September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत के स्तंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहुति देने वाले शहीदो की स्मृति में भिलाई निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया। निगम के मुख्य कार्यालय में निगम के अधिकारी /कर्मचारियों जो महत्वपूर्ण कार्यो से निगम में अपने कार्यालयीन कार्यो से अवकाश के दिन भी उपस्थित हुये थे, सभी ने समय प्रात: 11 बजे के 1 मिनट पूर्व उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन धारण किये। स्वच्छता कर्मचारी जो सफाई की जिम्मेदारी सम्हालने प्रत्येक दिन फिल्ड में तैनात होकर कार्य करते है आज उन्होंने भी अपने कार्य पर उपस्थित रहकर शहीदो की स्मृति में मौन धारण किया। ऐसे ही निगम भिलाई के सभी अनुविभाग के कर्मचारियों ने यथास्थिति 11 बजे मौन धारण किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये मास्क और सोशल डिस्टेंस सभी ने बरकरार रखा। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस संबंध में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश जारी किये थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं  प्रशासन को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से शहर के विभिन्न भागों में गंदगी की सफाई बराबर नहीं होने, छोटे छोटे दुकानदारों को नगर सेवा विभाग दुकान विभाग के  कनिष्ठ अधिकारियों के द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत पर मुख्य महाप्रबंधक से चर्चा कर समस्या का हल निकाला गया था। उसके बाद भी सहायक महाप्रबंधक यशवंत साहू के द्वारा छोटे-छोटे दुकानदारों को धूप और पानी से बचाव के लिए भूमि पर बगैर किसी अतिक्रमण के बनाए गए कैची नुमा शेड पर भी आपत्ती किए जाने पर गहरा रोष जाहिर किया है और स्पष्ट किया है कि समय रहते इस अधिकारी ने अपनी कार्यशैली को नहीं बदला और व्यापारियों से पैसे की मांग करना बंद नहीं किया तो निश्चित रूप से नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ  कड़ा कदम उठाने व्यापारी बाध्य होंगे। छोटे छोटे दुकानदारों को तंग करना और बड़े बाजारों से मासिक वसूली जैसी जानकारी मिल रही है। क्या कारण है कि सेक्टर 6 ए मार्केट के सड़कों को बाधित करने वाले लोगों से प्रतिमाह दंड राशि वसूल कर उन्हें खुली छूट दे दी गई है । 10 फीट की दुकानों में 40 फीट के अवैध कब्जे सड़कों पर प्रशासन की नाक के नीचे लेकिन इन स्थलों पर कार्रवाई करने के बजाय अन्य छोटे जिन दुकानदारों ने बगैर किसी अतिक्रमण कर बना रखा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है । नगर सेवा विभाग के अधिकारी लीज रिन्यूअल प्रॉपर्टी टैक्स जैसे विषयों पर मौन चुप्पी साधे बैठे हैं लेकिन छोटी-छोटी तकलीफों से पीडि़त व्यापारियों को राहत देने के बजाय अनावश्यक परेशान करने की नई योजना के तहत शॉप विभाग की कार्यशैली अत्यंत दुखद है स्टील सिटी चेंबर इसकी कड़ी निंदा करता है और मिनी सिविक सेंटर के जिन व्यापारियों को एनओ सी दिए जाने के बाद पानी की सप्लाई नहीं दिए जाने, ना सीवरेज लाइन के नवनिर्मित कनेक्शन को मेन लाइन से नहीं जोडऩा दुखद है इस विषय पर पिछले सात-आठ माह से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अब तक उसका हल ना निकाला जाना अधिकारियों की कुंभकरणीय की नींद को प्रदर्शित करता है चेंबर के पदाधिकारी आप जिम्मेदार अधिकारियों से  पुन: अनुरोध करते हैं कि ज्वंलत समस्याओं के निदान की दिशा में नगर सेवा विभाग अपनी कार्यशैली को तत्वरित गति दे अन्यथा किसी भी दिन व्यापारियों का आक्रोश नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जन आंदोलन हो सकता है नगर पालिक निगम भिलाई और भिलाई इस्पात संयंत्र के बीच झूल रहा टाउनशिप का यह बाजारो चारों ओर अवैध कब्जे को भेंट चढ़ता जा रहा है व्यापार लगभग समाप्त हो रहा है आने वाले समय में और ज्यादा तकलीफ में आने की संभावना नजर आती है।
