September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. वाय. के. शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय दुर्ग का एस.एन.सी.यू. आधुनिक उपकरण से लैस है। आधुनिक बेबी वॉर्मर एवं सी पैप की सुविधा उपलब्ध है। एस.एन.सी.यू. की जिम्मेदारी वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश मल्होत्रा, डॉ. हेमन्त साहू, डॉ. सीमा जैन, डॉ मनीषा ठाकुर, डॉ. क्षीतिज ठाकुर, डॉ. मनीष यादव एवं प्रशिक्षित स्टाफ नर्स की टीम द्वारा मॉनिटरिंग किया जाता है।
    जिला चिकित्सालय के नियोनेटल आ.ई.सी.यू. में समय से पूर्व जन्मे बच्चे एवं सामान्य से कम वजन वाले बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। जिले में इस तरह के चार नवजात बच्चों (टिंकी-डांडेसरा, भारती-टंकी मरोदा, कल्याणी-घुघुवा, दिनेश्वरी- रसमड़ा) जिनका वजन 1.1 किलो ग्राम से 1.14 किलो ग्राम के बीच था ये सभी गंभीर स्थिति में थे, जिन्हे 1 माह एस.एन.सी.यू. में रख कर उनकी निगरानी कर सामान्य स्थिति में लाया गया, और उन्हें अस्पताल से कल 18 अप्रैल को छुट्टी दी गई। वर्तमान में अभी एसएनसीयू तीन बच्चों का उपचार चल रहा है।
    इन बच्चों के जीवनदान देने का श्रेय नर्सिंग स्टॉफ एवं एस.एन.सी.यू के समस्त चिकित्सकों का है, जिनके द्वारा दिन-रात, देख-भाल में संभव हो पाया।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    लोकल ट्रेनों की कमी ने रायपुर से दुर्ग और भिलाई के बीच दैनिक यात्रियों को हलाकान कर डाला है। नवरात्रि के बाद से इस रूट पर चलने वाली दो जोड़ी मेमू लोकल ट्रेनों का परिचालन महिने के आखिर तक बंद रहने से ऐसे हालात बने हैं। नौकरी पेशा वर्ग से लेकर आम यात्रियों को बस का सफर महंगा पड़ रहा है।
    चैत्र नवरात्रि का पर्व खत्म होने के साथ ही रायपुर से डोंगरगढ़ के बीच चलने वाली दो जोड़ी मेमू लोकल ट्रेन का परिचालन स्थगित किया गया है। इसके साथ ही दैनिक रेल यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। पहले से कोरोना काल के चलते मेमू लोकल ट्रेनों का परिचालन आधा अधूरा हो रहा था।
    ऐसे में दो जोड़ी लोकल ट्रेनों का परिचालन अचानक 20 दिन के लिए बंद कर दिए जाने से न केवल कामकाजी बल्कि भिलाई -दुर्ग से रायपुर के बीच सफर करने वाले स्थानीय यात्री बेहद हलाकान है।
    दरअसल दुर्ग-भिलाई से रायपुर के बीच काफी संख्या में लोगों का व्यापारिक, शैक्षणिक और नौकरी के सिलसिले में आना जाना होता है। ऐसे लोगों के लिए लोकल ट्रेन का सफर आर्थिक के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी अनुकूल रहता है।
    लेकिन जब से दो जोड़ी लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है तब से अनेक लोग सड़क मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं। ऐसा सीमित संख्या में चल रही लोकल ट्रेनों की टाइमिंग अनुकूल नहीं रहने से हो रहा है। इस चक्कर में बस का सफर लोगों को महंगा पड़ रहा है।
    गौरतलब रहे कि रेलवे प्रशासन ने 10 अप्रैल से सुबह 8.30 और शाम 5.30 बजे रायपुर से भिलाई-दुर्ग होकर डोंगरगढ़ और सुबह 5.50 व पूर्वाह्न 11.40 बजे डोंगरगढ़ से रायपुर जाने वाली मेमू लोकल का परिचालन 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
    इस वजह से सुबह और शाम रायपुर से भिलाई-दुर्ग के बीच वाले स्टेशन का सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते भिलाई-3, चरोदा, पावरहाउस और कुम्हारी के लोगों को रायपुर व दुर्ग जाकर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को पकडऩे का लिंक भी नहीं मिल पा रहा है।
    दोपहर के वक्त एक भी लोकल ट्रेन नहीं
    रायपुर से दुर्ग भिलाई के लिए फिलहाल चार-चार लोकल ट्रेनों की सुविधा मिल रही है। लोकल ट्रेनों की यह संख्या यात्रियों के मुकाबले काफी कम है। वहीं दोपहर में रायपुर और दुर्ग से एक भी लोकल ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुबह के वक्त रायपुर से दुर्ग के लिए 7.30 बजे मेमू लोकल सहित 9.20 को केंवटी डोकोमो और शाम को 4.30 बजे जेडी व 6.25 बजे मेमू चल रही है। वहीं दुर्ग से रायपुर के लिए सुबह 8 बजे जेडी फिर 8.15 बजे डोकोमो और 9.15 बजे तथा शाम 5 बजे मेमू लोकल ट्रेन का परिचालन हो रहा है। शाम को दुर्ग से रायपुर के लिए एकमात्र लोकल ट्रेन होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि दोपहर में रायपुर से भिलाई . दुर्ग के बीच एक भी लोकल ट्रेन नहीं होने से लोगों को मजबूरी में बस का सफर करना पड़ रहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र में अवैध कब्ज़ाधारियों की रफ़्तार जिस तरह से लगातार विकराल रूप ले रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि अआने वाले समय में शहर में अवैध कब्ज़ा एक बड़े व्यापार के रूप में शामिल हो जायेगा . इन अवैध कब्जों पर निगम के अधिकारी तो मौन रहते है साथ ही साथ शहर में निगम की सरकार जिन विधायक के मंशा के अनुसार संचालित हो रही है वो विधायक भी मौन रह कर इस तरह के कृत्य पर मौन सहमती देते नजर आ रहे है .
    दुर्ग शहर जितनी बदहाली की स्थिति में आज है उतनी बदहाल पूर्व में कभी नहीं हुई थी . दुर्ग निगम क्षेत्र में अधिकतर कार्य केंद्र की योजनाओं के ही संचालित हो रहे है चाहे वो वित्त आयोग की राशि हो , चाहे अमृत मिशन से उद्यान , जल संसाधन , चाहे वो प्रधानमंत्री आवास योजना हो , स्वक्षता मिशन का कार्य हो अधिकतर कार्य केंद्र की योजनाओं के ही संचालित हो रहे है . वही अगर विकास की बात की जाये तो शहर का विकास नहीं नजर नहीं आ रहा है . आज शहर की स्थिति धुल , गड्ढो , अव्यवस्थित मार्ग , अवैध कब्ज़ा , बेतरतीब बाज़ार से पटा हुआ है . ऐसा नहीं है कि निगम प्रशासन इन अवैध कब्जों / अव्यवस्थित बाज़ार के बारे में नहीं जानता है . सारी जानकारी और नोटिस का खेल खेलने में सम्बंधित विभाग माहिर हो गया है .
    बिना अनुमति संचालित घर संसार सेल को किसका आशीर्वाद प्राप्त
    ऐसा ही एक मामला फरिस्ता काम्प्लेक्स स्थित घर संसार सेल का है . घर संसार सेल पहले शीला होटल के भूतल और प्रथम तल पर संचालित था किन्तु अव्यवस्थाओ और अमानको के कारण भीषण आग के चपेट में आने के बाद होटल शीला तो बर्बाद हो गया किन्तु कही ना कही जिम्मेदार संस्था घर संसार सेल के संचालको द्वारा फरिस्ता काम्प्लेक्स पर फिर से व्यापार संचालित करना शुरू कर दिया . भ्रष्टाचार का आलम देखिये कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी घर संसार सेल के संचालको ने नियमो का पालन ना करते हुए एक बार फिर व्यापार शुरू कर कर दिया वही वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम द्वारा अभी तक व्यापार करने की अनुमति नहीं डी गयी किन्तु निगम के अधिकारी ऐसे संस्थान पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं कर पा रहे है या नहीं करना चाहते . क्या सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की इस अवैधानिक रूप से संचालित घर संसार सेल से कोई बड़ी रकम प्राप्त होती है या किसी बड़े रसूखदार के रसूख के आगे मजबूर है . कारण जो भी हो निगम के भवन शाखा , लाइसेंस विभाग और अतिक्रमण विभाग के पास अधिकार होने के बावजूद भी घर संसार सेल पर किसी तरह की कार्यवाही का ना होना किसी बड़े भष्र्टाचार की ओर इशारा कर रहा है .
    बता दे कि इस अवैधानिक रूप से संचालित घर संसार सेल का उदघाटन शहर के विधायक अरुण वोरा द्वारा किया गया है . क्या जनप्रतिनिधि और दजऱ्ा प्राप्त राज्य मंत्री के द्वारा अवैधानिक रूप से संचालित संस्था का उद्घाटन करने के कारण ही निगम प्रशासन कार्यवाही से पीछे हट रहा है या कोई अन्य कारण है ...

    भिलाई / शौर्यपथ /

    ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के समस्त वरिष्ठ जनों के सहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में महाभोग प्रसाद का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज का पूजा मंदिर पुजारी अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा विधि विधान से किया गया एवं भंडारा का आयोजन किया गया। अवसर पर आयोजित पूजा अर्चना में हैव्वी ट्रांस्पोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह उर्फ छोटू भैय्या,प्रभुनाथ बैठा, सूखचैन सिंह सुक्खा, बलजिंदर सिंह, पंकज सेठी, सुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, इन्द्रजीत सिंह सैनी, सुमित कुमार, अरूण कुमार,जयंतीबाई सेठ, राजू भसीन सहित बड़ी संख्या में ट्रांस्पोर्टर उपस्थित थे।

    ज्ञातव्य हो कि यहां हनुमान जयंती के अवसर पर पिछले 2001 से पूजा अर्चना और भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन प्रसाद ग्रहण करते है। इस वर्ष भी हनुमान जयंती के अवसर पर भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किए और श्री हनुमान जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किए।
    इस अवसर पर सभी ट्रांस्पोर्टरों ने विशेष रूप से तन,मन और धन से सहयोग दिया। अंत में आभार प्रकट प्रभुनाथ बैठा ने करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों के माध्यम से ट्रांस्पोर्ट नगर में एक नई संस्कार पैदा करें ताकि हम सभी लोग प्रेम व सद्भावना के साथ सुख,दुख का सहभागी बने।

    रिसाली / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में सड़क किनारे और इलेक्ट्रीक पोल पर लगे फ्लैक्स को देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फ्लैक्स लगाने वाले को दो दिन की मोहलत दी है। फ्लैक्स होर्डिंग्स को नहीं निकालने पर जब्त करने की कार्यवाही की जावेगी।

    नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रचार प्रसार करने वाली एजेंसी का पता लगाए और उन्हे नियमों का पालन करने का आदेश दे। आयुक्त ने कहा कि प्रचार प्रसार का कार्य करने वाली एजेंसी शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहे है। मन मर्जी से अस्थाई व लोहे का स्ट्रक्चर तैयार कर फ्लैक्स लगा रहे है। वे किसी वरह का अनुमति भी नहीं लेते। आयुक्त ने दो दिन की मोहलत देते हुए सभी फ्लैक्स को स्वत: हटाने निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि अगर कोई एजेंसी लापरवाही बरतता है तो निगम के कर्मचारी फ्लैक्स व होर्डिंग्स की जब्ती बनाए। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, नितिश साहू, अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, संजय वर्मा, गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।
    छोटे बड़े कार्य की करे मॉनिटरिंग

    आयुक्त ने सभी उपअभियंता को निर्देश दिए है कि वे छोटे बड़े प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता मौके पर जा कर करे। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने से पहले वे विजिट करे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर मौके पर ही खड़े होकर उसे ठीक कराए। कार्य शुरू नहीं होने अथवा विलंब होने पर निर्माणकर्ता एजेंसी को अनिवार्य नोटिस दे। नोटिस का उल्लेख फाइल पर अवश्य करे।
    सर्वे पर दे ध्यान

    आयुक्त ने अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वे में गंभीरता लाने कहा। किसी भी वार्ड में छुटे हुए हितग्राहियों व उनके परिवार के सद्स्यों का नाम सूची में जोडऩे कहा। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पट्टाधारी से सहायक राजस्व अधिकारी लगातार संपर्क करे। उन्हें मालिकाना हक दिलाने के लिए रजिस्ट्री कराने प्रेरित करे। जो हितग्राही रजीस्ट्री कराने सहमती दे चुके है उनकी सूची अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय भेजे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हिन्दू युवा मंच द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा व महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार,महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से व अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व में स्वागत समिति के प्रमुख दिनेश मिश्रा व संचालक राहुल जैन द्वारा सकल हिन्दू समाज के 55 से अधिक जाति प्रमुख एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को संगठन के मार्गदर्शक मण्डल में शामिल जिला योजना समिति के सदस्य व अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले दुर्ग नगर निगम के दबंग पार्षद अरुण सिंह द्वारा साफा पहनाकर , अध्यक्ष श्रीकुमार नायर द्वारा तलवार भेंट कर, संगठन महामंत्री राजेश शर्मा द्वारा श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया ।

    जहाँ हिन्दू समाज के विभिन्न जाति प्रमुख साहू समाज, कुर्मी समाज , गोंडवाना समाज , मानिकपुरी समाज , यादव समाज सतनामी समाज , वैष्णव समाज, क्षत्रिय समाज समेत कई समाज प्रमुखों की उपस्थिति शोभनीय रही। वही शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति नृत्य, कर्मा नृत्य, राऊत नाचा, पंथी नृत्य , जस गीत सेवा समिति इत्यादि। साथ ही शोभायात्रा में 6 नगर निगम क्षेत्र , 6 विधानसभा क्षेत्र से हिन्दू युवा मंच के हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए, जो श्रीराम के जयकारे लगाते हुये शोभायात्रा में शामिल हुए, शोभायात्रा शहीद चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुराना बस स्टैंड पहुँची, शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, शोभायात्रा में शामिल ब्रम्हाकुमारी द्वारा जीवित झांकी कर्मा नृत्य पंथी नृत्य आदि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा आयोजन के दौरान महाआरती में प्रदेश भर से आये बड़ी संख्या में सनातनी बंधु शामिल हुए, महाआरती के दौरान संचालन ऋतुराज सोनी के द्वारा छत्तीसगढ़ी में किया.

    जिसमे महाआरती में आये समस्त सनातनी बंधुओं का स्वागत किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथिअरुण सिंह एवं संगठन अध्यक्ष श्री कुमार नायर द्वारा श्री हनुमान जी की आरती की गई, कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा देवांगन, राकेश तिवारी, ऋषि चौहान, शिवम सिंह, हितेंद्र राजपूत, अर्पित बरनवाल, जय देवांगन, दीपक राजपूत, अरुण अग्रवाल, प्रशांत यदु, रवि देशमुख, गपाल यादव, आकाश स्वर्णकार, प्रिंस तिवारी, रोशन स्वर्णकार, कपिल साहू, राजकुमार चेलक एवं अन्य कार्यकर्ता गण ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन शहर ईकाई द्वारा आयोजित कोरोना वारियर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डां रश्मि भूरे ने कहा आज यह देखकर बडा शुकून मिलता हैं, कि अब हर चेहरा मास्क फ्री हो गया है। उन्होने आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षको द्वारा कोरोना संक्रमण काल में किए गए कार्य की सराहना की और कहा कि कोरोना वारियरो ने स्वार्थ से उठकर पूरे जज्बा के साथ काम किया। उन्होने कहा कि आज चेहरे से मास्क हटना हम सबकी बडी जीत है।आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि जिस तरह से नगर निगम कोरोना संक्रमण के दौर में जिला प्रसासन, निगम अमला व स्वास्थ्य विभाग टीम आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के जरिए डोर टू डोर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। उन्होने कहा

    कोरोना वारियर सम्मान समारोह कार्यक्रम शहर के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया था।

    इस दौरान मुख्य अतिथि डां रश्मि भूरे, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन और नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी थे। जिनका संघ द्वारा मोमेन्टो, श्रीफल व साल देकर सम्मान किया गया। एसोसिएशन ने कार्यक्रम के पहले सरस्वती वंदना के जरिए मुख्य अतिथियों के हाथो दीप प्रज्जवलित किया। जिसके बाद कोरोना संक्रमणकाल में जान गांव चुके लोगों को श्रध्दांजलि अर्पित की। जिला पंचायत सीईओ ने अपने उद्बोधन में कहा कि, संक्रमण काल के दौर में जहां लोग घरों में कैद हो गए थे। इस बीच घर में होम आइसोलेशन के जरिए लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखना सराहनीय कार्य था। उन्होने इसके लिए आइसोलेशन प्रभारी डां रश्मि भूरे का अभार जताया।

    आयुक्त मंडावी ने कहा कि संक्रमण का ऐसा भी दौर था कि लोग कचरा देने से भी परहेज करने लगे थे। इस बीच संक्रमण की रोकथाम कर पाना काफी मुश्किल था। उन्होने कहा कि संक्रमण काल में शिक्षको ने भी बच्चों के शिक्षागुणवत्ता को लेकर आनलाइन पढाई कर अपनी महती योगदान दी हैं, जो सराहनीय है। निश्चित तौर पर ऐसे कोरोना वारियर्स सम्मान के पात्र है। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघन साहु ने भी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल वैष्णव ने सभी अतिथियों का अभार व्यक्त किया। इस दौरान संघ द्वारा मोमेन्टो व श्रीफल और साल देकर सम्मान किया। संघ के कमल वैष्णव, नारायण दास जोशी, ओम प्रकाश पांडे, राहुल झा, अभिषेक चंदन, शत्रुघन साहू, तिलक साहू, रविन्द्र विश्वकर्मा, निजाम, कामता साहू, वहाब खान, प्रदीप देशमुख, मधु वर्मा, नीलू थापा, गीता गुप्ता, संजय चंद्राकर सहित अन्य शिक्षको का कार्य संक्रमण काल में सराहनीय रहा।
    स्वच्छता दीदियों की आंखे हुए नम,एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, लेखा अधिकारी आरके बोरकर,अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर, सफाई दरोगा राजू सिंह,परमेश्वर व पत्रकारगण और समाज सेवियों का सम्मान किया। इस दौरान नगरनिगम में संक्रमण के दौर में कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छता दीदियों का भी सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता कार्य करने वाले कर्मचारियों की इस भावुक क्षण में आंखे नम हो गई थी। उन्होने इस कार्यक्रम के लिए शिक्षक संघ को बधाई दी। इस दौरान बडी संख्या में समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया।

    होम आइसोलेशन कार्य की सराहना

    डीएमसी सुरेन्द्र पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि, जब लोग संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। उस दौर में अपनो से ही दूरियां बनाना मजबूरी हो गया था। इस बीच होम आइसोलेशन के जरिए प्रशासन द्वारा जिस तरह से मरीजों का ख्याल रखा गया। वह काफी सराहनीय कार्य रहा। उन्होने कहा कि ऐसे दौर में प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन के जरिए ध्यान रखना गया, जिससे मानसिक शांति मिलती थी। बीआरसी गोविंद साहू ने कहा कि संक्रमण के दौर में शिक्षको ने खुद होकर आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के लिए आर्थिक रूम से जुडना काफी सराहनीय कार्य था। उन्होने बताया कि दुर्ग ब्लाक के शिक्षको ऐसे दौर में काफी सहयोग मिला।


    दुर्ग / शौर्यपथ /

    पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने दुर्ग एवं पाटन ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का दौरा किया। यहां विभिन्न भूमिपूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक आयोजनों में भी हिस्सा लिया। अपने जीपीडीपी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले गांव जेवरा में भी पीएचई मंत्री पहुंचे। वहां उन्होंने 1 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

    अपने संबोधन में पीएचई मंत्री ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि ग्राम जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की नरवा,गरवा, घुरवा और बाड़ी जैसी ग्रामीण विकास की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस आर्थिक विकास की नींव तैयार हुई है। हम लगातार लोगों से मिल रहे हैं उनकी समस्याएं जान रहे हैं और विकास कार्यों से संबंधित उनसे फीडबैक ले रहे हैं और इसके पश्चात तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से सब को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। भाटापारा में भक्त माता कर्मा जयंती के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भक्त माता कर्मा साहू समाज न केवल साहू समाज के लिए आदर्श है अपितु पूरे प्रदेश की आदर्श है। छत्तीसगढ़ शासन ने भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती समारोह के आयोजन किए जा रहे हैं। यह देख कर बहुत अच्छा लगता है सामाजिक संगठनों के माध्यम से ही जन जागरूकता हासिल करने के अपने लक्ष्य में शासन को विशेष रूप से मदद मिलती है ।
    भिलाई-चरौदा में पीएचई मंत्री ने आंध्र कलिंगा समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सामाजिक एकजुटता के माध्यम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आप लोग जन जागरूकता के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।सामाजिक संगठनों की मजबूती से ही देश मजबूत होता है। समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आपका समाज बहुत प्रखर समाज है और सामाजिक उद्देश्यों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है। आप लोगों से मेरा नियमित संपर्क रहा है और आप लोगों की सामाजिक सहभागिता मुझे बहुत अच्छी लगती है।

    गंज मंडी में होगी सभा, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग शहर में बेहतरीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से शासन ने बड़े कार्य आरंभ किये हैं, इनमें से चुनिंदा कार्य पूरे हो चुके हैं। जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों होगा। इन कार्यों का लोकार्पण समारोह गंज मंडी में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी श्री बद्रीनारायण मीणा ने आज गंज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार, दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी, एसडीएम श्री विनय पोयाम, ईईपीडब्ल्यूडी श्री अशोक श्रीवास एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    32000 घरों को मिले कनेक्शन- नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से सबसे अहम कार्य अमृत मिशन का लोकार्पण है। 140 करोड़ रुपए की लागत से हुए इस कार्य के लोकार्पण से 32 हजार नल कनेक्शन के माध्यम से नागरिकों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल पाएगा। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी शामिल है।

    प्रयास आवासीय विद्यालय का बड़ा सेटअप, राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा दी जाएगी कोचिंग- सत्रह करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था शिक्षण सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं को कोचिंग भी देगी। यहां नवमीं से बारहवीं तक पांच सौ छात्र-छात्राओं की रहवासी सुविधा उपलब्ध है।

    हाइटेक सर्जिकल यूनिट और हमर लैब का भी होगा लोकार्पण- इसी के साथ ही जिला अस्पताल में सात करोड़ रुपए की लागत से बना सर्जिकल यूनिट भी आरंभ होगा। इसमें दस बेड आईसीयू के होंगे। हाईटेक सर्जिकल यूनिट के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं के अपग्रेडेशन की दिशा में बड़ा काम हुआ है। इसके साथ ही हमर लैब भी 50 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां 114 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

    ट्रांजिट हास्टल की मिल सकेगी सुविधा- दस करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भी तैयार किया गया है। यहां 54 यूनिट में लोगों के रहने की सुविधा है जिसमें बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और गैलरी हर यूनिट में रखे गये हैं। यहां छह स्टाफ क्वाटर भी रखा गया है। बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए यह सुविधा रखी गई है ताकि आवास आवंटित होने तक यहाँ रहा जा सके।

    वर्किंग वूमन के लिए भी रहवासी सुविधा- कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए वर्किंग वूमन हास्टल भी तैयार किया गया है। तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बने इस हास्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी।

    जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को मिलेगा नया भवन- सवा चार करोड़ रुपए की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नये भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। यह भवन जी प्लस 2 माडल पर तैयार किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र संचालित होगा। ऊपर के दो फ्लोर में अन्य विभागीय दफ्तरों का संचालन होगा।
    स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट- स्मृति नगर में 50 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट बनाया गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे। कोर्ट के आरंभ होने से टेनिस के शौकीन खिलाडिय़ों के लिए बड़ी सुविधा होगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision