बढ़ी है और अपने उत्पादों को ब्रांड के रूप में भी विकसित करने में भी सफल हुई है।
इस मौके पर मंत्री ने कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का योगदान छत्तीसगढ़ की धरती में बहुत महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा कर्मा जयंती के मौके पर अवकाश आरंभ किए जाने से लोगों में काफी हर्ष है और वह पूरे उत्साह से इसका आयोजन कर रहे हैं। सुरडुंग में एक डोम और सुलभ शौचालय घोषणा की साथ ही मंत्री ने वी वाय कैबिन में एक सामुदायिक भवन और मंच निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर पालिका के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
