
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई निगम क्षेत्र में 42 हजार व्यक्तियों ने अब तक नहीं लगाया है सेकंड डोज
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन का टीका लगाना जरूरी है, इसीलिए भिलाई निगम क्षेत्र में सेकंड डोज नहीं लगाने वाले व्यक्तियों को फोन कर सेकंड डोज लगाने के लिए अपील किया जा रहा है ताकि संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। भिलाई निगम क्षेत्र के 42 हजार ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने सेकंड डोज का समय होने के बाद भी नहीं लगाया है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य बनाकर कार्य करने निगम अधिकारी कर्मचारियों को दिए है। इसी के तहत आज से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं सेकंड डोज नहीं लगाने वाले व्यक्तियों की जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली सूची से फोन करके उनके घर के पता की जानकारी ले रहे है, साथ ही जिन्होंने सेकंड डोज लगा लिया और कोविड सर्टीफिकेट मिलने में कोई परेशानी आ रही है तो उनका, नाम, मो. नं. टीका केन्द्र की जानकारी लेकर सर्टीफिकेट की समस्या का निराकरण कर रहे है।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं टीकाकरण के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने आज निगम के सभागार में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर सेकंड डोज नहीं लगाने वाले नागरिकों को फोन कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कोविड का दोनो टीका लगाकर स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है। कोविड का दूसरा टीका लगाने की अपील करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से मिली मोबाइल नंबर की सूची से हितग्राही को फोन कर उसके घर के पते की भी जानकारी ली जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि किस क्षेत्र के नागरिकों ने कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाया है उसके अनुसार टीकाकरण केन्द्र बनाने में सहुलियत होगी। इसके अलावा जिन लोगों ने कोविड का दूसरा टीका लगवा लिया है और उन्हें सर्टीफिकेट प्राप्त नहीं हो रहा है ऐसे लोगो से उनका नाम, मोबाइल नं. तिथि और टीकाकरण केन्द्र की जानकारी लेकर सर्टीफिकेट लेने में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / तहसील धमधा स्थित ग्राम बानबरद (अहिवारा) में तहसील कार्यालय के सामने स्थित शासकीय भूमि अतिक्रमण मामले में प्रशासन ने आज कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया। इस प्रकरण में अतिक्रामक असित सरकार को नायब तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में ग्राम बानबरद के पटवारी हल्का 29 में स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 586/1 का भाग रकबा 0.08 हेक्टेयर पर अतिक्रामक को अतिक्रमण हटाने के आदेश 7 नवंबर 2020 को दिये गये थे। इस संबंध में 27 अक्टूबर 2021 को फिर से नायब तहसीलदार अहिवारा द्वारा अतिक्रामक को 03 नवंबर 2021 तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिये गये परंतु अतिक्रमण न हटाने पर 25 जनवरी 2022 को सहायक कलेक्टर एवं तहसीलदार हेमंत नंदनवार ने पुन: नोटिस जारी कर आज अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार अहिवारा अजीत चौबे, राजेद्र चंद्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी नंदनीनगर एवं राजस्व अमला उपस्थित थे। इस मौके पर अवैध तरीके से निर्मित दुकान को तोड़ा गया तथा इसमें रखे 220 बोरी सीमेंट को जब्त कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सुपुर्द किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला चिकित्सालय दुर्ग में पर्याप्त मात्रा में कार्टन बैंडेज एवं सर्जिकल ग्लब्स उपलब्ध है। सीजीएमएससी शासन से सामाग्री प्राप्त नहीं होने की स्थिति में भी एनएचएम मद एवं जीवन दीप समिति के मद से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर कलेक्टर अनुमोदन पश्चात् तत्काल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन पी.आर. बालकिशोर ने बताया कि जिला चिकित्सालय दुर्ग में पर्याप्त मात्रा में कन्ज्यूमेबल सामग्री एवं दवाईयां उपलब्ध हैं जो समस्त आपरेशन थियेटर एवं वार्डों में आने वाले मरीजों को जनहित में उपलब्ध कराई जाती है।
दुर्ग / शौर्यपथ / मछली व्यवसायी कल्याण संघ, मछली मार्केट दुर्ग द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ धुमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण प्रात: 9.30 बजे नगर निगम के पार्शद एवं एम.आई.सी. सदस्य भोला महोबिया मछली व्यवसायी कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष भागीरथी मटियारा नगर निगम के विशिष्ठ पौर जगमोहन ढीमर एवं शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष कन्या ढीमर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मछली व्यवसायी कल्याण संघ के श्री भागीरथी मटियारा,टोमन ढीमर, दिलीप ढीमर,संतोश सपहा,भागवत सपहा, रजनीश चौधरी,राजनाथ, कुशल मटियारा, किशोर मटियारा, सेवक ढीमर, डोमन ढीमर, प्रदीप सपहा, बसन्तु ढीमर, मो. शकील, मो.सुभान, मो.नगमान, मो.सादिक, मो.अनिक,मो.शम्मी, मो.आसिफ, मो.शरीफ एवं महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खुशी निर्मलकर,निरूपमा,मीडिया प्रभारी प्रीति साहू, ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती छाया चौधरी, छाया पार्शद षबाना रानी निषा, कुन्ती बर्वे मछली मार्केट के माधुरी ढीमर, रामप्यारी,जानकी बाई, पंजी बाई, लेबर संगठन के अध्यक्ष करण ढीमर, पीताम्बर ढीमर, किशन, रवि,लाल,मनोज,शामिल थे। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित अतिथियों,उपस्थित नागरिकों एवं मार्केट के सभी व्यवसायीगणों को मिठाई वितरण किया गया। आभार व्यक्त दिलीप ढीमर ने किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुक्रवार को दुर्ग जिले में पूर्व में लगाये गये रात्रिकालीन कफ्र्यू को समाप्त कर दिया। रात्रिकालीन कफ्र्यु को खत्म करने के लिए आज निर्देश भी जारी कर दिया इसके साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि अब रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कफ्र्यू को समाप्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बता दे कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुर्ग जिले में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाया गया था। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कालीन कफ्र्यू लागू रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। केवल आवश्यक सेवाओं को ही सुचारु रखा गया था। अब इस आदेश को निरस्त करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। एक दिन पहले राजधानी रायपुर में भी कलेक्टर द्वारा नाइट कफ्र्यू हटाने की घोषणा की गई थी। जिसे लागू कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नाइट कफ्र्यू लगाया गया था। गुरुवार को रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सामान्य रूप से व्यवसाय व अन्य गतिविधियों को संचालित करने का आदेश जारी किया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / धमधा नाका रोड स्थित सूर्या होटल के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को अपने चपेट में लेकर मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला के ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। घटना के बाद से ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर छोडकऱ फरार हो गया। हादसे को धमधा नाका क्षेत्र में बढ़ते यातायात के दबाव से जोडकऱ देखा जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृत महिला के परिजनों और वार्डवासियों ने सडक़ से शव को उठाने नहीं दिया। वे ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे जिन्हे पुलिस ने समझा-बूझाकर शांत करवाया। इस बीच धमधानाका ओव्हरब्रिज पर आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा। यातायात को सामान्य बनाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल मोहन नगर पुलिस द्वारा ट्रक के अज्ञात
चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर मामले को जांच पर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला मालती बेसरा 45 वर्ष पति नरही बेसरा कत्यानी मंदिर के पास कैलाश नगर की निवासी थी। वह घरों में झाड़ू पोछा कर अपने परिवार का गुजर बसर करती थी। प्रतिदिन की तरह मालती शुक्र वार की सुबह करीब 10 बजे अपने कार्य में जा रही थी। वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सूर्या होटल के पास पहुंची थी, तभी उसे एक अनियंत्रित ट्रक ने अपने
चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका मालती बेसरा अपने एक पुत्र व बहु के साथ रहती थी। उसका पति अलग रहता है। मामले मे मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के लिए ट्रक ड्रायवर के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी शुुरु कर दी गई है।
धमधानाका क्षेत्र की अव्यवस्थित यातायात बनी हादसे का कारण-पूर्व पार्षद राव
सिकोलाभाठा वार्ड के पूर्व पार्षद डी प्रकाश राव ने महिला की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होने हादसे के लिए धमधानाका क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव को कारण बताया है। श्री राव ने कहा है कि फिर यातायात के अव्यवस्था के चलते सूर्या होटल के बगल रेल्वे माल गोदाम जाने वाले सडक़ पर ट्रक ने एक महिला की जान ले ली। उन्होने बताया कि माल गोदाम से ट्रकों की आवाजाही बंद थी, तो स्थिति कुछ सामान्य रहती थी। माल गोदाम में फिर से काम चालू होने से यातायात व्यवस्था फिर अव्यवस्थित हो गई, वहीं धमधानाका ओव्हरब्रिज में भी यातायात का दबाव बढ़ गया है। सिकोलाभाठा अंडरब्रिज का आज तक निर्माण नही हो पाया है। जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हादसे को रोकने जिला प्रशासन को क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता है।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तथा गालिब मेमोरियल हायर सेकण्डरी स्कूल सेक्टर 6 में कोविड नियमों का पालन करते हुए संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अपोलो कॉलेज दुर्ग के चेयरमेन बी एस भाटिया ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय के संचालकगण आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. मनीष जैन,श्रीमती पूनम पटेल एवं महाविद्यालय के चेयरमेन मो. ताहिर खान, प्राचार्या श्रीमती जसबीर कौर ने संबोधित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि बी एस भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के परतंत्र होने के बाद अंग्रेजों द्वारा देशवासियों के साथ किये जा रहे अत्याचार और भारत के धन को अंग्रेज अपने देश ले जा कर भारत को आर्थिक रूप से भी बहुत कमजोर कर रहे थे इसलिए देश को आजाद कराने के लिए उन अंग्रेजो के विरूद्ध देश के लोग बड़ा आंदोलन शुरू कर दिये और देश को स्वतंत्र कराने अनगीनत लोग शहीद हुए उसके बाद हमारा देश 1947 में स्वतंत्र हुआ। उस समय अपना कोई संविधान नही था, इसी के कारण हमें अपना संविधान लागू करने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया गया और अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसलिए आज के दिन हम गणतंत्र दिवस मनाते है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
इस में रहना हम लोगों के लिए गर्व की बात है। अनेकता में एकता ही हमारे देश की प्रमुख पहचान है। हमारे पूर्वजों ने हमें अपने प्राण त्यागकर देश को स्वतंत्र कराकर दिया है अब हमारी ये महती जिम्मेदारी है कि हम इसकी रक्षा करे और अपने लोकतंत्र की गरिमा बनाये रखते हुए इसकी रक्षा करें।
इस अवसर पर महाविद्यालय एवं विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.सुष्मिता सिंह, सुश्री आशा रानी, श्रीमती विद्या चोपड़े, श्रीमती नसीम बानो, भूभारती साहू, सुनील साकरकर, संजय सिंह, श्रीमती द्रोपती सिंह, गीता पाल, सी एच सौजन्या, शाजिया फिरदौस, शमशीर सिवानी, ताजुद्दीन, विक्रम पाठक, सूरज चतुर्वेदी, संजय शर्मा, श्रीमती रीना पाण्डेय, गुणा लक्ष्मी, गुलाब सिंह, सोबी नाज, श्रीमती रेणू सिंह,अंजुम खान,मेहरून निशा सहित छग वाणिज्य एंव विज्ञान महाविद्यालय एवं गालिब मेमोरियल हा.से.स्कूल के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निगम कार्यालय में शपथ लिया। शपथ ग्रहण करने निगम के प्रत्येक विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन की गरिमा अक्षुण्ण रखने, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निवार्चनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के साथ निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने शपथ ली। इस अवसर पर स्थापना विभाग, लेखा विभाग, स्टेनो कक्ष, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, जनगणना विभाग, भवन अनुज्ञा विभाग, काउंटर सेक्शन, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, संपत्तिकर विभाग। सहित अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का महापौर व नगर निगम परिवार ने अभिनंदन किया , इस मौके पर शहर विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे महापौर धीरज बाकलीवाल विशेष रुप से उन्होने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और न्याय के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री नीता जैन, सचिव रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सुनीता कसार, कोषाध्यक्ष अनिल जयसवाल, सह-सचिव कृष्णराज चंदेल के अलावा अन्य पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद थे!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
