
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सहारा इंडिया अभी भी लोगों को झांसे में लेकर क्यों करा रही है लोगों से पैसे जमा
सुप्र्रीम कोर्ट में केस चलने और एमार्गो का झूठा हवाला देकर मेच्युरिटी के बाद भी नही लौटा रहे है लोगो की राशि
जबकि सहारा क्रेडिट सोसायटी का नही चल रहा है केस और नही लगा है एमार्गो
दुर्ग / शौर्यपथ / सेबी और सरकार के प्रतिबंध के बावजूद भी सहारा इंडिया द्वारा लोगों का रूपये लगातार जमा कराया जा रहा है, लेकिन सहारा इंडिया में बरसों से अपनी मेहनत की गाढी कमाई जमा करने वालों की मैच्युरिटी कई कई साल से पूरा होने के बावजूद भी लोगों को यह कहकर उनके रूपये नही लौटाये जा रहे है कि सहारा इंडिया के इस मामले का केस सुप्र्रीम कोर्ट में चल रहा है और इसमें एमार्गो लगा है, जबकि आरटीआई से जानकारी निकालने पर सहारा के एजेंटों को जानकारी मिली है कि सहारा इंडिया के क्रेडिट सोसायटी का कोई केस सुप्र्रीम कोर्ट में नही चल रहा है और न ही इसमें एमार्गो लगा है। सहारा इंडिया में कार्यरत अधिकारी, मैनेजर व अन्य लोग दुर्ग भिलाई ही नही पूरे देश में शासन प्रशासन के साथ ही अपने जमाकर्ताओं के आंखो में धूल झोंक रहे हैं, जबकि सहारा इंडिया के हाउसिंग सोसायटी और रियल स्टेट का केस सुप्र्रीम कोर्ट में चल रहा है और उसमें एमार्गो लगा है जिसका सहारा क्रेडिट सोसायटी को कोई लेना देना नही है, इस मामले में सहारा इंडिया के वे एजेंट जो वर्षोँ से लोगों का पैसा जमा करवाते रहे है, और लोगों का मैच्युरिटी पूरा होने के बाद भी उनकी राशि नही लौटाकर उनके साथ और अपने एजेंटो के साथ भारी धोखाधड़ी कर रहे है।
जिला प्रशासन को इस मामले को संज्ञान में लेकर सबसे पहले सहारा इंडिया के कार्यालयों को बंद करवाया जाना चाहिए ताकि लोग अब इनके धोखाधड़ी के शिकार न हो।
इस मामले को लेकर सहारा इंडिया में लोगों को पैसा जमा करवाने वाले एजेंट बड़ी संख्या में पुलिस के पास कई कई बार शिकायत लेकर गये लेकिन पुलिस इस मामले मे कोई सहयोग नही कर रही है और सीधा न्यायालय जाने की सलाह दे रही है। सहारा इंडिया के पीडि़त एजेंट गत दिवस विधायक देवेन्द्र यादव के पास अपनी इस पीड़ा को लेकर पहुंचे ओर किस प्रकार सहारा द्वारा लोगों के साथ वर्तमान में धोखाखड़ी कर रूपये जमा कराया जा रहा है और रूपये लोगों के नही लोैटायेजा रहे है, इससे विधायक कोअवगत कराया। नगर के युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर एस एन भूरे से चर्चा किये और इस मामले को लेकर तुरंत अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नुपुर राशि पन्ना से मिलने कहा। सहारा इंडिया के प्रमुख एजेंट हीरालाल, अरूणमोदी, मदन शर्मा, आबिद हुसैन, नर्मदा प्रसाद कुर्रे, हरिनाथ, बालमुकुन्द, मैनेजर महतो, अनिता देवी, कमला चौहान और अशोक दास ने विधायक देवेन्द्र यादव और उसके बाद एडीएम और हमारे संवाददाता से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि शासन प्रशासन और अपने जमाकर्ताओं को गुमराह करके लोगों से अभी भी सहारा इंडिया में पैसा जमा कराया जा रहा है, और सुप्र्रीम कोर्ट मे केस चलने व एमार्र्गाे लगने की गलत जानकारी बताकर जमाकर्ताओं का पैसा नही लोैटा रहे है।
इन्होंने बताया कि सहारा इंडिया छग के प्रमुख शिवराज सिंह, उमाशंकर पंडित (भिलाई प्रमुख)डेामनलाल चंद्राकर जामुल के फ्रेचायजी प्रमुख, सुनील कुमार पाण्डेय भिलाई सेक्टर मैनेजर, जागेश्वर दास रिजनल कमेटी सदस्य छग पर सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए पीडि़तों का लाखो रूपये भुगतान करवाया जाये।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नुपुर राशि ने इन एजेंटो की पूरी बात को सुनने के बाद बताया कि सहारा इंडिया के दुर्ग भिलाई के प्रमुख अधिकारियों को सहारा क्रेडिट सोसायटी का पूरा दस्तावेज लेकर किस आधार पर वे लोगों से पुन: रूपये सहारा के्रडिट सोसा. में जमा करवा रहे है के लिए 22 फरवरी को बुलाया था लेकिन वे उपस्थित नही हुए थे। एक बार फिर उन्हें 25 फरवरी को अपने कार्यालय बुलाया है। इसके बाद इनपर कार्यवाही क्या कार्यवाही हो सकती है, तय किया जायेगा।
ऐसे कर रहे है सहारा इंडिया कार्यालय के प्रमुख अधिकारी दादागिरी
एजेंटों और सहारा के जमाकर्ताओं द्वारा मैच्यूरिटी पूरा होने पर रूपये लेेने के लिए सहारा के कार्यालयों में जा रहे है तो उनके यहां के स्थानीय अधिकारी बिल्कुल नही सुन रहे है, उनका साफ कहना है कि पहले एजेंट पब्लिक से 1 लाख 30 रूपये सहारा में जमा करवाओं उसके बाद 1 लाख तक की मैच्यूरिटी उनके द्वारा जमा करवाये लोगों की मिलेगी। एक तो पहले ही सहारा के एजेंट सहारा में लोगों के रूपये जमा करवाकर बूरी तरह फंसे हुए है, दूसरे में सहारा ऑफिस के स्थानीय अधिकारी इनको और फंसाने का कार्य करवा कर इनको मानसिक पीड़ा दे रहे है। इसके अलावा जब लोग अपनी मैच्युरिटी पूरा होने पर रूपये वापस लेने कार्यालय पहुंच रहे है तो लोगों को जबरिया फिर से उनके रूपये को सहारा में कुछ वर्षोँ के लिए जमा करवाने का भारी दबाब डाल रहे है, जिसके कारण उनके जमाकर्ता भारी परेशान है, इन सभी से परेशान होकर सहारा के सौ से भी अधिक जमाकर्ता और एजेंट इसकी शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंचे। अब इन लोगों को विधायक देवेन्द्र द्वारा और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रटेट नुपुर राशि पन्ना से मिले आश्वासन का ही सहारा है।
दुर्गं / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम बघेरा वार्ड क्रमांक 56 में धरसा रोड सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण भू माफिया द्वारा लोहे की गेट एवं पक्का ब्रान्ड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कलेक्टर जनदर्शन के शिकायत पर निगमायुक्त हरेश मंडावी ने तत्काल कार्रवाही कर निराकरण करने के लिए भवन अनुज्ञा और अतिक्रमण विभाग को निर्देश दिए। भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी के मार्गदर्शन पर आज निगम टीम द्वारा कब्जा स्थल में पहुँचकर सार्वजनिक सड़क को जेसीबी की मदद से कब्जा मुक्त किया गया।कार्रवाही के मौके पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान,सहायक भवन निरीक्षण विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी उडऩदस्ता प्रभारी शिव शर्मा के अलावा निगम के अतिक्रमण टीम मौजूद थे।
durg / shouryapath / जिले के चर्चित मामलों, ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों को पकडऩे और वीआईपी ड्यूटी को ईमानदारी पूर्वक, लगन एवं मेहनत से ड्यूटी करने वाले के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अपने कार्य को लग्न एवं मेहनत से कर्तव्य का निष्पादन करने और सराहनीय कार्य करने वाले लगभग चार सौ जवानों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने सोमवार को सिविक सेंटर स्थित सी ए बिल्डिंग के सभागार कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। यह सम्मान मिलने के बाद सभी पुलिस वालों के चेहेर खुशी से खिल गये।
सम्मान समारोह में नगरी निकाय चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सहायक उपनिरीक्षक पूर्ण बहादुर , सउनि नंदू यादव सउनि अजय सिंह एवं सिविल टीम के जवानों, थाना पुरानी भिलाई के ब्लाइंड मर्डर में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने , उप निरीक्षक दुर्गेश वर्मा, सउनि राजेश पांडे एवं अन्य जवानों, थाना मोहन नगर के अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सउनि वीरेंद्र सिंह एवं टीम, थाना मोहन नगर में हुई एसबीआई ठगी के अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने में, उप निरीक्षक पवन देवांगन, उप निरीक्षक व्यास सिंह परमार, उप निरीक्षक पूरन दास, सउनि अशोक साहू सहित संपूर्ण टीम, रक्षा टीम के प्रभारी संगीता मिश्रा एवं टीम, ईआरवी में तैनात कर्मचारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु कुल 7 जवानों को, चर्चित मामले शिवांग चंद्राकर हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों को पकडऩे में उप निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि- अजय सिंह, राधेलाल वर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, समित मिश्रा एवं टीम, मोहन नगर में लूट के अज्ञात आरोपियों को पकडऩे में, धर्म सिंह मंडावी, सउनि वीरेंद्र सिंह प्रमोद सिंह एवं टीम को दिया गया। जिला दुर्ग में हुए कुछ चर्चित मामले जिसमें शिवांग हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने थाना पुलगांव निरीक्षक नरेश पटेल एवं उनकी टीम,सूरज बंछोर भिलाई 3 हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने जिसमें निरीक्षक विनय सिंह बघेल एवं उनकी टीम,मोहन नगर में हुए हत्याकांड एवं लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, निरीक्षक विशाल सोन एवं उनकी टीम, एसबीआई ठगी मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने निरीक्षक गौरव तिवारी एवं साइबर सेल टीम,थाना नेवई के अंधे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक भारती मरकाम एवं उनकी टीम, खुर्सीपार में हुए हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा एवं उनकी टीम सहित जिले के अन्य महत्वपूर्ण मामलों, वीआईपी ड्यूटी, लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी, बंदोबस्त व्यवस्था को लगे समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों समस्त थाना प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक एवं सूबेदार सहित समस्त जवानों का सम्मान किया गया। इस दौरान आगे भी इसी उत्साहवर्धन व ईमानदारी पूर्वक मेहनत व लगन के साथ काम करने की शुभकामनाएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई।
शौर्यपथ / भिलाई / खुर्सीपार की कांग्रेस पार्षद एम लक्ष्मी ने नगर निगम चुनाव के दौरान पार्षद के लिए नामांकन फार्म भरने के दौरान जानकारी छिपाई है। एम लक्ष्मी ने उसमें घर और दुकान नही होना दर्शाया है। वे उज्जला महिला स्व सहायता समूह चलताी है जबकि जो पार्षद है वह लाभ का कोई पद अर्जित नही कर सकता। फिर भी वह इसका उपयोग कर रही है। जबकि उनके नाम पर शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान है, और वे स्वयं सहायता समूह भी चलाती है जो लोन देने का काम करती है और यूनियन बैंक से 11 लाख रूपये लोन भी ली है। उक्त बातें आप पार्टी के नेता मेहरबान सिंह ने खुर्सीपार की वार्ड 49 की पार्षद एम लक्ष्मी पर आरोप लगाते हुए एक पत्रकारवार्ता में कही है। मेहरबान सिंह ने आगे कहा कि एम लक्ष्मी का नामांकन फार्म और राशन दुकान आबंटन दोनो में हस्ताक्षर अलग अलग है। पार्षद एम लक्ष्मी का नामंाकन रद्द करने को लेकर आप पाटी के नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात की और कार्यवाही करने कहा तो कलेक्टर ने इस मामले को लेकर कोर्ट में चुनाव याचिका फाईल करें।
श्री सिंह ने आगे कहा कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी के अनुसार खुर्सीपार के वार्ड 49 की महिला पार्षद एम लक्ष्मी उजाला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष है, तथा वर्षों से उनका समूह ऋृण वितरण एवं संकलन का कार्य कर रहा है। ऐसा उन्होंने शासकीय राशन दुकान के आबंटन के लिए भरे गये आवेदन पत्र में स्वयं लिखा है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी के अनुसार उजाला महिला स्व सहायता समूह की बचत राशि 3, 32930 रूपये है। इस समूह का एकाउंट एचडीएफसी बैंक चिखली दुर्ग में है, जबकि नामांकन के शपथ पत्र में ना ही एकाउंट, न ही राशि और न ही समूह का उल्लेख है। जबकि यह एकाउंट 30.10.2020 को खोला गया हेै। इसके अलावा राशन दुकान केआबंटन के लिए भरे गये आवेदन में अध्यक्ष के रूप में उनका हस्ताक्षर एम अंग्रेजी में तथा लक्ष्मी हिन्दी में है जबकि इसके विपरीत नामंाकन में उनका हस्ताक्षर एम अंग्रेजी और लक्ष्मी तेलगु में है। वहीं पार्षद ने अपेन स्वयं के तथा पति एवं बच्चे के आवासीय तथा व्यवसायिक संपत्ति का कोई विवरण नही है जब कोई संपत्ति ही नही है,न घर है और न ही दुकान हैफिर यूनियन बैंक से 11 लाख रूपये लोन कैसे मिला? 6 मार्च 2021 को उजाला महिला स्व.सहायता समूह को शासकीय राशन दुकान आबंटित किय गया था। इसके अलावा राशन दुकान आबंटन की यह भी एक शर्त है कि प्रतिभूमि स्वरूप 5 हजार रूपये का राष्ट्रीय बचत पत्र या किसान विकास पत्र लेना होगा। इसका भी उल्लेख नही है।
पत्रकारवार्ता में वदूद आलम, के ज्योति,रामपाल, जसप्रीत,बलविंदर, राजवी सिन्हा, योगश राव के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
गलत आरोप लगा रहे है,नही है हमारे नाम पर कोई घर और दुकान-एम गोपाल
इस मामले में पार्षद एम लक्ष्मी के सुपुत्र एम गोपाल ने कहा कि आप नेता द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। मेरी माता ने जो नामांकन में हस्ताक्षर किया है वह ऑरिजीनल है,वहीं महिला समूह कई सालों से चला आ रहा है। इसकी अध्यक्ष हेमलता बिसाई है। इससे मम्मी को कोई लेना देना नही है, मम्मी केवल सदस्य है, हमारे नाम पर घर और दुकान नही है घर है तो हमारे दादा जी के नाम पर है और वह अभी जीवित है।
स्वयं के लाभ हेतु ठेकेदार, उपसरपंच और सचिव मिलीभगत कर शासन को पहुंचा रहे है राजस्व की क्षति
कार्यवाही हेतु कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन,कहा कार्यवाही नही होने पर होगा आंदोलन
दुर्ग / शौर्यपथ / अहिवारा विधानसभा के ग्राम भटगांव तहसील दुर्ग में ग्राम पंचायत के उपसरंपच हुपेन्द्र देशमुख तथा सचिव श्रीमती भावना यादव के द्वारा पंचायत कार्यो में मनमानी, तानाशाही की जा रही है। उक्त बातें अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष ऋृषि टण्डन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है। श्री टण्डन ने आगे कहा कि पिछले 2 वर्षो से अवैध मुरूम खनन लगातार चल रही हैं जिससे इनमें लगी गाडिय़ॉ के ओव्हर लोडिंग से सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है, रायल्टी पर्ची भी नहीं कट रही है ना ही कोई देखने वाला है। तथा ग्राम के डगराही धरसा में बने आर्डर कोष (नाली) के उपर रास्ता बनाकर अपने निजी व्यक्ति अनिल देशमुख को लाभ पहुॅचाना चाह रहे है जिसका विरोध प्रभावित किसान कर रहे है, पिछले दो वर्षो से फिर अपने मनमानी से किसानों को बिना सूचना दिये सीमांकन कराने का प्रयास किया गया है और जिस सरार पर मनरेगा के तहत मजदूरों को काम मिलता है वहॉ पर ठेकेदार व उपसरपंच, सचिव मिलीभगत कर शासन को राजस्व की क्षति पहुॅचाते हुए स्वयं को लाभ पहुॅचा रहे है। उपसरपंच इसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है, और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी डामरीकरण सड़क को भी भारी क्षति पहुॅचाया गया है। दूसरा अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य इनके ही संरक्षण में फल-फूल रहा है। सचिव पिछले 8-9 वर्षो से इसी गांव में काबिज है इसकी भी पूरी जॉच उच्च स्तरीय अधिकारी से कराया जाए, जिसकी भी शिकायत पूर्व में अधिकारियों से की जा चुकी है। तत्काल इनको पद से हटाया जावे अन्यथा जॉच को प्रभावित करेंगे। इस तरह से गांव का माहौल खराब किया जा रहा है।
्् इस पूरी मांग को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा के दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष ऋषि टण्डन,ईष्वर उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष,अनुरूद्ध वर्मा,जयेन्द्र डहरिया,दीपक बंजारे,दुर्गा माण्डले,राजेश मधुकर,कुमारी बाई,विषाल साहू, जानिक बाई,अजय देशमुख, बाबूलाल विश्वकर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्ग कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा है एवं तत्काल कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा ग्रामवासी आंदोलन करने को बाध्य हो जावेंगे।
अपनी छ: सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के लाखों चालक बूढृा तालाब में करेंगे एक दिवसीय आंदोलन
दुर्ग / शौर्यपथ / पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय और अद्धशासकीय अधिकारियों के वाहनों का पहिया आगामी 25 फरवरी को एक दिन के लिए थम जायेगा क्योंकि इनके चालक इस दिन अपनी छ: सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर के बूढा तालाब के सामने छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय एवं अद्धशासकीय वाहन चालक महासंघ के बेनर तले रैली निकालकर एक दिवसीय आंदोलन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस दिन अधिकारियों के ड्रायवरों के हड़ताल में जाने से लगभग 4 लाख अधिकारियों पर प्रभाव पड़ेगा। इसके लिए दुर्ग जिला के भी छग प्रदेश शासकीय एवं अद्र्धशासकीय वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को इस आंदोलन में भाग लेने के लिए एक दिवसीय अवकाश के लिए आवेदन सौंपा है। आवेदन में इन्होंने उल्लेख किया है कि हम अपनी मांगों को लेकर गत 7 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने अपनी छ: प्रमुख मांगों कलेक्टर दर,आकस्मिक निधि,दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा वाहन चालको के पद के विरूद्ध नि:शर्त संविलियन करते हुए नियमित स्थापना में लिये जाने, शासकीय वाहन चालकों को दस से बीस वर्ष मेें 1900 से 2800 ग्रेड पे प्रदाय किया जा रहा है, जो एकल पद के अनुसार संशोधन कर दस वर्ष से बीस वर्ष में 42 सौ ग्रेड पे दिया जाने, वाहन चालकों को योग्यातानुसार अन्य कर्मचारियों के समान विभागीय पदोन्नति एवं विभागीय परीक्षा में समान अधिकार देने के लिए सम्मिलित किये जाने, कार्यभारिता प्रभा को समाप्त करने और नियमित स्थापना में संविलियन किये जाने, शासकीय कर्मचारियों और यांत्रिकीय कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के दायरे में जो कार्यरत है, उन्हें नक्सल भत्ता दिये जाने, शासन प्रत्येक विभाग की अनुबंध वाहन को हटाकर शासकीय वाहन क्रय कर वाहन चालक नियुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपकर इसे गत 29 जनवरी तक पूरा करने की मांग की गई थी और कहा गया था कि आपके सरकार बनने के पहले जब हम अपनी इन मांगों को लेकर बूढा तालाब के सामने धरना दे रहे थे तब आपने धरना स्थल पर पहुंचकर हमें संविलियन सहित अन्य मांगों को पूरा करने के आश्वासन दिया था लेकिन आपकी सत्ता आने लगभग तीन साल हो गई उसके बाद भी हमारी मांगों को लेकर कोई कार्यवाही नही की गई और गत 7 जनवरी को आपको आवेदन देने के बाद भी कोई कार्यवाही और आश्वासन नही मिलने के कारण हम लोग आंदेालन करने के लिए बाध्य हो रहे है, अभी रैली और एक दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है, इसके बाद भी मांग पूरा नही होने पर लंबे समय तक आंदोलन करने हम बाध्य होंगे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबन्धक प्रभारी ब्लाास्ट फर्नेंस सभागार में किया गया। इस समारोह में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी लास्ट फर्नेस तापस दासगुप्ता तथा महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य तोकदार अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रबन्धक गौरव सिंह को अक्टूबर से दिसम्बर 2021 में उत्कृष्ट कार्य हेतु पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस क्रम में दिसम्बर 2021 माह के लिए गीता राम कंवर, मास्टर ऑपरेटर एवं सुश्री कंचन रानी, ओसीटी तथा जनवरी 2022 माह के लिए मनमोहन श्याम बघेल, मास्टर टेक्नीषियन एवं ओमप्रकाष मंडावी, मास्टर ऑपरेटर को उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्म षिरोमणि पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
समारोह के प्रारम्भ में वरिष्ठ प्रबन्धक (कार्मिक) ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी श्री बीजू जॉर्ज ने षिरोमणि पुरस्कार के महत्व को दर्षाते हुए अतिथियों एवं पुरस्कृत कार्मिकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनुराधा साहा, प्रबन्धक (कार्मिक) ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मदन मोहन श्रीवास्त्व, अति. श्रम कल्याण अधिकारी, श्रीमती ममता एवं श्रीमती हसीना बेगम का भी विषेष योगदान रहा।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के लिए निगम अलर्ट शहर को अव्वल लाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर करेगे कड़ी मेहनत। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी के द्वारा ब्रांड एम्बेसडर की नियुक्ति की गई थी,आज अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती नाविता शर्मा ने शहर के ह्दय स्थल इंद्रिरा मार्केट सब्जी बाजार और मार्केट क्षेत्र में पहुँचकर इसकी शुरवात की उन्होंने विगत 2 माह से शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में शहर को अव्वल बनाने के लिए मेहनत कर रही है एवं निगम के विभिन्न महाअभियान को शहर में जन जन तक पहुचने का कार्य कर रही है जिसमे लोगो को गंदगी फैलाने से स्वस्थ पर और शहर की सुंदरता पर पड़ रहे प्रभाव से अवगत करा रही है।इसी कड़ी आज इंद्रिरा मार्केट में अपने साथियों के साथ घूम घूमकर सब्जी बेचने वाले के अलावा दुकानदारों को शासन द्वारा प्रतिबंध प्लास्टिक के उपयोग को नहीं करने और क्रेता को उसमें समान नही देने और सड़े गले सब्जी को इधर उधर नही फेकने व गंदगी नही करने साथ डस्टबीन में रखने के लिए सलाह दिया गया।जिस पर बहुत सब्जी पसरा एवं दुकानदारो ने अपनी सहमति दी गई,दुकानदारो से कहा कि अपने दुकान का कचरा सड़क पर न फेके और आप लोग नागरिको को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेकने के लिए प्रेरित करें।
ओबीसी सर्वे में छूटे लोग यहां भी शिविर में आवेदन कर सकते हैं:
21 से 28 फरवरी को 28 वार्डों में लगाया जाएगा शिविर:
दुर्ग/ शौर्यपथ / शासन के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर शहर सीमा क्षेत्रअंतर्गत छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड एपीएल एवं बीपीएल परिवारों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। शिविर में हितग्राही इसका लाभ उठा रहे है। जिसमें छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनवाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने के लिए हितग्राही आवदेन लेकर है शिविर पहुँच रहे है।ओबीसी सर्वे में छूटे लोग यहां भी शिविर में आवेदन कर सकते हैं।प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव ने बताया कि आज शिविर में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राथमिकता के 19 एवं एपीएल कार्ड के 37 आवेदन हितग्राहियों ने जमा किया है। निगम द्वारा नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी।छग खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं छग राशनकार्ड नियम 2016 के तहत नवीन राशनकार्ड जारी किए जाने के निर्देश के तहत शिविर वार्डों में लगाया जा रहा है। राशन कार्ड बनाने के लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही शिविर में नया एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड शिविर में पहुँच रहे।
-आज यहां होगा शिविर:
निगम सीमा अंतर्गत छूटे हुए परिवार का नवीन एपीएल, बीपीएल राशन कार्ड के लिए इन वार्डो में लगाया जाएगा शिविर:वार्ड 30,31,32,33 के लिए दिगम्बर जैन मंदिर,वार्ड
34,35,36,37,38 के लिए मोहनलाल बाकलीवाल,गंजपारा,वार्ड 39,40,41,42,43,44 के लिए कसारिडीह प्राथमिक शाला,वार्ड 45,46,47,48 में विवेकानंद भवन सभागार केंद्रीय जेल के सामने,वार्ड
49,50,51,52 में शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी,वार्ड
53,54 में शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया,वार्ड
55 में शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव के अलावा वार्ड
57,58 में शासकीय प्राथमिक शाला उरला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
