
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
संगठित समाज ही दे सकती है संस्कारित शिक्षा-ताम्रध्वज साहू
लोकनिर्माण एवं पर्यटन मंत्री ने युवाओं को व्यवसाय करने किया प्रेरित
दुर्ग / शौर्यपथ / संस्कार की शिक्षा सरकार नहीं, बल्कि संगठित समाज ही दे सकती है। किसी भी समाज का मुख्य आधार उनका संगठित होना होता है। संगठित समाज विकास कर सकता है। संगठन को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। देवांगन समाज भी संगठित होकर शासन का प्रतिनिधित्व करें। शासकीय कर्मी अपने विभाग की योजना समाज को बताकर उनका लाभ दिलाए। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर आगे बढऩा चाहिए। यह सामाजिक संगठनों के माध्यम से होना चाहिए। देवांगन समाज साहू-कुर्मी समाज की तरह प्रदेश में सुदृढ़ हो। उक्त बातें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य अतिथि की आंसदी से दुर्ग ग्रामीण विस् क्षेत्र के नगपुरा में मां परमेश्वरी जयंती पर विधायक निधि से 5 लाख की लागत से बने देवांगन सामुदायिक भवन में खुला मंच का लोकार्पण करते हुए कहीं। आगे उन्होंने युवा शक्ति की व्यापार-उद्योग की ओर उन्मुख होने के लिए प्रेरित किया। बेरोजगार युवक, महिला स्वरोजगार चालू कर आत्मनिर्भर हो। इसकी अध्यक्षता भूषण लाल देवांगन ने की। वहीं विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद सदस्य नन्दकुमार सेन व सरपंच भूपेंद्र रिगरी थे। इस अवसर समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। वहीं बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी रखी गई थी। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों, समाज के उत्कृष्ट लोगों का सम्मान किया। वहीं रंगोली स्पर्धा के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके समाज की महिलाओं व बच्चों ने विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली। उसके बाद मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर समाज व प्रदेश के लोगों की खुशहाली के लिए कामना की गई।
पक्की छत के पूरा होही आस,अब सब्बो के होही अपन पक्का आवास:
आवेदन लेने की प्रक्रिया कुछ दिनो में प्रारंभ की जायेगी:
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम राज्य शासन के आदेश पर प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत झुग्गी/ गैर झुग्गी में किराये के आवास में निवासरत हितग्राहियो को नगर निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत निर्माणधीन आवास सरस्वती नगर,पोटिया रोड गोकुल नगर पुलगांव एवं बोरसी स्थित मकानों का आबंटन किया जाना है। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेस जारी किया जा चुका है, जिसमे हितग्राहियो को 30 वर्ष लीज पर भवन आबंटन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियो को 30.8.2015 पूर्ण जिस क्षेत्र में निवासित होना चाहिए इसके लिए मतदाता परिचय पत्र / किराया नामा/ निवास प्रमाण एवं 2011 का जनगण सूची नाम अंकित और जिनकी परिवार की आय 3 लाख से कम हो,वर्ष में कही भी परिवार के नाम पर पक्का ना हो,वह हितग्राही इस योजना हेतु पात्र है।हितग्राहियो के छत्तीसगढ़ का मूल निवासी देना अनिवार्य है।शहर में किराया के मकान में रहने वालों को प्रधान मंत्री आवास योजनान्तर्गत सरस्वती नगर,पोटिया,गोकुल नगर, बोरसी में मोर मकान मोर पहचान (एएचपी) के मकानों को छत्तीसगढ़ शासन की मोर मकान मोर आवास योजनांतर्गत लीज पर दिया जाना है। जिसके लिए ऑफिस डाटा सेंटर में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया जाता। आवेदन आमंत्रित किया जाता है। देश के किसी भी भाग में पक्का मकान न हो। छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो। आवास की कीमत 3 लाख 25 हज़ार से 3 लाख 75 हज़ार के बीच अनुमानित होगी। तीस वर्ष की लीज अवधि होगी। आवेदन शुल्क 100 रु जमा करना होगा। पात्र हितग्राहियों का नियमानुसार चयन होने के बाद आंबटन किया जाएगा।
-प्रधानमंत्री आवास योजना अंर्तगत झुग्गी / गैरझुग्गी में किराये के आवासगृह में निवासरत पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटन किया जाना है। राज्य शासन द्वारा किराये पर निवास करने वाले आवासहीन परिवारों को इस योजनान्तर्गत शामिल किया गया है जिसमें मोर मकान-मोर चिन्हारी (ए. एच.पी.) घटक की प्रचलित परियोजनाओं में पूर्व से चयनित बस्ती / हितग्राहियों को व्यवस्थापन हेतु उनसे सहमति एवं समानुपातिक, जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जायेगा, यह समिति मोर मकान-मोर चिन्हारी (ए.एच.पी.) घटक अंर्तगत झुग्गी / गैर झुग्गी में निवासरत पात्र हितग्राहियों के व्यवस्थापन उपरांत शेष आवासों को किरायेदारों को आबंटित करेगी। इस आबंटन में परियोजना पूर्ण होने के पश्चात् समस्त हितग्राहियों को आधिपत्य प्रमाण पत्र, पत्नी एवं पति के संयुक्त नाम पर एवं स्वामित्व विलेख (30 वर्ष के लीज होल्ड आधार पर) प्रदाय किया जायेगा। पंजीयन शुल्क का वहन हितग्राही द्वारा स्वयं किया जावेगा !निकाय क्षेत्र में 31.08.2015 के पूर्व निवासरत हो। (मतदाता परिचयपत्र / किरायानामा / निवास प्रमाणपत्र / अन्य शासकीय दस्तावेज / वर्ष 2011 की जनगणना सूची में नाम) में पूरे परिवार ( पति, पत्नी एवं अवयस्क बच्चे) की आय राशि रू0 3.00 लाख से कम हो (नियोक्ता द्वारा प्रदत्त वेतन प्रमाणपत्र / राशनकार्ड / सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र), देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास न हो। हितग्राही का 100 रू0 का शपथपत्र जो कि नोटरी से सत्यापित हो तथा पी.एम.ए.वाय. के एम.आई.एस. पोर्टल में एवं सी.एल. एस. एस. पोर्टल से भी पुष्टि की जावेगी)
प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। (मूल निवासी प्रमाणपत्र / जन्म प्रमाणपत्र / जाति प्रमाणपत्र / वंशावली / तहसीलदार अथवा राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र।
राजीव युवा मितान क्लब से जुड़े युवा-गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
दुर्ग / शौर्यपथ / गृह एवं लोक निर्माण मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू ने रविवार 13 फरवरी को दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लाक के ग्राम कुथरेल, अछोटी, चिंगरी, अंडा एवं जजंगरी का दौरा किया। इस दौरान गृह मंत्री ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग करते रहें। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र का लगातार दौरा कर यह देखना है कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह हो रहा है और आपके गांव के विकास के लिए और क्या क्या किया जा सकता है। कृषि एवं पशुपालन तथा रोजगारमूलक गतिविधियों के बारे में और क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी से मिलने के बाद इस संबंध में लगातार निर्णय लिये जाते हैं तथा इसके क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।
् इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव,जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख,पूर्व जिला पंचायत सभापति केशव बंटी हरमुख, जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्रकार,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद सदस्य टिकेश्वरी लाल देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन,दिवाकर गयाकवाड़ ,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,सरपंच कुथरेल राजश्री चंद्राकर, प्रदीप चन्द्राकर, घनश्याम दिल्लीवार, बीरेंद्र दिल्लीवार,शिवनारायण दिल्लीवार,सरपँच चिंगरी पुष्पा देशमुख,विजय साहू, सरपंच अंडा उमा देवी चंद्रकार, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस पुकेश चन्द्राकर,सरपँच जजंगरी रेखा चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, विधयाक प्रतिनिधि डॉ पिलेश्वर साहू,जमोहंत गज़पाल,सुभाष साव सहित ग्रामीण जन व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह आज बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ आशीर्वाद ब्लड बैंक परिसर में मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या के रक्तवीरों ने रक्तदान कर कई जरूरत मंद मरीजों की जान बचाने का बड़ा ही सराहनीय कार्य किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से अलग अलग जिलों से आए विभिन्न विधाओं के ख्याति प्राप्त जन मानस व्यक्तियो जिनमे कोरोना वायरस, डॉक्टर्स, मीडिया कर्मी, रक्तदान से जुड़े रक्त वीरों का सम्मान के अलावा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं सेवक, फाउंडेशन नव दृष्टि फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर, फाउंडेशन, रक्तदान महादान, श्री साई नाथ जन सेवा समिति, श्री हनुमान भक्त युवा समिति, राजनांदगांव, रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, भाणुप्रतापुर, छात्र युवा मंच, राजनांदगांव, इंटरनेशन ह्यूमन राइट्स, ऐसे 150 से अधिक संस्थाओं का सम्मान रेड ड्रॉप के द्वारा किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में अमित साहू प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो छग, संदीप साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल तैलिक साहू महासभा अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छ ग शासन, वीरेंद्र सतपति पूर्व सीएसपी, डॉ विकास अग्रवाल डायरेक्टर सन साइन हॉस्पिटल, वाई राजेंद्र राव मायरू संगवारी, डॉ संजय वालवेंद्रे दुर्ग हॉस्पिटल, रमेश साहू प्रदेश सलाहकार साहू समाज छत्तीसगढ़, लखन लाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती तुलसी साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू समाज छत्तीसगढ़, अजय भसीन महामंत्री चेंबर ऑफ कॉमर्स, उपस्थित रहे के द्वारा सभी लोगो का सम्मानित किया गया।
संस्था के सदस्य सूरज साहू, विकास जायसवाल, प्रेम किशन साहू, राज अडातिया, अभिजीत पारख, मुकेश राठी,माधव राव, सुमीत बैठा,आनंद विश्वकर्मा, डिकेंद्र कामडे, हरजिंदर सिंह, हनी गुप्ता, फनेंद्र जैन,रवि राजपूत, सूफी जी,जितेंद्र हाशवानी, नयन गुलहाने, सोमेश राव, मोहित अग्रवाल, फनेंद्र जैन,आफताब आलम, खिलेंद्र साहू, रामकुमार साहू,आशीष कुमार,शंकर राव,अवतार सिंह,सनी बांसोड़, सोनू, नरोतम, दिलेश्वर,अनामिका,स्वीटी,वर्षा, खुश्बू, रूपल,सावित्री, आदि उपस्थित रहे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों की सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर में रविवार की दोपहर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निर्धारित आयु पूरी कर 31 दिसंबर 2021 को बीएसपी की सेवा से निवृत्त हुए कुल 20 सदस्यों को विदाई दी गई। इस दौरान सभी सदस्यों का सम्मान किया गया और उन्हे सोसाइटी की ओर से अंतिम भुगतान का चेक व उपहार प्रदान किया गया। अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि वरिष्ठजन न सिर्फ भिलाई स्टील प्लांट बल्कि हमारी सोसाइटी की धरोहर हैं। भविष्य में भी इनका हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
आयोजन में रिटायर कर्मियों में कुल 15 सदस्य उपस्थित थे। इनमें एल. पुनैया, मानकलाल साहू, उपेंद्र कुमार नायक, अब्दुल नासिर, डॉ. आरपी देवांगन, छन्नूराम बघेल, सुसान जेकब, सीएल परगनिहा, समिंदर कुमार, हरजीत बेदी, भास्कर भाई पटेल, लक्ष्मी नारायण, एमएल वर्मा, प्रभाकर और भोलाराम शामिल हैं। इन सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अपने अनुभव साझा करते हुए सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोसाइटी के संचालक पवन साहू ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा,संचालक मंडल के सदस्य हरिराम यादव, वीके वासनिक,धनंजय चतुर्वेदी केपी चन्द्राकार,जेकेगहिने तथा प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, तरुण कुमार ध्रुव और सुनील शर्मा उपस्थित थे। संचालन कार्यकारी प्रबंधक पीलाराम वर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर ने व्यक्त किया।
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री से मिल कर दया सिंह ने दिया आमंत्रण पत्र
सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जीतने पर मंत्री ने दया सिंह को दी बधाई
दुर्ग / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च को भोलेबाब की इस साल भी भव्य बारात निकालने की तैयारी में इन दिनो बोल बम सेवा समिति लगी हुई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से रायपुर में मुलाकात कर उनको भोलेबाबा के बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिये और इस दिन भिलाई आने का न्यौता श्री सिंह ने दिया। आमंत्रण कार्ड देते हुए दया सिंह ने कहा कि आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले नाथ की बारात निकलेगी। इस बारात में हजारों लोग शामिल होंगे। केरल की पांच विशेष झांकी रहेगी। वहीं 100 से ज्यादा झांकी भोलेनाथ की लीला को दिखाएंगे। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने आयोजन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन करते रहें। अब पार्षद बनकर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाओं और जनसेवा के कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्य को पूर्ति करें। कुलस्ते ने कहा कि, वे महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए भिलाई आकर खुर्सीपार से निकलने वाले भोले बाबा की बारात में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग बी.एन. मीणा व्दारा शनिवार 12 फरवरी को पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थाई वारण्टों की तामीली के निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अनंत कुमार के पर्यवेक्षण एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में थाना/चौकी प्रभारियों व्दारा अपने थाना/चौकी के बल के साथ स्थाई वारण्टों की तामीली हेतु फरार वारण्टियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान कार्यवाही के अन्तर्गत थाना दुर्ग 4, पद्मनाभपुर से 3 थाना मोहन नगर से 7, थाना पुरानी भिलाई से 7, थाना कुम्हारी से 1, थाना नेवई से 3 थाना सुपेला, जामुल, छावनी से 4-4 थाना खुर्सीपार से 8, थाना अमलेश्वर एवं उतई से 2-2 तथा चौकी स्मृतिनगर से 2 तथा अन्य थानों से कार्यवाही की गयी । विभिन्न अपराधों के कुल 51 स्थाई वारण्टियों को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया जाकर लंबित स्थाई वारण्ट की तामीली की जाकर गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
अभियान कार्यवाही के तहत थाना दुर्ग में वर्ष 2001 में दर्ज अपराध के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी एवं अन्य कई पुराने स्थाई वारण्ट को अभियान के तहत तामीली किया गया है।
दुर्ग /शौर्यपथ/
आम जनता को अपनी संस्था की विभिन्न लोक लुभावनी योजना बताकर और उनसे रूपए जमा करा कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी छल फरेब कर राशि कपट पूर्वक तरीके से व्यतिक्रम किए जाने के कारण आरोपी संस्था एवं उनके संचालकों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। कार्यालय कलेक्ट्रेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी टोगो रिटेल मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड, टोगो स्वास्थ्य एवं जन कल्याण संस्थान एवं सहयोगी कंपनी बामची केमिकल्स लिमिटेड, बेसिल इंटरनेशनल लिमिटेड, निक्सिल फार्मसिटीकल लिमिटेड, जैग पालीमर्स कंपनी लिमिटेड, मिलानी टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड, जियो साईन माईन्स-2, मेटल्स कंपनी लिमिटेड एवं पेट्रान मिनिरल्स एवं माइन्स लिमिटेड की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। कंपनी के एरिया मैनेजर प्रशांत मजुमदार आत्मज चिनुराम मजुमदार एवं पिजुस मजुमदार आत्मज प्रशांत मजुमदार निवासी मकान नंबर 5 ए अनुष्ठा रेसीडेंसी जुनवानी भिलाई तहसील दुर्ग की चल-अचल संपत्ति को निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम अंतर्गत कुर्क किए जाने हेतु आदेश पारित किया गया है।
आयुक्त प्रकाश सर्वे स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, छूटे हुए लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कर वैक्सीनेट कराने टीम कर रही मेहनत
भिलाई / शौर्यपथ / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर बचे हुए लोगों को वैक्सिनेट करने का काम किया जा रहा है। कोविड-19 से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को साधने के लिए भिलाई निगम महापौर नीरज पाल के नेतृत्व में लगातार प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीनेशन महाअभियान छेड़कर एक दिन में 10 हजार की संख्या में टीकाकरण किया गया था, वहीं डोर टू डोर वैक्सीनेशन के माध्यम से छुटे हुए हितग्राहियों को वैक्सीनेट करने का काम निगम प्रशासन ने किया है। किसी भी स्तर से छूटे हुए लोगों के टीकाकरण को लेकर निगम नित्य नए प्रयास कर रही है। टीकाकरण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों में कोविशील्ड एवं को- वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज की व्यवस्था भी है, इसी के साथ ही बूस्टर डोज पर भी पूरा फोकस निगम कर रही है। टीकाकरण को लेकर नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कर दी है। नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि टीकाकरण के लिए कर्मचारियों से फीडबैक ले रहे है। फीडबैक के आधार पर लक्ष्य को साधने की रणनीति तैयार कर इस पर काम किया जा रहा है।
एक ही दिन में 42000 लोगों को कॉलिंग, 9800 को मिला त्वरित सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन के लिए बचे हुए लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरी ने कार्य योजना बनाई है और ऐसे हितग्राहियों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध कराई है। इन्हें टीका लगवाने के लिए कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई और बैठक के अनुरूप दूसरे दिन से काम प्रारंभ हो गया। 40 से 50 कर्मचारियों को कांटेक्ट ट्रेसिंग, वेरिफिकेशन करने, सर्टिफिकेशन प्रदान करने के सहायता के लिए तथा लोगों को मोटिवेशन करने के लिए लगाया गया है। टीम का कोआर्डिनेशन सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, अहमद हुसैन, गुलशन रेडी, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र बम भोले एवं पलाश पंचभाई कर रहे हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