    अत: समय रहते आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई और मुख्य महाप्रबंधक इस्पात संयंत्र आपसी तालमेल से शहर के व्यापारियों को राहत देने की दिशा में कार्य करें व्यापारियों को अनावश्यक जारी किए जाने वाले नोटिस जारी करना बंद करें अन्यथा किसी भी दिन शहर बंद होने की संभावना बन सकती है।

    जामुल / शौर्यपथ / नगर पालिका जामुल के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् सबसे पहले सफाई व्यवस्था का मैदानी जायजा लिया। नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सबसे पहले वार्ड क्र. 01 एवं 02 का सफाई कार्य का निरीक्षण किया। जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुए सफाई सुपरवाईजर को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी साथ ही श्री ठाकुर ने कहा कि पद पर बैठना अलग बात है, जिम्मेदारी अलग बात है। हमारा प्रथम कार्य आम जनता को मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराना है।
    लोग छोटे छोटे सुविधा से वंचित न हो इसका हम सबको ध्यान रखना होगा। साथ ही वार्ड क्र. 02 के शौचालय की स्थिति देखकर काफी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल व्यवस्था सुधारने के लिए पालिका के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये। समय पर कार्य पूरा करने की बात कही।
    गौरतलब हो कि 24 जनवरी को पद भार ग्रहण के बाद जामुल नपा अध्यक्ष का यह पहला वार्ड दौरा था। कड़कड़ाती ठंड में वे सफाई मित्रों से भी मिले और अच्छे से कार्य संपादित करने का निर्देश देकर उनका हौसला एकजाई भी किया और कहा कि हम सब परिषद के सदस्य ही नहीं है । पालिका एक परिवार ही है जहां अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधी गण आपस में तालमेल बनाकर बेहतर सुविधा जामुल की जनता को देंगे जिसमें सभी का योगदान आवश्यक है।

    9 दुकानदारों ने तीन साल से लेकर 8 साल तक का करीब 10 लाख रूपये नही किये अब तक जमा
    कार्यवाही के पहले निगम ने दिया था सभी दुकानदारों को किराया राशि जमा करने नोटिस

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के आदेश एवं राजस्व विभाग व बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन के निर्देश पर बाजार विभाग द्वारा महिला समृद्धि बाजार में स्थित दुकानदारों के द्वारा किराया राशि जमा नहीं किए जाने के कारण 9 दुकानों को निगम ने सीलबन्द किया।कार्रवाही के मौके पर नायब तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू,अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू,शशिकांत यादव के अलावा पद्मनाभपुर चौकी पुलिस बल मौजूद थे। इन लोगों ने नहीं पटाया सालों से किराया श्रीमती सरोज उमरे दुकान क्रमांक 7 के 6 वर्ष का किराया 95000 रूपये, श्रीमती प्रभा पूरे दुकान नंबर 10 का 7 साल से 1लाख 15 हजार रूपये, दुकान क्रमांक 11  का 8 वर्ष का 1लाख 500 रूपये, श्रीमती उषा मोरिया दुकान क्रमांक 16 का 3 वर्ष का रुपए 1लाख 36 हजार 156, श्रीमती वर्षा कोला दुकान क्रमांक 23  8 वर्ष  का रुपए 1लाख 9587 श्रीमती,  रुखसार बानो दुकान क्रमांक 27  का 7 वर्ष  का 95000 रूपये, श्रीमती भावना तन्ना दुकान कमांक 31का 7 वर्ष का 1लाख 378 रु,श्रीमती अंबिका शर्मा दुकान क्रमांक 36 का 8 वर्ष का 1लाख 2296 रूपये तथा श्रीमती रीना दुर्गेश दुकान क्रमांक 32 का 7 वर्ष का 98हजार 231 रूपये किराया नगर निगम में जमा नहीं किया गया था जिसके कारण इन्हें  नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं देने एवम किराया जमा नही करने पर बाजार विभाग द्वारा कार्रवाई कर उक्त 9 दुकानों को सील किया गया।

    प्रतिबंध के बावजूद दिन भर खुली रही मांस मटन की दुकाने
    नशे में चूर मदिरा प्रेमियों ने खोली आबकारी विभाग के सक्रियता की पोल
    सरकारी दुकानों में शुष्क दिवस का कोचियों ने उठाया भरपूर फायदा

      durg / shouryapath /  महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर शासन प्रशासन द्वारा ड्राई डे घोषित किया गया था। इसके लिहाज से आज मांस और मदिरा को पूर्णत: बंद रखने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद भी शहर में आज जमकर शराब की अवैध खरीदी-बिक्री तो चलती ही रही इसके साथ ही मांस, मछली की दुकानें भी दिन भर खुली रही और मांस मटन के शौकीन लोगों की लाईन इन दुकानों पर लगी रही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर मांस,मटन और मदिरा को पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश प्रशासन द्वारा जारी किया गया था लेकिन सुबह से ही मांस मदन की दुकाने जहां पूरी तरह खुली हुई थी वहीं सरकारी शराब दुकानों के शुष्क दिवस पर बंद रहने का कोचियों ने भरपूर फायदा उठाया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में नशे की हालत में नजर आए मदिरा प्रेमियों ने आबकारी विभाग के तथाकथित सक्रियता की पोल खोलकर रख दी।
    महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर शराब दुकान बंद करने के आदेश के बाद भी शहर सहित इलाके में कोचियों ने जमकर शराब बेची। आबकारी और पुलिस विभाग के नाक के नीचे शहर के पुराने इलाकों में शराब की बड़ी खेप कोचियों ने पहले ही निकाल ली। आज शराब दुकान बंद होने का फायदा उठाते कोचियों ने दोगुनी दर पर मदिरा प्रेमियों को शराब उपलब्ध कराई। भिलाई शहर के सुपेलाए कोहका, कुरुद, जुनवानी, केम्प, खुर्सीपार सहित अन्य सभी इलाकों में शराब दुकान बंद होने का सीधा फायदा कोचियों ने उठाया।
    दुर्ग के भी विभिन्न इलाकों में शराब की अवैध बिक्री जमकर और बेखौफ अंदाज में चलने की खबर सुबह से सुर्खियों पर रही। भिलाई-3 और चरोदा सहित कुम्हारी व जामुल क्षेत्र में भी शुष्क दिवस पर शराब कोचियों की सक्रियता साफ  देखी गई। कार्रवाई नहीं होने के कारण दोगुनी दर पर शराब की जमकर बिक्री दिखी। खुलेआम शहर में शराब की अवैध बिक्री से प्रशासनिक कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। इसके बाद भी आबकारी विभाग को दोपहर समाचार लिखे जाने तक इलाके में एक भी जगह अवैध शराब की बिक्री नही दिखी।
    ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ गए कोचिए
    कोचियों से बिक्री बंद कराने के चक्कर में सरकारी की गई शराब दुकानों के बाद शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोचिए काफी संख्या में बढ़ गए है। हर कोई अतिरिक्त मुनाफा कमाने अवैध शराब की बिक्री करने तैयार है। महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर आज दुर्ग शहर से लगे पोटिया कला, जेवरा सिरसाए भिलाई-3 से लगे हथखोज, उमदा, पथर्रा, जी केबिन, देवबलोदा, पुरैना जैसे प्रमुख इलाकों में कोचियों ने जमकर चांदी काटी। बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में भी कोचिए एक दिन पहले ही शराब का बड़ा स्टाक कर आज मुंहमांगी दाम पर बेचने की तैयारी कर चुके थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज संभागायुक्त दुर्ग द्वारा बेमेतरा जिले के ग्राम कड़रका  में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के तहत रिट्रोफिटिंग कार्य के तहत घर-घर में नल कनेक्शन एवं सार्वजनिक स्थानों पर नल कनेक्शन दिया जा रहा है जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।  इसी प्रकार ग्राम पिरदा में कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण कर दूसरे डोज के लिए शेष बचे हुए लोगों को शीघ्र टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया गया ताकि कोविड के नुकसान  से बचा जा सके । ग्राम  पिरदा में ही गोधन न्याय योजना का निरीक्षण किया गया जिसमें स्व-सहायता समूह को वर्मी कंपोस्ट का ₹100000 मिला है। क्रेडा द्वारा लगाया गया सोलर पंप बिगड़ा होना बताया गया,  जिसे शीघ्र सुधार  करने आयुक्त ने निर्देशित किया।  ग्राम हसदा में गोठान समिति के खाते में ₹ 3.8 लाख तथा स्व सहायता समूह के पास ₹1.5 लाख आय हुई है हसदा के चारागाह  का भी निरीक्षण किया गया । ग्राम साकरा में गोधन न्याय  योजना के तहत स्व सहायता समूह ₹ 215000 और गोठान समिति के पास ₹ 400000 राशि आय बताया गया।  प्रत्येक गोठान  में प्रतिदिन आने वाले जानवरों का रजिस्टर संधारित करने के निर्देश आयुक्त  द्वारा दिए गए। आयुक्त द्वारा गोठान  में मल्टी एक्टिविटी के तहत अन्य गतिविधियां लेने के लिए भी निर्देशित किया गया। ग्राम खमरिया के दो हितग्राहियों से जल जीवन मिशन के तहत नल में पानी की स्थिति वीडियों कालिंग द्वारा जानी गई। दोनों हितग्राही इससे संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर श्री संदीपन कलेक्टर बेमेतरा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना मंडावी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सुश्री आशालता गुप्ता एवं अन्य अधिकारी भी थे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / पर्यावरण संरक्षण तथा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाने के प्रयोजन से एक अभियान ‘‘प्रबंधन-स्पेशल ड्राइव फॉर सालिड वेस्ट’’ चलाया जा रहा है । श्री राजेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन में  उक्त जागरूकता अभियान मार्च माह तक  निरंजन क्रियान्वयन में रहेगा। विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव राहुल शर्मा एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा जनमानस को जागरूक  करने हेतु बताया कि ठोस कचरा प्रबन्धन का अर्थ वातावरण व जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना ठोस कचरे का उपचार, निस्तारण, पुनः उपयोग, पुनः चक्रण तथा ऊर्जा में परिवर्तन करने की प्रक्रियाओं के संचालन का प्रबन्धन करना हैं। सरल भाषा में कहे तो ठोस कचरे का अर्थ हैं, हमारे घरों, उद्योगों, कार्यालयों, स्कूलों आदि में काम में ली जाने वाली वे कठोर वस्तु, जिन्हें एक बार उपयोग के बाद हम यूँ ही फेक देते हैं, जो समय के साथ न तो गलती हैं न उसका भर्जन होता हैं ।
                कांच, प्लास्टिक की बनी वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक के सामान, इलाज में प्रयुक्त सीरिज और दवाई की शीशियाँ आदि हजारों ऐसे उत्पाद हैं जो एक बार काम में लेने के बाद सालो साल उसी अवस्था में रहते हैं।  हमारे घरों में प्रयुक्त सब्जी, फल, पौधे की पत्तियां, गोबर आदि कुछ समय बाद खाद के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। जबकि ठोस वस्तुओं के अवशिष्ट के निपटान की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं हैं। इससे वे न केवल कई एकड़ की जमीन कोई बंजर बनाते हैं बल्कि जमीन और वायु में प्रदूषण भी बढ़ाते हैं।
                ठोस अवशिष्ट प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य अधिकतम मात्रा में कूड़े करकट को संयंत्र के माध्यम से पुनरुपयोग अथवा खाद के रूप में बदलने हेतु लायक बनाना। इस कचरे का समुचित उपयोग करके बिजली उत्पादन किया जा सकता हैं। ठोस कचरा प्रबन्धन से रोग नियंत्रित होंगे, जन स्वास्थ्य में सुधार होगा । इसके कारण जहरीले पदार्थों की निकासी कम होने से जल प्रदूषण नहीं हो सकेगा । सस्ता और अच्छा वानस्पतिक खाद मिलेगा कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ेगी तथा पैदावार अधिक होगी।
                नियमित एवं ठेका पद्धति पर नियुक्त सफाई कर्मचारी कूड़े को घरों, अस्पतालों व अन्य प्रतिस्ठानों से लाकर कूड़ा संग्रहण केंद्र पर एकत्रित करते हैं। कचरे के संग्रहण विभिन्न माध्यमो से किया जाता है। कचरा निस्तारण केंद्र पर कचरा उत्पादन स्थलों के अनुसार अलग अलग श्रेणियां निर्धारित कर रखी है। इन श्रेणियों में घरेलू कचरा, औद्योगिक कचरा व विनिर्माण सामग्री का कचरा तथा व्यापारिक प्रतिस्ठानों का कचरा शामिल होता हैं।

    थनौद की गौठान बना महिलाओं समूहों के लिए आमदनी अर्जित करने का आधार
    मुर्गी पालन, झाड़ू निर्माण, मूर्ति निर्माण का काम बखूबी ढंग से करके लाभ कमाने में हुईं सफल


    दुर्ग / शौर्यपथ / ग्राम पंचायत थनौद में शासन की अति महत्वकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजनांतर्गत गौठान का निर्माण किया गया है। गौठान का निर्माण होने से महिलाएं इसके बहुआयामी फायदे लेने में सफल हुई है। महिलाओं के द्वारा विभिन्न गतिविधियां का संचालन कर अब तक 4 लाख 97 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया गया है। महिला समूह ने बताया कि गौठान में अब तक 1 लाख 77 किलोग्राम गोबर की खरीदी कर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया गया है। गोबर की राशि 3 लाख 54 हजार रूपए का भुगतान किया गया है। महिलाओं ने कम्पोस्ट खाद की बिक्री के साथ ही मुर्गी पालन, झाड़ू निर्माण, मूर्ति निर्माण का काम बखूबी ढंग किया है। महिला समूहों ने अपनी इस उपलब्धि के लिए एनजीजीबी योजना और विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन को मददगार बताया है। उनका कहना है संकल्प और मजबूत ईच्छाशक्ति से कामयाबी हासिल की जा सकती है।
    उन्होंने कहा कि अवसर मिलने और सही दिशा का चुनाव करने पर अपने आप को साबित करने का सुनहरा अवसर मिलता है। कामयाब होने के लिए सही मायने समय और मेहनत का बड़ा महत्तव होता है। महिला समूह अग्रणी भूमिका के साथ समाज में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है। महिला समूहों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का संचालन बखूबी किया जा रहा है। दुर्ग विकासखण्ड ग्राम पंचायत थनौद की महिला समूहों के द्वारा एनजीजीबी योजना से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर आर्थिक रूप से समृद्ध होने का विकल्प ढुंढ़ लिया है। महिला समूह आज अपने गांव व आसपास के गांवो की महिलाएं के लिए प्रेरणास्रोत बन कर उभरी है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत सरकार, सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय (फील्ड आउटरीच ब्यूरो) दुर्ग व्दारा कोविड-19 से बचाव एवं वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता रथ की शुरूआत की गई। जागरूकता रथ को दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
              इस अवसर पर सांसद ने कहा कि कोविड-19 ओमिक्रॉन वेरिएंट को वैक्सीनेशन व सतर्कता से रह कर हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन की वजह से तीसरी लहर कम किया जा सकेगा। उन्होंने सभी से कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की अपील की। जागरूकता रथ के बारे में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो व्दारा छत्तीसगढ़ के हर जिले, तहसील, ग्रामीण, कस्बा क्षेत्र में कोविड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाये जा रहें है। जागरूकता रथ व्दारा सांउड सिस्टम के माध्यम से कोविड बचाव व वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
              यह जागरूकता रथ आज से आगामी पांच दिनों तक दुर्ग एवं भिलाई शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय दुर्ग के अधिकारी श्री के.एस.दीवान सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision