
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज मुख्य अभियंता यांत्रिकी,प्रकोष्ट संचालनालय के भागीरथ वर्मा के द्वारा धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर नल घर काम्प्लेक्स एवं रायपुर नाका स्थित दोनों दुकानों का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जावेद अली मौजूद थे। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता यांत्रिकी भगीरथ वर्मा ने मेडिकल संचालक से दवाइयों के बिक्री से संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के मौके पर मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने चर्चा में बताया कि मेडिकल में सस्ती और उच्च क्वालिटी की दवाइयां मिलने से हमारा विश्वास बढ़ा है और दवा की जरूरत होने पर हम सभी जरूरत मंद धनवंतरी मेडिकल स्टोर की ओर रुख कर रहे हैं।
मेडिकल स्टोर पहुचे ग्राहकों ने वर्मा के निरीक्षण के दौरान चर्चा में बताया कि अच्छा हुआ जो धनवंतरी मेडिकल स्टोर दुर्ग शहर में खुल गया है नजदीकी स्थलों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुलने से सस्ती दवाई खरीदने की राह और आसान हो गई है। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही है और यह सब संभव हुआ है धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के क्रियान्वयन से। दुर्ग में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 58 प्रतिशत छूट के साथ दवा मिल रही है और 251 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध है साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम से आम लोगों को जोडऩे भाजपा के वृहद कार्यक्रम तहत आज भाजपा सिकोला भाठा पटरी पार मंडल के वार्ड 16 के जयंती नगर मे बूथ प्रभारी अश्वनी साहू निवास मे कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री जी कि मन कि बात कार्यक्रम देखे जिसमें जिला भाजपा मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति थे आज मन की बात मे प्रधानमंत्री द्वारा धरती पर गिरते जल स्तर को बचाने जल सरंक्षण के दिशा में कार्य करते हुए पानी के प्राचीन स्रोत तालाबों व कुओ को संरक्षित कर नए अमृत सरोवर बनाने के लिए आव्हान करने पर इस दिशा में भाजपा द्वारा लोगो को प्रेरित करने निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने पटरी पार मंडल भाजपा मे वरिष्ठ पार्षद देवनारायण को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओ द्वारा अभिनंदन भी किया गया इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर,सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष रचित परासर,मंत्री मन्नू साहू जितेंद्र राजपूत,प्रवीण सेन,पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अश्वनी साहू कृष्ण यादव,विजय श्रीवास, अजय पटेल, हिंनछा राम साहू,रूपेश यादव,गोविंद चंद्राकर ,जितेंद्र साहू,मनोज साहू,विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी प्रकार वार्ड 18 शक्ति नगर के बूथ नंबर 25 मे भी मन की बात कार्यक्रम सुना गया जिसमे मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष दिनेश साहू, जिला भाजयुमो महामंत्री तेखन सिन्हा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन, करण निषाद, कीर्तन साहू ,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अंजू तिवारी, मंत्री सुरुचि उमरे, पीला बाई साहू, उषा निर्मलकर, शांति बाई साहू सहित बूथ के बहुत से सदस्य व महिलाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम जिला प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने अब भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ आमजन भी प्रतीक्षारत रहते हैं और गांव के चौपाल से लेकर घरों तक आम लोगों के बीच प्रधानमंत्री जी को सुनकर उनके द्वारा बताए जाने वाले प्रेरक व ज्ञानवर्धक बातों से अवगत होते हैं इसी क्रम में आज मन की बात की 89वा संस्करण में पीएम मोदी जी ने पानी बचाने हेतु दिए संदेश के साथ साथ परीक्षा पे चर्चा का महत्व बताते हुए प्रधानमंत्री जी ने गणित व विज्ञान का रहस्य बताते हुए इनके ज्ञान व गुण सूत्र से अवगत कराया व मनुष्य को हर परीक्षा आत्मविश्वास देने की बात कही इसके अलावा कोरो ना के नए वैरिएंट से भी बचने मास्क व सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की नियमों का पालन करने कि अपील किया। मन की बात कार्यक्रम आज शहर में विभिन्न वार्डों में किया गया जिसमे चंडी शीतला मंडल मे वार्ड क्रमांक 9 मे मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर कि उपस्थिति मे सुना गया जिसमे मंडल महामंत्री बंटी चौहान मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, मनहरण देवांगन (मंडल उपाध्यक्ष )रितेश सोनी (छाया पार्षद )निशिकांत मिश्रा (पूर्व मंडल मंत्री )संदीप कहार, सुरेश शर्मा कुणाल मिश्रा सहित म गंज पारा सदर मंडल मे पुलगांव वार्ड 55 में मंडल महामंत्री राहुल पंडित के निवास सुना गया है जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ,महामंत्री संदीप जैन ,राहुल पंडित ,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,मंत्री दीपक सिन्हा ,युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष नितेश बाफना ,पिंटू मंडावी प्रमुख रूप से उपस्थित के थे कसारीडीह बोरसी मंडल मे जिला उपाध्यक्ष कल्पना जोशी ने वार्ड 49 निवास मे पद्मनाभपुर वार्ड 45 मे पार्षद हेमा शर्मा निवास मे जिसमे जगदीश शर्मा,वार्ड 47 मे पार्वती पंडित निवास मे सुना गया जुडऩे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग शहर को एस्ट्रो टर्फ मैदान और विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ 2 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर शहर को विकास की सौगात दी, बल्कि कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा की मांग पर एस्ट्रो टर्फ मैदान और 10 करोड़ की राशि की सौगात भी दी। महापौर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा के प्रति भी आभार माना है।
महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहर में करीब 5 घंटे तक रहकर न सिर्फ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, बल्कि उनके द्वारा दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर विकास की नई ऊंचाईयों को स्पर्श कर रहा है। भविष्य में भी दुर्ग शहर विकास के नए आयाम गढ़ेगा। कामकाजी महिला हॉस्टल के लोकार्पण अवसर पर शुक्रवार को निगम के समस्त एमआईसी सदस्य एव पार्षदों से मुख्यमंत्री रूबरू हुए बारी-बारी चर्चा किये, चर्चा के कांग्रेस,भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने मानदेय व पार्षद निधि की राशि बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।चर्चा के बाद पार्षदों ने अपने- अपने वार्डो के विकास कार्य की जानकारी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।साथ ही सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री के कार्यो की सराहना की,
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, समस्त एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,दीपक साहू,ऋषभ जैन,संजय कोहले, भोला महोविया,श्रीमती जयश्री जोशी,सुश्री जमुना साहू,श्रीमती सत्यवती वर्मा,हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया,शंकर ठाकुर,अनूप चंदनिया,सभी पार्षदगण,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू,समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन व सहयोग दिया। जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, निगम कमिश्नर हरेश मंडावी सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारियों की टीम की लगातार मेहनत से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ने भाजपा के वृहद कार्यक्रम तहत आज भाजपा सिकोला भाठा पटरी पार मंडल के वार्ड 16 के जयंती नगर मे बूथ प्रभारी अश्वनी साहू निवास मे कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री जी कि मन कि बात कार्यक्रम देखे जिसमें जिला भाजपा मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति थे आज मन की बात मे प्रधानमंत्री द्वारा धरती पर गिरते जल स्तर को बचाने जल सरंक्षण के दिशा में कार्य करते हुए पानी के प्राचीन स्रोत तालाबों व कुओ को संरक्षित कर नए अमृत सरोवर बनाने के लिए आव्हान करने पर इस दिशा में भाजपा द्वारा लोगो को प्रेरित करने निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने पटरी पार मंडल भाजपा मे वरिष्ठ पार्षद देवनारायण को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओ द्वारा अभिनंदन भी किया गया इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर,सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष रचित परासर,मंत्री मन्नू साहू जितेंद्र राजपूत,प्रवीण सेन,पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अश्वनी साहू कृष्ण यादव,विजय श्रीवास, अजय पटेल, हिंनछा राम साहू,रूपेश यादव,गोविंद चंद्राकर ,जितेंद्र साहू,मनोज साहू,विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी प्रकार वार्ड 18 शक्ति नगर के बूथ नंबर 25 मे भी मन की बात कार्यक्रम सुना गया जिसमे मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष दिनेश साहू, जिला भाजयुमो महामंत्री तेखन सिन्हा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन, करण निषाद, कीर्तन साहू ,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अंजू तिवारी, मंत्री सुरुचि उमरे, पीला बाई साहू, उषा निर्मलकर, शांति बाई साहू सहित बूथ के बहुत से सदस्य व महिलाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम जिला प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने अब भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ आमजन भी प्रतीक्षारत रहते हैं और गांव के चौपाल से लेकर घरों तक आम लोगों के बीच प्रधानमंत्री जी को सुनकर उनके द्वारा बताए जाने वाले प्रेरक व ज्ञानवर्धक बातों से अवगत होते हैं इसी क्रम में आज मन की बात की 89वा संस्करण में पीएम मोदी जी ने पानी बचाने हेतु दिए संदेश के साथ साथ परीक्षा पे चर्चा का महत्व बताते हुए प्रधानमंत्री जी ने गणित व विज्ञान का रहस्य बताते हुए इनके ज्ञान व गुण सूत्र से अवगत कराया व मनुष्य को हर परीक्षा आत्मविश्वास देने की बात कही इसके अलावा कोरो ना के नए वैरिएंट से भी बचने मास्क व सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की नियमों का पालन करने कि अपील किया। मन की बात कार्यक्रम आज शहर में विभिन्न वार्डों में किया गया जिसमे चंडी शीतला मंडल मे वार्ड क्रमांक 9 मे मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर कि उपस्थिति मे सुना गया जिसमे मंडल महामंत्री बंटी चौहान मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, मनहरण देवांगन (मंडल उपाध्यक्ष )रितेश सोनी (छाया पार्षद )निशिकांत मिश्रा (पूर्व मंडल मंत्री )संदीप कहार, सुरेश शर्मा कुणाल मिश्रा सहित म गंज पारा सदर मंडल मे पुलगांव वार्ड 55 में मंडल महामंत्री राहुल पंडित के निवास सुना गया है जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ,महामंत्री संदीप जैन ,राहुल पंडित ,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,मंत्री दीपक सिन्हा ,युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष नितेश बाफना ,पिंटू मंडावी प्रमुख रूप से उपस्थित के थे कसारीडीह बोरसी मंडल मे जिला उपाध्यक्ष कल्पना जोशी ने वार्ड 49 निवास मे पद्मनाभपुर वार्ड 45 मे पार्षद हेमा शर्मा निवास मे जिसमे जगदीश शर्मा,वार्ड 47 मे पार्वती पंडित निवास मे सुना गया जुड़ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का शासन द्वारा अधिग्रहण करने के बाद यहां के कर्मचारी निकाले जाने से बेरोगजगार हो गये है। ये कर्मचारी काम पर रखने के लिए लगातार आंदोलरत है। इनकी कोई सुनवाई नही होने पर वे शनिवार को भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव से उनके सेक्टर 5 निवास स्थान
पहुंचकर मुलाकात की और उन्होंने विधायक को बताया मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण होने के बाद से वह लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने रोजगार का संकट है। विधायक देवेंद्र ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्या उनके सामने रखेंगे।
सीएम मेडिकल कॉलेज का सरकारी अधिग्रहण के बाद निकाले गए महिला एवं पुरुष आंदोलनरत कर्मचारी शनिवार सुबह 6 बजे सेक्टर 5 स्थित विधायक देवेंद्र यादव के आवास पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अपनी नौकरी बचाने को लेकर वह लोग पिछले 7 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव ने सभी लोगों की समस्या सुनने के बाद यथाशीघ्र या संभवत: 30 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर उनकी मांग रखने की बात कही। कर्मचारियों ने बताया कि उनका आंदोलन लोकतांत्रिक रहा है और कानून व्यवस्था का वे सम्मान करते हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन उनके पीछे ऐसा लगा है जैसे क्रिमिनल के पीछे लगा रहता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक बाइक रैली निकालने की कोशिश थी, लेकिन भारी संख्या में पुलिस प्रशासन ने उन्हें पंडाल पर ही रोक दिया। इसके विरोध में कर्मचारियों को सड़क पर चिलचिलाती धूप में बैठना और लेटना पड़ा। विधायक से मिलने आने वाले कर्मचारियों में धनुष कुमार साहू, देवराज साहू, अनीता साहू, सुमित परधनिया, श्याम सुंदर, कला दास देहरिया, शीला साहू, रुपेश दुलीचंद, लीला देवांगन, ललित पटनायक हुबलाल साहू, महेंद्र पटेल, विकास शर्मा, मोहिनी यादव, और लोकेश्वरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ज्ञातव्य हो कि 2013 से कार्यरत लगभग 100 की संख्या में कर्मचारी अपने संविलियन की मांग को लेकर पिछले 7 महीने से सीएम मेडिकल कॉलेज के बगल में पंडाल बना कर आंदोलनरत हैं। इनकी मांग है कि यह लोग काफी लंबे समय से कॉलेज में कार्यरत हैं, इसिलए मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के साथ ही उन्हें भी शासकीय सेवक के रूप में लिया जाए, लेकिन राज्य शासन ऐसा करने से मना कर दिया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टेनिस का रैकेट थामा। उन्होंने टेनिस के कुशल खिलाड़ी की तरह सर्विस शाट लगाया। उनके सामने महापौर नीरज पाल थे। इस मौके पर चर्चा में उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि दुर्ग-भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है। हमने खेल अधोसंरचना को प्राथमिकता में रखा है। दुर्ग-भिलाई से ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देश भर में अपना नाम कमाया है। अब उसी के मुताबिक खेल अधोसंरचना का विकास होने से यहां खेल सुविधा एक नये स्तर पर पहुंचेगी। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह बहुत गहरी खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री लगातार खेल सुविधाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करते हैं और उन्होंने दुर्ग-भिलाई में खेल अधोसंरचना का इतना सुंदर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि 51 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट के साथ ही दो कोर्ट रूम भी तैयार किये गये है। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, मुकेश चंद्राकर के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बद्रीनारायण मीणा, आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र का लोकार्पण करते हुए अपने समाधान में कहा कि दुर्ग जिला औद्योगिक जिला है लेकिन देश मे ओद्योगिक केंद्र की पहचान भिलाई से है। बीएसपी की स्थापना के बाद यहां उद्योगों की शुरुआत हुई। दुर्ग के निर्माण में यहां के उद्योगों की बड़ी भूमिका है। बीच के दौर में निजीकरण का दौर चला और श्रमिकों की मांग घटी। तकनीक का असर पड़ा है। बीएसपी प्रदेश के उद्योगों के लिए रीढ़ की तरह है।
सब्जी और फल का भी दुर्ग जिला हब रहा है। यहां के किसान ऐसे क्रॉप भी उगा रहे हैं जिनकी मांग विदेशों में भी है।
उद्योगपतियों के साथ बैठकों के बाद हमने उद्योग नीति बनाई। सभी राज्यों की अच्छी नीतियों का समावेश रहा।
कोरोना काल मे लगातार मै उद्योग संगठनों से मिलता रहा, उनकी समस्याएं जानी और इसका निराकरण किया।
हमने प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी उद्योग प्रसार की नीति अपनाई जहां पर उद्योग कम थे।
मैंने फाइनल ड्राफ्ट बनने के बाद भी उद्योगपतियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस नीति में एनपीए नहीं होगा।
जब उद्योग की बात आती है तो रोजगार के उद्देश्य से इसकी मांग होती है लेकिन कई बार स्थानीय स्तर पर विरोध होता है।
हमने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार हो तो आपको पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने बताता कि कोरोना काल के दौरान ऐसे स्थल के लोगों से बात हुई जहाँ काफी संख्या में श्रमिकों को गोआ से वापस लाया गया था। हमने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उद्योग के कार्य हो सकें। हमने ऑरेंज एरिया चिन्हांकित किये। चैम्बर के अधिकारियों से बस्तर में बैठक ली। उन्हें बताया कि जब आप उद्योग लगाएं तो स्थानीय स्तर पर सर्वे कर लोगों का कौशल उन्नयन करें, फिर लोग उद्योग प्रोत्साहित करेंगे क्योंकि अब उनके लिए आपके पास रोजगार की संभावना है।
मिलर्स के लिए किए गए कार्यों को भी उन्होंने चिन्हांकित किया। मिलिंग के चार्ज को बढ़ा दिया गया। संग्रहण केंद्रों में नाममात्र का धान रह गया है।
हमने ग्रामीण क्षेत्रों में गौठान को भी ग्रामीण उद्योग के रूप में बदला है और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में इसे विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
आप अपने कम्पोनेन्ट यहाँ बनवा सकते हैं। आपके उद्योगों के लिए इन रूरल पार्क से काफी मदद मिल सकती है।
आप लोग विजनरी हैं सरकार की पूरी सहायता आपके साथ हैं। आप आगे बढ़े, प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्य शानदार रूप से उन्नत होगा।
श्री नितिन गडकरी से हुई अपनी चर्चा का भी उल्लेख उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा परिदृश्य में काफी संभावना है।
हमने कहा कि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलने पर इस उद्योग के लिए बड़ा काम हो सकता है।
किसान उन्मुख नीतियों का लाभ बाजार को मिला है और शहरी अर्थव्यवस्था भी इससे लाभान्वित हुई है।
कोर सेक्टर और इससे बाहर हम सबको अवसर देंगे। हमारे उद्योगपति ही हमारे उद्योग के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
भिलाई / शौर्यपथ / नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली के जनप्रतिनिधि चालू वित्तीय वर्ष में पार्षद निधि का उपयोग कर सकेंगे। राज्य सरकार का पत्र मिलते ही निगम ने 40 वार्डों के पार्षदों से विकास कार्य कराने प्रस्ताव मांगा हैं। खास बात यह है कि पार्षद निधि से होने वाले कार्य निर्धारित है।
नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने सभी पार्षदों के लिए सर्कुलर जारी किया है। जिसमें अपने वार्डों में कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्य का प्रस्ताव मांगा गया है। आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र में तेजी से विकास हो इसी उद्देश्य के साथ वे प्रस्ताव मांग रहे है। शासन के निर्देश मिलते ही वे टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कराऐंगे।
निधि की राशि बढ़ी
खास बात यह है कि पूर्व में विकास कार्य करने प्रत्येक पार्षद निधि 4 लाख रूपए और महापौर निधि 75 लाख रूपए था। वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्षद व महापौर निधि में ढेड़ गुना राशि की बढ़ोत्तरी की है।
पार्षदों द्वारा निधि से कराए जाने वाले कार्य
शासकीय शालाओं में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु फर्नीचर क्रय, पाईप लाईन विस्तार,नवीन सीमेंट काक्रीट मार्ग नाली सहित निर्माण,सार्वजनिक/सामुदायिक/सांस्कृतिक भवन का संधारण एवं भवन में नयी सुविधाओं कीव्यवस्था।छ.ग. राज्य विद्युत मण्डल के माध्यम से विद्युत खम्भा एवं विद्युत लाईन विस्तार तथा विद्युत,खम्भे एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य,वार्ड में उपयुक्त स्थान मिलने पर स्कूली बच्चों एवं नागरिकों के लिए बस स्टाप का निर्माण।
इसी प्रकार जिम का संचालन एवं संधारण स्थानीय युवकों के समिति के माध्यम से जिम सामग्री क्रय, शासकीय स्कूल एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के उद्यान एवं सार्वजनिक उद्यानों में ख्ेाल-कुद हेतु फिसलपट्टटी, बेंच कुर्सी क्रय करने हेतु, मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य,छोटे उद्यानों का निर्माण, मूत्रालय का निर्माण कराया जायेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विगत 4 अप्रैल से लगातार भीषण गर्मी में अपने जायज मांगो को लेकर धरने में बैठे है पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के असंवेदनशील भूपेश सरकार के कान में जू तक नही रेंग रहा भारतीय जनता पार्टी परिवार की तरफ से मनरेगा कर्मचारी संघ के भाइयों बहनों के समर्थन में जिला के महामंत्री नटवर ताम्रकार जी जिला के मंत्री दिनेश देवांगन जी चंडी शीतला मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्रकार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू युवा मोर्चा दक्षिण पाटन मंडल के अध्यक्ष नारद साहू द्वारा धरना स्थल में जाकर कर्मचारियों व अधिकारियों और रोजगार सहायकों के आंदोलन का समर्थन कर आश्वस्त किया कि उनके इस आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है .
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
