
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
पुलिस ने 1 नवंबर को अमलेश्वर में हुए अंधे कत्ल का किया खुलासा
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के अमलेश्वर में गत साढे तीन महिना पूर्व हुए अंधे कत्ल का भी आज खुलासा कर दिया। इस मामले में अब तक दो लोग आज गिरफ्तार हुए है एक आरोपी अभी फरार है। ज्ञातव्य हो कि गत 1 नंवबर 2021 को अमलेश्वर के एक खेत में अधजली हुए लाश मिली थी। पुलिस ने इस अधजल लाश को शिनाख्त बहुत ही मुश्किल से कराई पाई थी जिसमें मृतक का शिनाख्त भिलाई तीन निवासी शेख महेजुधन के रूप में हुई थीऔर पोस्टमार्टम में यह मामला खुलकर सामने आया था कि पहले मृतक का गला दबाकर हत्या की गई है, उसके बाद उसको जलाया गया है। इसके बाद पुलिस इस मामले के आरोपियों को पकडऩे सक्रिय हुई थी और जांच करने पर पता चला था कि इन हत्यारों का अशरफ से पहले विवाद हुआ था। उसके बाद पुलिस ने अशरफ से पूछताछ की तो अशरफ ने अपने अन्य और दो लोगों के साथ गला दबाकर हत्याकर उसके शव को जलाना कबूल किया।
पुलिस ने बताया कि दुर्ग जिले में साढ़े 3 महीने पहले मिली जली हुई लाश मामले में खुलासा हो गया है। दरअसल, उसकी ह्त्या की गई थी। बताया गया कि शख्स ने एक युवक की कार जलाई थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने 2 और लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया था। फिर मौका मिलते ही उसका गला दबाया। इसके बाद उसकी लाश को जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।
विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी
शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच और तेज की तो पता चला कि की शेख मेहजुधन ने कुछ समय पहले इसी इलाके में रहने वाले मो.असरफ से विवाद किया था। विवाद की बाद दोनों में मारपीट भी हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि शेख मेहजुधन ने 06 महीने पहले ही मो.असरफ की कार जला दी थी। जिसकी शिकायत भी असरफ ने थाने में की थी। ये पता चलते ही पुलिस ने असरफ को हिरासत में लिया। हिरासत में पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
शराब पी रहे थे कि आ गया मेहजुधन
असरफ ने बताया कि कार जलाने और पुराने विवाद के चलते ही उसने अपने साथी संदीप पाटिल और राहुल चौरसिया के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया । उसने बताया कि हम सब 31 अक्टूबर की रात को करीब 12.30 बजे भिलाई 3 रेल पटरी के पास शराब पी रहे थे। इतने में हमने शेख मेहजुधन को वहां से जाते देखा था। उसे देखता ही हमने तय कर लिया था कि उसको उसी वक्त मार डालेंगे। इसके बाद हमने उसे वहीं रोक लिया। फिर तीनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया। उसकी हत्या करने के बाद हम कार से उसके शव को अमलेश्वर ले गए और खेत में फेंककर उसे जला दिया। पुलिस ने असरफ की निशानदेही पर संदीप पाटिल को पकड़ा है। मगर इस मामले में राहुल चौरसिया अभी फरार है। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के छात्रों एवं एल्यूमिनी छात्र-छात्राओं के द्वारा 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले की चौथी बरसी पर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरोवर स्मृति नगर भिलाई के तालाब में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए महाविद्यालय के छात्रों द्वारा 31000 द्वीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गंगाजली शिक्षण समिति भिलाई के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा एवं श्री गंगाजली शिक्षण समिति भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती जय मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह, महाविद्यालय के अति. निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु पूरे समय उपस्थित थे। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण एवं गणमान्य नागरिक, स्थानीय रहवासी एवं जनमानस का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई पी मिश्रा जी ने दीप प्रज्वलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन करते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आजादी के बाद ऐसा लग रहा था कि पूरा विश्व एक साथ मिलजुल कर शांति से विकास की ओर आगे बढ़ेंगे पर ऐसा नहीं हुआ भारत का पड़ोसी हमारी तरक्की से डरता है और बीच-बीच में इस तरह के आतंकी हमले करता है जो पुलवामा के हमले से जाहिर होता है पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भारत कभी नहीं भूल पाएगा। महाविद्यालय के छात्रों एवं जनमानस के सहयोग से यह आयोजन किया गया है यह विलक्षण देश भक्ति का उदाहरण है।
श्री गंगाजली की अध्यक्ष श्रीमती जय मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के दिन 14 फरवरी को पूरा भारत ब्लैक डे के रूप में मना रहा है हम आज सुरक्षित और महफूज हैं तो सीमा पर डटे हुए जवानों के बदौलत। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को मैं अपनी नम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
श्राी शंकराचार्य महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है अपने महाविद्यालय के छात्र पर जो पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने के बजाय पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज 31000 द्वीप प्रज्वलन का कार्यक्रम कर रहे हैं इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं की सोच बदलेगी और उनके मन में देश प्रेम की भावना जागेगी। मैं यहां यह भी उल्लेख करना चाहूंगी कि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा स्मृति नगर के सरोवर को गोद लेकर इसके साफ सफाई का बीड़ा उठाया गया है और प्रत्येक शनिवार को प्रात: के समय में छात्र-छात्राएं यह कार्य बड़ी ही लगनता से संपन्न कर रहे हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने भी संबोधित किया।
इस दौरान महाविद्यालय के छात्र रोहन सिंह, कंवरपाल सिंह, शुभाशीष, अभिषेक सिंह, अमन राजपूत, राखी शुक्ला, प्रांशु खुटेल एवं अनेक छात्र छात्राओं का इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर स्मृति नगर गृह मंडल के अध्यक्ष राजेश चौबे, श्री देवांगन, आसपास के गणमान्य नागरिक गण एवं समाज के अन्य नागरिकों का भरपूर योगदान प्राप्त हुआ।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के सदस्य संस्थानों के लिए 14 फरवरी को नराकास स्तरीय ऑनलाइन राजभाषा तिमाही रिपोर्ट प्रविष्टि एवं वॉइस टाइपिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के सदस्य संस्थानों के संस्थान प्रमुखों सहित राजभाषा हिंदी समन्वय अधिकारीगण तथा कार्यालयीन कार्यों में संलग्न अधिकारी व कर्मचारीगण प्रतिभागी के रूप में ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के आरंभ में भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक प्रबंधक संपर्क व प्रशासन- राजभाषा जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि 17 जनवरी को आयोजित नराकास की 54वीं छमाही ई-समीक्षा बैठक में सहायक निदेशक कार्यान्वयन एवं कार्यालयाध्यक्ष, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय मध्य क्षेत्र, भोपाल हरीश सिंह चौहान महोदय ने कहा था कि समस्त संस्थान हिंदी में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, किंतु रिपोर्ट में प्रविष्टियाँ करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, ताकि उनके कार्यों का उन्हें सही परिणाम प्राप्त हो सके, इस हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सचिवालय द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है।
तत्पश्चात सुश्री प्रतीका गार्गव साकल्ले, राजभाषा अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा, आंचलिक कार्यालय, सेक्टर-10, भिलाई द्वारा तिमाही रिपोर्ट प्रविष्टि प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग की सूचना प्रबंधन प्रणाली वेबसाइट पर ऑनलाइन तिमाही रिपोर्ट प्रविष्टि में सावधानियों तथा अनिवार्यताओं के साथ ही महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में बताया गया।
इस वॉइस टायपिंग प्रशिक्षण धनंजय मेश्राम, वरिष्ठ स्टाफ सहायक, राजभाषा विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दिया गया। जिसमें यह प्रदर्शित किया गया कि इन्टरनेट की सहायता से मात्र कुछ ऐप्स को अपने मोबाइल में इन्स्टाल करके मोबाइल में बोलकर अपने कंप्यूटर में हिंदी भाषा में आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं। प्रतिभागियों ने तिमाही रिपोर्ट प्रविष्टि एवं वॉइस टाइपिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को कार्यालयीन कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक प्रबंधक, संपर्क व प्रशासन- राजभाषा जितेन्द्र दास मानिकपुरी, ने किया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग सचिवालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सोनी, कनिष्ठ अनुवादक-सह-समन्वयक राजभाषा विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र ने किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला का आकस्मिक निरीक्षण किया। पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर पीयम सिंह ने आयुक्त को अवगत कराया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशन में 20 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जाएगा। जिसकी सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर कार्य आदेश जारी कर दिया गया है, शीघ्र कार्य प्रारंभ होने की जानकारी उन्होंने दी। भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण आइसोलेशन वार्ड के लिए किया जाएगा, जिसमें कोविड के मरीजों का उपचार होगा। कोविड की लड़ाई में एवं थर्ड वेव को देखते हुए यह आइसोलेशन वार्ड अहम भूमिका निभाएगा और स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा। इधर अस्पताल के पिछले हिस्से में ईटीपी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे अस्पताल से निकलने वाले गंदे पानी को रिसाइकल करके इसका पुन: उपयोग किया सके।
निगमायुक्त ने अस्पताल परिसर में संचालित सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सा स्टाफ के बारे में एवं विशेषज्ञों के कार्यों की जानकारी आयुक्त ने प्रभारी से ली। आयुक्त ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, मरीजों के लिए बेड एवं कक्ष, स्टाफ की उपलब्धता, ड्यूटी टाइम रोस्टर एवं साफ-सफाई इत्यादि की भी जानकारी ली। इस दौरान आयुक्त ने वैक्सीन की उपलब्धता एवं कोल्ड चैन सिस्टम को भी देखा और प्रतिदिन लगने वाले वैक्सीन कैंप के आधार पर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान की जानकारी ली। परिसर में सीसीटीवी कैमरा, कोल्ड चैन कक्ष के संधारण एवं पेवर ब्लाक लगाने अस्पताल के प्रभारी से चर्चा की। आयुक्त ने कोविड जांच केंद्र का निरीक्षण किया और प्रतिदिन जांच की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पार्किंग स्थल का भी अवलोकन किया। कैंपस में निर्मित धनवंतरी मेडिकल स्टोर की प्रगति का जायजा लिए और शीघ्र-अतिशीघ्र लोगों को सुविधा देने के लिए सारी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान नेहरू नगर जोन के आयुक्त मनीष गायकवाड, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं उप अभियंता गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / हिन्दरवली ख्वाजा गरीब नवाज रजी. के छठ्ठी शरीफ पर आस्ताना-ए-दरबार हजरत सैय्यद बदीउद्दीन अहमद कुतबुल मदार जिंदा शाह मदार रजी. की सरपरस्त मोहतरमा इरफाना मोहम्मदी कादरी मासुमी मदारी उर्फ बुआ जी और तमाम मेंबरानों द्वारा फातिहाखानी और आम लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई,रायपुर और राजनांदगांव के बड़ी संख्या में अकीदतमंद आस्तानाए दरबार कोहका में पहुंचकर फाहिताखानी और आम लंगर में शरीक हुए। इस दौरान बुजा जी ने स्वयं भी लोगों को तबर्ररूक अपने हाथो से दिये। इस दौरान प्रमुख रूप से सरबजीत घोष, अहमद भाई, निहाल भाई, मनोज भाई, निसार भाई राजनांदगांव वाले, शमशीर सिवानी, अफजल हुसैन सहित आस्तानाए दरबार के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जोन क्रमांक 02 क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल जाने वाले प्रमुख मार्ग के आगे कौशल गार्डन के पीछे करीब 10 एकड़ भूखंड में अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे मार्ग संरचना को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को रोकने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उक्त खसरा क्रमांक वाले भूखण्डों की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं। अवैध निर्माण व प्लाटिंग को रोकने के लिए गठित टीम द्वारा मौके से करीब 60 ट्रिप मुरम भी जप्त किया गया। उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग व निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने जेसीबी, हाइवा के साथ निगम की तोडफ़ोड़ व विशेष दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची, टीम ने कुरूद स्थित चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल जाने वाले रास्ते के मुख्य मार्ग के आगे कौशल गार्डन के पीछे वृहद स्तर पर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए मुरूम से बिछाए गए मार्ग संरचना को हटाया। कार्यवाही विशेष दस्ते के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किया गया। इस दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति भूखंड का दस्तावेज लेकर उपस्थित नहीं हुआ। वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने की कार्यवाही का भवन अनुज्ञा के प्रभारी एवं एमआईसी मेंबर साकेत चंद्राकर ने निरीक्षण किया और ऐसे अनाधिकृत कार्य करने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। दो दिन पूर्व भी चंदूलाल हॉस्पिटल के सामने अवैध प्लाटिंग के मंशा से किये जा रहे निर्माण कार्य के लिए तैयार किए जा रहे डीपीसी लेवल एवं चुना मार्किंग को हटाया गया था। अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने खसरा क्रमांक 38/3, 89/1, 388/2, 384, 385, 386, 387 भूखण्डों की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही के लिए उप पंजीयक को पत्र लिखने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्त एवं विशेष दस्ता की टीम को दिए हैं। कार्यवाही के दौरान भवन अनुज्ञा एवं नगरीय नियोजन के प्रभारी साकेत चंद्राकर के अलावा सिद्धार्थ साहू, बालकृष्ण नायडू, अनिल मिश्रा, अंजनी सिंह और तोडफ़ोड़ की टीम में शामिल कर्मचारी कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, चैतू यादव, मनोज, साहिल, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव एवं राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / गत 26 जनवरी को जवाहर उद्यान में हुए मर्डर के आरोपी को भी आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया। इस हत्या के कारण मृतक शंकर
और आरोपी संतोष निर्मल के बीच लकड़ी बीनने के मामले में विवाद हुआ था। उसी के कारण मृतक शंकर सिंह सायकल लेकर भागने लगा इसी दौरान आरोपी संतोष निर्मलकर दौड़कर शंकर के सिर पर डंडे से वार कर दिया जिसके कारण शंकर सायकल से गिर गया और किसी की नजर नही पडऩे तथा अधिक खून गिर जाने के कारण शंकर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले का खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी बी एन मीणा ने पत्रकारों के सामने खुलासा किया। इस अवसर पर एएसपी संजय ध््राुव, सीएसपी राकेश जोशी, थाना प्रभारी नेवई भारती मरकाम सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
एसएसपी श्री मीणा ने आगे बताया कि आरोपी का मृतक के साथ जवाहर उद्यान में लकड़ी बीनने के नाम पर विवाद हुआ था। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने और मृतक के जिंदा रहने की शंका को दूर करने के लिए किसी से पूछताछ करना आरोपी को भारी पड़ गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या का अपराध कबूल कर लिया।
बीते 26 जनवरी दोपहर को जवाहर उद्यान के आउटर साइड में एक शव मिला था। तब उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शिनाख्त अगले दिन हुई। पता चला कि वो रिटायर्ड बीएसपी कर्मी था। लकड़ी बीनने को लेकर रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 25 जनवरी को हल्के विवाद के सिर पर डंडे मारकर हत्या करने की बात स्वीकार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि टंकी मरोदा स्कूल पारा पीपल पेड़ के पास नेवई निवासी शंकर सिंह (83 वर्ष) सूखी लकड़ी इकट्ठा करने जवाहर उद्यान की नर्सरी में गया हुआ था। जहां आरोपी संतोष निर्मलकर ने लकड़ी उठाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। उसके बाद पहले शंकर ने आरोपी के घुटने में पहले से चोट लगा था। उसी पर पत्थर फेंक दिया। इससे संतोष निर्मलकर तिलमिला उठा। शंकर को भी लगा कि अब संतोष पलटवार करेगा। यह सोचकर वह साईकिल लेकर भागने लगा। इसी दौरान संतोष ने दौड़कर शंकर के सिर पर डंडे से प्राणघातक हमला कर भाग निकला। शंकर वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और समय पर किसी की नजर नहीं पडऩे पर उसकी मौत हो गई।
गौरतलब हो कि जवाहर उद्यान में 26 जनवरी की दोपहर 83 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिलने की सूचना पर नेवई टीआई भारती मरकाम अपनी टीम के साथ पहुंची थी। देर शाम पतासाजी करने पर पुलिस को बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मी शंकर सिंह मरोदा नेवई निवासी के रूप में शिनाख्त हुई थी। ठीक 16 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा सी एंड डी वेस्ट भवन निर्माण सामग्री या मलबा सड़क पर मलबा न डाले निगम द्वारा आज इन वार्डो से उठवाया गया सी एंड डी वेस्ट भवन सामग्री वार्ड 30,वार्ड 28,रायपुर नाका वार्ड 47 समेत से उठाकर 2 ट्रिप मलबा पचरी पारा रविशंकर स्टेडियम के पीछे डंप किया गया। निगम द्वारा उचित मूल्य लेकर सीएनडी वेस्ट कंट्रक्शन एंड डिमोलिशन भवन मलबा को सड़क किनारे पड़े हुए को उठवाने के लिए निगम द्वारा नम्बर जारी किया गया है ऐसे में आपको अपने घर के आस पास या आपका खुद का सी एंड डी भवन वेस्ट मटेरियल पड़ा हुआ हो तो निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट मलबा संग्रहण और परिवहन वाहन एक कॉल से आपके घर पर पहुचकर उचित मूल्य पर उड़ाएगी संपर्क करें 7987418238 पर कर अपने घर के आस पास की समस्यों को दूर कर सकते है। सी एंड डी वेस्ट भवन निर्माण सामग्री डालकर सड़क को घेरने वाले स्थानों को चिन्हित करने का काम भी कर्मचारियों को सौंप दिया गया। किसी का घर टूट रहा हो या फिर निर्माण हो रहा हो । वह मलबे और सी एंड डी वेस्ट भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर डाल देता है। आमतौर पर यह नजारा शहर की हर गली और सड़क पर मिल जाती है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि सड़क पर मिलने वाले मलबे और सी एंड डी वेस्ट भवन निर्माण को सड़क पर न फेके निगम द्वारा नम्बर जारी किया गया है संपर्क कर वेस्ट भवन सामग्री को उठवाये।
राज्य शासन की गरीबों के लिए शुरू की एक और नई सौगात
कोआपरेटिव सेे मिलेगा दो और पांच किलो का सिलेण्डर
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत वार्ड 54 शासकीय उचित मूल्य दुकान में आज विंधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य अनूप चंदनिया व वार्ड नागरिको के बीच शासन की एक नई योजना का फीता काटकर शुभारंभ किया। दुर्ग शहर के वार्ड 54 शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 431001074 को किया गया है। एचपी गैस एपीपीयू की आकर्षक सौगात 5 किलो एवं 2 किलो सिलेण्डर उपलब्ध है। फायदे ही फायदे 5 के जी एफटीएल सिलिंडर सहित 1600 रूपये,गैस रिफीलिंग 600 रूपये, 2 के जी सिलिंडर सहित 920 रूपये, गैस रिफीलिंग 280 रूपये, एचपी गैस कंपनी का फायदा उत्पाद,आकार में छोटा और हल्का,एचपी की सभी गैस एजेंसियों पर उपलब्ध 1 सस्ती और न्यूनतम रीफिल दरो पर उपलब्ध,एड्रेस प्रूफ और आधार कार्ड की जरूरत नही व्हीआईएसआई मार्का के साथ पूर्णतया वैध और सुरक्षित,घरेलू कनेक्शन के रेग्युलेटर पर फिट होने वाला, व्यावसायिक और घरेलू दोनों जगह उपयोग हेतु वैध एजेंसियों के अलावा चिन्हित व्यापारिक प्रतिष्ठान किराना / बर्तन / पेट्रोल पम्प इत्यादि पर भी उपलब्ध 5 किलो एवं 2 किलो मिलेण्डर को आपके प्रतिष्ठान से बेचने हेतु नजदीकी एचपी गैस डीलर से संपर्क करें । इस अवसर पर दुर्वासा एच पी गैस एजेंसी दुर्ग के प्रो. तोमन लाल निषाद, स्टाफ अशोक यादव, राजेंद्र साहू, गोवर्धन उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
