September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में कक्षा 11वीं की छात्रा एमीन साहू का चयन इंस्पायर अवाॅर्ड मानक सत्र 2020-21 के तहत राज्य स्तरीय के लिए हुआ है। छात्रा ने एंटी स्पीड सिस्टम तैयार कर नवाचार माॅडल बनाया है। जिसके अंतर्गत कार, बस, ट्रक व अन्य चारपहिया वाहनों के चालक धूम्रपान करने के लिए स्टेयरिंग से हाथ हटाते हैं तो वाहनों की गति धीरे-धीरे कम होकर स्वतः रुक जाती है और बड़ी दुर्घटना से बचाता है। उक्त संकल्पना के मार्गदर्शक व्याख्याता भौतिक शास्त्र पवन सिन्हा हैं। प्राचार्य आरके देवांगन ने कहा कि इंस्पायर अवाॅर्ड मानक देश के बाल वैज्ञानिकों के लिए एक अच्छा मंच हैं। उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की।

     

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    दुर्ग पुलिस ने सोमवार दोपहर कोतवाली थाने का घेराव करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी। बजरंगी अपने कार्यकर्ता के खिलाफ कुछ दिन पहले हुई एफआईआर का विरोध कर कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जब पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो मामला बढ़ गया और बजरंगी रोड जाम करने पहुंच गए। इसके बाद एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने खुद लाठी उठा कर उन्हें खदेड़ा।

    एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि कुछ दिनों पहले दुर्ग कोतवाली में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के खिलाफ धारा 297 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इसी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली ज्ञापन सौंपने आए थे। एसडीएम उनका ज्ञापन लेने आने वाले थे, लेकिन ज्ञापन सौंपने के पहले ही बजरंगियों द्वारा रोड को जाम कर दिया गया। इसके चलते पुलिस ने सभी लोगों को बलपूर्वक गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    यह है पूरा मामला

    दुर्ग में सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत पुलगांव से नेहरू नगर चौक तक सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जा रहा है। इसके तहत दुर्ग बस स्टैंड के पास भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। यहां एक समस्या यह आ रही है कि सड़क के एक तरफ चर्च पड़ रहा है तो वहीं तरफ जहां हनुमान मंदिर है। बजरंग दाल के लोगों को यह बात पता चली कि सड़क चौड़ी करण के लिए हनुमान मंदिर को हटाने की बात की जा रही है, जबकि चर्च को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस मामले पर बजरंग दल के नेता रतन यादव ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि हनुमान मंदिर को यदि हटाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। इस चेतावनी को संज्ञान में लेते हुए दुर्ग कोतवाली पुलिस ने किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के या किसी व्यक्ति के धर्म का अपमान करने के आशय को पाते हुए रतन यादव के खिलाफ धारा 297 के तहत मामला दर्ज किया था। इसी कार्रवाई का विरोध करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिटी कोतवाली थाने के बाहर चक्का जाम करने की कोशिश की।

    बजरंगियों ने लगाया गलत कार्रवाई का आरोप

    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह अपने पदाधिकारी के खिलाफ हुई गलत पुलिसिया कार्रवाई का शांतिपूर्वक विरोध करने पहुंचे थे। पुलिस ने उनसे अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। जब उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो वह लोग रोड जाम करने पहुंचे थे। इसे लेकर पुलिस लाठी चार्ज की कार्रवाई की है। यह सरासर गलत है।

    एम.ओ.यू. होने के 3 2 साल बाद बीएसपी ने किया 290 एकड़ भूमि हस्तांतरित

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर 32 साल बाद रिसाली और भिलाई नगर पालिक निगम को 290.26 एकड़ जमीन बीएसपी से मिला। कई दौर से चली आ रही संयंत्र प्रबंधन और जिला प्रशासन की बैठकों पर गृहमंत्री ने विराम लगाया। जमीन हस्तांतरण के एवज में गृहमंत्री की उपस्थिति में रिसाली नगर पालिक निगम ने 215539.00 रूपए का चेक भिलाई इस्पात संयंत्र को सौपा। साथ ही 151 एकड़ जमीन हस्तांतरण के लिए जल्द ओएमयू किया जाएगा ।

    खास बात यह है कि साडा कार्यकाल के समय से वर्तमान भिलाई नगर पालिक सीमा क्षेत्र के 136.56 एकड़ जमीन और नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम के सीमा में आने वाले 153.70 एकड़ जमीन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। हस्तांतरण की राशि जमा करने 19 सितंबर 1990 को बीएसपी ने तत्कालीन कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पर विराम लग गया था। रिसाली नगर पालिक निगम के गठन पश्चात गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भूमि हस्तांतरण के लिए लगातार बैठक करते रहे। परिणाम स्वरूप शनिवार को कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बीएसपी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अनिर्बान दास गुप्ता, रिसाली निगम आयुक्त  आशीष देवांगन, भिलाई निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में राशि हस्तांतरण कर 290 एकड़ भूमि रिसाली व भिलाई निगम के अभिलेख में दर्ज करने सहमति बनी। इस अवसर पर रिसाली निगम के महापौर शशि सिन्हा, भिलाई महापौर नीरज पाल, सभापति केशव बंछोर, एसडीएम विनय कुमार पोयाम आदि उपस्थित थे।

    जल्द 151 एकड़ के लिए एमओयू

    नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम विकास के लिए बीएसपी से लगातार भूमि की मांग कर रहा है। कार्यालय, महाविद्यालय, अस्पताल निर्माण के लिए जगह की आवश्यकता है। इसे देखते हुए गृहमंत्री ने देर शाम अपने निवास में पुनः बैठल ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि 151 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने शीघ्र कार्यवाही करें।

    उतई नगर पंचायत के लिए भी चर्चा

    गृहमंत्री ने कलेक्टर की मौजूदगी में उतई नगर पंचायत के लिए भी जमीन उपलब्ध कराए जाने बीएसपी से चर्चा की। साहू ने कहा कि विकास के लिए उतई नगर पंचायत के पास भूमि नहीं है। बस स्टैण्ड की जमीन भी डूमरडीह खसरे की है। उन्होंने बीएसपी से कहा कि कालेज व उतई थाना से लगी भूमि भी उतई नगर पंचायत को हस्तांतरित करे।
    गृहमंत्री ने कहा कि जिस भूमि को बीएसपी ने हस्तांतरण कर निगम को सौपा है। वर्षों से भूमि बीएसपी के अधिपत्य में था। वे जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने स्थाई व सार्थक प्रयास शीघ्रता से करे। ताकि विकास कार्य तेजी से शुरू किया जा सके।


    इन विषयों पर भी हुई चर्चा

    - अस्थाई कार्यालय (34 नं. स्कूल को) बीएसपी किराए पर नही बल्कि टोकन मनी पर दे।

    - बीएसपी सीएसआर मद में किस तरह के कार्य कराती है उसकी सूची उपलब्ध कराए।

    - सार्वजनिक शौचालयों में बीएसपी स्थाई बिजली कनेक्शन दे।

    - रिसाली निगम क्षेत्र में महापौर, आयुक्त व अतिथि गृह बनाने आवास टोकन मनी में आबंटित करे।

    - राजीव गांधी चौक (डीपीएस रिसाली) को सौंदर्यीकरण करने बीएसपी एनओसी दे।

    - भिलाई व रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के टाउनशिन की सफाई करने संयुक्त रूप से बैठक कर रास्ता निकाले।

       दुर्ग /शौर्यपथ / शासकीय लोक कर्म विभाग के द्वारा मालवीय नगर के पुरानी पुलिया को तोडऩे का कार्य शीघ्र चालू करने वाले है अत: गुरुवार दिनाँक 20 जनवरी को में इंटर कनेक्शन कर पुरानी लाइन को बंद करा कर शिफ्टिंग किये गए पाइप लाइन से सप्लाई किया जावेगा.
       इस हेतु वार्ड दीपक नगर वार्ड 23,आमदी गुरुद्वारा नगर वार्ड 24,वार्ड 47 रायपुर नाका,वार्ड 48 पुलिस लाइन एवं वार्ड 29 के कुछ जगहों में दिनाँक 20 जनवरी के सुबह तक पानी की सप्लाई जारी रहेगी और दिनाँक 20.01.2022 को शाम व अगले दिन दिनाँक 21.01.2022 को सुबह व शाम दोनों टाइम शट डाउन लिए जाने के कारण पानी की सप्लाई नही हो सकेगी
        दिनाँक 22.01.2022 से सप्लाई चालू की जा सकेगी।जल प्रदाय प्रभावित 5 क्षेत्रों में वार्ड के नागगरिको को होने वाली असुविधा के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी एवं जलकार्य विभाग प्रभारी संजय कोहले ने खेद प्रकट करते हुए अपील की है गुरुवार दिनांक 20 शाम को और अगले दिन शुक्रवार 21 को सुबह एवं शाम के लिए आवश्यक मात्रा में पानी स्टोर कर लेवे, आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जावेगी।

       दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने प्रदेश में सहकारी सोसायटियों के जरिये धान खरीदी की समय सीमा 28 फरवरी तक बढ़ाने, दिसंबर-जनवरी के 15 दिनों में खराब मौसम के कारण खेती-किसानी को हुये नुकसान का मुआवजा देने और प्रदेश में व्याप्त खाद की किल्लत को दूर करने की मांग की है।
      आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते तथा महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि दिसम्बर-जनवरी के 15 दिनों में खराब मौसम के कारण सोसायटियों में धान खरीदी पूरी तरह ठप्प रही और नमी के कारण किसानों को अपना धान दोबारा सुखाना पड़ा है। इसके कारण किसान अपना धान बेचने में पिछड़ गए हैं। इसलिए किसानों की धान बेचने की समय सीमा 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर किसान व्यापारियों को औने-पौने दाम में अपना धान बेचने को मजबूर होंगे और उन्हें भारी नुकसान उठाना होगा।
        किसान सभा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों 15 दिनों के खराब मौसम, तूफान और अतिवृष्टि की मार से खेती-किसानी को भारी नुकसान पहुंचा है। कारगर फसल बीमा योजना के अभाव में किसानों के समक्ष भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। फसल नुकसानी के आंकलन के राज्य सरकार के आदेश पर अमल नहीं हो रहा है। राजस्व विभाग के कर्मचारी घर बैठे यह आंकलन कर रहे हैं, जिसमें किसानों के लिए राहत की कोई बात नहीं है, क्योंकि हजारों किसानों की पूरे साल की फसल खराब हो चुकी है। किसान सभा नेताओं ने मांग की है कि इस अभूतपूर्व फसल बर्बादी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को प्रति एकड़ न्यूनतम दस हजार रुपये मुआवजा किसानों को देना चाहिए।
      उन्होंने प्रदेश में व्याप्त रासायनिक खाद की कमी को दूर करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही प्रदेश में मांग के आधार पर रासायनिक खाद की 32त्न कमी है। ऐसे में खाद के 1.37 लाख टन स्टॉक के दावों के बावजूद वास्तविकता यही है कि बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी हो रही है और किसानों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के जरिये किसानों को उनकी मांग के अनुरूप रासायनिक खाद का मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र भ्रमण के बाद महापौर शशि सिन्हा विकास कार्य को गति देने का कार्य शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू की अध्यक्षता में बुधवार को महापौर ने शौचालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। वार्ड 27 मैत्री नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शौचालय निर्माण के लिए निगम ने 80 हजार स्वीकृत किया है।
          इस अवसर पर महापौर ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हर क्षेत्र में विकास के लिए नींव रखा है। अब हम सबको मिलकर कार्यों को गति देने का कार्य करना है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, निगम सभापति केशव बंछोर व वार्ड 27 की पार्षद सीमा साहू ने भी संबोधित किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में रिसाली नगर पालिक निगम के उपअभियंता नितीश अमन साहू व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    लगेगा पेवर ब्लॉक
      भूमिपूजन के अवसर पर महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया। महापौर ने परिसर को सुंदर बनाने चर्चा करते हुए पेवर ब्लॉक लगाने प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि पेवर ब्लॉक लगाने से मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ जाएगी।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ /

      महापौर नीरज पाल ने शहर को आज सौगात दी है, उन्होंने धनवंतरी मेडिकल स्टोर का आज शुभारंभ किया। इसी के साथ ही भिलाई शहर में अब चार जेनेरिक मेडिकल स्टोर हो गये है। महापौर ने शुभारंभ करते ही मेडिकल से मल्टी विटामीन दवाईयां खरीदी और पैसे देकर पहले ग्राहक बन गये। शुभारंभ के अवसर पर आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, प्रभारी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महापौर ने मेडिकल में दवाईयों के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। वहीं कॉस्मेटिक एवं हर्बल तथा अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता मेडिकल स्टोर में पायी। निगम क्षेत्र में आज 18 नं. रोड आंगनबाड़ी के पास मेडिकल स्टोर का शुभारंभ होने के बाद अब भिलाई में कुल चार मेडिकल स्टोर हो गये है। इससे पूर्व शहर में सुभाष मार्केट मेडिकल लाईन, भगवा चौक कुरूद एवं महिला मदर्स मार्केट पावर हाउस में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुवल किया जा चुका है। अच्छी गुणवत्ता की सस्ती दवाइयों की मांग को देखते हुए तथा शहर में स्वास्थ्यगत योजनाओ को बढ़ावा देने के लिए एक और मेडिकल स्टोर का शुभारंभ महापौर ने किया है। पहले लोगो को अधिक दाम पर दवाईयां मिलती थी, परन्तु अब 55 प्रतिशत की छूट के साथ दवाईयां मिल रही है जिसमें जेनेरिक ब्रांडेड दवाइयां भी शामिल है। शुभारंभ के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, नेहा साहू, मन्नान गफफार खान, रिता सिंह गेरा, मदर टेरेसा नगर जोन अध्यक्ष संतोषनाथ सिंह जालंधर, पार्षद सत्यादेवी जायसवाल एवं इंजीनियर सलमान सहित अन्य उपस्थित रहे। निगम से जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता डी.के. वर्मा, सहायक अभियंता आर.के. साहू एवं कृष्णा जंघेल, एम.एस. सोरी, सुदामा परगनिहा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
    10 बिस्तर बैकुंठधाम अस्पताल का महापौर ने किया निरीक्षण -
       महापौर नीरज पाल मेडिकल के शुभारंभ के बाद 10 बिस्तर बैकुंठधाम अस्पताल पहुंचे, साथ में एमआईसी सदस्य भी उपस्थित रहे। महापौर ने टीकाकरण अभियान की जानकारी बैकुंठधाम अस्पताल की प्रभारी गीता सिन्हा से ली। टीकाकरण करवाने पहुंचे हितग्राहियों से भी उन्होंने चर्चा की। कोविड जांच एवं दवाई वितरण तथा इमरजेन्सी के लिये आक्सीजन की उपलब्धता से अवगत हुये। इस पर डॉ. सिन्हा ने कोविड से लडऩे के लिये सभी पुख्ता इंतजाम होने की जानकारी दी। महापौर ने नजदीक में ही श्री धनवंतरी योजना के शुभारंभ होने की जानकारी देते हुये कहा कि सस्ती और उच्च गुणवत्ता की दवाई प्राप्त करने के लिये श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां खरीदने के लिये अस्पताल में आने वाले लोगों को प्रेरित करे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की दवाईयों की सूची भी अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध करवाई।

         दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में 90 पटवारियों का हल्का बदल दिया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिये थे। इस संबंध में पाटन अनुविभाग में 34, दुर्ग अनुविभाग में 27 तथा धमधा अनुविभाग में 29 पटवारियों का हल्का बदला गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रशासनिक कसावट लाने के निर्देश से समीक्षा के निर्देश दिये थे। इसके अनुरूप सभी एसडीएम ने यह आदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि शासन की मंशानुरूप कलेक्टर इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों सभी तहसीलों में राजस्व कार्यों की स्थिति की निरीक्षण कर समीक्षा की। यहां उन्होंने लंबित प्रकरण देखे तथा लोगों के आवेदनों के निराकरण की स्थिति भी देखी। इसके बाद उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया था कि हल्कों के कार्यों की भी समीक्षा करें तथा प्रशासन के सुचारू संचालन के दृष्टिकोण से उचित व्यवस्था के लिए निरंतर कार्रवाई करते रहें। आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसके अनुरूप दुर्ग जिले में लगातार प्रकरणों के निराकरण की मानिटरिंग की जा रही है।

    ओव्हरब्रिज और अण्डरब्रिज के लिए कई कई बार हुआ टेस्ट लेकिन आज तक शुरू नही हुआ कार्य
    सुपेला क्रासिंग पर रोज रोज लोग घंटों खड़े रहकर हो रहे है हालाकान, जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों में दिख रहा है बेहद नाराजगी
    सुपेला रेलवे क्रासिंग बिती रात्रि से बंद,टाउनशिप से आने जाने वालों को हो रही है भारी दिक्कत

        भिलाई / शौर्यपथ / जिले के राजनेताओं के निष्क्रीयता और उनके उपेक्षा के कारण भिलाई के लोग बेहद नाराज है।  सुपेला रेलवे क्राङ्क्षसंग एक ऐसा क्रासिंग है जहां सबसे अधिक आवागमन का दबाव रहता है, यहां ओव्हरब्रिज और अण्डरब्रिज सबसे अधिक जरूरी है, लेकिन यहां को छोड़ नेहरू नगर और पॉवर हाउस में ओव्हरब्रिज अण्डरब्रिज बन गया। रेलवे द्वारा रिजेक्ट करने के बाद भी भिलाई के एक दबंग नेता के कारण मौर्या टॉकीज के पास और उसके बाद प्रियदर्शिनी परिसर में अण्डर्िरब्रज बन गया जहां बारिश के दिनों में पानी भरा रहता है, अण्डब्रिज बनने के बाद भी लाखों रूपये पानी नही भरने के लिए खर्चा कर दिये लेकिन आज भी वही स्थिति है। इन दोनो अण्डरब्रिज में पानी भर जाने के कारण बारिश में आवागमन बंद हो जाने के कारण इसका भी दबाव सुपेला क्राङ्क्षसंग पर ही पड़ता है। लोगों के लगातार मांग के बाद भी आज तक सुपेला रेलवे क्रासिंग पर न तो ओव्हरब्रिज बना और न ही अण्डरब्रिज बना। हां इसके लिए टेस्टिंग कई बार जरूर किया गया लेकिन आज तक ब्रिजें यहा नही बनी। हकीकत तो यही है कि आस पास कितना भी ओव्हरब्रिज और अण्डरब्रिज बन जाये हकीकत यही है कि यहां का दबाव कम नही होने वाला है। तीसरी रेल लाईन बन जाने के बाद यहां ट्रेनों का और अधिक दबाव बन जाने के कारण अधिकांशतर एक बार क्रासिंग बंद होने पर 5-5  ट्रेन पार होने के बाद क्रासिंग खुलता है, तब तक यहां लोगों के साथ कई बार एम्बुलेंस से लेकर इमरजेंसी में जाने वाले घंटो यहां खड़ा रहकर बहुत ही परेशान तो होते ही है साथ में यहां के सांसदों और विधायकों को भी भारी कोस रहे है। भिलाई इस्पात संयंत्र में डयूटी करने वाले कई बार यहां क्रासिंग बंद होने के कारण डयूटी में लेट होने के कारण बीएसपी के गेट से अंदर नही घुस पाते है।  सुपेला रेलवे क्राङ्क्षसग में कई बार आधा घंटा से भी अधिक क्रासिंग बंद रहती है। इसके आलवा साल में कई बार मेंटनेंटस के नाम पर दो से तीन दिन सुपेला क्रासिंग बंद रहती है, इसके कारण लोगों को काफी घूमकर पटरी पार और टाउनशिप के लोगों को आना जाना पड़ता है।
        अब देखना यह है कि यहां कब तक ब्रिज बनती है। या टेक्निकल प्राब्लम बताकर इसे ठंढे बस्ते में डालते है। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि यहां रेलवे द्वारा इसके लिए जांच की जा चुकी है लेकिन टेक्निकल कुछ प्राब्लम आ गया है, अब देखना यह है कि यदि कोई टेक्निकल प्राब्लम है तो उसको यहां के दोनो सांसद और जनप्रतिनिधि दूर करवाने का प्रयास करते है या टेक्निकल प्राब्लम होने के कारण यहां ब्रिज बनाने के मामले में मौन धारण कर लेंगे।
       

    पॉवर हाउस और नेहरू नगर और सुपेला रेलवे क्राङ्क्षसग पर ब्रिज बनाने के लिए एक साथ स्वीकृत हुआ था, लेकिन सुपेला में कुछ टेक्निकल प्राब्लम आ गया जिसके कारण यहां ब्रिज नही बन पाया है। इसमें क्या टेक्निकल प्राब्लम आया था यह पीडब्ल्ूडी विभाग ही बेहतर बता पायेगा।

    नीरज पाल महापौर नगर निगम भिलाई

    सुपेला रेलवे क्रासिंग पर ओव्हरब्रिज और अण्डरब्रिज बनना अतिाअवश्यक है, यहां ओव्हरब्रिज और अण्डरब्रिज नही बनने के कारण जनता काफी दिक्कते होती है। इन स्थितियों को देखते हुए मैं गत दो तीन वर्ष पहले महापौर और विधायक दोनो पद पर आते ही केन्द्र सरकार को प्रपोजल भेजा हूं, जानकारी मिली है कि प्रपोजल स्वीकृत हो गया हेै, आने वाले समय में यहां ओव्हरब्रिज और अण्डरब्रिज बनेगा।
     देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई विधानसभा

    केन्द्र सरकार ने योजना बनाई है कि 2024 तक कोई भी ऐसा रेलवे का्रसिंग नही रहेगा जहां अण्डरब्रिज न बने। सुपेला में भी अण्डरब्रिज के लिए स्वीकृति हो गई है। यहां मामला रेलवे और नगर निगम के बीच के होने के कारण देरी हो रही है क्योंकि इसके कारण यहां प्रभावित होने वाले दुकानों और स्थानों का सर्वे नही हुआ है। यह भी जल्द होगा। हर तीन महिने में रेलवे की बैठक होती इस बैठक में मैं स्वंय इस मामले में फीडबैक लेते रहता हूं। मेरी भी कोशिश है कि यहंा जल्द अण्डरब्रिज बने और लोगों को राहत मिले।
    विजय बघेल सांसद, दुर्ग लोकसभा

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision