
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग शहर में कांग्रेसियों में आपस में फूट नजर आ रही है दूर शहर में कहने को तो सारी सरकार कांग्रेस की है किंतु कांग्रेस की शहरी सरकार में विधायक पूरा का पूरा दखल नजर आता है वही राजेश यादव जो मुख्यमंत्री के पुराने राजनीतिक साथी हैं को विधायक वोरा के द्वारा हमेशा दरकिनार किया जा रहा है ऐसा कई मौकों में देखने को मिला है कि विधायक वोरा कहीं भी लोकार्पण या भूमि पूजन के लिए जाते हैं तो राजेश यादव के अनुपस्थिति नजर आती है इसकी तो यहां तक बन चुकी है कि कई बार निगम के पोस्टरों से राजेश यादव के फोटो भी गायब हो जाते हैं शहर के विकास की बात करने वाले शहर विधायक अरुण वोरा निगम के लिए एवं विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री या नगरी निकाय मंत्री के पास भी पार्षदों की टीम को लेकर जाते हैं तब भी राजेश यादव को दरकिनार कर दिया जाता है अभी हाल ही में विधायक हो रहा शहर के विकास कार्यों के लिए निगम के पार्षदों की टीम को साथ लेकर गए जिसमें एक बार फिर नगर निगम के सभापति और मुख्यमंत्री के पुराने राजनीतिक साथी राजेश यादव को दरकिनार कर दिया गया दुर्ग कांग्रेस में अगर यही स्थिति रही तो आने वाले चुनाव में भाजपा से जाता भीतरी घात कांग्रेसमें हो सकती है नगर निगम के सभापति राजेश यादव एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं एवं निजी कारणों से सालों से राजनीति से दूर रहे हैं किंतु नगर निगम में सभापति के रूप में एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं शहर में राजेश यादव की एक अलग पहचान है ऐसे में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक वोरा जीत के लिए विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ साथ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से भी जब लड़नी होगी वर्तमान में अगर देखा जाए तो विधायक वोरा के द्वारा शहर में करोड़ों के विकास कार्य की बात की जाती है किंतु आम जनता को शहर में विकास कार्य कहीं नजर नहीं आ रहा है सिर्फ हर जगह बदहाली और अव्यवस्था ही नजर आ रही है पूर्व आयुक्त बर्मन के जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा सी गई है नगर निगम के अधिकारियों की अगर बात माने तो हफ्ते भर के कार्यकाल में आधे से ज्यादा दिन 4_5 घंटे अधिकारियों का मीटिंग में ही गुजर जाता है अधिकारियों के मीटिंग में रहने के कारण कर्मचारी भी बेफिक्र हो जाते हैं वहीं आम जनता भी अपने छोटे छोटे कार के लिए घंटों और दिनों इंतजार करती नजर आती है किंतु सारी सरकार को विधायक वोरा की मंशा के अनुरूप चलाने का दावा करने वाले शहरी सरकार शहर की बदहाल स्थिति पर कुछ भी बोल पाने में असमर्थ नजर आती है क्योंकि जब कार्य हो रहे थे तब तात्कालिक आयुक्त के विरोध में पूरी शहरी सरकार आ गई थी वर्तमान में आयुक्त के का प्रणाली लगातार संवेदनहीनता का परिचायक बनती जा रही है भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई करने में भी वर्तमान आयुक्त टालम टोल की स्थिति में रहते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण साथ तात्कालिक स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता है जिस पर सामान्य सभा में एक हफ्ते में जांच व निर्णय देने की बात कही गई थी किंतु महीनों बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई क्योंकि जांच करने वाले अधिकारी अभी तक मामले पर आगे नहीं बढ़ सके वही जांच की जिम्मेदारी देने वाले आयुक्त मंडावी भी जांच अधिकारी पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बना पा रहे हैं आखिर ऐसा क्या कारण है कि तात्कालिक स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के जांच के मामले में शहरी सरकार सहित सभी अधिकारी मौन है
दुर्ग /शौर्यपथ/
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के द्वारा सावधानियां बरतने एवं संकटापन्न व्यक्तियों की सहायता हेतु राज्यों एवं राज्य के भीतर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों द्वारा पलायन/वापसी संबंधी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रवासी श्रमिकों /कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम विभाग द्वारा हेल्प लाईन सेंटर में दूरभाश क्रमांक 0771-2443809, 91098-49992 और श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग 0788-2320000 में संपर्क कर सकते है
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार कीर्तिमान बनते जा रहा है। संयंत्र के विभाग उत्पादन में और डिस्पैच में अपने ही विभाग का लगातार रिकार्ड तोडते जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल यूआरएम तथा बीआरएम ने माह अप्रैल से दिसम्बर अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने इन सभी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार ने भी संयंत्र बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट टीम वर्क का सुपरिणाम है। प्लेट मिल ने 9 महीने में 93,179 टन बॉयलर प्लेटस् का उत्पादन कर, वर्ष 2017.18 के इसी अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 75,794 टन को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। संयंत्र की मॉडेक्स इकाई यूआरएम ने 5,09,838 टन फिनिश्ड रेल प्रोडक्शन कर पिछले वर्ष 2020.21 के 5,06,761 टन प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। बार एंड रॉड मिल ने भी अप्रैल से दिसम्बर 2021 अवधि में 5,10,299 टन उत्पादन कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। बीआरएम ने यह रिकॉर्ड वर्ष 2020-21 के इसी अवधि में उत्पादित 2,37,920 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बनाया है।
सेलेबल स्टील उत्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन -बीएसपी ने चालु वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में 34,26,790 टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2013-14 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में उत्पादित 33,97,583 टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है।
एसएमएस.2 ने 38 हीट निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया -संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप.2 ने 6 जनवरी को कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप ;सीसीएसद्ध के कास्टर.6 से सिंगल टंडिश में सिंगल सीक्वेंस में 38 हीट का उत्पादन कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। 4 जून 2015 को बनाए गए 36 हीट के सिंगल सीक्वेंस के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया गया। यह उपलब्धि एसएमएस.2 और बीएसपी के लिए उल्लेखनीय है क्योंकि इससे शॉप्स को स्लैब की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगीए जिसकी स्टील बाजार में उच्च मांग है। यह उपलब्धि कार्यपालक निदेशक ;वक्र्सद्ध अंजनी कुमार के मार्गदर्शन और मुख्य महाप्रबंधक ;एसएमएस.2द्ध सुशील कुमार के नेतृत्व में प्राप्त हो सकी है।
डिस्पैच में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन -संयंत्र के विभिन्न विभागों ने मिलकर अप्रैल से दिसम्बर 2021 अवधि में 18,30,622 टन डायरेक्ट डिस्पैच तथा 34,67,564 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग कर अपने पिछले रिकॉर्ड क्रमशरू वर्ष 2019-20 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि के 16,28,645 टन डायरेक्ट डिस्पैच तथा वर्ष 2013-14 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में 33,64,115 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग को पार कर नया बेस्ट अप्रैल से दिसम्बर का कीर्तिमान दर्ज किया है।
एमआईसी में लक्ष्मीपति राजू,एकांश बंछोर, केशव चौबे, संदीप निरंकारी,आदित्य सिंह सहित 14 लोगो को मिला जगह
स्वयं को महापौर बनने आवाज उठाना सुभद्रा को पड़ गया भारी, नही मिली एमआईसी में जगह
भिलाई / शौर्यपथ /
नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने स्वयं के कोरोना पॉजेटिव होने के कारण टेलिफोनिक और विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आज मेयर इन काउंसिल का गठन कर एमआईसी मेंबर्स के नामों की घोषणा के साथ उनके विभागों की भी घोषणा कर दी है। एमआईसी में जहां लक्ष्मीपति, एकांश बंछोर, सीजू एंथोनी,संदीप निरंकारी, केशव चौबे,साकेत चन्द्राकर,आदित्य सिंह,चन्द्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा सहित 4 महिलाओं को लेकर कुल 14 लोगों को एमआईसी में जगह दी गई है। जबकि सबसे सीनियर पार्षद सुभद्रा सिंह को एमआईसी में जगह नही दी गई। सुभद्रा सिंह को महापौर चुनाव के दिन स्वयं का नाम महापौर के लिए घोषित नही करने पर बगावत कर महापौर के लिए नामांकन कर बाद में नाम वापस लेना और मीडिया में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की पूछ नही कहना भारी पड़ गया।
जानिये किनको मिला एमआईसी में स्थान और कौन सा विभाग
महापौर ने मन्नान गफ्फार खान को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह संदीप निरंकारी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य विभाग, साकेत चंद्राकर को नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग, एकांश बंछोर को लोक कर्म विभाग, केशव चौबे को जल-कार्य विभाग, सीजू एंथोनी को राजस्व विभाग, लक्ष्मीपति राजू को खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, लालचंद वर्मा को अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग, चंद्रशेखर गवई को गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग, मीरा बंजारे को महिला एवं बाल विकास विभाग, मालती ठाकुर को अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति कल्याण विभाग, आदित्य सिंह को शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, नेहा साहू को पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग और रीता सिंह गेरा को संस्कृति पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्ग-भिलाई /शौर्यपथ/
बिना मास्क घूमते थे नेता जी, अब पॉजिटिव...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना बेकाबू है। यहां कोरोना की दूसरी लहर में भी कोरोना आफत बनकर आया था। अब एक बार फिर से यहां कोरोना की रफ्तार एक दम तेज है। मगर नेताओं की लापरवाही कम नहीं हो रही है। ऐसे ही कुछ तस्वीरें आई हैं भिलाई के नए महापौर नीरज पाल की। नीरज पाल अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। मगर कोरोना संक्रमित होने के पहले वो कैसे बिना मास्क के घूम रहे थे वो यहां आप तस्वीरों में देखिए।
दुर्ग-भिलाई /शौर्यपथ/
भिलाई चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने तीनों निगम में सबसे पहले सोमवार को मेयर इन काउंसिल का गठन कर दिया। उन्होंने अपने 8 सदस्यीय एमआईसी मेंबर्स की घोषणा कर आदेश जारी कर दिया। चरौदा निगम के एमआईसी में सबसे अच्छी बात यह देखने को मिली कि अध्यक्ष ने 8 में तीन एमआईसी के पद महिला पार्षदों को दिया है। रिसाली और भिलाई नगर निगम की एमआईसी का गठन कर दो से तीन के अंदर लिस्ट जारी की जा सकती है।
भिलाई तीन चरौदा के मेयर निर्मल कोसरे ने अपनी 8 सदस्यीय एमआईसी में बेहतर से बेहतर नाम को लाने की रणनीति बनाई है। घोषित मेयर इन काउंसिल के अनुसार आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण का प्रभारी संतोष तिवारी को बनाया गया है। इसी तरह जलकर विभाग एन. जानी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग देव कुमारी भलावी और राजस्व तथा बाजार विभाग की जिम्मेदारी मोहन साहू को दी गई है। शिक्षा तथा महिला, बाल विकास विभाग दिप्ती वर्मा, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग मनोज कुमार और पुनर्वास तथा नियोजन विभाग ईश्वर साहू को दिया गया है। विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संतोषी निषाद को सौंपी गई है।
रिसाली की मेयर इन काउंसिल लगभग तय
रिसाली नगर निगम की मेयर इन काउंसिल का गठन लगभग हो चुका है। किसे क्या जिम्मेदारी दी जानी यह तय हो चुका है। महापौर बनने से चूकी सीमा साहू को एमआईसी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां भी एमआईसी में 3-4 महिला पार्षदों को जगह दी जा सकती है। अब सही मायने क्या होगा या आने वाले एक दो दिन में पता चल जाएगा।
भिलाई की राह थोड़ा कठिन
भिलाई नगर निगम में मेयर इन काउंसिल का गठन होना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। जिस तरह मेयर और सभापति के शपथ ग्रहण के दिन कांग्रेस नेताओं का विरोध खुलकर सामने आया है कांग्रेस उसे दोबारा वैसा नहीं होने देना चाहेगी। इसलिए वह काफी सोच समझकर नामों का चयन करेगी। यहां सबसे बड़ी चुनौती दो या उसेस अधिक बार जीत कर आए पार्षदों और विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा खड़े किए गए पहली बार जीतकर आए नए चेहरों के बीच है। यदि नए चेहरों को अधिक तवज्जों दिया गया तो निश्चित तौर पर पुराने व दिग्गज पार्षदों में रोष बढ़ेगा। वहीं पुराने को को यदि जगह दी गई तो नीरज पाल का कद बढ़ेगा और पुराने लोग नए लोगों को उतनी दखल नहीं रखने देंगे। हालांकि नीरज पाल के मेयर बनने के साथ ही एकांश बंछोर उनके साय की तरह लगे हुए हैं। इससे साफ है कि किसी को कुछ मिले या न मिले एकांश को अहम जिम्मेदारी जरूर दी जाएगी, जिससे भिलाई नगर विधायक की सीधी दखल वहां बनी रहे।
दुर्ग /शौर्यपथ/
पुलगांव थाना क्षेत्र के चंदखुरी से 6 दिसंबर की रात से गायब सिविल इंजीनियर शिवांग चंद्राकर के मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। घड़ी के बाद खेत से मिली टीशर्ट और चप्पल की भी पहचान हो गई। टीशर्ट और चप्पल शिवांग ने गायब होने के करीब एक हफ्ते यानी अभी से दो हफ्ते पहले अपनी बहन के मोबाइल से ऑनलाइन आर्डर कर मंगवाई थी। बहन के मोबाइल नंबर की जांच करने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। टी शर्ट और चप्पल दोनों ऑनलाइन ब्रांड के हैं। खेत में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण टीशर्ट का रंग खराब हो गया है, लेकिन साइज और ऑनलाइन आर्डर की डिटेल मिलाने पर दोनों सामान शिवांग के होने का पता चल गया है। परिजन अब भी दावा कर रहे हैं कि शिवांग का अपहरण हुआ था।
इधर सोमवार को अवशेष तलाशने के उद्देश्य से शिवांग के परिजन और पुलिस ने उसी खेत में पहुंचे थे, जहां नरकंकाल मिला था। करीब पांच घंटे छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला। परिजन के मुताबिक अब तक शरीर का सिर्फ 10 प्रतिशत ही अवशेष मिला है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने कंकाल और शिवांग के माता-पिता का ब्लड सैंपल लेकर रायपुर भेजा है। इधर, पुलिस चंदखुरी भाठा के ग्रामीणों से पूछताछ कर चुकी है। घटना स्थल पर एक्टिव मोबाइल की जांच के लिए पीएसटीएन डेटा खंगाला गया। लेकिन गांव में एक ही टावर होने के कारण लगातार लोकेशन जंप हो रही है। इससे पुलिस को खास सुराग नहीं मिल रहा है।
दुर्ग-भिलाई /शौर्यपथ/
दुर्ग जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद ही भिलाई महापौर नीरज पाल ने निगम के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि यह निगम और उसके अधिकारी उनसे अपरिचित नहीं है। सभी अपनी कमर कस लें। सभी लोगों को कोरोना के खिलाफ उसी तरह काम करना है, जिस तरह दूसरी लहर के दौरान किया था। उन्होंने कहा चाहे कुछ भी हो जाए वह कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रॉन को पनपने नहीं देंगे।
बैठक के दौरान महापौर ने कोविड वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में लग रहे 15 प्लस के कोविड वैक्सीनेशन में किसी तरह से कोई कमी न आने दें। इसके साथ ही अन्य एज ग्रुप का वैक्सीनेशन भी शत प्रतिशत हो जाए इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर जल्द ही अपना बूस्टर डोज जरूर लगवा लें।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यूके धूलेंद्र, उपायुक्त सुनील अग्रहरी, सुपेला अस्पताल प्रभारी डॉ. पियम सिंह, विजय सुजले, हितेंद्र कोसरे सहित सभी जोन आयुक्त व निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कोविड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ
महापौर नीरज पाल ने पहले दिन ही निगम कार्यालय में कोविड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कंट्रोलरूम में अपने मोबाइल से पहला फोन लगाया और कोविड टीकाकरण, कोविड जांच और कोविड से बचाव की जानकारी ली।
दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 के पार
दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने की जगह उल्टा बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे के अंदर संक्रमितों की संख्या 290 से छालांग लगाकर 425 पहुंच गई। इस तरह हर दिन बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। जिला प्रशासन कोविड टेस्ट बढ़ाने पर जोर दे रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर रेंडमली कोविड टेस्ट करना शुरू कर दिया गया तो यह 425 का आंकड़ा हजार में भी पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिलेवासियों से एक ही अपील की है कि यदि कोविड को हराना है तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन वैक्सीनेशन के बाद भी करना है।
दुर्ग /शौर्यपथ/
दुर्ग पुलिस ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार ठाकुर (48) के खिलाफ धारा 292 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार था।
सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि मॉडल टाउन सुपेला निवासी संतोष कुमार ठाकुर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत 6 जनवरी की रात मामला दर्ज किया गया था। उसने अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट डाला था। आरोपी ने पोस्ट में मुख्यमंत्री के खिलाफ कई अनर्गल आरोप भी लगाए थे।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी की गई थी। इसके बाद 9 जनवरी की सुबह उसे गिरफ्तार कर उसके पास से वह मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिससे उसने वह पोस्ट किया था। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
पुलिस को छकाता रहा आरोपी
आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस जब भी उसे गिरफ्तार करने जाती वह मौका देखकर भाग जाता। सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी 7 जनवरी की शाम अपने घर पर है। जैसे ही उन्होंने अपनी टीम को भेजा वह कुछ मिनट पहले ही वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने एक टीम को उसके पीछे लगा दिया। 9 जनवरी की सुबह आरोपी जैसे ही अपने परिवार वालों से मिलने घर पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
