
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/ शौर्यपथ/
दुर्ग नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार दिनों दिन अपने विकराल रूप में तेजी से पैर पसार रहा है कहने को तो दुर्ग निगम आयुक्त के पद में प्रशासन ने संयुक्त कलेक्टर के अधिकारियों की नियुक्ति कर सुशासन की बात सोची थी किंतु अधिकारी भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के विश्वास के और जानकारी के दम पर ही प्रशासन को सुचारू से चलाता है किंतु दुर्ग के बाजार विभाग में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वर्तमान आयुक्त हरेश मंडावी ने जिस दुकान संचालक पर समय पर भुगतान ना करने के एवज में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया था उसी दुकानदार को बाजार विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से दुकान संचालित करने के लिए जगह का आवंटन कर दिया गया है । जिस दुकानदार पर कार्यवाही होनी चाहिए जिसकी जानकारी बाजार प्रभारी को भी थी ऐसे ही संचालक को फिर से जगह आवंटित कर दिया गया।
मामला है राजेन्द्र पार्क स्थिति निगम के जगह का जहां पर तात्कालिक संचालक इमरान के द्वारा पिछले साल निगम के राजस्व का भुगतान न करने पर निगमायुक्त मंडावी के द्वारा कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था उसी संचालक ने अपने नौकरों के नाम पर फिर से आवेदन कर जगह पर अपना कब्जा कर दुकान संचालित कर लिया और यह सब बाजार अधिकारी थान सिंह यादव के नजरों के सामने घटित होता रहा ।
आज नगर पालिक निगम दुर्ग राजस्व के मामले में खस्ताहाल स्थिति में है ऐसे में संचालक इमरान द्वारा भुगतान न करने के बावजूद संचालक इमरान के दुकान में नौकरी कर रहे लोगों के नाम पर फिर से उसी स्थान को आवंटित कर संचालन के लिए दे दिया गया कहने का अर्थ यह है कि सिर्फ नाम ही परिवर्तन हुआ किंतु संचालन उसी संचालक द्वारा निगम के पैसे को गबन कर पुन: किया जा रहा है ।
आयुक्त मंडावी एवम् बाजार विभाग के नोडल अधिकारी को अंधेरे में रख कर इस तरह पद का लाभ उठाकर अवैधानिक कार्य कर रहे बाजार अधिकारी थान सिंह यादव पर निगम प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा ।
बता दे कि इसी अधिकारी थान सिंह यादव पर पार्किंग घोटाले में अनियमितता का आरोप लगा है और राजस्व भरपाई का आदेश भी पारित हुआ है जिसे अधिकारी द्वारा जमा नहीं किया गया ।
भिलाई / शौर्यपथ /
महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों को विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सौगात मिली। सेक्टर 6 जैन भवन के सामने वाले रोड पर पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। आसपास क्षेत्र काफी साफ और सुंदर लगेगा। साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ भी नहीं होगा।
इसके लिए स्वीकृति मिलने के बाद 14 अप्रैल को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर भिलाई नीरज पाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भूमिपूजन किया।
विधि विधान से आयोजित इस कार्यक्रम में एकांश बंछोर ने बताया कि सेक्टर 6 जैन भवन के सामने पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। विधायक निधि के माध्यम से पेवर ब्लॉक लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश जैन जैन मिलन अध्यक्ष, प्रभात जैन प्रबंधक जैन ट्रस्ट, कमल जैन. उपाध्याक्ष जैन मिलान, राजेश जैन, ज्ञानचंद जैन, भागचंद जैन, पूर्व पार्षद, निर्मल कोचर मंत्री जैन ट्रस्ट, अमित अजमेरा, अमित जैन क्लासेज, प्रदीप बाकलीवाल मीडिया प्रभारी, संजय चतुर मंत्री जैन मिलन, ज्ञानचंद जैन व्यापारी संघ अधक्ष, जिनेन्द्र जैन, मुकेश बाकलीवाल, उपमंत्री जैन मिलन, अनुपम जैन, राजेश जैन विनोद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जैन भवन के सामने लगेगा पेवर ब्लॉक, एकांश बंछोर ने किया भूमिपूजन
भिलाई / शौर्यपथ / महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों को विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सौगात मिली। सेक्टर 6 जैन भवन के सामने वाले रोड पर पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। आसपास क्षेत्र काफी साफ और सुंदर लगेगा। साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ भी नहीं होगा।
इसके लिए स्वीकृति मिलने के बाद 14 अप्रैल को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर भिलाई नीरज पाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भूमिपूजन किया।
विधि विधान से आयोजित इस कार्यक्रम में एकांश बंछोर ने बताया कि सेक्टर 6 जैन भवन के सामने पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। विधायक निधि के माध्यम से पेवर ब्लॉक लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश जैन जैन मिलन अध्यक्ष, प्रभात जैन प्रबंधक जैन ट्रस्ट, कमल जैन. उपाध्याक्ष जैन मिलान, राजेश जैन, ज्ञानचंद जैन, भागचंद जैन, पूर्व पार्षद, निर्मल कोचर मंत्री जैन ट्रस्ट, अमित अजमेरा, अमित जैन क्लासेज, प्रदीप बाकलीवाल मीडिया प्रभारी, संजय चतुर मंत्री जैन मिलन, ज्ञानचंद जैन व्यापारी संघ अधक्ष, जिनेन्द्र जैन, मुकेश बाकलीवाल, उपमंत्री जैन मिलन, अनुपम जैन, राजेश जैन विनोद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भिलाई / शौर्यपथ / वृक्ष के महत्व से हर कोई वाकिफ है। तपती धूप में छांव के साथ ही आक्सीजन प्रदान कर वातावरण को संतुलित और शुद्ध रखता है। मृदा कटाव को कम करता है आकर्षण के साथ ही सालों साल तक हमें अपने गुणों का बोध कराता है। पिछले वर्ष एवं 2 वर्ष पूर्व जब कोरोना वायरस के संक्रमण का दौर था और ऑक्सीजन की समस्या थी, तब भिलाई निगम वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगा रहा था। पिछले वर्ष सड़क के किनारे लगाए गए पौधे इतने बड़े हो गए हैं कि अब राहगीरों को छांव देने लगे है, सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदार अब इसके छांव तले अपनी दुकान लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं। जी ई रोड के किनारे नारियल पानी एवं जूस विक्रय करने वाले दुकान संचालक विक्की देवांगन ने कहा कि भिलाई निगम ने पथ वृक्षारोपण के तहत जो पेड़ लगाए थे उनमें से एक पेड़ मेरे दुकान के बिल्कुल ही पास है यह इतना बड़ा हो गया है कि हम सभी को छांव दे रहा है। निगम के उद्यान विभाग द्वारा कई सारे लगाये गये पौधे इतने बड़े हो गए हैं कि वृक्ष में तब्दील हो गए हैं। कई पौधे तो 25 फीट तक के हो गए हैं। पौधों को सबसे अधिक पानी की आवश्यकता गर्मी के दिनों में होती है, पूरे ग्रीष्म के महीने में निगम ने सिंचाई की बेहतर व्यवस्था की और पौधों को जीवन प्रदान करते रहे। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर सड़क किनारे लगाए गए पौधों की देखभाल गर्मी के दिनों में खास तौर पर की जा रही है। वही निगम प्रशासक के तौर पर रहते कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशन पर शहर में हरियाली लाने वृक्षारोपण का कार्य किया गया था।
रिसाली / शौर्यपथ / मरोदा कैंप वार्ड 14 लंगूर मैदान के निकट 160 मीटर नाली निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 4 लाख खर्च किया जाएगा। शुक्रवार को महापौर शशि अशोक सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र साहू व सभापति केशव बंछोर ने भूमिपूजन किया। वार्ड 14 के घनी आबादी वाले क्षेत्र में कच्चा नाली होने की वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी ठहर जा रहा है। बदबू और मच्छर से आस पास के नागरीक परेशान हो रहे है। वार्ड पार्षद सरिता देवांगन के प्रयास से नाली बनाने का कार्य स्वीकृत हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम मे एमआईसी सद्स्य विलास राव बोरकर, ईश्वरी साहू, छाया पार्षद सोमनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
सड़क में नहीं बहेगा पानी
आधा कच्चा व पक्का नाली होने की वजह से नाली का गंदा पानी आधे बीच में जमा हो रहा था। उपअभियंता डिगेश्वरी ने बताया कि इस कार्य में पुराने बने नाली को तोड़कर एक लेबल देकर नाली निर्माण करने से समस्या खत्म जो जाएगी। साथ ही सड़क में पानी भरने की शिकायत नहीं होगी।
वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव क्षेत्र, गोकुल नगर महेष कॉलोनी, एवं वार्ड 35 के लोग होंगे लाभान्वित
दुर्ग / शौर्यपथ / अमृत मिशन फेज 1 योजना का कार्य पूर्णत:, की ओर है जिससे शहर की पूरी आबादी की पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा । गुरूवार को 11 एम एल डी की नई पानी टंकी को भरा गया था। विधायक अरूण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा अमृत मिशन योजना के तहत् पानी सप्लाई व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी के द्वारा लगातार हर रोज इस योजना के तहत् चल रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जा रही है जिसके तहत् अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पुलगांव पानी टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण कर पानी टेस्टिंग का कार्य कर पानी टंकी में पानी भरने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसके तहत् वार्ड क्रमांक-55 पुलगांव क्षेत्र, गोकुल नगर, महेश कॉलोनी ऋषभ नगर, वार्ड 35 के कुछ क्षेत्र के लोगो को पानी मिलने लगेगा। जिससे लगभग 10,000 लोग लाभान्वित होंगे । इस पानी टंकी के कनेक्शन के कार्य के बीच में पी0डब्लू0डी0 विभाग द्वारा जी0ई0 रोड सड़क चैड़ीकरण का कार्य करने के कारण काम बंद हो गया था जिसे निगम आयुक्त द्वारा पी0डब्लू0डी0 विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्रीष्म ऋतु में पानी की कोई समस्या ना हो इस बात को ध्यान में रखकर युद्ध स्तर पर कार्य को करवाकर पूर्ण कर लिया गया है एवम पानी की टंकी में पानी भरने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है ढ्ढ पुलगांव पानी टंकी की क्षमता 2000 किलो लीटर है इससे पुलगांव क्षेत्र एवम महेश कॉलोनी के लोगो को पानी की समस्या से निजात मिलेगी ।
दुर्ग / शौर्यपथ / राजीव नगर में बिजली कनेक्शन की बात को लेकर युवक की हत्या करने के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंगेली जिले में अपने मामा ससुर के घऱ में छिपा था। पुलिस ने टीम भेजकर वहां उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपी बबलू सोनकर को गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई।
कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि 13 अप्रैल की रात राजीव नगर सिन्हा डेयरी के पास रहने वाले बबलू सोनकर (40 साल) और रोहित साहू पिता कमल साहू (35 साल) के बीच झगड़ा हुआ था। बबलू सोनकर ने जबरदस्ती रोहित के घर में लगे बिजली के मीटर से कनेक्शन कर लिया था। रोहित ने विरोध करते हुए बबलू से कहा कि बिना उससे पूछे उसके घर से बिजली का कनेक्शन क्यों किया। इस पर आरोपी बबलू भड़क गया। इससे पहले की कोई और कुछ समझ पाता बबलू ने रोहित को जान से खत्म कर दूंगा कहते हुए उसके पेट में चाकू से तीन चार वार किए। इससे रोहित खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब रोहित ने दम तोड़़ दिया था। वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
आरोपी को पकडऩे 5 टीमों का किया गया था गठन
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बबलू मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद टीआई भूषण एक्का के निर्देशन में पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। खोजबीन के दौरान उन्हें मुखबिर से पता चला, बबलू मुंगेली जिले में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है। इस पर पुलिस ने उसके सभी रिश्तेदारों का पता किया और मुंगेली टीम भेजकर उसे गिरफ्तार किया गया।
मेट्रो सिटी की तर्ज पर भिलाई में लगेंगे यूनीपोल, शहर की सुंदरता को ध्यान रखते हुए महापौर नीरज पाल ने लिया फैसला
भिलाई नगर / शौर्यपथ / भिलाई के पूरे शहर से अब बेतरतीब होर्डिंग हटने लगे हैं। नगर निगम भिलाई 3 दिन से होर्डिंग हटाने का कार्य कर रहा है। होर्डिंग के लिए नियुक्त एजेंसियों को कई बार नोटिस देकर होर्डिंग हटाने के लिए कहा गया था, परंतु दिखावा मात्र की कार्यवाही करने के कारण नगर निगम ने पूरे शहर से अवैध होर्डिंग को हटाने का फैसला लिया और कार्यवाही प्रारंभ की। शहर की सुंदरता के मद्देनजर अवैध होर्डिंग को हटाने का काम प्रत्येक जोन क्षेत्र में किया जा रहा है। निगम की जेसीबी होर्डिंग को हटाने का काम कर रही है। प्रारंभिक तौर पर नेशनल हाईवे से लगे हुए सर्विस रोड के समीप के होर्डिंग को हटाया जा रहा है। बेतरतीब तरीके से लगे होर्डिंग दिखने में भी भद्दे नजर आते थे, सिमिलर पैटर्न नहीं होने के कारण शहर की सुंदरता को भी प्रभावित कर रहा था। वहीं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर अब शहर में सिमिलर दिखने वाले यूनीपोल का कांसेप्ट लाया जाएगा। इसके लिए महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर की परिषद ने यूनीपोल लगाने के कार्य पर मुहर लगा दी थी। बहुत जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया एवं विभागीय प्रक्रिया जारी है। एक निश्चित साइज, ऊंचाई एवं ट्रैफिक आदि को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सिटी की तर्ज पर यूनीपोल लगाए जाएंगे। इसीलिए होर्डिंग हटाने का कार्य किया जा रहा है, यह यूनीपोल लगाने के पूर्व की प्रारंभिक प्रक्रिया है। विज्ञापन के लिए होर्डिंग आदि का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन आधुनिक युग में इसकी उपयोगिता कम होती जा रही है, बहुत से कारणों से होर्डिंग अब विज्ञापन के लिए लोकप्रिय नहीं रहा है। परंतु यूनीपोल के लग जाने से शहर की सुंदरता भी अच्छी रहेगी और ट्रैफिक क्लीयरेंस में भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। यूनीपोल लगने से शहर व्यवस्थित नजर आएगा। बता दे कि मेट्रो सिटी जैसे बड़े विकसित शहरों में यूनीपोल विज्ञापन के लिए उपयोग किए जा रहे हैं। मिनी इंडिया के नाम से प्रचलित भिलाई शहर में भी इन्हीं अवधारणा के साथ यूनीपोल लगाए जाएंगे। अब तक हटाए गए अवैध होर्डिंग की बात करें तो लगभग 150 से अधिक होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर होर्डिंग हटाने में सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, परमेश्वर चंद्राकर, मलखान सिंह सोरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर बेतरतीब होर्डिंग को हटाने कार्य किया है, आगे शहर के अंदरूनी इलाके पर लगे होर्डिंग को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रभावित ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में मुआवजे के लिये गोहार लगायेंगे
दुर्ग / शौर्यपथ / छग शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा अंडा से मिनीमाता चौक तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कुथरेल के आधा सैकड़ा ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने के लिये नोटिस थमाया गया है इनमें अधिकांश ऐसे ग्रामीण हैं जिन्हे छग शासन द्वारा आबादी पट्टे दिये गये हैं कुछ ऐसे भी प्रभावित हैं जिन्हे पट्टा नहीं मिला है लेकिन प्रचलित आबादी में कब्जा धारी हैं,
कुथरेल के सड़क चौड़ीकरण प्रभावित ग्रामीणों की बैठक हुई बैठक में ग्रामीणों का मार्ग दर्शन करने के लिये छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुुप्त, दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष ढालेश साहू और कन्हैया देवांगन उपस्थित थे, मंच के नेताओं ने ग्रामीणों को बताया कि लगानी भूमि के समान पट्टाधारी को भी भूमि के मुआवजा का कानूनी प्रावधान है
ग्रामीणों में इस बात के लिये आक्रोश है कि सड़क का सीमांकन किये बिना आधा सैकड़ा पट्टाधारी ग्रामीणों को अतिक्रमण कारी बताकर नोटिस थमा दिया गया है,
प्रभावित ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कलेक्टर जनदर्शन में पट्टे की भूमि का मुआवजा और ढांचे के लिये उचित प्रतिकर राशि देने की मांग को लेकर गोहार लगायेंगे, जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया गया है, बैठक में चुम्मन चंद्राकर, राजेंद्र देशमुख, बसंत साहू, अश्वनी देवांगन, विनोद जैन, पंचूराम साहू, संतोष विश्वकर्मा, दीपक, ओमप्रकाश यादव, हेमंत साहू, बाबूलाल साहू, देवनाथ देशमुख, बेनीराम चंद्राकर, अरूण देशमुख,कुलेश्वर, ओमप्रकाश साहू, प्रेमलाल साहू, बाबूलाल और शिवनारायण देशमुख उपस्थित थे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
